Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

गया के इमामगंज में एके-47 सहित एक नक्सली गिरफ्तार, बोलने से बच रही पुलिस

इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव के नजदीक से पुलिस ने एक नक्सली के साथ अत्याधुनिक हथियार व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

हालांकि इस बिंदु पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक नक्सली अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार करते हुए अत्याधुनिक हथियार, कारतूस सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, छुपाए गए एक बोरे में दो एके-47 और एक इंसान व मैगजीन बरामद किया गया, पुलिस उस नक्सली से पूछताछ करते हुए छापेमारी अभियान चला रही है, इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस के अधिकारी व जवान लगे हुए है.

जानकारी देते चलेगी दो दिन पूर्व ही गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र लंगूराही, पचरुखिया के जंगलों से पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया था।

पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, चार करोड़ 11 लाख रुपए नगद जब्त

पटना । पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, नोटों की गिनती हुई पूरी, चार करोड़ 11 लाख रुपए नगद जब्त।

पटना सिटी के सुल्तानगंज स्थित आवास पर मिले सारे नकद इसके अलावा बैंक में 29 लाख 67 हजार 3600000 रुपए का आभूषण सोने का चांदी का डेढ़ लाख का आभूषण भी जब्त जमीन के 5 कागजात जब्त इसके साथ कई और सम्पति और बिनिमेस के कागजात मिले हैं।

पंचायत की बैठक में पास हुई योजना, अब गांव के दबंग रोक रहे हैं काम! प्रशासन ने लिया संज्ञान

जहानाबाद जिले के रत्नी फरीदपुर प्रखंड का नोआवां पंचायत। जहां पंचायत की बैठक में मुखिया, उप मुखिया समेत तमाम वार्ड सदस्यों ने एक योजना पास किया।

15वीं वित्त योजना के तहत सड़क निर्माण की योजना में काम हो रहा था, लेकिन गांव के ही दो लोगों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। गांव के दूसरे लोगों ने इसको लेकर प्रशासन से पहल करने की मांग की है।

दरअसल सड़क निर्माण से लगभग 5 सौ घरों को लाभ होता, जाहिर है यह सारे लोग परेशान हैं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। और अगर जल्द ही कोई हल नहीं निकाला गया तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

गांव के कुछ लोग इसे जातीय है रंग देने की कोशिश की कर रहे हैं । बता दे कि इस गांव में जातीय रंजिश में पहले भी कई सारी हत्याएं हो चुकी है। वजब इस मामले को चकबंदी पदाधिकारी के पास बताया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

24 घंटे के अंदर दूसरी बार पूर्व सांसद के परिजनों पर हमला, काको थाना के हाजी सराय के पास हुआ हमला

जगदीश शर्मा पूर्व सांसद के परिजन पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष के परिजन के गाड़ी पर 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी बार अपराधियों ने हमला किया।

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक राहुल कुमार के पैतृक घर कोर्रा गांव में एक पारिवारिक समारोह आयोजित था। समारोह के बाद पूर्व विधायक राहुल कुमार, उनकी पत्नी, उनकी बहन, पटना के रहने वाले पड़ोसी समेत कई लोग वापस पटना लौट रहे थे इसी बीच काको थाना क्षेत्र के हाजीसराय गांव से दक्षिण पूर्व विधायक के वहन की गाड़ी पर अपराधियों ने रोड़ेबाजी कर दी।

इस रोड़ेबाजी में वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर घोसी पुलिस एवं काको पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसएसपी एवं एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली,अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर । प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत । बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ।

मृतक की पहचान बलवंत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई । मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जुट मिल गेट नंबर 2 की घटना ।

चौकीदार के घर पार्टी में जमकर लगे ठुमके लहराए गए पिस्टल, लुटाए गए पैसे

छपरा में खैरा थाना के चौकीदार का हथियार के साथ नर्तकियों संग ठुमका लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल,खैरा थाना के चौकीदार के घर शादी के पार्टी में नर्तकी के साथ रुपया लुटाने के साथ कट्टा लहराते वीडियो वायरल हुआ है । वीडियो में दिख रहा चौकीदार तुजारपुर महम्मद पट्टी गांव का सुरेश माझी का पुत्र पिंटू कुमार माझी बताया जा रहा है ।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है हालांकि बिहार न्यूज़ पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के पीएमसीएच के रोगी कल्याण समिति और आयुष्मान भारत के करोड़ों रुपये के फण्ड में कथित तौर बड़े पैमाने पर किये गए धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के मामलें पर सुनवाई की

विकास चन्द्र ऊर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

इस मामलें की जांच हाई लेवल कमेटी/ विशेष अनुसंधान टीम / विजिलेंस जांच करवाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस जनहित याचिका के जरिये पी एम सी एच के मशीन व उपकरणों के रखरखाव के लिए दिए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता और धोखाधड़ी बरतने का आरोप लगाया गया।इन सबों की समय सीमा के भीतर जांच किये जाने की जरूरत है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

रोगी कल्याण समिति/ हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी के गठन का प्रावधान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भी भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की गई है, जिसके तहत पांच लाख रुपये की बीमाकृत राशि 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के रूप में दी जाती है।

इस मामले पर आगे की सुनवाई अब 6 सप्ताह बाद की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ जहानाबाद में चला बुलडोजर, ध्वस्त किए गए दो मकान

जहानाबाद जिला प्रशासन का अभियान अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है। सदर प्रखंड के खैरा मठिया गांव का है। जहां पर पइन का अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी।

अंचलाधकारी द्वारा मकान मालिकों को यह नोटिस दिया गया था, कि जल्द से जल्द जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दें। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद आज सीओ दल बल के साथ खैरा मठिया गांव पहुंचे। और फिर मकान पर बुलडोजर चला कर पईंन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

सीओ ने बताया कि बरसात का समय आने वाला है ऐसे में नालो और पईन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।

बता दें कि जहानाबाद जिले में कई जगह पर पईन और तालाब का अतिक्रमण कर लोगों ने घर बना लिया है जिससे गांव में सिंचाई अवरुद्ध हो रहा है।

चर्चित सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मौत की जांच सही ढंग से कराने की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई

मुंबई के अंतिम वर्ष के लॉ के छात्र देविंदर देवतादीन देबे की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

इस याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई सुशांत के उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में संदेहास्पद मौत की जांच कर रही थी।

इसमें यह अनुरोध किया गया था कि कोर्ट जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों को बदल कर वरीय अधिकारियों की नई सीबीआई की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया जाए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस याचिका में मांग की गई कि हाईकोर्ट इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए सीबीआई को समय समय पर कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए,ताकि जांच जल्द पूरा हो और दोषियों को सजा मिल सके।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 जून,2022 को होगी।

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 12 लाख से ज्यादा की लूट, 5 की संख्या में थे लुटेरे

अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेलखारा से 12 लाख 40 हजार रुपए अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिया ।

सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है मिली जानकारी के अनुसार बैंक में जैसे सभी पांच के संख्या में हथियार के बल पर अपराधी ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाया और बैंक में रखे रुपये लूटकर चंपत हो गए।

रोशन कुमार, एएसपी, अरवल

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मौत की जांच सही ढंग से कराने की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी

चर्चित सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मौत की जांच सही ढंग से कराने की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी। मुंबई के अंतिम वर्ष के लॉ के छात्र देविंदर देवतादीन दुबे की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई करेगी।

इस याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई सुशांत के उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में संदेहास्पद मौत की जांच कर रही थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसमें यह अनुरोध किया गया था कि कोर्ट जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों को बदल कर वरीय अधिकारियों की नई सीबीआई की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया जाए।

इस याचिका में मांग की गई कि हाईकोर्ट इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए सीबीआई को समय समय पर कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए,ताकि जांच जल्द पूरा हो और दोषियों को सजा मिल सके।

पहले मां फिर पिता और अब दादा ने भी छोड़ दी दुनिया, बूढ़ी दादी के सहारे है मासूम गोलू

ताड़ के पत्तों से किसी तरह रहने लायक बनाया गया छत। घर के अंदर बुझा हुआ चूल्हा। मामला जहानाबाद के सुरूंगापुर गांव का है। जहां हर किसी की आंखों नम थी। ये सब एक अबोध बालक के सामने हो रहा था।

जिसकी दुख भरी दास्तां को सुनकर हर कोई गमगीन हो रहा था। एक के बाद एक मौत ने पूरे परिवार को झकझौर कर रख दिया। जिसमें पहले मां , उसके बाद पिता उपेंद्र रजक और 4 दिन बाद में दादा की आकस्मिक मौत से जहां एक परिवार से उसके जिम्मेदारों को साया उठाकर भगवान ने कहर ढाया। मां , पिता की मौत के बाद दादा देखभाल कर रहे थे। 5दिन पहले दादा की भी अचानक मौत से परिवार से जिम्मेदारों का पूरी तरह से साया उठ गया।

अब सिर्फ अबोध बालक और उसके विकलांग दादी परिवार में बचे है। मुखिया ने बताया कि वह जल्द ही पंचायत से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करा देगा, लेकिन सच यह है कि अभी तक एक पैसे की मदद नहीं मिली।

मां पिता और दादा की मौत से बच्चा सदमे में है कुछ बोल नहीं पाता, विकलांग और बुजुर्ग दादी जरूर पूछती है कि पहाड़ सी जिंदगी आखिर किसके सहारे कटेगी?

