मोकामा विधानसभा के पंडारक प्रखंड के बूथ नंबर २५और २६ पर मतदाता मतदान करने पहुंचे रहे है।छपेड़ा तर में मतदाता अपने मत का इस्तमाल कर रहे है।हालाकि अभी वोटर धीरे आ रहे है।
मोकामा उप चुनाव को ले कर सुबह 7बजे से मतदान शुरू हो गया।इस उप चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में है पर लड़ाई महागठबंधन के राजद उम्मीदवार बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा से ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच काटे की टक्कर है।मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कुल 289मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमे 262मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए है।
मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मतों का इस्तमाल करने पहुंच रहे है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चारो तरफ नजर आ रहा है।
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता को सुनवाई के दौरान पिस्टल लेकर कोर्ट आने पर जज ने पुलिस बुला लिया और गिरफ्तार करवा दिया. जिसके बाद कोर्ट में घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
मिली जानकारी के अनुसार एडीजे 12 डीके प्रधान ने नगर थाना को अचानक कॉल किया और जानकारी दी कि अधिवक्ता पंकज महंत कोर्ट में पिस्टल लेकर पहुंचे और उनपर पिस्टल तान दी है, सुरक्षा गार्ड ने उनको हिरासत में रखा है जल्द आकर नगर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करें.जैसे ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर नगर थाना निकल गई उसके बाद पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बदल गया।
न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उक्त अधिवक्ता को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर जब सिविल कोर्ट परिसर पहुंची तो अधिवक्ताओं की काफी भीड़ लग गई. जज के द्वारा एक अधिवक्ता पर लगाए गए इन आरोपों के खिलाफ पूरा बार काउंसिल एक हो गया और इस मामले को सलटाने की कोशिश में लगा गया. हालांकि अधिवक्ता पंकज महन्थ को उसके लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अधिवक्ता पंकज महंत ने बताया कि पूर्व में एडीजे 12 के जज साहब के खिलाफ जिला जज को कंप्लेंट किए थे इनके द्वारा मेरे केस में बेवजह बेतूका आदेश दे दिया जाता था जिससे मैं परेशान था इसी कारण आज एक अन्य केस के डेट के दौरान जज साहब द्वारा जबरन अंदर बुलाया गया सुरक्षा गार्ड के द्वारा और कोर्ट तथा बैंड उतरवाकर हमारा लाइसेंसी पिस्टल ले लिया गया और उसके बाद कई घंटों तक बैठाकर रखने के बाद नगर थाना को बुलाकर झूठा मुकदमा किया गया है. यह जानबूझकर फसाया गया है.
वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद कल कोर्ट परिसर में आपातकालीन बैठक आम सभा का आयोजन किया है और कहा है कि यह सरासर गलत है ऐसे में काम कर पाना बहुत कठिन है पूर्व में जज साहब का कंप्लेन जिला जज से जिस अधिवक्ता ने किया था, आज उन्हें जबरदस्ती जेल भेजा जा रहा है. कल जो आम सभा में निर्णय लिया जाएगा उसके बाद आगे का काम सभी अधिवक्ता गण करेंगे।
बिहार के किशनगंज से पाकिस्तानी महिला को इंडिया नेपाल सीमा के पास से हिरासत में लिया गया है। एसपी की माने तो महिला का वीजा काफी पहले खत्म हो चुका है। उसने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। उत्तराखंड में वो जेल जा चुकी है।
गलगलिया स्थित इंडो नेपाल बार्डर पर किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन नागरिकता वाली महिला को हिरासत में लिया है। महिला दरअसल भारतीय सीमा से नेपाल बिना वैध दस्तावेज के पार करने की कोशिश कर रही थी इसी दौरान उसे हिरासत में लिया गया।
पकड़ी गयी महिला फरीदा मल्लिक अमेरिका के कैलीफोरनिया की रहने वाली है जिसका दस्तावेज प्राप्त हुआ है। उसे फिलहाल किशनगंज महिला थाना रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी महिला को पूर्व में उतराखंड में एसएसबी ने गिरफ्तार किया था और वो ग्यारह महीना उत्तराखंड की जेल में बंद थी और सजा काटने के बाद वापस उसको यूएसए भेज दिया गया था। किशनगंज पुलिस ने एफएफआरओ को भी सूचित किया है।साथ ही गृह विभाग के विदेशी नागरिक विभाग को सूचित किया है और कोलकत्ता में यूएस कन्सलटेंट जनरल को भी सूचित किया है।
एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि जांच में पता चला है कि वह महिला मूल रूप से पाकिस्तान की है लेकिन उसने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ले ली है। यूएस के पासपोर्ट वीजा और डाक्यूमेंट से इंडिया में ट्रेवल करती है और नेपाल जाने की फिराक में थी।
एसपी ने बताया कि महिला की कागजातों की जांच की अगर अवैध कागजात होगा तो पासपोर्ट अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला से पूछताछ की जा रही है कि आखिर महिला बार-बार भारत क्यों आती थी और भारत के रास्ते नेपाल क्यों जाती थी। वहीं सूत्रों की माने तो महिला का वीजा भी समाप्त हो चूका हैं। हालांकि महिला की डाक्यूमेंट्स को लेकर पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।
नवादा नगर के पर नवादा रजौली बस पड़ाव के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को काटते एक बदमाश को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश वहां से फरार हो गया। पकड़ में आए बदमाश को बुंदेलखंड सहायक थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है।
घटना के बाबत बैंक प्रबंधक अमित कुमार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि 2 बदमाश एटीएम में घुसे और उसके लॉक को तोड़ने लगे। इस दौरान एटीएम में लगा सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और माजरा भांपकर बदमाशों को पकड़ लिया। जिसमें एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।जबकि दूसरे की भीड़ ने अच्छी से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पास में ही स्थित बैंक पहुंचा दिया।
गिरफ्तार बदमाश के नाम पता का सत्यापन कराया जा रहा है। भागे उसके दूसरे साथी की तलाश भी की जा रही है।बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने इस बाबत सिर्फ इतना ही कहा कि एटीएम को क्षति नहीं हुई है। कैश भी सुरक्षित है। बदमाश के पास से एक एटीएम और एक एटीएम खोलने की चाबी मिली है।
इसके पहले भी शहर के कई एटीएम को बदमाश निशाना बना चुके हैं। लेकिन, कामयाबी ज्यादतर मामले में नहीं मिली है।वैसे, गिरफ्तार बदमाश अकबरपुर थाना क्षेत्र के भनैल गांव का प्रिंस कुमार पिता उदय सिंह बताया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
2 नवंबर 2022 । पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज से आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध दायर रिट याचिका पर कल (3 नवंबर,2022) सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई की जाएगी। जस्टिस मोहित कुमार शाह स्थानीय मतदाता दीपू कुमार सिंह द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करेंगे।
