Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

बेकाबू हुआ बिहार

जिसका डर था वही हुआ अग्निपथ को लेकर जारी आंदोलन बिहार के 30 जिला मुख्यालय होते हुए अब छोटे छोटे कस्बों में पहुंच गया है ।सुबह के 11 बजे तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार बिहार में अभी तक छह जगहों पर ट्रेनों में आग लगने की घटना घट चुकी है रेलवे प्रशासन के अनुसार बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर सुबह चार बजे से ही 50 से अधिक ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी है ।पटना -मुगलसराय,समस्तीपुर -गोरखपुर और बरौनी हाजीपुर रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह के प्रभावित है वही एक दर्जन से अधिक एनएच पर सुबह से ही छात्र डटे हुए हैं वही इस बीच पुलिस मुख्यालय ने हालात को देखते हुए पूरे बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

आज सुबह से जहां अभी तक सबसे अधिक हिंसा हुई है वो वह इलाका है जहां बिहार से सबसे अधिक बच्चे सेना में जाते हैं मोहिउद्दीन नगर जहां हर घर में कोई ना कोई सेना में जरूर है वहां आज सुबह सुबह सेना की तैयारी कर रहे छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दिया ऐसा ही कुछ आरा के कुल्हड़िया ,लखीसराय, सुपौल और बेतिया में भी देखने को मिला है ।

इस बीच पटना स्थित बीजेपी दफ्तर सहित राज्य के तमाम जिले में स्थित बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया ।

1—आरा —आक्रोशित सैन्य अभ्यर्थियो ने कुल्हड़िया में पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दिया है जिस वजह से सासाराम पैसेंजर ट्रेन की 2 बोगी जलकर राख हो गया है ।

2—समस्तीपुर — बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई आग । दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन । ट्रेन की चार बोगी जलकर खाक उपद्रवियों ने ट्रेन में जमकर की तोड़फोड़ और लूटपाट । समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी के पास की घटना।

3—समस्तीपुर— जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रों ने लगाई आग । ट्रेन की दो बोगी जलकर खाक ।अग्निपथ योजना को लेकर कल से जारी है छात्रों का प्रदर्शन । हाजीपुर बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीन नगर स्टेशन की घटना ।

4—आरा—-दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी हजारों की संख्या में जुटे युवाओं ने मुगलसराय पटना रेल खंड के बिहिया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को किया जाम कर रहे हैं प्रदर्शन रेल परिचालन बाधित

5—-वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है।

6—नालंदा में रेलवे ट्रैक पर आग लगाई, हाईवे जाम
नालंदा में भी प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने ट्रैक को जाम किया। NH- 20 पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

7—-बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर आगजनी
बेगूसराय के लखमीनिया स्टेशन पर अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर की आगजनी कर रहे हैं। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी जारी है।

8—औरंगाबाद में NH-2 के जसोईया मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

9—बक्सर – आज तीसरे दिन भी सुबह 5 बजे से दिल्ली पटना कोलकाता रेलवे ट्रैक को छात्रों ने किया जाम , अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोका , डुमरांव स्टेशन के पास हजारो युवा सुबह 5 बजे से ही जुट कर रेलवे ट्रैक पर कर रहे है नारेबाजी ।

10–औरंगाबाद–युवा अभ्यर्थियों ने जाखिम के समीप रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को किया जाम जिससे लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण गाड़ियां खड़ी रही।सबसे बड़ी घटना दाउदनगर में घटी जहां प्रदर्शनकारियों ने भखरुआ मोड़ को जमकर जमकर आगजनी की और दाउदनगर हसपुरा पथ स्थित एक निजी स्कूल को अपना निशाना बनाया है ।

11—बेतिया छात्रों ने बेतिया रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़ फोड़ कर दिया है लगभग 3 घंटे रणभूमि बना है बेतिया रेलवे स्टेशन

12—समस्तीपुर —छात्रों का हंगामा जारी कई पुलिस वाहन को बनाया निशाना दोनों तरफ से जमकर चला रोड़ा पत्थर एसपी ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग

13—लखीसराय — सेना में अग्निपथ योजना का लखीसराय में भारी विरोध
विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में लगायी आग

14—-अरवल: अग्नीपथ योजना को लेकर छात्रों का आक्रोश प्रदर्शन

NH-139 को कई जगह पर किया जाम

जाम से कई जगह पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार
15—नवादा में बवाल जारी ।
नवादा में तीसरा दिन भी छात्रों का बवाल जारी है. जिले के हिसुआ के विश्व शांति चौक पर आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर की आगजनी और तोड़फोड़ जमकर बबाल काटा। उग्र छात्र तिलैया जंक्शन पहुंच कर रेलवे ट्रैक को किया जाम

16—सुपौल – आक्रोशित युवाओं ने अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन, ट्रेन में लगाई आग।
सुपौल सदर बाजार में आज युवाओं ने अग्निपथ का विरोध करते हुए सड़क जाम और प्रदर्शन किया, इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने ट्रेन में भी आग लगा दिया।

यह मामला सदर बाजार के लोहिया नगर चौक ढाला के समीप का है जहां आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर बबाल काटा, इस दौरान ट्रेन को रोककर उसमे आग भी लगा दिया।

17–सासाराम –छात्रों ने पुरानी जीटी रोड पर जमकर तोड़फोड़ किया है। कई वाहनों का शीशा तोड़ दिया है इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है ।

18—बाढ़ ।बख्तियारपुर के बाईपास रोड में छात्रों ने सेना के अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने इस योजना को अ लोकतांत्रिक बताते हुए वापस लेने की मांग की है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है ।छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

19—लखीसराय–छात्रों का उपद्रव जारी विक्रमशिला के बाद छात्रों ने जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में भी लगाई आग
लखीसराय में दो ट्रेनों में लगाई आग पुलिस और छात्रों में हिंसक झड़प जारी कई पुलिस वाले हुए घायल
स्थिति हुआ बेकाबू।

20—बेतिया– प्रदर्शनकारियों छात्रों ने स्टेशन पर तोड़-फोड़ करने के बाद ट्रेन में लगायी आग पूरे स्टेशन परिसर में मचा कोहराम।

21—खगड़िया –छात्रों कोसी एक्सप्रेस को रोका,रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित….
NH-31 पर टायर जलाकर कर रहे हैं प्रदर्शन,वाहनों की लगी लंबी लाइन….
मानसी -सहरसा और मानसी कटिहार- रेलखंड हुआ बाधित..
मानसी थाना इलाके में हो रहा प्रदर्शन.

बिहार सरकार भी अग्निवीरों को भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा करे- सुशील मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए।

  • भाजपा विधायकों पर हमले और कार्यालयों में आगजनी- तोड़फोड़ करना निंदनीय
  • युवा किसी के बहकावे में आकर राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान न पहुँचायें

श्री सुशील मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध आगजनी और राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी कार्रवाई में शामिल न हों।

Sushil Modi

श्री मोदी ने छपरा के भाजपा विधायक डाक्टर सीएन गुप्ता के घर पर हमला, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाने, नवादा के भाजपा कार्यालय में आगजनी और मधुबनी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें….

बिहार में जिन 17 जिलों में अग्निपथ योजना पर हंगामा हुआ है वो वही जिले हैं जहां से भारतीय सेना में सबसे ज्यादा युवा भर्ती होते हैं

आज बिहार के जिन 17 जिलों में अग्निपथ योजना को लेकर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ है वो वही जिले हैं जहां से भारतीय सेना में सबसे ज्यादा युवा भर्ती होते हैं हंगामा को लेकर जब इन युवा से बातचीत की गई तो पता चला कि मामला सिर्फ अग्निपथ योजना ही नहीं है पूर्व में चयनित छात्रों का क्या होगा या फिर जिनका उम्र 21 वर्ष से ज्यादा हो गया है उसको मौका मिलेगा की नहीं ।

बिहार-के-17-जिलों-में-फैला-अग्निपथ-का-अग्नि

1—सेना में चयनित छात्रों का क्या होगा
आन्दोलन कर रहे हजारों ऐसे छात्र हैं जिनका सेना में चयन हो गया है और अब सिर्फ मेडिकल बचा हुआ है ऐसे चयनित छात्रों की बहाली होगी की नहीं इसको लेकर सैन्य अधिकारी मौन है मुजफ्फरपुर ,आरा ,बक्सर में जो हंगामा हुआ है उस हंगामे में ऐसे छात्रों की भी संख्या है ।

2—जिन छात्रों का 21 वर्ष से ज्यादा हो गया उसका क्या होगा
आन्दोलन कर रहे छात्रों में ऐसे छात्र भी हैं जिनका उम्र 21.6 वर्ष से ज्यादा हो गया है उनका कहना है कि सेना पूर्व में जो बहाली करती थी उसमें 28 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित था वो बहाली अब होगी की नहीं अगर नहीं होगी तो हम लोग जो चार वर्ष, पांच वर्ष से मेहनत कर रहे हैं उसका क्या होगा ।

छात्रों का कहना है कि ऐसा कभी हुआ है की परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते ही उसी सत्र से लागू कर दिया गया हो ,ऐसा कभी नहीं हुआ है परीक्षा में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो घोषणा के दो से तीन वर्ष बाद उसको लागू किया जाता है ताकि वर्तमान में जो छात्र तैयारी कर रहा है उसको नुकसान ना हो लेकिन यहां तो घोषणा के साथ ही लागू कर दिया गया जो सही नहीं है ।

3– खेत खाए गदहा मार खाये जोलहा
बिहार सरकार भी अग्निवीरों को भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा करे–सुशील मोदी
पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए।

4- आन्दोलनकारियों के निशाने पर है बीजेपी

भाजपा विधायकों पर हमले और कार्यालयों में आगजनी- तोड़फोड़ करना निंदनीय–- सुशील कुमार मोदी
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध आगजनी और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी कार्रवाई में शामिल न हों।

श्री मोदी ने छपरा के भाजपा विधायक डाक्टर सीएन गुप्ता के घर पर हमला, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाने, नवादा के भाजपा कार्यालय में आगजनी और मधुबनी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

किसी भी तरह की हिंसा को जायज नहीं ठहराया जा सकता है लेकिन छात्रों का जो संदेह है उसको दूर करने के लिए सरकार को तुरंत पहल करनी चाहिए ।

यह भी पढ़ें….