गांव से लेकर परिवार के आसपास के लोग इसी उम्मीद में है कि प्रशासन कुछ मदद करें और और बच्चे का लालन पालन हो जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया

पटना । मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) ने आज बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार के कुल 19 जिले हैं जहां हल्की बारिश होने की संभावना है. इन 19 जिलों में आठ ऐसे हैं जहां भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. इसके साथ तेज हवा और बिजली चमकने के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना है।

Patna-weather

भारी बारिश होने वाले सभी आठ जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आठ जिलों के अलावा अन्य 11 जिलों में दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले के सभी इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

पटना हाईकोर्ट ने शादी समेत अन्य समारोहों में राज्य भर में किये जाने वाले हर्ष फायरिंग के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य के डीजीपी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है

चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने राजीव कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश को पारित किया है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि हर्ष फायरिंग में कई निर्दोष लोगों घायल हो जाते हैं और कितने की तो जान भी चली जाती है, इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले में एक सख्त गाइडलाइंस जारी की जानी चाहिए। जनहित याचिका में राज्य के चीफ सेक्रेटरी व डी जी पी समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। इस मामले में आगे की सुनवाई अब आगामी 4अगस्त को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट के समक्ष राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई की

जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह और जस्टिस जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई की।

कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा है।

पिछली सुनवाई में इस मामले में तेजप्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और नोटिस को स्वीकार किया था। तेजप्रताप यादव की ओर से जवाब दायर किया जाना था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

श्री सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण(मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है।

इस मामलें की सुनवाई 28 जून,2022 को भोजनावकाश के बाद किया जाएगा।तेज प्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान ऐश्वर्या और तेज प्रताप के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के उपस्थिति में सुनवाई होगी।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई की।कोर्ट ने केंद्र सरकार को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े स्कीम और फंड के सम्बन्ध में जानकारी देने को कहा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी ने हलफनामा दायर कर जानकारी दी कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है।

आज याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने कोर्ट को बताया कि बिहार की आबादी लगभग बारह करोड़ हैं।उसकी तुलना में राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुनियादी सुविधाएँ नहीं के बराबर हैं।कुछ अस्पताल,मनोचिकित्सक और नर्स पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और उसके समाधान के लिए राज्य में कोई व्यवस्था नहीं है।जो केंद्र सरकार के स्कीम और फंड है,उसका भी राज्य में सही ढंग से उपयोग नहीं हो रहा है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने कोर्ट को जानकारी दी कि कोइलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में 272 बेड का अस्पताल बनाया जाना हैं।इसकी लागत 129 करोड़ रुपए होगी और 3 माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया था कि राज्य के इकतीस जिलों मे ज़िला मानसिक स्वास्थ्य प्रोग्राम प्रारम्भ हो गया हैं।साथ ही शेष आठ जिलों में इसे स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है।


उन्होंने कोर्ट को बताया था कि मानसिक रोगियों के ईलाज के लिए 61 डॉक्टरों व 47 नर्सों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 जुलाई,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट में राज्य के पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले पर सुनवाई की जाएगी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस मामलें पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा है कि गया एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए 268 करोड़ रुपये कब तक देगी।

पटना हाईकोर्ट में पटना-गया-डोभी एनएच 83 फोर लेन के मामले में सुनवाई की जाएगी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी।

गया के पास दो आर ओ बी के निर्माण के सम्बन्ध में रेलवे के जनरल मैनेजर और डी आर एम,ईस्ट सेंट्रल रेलवे को तलब किया हैं। ये जनहित याचिका प्रतिज्ञा नामक संस्था ने दायर किया हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पटना हाईकोर्ट में पटना सदर के सीओ आलोक पाण्डेय और जक्कनपुर थाना के एसएचओ श्रीकांत ने कोर्ट को आश्वास्त किया कि याचिकाकर्ता के अपनी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराते समय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहेंगे

जस्टिस संदीप कुमार ने इस मामलें पर सुनवाई की।
उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वे संबंधित भूमि पर उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो। ये मामला पटना हाई कोर्ट के वकील को उनकी ही जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को रोकने से संबंधित है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता की अपनी जमीन जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में स्थित है। इनकी जमीन के बगल के रहने वाले एक व्यक्ति इन्हें अपनी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने नही दे रहे हैं।
इस मामले की सुनवाई फिर 27 जून,2022 को होगी।

एसपी के नेतृत्व में एक बार फिर शकूराबाद बाजार पहुंची पुलिस की टीम, आरोपियों की तलाश जारी

सकुराबाद बढ़ौना गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कल हमला बोला था और पथराव कर दिया था। इस पथराव में शकुराबाद थाना के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

दरअसल सोमवार को शकुराबाद में नाली विवाद को लेकर हुए विवाद को दो समुदायों के बीच विवाद बनाने की कोशिश की गई।पंचायती के दौरान एक पूर्व मुखिया के देवर और पूर्व प्रमुख के बीच कहा सुनी होते होते एक जनप्रतिनिधि की पिटाई कर दी गई।

पुलिस ने दोनों तरफ से कई लोगों को आरोपी बनाया। जिसके बाद मंगलवार को व्यवसायियों ने शकुराबाद बाजार को बंद कर दिया। बुधवार को एक बार फिर एसपी दीपक रंजन दलबल के साथ पूर्व प्रमुख प्रेमचंद और दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सकुराबाद पहुचे।

एसपी ने बताया कि पूर्व प्रमुख प्रेमचंद के पत्नी और सेसम्भा पंचायत की मुखिया रेशमी देवी को भी पुलिस तालाश रही है। साथी एसपी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार चार सालों से काम लेते रहने के बावजूद शिक्षकों को वेतन नहीं देने के मामले पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने उमेश कुमार सुमन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार के वित्त सचिव को आदेश दिया है कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव समेत जिला के वरीय शिक्षा पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाएं ।

मामला वैशाली जिले के 30 ब्लॉक शिक्षकों की नियुक्ति का है ,जो 2008 की शिक्षक नियोजन की रिक्तियों के आलोक में जिला शिक्षक प्राधिकार के आदेश पर 2018 में हुई थी । उन तमाम शिक्षकों से लगातार काम भी लिया जाता रहा ,लेकिन जब भी वेतन भुगतान की बारी आई, तो शिक्षा विभाग उनकी अहर्ता पर सवाल उठाते हुए वेतन पर रोक लगाए रखा ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

हाई कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में ही शिक्षा विभाग को आदेश दिया था कि नियुक्ति होने के बाद वेतन पर , अहर्ता को लेकर रोक लगाना अनुचित है । अहर्ता पर सवाल उठाने की बजाए शिक्षकों को सेवा के दौरान ही अपनी अहर्ता को अपग्रेड करने का मौका देना चाहिए।

इस दिशा में हाई कोर्ट ने विभाग को ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया था।लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी विभाग की तरफ से न ही कोई ठोस उपाय निकाले गए और न ही शिक्षकों को वेतन मिला । इसी रवैया पर नाराज होकर कोर्ट ने अफसरों की वेतन पर रोक लगाने का दिया ।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 11 जुलाई,2022 को सुनवाई की जाएगी।

