Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करे सरकार – सुशील मोदी

ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक हो कर घर लौटें – सुशील कुमार मोदी
1. राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

2. दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों की पार्टी होने का दावा करने वाला राष्ट्रीय जनता दल जब 26 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है, तब उसे आदिवासी महिला और झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए कुछ बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
राजद को केवल विरोध के लिए विरोध की नीति त्याग कर राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती मुर्मू के समर्थन में आना चाहिए।

sushilModi

3. सन् 2000 में लालू प्रसाद ने कहा था कि अगर पृथक झारखंड राज्य बना, तो यह उनकी लाश पर बनेगा।
बाद में राजनीतिक मजबूरी में उन्होंने बिहार के पुनर्गठन का विधेयक पारित कराया। 21 साल बाद फिर एक अवसर है, जब लालू प्रसाद को राष्ट्रपति के चुनाव में आदिवासी महिला श्रीमती मुर्मू का विरोध करने की नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

बिहार के युवा को दिग्विजय सिंह और नरेन्द्र सिंह की राजनीति से सीख लेनी चाहिए

बिहार की राजनीति में दिग्विजय सिंह ‘दादा’ और नरेन्द्र सिंह दो ऐसे शख्सियत हुए हैं जो अपनी राजनीतिक शैली के सहारे लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को सीधी चुनौती ही नहीं दी उनके मांद में घुसकर उन्हें हराया है।

दादा तो कई वर्ष पहले इस दुनिया से चले गये और नरेन्द्र सिंह भी अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन बिहार के ऐसे युवा जो राजनीति में कदम रखना चाहते हैं उनके लिए बिहार की राजनीति का ये दो चाणक्य एक ऐसा मूल मंत्र छोड़ कर गये हैं ,जिसके सहारे बिहार जैसे राज्य में भी जहां जाति और समाजिक समीकरण के मजबूत राजनीतिक ताना बाना के बावजूद भी सुचिता के साथ सत्ता में हिस्सेदारी कैसे प्राप्त किया जा सकता है इनके राजनीतिक शैली से आप सीख सकते हैं ।

संयोग ऐसा रहा है कि इन दोनों शख्सियत की राजनीति को नुझे करीब से देखने और समझने का मौका मिला है 2009 के लोकसभा चुनाव में दादा बांका से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन नीतीश कुमार उनका टिकट काट दिया याद करिए नीतीश कुमार की छवि उस समय बिहार में मिस्टर क्लीन और सुशासन बाबू के रूप में था और नीतीश कुमार की राजनीति परवान पर था ऐसी स्थिति में एक तरफ नीतीश कुमार का उम्मीदवार तो दूसरी तरफ लालू प्रसाद का उम्मीदवार चुनावी मैदान में था,और उस स्थिति में दादा नीतीश कुमार की चुनौती को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को बांका लोकसभा चुनाव में ऐसी पटखनी दिया कि उस हार से फिर नीतीश कुमार उबर नहीं पाये और जदयू का जुमई और बांका में जो गढ़ 2009 में टूटा उस पर आज जदयू की वापसी नहीं हो पाई है।

क्यों कि नीतीश कुमार इन इलाकों में बड़ी मजबूती के साथ यादव राजनीति के खिलाफ अति पिछड़ों की राजनीति को खड़ा किया था और उसके सहारे लालू प्रसाद के गढ़ को पूरी तरह से तबाह कर दिया था लेकिन नीतीश की इसी राजनीति के सहारे दादा ने नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ा उम्मीदवार देने के बावजूद भी जदयू को भी और राजद के उम्मीदवार को भी हरा दिया । मुझे याद है बिहार में लोकसभा 2009 के चुनाव में जदयू और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बावजूद भी नीतीश कुमार बांका के हार से इतने विचलित थे कि मीडिया से बात करने तक के लिए बाहर नहीं निकले।

2009 का लोकसभा चुनाव दादा कैसे जीते यह समझने कि जरूरत है नीतीश कुमार दादा के खिलाफ उनके ही सबसे करीबी अति पिछड़ा समाज से आने वाले दामोदर राउत को चुनावी मैदान में उतारा था और प्रदेश के सारे मंत्री को बांका में उतार दिया लेकिन दादा का साफ-सुथरी छवि के साथ साथ अपनी राजनीति शैली की वजह से नीतीश कुमार के पूरी ताकत लगाने के बावजूद अति पिछड़ा, महादलित,सवर्ण और बड़ी संख्या में मुसलमान वोटर मजबूती के साथ दादा के साथ खड़ा रहा और दादा ने राजद और जदयू को के प्रत्याशी को लाखों वोट से हरा दिया ।मतलब आपकी छवि साफ-सुथरी है और बिहार के सामाजिक और जातिगत राजनीति की समझ है तो आपके पास अपनी जाति का वोट हो या ना हो आप बिहार में राजनीति भी कर सकते हैं और विधायक सांसद भी बन सकते हैं। इसी तरह 2020 के विधानसभा चुनाव में भी नरेन्द्र सिंह भले ही नीतीश के साथ आ गये थे लेकिन विधानसभा चुनाव में चकाई विधानसभा क्षेत्र से उनके बेटे का नीतीश कुमार ने टिकट काट दिया और नरेंद्र सिंह की राजनीतिक विरासत खत्म हो जाये इसके लिए सुशील मोदी के साथ मिल कर दादा की बेटी श्रेयसी सिंह को जमुई से टिकट दे दिलवा दिया ताकी राजपूत वोटर नरेन्द्र सिंह के परिवार का टिकट काटने से एग्रेसिव ना हो ।

नीतीश के इस फैसले के पीछे भी वही सोच थी कि इस बार दादा की तरह नरेंद्र सिंह के राजनीतिक विरासत को भी खत्म कर देना है ।इसी चुनाव के दौरान नरेन्द्र सिंह से प्रचार अभियान के दौरान एक गाँव में मुलाकात हो गयी जबकि पहले से कोई तय नहीं था लेकिन मुलाकात हो गयी तो तीन घंटा उसी गाँव में रुक गये वो गाँव मुसलमान और अति पिछड़ा वोटर का था ।

गांव के ही एक दरवाजे पर मुसलमान और अति पिछड़ा दोनों वर्ग के वोटर साथ बैठे थे मेरा परिचय उन मतदाताओं से कराया गया ये संतोष जी है बिहार के प्रखंर पत्रकार हैं मुजफ्फरपुर बालिकागृह वाला मामला यही निकाले थे । ऐ मौलाना सुनो बिहार के एक मात्र यही पत्रकार हैं जो तुम्हारे साथ हमेशा खड़े रहते हैं इन्हें लोग बिहार का रवीश कुमार कहते हैं रवीश कुमार इनके बहुत अच्छे मित्र है । मैं असहज महसूस कर रहा था कि ये मेरा राजनीतिक इस्तमाल करे रहे है मैं निकलना चाह रहा था लेकिन नरेन्द्र सिंह छोड़ने को तैयार नहीं थे तभी वो अपने बॉडीगार्ड से मोबाइल मंगवाये ये देखो संतोष जी का हर खबर पढ़ते हैं देखो कैसे लिखते हैं तुम लोगों के बारे में । ये मेरी तारीफ नहीं कर रहे थे मेरे सहारे ही अपने वोटर को संदेश देना चाहते थे कि मैं धर्मनिरपेक्षता वाली राजनीति में विश्वास करते हैं और परिणाम क्या हुआ नरेंद्र सिंह के पुत्र निर्दलीय चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचा और नीतीश को मंत्री भी बनाना पड़ा इतना ही नहीं हाल ही में विधान परिषद का जो चुनाव हुआ उसमें ललन सिंह के उम्मीदवार को जमानत जब्त करवा कर संदेश दे दिया कि इस इलाके का चाणाक्य मैं ही हूं । दादा से तो उस तरह बातचीत करने का मौका नहीं मिला लेकिन नरेन्द्र सिंह से तो तीन चार दिन में एक बार बातचीत हो ही जाती थी बिहार की राजनीति को लेकर उनका स्पष्ट राय था संतोष जी बिहार का सर्वण का हाल और भी बुरा होने वाला है देखते रहिएगा गिनती का विधायक सांसद आने वाले दिनों में नहीं मिलेगा ।