बिहार में अग्निपथ पर बवाल 17 जिलों में भड़की आग 6 ट्रेनें फूंकी

अग्निपथ’ के खिलाफ बिहार में बबाल 17 जिलों में भड़की आग, 6 ट्रेनें फूंकी; ‌‌‌BJP ऑफिस और 2 विधायकों पर हुआ हमला, गृह राज्यमंत्री के घर का रास्ता रोका,22 ट्रेन हुई रद्द, जदयू ने पीएम से कहा विचार करिए अग्निपथ योजना पर अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है और मध्य बिहार पूरी तरह ठहर गया है ।

बिहार के 17 जिलों में फैला अग्निपथ का अग्नि

प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में अब तक 5 ट्रेनों को फूंक दिया है। छपरा में 3 ट्रेनों में आग लगा दिया है वही 14ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई है इस दौरान यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। छपरा और नवादा में प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।आरा स्टेशन पर भी तोड़ फोड़ किया है ।

मोतिहारी में गांधीधाम ट्रेन में जमकर तोड़ फोड़ किया गया है । छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण बिहार और बिहार से गुजरने वाली 22 ट्रेने रद्द कर दी गयी है वही 5 ट्रनों का रुट बदल दिया गया है ।वही समस्तीपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने मोरवा प्रखण्ड में हलई में स्थानीय सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों पर हमले भी किए गए हैं। छपरा सदर के बीजेपी विधायक डॉ. सी एन गुप्ता के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। वहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी पर भी हमला हुआ। नवादा में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दिया है

जदयू ने अग्निपथ योजना पर खड़े किये सवाल—बिहार के कई जिलों में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है। जेडीयू के सीनियर नेता ने कहा कि भारत सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को इसपर आम राय के साथ और लोगों से बैठकर भी बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर विरोध हो रहा है तो इसे लेकर प्रदर्शनकारी युवाओं के यूनियन या संगठनों से सरकार को बात करनी चाहिए।

वही जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि पीएम मोदी अग्निपथ योजना पर फिर से विचार करे छात्रों का गुस्सा वैसे ही नहीं है ।

इस बीच केन्द्री मंत्री अश्वानी चौबे ने छात्रों को भरोसा दिया है कि पीएम मोदी आपके साथ है आपके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहींं होगा और इस आन्दोलन को जो हवा दे रहे हैं उसका मनसूबा कभी पूरा नहीं होगा

यह भी पढ़ें….

अग्निपथ के अग्नि में जल उठा बिहार

लाखों छात्र उतरा सड़क पर गोपालगंज, छपरा और कैमूर में ट्रेन में लगायी आग।

नवादा में बीजेपी कार्यालय में लगाया आग , नवादा में ही BJP विधायक पर हुआ जानलेवा हमला।

यह भी पढ़ें….

नवादा में आंदोलनकारी छात्रों के गुस्से का शिकार हुई विधायक, अरुणा देवी की गाड़ी को बनाया निशाना

नवादा में आंदोलनकारी छात्रों के प्रदर्शन का शिकार वारसलीगंज विधायक हो गई।वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब छात्र नवादा शहर के तीन नंबर स्टैंड के समीप अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

जैसे ही रेलवे ट्रैक के समीप वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी पहुंची उसी दौरान छात्रों ने उनके गाड़ी पर हमला बोल दिया जिसमें विधायक के बॉडीगार्ड, ड्राइवर और उनके साथ रहे क्षेत्र के एक कार्यकर्ता को चोट लग गई।

इस दौरान छात्रों ने उनके गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।यही नहीं छात्रों ने उनके गाड़ी में लगे बीजेपी के झंडे को भी उखाड़ फेंक दिया। किसी तरह बॉडी गार्ड और ड्राइवर ने उन्हें उस भीड़ से निकालकर नवादा सर्किट हाउस लाया। जहां उन्होंने पहुंचकर मीडिया को आपबीती बताई।

इस दौरान उन्होंने नवादा एसपी को भी फोन कर मदद मांगी। मगर उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। मौके पर पुलिस जरूर थे मगर उनके तरफ से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल सका।फिलहाल वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी सर्किट हाउस में रुकी है।आपको बताते चले विधायक अपने निजी कार्य से आज नवादा पहुंची थी।

जहानाबाद में अभ्यर्थियों ने की पत्थरबाजी, ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा ठप, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश में जारी है। जहानाबाद में अभी हाल है सुबह छात्र पटना गया के बीच स्थित जहानाबाद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। अप एंड डाउन ट्रैक को बाधित कर दिया, साथ ही काको मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।

लगभग ढाई घंटे तक गया से पटना और पटना से गया की ओर जाने वाली ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रही। आंदोलनकारियों को ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस तभी रणनीति बना ही रही थी कि उनके बीच से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी की घटना शुरू होते ही स्टेशन पर भागदौड़ की स्थिति बन गई लोग इधर-उधर छुपते दिखे। अफरातफरी के बीच कई लोगों को चोटें लगी कुछ पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल भी हुए। पत्थरबाजी शुरू होने के बाद पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। और कुछ ही देर में स्टेशन को खाली करा लिया गया।

ढाई घंटे बाद जहानाबाद से रेलों का परिचालन शुरू हो पाया। इस दौरान एएसपी, एसडीओ, डीएसपी, टाउन थाना, एससी–एसटी थाना, महिला थाना, कड़ौना थाना, आरपीएफ पोस्ट की टीमें मौजूद रही।

बिहार में अग्निपथ को लेकर आज सुबह से दूसरे दिन भी संग्राम जारी है

अग्निपथ को लेकर आज सुबह से ही बिहार में संग्राम जारी है आक्रोशित छात्रों ने भभुआ स्टेशन पर खड़ी इन्टरसिटी एक्सप्रेस में आग लगा दिया है वही आरा स्टेशन में छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ किया है। वही जहानाबाद ,बक्सर ,आरा ,नावादा ,सिवान ,छपरा सहित बिहार के कई हिस्सों से खबर आ रही है कि आक्रोशित छात्र एनएच और रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने कि भी खबर आ रही है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण मध्य बिहार के अधिकांश इलाकों में सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है ।

इस बीच पटना प्रशासन ने बिहार के अलग अलग हिस्सों से तोड़फोड़ की खबर आने के बाद पूरे शहर में अर्लट घोषित कर दिया है कोचिंग और विश्वविधायल वाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा जा रहा है।

1–सीवान– अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र रेल सेवा को भी किया प्रभावित
छात्रों ने जेपी चौक,स्टेशन मोड़ और सिवान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है ।
हाथ में बांस का बल्ला लेकर और जगह जगह आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया जा रहा है ।

2–बक्सर – सेना बहाली नियमों के बदलाव को लेकर भड़के छात्र बक्सर में आज दूसरे दिन भी आंदोलन जारी , बक्सर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर युवा कर रहे है नारेबाजी , ट्रेन रूट को ही आंदोलन स्थल बना विरोध कर रहें है छात्र, बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान समेत स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुँची आक्रोशित छात्रों के सामने प्रशासन ने खड़े किये हाथ पटना मुगलसराय रेल खंड पर रेल सेवा हुआ प्रभावित .बक्सर , चौसा , डुमरांव , रघुनाथपुर स्टेशनों के समीप रेलवे ट्रैक जाम , अप और डाउन लाइन पर दर्जनों ट्रेने है खड़ी

3–छपरा—छात्रों ने कानून को लिया अपने हाथ और आगजनी के कारण पूरे शहर में अफरातफरी दुकान बंद करके भाग रहे हैं दुकानदार सड़क पर छात्र ही छात्र नजर आ रहे हैं ।

4–कैमूर – आक्रोशित छात्रों ने भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को किया जाम प्रशासन छात्रों का गुस्सा देख रेलवे परिसर से बाहर निकले ।

5—आरा —रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर रहे छात्र हुए उग्र रेलवे स्टेशन पर किया जमकर तोड़फोड़ छात्रों का आक्रोश देख स्टेशन से बाहर निकले पुलिस जवान

6—नवादा —छात्रों का बबाल, सेना में बहाली के नए नियम के खिलाफ सड़को पर उतरे छात्र

7—जहानाबाद—रेलवे ट्रेक को छात्रों ने किया जाम स्टेशन परिसर मेंं हंगामा जारी

8—भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ जारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छात्रों ने लगायी आग

9–मुंगेर —सेनाओं में युवाओं की अनुबंध आधारित भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लांच की गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध होना शुरू हो गया है। मुंगेर , बांका और सफियाबाद में युवाओं ने एनएच 80 को जाम कर दिया है ।

लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में हुए पेश

लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में हुए पेश, 2015 चुनाव में दिए गए बयान पर हुआ था आदर्श आचारसंहिता के उलंघन का मामला दर्ज। आचार संहिता के मामले में हुए पेश, बयान दर्ज।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के तेरसिया में 27 सितंबर 2015 को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने बैकवर्ड फॉरवर्ड की लड़ाई की बात कही थी…

तब तत्कालीन सदर सर्किल इंस्पेक्टर ने 29 सितंबर को वीडियो एविडेन्स के आधार पर आचार संहिता का मामला गंगा ब्रिज थाना में दर्ज कराया था..

हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में मामला चलने के बाद 23 अप्रैल को अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के बाद जमानत दी थी..

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ में उतरे अभ्यर्थी, रेल और सड़क को किया जाम

जहानाबाद में बुधवार की सुबह छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखा तो वहीं कई छात्र रेल ट्रैक पर जमे रहे। दरअसल केंद्र सरकार की ओर मंगलवार को घोषित अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

देश में कई जगहों पर युवाओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. इसी सिलसिले में जहानाबाद में भी सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए सरकार द्वारा घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में प्रदर्शन हुआ.

सबसे पहले आक्रोशित युवाओं ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और 1PG ट्रेन को रोक दिया। साथ ही युवाओं ने काको मोड़ के पास एनएच83 हाईवे को जाम कर दिया. इस व्यस्त राजमार्ग को जाम किए जाने से पटना और नालंदा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना को मंजूरी दी थी. योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों को सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल किया जाएगा. ‘अग्निपथ’ मॉडल के तहत चार साल के लिए सेना, वायुसेना और नौसेना में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों की भर्ती की जाएगी. भर्ती के बाद रंगरूटों को छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. युवाओं को सिर्फ चार के लिए भर्ती किए जाने पर आपत्ति है.

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम 20 जून को आयोजित किया जाएगा

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 20 जून को आयोजित किया जाएगा।

20 जून को तृतीय सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में उपस्थित होंगे और लोगों की शिकायत सुनेंगे और उनका ऑन स्पोट निपटारा करेंगे।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिला अधिकारी को निर्देश जारी किया है कि जिन लोगों को भी जनता के दरबार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित किया जाना है उनका संक्रमण टेस्ट कराने के बाद ही उपस्थित किया जाए, कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा।

दिनदहाड़े फौजी के घर से चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद एसपी आवास से लगभग 5 सौमीटर दूर कनौदी में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। कनौद में आर्मी के एक अधिकारी ने कुछ साल पहले ही घर बनाया है। फिलहाल घर में कोई नहीं था उनके रिश्तेदार देखरेख कर रहे थे।

आज दोपहर तक सब ठीक था लेकिन दोपहर बाद जब उनके रिश्तेदार घर पहुंचे तो आवाक रह गए। देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारे सामान अस्त-व्यस्त है। पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया के घर से पैसे कुछ सामान और साथ ही वैसे चेक बुक भी चोरी हुई है जिस पर हस्ताक्षर करके घर में रखा हुआ था।

जानकारी मिलने के बाद खड़ा होना ओपी की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

robbery

बिहार में TET की परीक्षा सातवें चरण की बहाली के बाद ही ली जाएगी

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के खत्म होने की खबरों को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है की बिहार में TET की परीक्षा नहीं होगी, ऐसा नहीं है. बिहार में होने वाले सातवें चरण की शिक्षक बहाली को जल्द पूरा करने के लिए सरकार द्वारा कुछ नया और अस्थायी फैसला लिया गया है।

सातवें चरण की नियुक्ति तक नहीं होगी TET परीक्षा
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया की फिलहाल बिहार में शिक्षकों के सातवें चरण की नियुक्ति तक कोई TET परीक्षा नहीं होगी. सातवें चरण की बहाली होने के बाद ही अब बिहार में फिर से TET की परीक्षा ली जाएगी. वर्तमान में शिक्षक नियुक्ति के लिए CTET या BTET दोनों में से किसी परीक्षा में उतीर्ण होने पर अभ्यर्थी पात्र हो जाते हैं और नियुक्ति हेतु आवेदन दे सकते हैं.

भीषण गर्मी के कारण एक बार फिर कई जिलों में स्कूल बंद; भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला

गया में भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने 18 जून तक स्कूलों को बंद कर दिया है। सासाराम के सभी स्कूलों को 19 जून तक बंद करने के आदेश दिये गए है। कई अन्य जिलों में भी हीट वेब को देखते हुए स्कूल बंद रखने को कहा गया है।

बेगूसराय में ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवार से खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हालांकि शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहे।

फिलहाल विद्यालय का संचालन अभी मॉर्निंग ही रहेगा। जो विद्यालय मीडिल स्कूल से अपग्रेड होकर हाई स्कूल में बदले है वहां 29 जून से स्कूल खुलेंगे।

राज्य में पड़ने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ लगाने को लेकर एक SOP अपनाने हेतु निर्देश देने के लिए एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर की गई

राज्य में पड़ने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ लगाने को लेकर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस ओ पी ) अपनाने हेतु निर्देश देने के लिए एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर की गई है। ये जनहित याचिका आज दायर की गई दो।

याचिकाकर्ता राजीव रंजन सिंह द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है ग्रीन हाइवेज (प्लांटेशन, ट्रांसप्लांटेशन, बीयूटीफिकेशन व मेंटेनेन्स) पॉलिसी- 2015 को लागू करने से इस नीति को व्यवस्थित किया जा सकेगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इससे वातावरण के अनुकूल नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा सकेगा और नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले लोगों को प्राकृतिक छाया और प्रदूषण रहित वातावरण मिलेगा।

इस मामले में याचिकाकर्ता ने सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय के सचिव व राज्य के मुख्य सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों को अभ्यावेदन भी भेजा है, लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।

अपहरण, रेप और हत्या के मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी किया

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में एक पूर्व सैनिक की पुत्री के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को 15 सितंबर तक आयोग में जवाब प्रेषित करने का आदेश दिया है।

मामला यह है कि 19 दिसंबर 2021 की सुबह लगभग 5 बजे साहेबगंज से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना नाबालिग के पिता द्वारा साहेबगंज थाना को तत्काल दिया गया लेकिन थाना स्तर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपितों ने उनकी पुत्री के साथ रेप किया और उसकी नृसंश हत्या करके लाश को फेंक दिया।

लाश बरामद होने के बाद 21 दिसंबर 2021 को अभियुक्तों के विरुद्ध साहेबगंज थाना कांड संख्या – 565/21 दर्ज किया गया। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर जांच करती तो शायद मेरी बेटी आज जिंदा होती।

लंबी है दूरी, ट्रेन में रिजर्वेशन है जरूरी, रात भर काउंटर पर खड़ा रहना मजबूरी

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कॉलेज खुलने वाले हैं वही शादी का मौसम भी लगभग खत्म होने को है, ऐसे में घर आए लोग अब अपने काम पर लौटना चाहते हैं। ऐसे में इन दिनों बिहार से बाहर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की मारामारी है। इसके लिए लोग रात में ही लाइन में लग जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। मजबूरन उन्हें वेटिंग या पेनल्टी भरकर ट्रेन में मुश्किल भरा सफर करना पड़ता है।

जहानाबाद जिले के हज़ारों लोग हैं जिन्हें वापस लौटना है। इसके लिए ट्रेन सस्ता और सुरक्षित ज़रिया है। लेकिन गिनती की कुछ ट्रेन हैं। ट्रेन में टिकट के लिए मारामारी है, रात से ही लग जाते हैं । ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए खिड़की आठ बजे सुबह खुलती है। लेकिन सीजन के दिनों में कुछ मिनट में ही ट्रेनें फुल हो रही है। लोग रात आठ या दस बजे से ही खिड़की की लाइन में लग जाते हैं जिससे दूसरे दिन उनका नंबर आगे रहे। आठ से दस घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।

कुछ लोगों ने बताया कि चार दिन लगातार रात आठ या नौ बजे से लाइन में लगता रहा। हर बार पहला या दूसरा नंबर मिला लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिला। यही हाल तत्काल टिकट को लेकर भी है। लेकिन इन सबके बीच जो अलग नजारा दिखा वह शायद जहानाबाद में ही है। यहां खुद से ही लोगों ने चार्ट बनाकर और बुकिंग काउंटर के बगल में साट दिया है। एक नंबर से शुरु है लोग आते जा रहे हैं और अपना नाम नीचे की ओर लिखते जा रहे हैं।