ट्रेन का परिचालन हुआ तो काउंटरों पर लगी भीड़, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

जहानाबाद । जहानाबाद स्टेशन पर पहले जहां एक दो लोग रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद होते थे। वहीं अग्नीपथ योजना को लेकर ट्रेनों के परिचालन बंद होने के बाद हालात सुधरते ही रेलवे के द्वारा ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।

और ऐसे में जहानाबाद रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। जिसके कारण टिकट काउंटर पर काफी भीड़ लग रही है। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस को तैनात किया गया है।

टिकट लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि आरक्षण काउंटर की संख्या 1 रहने के कारण टिकट लेने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आज़म ख़ान, यात्री

यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन बंद होने के कारण ट्रेन कैंसिल हुए थे और ऐसे में इस काउंटर पर कैंसिल कराने और टिकट जारी कराने के लिए भीड़ बढ़ी हुई है।

पंकज, यात्री

लेकिन भीड़ से निपटने के लिए रेलवे के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

traincancel

Patna HighCourt News: मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई हुई

पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई की।जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामलें की जांच पर गहरा असंतोष जाहिर करते हुए वर्तमान जांच अधिकारी को जांच करने से रोक दिया।

कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए एस एस पी, मुजफ्फरपुर और सिटी डी एस पी को जांच का जिम्मा सौंपा हैं। कोर्ट ने सिटी डी एस पी, मुजफ्फरपुर को 27 जून,2022 कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है।

ये मामला 16 फरवरी 2021 को 5 साल की खुशी का अपहरण किये जाने से सम्बंधित हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस को इस मामलें सुराग अब तक नहीं मिला है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

ख़ुशी के पिता राजन साह ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत पमरिया टोला के रहने वाले है। वे सब्जी विक्रेता हैं।उन्होंने मुजफ्फरपुर पुलिस के रवैए से असंतुष्ट हो कर पटना हाईकोर्ट में अपनी बेटी ख़ुशी की बरामदगी के लिए याचिका दायर की।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि लड़की के अपहरण हुए सवा साल का समय बीत चुका है,लेकिन पुलिस अब तक उसका सुराग तक नहीं पा सकी हैं।

इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी जयंतकांत से रिपोर्ट भी तलब की थी। बिहार विधान सभा मे भी मामले को संज्ञान में दिया गया था।

काफी दबाव के बाद पुलिस ने एक युवक को जेल भेजकर चार्जशीट दायर की, लेकिन खुशी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बच्ची का सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित है।इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 जून,2022 को की जाएगी।

आपसी विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश नाकाम, पुलिस की सूझबूझ से नियंत्रण में स्थिति

पुलिस की सूझबूझ से जहानाबाद के सकुराबाद में एक बड़ी घटना होते होते बच गई। दरअसल एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें पूर्व मुखिया एक पक्ष से पंच थे तो वर्तमान मुखिया पति और पूर्व प्रमुख प्रेमचंद दूसरे पक्ष से थे।

पंचायती के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गई। बाद में घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को लेकर दोनों तरफ के सात-सात लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनको पुलिस ने नोटिस जारी किया है। आज अभियुक्त प्रेमचन्द यादव की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उसके गांव बढौना गई थी। जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी जारी है। दरअसल प्रेमचंद की पत्नी वर्तमान मुखिया रश्मि देवी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेकर थाने ला रही थी। तभी ग्रामिणो ने हमला कर दिया और मुखिया को छुड़ाकर ले गए।

अशोक पांडेय, डीएसपी, जहानाबाद

इधर कल हुई घटना के विरोध में व्यवसायियों ने शकूराबाद बाजार को बंद करा दिया है। बाजार में फिलहाल पुलिस बल की मौजूदगी है वही आला अधिकारी आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं सभी।

आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाया जा रहा है। मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

अग्निवीर बहाली के विरोध कम होने पर रेलवे ने परिचालन को फिर से शुरू किया

आज से दिन में ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है

प्रमुख ट्रेनों और कुछ पैसेंजर ट्रेन आज दिन से चलाए जाएंगे

12365 जन शताब्दी एक्सप्रेस

222 13 दुरंतो एक्सप्रेस

22466 वैद्यनाथ एक्सप्रेस

123 55 अर्चना एक्सप्रेस

12391 संजीवी एक्सप्रेस परिचालित हुई

12393संपूर्ण क्रांति ,12309राजधानी एक्सप्रेस, 12303पूर्वा एक्सप्रेस ,
12367 विक्रमशीला एक्सप्रेस,
22459 मधुपुर आनंद विहार हमसफर
15126 पटना बनारस हमसफर
15658 ब्रह्मपुत्र मेल
12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
अपने निर्धारित समय पर खुलेगी

20801 इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी

IndianRailways

बोधगया में आयोजित हुआ योग दिवस, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह हुए शामिल, कहा- प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में शुरू कराया योग दिवस

गया के बोधगया स्थित उद्यान भवन में योग दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह रहे. केंद्रीय मंत्री सह जदयू नेता आरसीपी सिंह ने करीब एक हजार की संख्या में मौजूद रहे लोगों के साथ योग किया. कपालभांति समेत कई आसन कर योग का ध्यान लगाया. केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोगों को योग के फायदे बताए. कहा कि मन स्वस्थ रहने से शरीर स्वस्थ रहता है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विश्व में योग दिवस शुरू कराया गया. आज योग दिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर सरकार द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया है. इसमें बिहार के 2 स्थान शामिल हैं. इसमें गया का बोधगया और दूसरा नालंदा शामिल है. वह बोधगया में आयोजित योग दिवस में शामिल होने आए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग का मतलब जोड़ होता है. योग हमें जोड़ता है. यह काफी फायदेमंद है,

पटना हाईकोर्ट में 21 जून, 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

मानवता के लिए योग विषय पर मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम को पटना हाई कोर्ट के परिसर में मनाया गया।

इस योग कार्यक्रम में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल समेत कई जजों ने भी इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्री के अधिकारीगण,अधिवक्तागण व कर्मचारियों ने भी इस योग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भाग लिया।

बार एसोसिएशन के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया।

देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में इस योग के अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा समन्वय स्थापित किया गया।

पटना हाई कोर्ट में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्टेट आयुष सोसाइटी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

अग्निवीरों के लिए कारपोरेट जगत का समर्थन स्वागत योग्य – सुशील कुमार मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अग्निवीरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न सेवाओं में आरक्षण तथा प्राथमिकताओं की घोषणा के बाद ब॒ड़ी कारपोरेट कंपनियों ने भी नौकरी के दरवाजे खोलने के जो संकेत दिये, वह सराहनीय है। इससे यह विश्वास बढा कि अब कोई भी अग्निवीर वंचित नहीं रहेगा।

श्री सुशील मोदी ने कहा कि महिन्द्रा, अपोलो, आरपीजी, बिकॉन और टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियों ने अनुशासन तथा कौशल से लैस हो कर सेना से निकलने वाले अग्निवीरों को विभिन्न उद्योगों में अवसर देने के प्रति उत्साह दिखाया है।

sushilModi

श्री मोदी ने कहा कि कारपोरेट जगत की अन्य कंपनियों को भी अग्निवीरों को अवसर देने की घोषणा करनी चाहिए।

#AgnipathProtests Updates: कई राज्यों में हो रहा विरोध, रेलवे ने RPF और GRP रखा अलर्ट मोड पर; 500 ट्रेनें कैंसिल

सेना की अग्निपथ योजना का कई राज्यों में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन रोकी। बाद में पुलिस ने ट्रेन रोकने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

fireontruck

विरोध के कारण 500 ट्रेनें कैंसिल
रेल मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं। जबकि कोई ट्रेन डायवर्ट नहीं की गई।

Read Latest News on Agnipath protests Live Updates

स्पाइस जेट विमान में आग मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू

पटना । स्पाइस जेट के विमान में आग लगने का मामला, मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन डीजीसीए की टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची ।