याचिकाकर्ता के वरीय अधिवक्ता एस डी संजय ने बताया कि याचिकाकर्ता ने राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता उर्फ मोहन प्रसाद के नामांकन की जांच कर रद्द करने की माँग किया है।
इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को आदेश देने का आग्रह किया गया है।याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा इनके नामांकन को गलत और अनुचित तरीके से स्वीकार किया गया है।इसमें तथ्यों को छुपा कर गलत हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया गया है।
#PatnaHighCourt
ये भी आरोप लगाया गया है कि उक्त आरजेडी के उम्मीदवार द्वारा भरे गए फॉर्म सी- 4 में लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में गलत सूचना दिया है। उनके विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में गलत जानकारी दी गई है।
याचिका में कहा गया है कि 7 सितंबर, 2022 को शराब के अवैध व्यवसाय के लिए एक्साइज एक्ट के तहत एक आपराधिक मुकदमा मेसर्स सिल्वर हेरिटेज स्पिरिट्स एल एल पी और इसके पार्टनर / डाइरेक्टर/ मैनेजर के विरुद्ध दर्ज किया गया था।
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में 20 घंटे के अंदर फिर हुआ पुलिस पर हमला । तुर्की थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम पर हमला । उत्पाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 को लिया हिरासत में।
कल देर रात भी कांटी थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम पर हुआ था हमला । पुलिस की गाड़ी को किया गया था क्षतिग्रस्त, दर्जन भर सिपाही हुए थे घायल।
किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल की 152वीं बटालियन ने 14 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बांग्लादेश भारत सीमा स्थित आम्बारी सीमा चौकी पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में तस्करी के जब्त सोने के बिस्किट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तस्करी की एक गुप्त सूचना सांमादेष्टा 152 बटालियन को मिली थी। इसके बाद समादेष्टा ने तुरंत कंपनी कमांडर और पोस्ट कमांडर को सीमा गेट आम्बारी पर सतर्कता के निर्देश दिए गए। फिर सीमा चौकी आमबारी के पोस्ट कमांडर व गेट कमांडर ने गेट के अन्दर से वापस आने वाले किसानों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधि असामान्य दिखी। वह व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा था।
`
एएसआई नरेश कुमार और हवलदार रमेश लाल ने उस संदिग्ध व्यक्ति की जांच शुरू कर दी। जांच में उस व्यक्ति के लुंगी के नीचे पहने हुए शॉर्ट्स की जेब के अंदर कुछ छुपाकर रखा पाया। जांच में एक पॉलिथीन के पैकेट में 14 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। जिसका वजन लगभग 1.632 kg निकला।
जहानाबाद से एक ऐसी तस्वीर आई है जिसको देखकर आप भी कह सकते हैं कि मारने वाला से बचाने वाला बड़ा होता है। कहानी थोड़ी सी अलग है यहां मारने वाला तो नहीं था कोई, लेकिन मरने के लिए व्याकुल एक महिला को बचाने वाले कुछ लोग जरूर सामने आ गए।
घटना जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास गुमटी की है। यहां परिवारिक कलह से अजीज आकर एक महिला जान देने पर उतारू थी। सामने ट्रेन खड़ी थी और पटरी पर महिला अपने बच्चे के साथ लेटी थी। ट्रेन खुलती है और महिला के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं लेकिन तभी मसीहा बनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और महिला को किसी तरह से रेलवे ट्रैक से हटाया।
तहकीकात करने पर पता चला कि महिला स्टेशन के पास ही रहती है। खैर जो भी हो लेकिन इतना तो कहा जा सकता है कि आज कुछ लोगों की वजह से महिला और उसके बच्चे की जान बच गई।
गोपालगंज में विधानसभा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। महागठबंधन की ओर से यहां एकता दिखाने की कोशिश की गयी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा ने एक मंच से रैली किया।
गोपालगंज विधानसभा के उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे में महागठबंधन की रैली हुई। महागठबंधन की रैली में भाजपा निशाने पर रही।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी मंच पर भावुक होकर कहा कि लालू प्रसाद आज तक भाजपा के सामने झुके नहीं है। उनपर मुकदमा पर मुकदमा किया गया और जब बीमार हैं तब भी छापेमारी कराया गया। जिस दिन सरकार बनाने के लिए बहुमत पेश कर रहे थे उस दिन भी भाजपा द्वारा रेड कराया गया। उन्होंने कहा कि लालू जी का बुढ़ापा हो गया। बाल पक गया लड़ते-लड़ते, लेकिन झुके नहीं और आज भी लड़ाई जारी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर पिता सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ते हैं तो उनका बेटा भी झुकने को तैयार नहीं है।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यहां चुनावी रैली में इमोशनल हो गए।
सीएम नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार नहीं किए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उन्हें चोट लगा है और वे चुनाव प्रचार करने नहीं आ रहे हैं।तो बीजेपी वाले बोल रहे हैं कि हराना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश से लोगों को बुला रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार से भाजपा को भगाया उस तरह से उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को भगा दिया जाएगा।इसी काम में लालू और नीतीश कुमार लगे हुए हैं।
बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम नीतीश कुमार प्रचार करने मैदान में नहीं उतरे।हालांकि, मोकामा में महगठबंधन के कई दिग्गजों का जमावड़ा रहा।
यहां बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की उम्मीदवार हैं और इनके लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री सुरेंद्र यादव और राजद नेता व प्रवक्ता शक्ति यादव ने चुनाव प्रचार किया।
घोसवरी में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, इस चुनाव में महागठबंधन लड़ रहा है. मैं यहां लालू जी का संदेश लेकर आया हूं। नीतीश जी को चोट लगी है इसलिए नहीं आ पाए. मोकामा में कोई लड़ाई नहीं है. यहां सिर्फ यह देखना है कि नीलम देवी अपने पति अनंत सिंह से कितना ज्यादा वोट लाती हैं। चुनाव सिर्फ मार्जिन का है न कि हारने या जीतने का।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिकाऊ कभी टिकाऊ नहीं होता है. नीतीश कुमार गठबंधन में आने का बड़ा फैसला लिया है. जो ताकत आपने दी है उसे सूद समेत लौटाना है. हमारे साथ आने से पूरे देश के विपक्ष में जान आ गया है.