भले ही टिकट 1–2 लोगों को मिलेगी लेकिन उम्मीद सबको है। आखिर जाना है तो टिकट तो चहिए, नहीं तो इस भीषण गर्मी में परेशानियों का कोई अंत नहीं होने वाला।

reservation rail tickt

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार की सड़कों पर उतरे छात्र

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का बिहार में विरोध शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अग्‍न‍िवीरों के लिए अग्‍न‍िपथ योजना की घोषणा करने के अगले ही दिन यानी आज बिहार के कई शहरों से लगातार विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

अग्निपथ को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

अभ्यर्थियों ने बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम किया तो मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। इसके अलावा आरा में भी जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और GRP ने अभ्यर्थियों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे फिलहाल अपनी मांगों पर अड़े हैं।

मुजफ्फरपुर में लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुजफ्फरपुर में बुधवार को सेना अभ्यर्थियों ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गए। हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सबसे पहले अभ्यर्थी ARO (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस) पर पहुंचे। वहां पर विरोध जताया। कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो अभ्यर्थियों ने माड़ीपुर में आगजनी कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सदर और काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मुजफ्फरपुर में सड़क पर उतरे छात्र

अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया है, लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस दौरान रोड किनारे लगे बोर्ड और होर्डिंग में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सेना के कोई अधिकारी उन लोगों की समस्या नहीं सुनेंगे। हम लोग सड़क से नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें आत्महत्या क्यों न करनी पड़े।

बक्‍सर में 45 मिनट तक जाम रहा रेलवे ट्रैक
बक्सर में सेना बहाली के नए नियम को लेकर उग्र हुए बहाली के दौड़ लगाने वाले छात्रों ने दिल्ली कोलकाता लाइफलाइन रेलवे ट्रैक बक्सर स्टेशन के मालगोदाम को जाम कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल सुरक्षा बल, रेल थाना, नगर थाना समेत बक्सर समेत रेल प्रबन्धक पहुंचे। जहां युवाओं को काफ़ी समझाया। इसके बाद ट्रैक पर जाम हटा और परिचालन शुरू हो गया।

अभ्यर्थियों का कहना है, ‘नेता हो या विधायक, सभी को 5 साल का समय मिलता है, हमारा 4 साल में क्या होगा। हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है। 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे।’ उनका कहना है कि सेना बहाली में टीओटी हटाया जाए।

बेगूसराय में NH-31 जाम
वहीं, बेगूसराय में हर हर महादेव चौक पर NH-31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया रद्द हो। पुरानी भर्ती प्रक्रिया वापस हो। उम्र में 2 वर्ष की छूट दी जाए। सी ई ई एग्जाम प्रक्रिया जल्द से जल्द करवाई जाए। एयर फोर्स एयरमैन का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए।

आरा में आक्रोशित छात्रों ने एन एच को जाम किया इस बीच अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन के संबंध में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मुख्यालय मध्य वायु कमान एयर मार्शल आर जे डकवर्थ (एबीएसएम, वीएसएम) ने झारखंड बिहार सब एरिया में पत्रकारों से बात की। उन्‍होंने कहा कि अग्निवीर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। अग्निपथ योजना से युवाओं को लाभ मिलेगा। कम समय में दो अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा नहीं लिए जाने को लेकर आर्मी कैंडिडेट का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ARO गेट के निकट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लिखित परीक्षा नहीं लिए जाने को लेकर आर्मी कैंडिडेट का प्रदर्शन।

बटलर चौक के निकट अभ्यर्थियों ने किया टायर जलाकर प्रदर्शन। 2 वर्ष पूर्व फिजिकल निकाल चुके हैं अभ्यर्थी, नहीं ली गई लिखित परीक्षा।

नाराज अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, सेना को लेकर नये फैसले के विरोध में कर रहें नारेबाजी, सरकार के खिलाफ जमकर लगा रहें नारे।

बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े मारपीट की घटना में 4 लोग घायल

जहानाबाद के कल्पा ओपी क्षेत्र के कल्पा मुसहर टोली में बच्चों की लड़ाई में मंगलवार को दो पक्ष आपस में उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई।

जिसके कारण इस घटना में 4 लोग जख्मी हो गए। जिसमें से 2 लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

वहीं घायल के द्वारा इस संबंध में कल्पा ओपी में घटना को लेकर लिखित शिकायत की गई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बार बालाओं के साथ ठुमका करते दिखे पुलिसकर्मी, वायरल हो रहा वीडियो

अरवल जिला मुख्यालय में एक शादी समारोह के दौरान टाउन थाने में पदस्थापित दो पुलिसकर्मी बार बालाओं के साथ पूरी रात ठुमके लगाएं जिले में यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अश्लील गाने के धुन पर नर्तकी के साथ स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। अपनी सरकारी रिवाल्वर के साथ बार बालाओं के ठुमके लगाते पूरी रात बरात के गवाह इसके बने और बाद में अपने सहयोगी पुलिसकर्मी को जब अपने कर्तव्य की याद आ गई तो वह रिवाल्वर देना उचित समझ लिया।

वायरल वीडियो जिला मुख्यालय में एक शादी समारोह के दौरान का कार्यक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। वायरल वीडियो में वीडियो में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।

वीडियो में सरकारी रिवाल्वर लिए युवक टाउन थाना थाना क्षेत्र का बताया गया है। युवक के बारे में बताया जा रहा है दोनों पुलिसकर्मियों को अपराध रोकने को लेकर हर्बल एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में तैनात किया गया है

प्रसव के बाद महिला की मौत से आक्रोशित हुए परिजन, जमकर किया तोड़फोड़

कटिहार में प्रसव के बाद महिला के मौत पर परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में जमकर तोड़फोड़ मचाया। परिजनों का आरोप है की प्रसव के बाद महिला के मौत पर गलती करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बरीय स्वास्थ्य कर्मी द्वारा भगा दिया गया है।

इसी आरोप पर परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बनाकर कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर तोड़फोड़ मचाया।

पीड़ित पक्ष कुर्सेला थाना क्षेत्र के बस्ती गांव से ही है वहीं घटना के बाद कुर्सेला थाना पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करवाया।

जहानाबाद में बदले गए तीन साल से जमे थानाध्यक्ष, कल्पा थाने में पहली बार महिला थानाध्यक्ष

3 साल से एक ही थाने में जमें थानेदारों को जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कार्रवाई की है। करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों को जिले के अंदर एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया गया है।

हुलासगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार को शकुराबाद थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही शकुराबाद थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद को परसबिगहा थाने की कमान सौंपी गयी है। नगर थाना में पदस्थापित बलबीर सिंह को पाली थाने की कमान दी गई तो वही घोसी थाना में पदस्थापित दारोगा चंद्रहास प्रसाद को ओकरी ओपी की कमान सौंपी गयी है।

ओकरी ओपी में पदस्थापित चंद्रशेखर प्रसाद को हुलासगंज थाने की कमान जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने सौंपी है। एसपी द्वारा कुछ नए लोगों को भी इस बार पहली बार थानाध्यक्ष बनने का मौका दिया गया है। एसपी ने विश्वास जताते हुए कुछ लोगों को पहली बार थानाध्यक्ष का कमान सौंपा है।

बिहार में पकड़ौआ विवाह एक बार फिर से हुआ शुरु

बेगूसराय । बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह कराया गया है। सोमवार को वह घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई।

अब तक वह घर नहीं लौटा है। इसके बाद लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस डॉक्टर सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव का है।

विश्व रक्तदान दिवस पर सामने आए युवा, जरूरतमंदों की जिंदगी के लिए किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जहानाबाद में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल जहानाबाद में आयोजित इस शिविर में दोपहर तक 8 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का आयोजन जेडीसी के रक्त सेवा टीम के द्वारा किया गया।

ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि सदर अस्पताल में एक ब्लड बैंक है. यहां गरीब लोगों को नि:शुल्क ब्लड दिया जाता है. वैसे व्यक्ति जो अत्यंत गरीब हैं, जिनके पास पैसा नहीं है और जिन्हे ब्लड की आवश्यकता है. ऐसे लोगों को ब्लड बैंक अपने स्तर से नि:शुल्क रक्त देकर सेवा करती रहती है.