विमान की हो रही है जांच। पूरे मामले में टीम जांच कर रही है । टीम में कई तकनीकी लोग हैं मौजूद । पायलट और कैप्टन से भी पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि कल हवा में विमान में आग लगने के बाद सभी आपातकालीन सिस्टम को पटना एयरपोर्ट पर अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि पायलट और कैप्टन की सूझबूझ से विमान की सफल लैंडिंग कराई गई थी उसके बाद डीजीसीए और मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था।

सरकार को गरीबी से नहीं गरीबों से नफरत है

कल मुजफ्फरपुर में युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया था उस सम्मेलन में एक वक्ता के रूप में मुझे भी बुलाया गया था। इस सम्मेलन में ऐसे लोग शामिल हुए थे जो मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाकों में सामाजिक सरोकार के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं या वैसे युवा शामिल हुए थे जो पंचायती राज व्यवस्था में चुनाव जीत कर आये हैं और उसी माध्यम से आज की राजनीति में कैसे जगह मिले इसके जुगत में हैं।

सम्मेलन का विषय था राजनीति में युवाओं की भूमिका एवं बिहार में बढ़ते अराजकता ।आयोजक ने सम्मेलन के दौरान अलग अलग फील्ड में काम रह रहे युवा को अपना अनुभव शेयर करने के लिए मंच पर बुलाया था, इस दौरान एलएस कॉलेज छात्रसंघ के एक पूर्व अध्यक्ष को भी मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया जिस दौरान वो बताया कि एलएस कॉलेज का जो छात्रावास है उस छात्रावास को कॉलेज ने एसटीएफ को ट्रेनिंग सेंटर के लिए दे दिया है और सभी छात्रों को एक सप्ताह पहले हॉस्टल खाली करा दिया गया है ।

एलएस कॉलेज और ड्यूक हॉस्टल से मेरा भावनात्मक रिश्ता रहा है मैं यही का छात्र रहा हूं और इस हॉस्टल में ना जाने कितनी रातें गुजारी होगी।

मैं मंच पर बैठे बैठे कॉलेज के उस दौर में खो गये और आंखों के सामने वो सारा दृश्य घूमने लगा कैसे बंदूक के साये में भी छात्र मेडिकल ,इंजीनियरिंग आईआईटी और बीपीएससी निकाल रहा था ।

जी है वो दौर था मिनी नरेश बनाम छोटन शुक्ला का जिस दौरान आये दिन हत्या हुआ करता था अपराध का हाल था कि उत्तर भारत में पहली बार AK46 का इस्तेमाल यही हुआ था ।एलएस कॉलेज से लेकर पीजी हॉस्टल तक में बेगूसराय का अपराधी रहा करता था लेकिन पढ़ने वाले छात्रों को कभी परेशान नहीं करता था यह सब मेरे आंखों के सामने चल ही रहा था कि मंच संचालक की और से घोषणा हुआ कि मैं अब संतोष सिंह कशिश न्यूज के संपादक को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित करता हूं नाम सुनते ही एलएस कॉलेज की दुनिया में जो खो गये थे उससे वापस आते हुए डेस्क की तरफ बढ़ने लगे मेरे अंदर में एक क्रोध था कैसे सुनियोजित तरीके से बिहार के शिक्षण संस्थानों को खत्म कर दिया ।

1— देश के युवा राजनीतिक वीर बनो

मैं अपने स्पीच की शुरुआत एक अनुभव के साथ किया मेरी एक फेसबुक फ्रेंड है जो दिल्ली में सरकारी नौकरी कर रही थी उसके पति भी सरकारी नौकरी में ही है दोनों मियां बीवी दिल्ली में साथ साथ रह रहे थे ।

पत्नी राजनीतिज्ञ शास्त्र की छात्रा रही है और उनका सक्रिय राजनीति में आने की बड़ी इच्छा थी इसी को लेकर वो पहले वाली नौकरी छोड़ कर तीन चार वर्ष पहले बिहार में लेक्चरर की जो वैकेंसी आई थी उसमें शामिल हुई और पास होने के बाद बिहार के एक विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में ज्वाइन की ।

ज्वाइन करने के पहले दिन से ही वो बिहार की राजनीति में कैसे प्रवेश करें इसके जुगत में लग गयी इसी दौरान हमारी उससे मुलाकात हो गयी और एक माह के क्लास में वो राजनीति से इतनी दूर हो गयी कि अब राजनीति में आने को लेकर सोचती भी नहीं है ।

उसका पति आज भी कहता है कि संतोष जी से एक बार मैं भी मिलना चाहता हूं जिसने तुझे ऐसा क्या समझाया जो तुम राजनीति में आने का सपना त्याग दी जबकि राजनीति में आने के लिए दिल्ली की नौकरी छोड़ दी खैर आज मुझे लगता है कि मैं गलत था मुझे उस लड़की को राजनीति में आने से नहीं रोकना चाहिए था।

2—राजनीतिक वीर बनने की जरूरत क्यों है

मेरा मानना था कि राजनीति में आये बगैर भी देश के सकारात्मक बदलाव में बहुत कुछ करने कि गुनजाइस है वही राजनीति में आने की जो प्रक्रिया है उसमें अपने विचार और सोच को बचाये रखना बहुत मुश्किल है जबकि एक पत्रकार के रुप में, एक समाजिक कार्यकर्ता के रुप में ,एक ब्यूरोक्रेट के रुप में या फिर भी न्याययिक अधिकारी के रुप में आप एक विधायक सांसद और मंत्री से बेहतर समाज और देश को दे सकते हैं ।

लेकिन 2014 के बाद जिस तरीके से संवैधानिक संस्थान और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाले दबाव समूह को एक रणनीति के तहत इतना कमजोर किया गया कि आज सत्ता में बैठे लोग हिटलर से भी ज्यादा तानाशाह हो गया है ।

ऐसे में बदलाव की बात सोचने वाले लोग राजनीति में आये ऐसा मेरा मानना है लेकिन मेरी इक्छा है कि देश की एक पूरी पीढ़ी को जनता को यह समझाने में लगानी चाहिए कि एक वोट से ही अस्पताल में आपको डाँक्टर और दवा मिलेगा यह तय होता है, एक वोट ही से आपके बच्चे को स्कूल में बेहतर शिक्षा मिलेगा की नहीं यह तय होता है ।आपका अनाज जो डीलर खा जाता है या फिर हर काम के लिए आपको जो घूस देना पड़ता है प्रखंड और सीओ के साथ साथ थाने का चक्कर लगाना पड़ता है उस व्यवस्था को भी एक वोट से बदला जा सकता है ।

वोटर को आपको समझाना पड़ेगा कि नेता का चुनाव वैसे ही करे जैसे आप दमाद को चुनने के दौरान करते हैं तभी आप बेहतर भारत की बात कर सकते हैं इसलिए राजनीति में युवा आये ।

3—बात अग्निवीर की भी हो ही जाये
मेरे आने से पूर्व कई वक्ताओं ने अग्निवीर के विरोध में जो हिंसक आंदोलन चल रहा है उसको लेकर बड़ी बड़ी बातें कर गये थे गांधी के देश में ये नहीं चलेगा ये छात्र नहीं गुंडा है जिसको जो मन आया इस आंदोलन को लेकर कह गया था ।

अग्निवीर को लेकर जो चल रहा है उस संदर्भ में मेरा बस इतना ही कहना है कि ये जो हिंसा हो रहा है ना इसके लिए छात्र नहीं हम सब जिम्मेवार है और छात्रों पर हिंसा करने का आरोप लगा कर हम आप अपने जिम्मेवारी से नहीं भाग सकते ।

सवाल अग्निवीर का नहीं है सवाल यह है कि इस देश में गरीबों को रहने का अधिकार है कि नहीं मंच पर विधान पार्षद सच्चिदानंद राय बैठे है आप छपरा के जिस प्राथमिक विधालय या फिर हाई स्कूल से पढ़ कर आईआईटी पहुंचे और आज आप जैसे ही मेधावी छात्र उस स्कूल से पढ़ कर चपरासी भी बनने कि स्थिति में है। आप जिस जगदम कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की वहां आज उस स्तर की पढ़ाई है। नीतीश कुमार जिस बख्तियारपुर हाई स्कूल से पढ़कर इंजीनियर बने उस स्कूल से पढ़ कर बच्चे चपरासी भी बनने की स्थिति में है। दिल पर हाथ रख कर सोचिए आप लोगों ने बिहार के बच्चों से पहले गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को छीन लिया ,बिहार के बच्चों से सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा को छीन लिया ,टीएनबी कॉलेज भागलपुर को छीन लिया, साइंस कॉलेज पटना को छीना ,गया कॉलेज गया जो छीना ,एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर को छीना इससे भी जी नहीं भरा तो आप लोगों ने बिहार के बच्चों से जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय भी छीन लिया ।

मंच और सामने बैठे युवा से मेरा आग्रह है पता करिए जेएनयू में कौन पढ़ता था बिहार के किसी भी बड़े शहर और बड़े बाप का बेटा जेएनयू छाकने भी नहीं जाता था हमारे आपके गांव का वह मेधावी बच्चा जिसके परिवार को दिल्ली जैसे जगह पर पढ़ाने का पैसा नहीं था उसका बच्चा वहां पढ़ता था।

ठीक है आपको लगता होगा की जेएनयू में पढ़ने वाला छात्र एक खास विचारधारा का बन जाता है अभी बिहार कैडर में बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस जेएनयू से पढ़े है उसकी कार्यशैली को देखिए समझ में आ जायेगा जेएनयू ने इस देश को क्या दिया है उस जेएनयू को ऐसा बदनाम इन लोगों ने किया जैसे वह राष्ट्र को तोड़ने और बेचने वालो को पैदा कर रहा है ।
ऐसा नहीं है इन लोगों के एक साजिश के तहत गरीबों को बेहतर शिक्षा से वंचित करने के लिए ऐसा किया है गरीब पढ़े नहीं ये यही चाहते हैं ।

कारगिल युद्ध के बाद हम लोगों में सेना को लेकर एक अलग तरह का प्रेम जागृत हुआ और जब से देश में राष्ट्रवादी सरकार बनी है सेना और राष्ट्र को लेकर एक अलग तरह की फिजा बनाने कि कोशिश चल रही है।

मंच और सामने जितने मेरे युवा साथी बैठे हैं कारगिल से लेकर गलवान घाटी तक में हमारे जो सेना शहीद हुए हैं या फिर बीच बीच में आतंकी कार्यवाही के दौरान हमारे जो सेना शहीद हुए हैं कोई बता दे शहीद सेना किसी अधिकारी, नेता ,व्यापारी या सरकारी नौकरी वाले का बेटा रहा हो ।

ऐसे सैनिकों के सम्मान में आयोजित अंतिम यात्रा को कई बार कवर करने का मुझे मौका मिला है मेरा अनुभव यही है कि देश की सीमा की सुरक्षा की रक्षा में शहीद हुए मेरे अधिकांश जवानों के घर पर फूस और खपरैल का घर भी बा मुश्किल था ।
कई शहीद जवान के गांव तक पहुंचने का रास्ता तक नहीं था शहादत की खबर मिली तो प्रशासन रातो रात रास्ता बनाने पहुंचा।

ये लोग अग्निवीर के सहारे उस गरीब से देश की रक्षा में शहीद होने का हक भी छीन लिया है ताली बजाने की जरूरत नहीं है दोस्त इस सच्चाई को समझिए ये लोग गरीबी नहीं गरीब को ही खत्म करने पर लगे हैं ऐसे में ये सवाल पूरी तौर पर बेमानी है कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है हिंसा करने वाले अराजक तत्व है ।

आप वैसे छात्रों को अराजक कहे या देशद्रोही कहे जो नाम देना है दे दीजिए लेकिन यह तो बता दीजिए गरीबों से इतना नफरत क्यों है धन्यवाद कुछ ज्यादा समय आपका ले लिया इसके लिए माफी चाहता हूं पत्रकार हूँ ना इन नेताओं की चालबाजी को बहुत जल्द समझ जाता हूं धन्यवाद ।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थानांतरित जज जस्टिस अहसाउद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली

आज 20 जून,2022 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थानांतरित जज जस्टिस अहसाउद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली।उन्हें चीफ जस्टिस संजय करोल पद और गोपनीयता की शपथ शताब्दी भवन के लॉबी में साढ़े नौ बजे दिलाई।

इस अवसर पर जज,अधिवक्ता,अधिवक्ता संघो के पदाधिकारीगण व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

उनके पटना हाईकोर्ट में योगदान देने के बाद चीफ जस्टिस समेत जजों की संख्या 37 हो जाएगी।जस्टिस अमानुल्लाह इससे पूर्व भी पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में कार्य करते रहे थे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उनका जन्म 11 मई, 1963 को हुआ था।उनके पिता का नाम नेहालुद्दीन अमानुल्लाह था।
उन्होंने स्नातक की डिग्री रसायन शास्त्र में आनर्स के साथ ली।पटना लॉ कालेज,पटना से उन्होंने लॉ की डिग्री ली।
27 सितम्बर,1991 में कानून की प्रैक्टिस के लिए बिहार राज्य बार कॉउन्सिल में इनरोल हुए।
उन्होंने पटना हाईकोर्ट में मुख्य रूप से प्रैक्टिस की।इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट, झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस की।

उन्होंने संवैधानिक,सिविल,क्रिमिनल,टैक्स,लेबर व अन्य कई मामलों में वकालत की।उन्होंने स्टैंडिंग कोंसिल के रूप बिहार सरकार का पक्ष पटना हाईकोर्ट में रखा।
पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में उन्होंने जून, 2011में शपथ ग्रहण किया।उसके बाद वे आंध्र प्रदेश में जज के रूप स्थानांतरित होने तक पटना हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्य किया।

October, 2021, वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में पटना हाईकोर्ट से स्थानांतरित हुए थे।

20 जून को भारत बंद चक्का जाम को देखते हुए राज सरकार की गृह विभाग पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है

पटना । 20 जून को सोशल मीडिया पर भारत बंद चक्का जाम के वायरल मैसेज को देखते हुए राज सरकार की गृह विभाग पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

सभी जिले के डीएम एसएसपी को अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए विभाग ने कहा है कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी जाए । रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सरकारी संपत्ति वाली जगहों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की जाए।

उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बक्सर, आरा सहित कई जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

HighAlert

राज्य के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक । रविवार को पाचं और जिलों में इंटरनेट बैन ।

अब कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया, शेखपुरा में इंटरनेट सेवा किया गया बंद ।

15 जिलों में पहले से लगी रोक को अगले 24 घंटे के लिए और बढ़ाया गया। यानी अब सोमवार तक 20 जिलों में फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप जैसे इंटरनेट मीडिया प्लैटफार्म पर तस्वीरें, वीडियो या संदेश पर रोक। रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य सरकारी सेवाएं प्रभावित नहीं ।

#Agnipath protests Updates: बिहार में अबतक कुल 145 प्राथमिकियाँ दर्ज की गई; 804 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार

पटना समेत विभिन्न जिलों में अबतक कुल 145 प्राथमिकियाँ दर्ज की गई । 804 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार, हिंसा ..आगजनी…सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने तोड़ फोड़ करने के साथ अफवाह फैलाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार।

police

जिन व्यक्तियों एवं युवाओं की इन घटनाओं में संलिप्तता पाई जाएगी उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी …. PHQ।

Bihar police पुलिस मुख्यालय ने राज्यवासियो से की अपील:-

अपने बच्चों को किसी के बहकावे में आकर हिंसक गतिविधियों में सम्मिलित होने से रोकें।

कोई भी गलत कदम छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है अफवाहों पर कृपया नहीं ध्यान दें।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य के 17 जिलों में इन्टरनेट सेवा है निलम्बित।

राज्य में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस मुख्यालय के द्वारा बिहार पुलिस बल के अतिरिक्त अर्ध सैनिक बलों की विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्ति की गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा आम जनता से शान्ति बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

पटना हाईकोर्ट 21 जून, 2022 को योग का अंतरराष्ट्रीय दिवस मना रहा है

” मानवता के लिए योग ” विषय पर मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम को पटना हाई कोर्ट के परिसर में ही 21 जून को पूर्वाह्न 6 बजे से 7: 45 बजे तक मनाया जाएगा।

इस योग कार्यक्रम में पटना हाई कोर्ट के जजों के भी भाग लेने की उम्मीद है। पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्री के अधिकारीगण और कर्मी भी उक्त योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी बार एसोसिएशन के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में इस योग के अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

पटना हाई कोर्ट में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्टेट आयुष सोसाइटी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस बात की जानकारी पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी रजिस्ट्रार जनरल ने एक प्रेस नोट जारी कर दी है।

स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, जिंदगी और मौत से आधे घंटे तक जुझते रहे यात्री

पटना एयरपोर्ट के पास ही स्पाइसजेट की विमान संख्या एसक्यू725 नंबर की विमान के इंजन में अचानक आग लगी और ब्लास्ट करने के साथ आग और बढ़ती जा रही थी । आग स्पाइसजेट के बाएं साइड में लगे इंजन में आग लगी थी ।

धमाके के साथ लोगों ने भी इस तस्वीर को भरपूर देखा और लोगों में भी इसे देखकर डर का माहौल था । आधे घंटे तक यह माहौल जिंदगी और मौत का स्पाइसजेट के अंदर बैठे यात्रियों का रहा काफी मशक्कत के बाद पटना एयरपोर्ट पर उसे उतारा गया और यात्रियों की जान बची ।

पटना में स्पाइस जेट विमान हादसे पर मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने लिया संज्ञान। डीजीसीए ने एक टिक गठित कर मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है।

बर्ड हिट के कारण पटना में विमान में टेक्निकल प्रॉब्लम आई थी। पटना एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंडिंग करवा दिया गया।

पटना एयरपोर्ट के पास चिड़ियाघर होने के कारण अक्सर पक्षी आसमान में उड़ती रहती है इस बार इस वजह विमान से टकरा गए जिसके बाद यह हादसा हुई।

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से परिचालित होने वाली 362 ट्रेन आज रद्द रहेंगी।

छात्रों द्वारा अग्निवीर भर्ती के विरोध को लेकर आज पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से परिचालित होने वाली 362 ट्रेन आज रद्द रहेंगी।

IndianRailways

फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु झाझा, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन

फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 19.06.2022 को पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

  1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी ।

IndianRailways
  1. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।

जहां-तहां ट्रेन के लिए फंसे यात्रियों के लिए बड़ी खबर,जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की सारणी

गोरखपुर 18 जून, 2022: 18 जून, 2022 को बिहार बन्द एवं चल रहे धरना/प्रदर्शन के कारण 90 गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत है-

निरस्तीकरणः-
एक्सप्रेस गाड़ियां- कुल 32 गाड़ियां
क्र.सं. गाड़ी निरस्तीकरण तिथि

  1. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  2. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  3. 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  4. 12528 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  5. 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  6. 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  7. 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  8. 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  9. 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  10. 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  11. 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  12. 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  13. 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  14. 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  15. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  16. 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  17. 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  18. 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  19. 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  20. 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  21. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  22. 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  23. 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  24. 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  25. 15231 बरौनी-गोड़ियां एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  26. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  27. 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  28. 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  29. 12553 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  30. 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  31. 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  32. 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 18 जून, 2022

(02)
विशेष गाड़ियां- कुल 04 विशेष गाड़ियां

सवारी गाड़ियां- कुल 54 गाड़ियां
क्र.सं. गाड़ी निरस्तीकरण तिथि

  1. 02563 सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  2. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  3. 02564 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  4. 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  5. 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  6. 0516़8 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  7. 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  8. 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  9. 05149 भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  10. 05150 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  11. 05151 भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  12. 05152 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  13. 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  14. 05430 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  15. 05431 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  16. 05432 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  17. 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  18. 01748 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  19. 05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  20. 05174 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  21. 05549 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  22. 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  23. 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  24. 05169 बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  25. 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  26. 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  27. 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  28. 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  29. 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  30. 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष 18 जून, 2022
  31. 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष 18 जून, 2022
  32. 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  33. 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  34. 05124 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  35. 05123 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  36. 05163 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  37. 05164 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  38. 05165 थावे-कप्तानगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  39. 05166 कप्तानगंज-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  40. 05122 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  41. 05121 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  42. 05440 थावे-मसरख अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  43. 05441 मसरख-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  44. 05439 सीवान-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  45. 05442 थावे-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  46. 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  47. 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  48. 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  49. 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  50. 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  51. 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  52. 05242 पंचदेवरी-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  53. 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  54. 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  55. 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  56. 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  57. 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  58. 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022

बिहार लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली संभावित परीक्षाओं की सूची और उसका संभावित समय किया निर्धारित

बीपीएसपी प्रश्न पत्र लीक मामला सुलक्षा भी नहीं है कि बीपीएसपी परीक्षा का कलैडर जारी कर दिया है बिहार लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली संभावित परीक्षाओं की सूची और उसका संभावित समय निर्धारित किया है।

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि आयोग के 2022 परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में ली जाएगी। यह संभावित समय है।

BPSC
BPSC

बता दें कि यह परीक्षा 8 मई को ली गई थी, जिसमें प्रश्न पत्र लीक हो जाने की वजह से सभी केन्द्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच चल रही है।

ये परीक्षाएं कब ली जाएंगी जानिए

  • सहायक अभियंता असैनिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर- अक्टूबर तक
  • सहायक अभियंता असैनिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर- अक्टूबर तक
  • सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर -अक्टूबर तक
  • सहायक अभियंता विद्युत लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर अक्टूबर तक
  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर में ली जाएगी
  • सहायक अंकेक्षण अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त में ली जाएगी
  • सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर- अक्टूबर तक ली जाएगी
  • राजकीय पॉलिटेक्निक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त- नवंबर तक ली जाएगी
  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर- नवंबर तक ली जाएगी
  • परियोजना प्रबंधन मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- सितंबर में ली जाएगी
  • केक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) की परीक्षा सितंबर में ली जाएगी
  • हायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- नवंबर में ली जाएगी।

रक्षा मंत्रालय के उपक्रमों और सुरक्षा बलों में अग्निवीरों के लिए 10 फीसद आरक्षण बड़ी पहल – सुशील कुमार मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्ससभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के सभी 16 उपकर्मोंं, इंडियन कोस्ट गार्ड, केंद्रीय सुरक्षा बलों और असम रायफल्स में अग्निवीरों को लिए 10 फीसद आरक्षण देने की बड़ी घोषणा कर केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं का भरोसा जीतने की गंभीर पहल की।

  • आरक्षण, उम्र सीमा में छूट और विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता देने से काफी हद तक दूर होगी अग्निवीरों की शिकायतें।
  • छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ

श्री सुशील मोदी ने कहा कि अग्निवीरों को जो आरक्षण मिलेगा, वह पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण के अतिरिक्त होगा। अग्निपथ योजना के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में 2, 3 और 5 वर्ष तक की छूट देने का निर्णय भी किया जा चुका है।

SushilKumarModi

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण और प्राथमिकता संबंधी जो घोषणाएं कीं, उससे शिकायतें काफी हद तक दूर हुईं।

श्री मोदी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों में 70 हजार से अधिक पद खाली हैं और सेना अग्निवीरों की भर्ती जल्द शुरू करने वाली है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संयम से काम लें और सामने आये अवसर का लाभ उठाने के लिए भर्ती प्रक्रिया में पूरे मनोयोग से शामिल हों।

बिहारी देश की रक्षा के लिए याद किये जाते हैं

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार में जारी हिंसा को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहां है कि बिहार में पांच दिनों से जो चल रहा है उसके पीछे बिहार के विरोधी दल शामिल है और एक खास एजेंडा के तहत बिहार को तबाह किया जा रहा है।

बिहार में जो भी हो रहा है वह एक सुनियोजित रूप से साजिश का हिस्सा है वही इस दौरान प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं है। उपद्रवी एक रणनीति के तहत बीजेपी के पार्टी दफ्तर और नेता को टारगेट कर रहा है छात्रों को लगता है कि उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तो उन्हें हम लोगों से बात करनी चाहिए ।

हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से ना तो उनके सहयोगी जदयू और हम पार्टी इत्तेफाक रखते हैं बात विपक्ष की करे तो पहले से ही इस योजना को लेकर बीजेपी पर हमलावर है । वही बिहार के कई पूर्व सैनिकों ने संजय जायसवाल के इस बयान को बिहार के शहीद सैनिक के प्रति अपमान बताया है और मांग किया है कि सरकार आक्रोशित छात्रों से बात करे क्यों कि जिन इलाकों में हिंसा हो रही है ये वही इलाका है जिन इलाकों से सबसे अधिक युवा भारतीय फौज में है साथ ही इन इलाकों के युवा फौज में जाने को लेकर होश सम्भालते ही तैयारी शुरु कर देते हैं ।

देश को जब भी जरूरत पड़ी बिहारी सबसे आगे रहा है

कारगिल युद्ध में बिहार के 16 सैनिक शहीद हुए थे । वही हाल ही में लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ जो हिंसक झड़प हुई थी उसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए। इनमें से 5 जवान बिहार के थे, जिसमें से 4 सिपाही और एक हवलदार थे।

आज जिस मसौढ़ी में सबसे ज्यादा बवाल हुआ है वो वही मसौढ़ी है जहां सेना के शहादत की लम्बी फेहरिस्त रही है ऐसा एक भी गांव नहीं है जिस घर में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स का जवान ना हो हाल ही में गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प में शहीद हुए जवान इसी इलाके के तारानगर सिकरिया गांव के सुनील कुमार थे जो चीनी सैनिक से लड़ते हुए शहीद हो गये थे ।याद है पुलवामा की घटना उस घटना में भी तारेगना मठ निवासी सीआरपीएफ के हवलदार संजय कुमार सिन्हा शहीद हो गये थे इसी तरह कारगिल युद्ध में शहीद हुए नायक गणेश प्रसाद यादव इसी इलाके से थे ।

इसी तरह बक्सर,आरा ,नवादा .समस्तीपुर,सहरसा,मधेपुर,वैशाली छपरा ,सिवान सहित जिन जिलों में सबसे अधिक हिंसा हुई है उन जिलों में देश के लिए शहीद हुए जवानों में कई नाम दर्ज है। कारगिल युद्ध में बिहार के जो 16 जवान शहीद हुए थे वे सभी इन्हीं उपद्रव ग्रस्त इलाके से आते है और आज भी इन इलाकों का युवा होश संभालते ही सेना बनने के लिए दौर शुरु कर देता है ।

कारगिल में शहीद बिहारी जवान मेजर चन्द्र भूषण द्विवेदी (शिवहर), नायक गणेश प्रसाद यादव (पटना), नायक विशुनी राय (सारण) नायक नीरज कुमार (लखीसराय),नायक सुनील कुमार (मुजफ्फरपुर),लांस नायक विद्यानंद सिंह (आरा)लांस नायक राम वचन राय (वैशाली), हवलदार रतन कुमार सिंह (भागलपुर),अरविंद कुमार पाण्डेय (पूर्वी चम्पारण),प्रमोद कुमार (मुजफ्फरपुर),शिव शंकर गुप्ता (औरंगाबाद),हरदेव प्रसाद सिंह (नालंदा)एम्बू सिंह (सीवान),रमन कुमार झा (सहरसा) हरिकृष्ण राम (सीवान), प्रभाकर कुमार सिंह (भागलपुर)

गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ जो हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान कुंदन कुमार सहरसा, अमन कुमार समस्तीपुर, चंदन यादव भोजपुर,कुंदन ओझा भोजपुर जय किशोर सिंह वैशाली और सुनील कुमार पटना से थे। कल सुबह मोहिउद्दीननगर में जहां ट्रेनों में आग लगायी गयी थी अमन कुमार सिंह उसी स्टेशन से बॉर्डर पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते थे।

हाल ही में लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई थी. इस सड़क हादसे में सात जान शहीद हो गए थे. इसमें पटना के पालीगंज के रहने वाले लाल रामानुज प्रसाद (Ladakh Accident Ramanuj Yadav Martyred) भी शामिल थे।

पुलवामा हमले में बिहार के दो जवान शहीद हुए थे रतन कुमार ठाकुर कहलगांव भागलपुर के रहने वाला था और पटना मसौढ़ी का संजय कुमार सिन्हा थे । बक्सर के विक्रम सिंह की शहादत को कौन भूल सकता है ऐसे में अग्निवीर को लेकर बिहार में जारी हिंसा को जाति और राजनीति के चश्मे से ना देखे बिहार ने देश की सरहद की हिफाजत में बहुत कुछ खोया है और ये जो हिंसा पर उतारु जो युवा है उसमें बहुत सारे ऐसे हैं जिनमें देश के लिए लड़ने और शहीद होने का जजवा है ।ऐसे में इस हिंसा को एक खास जाति ,राजनीति और उपद्रवी तत्वों से जोड़ कर देखना सत्य से मुंह चुड़ाने जैसा होगा।

जहानाबाद के भेवड़ गांव में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई

बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहां कड़ौना ओपी क्षेत्र के भेवड़ गांव में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल 15 जून को शाम 3:00 बजे के बाद बच्चा अपनी मां के साथ निकला था उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था।

परिजनों ने इसको लेकर थाने में शिकायत भी की थी आज सुबह गांव के पास स्थित एक आहार से बच्चे का शव बरामद किया गया । जिसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए सूचना के बाद कड़ौना ओपी पुलिस के साथी एसडीपीओ अशोक पांडे खुद घटनास्थल पर पहुंचे।

लेकिन आक्रोशित लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा था सूत्रों की माने तो गुस्साए लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

हत्या या आत्महत्या को लेकर पूछे गए सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

अग्निपथ को लेकर आज चौथे दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी

अग्निपथ को लेकर आज चौथे दिन भी पूरे देश में हंगामा जारी है वही बिहार में सुबह से ही छात्र अपने अंदाज में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली से खबर ये आ रही है की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तमाम सीनियर अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया है और उनसे अग्निपथ योजना को लेकर उत्पन्न हालात पर चर्चा कर रहे हैं ।वही मीडिया इस मसले को ऐसे दिखा रहा है कि यह समस्या सिर्फ बिहार का है जबकि इसको लेकर पूरे देश में हंगामा हो रहा है । 

BJP office

1—मोदी से देश की जनता लड़ रही है                                

2014 में जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से मोदी ने देश,जनता और संविधान की विरुद्ध जितने भी फैसले लिए हैं उस फैसले साथ लोकतंत्र का स्तम्भ कहे जाने वाला मीडिया ,न्यायपालिका और ब्यूरोक्रेसी पूरी तौर पर मोदी के फैसला के साथ खड़ा रहा है वही इस देश में मोदी के साथ साथ जो एक नया वर्ग पैदा लिया है जिसे हम लोग गोबर वीर कहते हैं ये वीर ऐसा है जो मोदी फैसला लिए नहीं कि उनके फैसले के पक्ष में पहले राजा के दरबार में जो भाट रहा करता था उसी भाट के तरीके से गुन गुन करना शुरू कर देता है।विपंक्ष का हाल यह है कि वो अभी भी इसी उम्मीद में बैठा है कि जनता तस्तरी लाकर उसे सत्ता दे दे।               

इतनी प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद इस देश की जनता में आज भी इतनी ताकत बची हुई है जिसके सहारे मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री को नोटबंदी,जीएसटी ,सीसीए एनआरसी और किसान बिल जैसे नीतिगत फैसलों में सुधार लाने को मजबूर किया है जिसके अच्छाई को लेकर मीडिया ,ब्यूरोक्रेसी और गोबर वीर 24 घंटे स्तुतिगान  कर रह थे ।

2—अग्निवीर योजना में भी सुधार का सिलसिला शुरु हो गया है         

मोदी के आठ वर्षो के शासनकाल पर गौर करिएगा तो यह महसूस होगा कि नीतिगत फैसले ऐसे लेते हैं जैसे कोई इभेन्ट हो ।कोई चर्चा नहीं कोई विचार नहीं बस अचानक घोषणा कर देना है नोटबंदी से शुरू करिए और अग्निवीर तक पहुंच जाइए ,घोषणा पहले हुआ और जैसे ही हंगामा हुआ सरकार निर्णय में बदलाव लाना शुरु कर दिया ये सरकार के कामकाज का तरीका नहीं है क्यों कि किसी भी नीतिगत निर्णय लेने से पहले सरकार को संसद या फिर संसदीय कार्य समिति है जिसमें चर्चा करनी चाहिए इससे बहुत सारी बाते पब्लिक डोमेन आनी शुरु हो जाती है लेकिन मोदी को इस लोकतांत्रिक तरीके पर भरोसा ही नहीं है और यही समस्या है जिसके कारण मोदी को कई फैसले वापस लेना पड़ा है ।योजना की घोषणा के बाद से अभी तक दो सुधार हो चुके हैं और जिस तरीके से देश की राज्य सरकार मोदी के इस फैसले पर सवाल खड़े करने लगे हैं इससे लग रहा है कि आने वाले समय में कई और सुधार हो सकते हैं ।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अभी भी भारत सरकार के नौकरी में 10 प्रतिशत सेना को आरक्षण है लेकिन 2014 के बाद केन्द्र सरकार जिस तरीके से लगातार वैकेंसी में कभी कर रहा है ऐसे में पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ कहा मिल रहा है, लाखों सैनिक अभी बेरोजगार है जो पेंशन के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर है वही नौकरी को लेकर सरकार की जो नीति है उसमें आने वाले समय में सरकारी नौकरी पुलिस और अर्धसैनिक बल को छोड़ दे तो अधिकांश सेक्टर का तो निजीकरण होने जा रहा है ऐसे में जो कहां जा रहा है कि  पूर्व सैनिकों को नौकरी मिलेगा वो कहां सम्भव है बात निजी सेक्टर की करे तो सेना को ऐसा क्या पढ़ाया जाएगा जिनके सहारे वो निजी सेक्टर में नौकरी लेने में कामयाब हो सकते हैं वहां तो और भी प्रतियोगिता है मोदी भक्त एक पूर्व सैनिक के शब्दों में कहे तो यह फैसला देशद्रोह के समान है ।

3—अग्निवीर सिर्फ बिहार का मसला नहीं है

पूरा देश का यूथ इस फैसले के खिलाफ है ये बात सही है कि अग्निवीर के खिलाफ सबसे उग्र प्रतिक्रिया बिहार से ही शुरु हुआ है और आज भी जारी है लेकिन इस योजना के खिलाफ सिर्फ बिहार के ही बच्चे हैं ऐसा कतई नहीं है ,यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है वहां के बच्चे सबसे अधिक सेना में, हां विरोध का तरीका अलग अलग है जरूर है ।

जहानाबाद के टेहटा में अग्नीपथ योजना को लेकर बंद के दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया

थाने के सामने खड़ी बस और ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही एसपी और डीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन उसके बाद शहर के अलग-अलग दो तीन जगह पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी की घटना के बाद शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाजार और घरों से ढूंढ ढूंढ कर पुलिस ने लोगों को निकाला।

अभी जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार लगभग 25 लोगों को पत्थरबाजी के आरोप में और आगजनी की घटना के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसपी और डीएम दोनों घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

बिहार बंद को देखते हुए राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू

अग्निपथ योजना का विरोध और बिहार बंद को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 144 धारा लागू कर दी गई है। और किसी भी तरीके के धरना प्रदर्शन जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । सरकार ने हिंसक वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है ।

पटना के साथ-साथ 9 जिलों में अर्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात की गई है जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेष पुलिस बल के साथ बीएमपी के जवान को तैनात किया है और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देर रात गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है। इस संबंध में सभी जिला अधिकारी एसपी एसएसपी को पूरी सख्ती बरतने और कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार के हिंसाग्रस्त इलाको का इटरनेट सेवा बंद कर दिया गया

जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर का तूफानी दौरा जारी; जहानाबाद में युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ किया संवाद

प्रशांत किशोर जन सुराज की सोच को लेकर बिहार के अलग अलग जिलों में जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वे जहानाबाद पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले पटना जिले के धनरुआ में युवाओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके बाद जहानाबाद में अलग अलग कई कार्यक्रमों में उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं और युवाओं से जन सुराज की सोच को लेकर संवाद किया और लोगों के सभी सवालों के जवाब दिए।

जन सुराज का अगर कोई दल बनेगा तो, वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के विचार को रेखांकित करते हुए बताया कि जन सुराज के माध्यम से वह लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, “उद्देश्य है बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना। सत्ता परिवर्तन हमारा मकसद नहीं है। अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है तो वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा, प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा। सब मिलकर अगर तय करेंगे तो दल बनाया जाएगा। मैं अभी लोगों से बात करने, उनकी समस्याओं को समझने में अपना पूरा वक्त लगा रहा हूं।”

बिहार को विकसित बनाना है तो यहां के लोगों को साथ मिलकर प्रयास करना होगा
बिहार की बदहाली पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग विकास का दावा कर रहे हैं अगर उनको सच मान भी लिया जाए तो भी देश में सबसे ज्यादा अशिक्षित लोग, बेरोजगार लोग, गरीब लोग बिहार में रहते हैं। बिहार के विकास के लिए सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में अगर बिहार को खड़ा करना है तो बिहार के लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा।

समाज में रहेंगे, समाज को समझने का प्रयास करेंगे
प्रशांत किशोर ने कहा की वह 2 अक्तूबर से पाश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से वो बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उनसे समझेंगे कि कैसे बिहार को बेहतर बनाया जा सकता है। पदयात्रा में जब तक पूरा बिहार पैदल न चल लें तब तक वापस पटना नहीं जाएंगे, समाज में रहेंगे, समाज को समझने का प्रयास करेंगे। इसका एक ही मकसद है कि समाज को मथ कर सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाना।

प्रशांत किशोर की अपील – हिंसा नहीं करें आंदोलनकारी छात्र
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारी युवाओं से प्रशांत किशोर ने अपील करते हुए कहा कि अगर आंदोलन को सफल बनाना है तो विरोध प्रदर्शन का अहिंसात्मक तरीका अपनाएं और मजबूती से अपनी बात रखें।

संजय जायसवाल के आवास पर भीड़ ने बोला हमला, जमकर किया तोड़फोड़

बेतिया। अस्पताल रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास को बनाया गया निशाना जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।मौके पर एसपी पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया गया है।

वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि मेरे घर को उड़ाने की साजिश थी,और पेट्रोल डीजल फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया गया है ।

हमले के वक्त घर मे ही मौजूद थे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल वही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल कहा कि जैसी कार्रवाई होनी चाहिए वैसी कार्रवाई प्रशासन ने नहीं कि है

जवानों के लिए मेडिकल कैंप अयोजित, फ्री में कराया गया इलाज

जहानाबाद । जहानाबाद समादेष्टा -सह- जिला अग्निशाम कार्यालय, जहानाबाद में गृहरक्षकों, अग्निशमन कर्मी तथा उनके परिवार के लिए चिकित्सीय जाँच शिविर मेडरिक हाॅस्पीटल कनौदी के सौजन्य से आयोजित किया गया।

जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, जहानाबाद द्वारा बताया गया कि इस चिकित्सीय जाँच शिविर में बहुत सारे गृहरक्षक एवं उनके परिवार, अग्निशमन के कर्मियों द्वारा अपना स्वास्थ्य जाँच कराकर चिकित्सीय लाभ लिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी श्री प्रभा कुमारी मौजूद रहीं।

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 20 जगहों से ज्यादा जगहों पर ट्रेनों को रोका गया है, 79 ट्रेन रद्द किया गया, 40 ट्रेन शार्ट टर्मिनेट किया गया

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी जानकारी. 3 ट्रेनों का समय बदला गया. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 124 ट्रेनों को नियंत्रित किया गया भारत की सुरक्षा में आरपीएफ जीआरपी के अलावा स्थानीय प्रशासन को भी लगाया गया.

आज आरक्षित या अनारक्षित दोनों ट्रेनों के टिकट कैंसिलेशन का कोई चार्ज नहीं कटेगा..

यात्रियों के लिए ट्रेनों में भोजन पानी की व्यवस्था की गई है.

हंगामा खत्म होने पर लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

रेलवे से संबंधित सूचनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार प्रत्येक आधे घंटे पर बुलेटिन के माध्यम से अपडेट भी किया जा रहा है..

इसके अलावा अलग अलग स्टेशनों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है

trainfire