तेजस्वी यादव के साथ जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, सीएम नीतीश कुमार आज मोकामा आने वाले थे, पर स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पाए। हालांकि, मोकामा के कई नेताओं से नीतीश कुमार ने बात की है।
जहानाबाद । जहानाबाद के सकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां पंचायत के नोआवां गांव में मंगलवार की शाम अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दरअसल गांव के ही लालदेव शर्मा नामक एक व्यक्ति के घर में सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई थी।
आग लगने के बाद घर के लोग तो बाहर आ गए, लेकिन आसपास के लोग अगलगी की खबर सुनकर घर के अंदर घुस गए। सभी लोग घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे, तभी सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए। वहीं पांच अन्य लोग भी अगलगी के दौरान कूदने से घायल हो गए हैं। दरअसल लालदेव शर्मा के घर में लगी आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पास के कुछ घरों में भी आग लग गई बचाव के दौरान कूदने से कई लोगों के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। सभी का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायलों को आनन-फानन में गांव के लोगों के द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों का शकूराबादमें इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल आये सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में चार की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। जिन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज कराने के बाद पटना पीएमसीएच भेजा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद सिलेंडर लीक होने पर आग को बुझाने के दौरान बालू एवं पानी ग्रामीणों के द्वारा दिया जा रहा था । इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति ज्यादा खराब है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर में खाना बना रहे महिला के द्वारा जब गैस सिलेंडर लीक होने की सूचना घर से बाहर निकल कर लोगों को दिया गया। इस दौरान आसपास के लोग लालदेव के घर में पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाना चाह रहे थे। इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया । कई लोगों को अफरातफरी के दौरान चटेलगी हैं और कई लोग सिलेंडर के आग से घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए गांव से भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचे गए । वही सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है। साथी रतनी फरीदपुर की वीडियो गायत्री देवी और सीओ कौशल्या कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
1 नवंबर 2022 । पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज से आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध एक रिट याचिका दायर की गई है। ये याचिका स्थानीय मतदाता दीपू कुमार सिंह ने दायर किया है।
याचिकाकर्ता के वरीय अधिवक्ता एस डी संजय ने बताया कि याचिकाकर्ता ने राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता उर्फ मोहन प्रसाद के नामांकन की जांच कर रद्द करने की माँग किया है।इसके लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को आदेश देने का आग्रह किया गया है।
याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा इनके नामांकन को गलत और अनुचित तरीके से स्वीकार किया गया है। तथ्यों को छुपा कर गलत हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया गया है।
ये भी आरोप लगाया गया है कि उक्त आरजेडी के उम्मीदवार द्वारा भरे गए फॉर्म सी- 4 में लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में गलत सूचना दिया गया है। लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में स्थानीय मीडिया में गलत जानकारी दी गई है।
#PatnaHighCourt
याचिका में कहा गया है कि 7 सितंबर, 2022 को शराब के अवैध व्यवसाय के लिए एक्साइज एक्ट के तहत एक आपराधिक मुकदमा मेसर्स सिल्वर हेरिटेज स्पिरिट्स एल एल पी और इसके पार्टनर / डाइरेक्टर/ मैनेजर के विरुद्ध दर्ज किया गया था।
आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद के नाम से डायरेक्टर थे, जिसमें इनके पिता का नाम शंकर प्रसाद बताया गया था।
किशनगंज बी एस एफ हेड क्वार्टर के अधीन 152 बटालियन के जवानों ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इंडो बांग्लादेश बॉर्डर क्षेत्र में एक युवक को 1.632 kg सोना के साथ किया गिरफ्तार ।
जप्त सोने की कीमत 84.48.999/बताई जा रही है गिरफ्तार आदमी हरसित बिस्वास पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर का निवासी है जिसे कस्टम के सुपुर्द किया गया।
मखदुमपुर काली मंदिर के समीप स्वर्गीय सुशांत यादव स्मृति के द्वारा दंगल का आयोजन हुआ। दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के जमुना नदी स्थित काली मंदिर के समीप स्वर्गीय सुशांत यादव के स्मृति में दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, हरियाणा एवं नई दिल्ली से आए पहलवानों ने अपने जलवे दिखाए। वही दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ,दंगल के आयोजक सुमन यादव ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय सुशांत यादव प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर दंगल आयोजित करते आते थे, इनके स्मृति ने यह दंगल आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा मगध इलाके में दंगल का एक अलग ही महत्व है जिस परंपरा को निर्वहन करने के लिए दंगल आयोजित किया गया है दंगल सभी पहलवानों ने अपने जलबे दिखाए ,अंततः नई दिल्ली से आये अनुज पहलवान विजेता घोषित किया गया ,वही उप विजेता धिनधोर विगहा निवासी अखिलेश यादव को चुना गया , कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अजय यादव, अजीत कुमार, जयंत कुमार, विजय साव, धीरज यादव जितेंद्र यादव पप्पू साव ,अनिल पासवान ,संतोष रंजन ,रणजीत यादव,समेत हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर मे दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की छठ घाट के पीछे पिट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसे ईट पथरो से कूचा गया। इसमें प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसके साथी की भी बांधकर पिटाई की गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल मे कराया जा रहा है।
मृतक मेहंदी हसन रोड निवासी 19 वर्षीय निहाल उर्फ अयान था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने छठ घाट पर पहुंचा था। इसी बीच प्रेमिका के घर वालों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रेमी को पकड़ लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना कांटी थाना इलाके के महरथा गांव में छठ घाट की है। घटना की सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।
परिजनों ने बताया की 4 साल से अयान व युवती मे प्रेम प्रसंग था। दोनों दो साल पहले घर से भाग गए थे। इसको लेकर केस भी दर्ज हुआ था और प्रेमिका के अपहरण के आरोप में वह जेल गया था। रविवार को छठ की संध्या पर अर्घ्य चढ़ाने के दौरान ब्रह्मपुरा से अयान अपनी प्रेमिका से मिलने महरथा गांव स्थित घाट पर पहुंच गया। इस दौरान उसे लड़की के परिजन ने देख लिया। उन्होंने छेड़खानी के आरोप में युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। छठ घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों मे आक्रोश है। मृतक युवक के परिजनों ने शव को लेकर ब्रह्मपुरा थाना पर जाकर जमकर हंगामा किया और लड़की के पिता शम्भू साह पर कठोर कार्रवाई की मांग की. पुलीस मामले की जांच में जुट गई है.