सबसे बड़ी बात कि नियमित रूप से रक्तदान करने वाले 8 लोगों को राज्य स्तर पर आज ही के दिन सम्मानित किया गया।

नीतीश जी काहे मुर्गी पर तोप चला रहे हैं

हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान जदयू के कुछ नेताओं से मुलाकात हुई उस दौरान कुछ पत्रकार बंधु भी मौजूद थे स्वभाविक था जब राजनीतिज्ञ और पत्रकार एक साथ हो तो मुद्दा राजनीति ही होगी ।

चर्चा आरसीपी सिंह के घर को खाली कराने को लेकर हो रही थी जदयू और हमारे कुछ पत्रकार बंधु सरकार के इस निर्णय को लेकर तारीफ कर रहे थे लेकिन पता नहीं क्यों अचानक मेरी जुबान से निकल गया कि यह सही नहीं है और मुझे पता नहीं क्यों इस खेल में जो भी शामिल है वो जदयू का शुभचिंतक नहीं लगता है ,आरसीपी सिंह में लाख बुराई हो जनाधार शून्य हो फिर भी मुझे लगता है कि राज्यसभा नहीं भेजने का फैसला पार्टी का सही हो सकता है लेकिन घर खाली कराना सही नहीं है क्यों कि जदयू के निर्माण में आरसीपी सिंह की भी भूमिका रही है वही जदयू और नीतीश कुमार में वो बात नहीं रही तोड़ जोड़ कर सत्ता में बने हुए हैं ऐसे में इस तरह के विवाद से पार्टी को बचना चाहिए एक सप्ताह पहले तक राजद के साथ सरकार बनाने की तैयारी में लगे थे और जैसे ही बात बनी लालू प्रसाद को जन्मदिन तक की बधाई तक नहीं दिए ये भी कोई राजनीति होती है जिस दिन बीजेपी को यह भरोसा हो जाये कि राजद जदयू को साथ नहीं लेगा दूसरे दिन सरकार आपकी नहीं रहेगी ।

आप लोगों को यह समझना चाहिए कि मोदी और शाह राजनीतिक मजबूरी में नीतीश के साथ हैं जैसे ही मौका मिलेगा ऐसा पटकनी देगा जो आप लोग सोच नहीं सकते हैं इसलिए विभीषण पैदा मत करिए । वहां मौजूद जदयू के नेता और पत्रकार बंधु एक साथ बोल पड़े क्या संतोष जी आप भी ना आरसीपी सिंह का खेल खत्म हो चुका है बहुत उड़ रहा था उसकी क्या राजनीतिक हैसियत है आरसीपी सिंह के जाने से पार्टी मजबूत होगा ।

मैंने कहा ये हो सकता है ,मेरा बीट भी कभी जदयू नहीं रहा है इसलिए जदयू के अंदर क्या चल रहा है मुझे पता नहीं है लेकिन इतना जरूर पता है कि नीतीश कुमार के इस एक्शन से जदयू के एक दर्जन से अधिक विधायक नाराज जरुर होंगे जिनसे आरसीपी सिंह प्रकरण के दौरान मेरी लगातार बात हो रही थी लेकिन ये लोग कहां सुनने वाले थे अंत में मैंने यही कहा दिग्विजय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, नरेन्द्र सिंह ,जार्ज साहब और शरद यादव जब सबके सब साथ थे उस समय का जदयू और आज का जदयू कहां खड़ा है और एक बात नीतीश कुमार अभी तक जीतने भी राजनीतिक फैसला लिए है उसमें उन्हें पटकनी ही खानी पड़ी है इतिहास पलट कर देख लीजिए इनकी जिद्द पार्टी को हमेशा नुकसान ही पहुंचाया है ।

अभी अभी खबर आ रही है कि जेडीयू ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक ,प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव विपिन कुमार यादव और भंगी समाज सुधार सेनानी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है ये सारे के सारे आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं ।

पहले टिकट नहीं दिये फिर आवास खाली करवा दिये और अब उसके समर्थकों को टारगेट लिया जा रहा है मतलब नीतीश चाहते हैं कि आरसीपी सिंह पार्टी छोड़ दे वैसे आरसीपी सिंह के खिलाफ पहली बार नीतीश नहीं हुए इससे पहले भी अजय आलोक सहित कई लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है क्यों कि वो लोग आरसीपी सिंह के करीब थे फिर एक दौर आया जब आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाये गये मंत्री भी बने इसलिए ललन सिंह ,संजय झा और आरसीपी सिंह मामले में नीतीश का दिल कब पिघल जाए कहना मुश्किल है वैसे देखना यह है कि इस कार्यवाही के बाद आरसीपी सिंह क्या करते हैं वैसे दोनों के बीच जो रिश्ता रहा है ऐसे में आरसीपी गाण्डीव उठायेंगे कहना मुश्किल है लेकिन इतना तय हो गया है बिहार की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है ।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे तेजस्वी यादव

बैठक में हिस्सा लेने के लिए तेजस्वी यादव का आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई है बैठक।

ममता बनर्जी ने बैठक 15 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शाम 3 बजे बुलाई है।

ममता बनर्जी ने शनिवार को सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम और वाम नेता पिनाराई विजयन, ओडिशा के सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत 22 नेताओं को चिट्ठी भी लिखी थी।

बिहार के विपक्षी पार्टी राजद बैठक में हिस्सा लेगी।

तेजस्वी यादव दिल्ली शाम तक पहुंच जाएंगे बैठक में शामिल होने के लिए।

खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 4 बच्चे बीमार, छपरा के बभौली की घटना

छपरा के मांझी के बभौली भोजन करने से एक ही परिवार के 4 बच्चे बीमार हो गए हैं। बीमार बच्चों को एक माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार बच्चों ने चावल दाल खाया था जिसके बाद एक-एक कर सब की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार बच्चों में मुन्ना 3 साल,राजनन्दनी,5 साल, शनि 1 साल और मुन्नी 2 साल का नाम शामिल है।

छपरा में जदयू नेता के भाई की हत्या, शराब कारोबारियों पर आरोप

छपरा में जदयू नेता के भाई की शराब कारोबारियों ने भाला घोंपकर की हत्या कर दी है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव की है जहां अलखदेव सिंह के 27 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवार की देर शाम हत्या कर दी गई है।

उसके भाई विकास कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जदयू में समाज सुधार सेनानी के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत है। इस घटना के संबंध में मृतक के भाई जदयू नेता ने बताया कि समाज सुधार सेनानी जदयू का प्रदेश सचिव उन्हें नियुक्त किया गया है। वह क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देते हैं। उनके भाई की हत्या शराब का कारोबार करने वाले अपराधियों के द्वारा घर पर लाठी-डंडे से हमला कर उनके भाई की भाला घोंपकर हत्या की गई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस दौरान सदर अस्पताल में मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति को सदर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था उनके सीने पर किसी धारदार हथियार से ऊपर जाने के निशान है। जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई है

इतिहास को नये तरीके से लिखने का क्या मतलब है – सीएम नीतीश कुमार

देश के इतिहास के पुनर्लेखन की मांग पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दोटूक लहजे में जवाब दिया है। बिहार के सीएम ने कहा है कि जो मौलिक इतिहास है, उसे आखिरकार कैसे बदला जा सकता है।

यह पूछे जाने पर कि इस समय का जो इतिहास है या बच्‍चों को जो पढ़ाया जाता है, उसमें मुगल शासकों का वर्चस्‍व है, भारतीय शासकों को ज्‍यादा महत्‍व नहीं दिया गया है, इस पर सीएम ने कहा कि इतिहास बदल लेंगे क्‍या? जो इतिहास है वह इतिहास है। हमको तो नहीं लगता कि कोई इतिहास बदल सकता है. मौलिक इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है?

यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इतिहास में मुगल शासकों को ज्‍यादा महत्‍व दिया गया है, सीएम ने कहा कि यह अलग बात है. कोई लेंग्‍वेज लिखने की बात है वह अलग बात है. मौलिक इतिहास को कोई थोड़ी बदल सकता है।

कोरोना को लेकर अलर्ट सरकार ने बायोमैट्रिक पंच पर लगायी रोक

पटना । बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गृह विभाग ने बायोमैट्रिक सिस्टम से बनने वाली अटेंडेंस पर अगले 2 सप्ताह के लिए लगायी रोक । इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने जारी किया आदेश ।

कहा है कि संक्रमण बढ़ने की आशंका है इसलिए अगले 2 सप्ताह तक बायोमैट्रिक सिस्टम से कोई भी अटेंडेंस नहीं बनाई जाए। सभी जिलाधिकारी सभी विभागाध्यक्ष को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और इसका तत्काल पालन करने का निर्देश दिया गया।

लालू का राज जंगलराज था तो मोदी और योगी का राज क्या है

लालू का राज जंगल राज, तो मोदी योगी का राज ?
कल काफी दिनों बाद टीवी पर समाचार देख रहे थे सारा चैनल प्रयागराज हिंसा मामले में आरोपी जावेद के घर पर हो रही पुलिसिया कार्यवाही का लाइव चला रहे थे और एंकर से लेकर ग्राउंड में मौजूद रिपोर्टर इस अंदाज में रिपोर्टिंग कर रहे थे मानो ये भी इस न्याय व्यवस्था के साथ खड़ा है और सही ठहरा रहा है ।

टीवी चैनल के स्टूडियो में बहस भी कुछ इसी अन्दाज में चल रहा था कि जो हो रहा है बहुत सही हो रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ इसी तरह की कार्यवाही होनी चाहिए ।
सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया आ रही थी मतलब प्रशासन का यह कार्यवाही सही है और आने वाले दिनों में प्रशासन को इसी तरह से कार्यवाही करनी चाहिए।