ये जो बीजेपी है ना जिसको लेकर सब छोरा सब पगलाया हुआ है संतोष जी बीजेपी जो राजनीति करती है वो धर्म और धंधा (बनिया)की राजनीति करती है जो बिहार के सवर्ण के लिए बहुत ही घातक है। बिहार का सवर्ण समाज खेतिहर समाज है मेहनत करने वाला समाज है जिसके कारण उसका रोजना का सम्बन्ध गांव के दलित.अति पिछड़ा और मुसलमानों के साथ रहता है और ये सम्बन्ध पीढ़ी दर पीढ़ी से चली आ रही है इसके सहारे राजनीति करना सर्वण को सूट भी करेगा और यही समाजवाद का मूल मंत्र भी है ।देखिए लालू प्रसाद के शासन काल में बिहार में सवर्ण राजनीति कहां खड़ा था और नीतीश और सुशील मोदी के साथ जब से आया है कहां चला गया सारे स्थापित नेताओं को नीतीश और मोदी चुन चुन कर समाप्त कर दिया है ।

कोई बचा है देखिए मुझे कम तबाह किया है वजह क्या है बिहार का सर्वण वोटर हिन्दू मुसलमान में इस तरह उलझ गया कि वो राजनीति ही भूल गया बताइए संतोष जी रघुवंश बाबू जैसे लोगों को वैशाली में राजपूत वोट नहीं दिया इससे बड़ा अनर्थ और क्या हो सकता है । दो घंटे से हम लोग साथ बैठे हैं देख ही रहे हैं पदाधिकारी और समाज के लोग क्या क्या फरियाद लेकर आ रहे है इन मूर्खों को कौन समझाये बिहार में पदाधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग कैसे होता है संतोष जी आपसे छुपा है । दिन भर ऑफिस में बैठकर हिन्दू मुसलमान करेंगा और शाम में मेरे पास पहुंच जायेंगा सर चार वर्ष से सचिवालय में सड़ रहे हैं देखिए सीओ परेशान किये हुए है देखिए थाना प्रभारी परेशान किये हैं कौन इसको समझाये कि जब आपको अपने नेता को ताकत देना का समय रहता है तो आप देश की बात करने लगते हैं हिन्दू मुसलमान की बात करने लगते हैं । संतोष जी हम लोग तो पूरी मजबूती के साथ अपनी पारी खेल लिये कोई अफसोस नहीं है आने दीजिए समय यही समझदारी रही ना तो विधायक और सांसद की कौन कहे ये लोग मुखिया तक बन नहीं पाएगा ।

बिहार दौरे पर आयीं राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार

माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार बिहार दौरे पर आयीं राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए

यह खबर भी पढ़ें…

दानापुर के रुपसपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला पूर्व जिला परिषद सदस्य का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नौबतपुर के पूर्व जिला परिषद राकेश उर्फ गुड्डू सिंह का शव उनके फ्लैट से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है। बताया जाता है गुड्डू सिंह वर्तमान में नौबतपुर के टिसखोरा के वार्ड सदस्य भी हैं गुड्डू सिंह रूपसपुर थाना क्षेत्र के वैश्वशरैया नगर में साकेत सदन के फ्लैट में रहते थे। उसी फ्लैट में उनका शव बरामद किया गया है।

शव जहां जिस कमरे से बरामद किया गया है उसके आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं जता रहे हैं उनका कहना है कि इनकी हत्या की गई है।

घटनास्थल पर जानकारी के बाद रूपसपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची साथ ही दानापुर डीएसपी एएसपी अभिनव धीमान भी पहुंचे हैं और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। इनका कहना है कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस तरह से हत्या की गई है फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसे नकारा नहीं जा सकता उसकी जांच पुलिस कर रही है बताया जाता है कि काफी दिनों से यह यह रह रहे थे इनका किनके साथ उठना बैठना और घर पर आना जान था सभी की तफ्तीश होगी। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

पूर्व जिला परिषद सदस्य का शव

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, समाज के लिए अपूरणीय क्षति, जहानाबाद में शोक सभा का आयोजन

जहानाबाद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बिहार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से समाज को क्षति हुई है।

महासभा के प्रदेश संयोजक ने कहा कि वे महान समाजवादी चिंतक, ईमानदार व सादगी के प्रतीक के रूप में जाने जाते थे। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। वे जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। नरेंद्र बाबू ने अपनी राजनीती पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव पद से किया। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय और जमीनी नेता थे।

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह

महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश सरकार में कृषि मंत्री थे। उनके पिता भी प्रदेश के मंत्री रह चुके थे। उनके निधन पर क्षत्रिय समाज के सतेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, गोपाल शरण सिंह, महेंद्र सिंह, कुंदन कुमार विमल, राजेश सिंह, अमन राजपूत, मनोज कुमार सिंह, रोहित सिंह, निरंजन बबलू, पवन सिंह ने शोक प्रकट किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंच रही है, जाने पूरा शेड्यूल

10:00 बजे दिन में चार्टर्ड फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां बीजेपी के नेता उनका स्वागत करेंगे

10 20 में द्रौपदी मुरमू सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे

10:30 पर भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के पास भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिलाओं के द्वारा उनका स्वागत समारोह होगा

10 45 में फ्रेजर रोड स्थित बाटा के पास अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के द्वारा उनका स्वागत होगा

1055 में होटल मौर्या पहुंचेंगे जहां भाजपा अन्य दलों के नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी

1:00 से 1:30 के बीच होटल मौर्यासे निकलकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने जाएंगी।

2:00 बजे दिन में विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से वह पटना से रवाना हो जाएंगी

द्रौपदी मुर्मू

सारण के एकमा पहुंच जेपी सेनानियों से मिले प्रशांत किशोर, जन सुराज की सोच को लेकर छपरा में किया संवाद

प्रशांत किशोर ‘जन सुराज’ अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे सोमवार 4 जुलाई को सारण पहुंचे। जिले में कई अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लेते हुए प्रशांत किशोर ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं से जन सुराज की सोच पर संवाद किया। लोगों ने भी प्रशांत किशोर से जन सुराज के बारे में जाना और सभी जरूरी सवाल पूछे। प्रशांत किशोर ने सभी सवालों के जवाब दिए और जन सुराज की परिकल्पना को लोगों के सामने रखा।

जन सुराज का अगर कोई दल बनेगा तो, वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के विचार को रेखांकित करते हुए बताया कि जन सुराज के माध्यम से वह लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, “उद्देश्य है बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना। सत्ता परिवर्तन हमारा मकसद नहीं है। अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है तो वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा, प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा। सब मिलकर अगर तय करेंगे तो दल बनाया जाएगा। मैं अभी लोगों से बात करने, उनकी समस्याओं को समझने में अपना पूरा वक्त लगा रहा हूं।”

60 के दशक से ही बिहार विकास के मामले में पिछड़ता चला गया
बिहार की बदहाली पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 साल की सरकारों ने जो अच्छे काम किए हैं उसे स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चाहे लालू जी के सामाजिक न्याय की बात हो या नीतीश जी के आर्थिक विकास की बात हो, लेकिन सच्चाई यह है की 60 के दशक के बाद से ही बिहार विकास के तमाम मापदंडों पर पिछड़ता चला गया और आज बिहार विकास लगभग मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर है। अगर यहां से बिहार को फिर से विकास के तमाम सूचकांक में देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करना है तो सभी सही लोगों को एक साथ आना होगा और मिलकर प्रयास करना होगा।

पदयात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेंगे
प्रशांत किशोर ने कहा की वह 2 अक्तूबर से पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से वो बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उनसे समझेंगे कि कैसे बिहार को बेहतर बनाया जा सकता है। पदयात्रा में जब तक पूरा बिहार पैदल न चल ले, तब तक वापस पटना नहीं जाएंगे। समाज में ही रहेंगे और समाज को समझने का प्रयास करेंगे। समाज को मथ कर सही लोगों को एक मंच पर लेकर आएंगे।

जहानाबाद पहुंचे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष, आयोग के अंतर्गत आने वाली संस्थाओं के साथ की बैठक