लोगों में एक आम जिज्ञासा यह रही है कि सूर्य की उपासना के इस महापर्व में सूर्य के साथ जिन छठी मैया की अथाह शक्तियों के गीत गाए जाते हैं, वे कौन हैं। ज्यादातर लोग इन्हें शास्त्र की नहीं, लोक कल्पना की उपज मानते हैं। लेकिन हमारे पुराणों में यत्र-तत्र इन देवी के संकेत जरूर खोजे जा सकते हैं।
एक पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य और षष्ठी या छठी का संबंध भाई और बहन का है। षष्ठी एक मातृका शक्ति हैं जिनकी पहली पूजा स्वयं सूर्य ने की थी। ‘मार्कण्डेय पुराण’ के अनुसार प्रकृति ने अपनी शक्तियों को कई-कई अंशों में विभाजित कर रखा है। प्रकृति के छठे अंश को ‘देवसेना’ कहा गया है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी भी है। देवसेना या षष्ठी श्रेष्ठ मातृका और समस्त लोकों के बालकों की रक्षिका हैं।
इनका एक नाम कात्यायनी भी है जिनकी पूजा नवरात्रि की षष्ठी तिथि को होती है। पुराणों में निःसंतान राजा प्रियंवद द्वारा देवी षष्ठी का व्रत करने की कथा है। छठी षष्ठी का अपभ्रंश हो सकता है। आज भी छठव्रती छठी मैया से अपनी संतानों के लंबे जीवन, आरोग्य और सुख-समृद्धि का वरदान मांगते हैं। शिशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं षष्ठी या छठी देवी की पूजा का आयोजन होता है जिसे छठी या छठिहार कहते हैं।
छठी मैया की इस परिकल्पना की एक आध्यात्मिक पृष्ठभूमि भी हो सकती है। अध्यात्म के अनुसार सूर्य की सात किरणों का मानव जीवन पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। सूर्य की छठी किरण को आरोग्य और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाला माना गया है। संभव है कि सूर्य की इस छठी किरण का प्रवेश अध्यात्म से लोकजीवन में छठी मैया के रूप में हुआ हो।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के खरना के मौके पर विभिन्न घाटों के साथ ही घरों पर छठ व्रतियों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भास्कर का प्रसाद तैयार किया।
इस मौके पर छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ गंगाजल में अरवा चावल और गुड़ से बने खीर और रोटी तैयार कर छठी मैया और भगवान भास्कर को भोग लगाया। बाद में छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस तरह से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
छठ पूजा के तीसरे दिन यानी कल छठ व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करेंगे, वही महापर्व के चौथे और अंतिम दिन छठ व्रती उदयगामी सूर्य को अर्ध प्रदान करेंगे।
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर किए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही है। इस मौके पर छठ व्रतियों का कहना था कि सच्चे हृदय से मांगी गई सभी मनो कामनाएं छठी मैया और भगवान भास्कर पूरी करते हैं।
जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ ने राज्य पुलिस द्वारा सही ढंग से व स्तरीय जांच नहीं किये जाने के मामलें पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज कोर्ट ने सुनाया है। अधिवक्ता ओम प्रकाश की जनहित याचिका पर फैसला देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में पुलिस बल में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के वर्तमान प्रशिक्षण को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि आज जिस तरह के अपराध हो रहे हैं, उसके मद्देनजर पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक ,स्तरीय और प्रभावी प्रशिक्षण की जरूरत है।
कोर्ट ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने और सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया,ताकि आम जनता को न्यायिक और प्राशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूती से बना रहे।
कोर्ट ने पुलिस बल द्वारा जांच की प्रक्रिया को प्रभावी और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया,ताकि अपराध करने के पहले अपराधियों के अंदर कानून का भय हो।कोर्ट ने इस आदेश की प्रति को राज्य मुख्य सचिव, गृह सचिव और डी जी पी को भेजने का आदेश दिया।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में अपराधियों के सजा पाने से बच जाने के कारण लोगों का आपराधिक न्याय व्यवस्था पर विश्वास कम होते जा रहा है।पुलिस अधिकारियों द्वारा किये जा रहे जांच में त्रुटियों और कमी के कारण अपराधियों को सजा से बच जाते है।
सुनवाई के दौरान बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक ने कोर्ट को बताया कि पुलिस अधिकारियों को जांच और अन्य आपराधिक मामलों को सुलझाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाता है।उनका समय समय पर परीक्षा ली जाती हैं और उनके प्रगति का मूल्यांकन होता है।इसमें लगातार सुधार किया जा रहा हैं।
पुलिस आधुनकिकरण के ए डी जी के के सिंह ने कोर्ट को बताया था कि पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण और त्रुटियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण भी समस्याएं हैं।फॉरेंसिक लेबोरेट्री में आवश्यक सुधार और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत हैं।
उन्हों कोर्ट को बताया था कि एक फॉरेंसिक लैब पटना में है।दो क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी है।दरभंगा में फॉरेंसिक लैब की स्थापना होने जा रहा है।
कोर्ट ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के लिए पुलिसकर्मियों सही ढंग से प्रशिक्षित करने की जरूरत हैं।साथ ही उनकी जांच में जिम्मेदारी तय करना भी आवश्यक है।
इसी सुनवाई में बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कहा था कि आपराधिक न्याय व्यवस्था को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि अपराधियों को सजा देने का अनुपात बढ़े।पुलिस कि संवेदनशील बनाने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता और कुशलता बढ़ाने के समय समय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाए ।
कोर्ट ने राज्य पुलिस द्वारा सही ढंग, वैज्ञानिक और स्तरीय जांच नहीं करने के कारण अपराधियों को सजा नहीं मिलने पर गहरी चिंता जाहिर की थी।
उन्होंने कहा था कि जहां पुलिस अधिकारियों को सही ढंग से आपराधिक मामलों की जांच के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।सही तरीके से जांच करने,ठोस सबूत और पक्के गवाह उपलब्ध कराने पर ही अपराधियों को कोर्ट द्वारा सजा दी जा सकेगी।
कोर्ट ने कहा था कि जबतक अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी,कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता हैं।इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस के जांच आधुनिक,स्तरीय और वैज्ञानिक हो,जिसमें अपराधियों को सजा मिलना सुनिश्चित हो।
आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया। पूजन सामाग्री के साथ फल बाजार सज चुके हैं। थोक मंडी से लेकर खुदरा मंडियों में फलों की बिक्री तेज हो गई है। सभी जगह बाजार समिति में फल की खरीदारी को लेकर पूरे दिन भीड़-भाड़ देखी जा रही है।
पटना में भाई खुदरा मंडी कदमकुआं, जीपीओ गोलंबर, राजेन्द्रनगर, आयकर गोलंबर, कंकड़बाग, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, पाटलिपुत्रा, बेली रोड, सगुना मोड़, जगदेव पथ, पुनाईचक समेत अन्य इलाके में स्थाई और अस्थाई फलों की दुकानों से बाजार गुलजार हो चुका है। बाजार में फल इस बार बीते साल की तुलना 10 फीसदी महंगे हैं, लेकिन कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद लग रही है। छठ पूजा में फल का महत्व है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सभी फलों की खरीदारी कर रहे हैं। आज यानी शनिवार से से खरीदारी में और तेजी आई है।
छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। इसदिन व्रतीयों ने कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। इसको लेकर कद्दू खरीदना अनिवार्य रहता है। इसलिए शुक्रवार को कद्दू के दाम में उछाल रहा। भारी मांग की वजह से 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। बाजार में इसबार कोलकाता का नारियल उतरा है। खुदरा बाजार में नारियल 60 रुपए से लेकर 100 रुपए जोड़ा मिल रहा है। बीते साल यह 50 से 80 रुपए में मिल रहा था। तीन तरह के सेब बिक रहे हैं। जिनकी कीमत सौ रुपए से 160 रुपए तक है। सौ रुपए वाले सेब की बिक्री अधिक है।
ईंख इसबार 70 रुपए जोड़ा बिक रहा है। बीते साल यह 50 रुपए मिल रहा था। बड़ा नींबू 100 रुपए जोड़ा है। नींबू इसबार महंगा है। इसकी आवक भी कम हुई है। नारंगी 60 रुपए, नाशपाती 120 रुपए, अमरूद 70 रुपए, केला घौद 500 से एक हजार रुपए, सुथनी, 80 रुपए किलो, कच्चा हल्दी 120 रुपए किलो, कच्चा अदरक 160 रुपए किलो मिल रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड केले की है।
पटना से लेकर जहानाबाद या दूसरे शहरों के बाजार समितियां में हाजीपुर का केला मौजूद है। केला दो सौ से लेकर सात सौ रुपए बिक रहा है।
बेगूसराय। हथियार तस्कर कन्हैया कुमार एवं बिट्टू कुमार गिरफ्तार। बेगूसराय जिले के श्रीनगर छर्रा पट्टी के रहने वाले हैं दोनों तस्कर। खगरिया रेलवे स्टेशन से एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार।
एक पिस्टल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 100 कारतूस , दो मोबाइल बरामद।
जहानाबाद । घटना नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले की है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह छात्र के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में फांसी के फंदे से लटका शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक छात्र की पहचान अरवल जिले के सरौती गांव निवासी 22 वर्षीय निहाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला में रहकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की सुबह निहाल के कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे थे। जैसे ही वे कमरे के भीतर पहुंचे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। निहाल का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था।
निहाल के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से निहाल ने इतना बड़ा कदम उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि उसके दोस्तों का कहना था कि निहाल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था और इसी हताशा में आकर उसने अपनी जान दे दी।
फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
जहानाबाद । डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को जहानाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में नौकरियों की भरमार है। अकेले स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नौकरियां हैं ।वहीं अन्य दूसरे विभागों में भी नियुक्तियों को शुरू किया गया है।
एक बार फिर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार सरकार पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी की सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया।
2 दिन पहले जीतन राम मांझी के दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने अनभिज्ञता जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी में जाते हैं तो जीतन राम मांझी उसका स्वागत करेंगे, तेजस्वी ने कहा कि यह मीडिया का शिगूफा है। हालांकि इस दरम्यान जीतन राम मांझी भी तेजस्वी के बगल में बैठे मंद मंद मुस्कुराते रहे।
तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक मुंद्रिका सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने जहानाबाद के नौरू गांव पहुंचे थे। जहां नौरू खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आरजेडी और जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।
जहानाबाद । पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधी किस्म के लोग घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जहानाबाद जिले के काको प्रखंड क्षेत्र का है।
जहां काको थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव में गोलीबारी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। घायलों के नाम सूरज और लव कुश है। एक को हाथ में जबकि दूसरे को पेट में गोली लगी है। घायल अवस्था में परिजन सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल के परिजनों ने बताया कि बैठने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली चला दी। वही काको थाना अध्यक्ष अक्ष्यवर सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची है। हालांकि थानाध्यक्ष ने एक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई है।
वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कैजुअल्टी के साथ दो लोग सदर अस्पताल आए थे। एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी है जबकि दूसरे को बाहों में गोली लगी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल शख्स सूरज कुमार ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह पटाखा दुकान से पटाखा खरीद कर आ रहा था तभी किसी ने गोली मार दी।
घटना के पीछे वजह क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा लेकिन धनतेरस के दिन गोलीबारी की हुई घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है।
गोपालगंज । ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना. बैकुंठपुर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची. बाघ के पंजे के निशान की हो रही जांच. गंडक नदी के किनारे फैजुल्लाहपुर गांव में बाघ दिखने की सूचना।
जहानाबाद। बिहार में पूर्ण शरराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबारी और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में हर दिन सैकड़ों लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
खासकर दीपावली के त्योहार को लेकर इन दिनों पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम काफी सख्त हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन महिला समेत 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में विशेष अभियान चलाकर शराब बेचने वाली तीन महिला समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में कुछ शराब के कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं कुछ लोग शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़े गए हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
जहानाबाद। गया–पटना एनएच 83 के अरवल मोड़ के समीप शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया, जिसके मैं दो महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।
बताया जाता है कि वैगन आर एक कार आ रहा था लोग रविवार की सुबह अरवल मोड़ के समीप सड़क के किनारे कुछ लोग जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया इस घटना से थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को लगी मौके पर पुलिस पहुंच कर कार एवं इसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि ड्राइवर नया होने के कारण यह घटना घटी है। ड्राइवर को सही ढंग से वाहन चलाना नहीं आता था और वह सड़क पर वाहन चला रहा था इसी के कारण यह घटना घटी है ।
सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
छपरा में चल रहे हनुमान जयंती समारोह के सचिव प्रोफेसर धनंजय सिंह का आज काम प्रवचन देते वक्त मंच पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गया।
उनके मौत के बाद प्रवचन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। प्रोफेसर रणंजय सिंह मारुति मानस मंदिर के प्रधान सचिव थे और इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक के रूप में कार्य कर रहे थे ।
आज शाम मारुती मानस मंदिर के प्रवचन मंच से प्रवचन देते वक्त उन को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
बिहार के सूखा प्रभावित किसानों को धनतेरस के मौके पर बड़ा गिफ्ट दिया है। इस साल सूखे की मार झेल रहे किसानों की सहायता के लिए प्रति परिवार 3500 रुपए की राशि छठ से पहले किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।
इसकी घोषणा आज धनतेरस के अवसर पर सीएम ने की। पहले चरण में 500 करोड़ों का जिलों को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान रिमोट से राशि सभी जिलों को भेजा। इससे पहले सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम से एक एक कर बात की।
सीएम नीतीश कुमार ने जिलाधिकारियों को कहा छठ पर्व से पहले हर हाल में किसानों तक यह राशि पहुंचा दी जाए। इसमें और जितने रुपए की आवश्यकता होगी वह दिया जाएगा। फिलहाल वित्त मंत्रालय ने 500 करोड़ की स्वीकृति दी है। सीएम ने यह रुपए जिलों को भेज दिए।
मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी को सूखा राहत के वितरण की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि आज से ही इसकी शुरुआत कर दें।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी, चीफ सेक्रेटरी आमिर सुबहानी के अलावे कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीएम ने जाते-जाते निर्देश दिया सूखा राहत वितरण का काम प्राथमिकता के आधार पर करना है।
धनतेरस के मौके पर बिहार के बाजारों की रौनक देखते ही बनी। बात चाहे स्वर्ण आभूषण दुकान की हो, बर्तन के दुकान की हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों की, खरीदार जमकर इनकी खरीदारी करते नजर आए।
धनतेरस को लेकर माँ लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं की भी खूब बिक्री हुई, वही लावा, फरही और चीनी मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। सजावट के सामानों और मिट्टी से बने दीयो की भी खूब बिक्री हुई।
2 साल के कोरोना काल के बाद मनाए जा रहे दीपावली को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है। खासकर धातु से बने सामानों की खरीदारी और मिट्टी से बने लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विशेष महत्व रखती है।
आज के दिन धन की देवी महालक्ष्मी और कुबेर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता यह भी है कि आज के दिन धातु की खरीदारी करने और लक्ष्मी और गणेश की विशेष पूजा अर्चना करने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
दरभंगा । कमतौल के बिजली विभाग के जेई सूरज कुमार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे देखा जा सकता है की 10 से 12 लोग किस तरह जेई साहब की बर्बरता पूर्वक कुर्सी से हाथ से जो मिला उसी से पीटे जा रहे है।
बताया जाता है की बिजली का बिल बकाया होने पर कमतौल बाजार में एक उपभोक्ता के घर और दुकान से बिजली काट दिया गया। जिसके बाद नराज हो कर एक साथ सभी लोगो ने जेई के साथ मारपीट कर दिया।
कमतौल बाजार के धर्मेंद्र प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, हरिओम कुमार उर्फ गोलू, धीरज कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार प्रसाद, अमर प्रसाद, बबलू कुमार एवं मुकेश कुमार प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कमतौल थाना में किया गया ।
जहानाबाद जिले में जय गुरुदेव संस्था के लिए हजारों लोग काम कर रहे हैं। जगह-जगह पर परिचर्चा और प्रवचन का आयोजन भी होते रहा है। शुक्रवार को किनारी पंचायत के गणेश बिगहा गांव में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया।
जय गुरुदेव की राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र जी मथुरा से गणेश बिगहा गांव पहुंचे थे। इन्होंने सत्संग में जन्म और मरण के रहस्यों का चर्चा करते हुए उपदेश दिया। साथ ही लोगों से गलत कार्यों से बचने की नसीहत दी। आचार्य ने खासकर नशा मुक्ति को लेकर युवाओं से अपील की और कहा कि नशा से समाज का नाश होता है।
गणेश बिगहा गांव में कार्यक्रम का प्रबंधन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर गांव के साथ ही आस-पास के गांव से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सत्संग सुनने पहुंचे।
सत्संग सुनने आए लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था।
21 अक्टूबर 2022 । पटना हाईकोर्ट ने बिहार नगरपालिका एक्ट, 2007 में मार्च, 2021 में राज्य सरकार को द्वारा किए गए संशोधनों को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया। इसकी वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कोर्ट ने 13अक्टूबर,2022 सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा लिया था।
चीफ जस्टिस संजय करोल की डिवीजन बेंच ने डा आशीष कुमार सिन्हा व अन्य की याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला देते हुए स्पष्ट किया कि निगम के सी और डी श्रेणी की नियुक्ति का अधिकार पूर्ववत निगम के अधिकार क्षेत्र में होगा।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शक्ति प्राप्त स्टैंडिंग कमिटी एक स्वतन्त्र निर्वाचित संस्था है।उसे राज्य सरकार या कोई अन्य संस्था उनका निरीक्षण नहीं कर सकती हैं।कोर्ट ने ये भी कहा कि 74वें संवैधानिक संशोधन के बाद नगर निकाय सांविधानिक हैसियत रखती हैं।उनकी शक्ति को कम करना या। खत्म करना असंवैधानिक होगा।
यह मामला नगरपालिका में संवर्ग की स्वायत्तता से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को याचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता मयूरी ने बताया कि इस संशोधन के तहत नियुक्ति और तबादला को सशक्त स्थाई समिति में निहित अधिकार को ले लिया गया है। यह अधिकार अब राज्य सरकार में निहित हो गया है।
अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट को बताया था कि अन्य सभी राज्यों में नगर निगम के कर्मियों की नियुक्ति नियमानुसार निगम द्वारा ही की जाती है। उनका कहना था कि नगर निगम एक स्वायत्त निकाय है, इसलिए इसे दैनिक क्रियाकलापों में स्वयं काम करने देना चाहिए।
#PatnaHighCourt
कोर्ट को आगे यह भी बताया गया था कि चेप्टर 5 में दिए गए प्रावधान के मुताबिक निगम में ए और बी केटेगरी में नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार को है। जबकि सी और डी केटेगरी में नियुक्ति के मामले में निगम को बहुत थोड़ा सा नियंत्रण दिया गया है।
31 मार्च को किये गए संशोधन से सी और डी केटेगरी के मामले में भी निगम के ये सीमित अधिकार को भी मनमाने ढंग से ले लिये गए है।
कोर्ट ने इस संशोधन को रद्द करते हुए सी और डी श्रेणी के कर्माचारियों की नियुक्ति का अधिकार नगर निगमों को पहले की भांति दे दिया हैं।
जहानाबाद । त्योहारों का सीजन आते हैं शराब माफिया भी काफी सक्रिय हो गया है और पुलिस भी उतने ही सक्रियता से शराब माफियाओं पर भारी पड़ती दिख रही है ।
ताजा मामला जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के चुहरमल चौक के पास का है जहां पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुलासगंज थाना की पुलिस ने चुहरमल चौक के पास रांची से पटना आ रही कृष्णा बस की तलाशी ली तो उसमें 475 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है ।
इस मामले में हुलासगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि त्योहारों के सीजन में पुलिस भी काफी सक्रिय है और झारखंड से आने वाले बसों पर कड़ी नजर हम लोग बनाए हुए हैं । आज सुबह-सुबह चुहरमल चौक के पास कृष्णा बरसे 475 बोतल अंग्रेजी शराब बस में छिपाकर ले जाया जा रहा था ।
बस के ड्राइवर और खलासी जैसे ही पुलिस गाड़ी देखी वैसे ही बस रोक कर वह फरार हो गया इस मामले में बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से पटना भेज दिया गया है और बस को जप्त कर थाना लाई गई है ।
इस कारोबार में जो लोग शामिल है उसको बारे में पता की जा रही है ।
दिवाली,दावात पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर पटना हाइकोर्ट में 24 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 अवकाश रहेगा। 1 नवंबर, 2022 को हाईकोर्ट खुलेगा और उसके बाद सामान्य अदालती कामकाज प्रारम्भ हो जाएगा।
नवादा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,राजस्थान, मध्यप्रदेश, बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों की पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न गांवों से आए दिन छापेमारी कर साइबर क्राइम में लिप्त ठग को गिरफ्तार कर चुकी है।
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांव से 11 ठग को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं ठग के पास से नगदी सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद की है।
बताया जाता है कि पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के बधार में ठगी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में गांव में छापेमारी की गई. वहां से पांच ठग को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से 15 मोबाइल व अन्य सामान भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार ठग की पहचान नई दिल्ली सेक्टर-05 के विजय बाजार थाना क्षेत्र स्थित रोहिणी निवासी रविकांत के पुत्र रजत कुमार, जमुई जिले के सिकंदरा थाना स्थित अकौनी गांव निवासी सतेन्द्र सिंह के पुत्र संतोष कुमार, नालंदा जिले के कतरडीह निवासी क्रमश अवधेश सिंह के पुत्र संजय कुमार व गेनौरी सिंह के पुत्र संजीव कुमार, स्थानीय थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी सुरेश राउत के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई।
वहीं बाद में गिरफ्तार इन ठगों के निशानदेही पर थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत स्थित गोसपुर गांव में छापेमारी कर छह ठग को पुनः गिरफ्तार किया गया. इसमें गोसपुर गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र विकास कुमार, संजय सिंह के पुत्र मुरारी कुमार व त्रिपुरारी कुमार, बाल्मीकि सिंह के पुत्र रंजन कुमार, मनोज सिंह के पुत्र रविरंजन कुमार और भाषो सिंह के पुत्र संजीत कुमार शामिल है।
इन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने त्रिपुरारी कुमार के बंगले से की है.इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक लाख 22 हजार 200 रुपये नगदी, 13 कीमती मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन पासबुक, चेकबुक,एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, साइबर क्राइम से जुड़े कागजात आदि मौके से जब्त किया. बताया गया कि गोसपुर गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार ठग गिरोह का सरगना है. उसकी देखरेख में ठगी का बड़े पैमाने पर धंधा चलाया जाता है।
इस मामले पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार ठग से पूछताछ कर अनुसंधान चल रहा है. कई सुराग भी हाथ लगे हैं. गिरफ्तार ठग को बाद के दिनों में रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जा सकती है।
छपरा में चर्चित चांदी लूट कांड का खुलासा हो गया है। 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 38 किलो चांदी बरामद किया गया है।
घटना सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान इलाके का है। जहां महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला से जेवरात खरीद कर पटना के दानापुर पहुंचे व्यवसायी बंधु मोहन और जितेंद्र जायसवाल एक तयशुदा ऑटो से छपरा के साहेबगंज सोनारपट्टी इलाके के लिए निकले।
इसी बीच मानपुर-गड़खा मुख्यमार्ग पर मटिहान के समीप सुनसान जगह पर दूसरे टेम्पू में सवार अपराधियो ने मोहन जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल और जितेंद्र की पत्नी गीता के आंखों पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया और उनके ऑटो को ओवरटेक करके रोक लिया।
उसके बाद जेवर की लूट कर ले लेकिन 1 दिन के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया।
किसानों के लिए एक सुखद खबर बेगूसराय से निकल कर सामने आ रही है। वर्ष 1999 से बंद पड़े बरौनी खाद कारखाना से अब खाद का उत्पादन लगभग शुरू होने की कगार पर आ चुका है ।
इसके लिए उत्पादन के लिए ट्रायल भी किया गया एवं यूरिया का उत्पादन भी किया गया। विभागीय केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी भी दी ।