तभी अचानक मुझे याद आया कि 5 अगस्त 1997 को पटना हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान क्यों कहां था कि बिहार में सरकार नहीं है बिहार में जंगलराज कायम हो गया।ये जानने के लिए कि ऐसा क्या हुआ था कि पटना हाईकोर्ट को ऐसी टिप्पणी करनी पड़ी थी कुछ सीनियर वकील को फोन लगा दिया। याचिकाकर्ता से तो बात नहीं हो पायी लेकिन उस समय पटना हाईकोर्ट में काम कर रहे कई वरिष्ठ वकील से बात हुई और इस पर लम्बी चर्चा हुई हालांकि शुरुआती दौर में वो समझ नहीं पाए कि ऐसा क्या हुआ है जो आज संतोष जी जंगलराज के बारे में बात कर रहे हैं खैर बात खत्म होते होते उनकी समझ में आ गया लेकिन चाह कर के भी कुछ कह नहीं पाये वैसे अधिकांश वकील प्रशासन के बुलडोजर एक्शन को गलत कहॉ।

वैसे याचिकाकर्ता के जिस आवेदन पर हाईकोर्ट ने जंगलराज जैसी तल्ख टिप्पणी की थी उसमें मुख्य तौर पर यही था कि प्रशासन आपराधिक मामलों में जाति आधारित कार्यवाही कर रही है, शहर के बड़े से बड़े कारोबारी की संपत्ति पर जबरन सत्ता संरक्षित एक खास जाति विशेष द्वारा कब्जा किया जा रहा है और प्रशासन मौन है।

जाति आधारित नरसंहार हो रहा है लेकिन कार्यवाही एकपक्षीय हो रहा है पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अपराध और अपराधी को जाति के चश्मे से देख रहा है ।कानून जैसी कोई बात प्रदेश में है ही नहीं सरकार जो चाहती है प्रशासन वही करता है, अराजक स्थिति है कही भी कानून सम्मत कार्यवाही नहीं हो रही है कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

1– बुलडोजर चलाना और पुलिस एनकाउंटर कौन सा राज है
बुलडोजर चलाना या फिर पकड़ कर बलात्कारी या अपराधियों को मार देना किस तरह का राज कहाँ जायेगा क्यों कि प्राकृतिक न्याय के अनुकूल यह व्यवस्धा तो सही नहीं है ।
अगर कोई व्यक्ति बिना नक्शा स्वीकृत कराये घर बना लेता है तो प्रशासन बिना नोटिस जारी किये हुए हमारे आपके मकान को पुलिस और प्रशासन तोड़ सकता है क्या ।

अगर ऐसा होने लगे तो आज धर्म के नाम पर हो रहा है ,कल किसी ओर के नाम पर होगा और तीसरे दिन किसी और के नाम पर तोड़ा जाएगा ऐसे में इस कार्यवाही को आप कौन सा शासन व्यवस्था कहेंगे । ऐसा नहीं है लालू प्रसाद के राज में भी कानून के विपरीत जो कुछ भी हो रहा था उसके समर्थन में आज की ही तरह सामाजिक न्याय के नाम पर प्रशासन और सरकार के कार्यवाही को सही ठहराने वाली जनता उस समय भी थी और उसी जनता और तथाकथित सामाजिक न्याय के सहारे लालू प्रसाद और उनकी पार्टी 15 वर्षों तक बिहार के सत्ता पर काबिज रहे और उसके बाद 5 वर्षों तक केंद्र की सत्ता पर भी काबिज रहे लेकिन आज वही तथाकथित सामाजिक न्याय के दौरान बिहार में जो कुछ भी हुआ उसका खामियाजा लालू परिवार और उसकी पार्टी भुगत रही है और नीतीश कुमार उसी युग की याद दिला कर बिहार की गद्दी पर 22 वे वर्ष में प्रवेश कर गये ।

क्यों कि भारतीय समाज अराजकता को कभी स्वीकार नहीं करता है ,शांति पसंद है ,मेहनतकश है, जिंदगी में ज्यादा हलचल और उठापटक को पसंद नहीं करता है। वो दौर जाति का था आज धर्म का है जातिवादी राजनीति करने वाले आज अछूत बने हैं कल धर्मवादी राजनीति करने वाले भी अछूत बनेंगे ये तय है।

क्यों कि जाति और धर्म के आड़ में राजनीति करने वालों से सुशासन को लेकर गलती करेंगे ही करेंगे एक दौर ऐसा भी आयेगा कि उन्हें एक पक्षीय होना ही पड़ेगा और उसी दिन से उलटी गिनती शुरू हो जायेंगी ये भी तय है ,भेल ही वक्त जितना लगे ।
एक और बात इस तरह के शासन व्यवस्था में सत्ता के इशारे पर काम करने वाले अधिकारी आज फंसे या कल फंसे फसना तय है लालू राज के कई आईपीएस अधिकारी जो सरकार के इशारे पर सारे नियम कानून को ताक पर रख दिये थे ऐसे अधिकारी एसपी से डीआईजी नहीं बन पाये ,डीएम से आयुक्त नहीं बन पाये दर्जनों अधिकारियों को पेंशन के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है वही जैसे ही लालू राज गया ऐसे अधिकारी रिटायर हो गये लेकिन फील्ड में पोस्टिंग नहीं मिली एक कुर्सी पर बिना पंखा वाले दफ्तर में पूरी नौकरी गुजारनी पड़ी ।

क्या हुआ हैदराबाद एनकाउंटर का दर्ज हो गया ना हत्या का मुकदमा ,यूपी में पिटाई वाली वीडियो पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान ले लिया है कोई नहीं बचा पाएगा इसलिए पदाधिकारियों को भी जो कानून कहता है उसके साथ खड़ा रहना चाहिए जितने बुलडोजर चले हैं पदाधिकारियों को अपनी पेंशन से भुगतान करना होगा याद रखिएगा ।

वही धर्म के आधार पर जो भावना भड़का रहे हैं उनका हस्र भी समाजिक न्याय के सहारे समाज में विद्वेष फैलाने वाले जैसे नेता और कार्यकर्ता जैसा होगा ये तय है।

याद करिए एक दौर था जब संसद में योगी रो रहे थे पुलिसिया जुल्म को लेकर और आज ऐसे में जनता को हमेशा संविधान और न्याय व्यवस्था के साथ खड़ा रहना चहिए नहीं तो सत्ता पगला जायेगा ।

ईडी द्वारा राहुल गांधी को तलब किये जाने को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

पटना । कांग्रेस नेताओं का पटना में ईडी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन, पटना के बिस्कोमान भवन स्थित ईडी दफ्तर के बाहर बैठे हैं कांग्रेसी नेता।

नेशनल हेराल्ड पत्रिका मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में, केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेताओं ने लगाया विपक्ष को दबाने की कोशिश ।

देशभर में कांग्रेस नेता प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर कर रहे हैं विरोध ।

बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं 48 घंटे करने होगे इन्तजार

बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री होगी। 3-4 दिनों में मानसून पूरे बिहार में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मानसून के पहले बिहार में जानलेवा गर्मी जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घंटे में गर्मी से कोई राहत के संकेत नहीं हैं।

hot weather

राज्य के 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए 13 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जब तक मानसून बिहार को पूरी तरह से प्रभावित नहीं कर लेता है तब तक ऐसे ही मौसम की मार झेलना होगा।

ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छपरा में मशरक के चांद कुदरिया गांव में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत गवाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई । मारपीट के बाद ऑर्केस्ट्रा के कलाकार जान बचाकर भाग गए जबकि दोनों पक्षों ने यहां जमकर तोड़फोड़ की तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मारपीट में एक दर्जन बराती के घायल होने का मामला सामने आया है वही बारात में आए बोलेरो का शीशा कुर्सी, गाड़ियों के क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले में रविवार को बाराती पक्ष से लड़के के पिता ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसमें उन्होंने एक दर्जन युवकों को चिन्हित कर नामजद किया है।

मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी मनराज राय की बेटी की शादी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सुरेश राय पिता स्व रामजन्म राय के बेटे से होनी थी उसी में बारात चांद कुदरिया गांव में आई और सरकारी विद्यालय मख्तब के परिसर में बारात ठहरी थी।

fighting

बारात में द्वार पूजा के बाद वापस सरकारी विद्यालय मख्तब आकर आर्केस्ट्रा का प्रोगाम चल रहा था कि फरमाईशी गीत को लेकर गांव के कुछ लफुए युवकों से विवाद में गाली ग्लौज हो गई उसी दौरान लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर बाराती पक्ष पर हमला कर दिया है जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल बाराती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया वही मामूली रूप से घायल सभी गाड़ियों से गाव बखरी चलें गये।

लड़के के पिता सुरेश राय ने बताया कि सभी लाठी डंडे और हथियार से लैस थें वही वे बरनेत की तैयारी चल रही थी तभी उनके द्वारा हमला किया गया जिसमें सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।

जहानाबाद में बीजेपी की जन कल्याण सभा, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल हुए शामिल

जहानाबाद के अब्दुल बारी नगर भवन में बीजेपी की ओर से गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे।

संजय जायसवाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए जहानाबाद की जनता को सचेत रहने के लिए आगाह किया। वहीं नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनेंगे इस सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इसका जवाब जेडीयू के वरिष्ठ नेता दे चुके हैं।

दरअसल केन्द्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जहानाबाद में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया है। दोपहर में दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा।