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल जहानाबाद पहुंचे जहां उन्होंने काय का कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। परिसदन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,आईसीडीएस के कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित, एसएफसी के पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,गोदाम प्रबंधक आदि मौजूद थे। आयोग के अध्यक्ष ने आयोग के अन्तर्गत आने वाली जन वितरण,आंगनबाड़ी,मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे योजनाओं में पारदर्शिता लाने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में आयोग के अध्यक्ष द्वारा एसएफसी के गोदामों की स्थिति,उसकी क्षमता, वहां से उठाव एवं वितरण के कार्य इत्यादि की भी समीक्षा की ।

उन्होंने कहा अनाज का उठाव एवं वितरण इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराना हमारा लक्ष्य है। और आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग से संबंधित मध्यान भोजन, एवं आई सी डी एस से संबंधित पोषाहार वितरण जैसी योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता हर-हाल में सुनिश्चित हो।इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि खाद्यान्न से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि आम लोग इससे अवगत हो सके और इसका लाभ उठा सकें। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया।

उन्होंने पीडीएस दुकानों में राशन उठाव एवं वितरण की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किये जाने वाले पोषाहार आदि योजनाओं को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिया साथ ही योजनाओं की मॉनिटरिंग को लेकर तत्पर रहने की बात कही। घोसी के कई विद्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन को बंद होने पर भी विकल ने संज्ञान लिया और जल्द ही व्यवस्था कराने की बात कही।

राज्य खाद्य आयोग

विद्यानंद विकल ने साथ ही यह भी कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की सूची जारी की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने पटना-गया-डोभी एनएच 83 फोर लेन के मामले में सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ समक्ष अधिवक्ताओं की कमिटी ने अपनी रिपोर्ट पेश किया।इस मामलें पर अगली सुनवाई 7 जुलाई,2022 को होगी।

इस मामलें पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पटना गया डोभी एन एच,83 के निर्माण में कई तरह की कठिनाइयां और समस्याएं आ रही हैं।कोर्ट ने इस निर्माणधीन एन एच के स्थल निरीक्षण करने के लिए तीन अधिवक्ताओं की टीम का गठन किया गया था। अधिवक्ता प्रिय रंजन,आलोक कुमार राही और याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनीष गुप्ता इसमें शामिल थे।

साथ ही कोर्ट ने पटना और जहानाबाद के डी एम, एस पी भी इस टीम के साथ रहने का निर्देश दिया था।आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस कमिटी ने निरीक्षण करने ये रिपोर्ट दिया। ये जनहित याचिका प्रतिज्ञा नामक संस्था ने दायर किया हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार और एन एच ए आई को निर्देश दिया था कि एन एच में सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शीघ्र करें।कोर्ट ने सम्बंधित ज़िला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में सहयोग और पुलिस बल मुहैय्या कराने का निर्देश दिया था।

साथ ही बिजली के पोल,पेड़ों की कटाई की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि वह एन एच निर्माण में हर तरह का सहयोग कर रही हैं।कोर्ट को बताया गया कि निर्माण आने वाले सभी समस्यायों के समाधान के लिए राज्य सरकार तत्पर हैं।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ज़िला प्रशासन को, जिनका भूमि अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआवजा देने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 7जुलाई,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट ने ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट को अबतक स्थापित नहीं किये जाने को गम्भीरता से लेते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि ये कब तक स्थापित होगा

इस जनहित याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने की। ये जनहित याचिका बिहार आदिवासी अधिकार फोरम ने की है।

ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट वास्तव में आदिवासी विकास,उनकी संस्कृति और विरासत व योजना और कानून बनाने के लिए आधार उपलब्ध कराता है।इस बारे में सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार इसके लिए कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि 30 जून,2022 को बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।इसमें तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

एस सी व एस टी कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश दिया गया कि वे शीघ्र ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट के स्वीकृत व्यवस्था करें।

साथ ही जबतक केंद्र सरकार योजना के अंतर्गत नए भवन और परिसर नहीं मिल पाता है, सचिव, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट के लिए तीस दिनों में भवन की व्यवस्था करें।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि ये भी निर्णय लिया गया कि वैकल्पिक भूमि की तलाश की जा रही हैं।इसमें ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट के लिए म्यूजियम,मेमोरियल,काफ्रेंस हॉल आदि सारी व्यवस्था होगी।इसके लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए 90 दिनों का समय कोर्ट से माँगा।

सुनवाई के दौरान जजों ने कहा कि क्या ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर सकते हैं।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास पंकज ने कोर्ट के समक्ष पक्ष प्रस्तुत किया।

इस मामलें पर आगे की सुनवाई इस माह में की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने पटना कर राजीवनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है

जस्टिस संदीप कुमार ने इस मामलें दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया।कल 3 जुलाई,2022 को ज़िला प्रशासन ने सुबह में ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और जेसीबी मशीन ले कर अतिक्रमण हटाने गए।इस क्रम में काफी तनाव और पत्थरबाजी हुई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt


आज इस मामलें में पटना हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में किया गया।कोर्ट ने अगले आदेश तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए 6 जुलाई,2022 को सुनवाई की तिथि तय किया है।
इस मामलें में राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड के एम डी से पटना हाईकोर्ट ने जवाब माँगा है।

रात में शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार, सुबह लौटा तो घर से सामानों की हो गई थी चोरी

जहानाबाद के दक्षिणी दौलतपुर में एक बार फिर से चोरी की घटना सामने आई है। मकान मालिक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कल गए थे, आज जब घर वापस लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित ने बताया कि छत के रास्ते चोर घुसे और दरवाजे को तोड़कर घर में रखे सामानों को चुरा ले गए। गृह मालिक की माने तो एक लाख के जेवर और घर में रखे 40 हजार नगद लेकर चोर चंपत हो गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है पूरा मामला क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

दक्षिणी दौलतपुर में चोरी किए कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी लगातार चोरी की घटनाएं होती रही है। लेकिन इसके बावजूद भी रात में पुलिस गश्ती का अभाव दिखता है।

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो गंगा में डूबी, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के गंगा में डूबने का मामला, एनडीआरएफ की टीम लापता स्कॉर्पियो की तलाश में है जुटी।

जेठुली घाट पर एनडीआरएफ की टीम गंगा में चला रही है सर्च ऑपरेशन, गंगा में लापता हुए 2 लोगों की हुई पहचान।नवरतनपुर निवासी 50 वर्षीय अनिल राय, और पोस्टल पार्क निवासी 20 वर्षीय गौतम कुमार हैं लापता।

बीते देर रात नाव पर स्कॉर्पियो चढ़ाने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गिरा था गंगा में, जेठूली गंगा तट से 20- 25 फीट की दूरी पर गंगा में हुआ था हादसा, घटना के बाद 6 बाराती सकुशल तैरकर नदी से निकले थे बाहर।

जक्कनपुर थानाक्षेत्र के इंदिरा नगर नवरतनपुर से राघोपुर के रामपुर भट्टी गांव जा रही थी बारात।

ganga

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया आत्महत्या

मधेपुरा । जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया आत्महत्या। 5 वें तल्ले के रेलिंग से फंदा लगाकर किया आत्महत्या।

बीमारी और आर्थिक तंगी से था परेशान, 28 जून से मेडिकल कॉलेज में था भर्ती।

डायबिटीज और अन बीमारी से था ग्रसित।

suicide

Bihar Breaking News: सीढ़ी से उतरने के दौरान गिरे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव; दाहिने कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी लगी है जबर्दस्त चोट

पटना । सीढ़ी से उतरने के दौरान गिरे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव. दाहिने कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी लगी है जबर्दस्त चोट।

laloo

पटना: राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राजीव नगर इलाके में धारा 144 लगा दिया है

पटना । नगर में आवास बोर्ड की जमीन का मामला, राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राजीव नगर इलाके में धारा 144 लगा दिया है। 5 या 5 लोगों से ज्यादा के एक जगह जमा होने पर कानूनी कार्रवाई होगी पटना के एसएसपी ने पूरे मामले की पुष्टि की है।

राजीव नगर में आवास के जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा झड़प मारपीट का मामला जिला प्रशासन ने 26 लोगों को किया गिरफ्तार 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आईपीसी की कई गंभीर धारा में मामला दर्ज सरकारी काम में बाधा डालने पुलिसकर्मियों से मारपीट करने अधिकारियों पर हमला करने पत्थरबाजी करने के साथ-साथ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है राजीव नगर थाने में मामला दर्ज।

कल भी चलेगा अभियान 5 मकानों में रहने वाले परिवारों को आज रात का दिया गया समय। 40 एकड़ जमीन कर लिया गया है कब्जे में:- डीएम पटना

इस खबर के बारे में और पढ़ें…

5 जुलाई को हाजीपुर जाएंगे हजारों कार्यकर्ता, एलजेपी ने दी जानकारी, रामविलास की प्रतिमा का होना है अनावरण

जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पश्चिम शिव सत्य रेस्ट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष हेमंत शरण ऊर्फ कुंदन शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी के द्वारा प्रेस वार्ता की गई।

जिसमें जानकारी दी गई कि रामविलास पासवान की जयंती के शअवसर पर उनके कर्म भूमि हाजीपुर में आदम का मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है उसी को लेकर प्रेस वार्ता किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी विधानसभा प्रत्याशी एमएलसी प्रत्याशी एवं पंचायत अध्यक्ष से लेकर जिला कमेटी के लोग उक्त कार्यक्रम में जहानाबाद से शामिल होंगे।

पटना: बुलडोजर के खिलाफ संग्राम; स्थानीय लोगों ने किया हमला, सिटी SP घायल

पटना । स्थानीय लोगों ने किया हमला सिटी SP घायल गैस सिलेंडर में आग लगाकर फेक रहे है उपद्रवी।

राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने का मामला पुलिस पर किया पथराव हालात तनावपूर्ण पुलिस मामले को शांत कराने में लगे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन का मामला भारी संख्या में पुलिस फोर्स नेपाली नगर पहुंचे। जेसीबी मशीन को लाया गया अतिक्रमण हटाने को लेकर लाया गया है लोग अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने का के मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार नेपाली नगर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात।

75 मकानों और निर्माण को तोड़ने का पुलिस ने दावा किया
पटना जिला प्रशासन ने 25 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की

कल भी चलेगा अभियान 5 मकानों में रहने वाले परिवारों को आज रात का दिया गया समय
40 एकड़ जमीन कर लिया गया है कब्जे में:डीएम पटना

बक्सर में सामने आया अनोखा मामला, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से तंग आकर युवक ने लगाई बाइक में आग

खबर बक्सर से है जहां एक युवक ने पेट्रोल की महंगी कीमत से तंग आकर अपनी बाइक में आग लगा दी। घटना बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र की है, अचानक बाइक में आग लगने के बाद लोगों ने उस बाइक का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डुमरांव थाना की पुलिस ने युवक को थाने लाई और पूछताछ की, युवक ने बताया कि मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण महंगाई से त्रस्त होकर उसने अपनी बाइक में आग लगा दी और बाइक देखते-देखते धू धू कर जल उठी, बाद में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

मुंगेर पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात नक्सली नरेश कोड़ा गिरफ्तार

दर्जनभर नक्सली कांडों का फरार आरोपी जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. जो दर्जनभर नक्सली कांडों का फरार आरोपी है. इसकी गिरफ्तारी के लिए मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सूचना मिली थी कि शामपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाखुड़ पहाड़ी जंगल में माओवादी कमांडर प्रवेश दा अपने सहयोगी नारायण कोड़ा, बहादुर कोड़ा, वीडियो कोड़ा एवं नरेश कोड़ा दस्ता के साथ जमा है. जो अपना दबदबा कायम करने हेतु किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है.

जिसके बाद नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई गयी. साथ ही नक्सली जंगली पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के फिराक में है. एएसपी अभियान मुंगेर कुणाल, 207 कोबरा बटालियन भीमबांध एवं नक्सल सेल मुंगेर की टीम ने छापेमारी के लिए घोड़ाखुड़ पहुंची.

इसी दौरान घोड़ाखुर मंदिर के पास पुलिस को देख एक खड़ा व्यक्ति भाग जंगल में घुस गया जिसका पिछा कर सुरक्षा बलों ने पकड़ा. जिसकी पहचान कुख्यात नक्सली नरेश कोड़ा के रूप में हुई . गिरफ्तार नक्सली लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के लठिया कोड़ासी गांव कर रहने वाले है ।

जिसके पास से पुलिस टीम ने एक पिस्टल एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किया. एसपी ने बताया कि नरेश हार्डकोर नक्सली है और मारक दस्ता का कमांडर है. उस पर लखीसराय के पीरी बाजार थाना में 2, कजरा थाना में 3, चानन थाना में 1 एवं मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना में एक मामला दर्ज है.

जिसमें वह फरार चल रहा था. नक्सल प्रभावित मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय के विभिन्न थानों में इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इसके खिलाफ बिहार सरकार एवं पुलिस महानिदेशक बिहार ने 50 हजार रूपया का ईनाम भी घोषित कर रखा है.

जहानाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक अयोजित की गई

तीन महीने बाद हुई बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा की गई । बैठक में जो सरकार की ओर से राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही सभी जिला परिषदों को कैसी योजना लानी है, किस योजना में कितनी राशि खर्च की जाएगी।

इन सभी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. जिला परिषद की विकास गति मंद पड़ गई है. उसमें भी तेजी लाने के लिए कहा गया। इस दौरान बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

दानापुर आरपीएफ की बाइक रैली पहुंची जहानाबाद, स्टेशन मास्टर ने गया के लिए किया रवाना

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल दानापुर के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से मोटर साईकिल रैली निकाली गई।

मोटरसाईकिल रैली को मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार एवं सीनियर कमांडेंट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोटर साईकिल रैली दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशन पटना, जहानाबाद,नवादा,राजगीर, नालंदा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, आरा एवं बक्सर होते हुए 13 जुलाई को वापस दानापुर आएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को दानापुर से चलकर यह मोटरसाईकिल रैली जोनल मुख्यालय हाजीपुर पहुंचेगी। मोटरसाईकिल रैली के सदस्य यात्रा के दौरान जनता के बीच देश प्रेम भाईचारा की भावना रेलवे के संरक्षा एवं सुरक्षा आदि के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

राज्य में पड़ने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ लगाने को लेकर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस ओ पी ) अपनाने हेतु दायर जनहित याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के समक्ष अभ्यावेदन दाखिल करने को कहा है।

ये जनहित याचिका राजीव रंजन सिंह द्वारा दायर की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि ग्रीन हाइवेज (प्लांटेशन, ट्रांसप्लांटेशन, बीयूटीफिकेशन व मेंटेनेन्स) पॉलिसी- 2015 को लागू करने से इस नीति को व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे वातावरण के अनुकूल नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा सकेगा और नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले लोगों को प्राकृतिक छाया और प्रदूषण रहित वातावरण मिलेगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस मामले में याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के पूर्व सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय के सचिव व राज्य के मुख्य सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों को अभ्यावेदन भी भेजा था, लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था।

इसके साथ ही कोर्ट ने इस याचिका को निष्पादित कर दिया।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामलें की जांच सीबीआई से कराने की जनहित याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया

संजीव कुमार मिश्रा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने सुनवाई। जनहित याचिका में ये कहा गया कि 67 वीं संयुक्त परीक्षा में पेपर लीक हुआ,इस पूरे मामलें की जांच सीबीआई कराई जानी चाहिए।ज़िला प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियों के साथ बी पी एस सी के अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

8 मई, 2022 को ये परीक्षा आयोजित की गई।इन उम्मीद्वारों को विभिन्न ज़िला केंद्रों पर सेन्टर आवंटित किया गया।ये उम्मीदवार दूर दूर से आ कर इस परीक्षा में शामिल हुए।

9मई, 2022 को पेपर लीक होने के आधार इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।इन उम्मीद्वारों के बिना किसी गलती के मानसिक,आर्थिक और शारीरिक परेशानी झेलना पड़ा।इसके लिए इस याचिका में मुआवजा की माँग भी की गई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

लेकिन कोर्ट ने इनकी दलीलों को नहीं माना।राज्य सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि इस मामलें में राज्य सरकार और बी पी एस सी ने त्वरित और सख्त कदम उठाया।इस घटना की जांच और इसके लिए जिम्मेवार लोगों विरुद्ध कार्रवाई प्रारम्भ की गई।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस मामलें की जांच अंतिम चरण में हैं।इसके जिम्मेवार पंद्रह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ इस कांड मुख्य आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

महाधिवक्ता ललित किशोर की इन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस जनहित याचिका को खारिज करते हुए इस मामलें की जांच सीबीआई से कराने की माँग को ठुकरा दिया।

पटना हाईकोर्ट केंद्र सरकार की अग्निवीर की योजना का विरोध करने के क्रम में हुए उत्पात,राष्ट्रीय सम्पत्ति को हानि पहुचाने और अराजकता फैलाने वाले तत्वों को सहयोग करने वाले लोगों की जांच कराने के लिए दायर जनहित याचिका को रद्द कर दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की। इस जनहित याचिका में ये माँग की गई कि सम्बंधित अधिकारीगण इस उग्र आंदोलन के कारण नष्ट और क्षतिग्रस्त सम्पत्ति का आकलन करें।साथ ही इस आंदोलन में भाग लेने वाली राजनीतिक दलों पर जुर्माना लगाए।

साथ ही इस घटना को नहीं रोक पाने के राज्य सरकार पर भी जुर्माना लगाया जाए।इस उग्र और हिंसक आंदोलन के कारण न सिर्फ रेल को काफी नुकसान हुआ,बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।दानापुर रेलवे स्टेशन को ही अकेले 260 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया कि इस आंदोलन से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरा व सख्त इंतजाम किया था। उन्होंने कहा कि गलत जनहित याचिका है।राज्य सरकार ने अराजक तत्वों पर सख्त तरीके से कार्रवाई की।सरकारी सम्पत्ति की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने मुकम्मल इंतजाम किया था।

महाधिवक्ता ललित किशोर द्वारा कोर्ट को कार्रवाई के सम्बन्ध में पूरी जानकारी देने के इस जनहित याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़ी गई कई अवैध दुकानें

जहानाबाद प्रशासन लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। गांव से लेकर शहर तक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। खासकर पइन और तालाब के साथ ही जल स्रोत और जलाशयों पर बने अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को प्रशासन के द्वारा हटाया जा रहा है ।

शुक्रवार को शहर के मलहचक मोड़ पर अलगाना पईन पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में मुक्त कराया गया। दरअसल पइन पर बने कुछ दुकान जिसे नगर परिषद के द्वारा लीज पर दिया गया था, उसकी अवधि भी अब समाप्त हो गई है। उसके बाद नगर परिषद के द्वारा भी एनओसी दिया गया था। जिसके बाद अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण से अलगना पईन को मुक्त कराया गया।

साथी फिदा हुसैन रोड में अतिक्रमण कर बनाए गए कुछ दुकानों को भी तोड़ा गया अंचलाधिकारी ने बताया कि कल भी नापी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

encrochment

आज से पूरे बिहार में प्रवेशोत्सव की शुरुआत, नौवीं कक्षा में बच्चों का कराया जाएगा नामांकन

सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं क्लास में नामांकन के लिए एक से 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी बच्चों का नामांकन नौवीं कक्षा में सुनिश्चित किया जाएगा।

इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने आदेश दिया है। जिसके आलोक में आज जहानाबाद में डीएम रिची पांडे ने इसकी शुरुआत की। डीएम ने कहा है कि बच्चे और उनके अभिभावकों तक इस विशेष नामांकन अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके लिए हर विद्यालय 2500 रुपये खर्च कर सकेंगे।

प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए डीएम ने जागरूकता रथ रवाना किया जिसे कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाई गई। डीईओ जिले के बीईओ और हाई स्कूलों के हेडमास्टर के साथ तालमेल बिठाएंगे और उन क्षेत्रों में जागरूकता रथ को भेजा जाएगा।

सभी हाईस्कूल और प्लस-टू के हेडमास्टर अपने क्षेत्र के मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ उत्तीर्ण होने वाले सभी अनामांकित बच्चों की सूची प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले सभी हाईस्कूल और प्लस-टू द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति संग विचार-विमर्श हो चुका है।

स्टेशन परिसर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पास से पैसे भी बरामद

जहानाबाद जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल 28 जून को जहानाबाद स्टेशन परिसर से ही एक यात्री से 10 हजार रुपए की छिनतई की गई थी।

अनुसंधान के बाद आरोपी को पुलिस ने एक और साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूट के पैसे बरामद भी किए गए हैं । पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पकड़े गए व्यक्ति के पास से मोबाइल चार्जर आदि सामान भी बरामद किए गए हैं। आरोपी स्टेशन के पास ही ऊंटा मोहल्ले का रहने वाला है।

भुनेश्वर राम, एएसआई, रेल थाना, जहानाबाद

आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है या नहीं इसकी जानकारी भी पुलिस जुटआ रही है।

पटना हाईकोर्ट ने पीएमसीएच में बंद पड़े आधुनिक मेडिकल उपकरण को चालू करने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं पीएमसीएच को 19 जुलाई,2022 तक जवाब देने का निर्देश दिया

पटना हाईकोर्ट ने पीएमसीएच में बंद पड़े आधुनिक मेडिकल उपकरण को चालू करने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं पीएमसीएच को 19 जुलाई,2022 तक जवाब देने का निर्देश दिया है।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने विकास चंद्र की लोकहित याचिका पर सुनवाई किया।

जनहित याचिका द्वारा याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में मरीज़ों के काम आने वाले 3 वेंटिलेटर, कई सारे मेडिकल उपकरण चालू हालत में नहीं है ।अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीज़ों के उपयोग के लिए नहीं लाए जा रहे हैं ।

याचिकाकर्ता ने इससे पहले 2013 में हाईकोर्ट के समक्ष रिट याचिका दायर की थी, जिसके तहत उन्होंने कोर्ट से माँग की थी कि पीएमसीएच प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए भारी संख्या में मेडिकल उपकरण मौजूद होने के बाद भी मरीज़ों को इसका लाभ नहीं पा रहा है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस पर हाईकोर्ट ने 2015 में आदेश पारित कर पीएमसीएच प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह जल्द इन मेडिकल उपकरण को सुचारु रूप से काम में लाकर मरीज़ों को इसका लाभ दे ।

याचिकाकर्ता ने याचिका द्वारा कोर्ट को यह भी बताया कि उक्त अस्पताल में 2012-13 में ख़रीदे गए तीन वेंटिलेटर अभी तक बक्से में बंद हैं और अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज़ों से यह कहा जा रहा है कि अस्पताल ने वेंटिलेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरणों की भारी कमी है । इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी ।

व्यक्तिगत संबंध की सामाजिक स्वीकृति उसे कानून की नजर में मान्यता देने का आधार नहीं है – पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि व्यक्तिगत संबंध की सामाजिक स्वीकृति उसे कानून की नजर में मान्यता देने का आधार नहीं है। जस्टिस ए अमानुल्लाह एवं जस्टिस पूर्णेंदु सिंह की खंडपीठ ने अमित राज की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया ।

याचिकाकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी को उसके मायके वालों ने जबरन अपनी कस्टडी में रखा हुआ है । याचिकाकर्ता पति एवं प्रतिवादी पत्नी के बीच विवाह हो चुका है और वे अपनी शादी को जारी रखना चाहते हैं। लड़की के पिता को एकमात्र चिंता यह थी कि उसकी बेटी सुरक्षित रहे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता की पत्नी को जब अदालत में पेश किया गया, तब लड़की ने कहा कि उसने स्वेच्छा से याचिकाकर्ता से शादी की है और वह याचिकाकर्ता के साथ रहना चाहती है।

अदालत ने अपने फैसले में उल्लेख किया कि लड़की बालिग है और शादी करने या अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के साथ रहने के लिए स्वतंत्र है।कोर्ट ने तथ्यों के मद्देनजर याचिकाकर्ता के साथ उसे अपने ससुराल जाने की अनुमति दे दी।

एमएलसी बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचे अनिल शर्मा, कई जगहों पर स्वागत समारोह

भारतीय जनता पार्टी ने जहानाबाद के अनिल शर्मा को एमएलसी बनाया है। हालांकि अनिल शर्मा ने अभी तक शपथ नहीं ली है लेकिन निर्वाचित होने के बाद पहली बार वह अपने शहर जहानाबाद पहुंचे।

नवनिर्वाचित एमएलसी के लिए जहानाबाद में कई जगहों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अनिल शर्मा ने शाम में सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन बुलाया जहां पत्रकारों के कई सवालों का उन्होंने जवाब दिया। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने जहानाबाद के लिए क्या प्राथमिकता तय की है?

नवनिर्वाचित एमएलसी ने बताया यह कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से राय मशविरा के बाद में प्राथमिकता तय करेंगे।

अनिल शर्मा

पटना हाईकोर्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने समक्ष विकास कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन अपने हाथ में लेने हेतु कानून बनाने को कहा।

कोर्ट ने कहा कि अगर विधान सभा यदि सत्र में नहीं हो,तो इसके लिए अध्यादेश लाया जा सकता है, जिसे बाद में कानून का रूप दिया जा सकता है।कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बिहार विद्यापीठ सोसाईटी व इसके सदस्यों के क्रियाकलापों की जांच करने के लिए राज्य निगरानी को निर्देश दिया था।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जानना चाहा था कि डा राजेंद्र प्रसाद से सम्बंधित स्मारकों को देख रेख कर सकता है या नहीं।इस पर अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया था कि जो सौ वर्ष से पुराने स्मारक हैं,ये उनकी ही देख रेख कर सकते हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने उनसे कहा कि वे विशेष परिस्थिति में क्या वे इसके देख रेख का जिम्मा ले सकते हैं।पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि बिहार विद्यापीठ परिसर में सभी गैर कानूनी अतिक्रमण को हटा दिया गया।

साथ ही बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन का जिम्मा पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दिया गया।इस मामलें पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने राजधानी पटन में हर वर्ष होने वाले जलजमाव की भयंकर समस्या को काफी गम्भीरता से लेते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने नवीन कुमार व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं सुनवाई करते हुए जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है।

कोर्ट ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए की गई कार्रवाई,काम कर रहे सम्प हाउस की स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव का पूरा ब्यौरा देने का निर्देश दिया।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा हर वर्ष जलजमाव से निपटने के लिए दावा करने के बाद भी हर वर्ष पटना के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों को जलजमाव की विभिषिका झेलनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा 1997 में पटना के जलजमाव के सम्बन्ध में एक जनहित दायर की थी।तब से पटना हाईकोर्ट ने जलजमाव की समस्या को सुलझाने के कई सख्त आदेश दिया,लेकिन 25 वर्षों बाद भी जलजमाव के हालत सुधरने के बजाय और बदतर हो गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

हर साल नालों की उड़ाही करने का काम होता हैं,जिसमें बड़े पैमाने पर फंड खर्च होता हैं,जब एक दिन के बरसात में इनकी पोल खुल जाती हैं।

कल एक दिन की ही बारिश में पटना के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का दृश्य नज़र आने लगा था।कोर्ट ने मामलें को गम्भीरता से लेते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त को अगली सुनवाई पूरा ब्यौरा देते हुए हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया।इन मामलों पर फिर एक सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में दुष्कर्म के आरोप में उम्रक़ैद की सजा पाए दो अभियुक्तों को बरी कर दिया

जस्टिस ए एम बदर एवं जस्टिस राजेश कुमार वर्मा की खंडपीठ ने हीरा यादव एवं अन्य की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें उम्रक़ैद की सजा से मुक्त कर दिया ।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दिनांक 17.04.2001 को जब वह पश्चिम चंपारण स्थित अपने गाँव प्रेमाहीं में अपने परिवार के साथ सो रही थी, तब क़रीब रात के 11 बजे हीरा यादव एवं दो अन्य अभियुक्त उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पिता के साथ मारपीट की ।

इसके बाद उन लोगों ने उसे घसीट कर खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके विरुद्ध पीड़िता ने दिनांक 18.01.2001 को भितहा थाने में उपरोक्त अभियुक्तों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने इन सभी अभियुक्तों को दोषी मानते हुए 19.02.2014 को आईपीसी की धारा 376(2)(g) के तहत उम्रक़ैद की सजा सुनाई।

अपीलार्थियों की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप से मेडिकल रिपोर्ट मेल नहीं खाता है। इस पूरे मामले में किसी भी स्वतंत्र गवाह का परीक्षण नहीं हुआ है । इस पर खंडपीठ ने संदेह का लाभ देते हुए उक्त दोनों अभियुक्तों को सजामुक्त कर दिया ।

अररिया में नूना नदी ने बदली धारा, एक गांव के बीच से बहने लगी नदी

अररिया के सिकटी में अचानक आई बाढ़ ने त्राहिमाम मचाकर रखा हुआ है। नेपाल में बारिश के नाद नूना नदी अपनी पुरानी धारा में वापस लौट आयी है। जिसकी वजह से सिकटी के घोड़ा चौक से सिंघिया जाने वाली सड़क कट गई। गांव के बीचों-बीच होकर नदी बहने लगी।

दरअसल 2017 की बाढ़ में इस नदी ने अपनी धारा बदल ली थी। जो सालगुड़ी होकर बह रही थी। लेकिन बीते 2 दिनों से अररिया और नेपाल में हुई भारी बारिश से नूना नदी ने फिर से रास्ता बदल लिया और पुरानी धारा में वापस लौट आयी है।

यही वजह है कि अब सिंघिया गांव जाने वाली सड़क काटकर नदी बीचों-बीच बहने लगी है। वहीं आपदा पदाधिकारी ने बताया कि राहत के लिए पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

जेल के पास मिला जवान का शव, बोलने से बचती दिख रही पुलिस

नवादा मंडल कारा के समीप बीएमपी जवान की लाश खेत के समीप से बरामद हुई है।मंडल कारा के ठीक सामने खेत से बीएमपी जवान की लाश आज बरामद हुई है।

जवान की पहचान कर ली गई है। मृतक जवान संदीप तमांग मंडल कारा में सुरक्षा की ड्यूटी पर पदस्थापित था। वह कल देर शाम से ही लापता था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई थी। आज दिन भर उसका कोई अता पता नहीं चल सका और देर शाम उसकी लाश खेत के समीप पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुई।

इस घटना की सूचना पाते ही नवादा एसपी डॉ गौरव मंगला घटनास्थल पर पहुंचे जहां शुरुआती दौर की छानबीन शुरू की गई। मृतक जवान रांची के गोरखा कॉलोनी का रहने वाला था। वह फिलहाल नवादा जेल की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

फिलहाल इस घटना के बाद फॉरेंसिक की टीम को विशेष जांच के लिए बुलाया जा रहा है।शव को फिलहाल पुलिस लाइन में ही सुरक्षित रखा गया है। वहीं इस मामले पर नवादा पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कही।

पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित हमले और मारपीट के मामले में अभियुक्त घोराडीह के एसएचओ गोपाल कृष्णा ऐवं एएसआई अभिमन्यु शर्मा को ज़मानत दे दी

जस्टिस चंद्रशेखर झा ने अभियुक्तों की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस के रवैये को निराशाजनक बताते हुए मामले की जाँच का ज़िम्मा सीआईडी को सौंपा था।कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही इस मामले की निगरानी सीआईडी के एडीजी खुद करेंगे।

झंझारपुर के एडीजे ने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 18.11.2021 को दोपहर के क़रीब 2 बजे उक्त दोनों पुलिस वाले उनके चेम्बर में ज़बरदस्ती घुस आए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की और एएसआई अभिमन्यु शर्मा ने उन्हें लोडेड रिवॉल्वर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 341,323,506/34 ऐवं अर्म्स ऐक्ट की धारा 30 के तहत चार्जशीट दायर की गई है। इनमे सारी धाराएँ ज़मानती हैं और याचिकाकर्ता 10.12.2021 से हिरासत में हैं ।

उन्होंने कोर्ट को दर्शाया कि याचिकाकर्ताओं को जेल में बंद रखना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होगा । इस पर कोर्ट ने सीआईडी द्वारा दायर हलफनामे के आधार पर याचिकाकर्ताओं की ज़मानत याचिका को स्वीकृति दे दी।

राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 29 जून 2022 :- वज्रपात से भोजपुर में 02, औरंगाबाद में 01, मुजफ्फरपुर में 01 एवं समस्तीपुर में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश | मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार – चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

पटना हाईकोर्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई 30 जून,2022 तक टल गई

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष विकास कुमार की जनहित याचिका पर राज्य के मुख्य सचिव की उपस्थिति में सुनवाई होगी।

कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बिहार विद्यापीठ सोसाईटी व इसके सदस्यों के क्रियाकलापों की जांच करने के लिए राज्य निगरानी को निर्देश दिया था।

इससे पहले अर्कीलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने पटना स्थित राजेंद्र स्मृति 1 और 2 का पटना के डी एम के साथ जायजा ले कर कोर्ट को रिपोर्ट किया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जानना चाहा था कि डा राजेंद्र प्रसाद से सम्बंधित स्मारकों को देख रेख कर सकता है या नहीं।इस पर अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया था कि जो सौ वर्ष से पुराने स्मारक हैं,ये उनकी ही देख रेख कर सकते हैं।कोर्ट ने उनसे कहा कि वे विशेष परिस्थिति में क्या वे इसके देख रेख का जिम्मा ले सकते हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि बिहार विद्यापीठ परिसर में सभी गैर कानूनी अतिक्रमण को हटा दिया गया।साथ ही बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन का जिम्मा पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दिया गया।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 30 जून, 2022 को की जाएगी।

जहानाबाद खाना बनाने के दौरान सिलेंडर गैस हुआ लीक दो बच्चों की मौत 3 लोग घायल

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में लगी आग दो बच्चों की मौत 3 लोग हुए घायल बताया जाता है।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। बुधवार की सुबह गैस सिलेंडर पर अर्जुन मिस्त्री के परिजन द्वारा खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गया और घर में आग लग गई । घर के सदस्यों द्वारा इधर उधर भागने लगा, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

आसपास के लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे तो गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक आग की तेज लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रानी कुमारी 6 वर्ष एवं ईशु कुमार 4 वर्ष की मौत हो गई। एवं बबीता देवी संजय विश्वकर्मा रवि उर्फ रोशन कुमार घायल हो गया सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है।

जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है ।ग्रामीणों का कहना है कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया ।इसी के कारण यह घटना घटी है । इस घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया सभी लोग इधर उधर भागने लगे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है । लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस लीक हुआ इसी के कारण इतनी बड़ी हादसा हो गई।

डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल व्यक्ति लगभग 90% जला हुआ है इसीलिए इसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।

प्रभात कुमार, चिकित्सक, सदर अस्पताल

ककोलत जलप्रपात में अचानक तेज हुआ पानी का बहाव, पर्वत श्रृंखला में लगातार बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति

नवादा के ककोलत जलप्रपात में अचानक जल वृद्धि हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दोपहर बाद ककोलत जलप्रपात में यह नजारा देखने को मिला। जहां अचानक झरने के पानी में जल वृद्धि होने से सभी पर्यटक भयभीत हो उठे। आनन-फानन में सभी पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

ककोलत जलप्रपात के केयर टेकर यमुना पासवान और उनकी टीम के द्वारा सभी पर्यटकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया। बरसात के शुरू होते ही इस तरह का नजारा ककोलत में आम हो जाता है। इसके अलावा झारखंड के हिस्से में भी लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वत श्रृंखला से आए पानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है और यह नजारा हर साल देखने को मिलता है।

फिलहाल जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं सभी पर्यटकों को जलप्रपात जाने से रोका जा रहा है।फिलहाल धीरे धीरे पानी का स्तर घटता जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट के समक्ष राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई की

जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह और जस्टिस जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुलह का प्रयास करने को कहा।

इसके लिए दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को इनके बीच बैठक कर सुलह के मुद्दे पर संभावना तलाशने को कहा।आज तेजप्रताप और ऐश्वर्या न्याय कक्ष में उपस्थित थे।इनके साथ तेजप्रताप की माँ पूर्व सी एम रावडी देवी और ऐश्वर्या के पिता न्याय कक्ष में उपस्थित रहे।सारी सुनवाई बंद कक्ष में हुआ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था।ऐश्वर्या की ओर से वरीय अधिवक्ता पी एन शाही ने कोर्ट के पक्ष रखा।तेज प्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण(मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है।

इस मामलें की सुनवाई अब अगली सुनवाई 19 जुलाई, 2022 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा अंतर्गत सब्जी विक्रेता राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण से संबंधित मामले पर सुनवाई की

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की कोर्ट में मुज़फ़्फ़रपुर के टाउन डीएसपी उपस्थित थे । कोर्ट ने अनुसंधान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व के अनुसंधानकर्ताओं ने अनुसंधान के नाम केवल काग़ज़ी कार्यवाही की है । कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन कर यह पाया कि पुलिस ने संदिग्धों पर उचित ढंग से कार्यवाही नहीं करते हुए अनुसंधान में उदासीन रवैय्या अपनाया है।

कोर्ट ने इस मामले पहले से गठित एसआईटी को समाप्त कर मुज़फ़्फ़रपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नए एसआईटी को गठित करके जांच करने का आदेश दिया । कोर्ट ने यह भी पाया कि अनुसंधान में पाए गए संदिग्ध व्यक्ति आकाश कुमार के बयान को भी पुलिस द्वारा नज़रअंदाज़ किया गया।

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस की जाँच पर नाराज़गी जताते हुए वर्तमान अनुसंधानकर्ता को जाँच करने से रोक दिया था । साथ ही आगे की जांच डीएसपी ऐवं एसएसपी के अगुआई में करवाने का आदेश दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि 16 फरवरी 2021 को बच्ची का अपहरण कर लिया गया था लेकिन 1 साल 4 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कोर्ट ने अगली सुनवाई में जाँच रिपोर्ट के साथ मुज़फ़्फ़रपुर के टाउन एसएसपी एवं डीएसपी को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

ये लड़ाई अभी और खीचेगी

इन दिनों में बच्चों के भविष्य को लेकर शहर शहर भटक रहा हूं कहां उसे सुरक्षा के साथ साथ बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस वजह से खबरों की दुनिया से इन दिनों दूर हैं, लेकिन फेसबुक के मैसेंजर पर कुछ ऐसे मैसेज आये हैं जिसे देख कर मैं अपने आपको रोक नहीं सका सवाल देश का है और ऐसे में कुर्बानी तो देनी ही पड़ेगी ।

एक मैसेज तीस्ता सीतलवाड़ से जुड़ा है मैसेज करने वाले हमारे फ्रेंड लिस्ट में भी नहीं है।
उनके प्रोफाइल पर बस एक दो पोस्ट है चार पांच वर्षो के दौरान उनका मैसेज था संतोष जी तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी पर आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है मेरे जैसे पाठक आपके आलेख का इन्तजार करता है आपका ना लिखना बहुत बड़ी बात है, मैंने उन्हें जवाब दिया बिहार से बाहर के मुद्दों पर लिखने का क्या मतलब है जिसके बारे में मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं है इतना लिखना था कि तीस्ता सीतलवाड़ की पूरी बायोग्राफी का लिंक पांच मिनट के अंदर भेज दिया बहुत कुछ उनके बारे में ऐसी जानकारी मिली जो मुझे पता नहीं था फिर भी मेरा मानना है कि इस तरह की लड़ाई के साथ खड़े रहने में यह खतरा बना रहता है कि कही आप एक पक्षीय ना दिखने लगे ।

वैसे जेल जाने से डरने की जरुरत नहीं है बस मैं सभी लोगों को गांधी के उस मूल मंत्र को याद दिलाता हूं जिसमें गांधी ने कहा था जिस दिन जेल जाने का डर समाप्त हो जाएगा उसी दिन अंग्रेज भारत छोड़ कर चला जाएगा।
आज हम लोग उसी दौर से गुजर रहे हैं सरकार असहमति को जेल का डर दिखा कर चुप करना चाह रही है इसलिए पहले जेल जाने के डर से बाहर निकले ये लड़ाई तुरंत निर्णायक मोड़ पर आ खड़ा होगा ।

दूसरा मैसेज एक मुस्लिम यूथ का था जो मुझे अंदर से हिला दिया ये लड़का भी जेल जा चुका है इसी तरह के एक वाकिया में जब वो जेल से बाहर निकला तो मैंने पूछा तुमसे गलती हुई थी कहां जी सर मुझसे गलती हो गयी मैंं भावना में बह गया था।
लेकिन जेल जाने के बाद बहुत कुछ सीखने का मौका मिला अब ऐसी गलती नहीं होगी और ये लड़ाई जारी रहेगा । मैने कहाँ था इंसान है तो गलती होगी ही गलती को स्वीकार करना चाहिए और फिर आगे गलती ना हो इसका ख्याल रखना चाहिए ।
उसका मैसेज था

हमने आपातकाल नहीं देखा सर! आज fake news को पकड़ने वाले ईमानदार alt news के संस्थापक mohammad Zubair को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि mohammad zubair नफ़रत फैलाने वालों को expose कर रहा था नफ़रत फैलाने वाले और झूठ फैलाने वाले को सच नहीं पसंद, सो गिरफ्तारी के बाद जश्न में है सब अब कुछ नहीं बचा सर l बहुत बुरा दौर है सर अब मैं टूट गया कुछ नहीं होने वाला है।

मैंने उसे जवाब दिया निराश होने कि जरूरत नहीं है इस देश ने समाजवाद को जातिवाद में भी बदलते देखा है उसके परिणाम को भी लोगों ने महसूस किया है और आज देखिए उन जातिवादी नेताओं का क्या हाल है ।
इस समय देश धर्मवाद से लड़ रहा है आप परेशान इसलिए हैं कि अपनी जिंदगी में ही इस लड़ाई का प्रतिफल देखना चाहते हैं परिणाम की चिंता छोड़ आप अपने कौम से कहिए देश ने उन्हें दूसरी बार अवसर दिया है कि वो यह साबित करे कि मैं देश और संविधान का सबसे बड़ा सिपाही हूं और मेरा आदर्श खान अब्दुल गफ्फार खा है, आजम खान ,ओवैसी और शहाबुद्दीन नहीं क्यों कि आपकी लड़ाई लड़ने वाले लाखों करोड़ो हिन्दू आप से यही उम्मीद करता है क्यों कि उसकी लड़ाई तब कमजोर पड़ जाती है जब आप देश के संविधान और कानून के बजाय आप अपने धर्म को उपर समझने लगते हैं ।

मोदी सरकार के बनने के बाद राष्ट्रद्रोह के नाम पर जेल भेजे गये लोगों की सूची उठा कर देख लीजिए मुसलमानों से कई गुना ज्यादा हिन्दू को इस सरकार ने जेल भेजा है जो देश के आत्मा के साथ खड़ा है इसलिए मोदी की लड़ाई आपसे नहीं है ऐसे हिन्दू से है जो देश के आत्मा को बचाये रखने के लिए लड़ रहा है । क्यों कि आपको निपटाने के लिए उसके पास पहले से ही ओवैसी और मायावती जैसे नेता मौजूद है और सच कहिए तो आप निपट भी गये हैं।
ऐसे में आप जैसे युवा को देश के संविधान के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

इतिहास लिखेगा बस उसी जज्बे के साथ लड़ते रहिए । चलते चलते बाजपेयी जी के उस कविता का हमेशा स्मरण करे नयी ऊर्जा देगी ‘
इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दोकि चिंगारी का खेल बुरा होता है;औरों के घर आग लगाने का जो सपना,वो अपने ही घर में सदा खड़ा होता है.’हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा,काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं,गीत नया गाता हूं.।
ऐसे में जुबैर की गिरफ्तारी हुई है तो निपुर की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए ये मांग करनी चाहिए ।

सहायक उद्यान निदेशक के ठिकानों पर EOU की रेड, मुजफ्फरपुर में दो जगहों सहित पटना में चल रही छापेमारी

मुजफ्फरपुर में पोस्टेड सहायक उद्यान निदेश शम्भू प्रसाद के कई ठिकानों पर EOU (आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को छापेमारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर में उनके BMP 6 के समीप स्थित फ्लैट और मुशहरी स्थित सरकारी कार्यालय टीम तलाशी ली रही है। इसके अलावा पटना में भी दो जगहों पर कार्रवाई चल रही है। उनपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में EOU में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-25 / 2022. दि 27.06.2022 अन्तर्गत धारा 13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 के तहत दर्ज की गई है।

पद पर रहते हुए किया दुरुपयोग

बताया जा रहा है कि शम्भू प्रसाद पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग किया है। सूत्रों की माने तो सरकार द्वारा उद्यान विभाग में कई योजनाएं चलाई जाती है। जिसमे पौधा का रंग रोगन, पौधा लगाना, कोल्ड स्टोर का लाइसेंस देना समेत अन्य योजना शामिल है। सूत्र बताते हैं कि इन योजनाओं में उन्होंने अवैध तरीके से अपने पद का दुरुपयोग किया है। इसकी भनक लगते ही EOU की टीम ने धावा बोल दिया है।

कार की ली तलाशी

BMP 6 के समीप एक नवनिर्मित अपार्टमेंट है। जिसमे सहायक उद्यान निदेशक का फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट है। इसमे उनकी कार भी लगी हुई है। जिसकी तलाश EOU की टीम ने ली है। हालांकि, इसमे से कुछ बरामद नहीं हुआ है। घर और कार्यलय में ही टीम अंदर में कार्रवाई व छानबीन कर रही है। अबतक बरामदगी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

जहानाबाद में एक ठेकेदार को अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक ठेकेदार को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल शख्स का नाम रविंद्र कुमार है जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने तुरंत देख रेख शुरू कर दिया फिलहाल रविंद्र खतरे से बाहर है। पीड़ित ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी पीछे से 2 पल्सर सवार अपराधी आए उसमें से एक ने गोली चला दी और आगे निकल गया।

रविंद्र की माने तो उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि गोली किसने चलाई? घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची है।

पूरा मामला जहानाबाद एरोड्रम के पास श्याम नगर मोहल्ले की है।

सीवान में एक मकान में लगी आग ने लिया भीषण रूप, देखते देखते गांव के कई घर पर छाया संकट

सीवान । मकान में भीषण आग,मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग,घर मे रखे सारे समान जलकर राख,आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण,गांव में अफरा तफरी का माहौल,जामो थाना क्षेत्र के जामो की घटना।

सीवान में एक मकान में भीषण आग लगी है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई है देखते देखते गांव में आग की लपटें निकालने लगी।आग लगने के बाद मकान के अगल-बगल और गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना जामो थाना क्षेत्र के जामो पश्चिमी टोला की है।अजय गुप्ता के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट लगने से आग लग गई, जिससे घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया।आप न्यूज़ 18 पर एक्सक्लूसिव तस्वीर देख रहे है किस तरह भयानक आग लगी है,और घर के सारे सामान भी जलकर खाक हो गया हैं। राहत की खबर यह रही कि घर के सभी सदस्य आग लगने के बाद घर छोड़ बाहर निकल गए। इधर स्थानीय लोगों ने आपको देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

परिसर में खड़ी है स्कूल बस में लगी आग, अगलगी के कारणों का नहीं चल पाया पता

कटिहार में स्कूल बस में लगी आग, नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक पर एएनएम चिल्ड्रंस एकैडमी के बस में लगी आग ।हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन विद्यालय परिसर में ही खड़े बस में अचानक आग लगने से लोग सकते में आ गया।

स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के पहल से आग पर काबू पा लिया गया है, बताया जा रहा है विद्यालय पिछले कई दिनों से बंद था ऐसे में आग कैसे लगा है यह बड़ी बात है।

कांग्रेस से सत्याग्रह से दौरान हंगामा, बाहर से आए लोगों पर हंगामा करने का आरोप

अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान हंगामा, छात्र नेता कन्हैया कुमार के सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा, कुछ युवकों द्वारा किया गया जमकर हंगामा।

मामले को लेकर असामाजिक तत्वो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, घटना के बाद कन्हैया कुमार सत्याग्रह स्थल से पटना के लिए हुए रवाना, अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चौक शिकारपुर में था सत्याग्रह कार्यक्रम, चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर की घटना ।