हालांकि अभी तक सिर्फ इसका ट्रायल किया गया है और आधे क्षमता से इसका उत्पादन शुरू किया गया है । उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष नवंबर दिसंबर माह में अन्यथा वर्ष 2023 के शुरुआती महीने में प्रधानमंत्री के द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा।
लेकिन खबर मिलने के साथ ही किसानों एवं स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी खुशी देखी जा रही है ।
देश भर के मेडिकल संस्थानों मे दाखिले हेतु , इस वर्ष आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट ) मे बिहार की एक अभ्यर्थी के ओ एम आर एनसर शीट मे प्रथम द्राष्ट्या गड़बड़ी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, पटना हाई कोर्ट ने उक्त छात्रा की ओएमआर एनसर शीट पेश करने का आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा की एकलपीठ ने श्रेया प्रसाद की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए परीक्षा लेने वाली एजेंसि एन टी ए को निर्देश दिया कि 16 नवम्बर को मांगी गयी ओएमआर उत्तर फलक को कोर्ट मे पेश करे।
केंद्र सरकार की तरफ से पटना हाई कोर्ट में एडीशनल सोलिसिटर जेनरल को भी इस मामले की नोटिस लेने को कहा गया ताकि उनके जरिये परीक्षा लेने वाली एजेंसि को जल्दी सूचना दी जा सके।
याचिकाकर्ता के वकील अभिनव श्रीवास्तव ने कोर्ट को दर्शाया कि श्रेया की ओएमआर एनसर शीट, जो नीट की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई उसमे क्रम संख्या एक से लेकर 101 तक के उत्तर दिखाई ही नही दे रहे, जिसके परिणाम मे उनके मुवक्किल् को पहले 100 प्रश्नो मे शून्य अंक मिले हैं . जबकि आगे के प्रश्नो को श्रेया ने सफलता पूर्वक हल किया है. एक साथ 100 से भी अधिक प्रश्नो के उत्तर ओ एम आर शीट मे नहीं दिखना, परीक्षा व्यवस्था मे गंभीर गड़बड़ी की और इंगित करता है और साथ ही याचिका कर्ता की दक्षता और पात्रता को चोट पहुंचाता है।
अभिनव ने देश के अन्य हाई कोर्ट से पारित आदेशों के हवाले से, न्यायमूर्ति शर्मा की एकलपीठ को दर्शाया कि बिल्कुल इसी प्रकार गड़बड़ियों को अन्य हाई कोर्ट मे उजागर किया जा चुका है।
हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से दी गयी दलील को स्वीकार करते हुए श्रेया की ओएमआर शीट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
पटना हाईकोर्ट ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में फाँसी की सजा पाए सजायफ़्ता को राहत देते हुए उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। साथ ही इसी मामले एक अन्य अभियुक्त को रिहा कर दिया।
जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह एवं जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ ने अरविंद कुमार एवं अभिषेक कुमार की अपील याचिका पर सुनवाई करते स्वीकृति दे दी ।
19.09.2018 को इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पीड़िता की माँ ने आईपीसी की धारा 376, 376b, 120(B), 504, 506, 354(D) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 ऐवं 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी ।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फुलवारीशरीफ़ स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने कक्षा पाँच में पढ़ने वाली छात्रा के साथ यौन शोषण किया।साथ ही उसका वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया करते थे ।
इस कांड में स्कूल के एक अन्य शिक्षक ने भी उसका साथ दिया । जब लड़की की माँ को शक हुआ तो उसने स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षक के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई । इस पर संज्ञान लेते हुए निचली अदालत ने स्कूल के प्रिंसिपल को फाँसी की सजा सुनाई और शिक्षक को उम्रक़ैद की सजा सुनाई।
#PatnaHighCourt
इस निचली अदालत के आदेश को अपीलकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी । अपीलकर्ताओं का पक्ष वरीय अधिवक्ता बख्शी एस आरपी सिन्हा ने रखा।
मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह पाया कि अभियोजन पक्ष पीड़ित बच्ची की उम्र 12 वर्ष के कम साबित करने में विफल रहे और संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्त अरविंद कुमार की फाँसी की सजा को उम्रकैद की सजा में तबदील कर दिया। अभियुक्त अभिषेक कुमार को उम्रक़ैद की सजा से बरी कर दिया ।
हाजीपुर । गैस लीक हो जाने से हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बदबूदार गैस लीक होने से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मी दौड़ कर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि समय रहते लिक हुए पाइप का मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर लिया गया। जिससे एक बड़ी घटना घटने से बच गई।
बताया गया कि हाजीपुर आधोगिक क्षेत्र के एक फूड मैनुफेक्चरिंग कंपनी का गैस पाइप काम करने के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों की माने तो क्षतिग्रस्त पाइप से अमोनिया गैस बेहद तेजी से रिसने लगा। गैस की तेज बदबू से फैक्ट्री में काम कर रहे दर्जनों महिला व पुरुष कर्मी आनन फानन में फैक्ट्री से भागने लगे।
स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल ही औधोगिक थाना और दमकल विभाग को फोन से मामले की सूचना दी गई.सूचना के चंद मिनटों बाद ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि संयोग बढ़िया था और फैक्ट्री में एक एक्सपर्ट कर्मी मौजूद थे। जिन्होंने कुछ देर के मसक्कत के पाइप का मरम्मत कर दिया.और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस विषय मे पाइप रिपेयर करने वाले कर्मी दिप सिंह ने बताता की पाइप लाइन में जो गैस था वह तो थोड़ा बहुत निकलेगा ही।अभी स्थिति को कंट्रोल किया गया है।
राज्य में नगर निकाय के चुनाव का रास्ता साफ, अति पिछडे के आरक्षण के साथ साफ कर दिया। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार व अन्य की पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई की।
राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि अति पिछडे वर्ग के राजनीतिक पिछडेपन के लिए एक विशेष कमीशन का गठन किया गया है।
ये कमीशन राज्य में अतिपिछडे वर्ग में राजनीतिक पिछडेपन पर अध्ययन कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगी।
इसके बाद राज्य सरकार के रिपोर्ट के आधार पर राज्य चुनाव आयोग राज्य में नगर निकायों का चुनाव कराएगा। कोर्ट ने इसके साथ ही राज्य सरकार व अन्य द्वारा दायर पुनर्विचार याचिकाओं को निष्पादित कर दिया।
भूकंप को लेकर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जो ताजा जानकारी साझा की है। उसके मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में पाया गया है। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट और 44 सेकंड पर भूकंप का झटका आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई है।
गोपालगंज -भूकंप के झटके महसूस किये गए. 2. बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता कम होने से नहीं पड़ा जानमाल पर असर।