जन कल्याण सभा

जनसभा की खास बात ये कि इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न् योजनाओं के हितग्राहियों को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया था। बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत स्तर के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था।

मस्जिद के पास फायरिंग से फैली सनसनी, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में बड़ी मस्जिद के पास रात में फायरिंग से सनसनी फ़ैल गई। मामूली विवाद को लेकर शरारती तत्व ने फायरिंग कर दी। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़ा गया युवक शहर के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले का रहने वाला है। सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस एसडीपीओ समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया युवक का आपराधिक रिकॉर्ड वाला है। जिसे जेल भेजा जायेगा। फायरिंग को लेकर सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि यह जांच का विषय है।

फारबिसगंज में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

अररिया । फारबिसगंज में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ढोलबज्जा स्थित एनएच पर पूर्व से खड़ी एक ट्रैक्टर मेंर बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।

रफ्तार से हुई टक्कर में बाइक पर सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक जोगबनी से कुड़वा लक्ष्मीपुर बारात जा रहे थे।

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा गया है।

bike tractor accident

लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर अलग-अलग अंदाज में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

वैशाली के भगवानपुर में NH 22 पर राजद कार्यकर्ताओं ने घोड़ा पर और भैंस पर चढ़कर केक काटा और लालू प्रसाद यादव का जन्म दिवस मनाया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे सभी राहगीरों को लड्डू बिस्कुट एवं ठंडा पानी पिला कर जन्मदिवस की खुशियां मनाई, राजद कार्यकर्ताओ ने बताया कि आज लालू बाबू के लिए खुशी का दिन है हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि लालू बाबू दीर्घायु हो, उज्जवल भविष्य, हमेशा जीवन में खुशी मिले और तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बना कर बिहार का नाम रोशन करें।

लालू बाबू गरीब मजदूर शोषित वर्गों को आवाज दिए गरीबों के लिए अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़े अभी भी लड़ रहे हैं लालू बाबू के जन्म दिवस के अवसर पर सैकड़ों कर्ताओं को भोजन कराया गया।

आज होगा 14 नगर निकायों के वार्डों का प्रारूप प्रकाशित

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को राज्य की 14 नगर निकायों में वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा.

प्रारूप प्रकाशन के बाद संबंधित नगर निकाय में रहने वाले नागरिक वार्डों के परिसीमन में होनेवाली त्रुटियों या गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए आपत्ति दे सकते हैं. राज्य की 14 नगर निकायों में आठ नगर पर्षद क्षेत्र और छह नगर पंचायत क्षेत्र शामिल हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्डों के परिसीमन को लेकर नागरिक 24 जून तक आपत्ति का आवेदन दे सकते हैं. नगर निकायों के वार्डों को लेकर जितनी भी आपत्ति प्राप्त हुई है उसका निबटारा 29 जून तक कर दिया जायेगा.

लालू प्रसाद यादव ने अपने 75वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में 75 किलो का केक काटा

आज राजद सुप्रीमो लालू यादव का 75वां जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यालय में 75 किलो का केक काटा, लड्डू से बना हुआ 75 किलो का केक।

केक काटने के बाद पुस्तक गरीबों का मसीहा लालू प्रसाद यादव ने विमोचन किया पार्टी कार्यालय में लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय तेजस्वी वाचनालय का उद्घाटन किया।

Lalu 75th Birthday

राजधानी में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव, ट्रक ड्राइवर और उसके बेटे को मारी गोली

अपराधियों ने दिनदहाड़े ट्रक ड्राइवर और उसके बेटे को मारी गोली । ट्रक ड्राइवर की एनएमसीएच में हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल ।

घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं, लूटपाट को लेकर हत्या की आशंका। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के शीशगढ़ बरेली निवासी मोहम्मद रफीक अहमद के रूप में की गई।

घायल पुत्र मोहम्मद नदीम अहमद का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज, स्थिति गंभीर, पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की छानबीन में जुटी, बाईपास थानाक्षेत्र के रानीपुर पैजावा स्थित एनएच 30 पर हुई वारदात।

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पूरे देश में सरेआम जो गुंडागर्दी हुई और उस पर हिन्दूवादी संगठन और बीजेपी की चुप्पी चौकाने वाली है

अभी थोड़ी देर पहले बिहार बीजेपी के एक प्रवक्ता का वीडियो के माध्यम से बयान आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि आज भारत दुनिया मेंं जिस मुकाम पर खड़ा है उसकी वजह क्या है आपसी भाईचारा, समरसता , धार्मिक आजादी और गंगा यमुना तहजीब है, उसको खंडित नहीं होने देने है इससे देश का विकास प्रभावित होगा ।

1–कहां गये हिन्दू राष्ट्र वाले
बात बात पर आग उगलने वाले बीजेपी और हिन्दूवादी संगठन के नेता कहां छुपे हैं जबकि कल जो घटना घटी है वो इन संगठनों के लिए अवसर था हिन्दू मुस्लिम नैरेटिव को और उग्र करने के लिए ।

लेकिन नेता से लेकर अभिनेता तक चुप है वही ट्विटर भी खामोश है लगभग इसी तरह का हाल सोशल मीडिया का भी है ,वही अंकिल जी के वाटसेप ग्रुप जो सुबह से आग उगलता रहता था वो भी आज आपसी भाई चारा का पाठ से जुड़े गीत प्रसारित करते दिख रहे हैं ।इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मौजूद एक ग्रुप जो हमेशा धार्मिक कट्टरता के खिलाफ लिखने वालों पर चौतरफा हमला करता था उस ग्रुप के वाल पर लिखा है मस्जिद पर भगवा फहराने वाले और सड़कों पर गुडागर्दी करने वाले वहीं लोग है जो देश को तोड़ना चाहते हैं ।

कुछ ऐसा ही कल टीवी डिवेट के दौरान भी देखने को मिला बीजेपी और हिन्दूवादी संगठन के लिए कल जो कुछ भी हो रहा था उस दौरान मुसलमान के खिलाफ आग उगलने का इससे बेहतर मौका क्या हो सकता थी सामने टीवी स्क्रिन पर चल रहा था मुस्लिम सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी कर रहे थे ,लोग जान बचा कर भाग रहे थे वही गुंडा सड़कों पर खड़ी गांड़ी को तोड़ रहा था दुकाने लूट रहा था बीच में पुलिस आयी तो पत्थर और गोली चलाना शुरु कर दिया फिर भी कही किसी चैनल पर संबित पात्रा दिखायी नहीं दे रहा था बीजेपी तो नजर ही आ रही थी सबके नये चेहरे जैसे लग रहा था चैनल वाले भाड़े पर लेकर आये हो ।

हद तो तब हो गयी जब एक तरफ सामने रांची शहर जल रहा था मुस्लिम गुंडे सरेआम रांची शहर मेंं तोड़फोड़ और लूटपाट कर रहे थे और पुलिस पर ईट पत्थर से हमला कर रहे थे वही सड़क की दूसरी और हिन्दूवादी संगठन वादयंत्र के साथ सड़क पर हनुमान चलीसा का पाठ कर रहे थे। ये स्वभाविक बदलाव है या फिर इसके पीछे मुस्लिम देशों का दबाव इस पर चर्चा करने की जरुरत नहीं है कई दिनों से इस पर चर्चा चल रही है कल उस चर्चे का असर जरुर दिखा है बदलाव एक तरफा नहीं है ये भी है जब से हिन्दू हमलावर हुआ है उसका असर मुस्लिम कट्टरता पर भी पड़ा है जो तुष्टीकरण के कारण काफी बढ़ गया है ।

2–हिन्दू उग्रवाद का असर मुस्लिम कट्टरता भी पड़ा है
अगर देश में मोदी पीएम नहीं बने होते या फिर हिन्दू का सत्ता संरक्षित गुडागर्दी सामने नहीं आया रहता तो आज मुसलमानों का यही रुप देखने को मिलता, जल गया रहता हिन्दूस्तान एक बदलाव इधर भी है कहने को देश के 12 राज्यों में कल विरोध प्रदर्शन हुआ कुछ शहरों को छोड़ दे तो 90 प्रतिशत इलाकों में जहां कही भी विरोध प्रदर्शन हुआ शांति पूर्वक रहा ।

gundagardi

बात बिहार की करे तो नालंदा और सिवान में विरोध का जुलुस अन्य जिलों की तुलना में बड़ा जरुर था लेकिन वो तेवर कही देखने को नहीं मिला जो दस वर्ष पहले देखने को मिलता था ,मतलब जैसे जैसे बैलेंस ऑफ पावर का संतुलन बढ़ता गया मुस्लिम गुर्दागर्दी कम होता चला गया और जैसे ही भाजपा को इस तरह की राजनीति की वजह से परेशानी होने लगी रातो रात चीजे बदलने लगी मतलब हिन्दू महासभा और मुस्लिम लीग वाली राजनीति का दौर आने वाले समय में दूसरी दिशा में चल पड़े तो कोई बड़ी बात नहीं होगी ।

जहानाबाद में पलटा बोलेरो, कोई हताहत नहीं, चालक हुआ फरार

जहानाबाद काको चौदौरा सड़क पर बारात लेकर लौट रही एक बोलेरो गड्ढे में पलट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं होने की सूचना है।

बताया जाता है कि हिलसा थाना क्षेत्र के कुरेता गांव से पहल बीघा में बारात आई थी। शनिवार की सुबह बारात लौट रही थी, तेज रफ्तार से बोलेरो चालक द्वारा वाहन चलाने के कारण सड़क के किनारे वाहन गड्ढे में पलट गया. लेकिन कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूबेदार गोप, चौकीदार काको थाना

आसपास के लोगों का बताना है कि इस बोलेरो पर डांसर पार्टी के लोग सवार थे चालक एवं सभी सवार व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गए।

boloro

आज राजद सुप्रीमो लालू यादव का 75वां जन्मदिन है

फुलवारिया में जन्मे लालू को देश के उन नेताओं में माना जाता है जिन्हें न सिर्फ प्रशंसक बल्कि विरोधी भी पसंद करते हैं।

laloo

जहानाबाद में रफ्तार का कहर; भीषण दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद। जहानाबाद में घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव के समीप कर एवं मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आकाश कुमार उत्सव कुमार एवं अनु कुमार उर्फ गोलू काको से अपने घर बंधुगंज जा रहा था तभी वैना गांव के समीप सामने से आ रही कार टक्कर हो गया। जिसमें तीनो लोग घायल हो गए।

धर्मेंद्र कुमार, परिजन

आसपास के लोगों द्वारा तीनों को इलाज हेतु काको पीएसी में भर्ती कराया गया । डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए घायल व्यक्ति को जहानाबाद सदर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया । डॉक्टर द्वारा आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया और दो व्यक्ति को गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है ।

सभी लोग बंधुगंज गांव के निवासी बताए जाते हैं। इस घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गई परिजन दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे और रोने पीटने लगे।

बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हुए हमले की जांचकर दोषियों को सजा दे सरकार – डॉ संजय जायसवाल

पटना, 10 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने झारखंड की राजधानी राँची में जुम्मे के नमाज के बाद उपद्रवियों द्वारा बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन जी पर हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

डॉ जायसवाल ने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित एक साजिश का हिस्सा लगती है। उन्होंने झारखंड सरकार को इस पूरे मामले में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं।

sanjay jaswal

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जुम्मे के नमाज के दिन ही अचानक सड़कों पर भीड़ इकट्ठी हो गई और बिहार के मंत्री के वाहन को घेर लिया गया।

उन्होंने तमाम लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची की सड़कों पर हंगामा

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची की सड़कों पर जिस तरीके से मुस्लिम युवकों ने गुंडागर्दी किया है उससे देश में हेट स्पीच को लेकर जो एक माहौल बना था वो कमजोर पड़ेगा ।वही आज की घटना से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ेगा जो शांति पसंद नहीं है ।

वैसे यह होना ही था आज हो या फिर कल क्योंं कि जिस तरीके से देश का महौल बिगड़ाने कि कोशिश चल रही है ऐसे में इससे भी बूरी स्थिति देखने को मिले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

रांची में प्रदर्शनकारियो का गुंडई पुलिस पर किया हमला सैकड़ों गाँड़ी को तोड़ा
gundagardi

बेतिया में सड़क दुर्घटना में 5 साल के बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने जो सरकारी कर्मियों को बनाया बंधक

बेतिया चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहयरिया महना पथ में जिला प्रशासन की एक गाड़ी से दुर्घटना हुई है। जिसमें एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। घटनास्थल पर शव रखकर ग्रामीणों के द्वारा बवाल किया जा रहा है । मुआवजे की मांग तथा परिवार के आश्रितों के लिए एक सरकारी नौकरी की मांग की जा रही है।

इस घटना में बताया जा रहा है कि दो अधिकारियों को भी बंधक बनाकर रखा गया है डीआरडीए के डायरेक्टर सुजीत कुमार वर्णवाल तथा डिप्टी कलेक्टर प्रोबेशनर प्रतीक कुमार और उनके साथ एक ड्राइवर को तीन घंटो से बंधक बनाकर रखा गया है।मृतक महना के बढ़ाइया टोला निवासी राजू मियां का छोटा पुत्र मिनाज आलम बताया जा रहा है।राजू मियां को दो बेटे है और दो लड़की है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।आठ थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

चस्मदीदो की माने तो दुर्घटना चनपटिया बीडीओ के गाड़ी से हुई है।मौके पर पहुंचे एडीएम अनिल कुमार और एसडीपीओ सदर लोगो को समझा कर अधिकारियों को मुक्त कराने की कोशिश कर रहें हैं।

accident

मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना, 10 जून 2022 । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य बिन्दु

→ विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण किसी प्रकार की कोताही न हो।

→ सुनिश्चित करें कि सभी थानों में हमेशा लैंडलाइन फोन फंक्शनल रहे।

अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई सके।

रात्रि गश्ती, पैदल गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसको सुदृढ़ करने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी गश्ती का औचक निरीक्षण करें।

जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की नियमित रूप से होनेवाली बैठकों में समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु कार्य हो।

लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाले अपराध में कमी आये।

प्रशासन और पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ राज्य में सांप्रदायिक घटनाओं को नियंत्रित रखा है, आगे भी इसी तरह सक्रियता बनाए रखें।

शराब पीनेवालों को पकड़ने में कोताही न बरतें। उनकी निशानदेही पर सप्लाई चेन को तोड़ा जाए। राजधानी पटना शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें। गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें।

कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, किसी भी दल का हो, किसी परिवार का हो, अगर शराब पीते पकड़े जाएं तो उन्हें छोड़ें नहीं। कानून की नजर में सब बराबर है।

समाज सुधार अभियान के दौरान जो बातें बताई गई हैं, उसको लेकर कैंपेन चलाते रहें। लोगों को जागरूक करते रहें।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, सप्ताह में एक दिन आपस में बैठक करें ताकि समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके।

प्रति एक लाख की जनसंख्या पर कम-से-कम 150 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती हो, इसको लेकर तेजी से काम करें।

● पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है। थानावार, जिलावार अपराध का विश्लेषण कर उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अपराध अनुसंधान के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय श्री जे०एस० गंगवार एवं अपर पुलिस महानिदेशक सी०आई०डी० श्री जितेन्द्र कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गश्ती वाहन, पैदल गश्ती, स्पीडी ट्रायल में तेजी, भूमि विवाद निपटारा, कब्रिस्तान की घेराबंदी और सभी थानों में लैंडलाइन फोन का अधिष्ठापन, सभी थानों में शौचालय, स्नानागार, आगंतुक कक्ष की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में यह भी बताया गया कि पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के बाद राज्य में महिला पुलिस और महिला दारोगा की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनकी थाने में पोस्टिंग की जा रही है। मद्य निषेध से घरेलू हिंसा काफी घटी है। घर में शांति का माहौल है।

बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के०के० पाठक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शराब के धंधों में लिप्त लोगों के यहां छापेमारी, गिरफ्तारी, वाहन जब्ती, शराब की जब्ती, शराब विनष्टीकरण, ड्रोन, मोटर बोट, स्वान दस्ता आदि के माध्यम से छापेमारी अभियान, कॉल सेंटर में आने वाले कॉलों को लेकर हो रही कार्रवाई आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीरा उत्पादन अब तेजी से हो रहा है और इसका उत्पादन अब 62.8 लाख लीटर हो गया है, इसमें जीविका का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार शराबबंदी कानून से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। परिवार में महिलाओं की भूमिका बढ़ने के साथ समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। • सुनिश्चित करें कि सभी थानों में लैंड लाइन फोन फंक्शनल रहे। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती, पैदल गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसको सुदृढ़ करने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी गश्ती का औचक निरीक्षण करें। प्रति एक लाख की जनसंख्या पर कम-से-कम 150 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती हो, इसको लेकर तेजी से काम करें। साथ ही पुलिस बल के ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ राज्य में सांप्रदायिक घटनाओं को नियंत्रित रखा है, आगे भी इसी तरह सक्रियता बनाए रखें।

उच्चस्तरीय समीक्षा

• मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक हत्याएं भूमि विवाद के कारण होती हैं। लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाले अपराध में कमी आए। जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की नियमित रुप से होनेवाली बैठकों में समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु कार्य हो। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, सप्ताह में एक दिन आपस में बैठक करें ताकि समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी पटना में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें, गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें। शराब पीनेवालों को पकड़ने में कोताही न बरतें। उनकी निशानदेही पर सप्लाई चेन को तोड़ा जाए। राजधानी पटना में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें। गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें। कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, किसी भी दल का हो, किसी परिवार का हो, शराब पीते पकड़े जाने पर उन्हें छोड़े नहीं। कानून की नजर में सब बराबर हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। राज्य में शराबबंदी के बाद दूध, सब्जी, फल आदि चीजों की खपत बढ़ी है। समाज सुधार अभियान के दौरान जो बातें

बताई गई हैं, उसको लेकर कैंपेन चलाते रहें। लोगों को जागरूक करते रहें। उन्होंने कहा कि नीरा उपयोगी है इसे प्रचारित करें तथा इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें।