Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

बेगूसराय गोली कांड के विरोध में विपक्ष के निशाने पर सरकार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

बेगूसराय । बेगूसराय में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा 10 लोगों को गोली मारी गई थी जिसमें एक की मौत हो गई।

आज नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मरीजों से मिलने बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की एवं परिजनों से भी बातचीत किया।

साथ ही गोलीबारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने तेघड़ा अयोध्या सहित कई जगहों पर एनएच 28 एवं एन एच-31 को किया जाम ।

मंगलवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा 10 लोगों को मारी गई थी गोली एक के हुई थी मौत।

बेगूसराय की घटना बड़ी साजिश का नतीजा है

2014 के बाद अपराध और अपराधियों को लेकर सरकार कभी गंभीर नहीं रही है ।
बिहार पुलिस भले ही बेगूसराय की घटना को किसी सिरफिरे का कार्य बता रही है लेकिन घटना स्थल और प्रत्यक्षदर्शियों का जो कहना है उसके अनुसार घटना को पूरी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है, अपराधी पिस्टल और कट्टा दोनों तरह के हथियार का इस्तेमाल किया है।

घायल 11 में जिस एक की मौत हुई है उसे भी कट्टा से ही मारा है और जिन तीन लोगों की स्थिति गंभीर है उन सभी को भी कट्टा से ही मारा है मतलब अपराधी गोली लोड करता था फिर फायर करता था इसके अलावे दहशत फैलाने के लिए पिस्टल का इस्तेमाल किया है ये किसी सिरफिरे का काम नहीं हो सकता है क्यों कि गोली चलाने वाला अपनी पहचान छुपाने के लिए गमछा का इस्तेमाल किया है और गाड़ी चलाने वाला हेलमेट पहने हुए हैं वही जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया है उस पर नम्बर प्लेट सही नहीं है मतलब जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वो दिमाग से काम लिया है ,साथ जिस तरीके से फायरिंग करते हुए 50 किलोमीटर तक एनएच पर चलता रहा ये किसी साधारण अपराधी का काम हो ही नहीं सकता है ये समझते हुए कि एनएच पर चार थाना और दो ओपी है फिर भी इस तरह दिन दहाड़े गोली चलाना बड़े बड़े अपराधियों के बूते के बाहर है क्यों कि पुलिस सोयी नहीं रहती तो आमने सामने तय था ।

वैसे पुलिस के आपराधिक रेकर्ड पर गौर करे तो इस तरह के अपराधियों में मोहद्दीनगर का वो तीन भाई है जो बैंक लूट मामले में कई वर्षों से जेल में था जो हाल ही में बाढ़ हाजत से फरार हो गया है, समस्तीपुर ,पटना ,वैशाली और बेगूसराय पुलिस रात से ही इसके ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आज मीडिया ,बीजेपी के नेता और सोशल मीडिया पर जंगल राज के वापसी की बात कर रहे हैं वो सरकार में रहते सजग रहते तो ये स्थिति नहीं बनती बेगूसराय का अपराधिक इतिहास उठा ले 2005 से 2022 के बीच 100 से 125 के बीच हर वर्ष हत्याएं होती रही है।

लालू प्रसाद के शासन काल में भी कभी भी बेगूसराय में कमजोर एसपी नहीं रहा लेकिन इस सरकार में विनय कुमार के बाद बेगूसराय जिले को कोई भी मजबूत एसपी मिला ही नहीं भगवान का शुक्र कहिए जो बेगूसराय के अपराधियों का मति मार गया था नहीं था क्या क्या होता सोच नहीं सकते है। आज बीजेपी सड़क पर है सवाल इनसे भी है 2005 में बिहार की जनता एनडीए पर भरोसा इसलिए जताया था कि बिहार अपराध मुक्त होनी चाहिए आंकड़ों पर गौर कीजिएगा तो हैरान रह जायेंगे अपहरण भले ही रुक गया लेकिन व्यापारियों की हत्या और रंगदारी जैसी घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी।

वही पुलिस अपराध और अपराधियों पर काम करने के बजाय दूसरे काम में लगी रहती है बिहार पुलिस की स्थिति यह है कि कोई बड़ी आपराधिक घटना हो जाये तो ये सारे पहले अपने आपको सुरक्षित करेंगे तब कही अपराधियों के खोज में निकलेंगे बहुत ही बूरा हाल है कह सकते हैं कि बिहार अपराधियों रहमो करम पर है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 14 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1.पटना हाईकोर्ट में थर्ड जेंडर के कैदियों को जेल में रखे जाने की व्यवस्था के मामलें से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की जाएगी।लॉ फाउंडेशन की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ सुनवाई कर रही हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

2.पटना हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों, विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बंधित मामलों पर सुनवाई की जाएगी। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा इन मामलों पर सुनवाई की जाएगी।

पिछली सुनवाई में एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया था कि वर्तमान और पूर्व एम पी और एम एल ए के विरुद्ध 78 आपराधिक मामलों में से 12 मामलों पर आरोपपत्र और 4 मामलों में अंतिम प्रपत्र दायर किया जा चुका है।

बेगूसराय गोली कांड के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना, समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय में अलर्ट जारी कर दिया

बेगूसराय । गोली कांड के बाद राज पुलिस मुख्यालय ने पटना समस्तीपुर खगड़िया नालंदा लखीसराय में अलर्ट जारी कर दिया है ।और सभी जिले के एसपी को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने जिले की नाकाबंदी कर सगन तलाशी अभियान चलाया और पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग रखें बेगूसराय के डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करें।

एसपी ने 10 लोगों पर गोलीबारी की की पुष्टि । एक की मौत 9 इलाजरत। सूत्रों के हवाले से 13 लोगों के घायल होने की सूचना। जिले के चार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम।

अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही बाइक सवार साइको किलर के द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, एवं सभी घायलों का विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है ।

इस खबर के बारे में और पढ़ें

बेगूसराय में अपराधी दे रहे पुलिस को चुनौती, कुछ घंटे के अंतराल में कई लोगों को मारी गई गोली

बेगूसराय । बेगूसराय में अपराधी बिल्कुल ही बेखौफ हो चुके हैं और बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही बाइक सवार साइको किलर के द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया है ।

एसपी ने 10 लोगों पर गोलीबारी की की पुष्टि । एक की मौत 9 इलाजरत। सूत्रों के हवाले से 13 लोगों के घायल होने की सूचना। जिले के चार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम।

इसी कड़ी में आज एक ही बार में अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर 9 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया, जिनका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है ।

पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना की है जहां पर अपराधियों ने तीन राहगीरों को गोली मार दी जिनमें से एक घायल किसी निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर के समीप की है जहां एनएच 28 पर अपराधियों ने दीपक कुमार एवं विकास कुमार को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी जिन का प्राथमिक उपचार तेघड़ा पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

crimeinbegusari

अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही बाइक सवार साइको किलर के द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, एवं सभी घायलों का विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है ।

दो दिन से सोशल मीडिया पर सनसनी बना है गाय का बछड़ा, मालिक की मौत पर उसके क्रंदन से आप भी हो जायेंगे द्रवित

शव को लेकर श्मशान घाट पहुंच रहे लोगों की भीड़. और शव के पास पहुंच उसके चारो ओर घूमता गाय का बछड़ा. एकबार्गी सबको लगा कोई आवारा जानवर पहुंच गया है।

शव यात्रा में शामिल लोग उसे मार-मारकर भगाने की कोशिश करने लगे. लेकिन लाठी की मार खाने के बाद भी बछड़ा शव से अलग नही हुआ. तभी कोई भीड़ से किसी ने आवाज़ दिया कि ये तो मेवालाल का ही बछड़ा है. जिसे उसने तंगहाली में कुछ दिन पहले ही पपरो में किसी के पास बेच दिया था।

लोग कुछ समझ पाते की बछड़ा कफन से बंधे मृतक के पार्थिव शरीर के गोल गोल घूमने लगा और अपने मालिक का चेहरा देखने के लिए बेचैन हो उठा. ये दृश्य देखकर लोगों ने मृतक का चेहरा खोल दिया। अपने मालिक का चेहरा देखते ही बछड़ा अपने आवाज में जोर जोर से चिल्लाने लगा. मानो उससे कुछ कह रहा हो. वहां पर उपस्थित लोग ये सब दृश्य देखकर कर अभिभूत थे. जैसे अपने मुंह से लकड़ी देना, मुखाग्नि के साथ खड़ा रहना और मनुष्यों के साथ चिता का पंचफेरी बछड़े ने भी वो सब किया. जब तक शव जलता रहा, बछड़ा वहीं डटा रहा. उसके आंखों से आंसु बहती रही. ये मार्मिक दृश्य देखकर सब भावुक हो गयें. ये घटनाएं सब लोग अपने अपने कैमरे में कैद करते दिखे. बताया जाता है कि मृतक निःसंतान मेवालाल ने इस गाय के बछड़े को अपने बेटे की तरह पाल-पोस कर बड़ा किया था।

दरअसल पुरा मामला हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के चैथी ग्राम पंचायत का है। जहां ऐसा विचित्र दृश्य देखने को मिला जो अमूमन बेहद कम देखने को मिलता है. ये घटना ऐसी है जो शायद आपने अपनी जिंदगी में नहीं देखी होगी. वैसे तो इंसान का जानवर से प्यार करना कोई नयी बात नहीं है. लेकिन अगर एक जानवर अपने मालिक के अंतिम संस्कार शामिल होकर वो सारी रस्में निभाया जो घर के परिजन करते हैं तो आपको हैरानी होगी।

लेकिन सच तो ये है कि ये दृश्य चैथी श्मशान घाट में देखने को मिला. जब चैथी निवासी मेवा लाल ठाकुर के अंतिम संस्कार के लिए घर से निकला शव यात्रा में एकएका एक गाय का बछड़ा शामिल हो गया. सोशल मीडिया पर अपने मालिक के प्रति बछड़े का प्यार और क्रंदन जमकर वायरल हो रहा है।

किसानों को वैकल्पिक खेती की दी जा रही जानकारी, मधुमक्खी पालन को लेकर किया गया प्रशिक्षित

भूमि संरक्षण जहानाबाद के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन विकास 2.0 अंतर्गत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के ई किसान भवन में मधुमक्खी पालन पर आधारित विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ वजीद हसन कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र गंधार जहानाबाद ने मधुमक्खी पालन को किसानों को कैश क्रॉप के रूप में लेने की सलाह दी । घोसी एवं मखदुमपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए महिला एवं पुरुष किसानों को बताया कि शहद हमारे खाद पदार्थ में अमृत के रूप में माना गया है इसकी प्रशिक्षण लेकर किसान व्यावसायिक स्तर पर आर्थिक आमदनी का बहुत बड़ा जरिया बना सकते हैं गांव में ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपमा रानी कृषि विशेषज्ञ भूमि संरक्षण जहानाबाद,रवीश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार , विकास कुमार जल छाजन समिति के सचिव , शशांक गौरव, जनप्रतिनिधि , जीविका समूह के सदस्य एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया ।

दामाद ने ही रॉड से मारकर परिवार के 2 लोगों की हत्या

गया । एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या, 3 घायल । दामाद ने ही रॉड से मारकर घटना को दिया अंजाम । आरोपी दामाद प्रभु मांझी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।


2 बच्चा औऱ 1 महिला घायल । रामपुर थाना के खेल परिसर भुई टोली का मामला ।

murder

नहीं रुक रहा हथियारों का भोंडा प्रदर्शन, छपरा का वीडियो हो रहा वायरल

छपरा में सोशल मीडिया में हथियार लहराना इन दिनों फैशन बन गया है। बीते सप्ताह के अंदर हथियार लहराने के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।

ताजा मामला माझी थाना क्षेत्र के खानपुर का बताया जा रहा है जहां एक युवक बाजार में सरेआम हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह यह युवक हथियार लेकर खुले आम लोगों को धमकी दे रहा है।

पुलिस इस मामले में अभी तक अनजान है हालांकि एसपी ने मामले की जांच की बात कही है। बिहार न्यूज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बिहार के दानापुर से अपहरण कर दो लड़कियों को राजगीर ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने मामले का किया खुलासा

दानापुर से दुष्कर्म का एक ऐसा माला सामने आया है जिसमे दो लड़कियों को दानापुर के एक होटल में रखकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के माले में दो आरोपी के साथ दानापुर के एक होटल के मैनेजर और होटल के मालिक को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुधीर उसका मित्र राकेश होटल का मैनेजर सतेंद्र और होटल मालिक गौरीशंकर सामिल है। इन लोगों ने दुष्कर्म की बात भी स्वीकार किया है।

सिटी एसपी पटना पश्चिमी राजेश ने बताया की 9 सितंबर को दानापुर थाना क्षेत्र से दोनो लड़किया घर से भागी थी और राजगीर में एक सहेली के घर रही वहा एक रात रखने के बाद सहेली ने जाने को कहा तो दो लड़कियों ने घर जाने से मना किया तो राजगीर की अकेली ने एक लड़का जिसका नाम सुधीर था उसके साथ जाने को कहा और उसी लड़के ने दानापुर के गोला स्थित होटल लोटस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

दोनों लड़कियों को होटल के मेनेजर और मालिक की मदद से दो दिनों तक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करता रहा दो दिन बाद लड़की वहा से भाग गई और फिर राजगीर जाने लगी उसी दौरान बख्तियारपुर के पास से दानापुर पुलिस ने बरामद कर लिया। यह बरामदगी लड़कियों के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया और जब सीसीटीवी को खंगाला तो परत दर परत खुलती चली गई और फिर इस मामले में दोनो लड़कियों के पुछतक के आधार पर होटल के मालिक गौरी शंकर और मैनेजर सतेन्द्र को गिरफ्तार किया और फिर सुधीर और उसके साथी राकेश को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में दानापुर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में दानापुर थानाध्यक्ष कमेलेश्वर प्रसाद सिंह की टीम ने पूरे मामले में 4 आरोपी को पकड़ा है और दोनो लड़कियों का मेडिकल जांच भी कराया गया है ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।

मुजफ्फरपुर : होमियोपैथी क्लिनिक में चल रहा एलोपैथ इलाज, फर्जी तरीके से होता था ऑपरेशन, झोलाछाप डॉक्टर महिला की मौत के बाद फरार

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में इनदिनों फर्जी निजी क्लिनिकों में गलत तरीके से इलाज को लेकर कई खबरें सामने आ रही है, जिसमें ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के परशुराम पचदही का है।

जहाँ पिछले दिनों एक निजी क्लिनिक में महिला का इलाज गलत तरीके से किया गया, जिससे महिला की मौत हो गई । क्लिनिक में जाकर जब पड़ताल की गई तो जानकारी मिली कि वो क्लिनिक एक होमियोपैथ क्लिनिक के रूप में चलता है।

जहाँ गुड्डू नामक व्यक्ति क्वेक के रूप में अवैध तरीके से एलोपैथ का इलाज करता था और फर्जी तरीके से ऑपरेशन भी करता था।

जहानाबाद में रहकर ही दो छात्रों ने क्रैक की आईआईटी-जेईई 2022 की परीक्षा

जहानाबाद । गुदड़ी के लाल तो आपने कहानियों में सुना होगा लेकिन आईआईटी-जेईई के रिजल्ट में यह पता चला है कि जहानाबाद में भी गुदड़ी के लाल हैं। जिन्होंने पहले ही प्रयास में जेईई की परीक्षा पास कर ली है। जहानाबाद में रहकर ही दो छात्रों ने क्रैक की आईआईटी-जेईई की परीक्षा, शिक्षालय में माता पिता के साथ दोनों छात्रों को किया गया सम्मानित ।

जहानाबाद एनएच 83 शिव शंकर सिनेमा हॉल के पास स्थित शिक्षालय कोचिंग के ये दोनों छात्र रवि राज और उज्जवल राज बेहद साधारण परिवार से हैं । दोनों ही छात्र जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं और यहीं रहकर तैयारी करते थे। बता दें कि कम संसाधनों के बीच इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जेईई जैसे एक्जाम में सफलता हासिल की है।

छात्रों की इस उपलब्धि से शिक्षालय कोचिंग के शिक्षक भी खासे उत्साहित हैं। वहीं छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। शिक्षालय के डायरेक्टर और शिक्षक ने भी छात्रों की इस कामयाबी पर बधाई दी है और उन्होंने बच्चों को उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों की जमकर तारीफ की है।

छोटे शहर में रहकर और अभावों से लड़कर रवि और अभिनव ने जो सफलता हासिल की है वो गौरान्वित करने वाली है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में पकड़े गए मुखिया जी, पुलिस ने भेजा जेल

मुजफ्फरपुर। शराबबंदी वाले बिहार में मुखिया जी शराब के नशे में गिरफ्तार हुए हैं । पुलिस ने उन्हें शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने की है।

दरअसल शाहपुर मरीचा के मुखिया अमरजीत पासवान को नशे की हालत में उनके घर से धर दबोचा गया है। हालांकि इस दौरान जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन भारी सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं जब उन्हें कोर्ट में लाया गया था तो कोर्ट में मुखिया के समर्थकों की भीड़ जमी थी।

हालांकि पूरे मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और वहां के मुखिया को गिरफ्तार किया गया जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

जहानाबाद शहर में बड़े सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा कई युवक एवं युवतियों आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने पकड़ा

जहानाबाद शहर के कोर्ट होल्ट के समीप सत्यम शिवम रेस्ट हाउस में बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से कागजात लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस रेस्ट हाउस में छापामारी किया गया । जहां से 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया इस बाबत पूछे जाने पर कुछ युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से 1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था।

लोग इस होटल में अपने हवस को मिटाने के लिए पहुंचे थे पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में बहुत बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी किया गया है जैसे ही बड़ी संख्या में युवक युवतियों एक रेस्ट हाउस से गिरफ्तार हुए सभी लोग देखकर अचंभित हो गए बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठे हो गए पूरे शहर में इस घटना से सनसनी फैल गई।

पुलिस को भी इतने बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलने की अनुमान नही था कुछ लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से इस होटल में धंधा चल रहा था। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है धंधे में तय कौन-कौन लोग शामिल हैं अगर सही ढंग से इसकी जांच की गई तो बड़े पर्दाफाश हो सकता हैं।

sex racket

पुलिस द्वारा रेस्ट हाउस से 12 लड़कियां 11 लड़कों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है पकड़े गए सभी लोगों को पता लगाया जा रहा है की लड़का लड़कियां कहां के रहने वाली है पुलिस द्वारा कई बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिए हैं वह इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी किस होटल में गलत और अनैतिक कार्य चल रहा है जिसके उपरांत छापेमारी करते हुए संदिग्ध अवस्था में युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

अशोक कुमार पाण्डेय, एसडीपीओ, जहानाबाद

पटना हाईकोर्ट में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा समेत राज्य के अन्य हवाईअड्डों के विस्तार और विकास के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने केंद्र और राज्य के सभी हवाईअड्डों की समस्यायों,विकास और विस्तार के मामलें पर अगली सुनवाई में जवाब देने का निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बिहार के विभिन्न हवाईअड्डों के विकास और विस्तार से जुड़ी समस्यायों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।इनमेंं भूमि से सम्बंधित काफी मामलें थे।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया था।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पूर्व की सुनवाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने की आवश्यकता है।

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता अर्चना शाही ने बताया था कि गया एयरपोर्ट के विकास के लिए एक बड़ी धनराशि आवंटित की गई है।लेकिन अभी तक गया एयरपोर्ट का विकास कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

कोर्ट को बताया गया था कि राज्य में पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा गया, मुजफ्फरपुर,दरभंगा,भागलपुर व अन्य हवाईअड्डे हैं।लेकिन इन एयरपोर्ट पर बहुत सारी आधुनिक सुविधाओं के अभाव एवं सुरक्षा की समस्याएं भी हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 26 सितम्बर,2022, को होगी।

पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि दर्ज एफआईआर के सम्बंधित क्लोजर रिपोर्ट को सम्बंधित कोर्ट ने स्वीकार कर लिया हैं।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि दर्ज एफआईआर का क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा चुका हैं।हाई कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए 5 सितम्बर,2022 तक सम्बंधित कोर्ट को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करने के बाद मामलें को निष्पादित कर दिया।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने
निचली अदालतों में जजों की सुरक्षा पर विचार करने के लिए चीफ जस्टिस से एक कमिटी गठित करने का आग्रह किया गया था।

पिछली सुनवाई कोर्ट को बताया गया था कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया था।

पिछली सुनवाई में ही कोर्ट ने राज्य सरकार को अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर एफ आई आर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी न्यायिक पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के पहले चीफ जस्टिस की अनुमति जरुरी होती हैं।इस मामलें में इस प्रक्रिया का पालन गलतफहमी में नहीं किया जा सका।

मधुबनी के प्रभारी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज द्वारा अभूतपूर्व और चौंका देने वाली इस घटना के संबंध में भेजे गए रिपोर्ट के मद्देनजर राजन गुप्ता की खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2021 को सुनवाई की थी। ज़िला जज ,मधुबनी के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन तकरीबन 2 बजे दिन में एस एच ओ गोपाल कृष्ण और घोघरडीहा के पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार शर्मा ने जज अविनाश के चैम्बर में जबरन घुसकर गाली दिया था।

उनके द्वारा विरोध किये जाने पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार करने और हाथापाई किया था। इतना ही नहीं, दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनपर हमला किया और मारपीट किया है।साथ ही अपना सर्विस रिवॉल्वर भी निकाल लिया था।

कोर्ट ने इस मामलें पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के मामलें को समाप्त करते हुए निष्पादित कर दिया।

बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को की गई कार्रवाई का ब्यौरा देने के लिए दो सप्ताह का मोहलत दिया

पटना, 12 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर राज्य सरकार को की गई कार्रवाई का ब्यौरा देने के लिए दो सप्ताह का मोहलत दिया है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को पूरी जानकारी देने को कहा था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवा में क्या क्या कमियों के सम्बन्ध में ब्यौरा देने को कहा था। साथ ही इसमें सुधारने के उपाय पर सलाह देने को कहा।

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने बताया कि नेशनल मेन्टल हेल्थ प्रोग्राम ही के अंतर्गत राज्य के 38 जिलों में डिस्ट्रिक्ट मेन्टल हेल्थ प्रोग्राम चल रहा हैं। लेकिन इसमें स्टाफ की संख्या नाकाफी ही है। हर जिले में सात सात स्टाफ होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का दायित्व है कि वह मेन्टल हेल्थ केयर एक्ट के तहत कानून बनाए।साथ ही इसके लिए मूलभूत सुविधाएं और फंड उपलब्ध कराए।लेकिन अबतक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

कोर्ट को ये भी बताया गया था कि सेन्टर ऑफ एक्सलेंस के तहत हर राज्य में मानसिक रोग के अध्ययन और ईलाज के लिए कॉलेज है।लेकिन बिहार ही एक ऐसा राज्य हैं,जहां मानसिक रोग के अध्ययन और ईलाज के लिए कोई कालेज नहीं है।जबकि प्रावधानों के तहत राज्य सरकार का ये दायित्व हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले फंड में कमी आयी है,क्योंकि फंड का राज्य द्वारा पूरा उपयोग नहीं हो रहा था।

पहले की सुनवाई में याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने कोर्ट को बताया कि बिहार की आबादी लगभग बारह करोड़ हैं।उसकी तुलना में राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुनियादी सुविधाएँ नहीं के बराबर है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 सितम्बर,2022 को होगी।

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, मुआवजे के लिए गुस्साई भीड़ ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल में दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने रोड को जाम कर दिया, और जमकर बवाल काटा.इस दौरान पुलिस के लेट से पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोगों पुलिस को खदेड दिया। लोग का गुस्सा देख पुलिस अपनी गाड़ी लेकर भाग गई। हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी अबू सैफी मूर्तजा ने उग्र भीड़ को समझा बुझाकार शांत कराया।

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल स्वास्थ्य केंद्र के निकट दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में उदय राय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर रोड जाम कर दिया।

Muzaffarpur accident

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 12 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई की जाएगी।कोर्ट ने इस मामलें सुनवाई करते हुए पिछली सुनवाई में राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट दो सप्ताह में देने का निर्देश दिया था।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

2. हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किए जाने के मामले पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई में जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया है।

इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

3. पटना हाईकोर्ट में झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई मै जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया हैं।

4. पटना हाईकोर्ट में राज्य के पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट,पटना समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा गौरव कुमार सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोडल अधिकारी क तलब किया था।साथ ही पटना एयरपोर्ट के पूर्व और् निर्देशक को भी पिछली सुनवाई में तलब किया था।

पुलिस से भाग रहे शराब माफिया की गाड़ी ने दो को कुचला

वैशाली । पुलिस से भाग रहे शराब माफिया की गाड़ी ने दो लोगो को कुचला । ईलाज के दौरान एक कि मौत,दूसरे की हालत गंभीर।

कार सहित एक कारोबारी धराया, कार पर सवार अन्य लोग हुए फरार । कार से 240 बोतल शराब बरामद, लालगंज के लखन सराय में कार ने मारी टक्कर।

बेलसर के जारंग में धराया कार, एन्टी लिकर टास्क फोर्स की टीम कर रही थी पीछा।

आस्था की आड़ में जारी है अश्लीलता, छपरा में फिर लगे महावीरी अखाड़े में बार बाला के ठुमके

छपरा में नगरा बाजार में आज महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बजरंगबली के झंडे के साथ निकले जुलूस में जमकर अश्लीलता परोसी गई।

यह जुलूस नगरा प्रखंड के नगरा बाजार से निकलकर कई इलाकों में नचनिया के नाच के साथ घूमता रहा। हद तो तब हो गई जब जय श्री राम के नारों पर भी अश्लील ठुमके लगते रहे और लोग नचनिया के पीछे नाचते रहे।

यह जुलूस आज देर रात तक चलेगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर पड़े हैं प्रशासनिक सुरक्षा भी है लेकिन इस सुरक्षा के बीच अश्लील नृत्य और डीजे के धुन के बीच भक्ति का वातावरण कहीं खो गया है।

मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना, 10 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री के निर्देश:-

• विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। 

• गंभीर आपराधिक घटनाओं पर की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय प्रेस को प्रतिदिन अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर भी इसके संबंध में जानकारी दें।

• राष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की स्वीकृत पदों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए तेजी से काम करें।

• सभी थानों में लैंडलाइन फोन फंक्शनल रहे, इसके लिए मुख्यालय स्तर से निरंतर अनुश्रवण करते रहें। 

• अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमयपूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। 

• गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें, इसकी निरंतर निगरानी करते रहें।

• जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की नियमित रूप से होनेवाली बैठकों में समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें।

• लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाले अपराध में कमी आये।

• स्पीडी ट्रायल में तेजी लाएं। अपराध अनुसंधान कार्य को ससमय पूर्ण करें।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री एस०के०सिंघल ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है। अपराध अनुसंधान के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। 

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय श्री जे०एस० गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक सी०आई०डी० श्री जितेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था श्री संजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गश्ती वाहन, पैदल गश्ती, स्पीडी ट्रायल में तेजी, भूमि विवाद निपटारा, कब्रिस्तान की घेराबंदी और सभी थानों में लैंडलाइन फोन का फंक्शनल होने और साइबर अपराध की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय श्री जे०एस० गंगवार ने बताया कि पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के बाद राज्य में महिला पुलिस और महिला दारोगा की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनकी पदस्थापना पुलिस थानों में की जा रही है। इसकी सराहना राज्य के बाहर भी हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की स्वीकृत पदों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद प्रति लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की संख्या 192 के की हो जाएगी जबकि राष्ट्रीय मानक 193.95 है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। गंभीर आपराधिक घटनाओं पर की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय प्रेस को प्रतिदिन अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर भी इसके संबंध में जानकारी दें। घटना की पूरी जानकारी, उस पर की जा रही कार्रवाई, घटना के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दें ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी थानों में लैंडलाइन फोन फंक्शनल रहे, इसके लिए मुख्यालय स्तर से निरंतर अनुश्रवण करते रहें। अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्दकार्रवाई हो सके। गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। इसकी निरंतर निगरानी भी करते रहें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की नियमित रूप से होनेवाली बैठकों में समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक हत्याएं भूमि विवाद के कारण होती हैं। लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाले अपराध में कमी आए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की स्वीकृत पदों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए तेजी से काम करें। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल में तेजी लाएं। अपराध अनुसंधान कार्य को ससमय पूर्ण करें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव वित्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, सचिव गृह श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय श्री जे०एस० गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री सुनील कुमार अपर पुलिस महानिदेशक सी०आई०डी० श्री जितेंद्र कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था श्री संजय सिंह उपस्थित थे।

तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन

पटना । तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान अवतार सिंह हित का निधन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित का नई दिल्ली में निधन।

नई दिल्ली के हरिनगर स्थित आवास पर अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने के क्रम में जीपीसी के अध्यक्ष की हुई मौत, 80 वर्षीय अवतार सिंह हित पंजाब के सुलतानपुर लोदीपुर के थे निवासी।

सफेद हीरे की लूट की काली कहानी

चलिए आज हम आपको बताते है सफेद हीरे की लूट की कहानी।
चौकिए मत बिहार में झारखंड के अलग होने के बाद भले ही काले हीरे की लूट बंद हो गयी लेकिन सफेद हीरे की लूट बदस्तूर जारी है ।
क्या है सफेद हीरे की लूट की कहानी देखिए हमारी खास रिपोर्ट :-

कब तक हम लोग बुनियादी सवालों से मुख मोड़ते रहेंगे पिछले कई दिनों से यूरिया खाद को लेकर बिहार के किसान परेशान है सुबह तीन बजे लाइन में खड़े हो जाते हैं इस उम्मीद से कि एक बोरा भी यूरिया मिल जाये यह कहानी किसी एक जिले का नहीं है यह पूरे बिहार का मसला है और यह कोई इसी वर्ष का मसला नहीं है हर वर्ष जब किसान को धान और गेहूं के लिए यूरिया की जरूरत महसूस होती है तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है ।

हम मीडिया वाले भी इस खबर को बस रूटीन खबर मानते हुए जब तक हंगामा चलता रहता है खबर किसी बुलेटिन में चला कर अपनी जिम्मेवारी से मुक्त हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ अखबार वाले भी करते हैं और कही किसी पेज पर छोटी सी तस्वीर के साथ खबर लगाकर गंगा स्नान कर लेते हैं।

लेकिन यह समस्या क्यों है इस पर कभी उस तरीके से ध्यान नहीं दिये संयोग से खाद को लेकर बिहार के अलग अलग हिस्सों में हो रहे हंगामे की खबर पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का एक बयान आया कि सरकार फेल है दुकानदार किसान को एक बोरा खाद लेने के लिए छाता और मछरदानी खरीदने का शर्त लगा रहा है केन्द्र सरकार की और से बिहार को प्रयाप्त खाद दी गयी है फिर भी खाद के लिए किसान परेशान है कालाबाजारी हो रहा है और हजार रुपया में एक बोरा खाद लेने को मजबूर है किसान।

बीजेपी नीतीश कुमार के साथ 2005 से लेकर 2022 (चार वर्ष छोड़कर)तक सरकार में साथ रही है सुशील मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेता नैनो यूरिया लाने को बड़ी उपलब्धि मानते हुए बड़ी बड़ी बातें करते रहे हैं बरौनी में खाद कारखाना खोलने का श्रेय बीजेपी ले ही रही है तो फिर खाद किसानों को मिल क्यों नहीं रहा है ।

मेरे लिए ये बड़ा सवाल था क्यों कि मेरे गांव के जो छोटे छोटे किसान हैं वो कल भी यूरिया के लिए मुझे फोन कर रहे थे हालांकि इस तरह का फोन गेहूं और धान के हर सीजन में आता है और ये कोई पहली बार नहीं आया था ।

#स्वराज पर मैंने ये पूरी खबर पोस्ट करते हुए बीजेपी से भी सवाल किया कि सरकार से निकले जुम्मे जुम्मे एक माह भी नहीं हुआ है और आप सरकार से सवाल कर रहे हैं ये कोई इस बार की तो समस्या तो है नहीं । पता नहीं कैसे #स्वराज के इस खबर पर कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की नजर पड़ गयी और उन्होंने मिलने की इच्छा व्यक्त की निर्धारित समय पर मैं पहुंच गया लेकिन मंत्री जी को आने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आने के साथ ही करीब चार घंटे का समय उन्होंने मुझे दिया और इस दौरान बिहार में खाद के नाम पर हो रहे खेल को समझने का मौका मिला जहां कहीं भी लगता था ये क्या है और सवाल करते तो मंत्री जी मुझसे आग्रह करते थे कि यह सच जनता के सामने आना चाहिए।

अब जरा सफेद सोना के इस लूट को आप भी समझिए यूरिया के उठाव और वितरण की पूरी प्रक्रिया क्या है पहले ये समझिए। बिहार में धान का कटोरा रोहतास से आरा तक माना जाता है जहां सोन नहर के कारण धान की जबरदस्त खेती होती है और बात उत्तर बिहार की करे तो बड़े स्तर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के साथ साथ दरभंगा और मधुबनी है जहां धान मुख्य फसल है।

लेकिन यूरिया की आपूर्ति मांग के अनुरूप 90 प्रतिशत से अधिक कटिहार ,जमुई ,किशनगंज, सहरसा ,सुपौल,मधेपुरा और पूर्णिया जिले को अभी तक मिल चुका है इतना ही नहीं जिन जिलों में मौसम विभाग का डाटा है कि बरसात सबसे कब हुई है और पूरे जिले में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है और कृषि विभाग मान रही है कि यहां 10 से 15 प्रतिशत ही धान की खेती हुई है उन जिलों में भी मांग के अनुसार 60 से 70 प्रतिशत यूरिया किसानों के बीच वितरण चुका है वहीं भोजपुर,बक्सर ,रोहतास और कैमूर को मांग के अनुरूप मात्र 50 प्रतिशत यूरिया ही मुहैया कराया गया है ।

यही स्थिति उत्तर बिहार के धान वाले इलाके की है दरभंगा और मधुबनी को भी मांग के अनुरूप 54 से 56 प्रतिशत ही यूरिया मुहैया कराया गया है। डाटा देख कर मैं हैरान रह और मंत्री जी से मैंने सवाल किया ये क्या खेल है नेपाल और बांग्लादेश से सटे बॉर्डर वाले जिलों में सबसे ज्यादा खाद की आपूर्ति हो रही है जबकि यहां उस तरह के खेती का इलाका भी नहीं है ।संतोष जी ये डाटा मेरा नहीं है पूर्व मंत्री जी के कार्यकाल का है बस इस डाटा के सहारे आप खेल को समझ सकते हैं ।

मतलब इस सफेद सोना के खेल में ऊपर से नीचे तक सबके सब शामिल है नेपाल और बांग्लादेश में यूरिया की कीमत 1200 से 1500 सौ रुपया प्रति बोरा है और अपने यहां 250 से 300 रुपया के बीच है ,अब आप समझ सकते हैं कि बिहार की यूरिया से कहां का धान और गेहूं लहलहा रहा है।

बात यहीं खत्म नहीं होती है बिहार में यूरिया जो भारत सरकार के कारखाने से चलती है उसके रैक प्वाइंट की सूची जहां खाद रखा जाता है इस सूची को देखकर आप हैरान रह जायेंगे।

खाद कंपनी धान वाले इलाकों में स्थित रैक प्वाइंट पर रैक कम भेज रहा है और उन इलाकों में ज्यादा भेज रहा है जहां धान की खेती कम होती लेकिन वो नेपाल और बांग्लादेश के बॉर्डर के करीब है। जैसे जैसे मैं इस खबर पर बढ़ रहा था तो मुझे लगा कहां हम लोग एक मरे दो घायल और पांच करोड़ कैश के साथ इंनजियर पकड़े जाने वाली खबर के चक्कर में पड़े रहते हैं यहां तो एक सीजन में बैठे बिठाए 10 हजार करोड़ का खेल एक माह में हो जा रहा है ।

ये है भ्रष्टाचार का संस्थागत खेल जहां बस यू ही चलता रहता है किसान और गरीबी मिटाने के नाम पर और हम लोग बात करते रहते हैं थाना वाला चोर है,सीओ चोर है, ब्लांक और थाने में भ्रष्टाचार चरम पर है ।

बिहार के मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाली

मुजफ्फरपुर । झोलाछाप डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाली, महिला की हालत गंभीर, सदर में चल रहा इलाज ।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौक की घटना । बाजी राउत की है मरीज, बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान निकाला किडनी ।

Patna के निजी अस्पताल में किया रेफर, मुजफ्फरपुर SKMCH में भेजा ।

SKMCH ने की किडनी निकालने की पुष्टि, IGIMS किया रेफर।

IGIMS में नहीं मिली बेड, फिर PMCH में हुई भर्ती ।

आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार ।

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का हमला जारी, पूर्णिया में कहा – फेविकोल कंपनी को उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए

पूर्णिया । प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर फेविकोल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार जी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें । किसी की भी सरकार हो , लेकिन वो कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं ।

नीतीश कुमार के हालिया आरोप पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा, “एक महीने पहले तक 90 डिग्री के कोण पर झुक कर वो मोदी जी को प्राणाम करने वाले व्यक्ति अगर किसी को बीजेपी की बी टीम कह रहे हैं , तो इस पर हम हंसे या रोए।

Prashant Kishor

बीजेपी के साथ होने या ना होने में नीतीश जी के सर्टिफिकेट का जीरो वैल्यू है। मैं स्वतंत्र हूं और जो करना चाह रहा हूं वो कर रहा हूं।”

बिहार के दरभंगा में सोना व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी की मांग

दरभंगा । बिहार के सबसे बड़े सोना लूट कांड के पीड़ित परिवार को फिर मिला धमकी । सोने चांदी के सबसे बड़े शो रूम दगरु सेठ ज्वेलर्स के मालिक संतोष लठ से मांगी रंगदारी ।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी । पे फोन नंबर देकर अपराधी ने रुपये भेजने का की कही बात ।

परिवार डर के मारे दहशत में बच्चो को स्कूल भेजना किया बंद । खुद भी बाहर निकलने से किया परहेज ।

मैसेज में खुद को दरभंगा जेल में होने की कही बात । पीड़ित दुकानदार के साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के लोगो ने देर शाम की SSP से मुलाकात ।

दो साल बाद काको में सूफी महोत्सव का आयोजन, पर्यटन विभाग ने निदेशक ने किया उदघाटन

अपनी दुआओं के असर के लिए विख्यात काको स्थित हजरत बीबी कमाल की दरगाह पर चादरपोशी कर सूफी महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन विभाग के निदेशक कँवल कुंज, सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी विधायक सतीश दास ,रामबली सिंह यादव,सुदय यादव जिलाधिकारी रिची पांडेय,एस पी दीपक रंजन ने संयुक्त रूप से किया ।

बता दें कोरोना प्रतिबंधों के कारण यह महोत्सव दो वर्षों से स्थगित था इस मौके पर हजरत बीबी कमाल के मजार की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए पर्यटन विभाग के निदेशक ने कहा के बिहार के ऐतिहासिक पुरातात्विक धर्मिक और साम्प्रदायिक सद्भाव केन्द्रों में से एक है। यह मकबरा बीबी कमाल तुगलक वंश के शासनकाल में एक सूफी संत महिला थी जिन्हे फ़िरोज़ शाह तुगलक ने महान साध्वी के तौर पर अलंकृत किया था।

जिला प्रशासन हजरत बीबी कमाल के मकबरे को विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस दिशा में सरकार द्वारा कई कदम उठाये गये हैं।

सरकार ने इसे सूफी सर्किट से जोड़कर पर्यटन के नक्शे पर लाया है. और इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की एक बड़ी योजना बनाई है।

sufi

चादरपोशी में डी डी सी परितोष कुमार, एस डी एम मनोज कुमार, एस डी पी ओ अशोक कुमार पांडेय सहित कई अधिकारीयों के साथ शिक्षाविद शकील अहमद काकवी, मुज़म्मिल इमाम, सज्जाद आलम रहमानी विनय कुमार विद्यार्थी फहदुल हक, अरशद इमाम, ताबिश निशात सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पटना हाईकोर्ट ने मोटर व्हीकल इन्स्पेक्टर के नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में बरती गई अनियमितता के मामलें पर सुनवाई की

पटना, 09 सितंबर 2022। चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने विनोद कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाबतलब किया है।

याचिकाकर्ता की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि मोटर व्हीकल इन्स्पेक्टर के 90 पदों पर बहाली के लिए बीपीएससी ने 2020 में विज्ञापन प्रकाशित किया। 5 और 6 मार्च,2022 को इन पदों पर बहाली के लिए परीक्षा आयोजित किया गया।

पटना के शास्त्रीनगर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र के एक ही रूम में 28 उमीदवारो को सीट आवंटित किया गया।इन 28 लड़कियों में से 24 परीक्षा में एक सीरियल से सफल घोषित हुई।

अधिवक्ता दीनू कुमार ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बीपीएससी,सरकारी अधिकारियों और उम्मीदवारों की मिलीभगत से इतने बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने बताया कि जब इस गड़बड़ी और धांधली का समाचार समाचारपत्रों में प्रकाशित हुआ,तो किसी तरह की जांच और कार्रवाई नहीं की गई।सरकार,बीपीएससी, निगरानी और आर्थिक अपराध ईकाई ने कोई कार्रवाई नहीं की।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में जो अभ्यावेदन 9 अगस्त,2022 को दिया था।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस जनहित याचिका में ये माँग की गई कि इस परीक्षा को रद्द कर मोटर व्हीकल इन्स्पेक्टर की बहाली के लिए फिर से पारदर्शी और सही ढंग से परीक्षा आयोजित की जाए।इस परिणाम के आधार इनकी नियुक्ति हो।

उन्होंने बताया कि 67वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में इसी तरह के अनियमितता के मामलें राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 14 अक्टूबर,2022 को की जाएगी।

नीतीश बीजेपी मुक्त भारत की शुरुआत करेंगे बिहार से

बिहार की राजनीति बवंडर
कभी भी बिहार विधानसभा को किया जा सकता है भंग
जदयू और राजद का आपस में हो सकता है विलय।

विपक्षी एकता को लेकर नीतीश का मिशन 2024 की शुरुआत जिस तरीके से हुई है उससे नीतीश काफी उत्साहित है और कहा ये जा रहा है कि नीतीश हाल के दिनों में बेहद चौकाने वाले निर्णय ले सकते हैं और इसको लेकर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच लगभग सहमति बन गयी है ।

जो खबर आ रही है उसके अनुसार नीतीश बिहार विधानसभा को भंग कर चुनाव में जाना चाह रहे हैं और उससे पहले नीतीश राजद और जदयू के विलय की घोषणा कर देश स्तर पर ये संदेश देना चाहते हैं कि देश को बचाने के लिए हमने अपनी पार्टी तक को दांव पर लगा दिये।

क्यों कि दिल्ली यात्रा के दौरान विपक्षी दल के नेताओं में नीतीश कुमार को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे ये साफ हो गया है कि नीतीश कुमार देश के सारे विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने में कामयाब हो सकते हैं। क्यों कि नीतीश कुमार दिल्ली से गया के रास्ते में ही थे कि ममता बनर्जी ने नीतीश के अभियान में साथ आने की घोषणा कर नीतीश के अभियान को और बल दिया है ।

1– राजद जदयू का विलय ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार से बाहर निकलने से पहले नीतीश बिहार की राजनीति में ऐसी किलाबंदी चाह रहे हैं ताकि बीजेपी की सम्भावना बिहार की राजनीति में पूरी तरह से खत्म हो जाये और इसके लिए 2015 के परिणाम से सीख लेते हुए नीतीश और लालू इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के आपसी रिश्तों में जो खाई है उसको पाटने का वक्त नहीं है और इस बार बड़े भाई छोटे भाई के लिए भी कोई जगह ना रहे इसके लिए दोनों पार्टी के आपस में ही विलय कर दिया जाए।

फिलहाल जिस फॉर्मूला पर बातचीत चल रही है उसके अनुसार नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ 2024 के लोकसभा चुनाव तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उसके बाद तेजस्वी को पार्टी और सरकार सौंप देंगे वैसे इस फॉर्मूला पर बीजेपी से गठबंधन तोड़ने से पहले नीतीश की तेजस्वी और लालू प्रसाद से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। देश स्तर पर विपक्षी एकता का स्वरुप जैसे जैसे शक्ल लेता जाएगा नीतीश बिहार में इस अभियान को आगे बढ़ाते जाएंगे क्यों कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात करे तो एनडीए में भाजपा 121 और जदयू 122 सीटों में चुनाव लड़ी थी और उसमें से सात सीट जदयू ने हम को दिए थे इसी तरह महागठबंधन में 144 सीटों पर RJD, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां चुनाव लड़ी थी।2020 के चुनाव में भाजपा 19.46%, जदयू 15.39%,राजद 23.11% वोट मिला था वही कांग्रेस को 09.48% ,भाकपा माले को लगभग 4 प्रतिशत सीबीआई 0.83% 02,माकपा 0.65%रालोसपा 01.77% मतलब सबके सब साथ आ जाये तो लगभग 55 प्रतिशत वोट का शेयर हो जायेंगा वही 2020 के चुनाव में जो ओवैसी फैक्टर राजद गठबंधन को जो नुकसान पहुंचाया उसे कम किया जा सकता है।वहीं जदयू और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगा जब पार्टी का एक दूसरे में विलय कर दिया जाएगा ।

विलय को लेकर नीतीश गंभीर इसलिए हैं कि इसके सहारे दो संदेश देना चाह रहे हैं एक नीतीश पलटूराम के इमेज से बाहर निकल जाएंगे और बिहार की राजनीति जो अति पिछड़ा ,महादलित और पसमांदा में बट गया था वो एक बार फिर से साथ आ जाएंगे वही देश स्तर पर पार्टी के विलय के सहारे संदेश देने कि कोशिश होगी कि मोदी को लेकर बिहार किस स्तर पर सोच रहा है।

2— जल्द ही होगा बिहार में मध्यावधि चुनाव बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा यह तय हो गया है बस इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि गुजरात के साथ दिसंबर में चुनाव में जाया जाये या फिर 2023 में होने वाले राजस्थान,मध्य प्रदेश के चुनाव के साथ जाया जाए, क्यों कि एक राय ये भी बन रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विपक्षी एकता के सहारे मोदी को पहले गुजरात में ही घेरा जाए और इसके लिए नीतीश कुमार सहित विपक्ष के तमाम बड़े चेहरा गुजरात चुनाव में कैम्प करे ,वही दूसरा धरा का यह मानना है कि बिहार से ही बीजेपी मुक्त भारत की शुरुआत कि जाए और इसके लिए गुजरात के साथ बिहार का भी चुनाव करना बेहतर होगा।देखिए आगे आगे होता है क्या लेकिन इतना तो तय हो गया कि अब खेला होबे ।

फर्जी नर्स और पारा स्टाफ बनकर कर रहे थे काम, सुरक्षा अधिकारियों ने 11 लोगों को पकड़ा

राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 6 फर्जी नर्स और 5 पारा मेडिकल स्टाफ अवैध रूप से ड्यूटी करते पकड़े गए।

अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक में अवैध रूप से प्रवेश कर फर्जी नर्स और पारा मेडिकल छात्रों द्वारा मरीज की जांच और इलाज से संबंधित प्रशिक्षण लेने की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आलोक में अस्पताल प्रशासन के विशेष दिशा निर्देश पर अस्पताल में तैनात सुरक्षा एजेंसी की विशेष टीम ने औचक छापेमारी कर इमरजेंसी समेत विभिन्न विभागों से 6 फर्जी नर्स और 5 पारा मेडिकल छात्रों को पकड़ लिया।

पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों ने कोई भी पहचान पत्र और अस्पताल में प्रवेश का अधिकृत प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया। बाद में अस्पताल अधीक्षक के मौखिक आदेश पर अस्पताल में तैनात सुरक्षा अधिकारी कैप्टन नरेंद्र कुमार द्वारा अस्पताल परिसर स्थित पुलिस पोस्ट में इन सभी से व्यक्तिगत माफीनामा लिखवा कर इन्हें बांड पर छोड़ दिया गया।

बताया जाता है कि विभिन्न प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज और पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं अवैध तरीके से अस्पताल में आकर ट्रेनिंग ले रहे थे। मौके से पकड़े गए फर्जी नर्स और पारा मेडिकल छात्रों ने बताया कि एनएमसीएच के ही नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के कहने पर वे लोग फर्जी तरीके से ट्रेनिंग ले रहे थे। मौके पर मौजूद एनएमसीएच के सुरक्षा अधिकारी कैप्टन नरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बॉन्ड पेपर पर माफीनामा लिखवा कर नर्सिंग छात्राओं और पारा मेडिकल छात्रों को छोड़े जाने की बात कही।

एक साथ ग्यारह फर्जी नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ के पकड़े जाने पर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन फर्जी नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ से किसी मरीज की जान भी जा सकती है, जिसकी सारी जवाबदेही अस्पताल प्रशासन की होगी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर अस्पताल प्रशासन ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।।

नगरपालिका के लिए मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षित अनारक्षित सीट की घोषणा कर दी है

राज निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका के लिए मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षित अनारक्षित सीट की घोषणा कर दी है।

राजधानी पटना – अनारक्षित
आरा – अनारक्षित
कटिहार – अनारक्षित
गया – अनुसूचित जाति
छपरा – अनारक्षित
दरभंगा – अनारक्षित
पूर्णिया – अनारक्षित
बेगूसराय – अनारक्षित
बिहार शरीफ – पिछड़ा वर्ग
भागलपुर – पिछड़ा वर्ग
मुंगेर – अनारक्षित
मुजफ्फरपुर – पिछड़ा वर्ग
मधुबनी – अनारक्षित
मोतिहारी – अनारक्षित
समस्तीपुर – अनुसूचित जाति
सहरसा – अनारक्षित
सासाराम – अनारक्षित
सीतामढ़ी – अनारक्षित

Nirvachan

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बयान पर भागलपुर में दिया जवाब, कहा–बुजुर्ग है बोलने दीजिए

भागलपुर । प्रशांत किशोर ने भागलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार द्वारा उनपर किए गए टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी यहां के बुजुर्ग नेता हैं, वो कुछ बोलना चाहते हैं तो उनको बोलने दीजिए।

व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अगर उन्होंने कुछ कहा है तो वो उनकी सोच है। कौन बीजेपी के साथ काम कर रहा है, जहां तक मैं और आपलोग जानते हैं अभी 1 महीना पहले तक नीतीश जी बीजेपी के साथ ही थे। नीतीश कुमार अगर किसी को इस तरह का सर्टिफिकेट दे रहे हैं तो ये हास्यास्पद ही है।”

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद आपको याद आया कि 10 लाख नौकरी दी जा सकती है, पहले ही दे देना चाहिए था। लेकिन चलिए अब नीतीश कुमार इतने बड़े नेता हैं, उनको A से Z तक पता है। दूसरे को ABC नहीं आता है।

उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरी देंगे, अगर दे देंगे तो हम जैसे लोगों को अभियान चलाने की क्या जरूरत है। अगर 10 लाख नौकरी दे देते हैं तो उनको नेता मानकर जैसे 2015 में उनका काम कर रहे थे, फिर से उनका काम करेंगे। उनका झंडा लेकर घूमेंगे। 10 लाख लोगों को नौकरी दे कर दिखाइए साल भर में। 12 महीना में 1 महीना हो गया है। 12 महीना के बाद उनसे पूछेंगे कि किसको ABC का ज्ञान है और किसको XYZ का ज्ञान है।

अगर 10 लाख नौकरी दे दिए तो मान लेंगे कि सर्वव्यापी और सर्वज्ञानी आप ही है। एक भगवान ऊपर हैं और एक नीचे आप हैं।”

15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला 2022 का सीएम ने किया उद्घाटन, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गया जी डैम और पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करने के बाद विष्णुपद मंदिर पहुंचे जहां गर्भग्रह में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूजा अर्चना किया। गया पाल पंडा के द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कराई गई।

साथ ही विष्णुपद मंदिर के परिसर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला 2022 का भी दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।गया पाल पंडा के द्वारा सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम को विष्णु का चरण चिन्ह देकर स्वागत किया।

बिहार में कभी भी हो सकता है चुनाव, एलजेपी नेता रविंद्र सिंह का बयान, पार्टी के सांगठनिक चर्चा को लेकर पहुंचे थे जहानाबाद

जहानाबाद में संगठन की समीक्षा और विस्तार को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी और जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एलजेपी संगठन के महा मंत्री रविंद्र सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन करना होगा।

रविंद्र सिंह ने बताया कि जो परिस्थिति बिहार में बन रही है चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। हर जिले में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट ने भागलपुर के चर्चित सैनडिश कमपॉउन्ड क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनाए गए निर्माण के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने गोयनका की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अनधिकृत निर्माणों पर फिलहाल रोक लगा दिया है।

साथ ही कोर्ट ने भागलपुर निगम के निगमायुक्त को अगली सुनवाई में तलब किया है।याचिकाकर्ता की अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने बताया कि भागलपुर में ये एक सार्वजानिक पार्क हैं,जहां यहाँ के नागरिक टहलने,खेलने और मनोरंजन के लिए आते है।

अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने बताया कि कोर्ट ने इस मामलें पर 2004 में भी सुनवाई की थी।कोर्ट ने पार्क के क्षेत्र के भीतर किसी तरह के निर्माण पर रोक लगा दिया था।कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि पार्क का जिस उद्देश्य के बनाया गया है, उसी के लिए उपयोग हो।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने बताया कि बाद में प्रशासन ने जन उपयोगी निर्माण के नाम पर कुछ निर्माण कार्य करने की अनुमति कोर्ट से ले ली।लेकिन बाद में अन्धाधुंध और मनमाने तरीके से निर्माण होने लगे,जिससे इस पार्क का उद्देश्य ही खत्म हो गया।

उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि भागलपुर नगर निगम को 29 सितम्बर,2021 को कोर्ट के आदेश को पालन करने के सम्बन्ध में निर्देश दिया जाए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी।

बिहार में दीवाल काट कर हुए फरार तीन कैदी

बाढ़। बिहार के बाढ़ में कैदी हाजत से तीन कैदी फरार, दीवाल काट कर हुए है फरार ।

लूट कांड के है आरोपी, बाढ़ कोर्ट हाजत से फरार।

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कालेजों द्वारा यूजीसी को उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए यूजीसी को जो भी उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए है, उनकी जांच कर कोर्ट में अगली सुनवाई में रिपोर्ट दे।

ये जनहित याचिका वेटरन फोरम ने दायर की हैं।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो धनराशि कालेजों को दी जाती है,इसकी जिम्मेदारी किसी के द्वारा नहीं लेना गंभीर मामला है।कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और यूजीसी को हलफनामा दायर कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों को दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने कहा था कि यूजीसी उसके बाद एक सप्ताह में कार्रवाई करेगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि राज्य में अंगीभूत और सम्बद्धता प्राप्त कालेजों की संख्या 325 है।इन कालेजों को काफी पहले यूजीसी ने जो अनुदान दिया था, उसका बहुत सारे मामलों में अबतक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत किया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य के विभिन्न कालेजों द्वारा 124 करोड़ रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को प्रस्तुत नहीं किया गया है।कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि कालेजों द्वारा दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा किये गए, तो सम्बंधित वीसी का वेतन रोक दिया जाएगा।

कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि कालेजों द्वारा निर्धारित परफॉर्मा पर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए गए, तो इसकी जांच कोर्ट कमिश्नर से कराई जा सकती हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

बिहार के कटिहार में हसनगंज और बरारी थाना क्षेत्र में चल रहा है NIA की छापेमारी

हसनगंज रामनगर बंसी मुज़्ज़फर टोला और बरारी के कटौतियां में चल रहा है छापेमारी । अब तक छापेमारी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है ।

बताया जा रहा है हाल के दिनों में पटना फुलवारी शरीफ में देश विरोधी गतिविधियों में पीएफआई का जो एंगेल सामने आया था उसी को लेकर कई लोगों का कनेक्शन कटिहार से ही है।

और एनआई के टीम स्थनीय थाना पुलिस के साथ उन्हीं के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

बिहार में दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एनआईए की चल रही छापेमारी

दरभंगा । सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में पहुंची एनआईए की टीम, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर चल रही छापेमारी।

देश विरोधी गतिविधियों में फुलवारी शरीफ में इनके खिलाफ हुई थी एफआईआर। एफआईआर में इस गांव के मो सनाउल्लाह और मो मुस्तकीम है नामजद।

पिछले माह एनआईए की टीम ने इन दोनों जगहों पर की थी छापेमारी। छापेमारी दल के लोग मुस्तकीम के मां, पिता जी एवं भाई से कर रहे हैं पूछताछ। मुस्तकीम घर पर नहीं है मौजूद, पीएफआई से कनेक्शन को लेकर चल रही है करवाई।

सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने की है गांव की नाकेबंदी।

नहीं रहे भिखारी के रामचंद्र, ‘लौंडा नाच’ को जीवित रखने कि मरते दम तक की कोशिश, निधन से शोक की लहर

भोजपुरी का शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के साथी या यों कहें कि उनके नाटक मण्डली के सदस्य रहे और ‘लौंडा नाच’ को जीवित रखने वाले आखरी लोक कलाकार रामचन्द्र माझी का बीमारी के बाद निधन हो गया।

रामचंद्र माझी के निधन से सारण जिला समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रामचंद्र मांझी भिखारी ठाकुर के मण्डली के आखिरी व्यक्ति बचे थे, जो बीती रात IGIMS में आखिरी सांस लिए।

पिछले कई दिनों से वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे।रामचंद्र मांझी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान सिर्फ 84 वर्षीय रामचन्द्र माझी जी का ही नहीं था, बल्कि पूरे सारण जिला का है या ये कहें कि पूरे भोजपुरिया समाज था। इससे सबने खुद को गौरवान्वित महसूस किया था।

‘लौंडा नाच’ भोजपुरिया समाज में बहुत प्रसिद्ध रहा है। इस सम्मान को दिलाने में ‘लौंडा नाच’ पर काम करने वाले अध्येता व व्याख्याता जैनेंद्र दोस्त का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दस्तावेजीकरण के साथ सार्थक पहल किया, तब कहीं जाकर अपने बुजुर्ग अभिभावक को यह सम्मान मिला।

सारण के तुझारपुर गाँव में जन्में रामचंद्र माझी ने लगभग 10 वर्ष के उम्र से ही अदाकारी शुरू कर दिया। शीघ्र ही ये प्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के सम्पर्क में आ गए। भिखारी ठाकुर के जाने के बाद भी उनकी परम्परा को जीवित रखने का श्रेय रामचंद्र माझी जी को जाता है। 2017 में इन्हें संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये उम्र के आखिरी पड़ाव पर भी ‘बिदेशिया’ और ‘बेटी-बेचवा’ के प्रसंग से दर्शकों को भावविभोर कर देते थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया दौरा, जाने आज का शेड्यूल

बिहार के गया में फ़िल्गु नदी में निर्मित गयाजी डैम और सीता कुंड जाने हेतु पुल बनकर तैयार है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया दौरा का पूरा शेड्यूल:

11:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गया के लिए प्रस्थान।

12:45 पर गया हवाई अड्डा आगमन।

1:05 पर देवघाट गया फ़िल्गु नदी में निर्मित गयाजी डैम और सीता कुंड जाने हेतु पुल के लोकार्पण का कार्यक्रम।

3:30 पर विष्णुपद मंदिर गया में पूजा अर्चना।

3:45 पर विष्णुपद मंदिर गया से हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान।

4:00 बजे गया हवाई अड्डा से पटना के लिए प्रस्थान।

4:25 पर पटना एयरपोर्ट पर आगमन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे जहानाबाद, राजस्व एवं भूमि सुधार को लेकर दिए निर्देश

जहानाबाद । ब्रजेश मेहरोत्रा बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ ही आमीनो के साथ बैठक की।

ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि सात में से चार अंचल में सर्वे चल रहा है। जिसमें 240 गांव में से अक्टूबर से नवंबर तक खानापूरी करने का लक्षय दिया गया है। बाकी तीन अंचल में मार्च तक अंतिम प्रकाशन होगा।

जहानाबाद में 150 मौजों में किस्तवार हो चुका है लेकिन खानापूरी 18 मौजों में ही हुई है. सिर्फ सात मौजों में एलपीएम वितरित किया जा सका है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने अगस्त माह में भूमि सर्वेक्षण की मासिक प्रगति की समीक्षा की थी।

इस दौरान मासिक प्रगति को अंसतोषजनक पाते हुए अपर मुख्य सचिव ने जमुई और जहानाबाद के सभी सर्वेक्षण कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया था। इन दोनों जिलों में किस्तवार के बाद के कार्यों में जून के बाद कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं पाई गई थी।

Secretary of Revenue and Land Reforms

साथी ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि गांव घर के लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए विवाह कई सारे काम सीएसपी से करवाएगी ताकि लोगों को जिनके पास इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा नहीं है उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।

पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो की कई दिनों से चल रहे हड़ताल मामलें पर सुनवाई पटना हाईकोर्ट में हुई

पटना हाईकोर्ट में पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल के मामलें पर सुनवाई की गई।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने इस मामलें की सुनवाई की।

निगमकर्मी कर्मचारी संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने कोर्ट को जानकारी दी कि कल ही संघ के पदाधिकारियों ने कोर्ट के निर्देश के आलोक में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

सीनियर एडवोकेट विध्यांचल सिंह ने एक याचिका हाईकोर्ट में दायर कर निगमकर्मियों के हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया।उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस हड़ताल के कारण न सिर्फ पूरे शहर में गन्दगी का अम्बार लगा है, बल्कि आम आदमी के स्वास्थ्य भी खतरे में हैं।

पिछली सुनवाई मे कोर्ट ने निगमकर्मियों को तत्काल हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया था।साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को उनके साथ बैठक कर उनके न्यायसंगत मांगों पर विचार विमर्श करने को कहा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

संघो के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनके मांगों पर कोई विचार विमर्श नहीं किया गया।कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।आज कोर्ट में एडवोकेट जनरल ने कहा कि वे कर्मचारियों और सरकार के बीच सकारात्मक और प्रभावी वार्ता कराने में सहयोग करेंगे।

इस मामलें की सुनवाई अगले माह की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे आलमगंज के दादर मंडी, मृतक चंदन कुमार के परिजनों से की मुलाकात

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के लोहा गोदाम छोटी पहाड़ी रोड में बीते देर रात दो युवकों की हुईं हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज एनएमसीएच के पोस्टमार्टम पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने मृतक के परिजनों को जहां सांत्वना दी, वही पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। बाद में नेता प्रतिपक्ष ने आलमगंज के दादर मंडी स्थित मृतक चंदन कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उसे अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया। विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाई है तब से सूबे में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उनका कहना था कि सूबे में अपराधी बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं, और उनमें शासन और प्रशासन का भय पूरी तरह समाप्त हो गया है।

विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि लगातार हत्याएं हो रही है, बावजूद इसके सरकार का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह फेल है। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा की भाजपा ने राजद के जंगल राज सरकार को उखाड़ फेंका था, अब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सत्ता से बेदखल कर दम लेगी। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि भाजपा प्रदेश में जंगलराज को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, और इसे लेकर वह सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।

murder

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस दौरे पर लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की। गौरतलब है कि बीते देर रात अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी सवार आलमगंज के दादर मंडी निवासी चंदन कुमार और अगमकुआं के छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू को गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

एक्शन में तेजस्वी

बिहार की जातिवादी और मनुवादी राजनीति ने सबसे ज्यादा जिस क्षेत्र का नुकसान पहुंचाया है वह है शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र। दुर्योग ऐसा रहा कि यह बीमारी आजादी के साथ शुरू हुआ जो अभी तक चला आ रहा है और यही वजह है कि बिहार का सबसे अधिक पैसा दूसरे राज्यों में आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जा रहा है।

ऐसे में तेजस्वी ने बीते रात जिस तरीके से पीएमसीएच में जाकर डॉक्टर की क्लास लगायी है उससे एक उम्मीद जगा है क्यों कि तेजस्वी के पास जनता की ताकत है साथ ही तेजस्वी युवा है ऐसे में वो बड़े निर्णय ले सकते हैं। क्यों कि ये दोनों विभाग बेपटरी इसलिए है कि यहां सबसे ज्यादा भाई भतीजावाद, जातिवाद और मनुवाद आज भी है , किसी भी एक डॉक्टर पर हाथ डाल दिए या किसी भी निजी अस्पताल पर हाथ डाल दीजिए वैसे ही उसकी पूरी जमात सरकार पर दबाव बनाना शुरु कर देता है तेजस्वी उस दबाव को टाल सकते हैं क्यों कि वो जिस परिवेश की राजनीति करते हैं उसकी महात्वाकांक्षा बहुत बड़ी नहीं है फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर दिये तो आने वाला कल तेजस्वी का होगा इसको कोई रोक नहीं सकता है क्यों कि यही एक विभाग है जिसमें सुधार करने पर अंतिम व्यक्ति भी सरकार को आर्शीवाद देगा ।

बस इसके लिए तेजस्वी को थोड़ा मजबूत बनना पड़ेगा ट्रांसफर पोस्टिंग में किसी कि नहीं सुनना है किसी भी स्तर पर पैसा का खेल ना हो यह सावधानी रखने की जरूरत है पीएचसी और अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर में ना पड़े इस तरह के अस्पताल को पूरी तौर पर आयुष डाक्टर और नर्स के हवाले कर दे और इसके लिए तेजस्वी के पास पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह हैं जिनके पास जल संसाधन विभाग का अनुभव है उस दौर में बिहार का सबसे मलाईदार विभाग हुआ करता था कहा ये जाता है कि लालू प्रसाद भी जल संसाधन विभाग के किसी भी इंजीनियर के ट्रांसफर पोस्टिंग का पैरवी नहीं करते थे साधु सुभाष भी साहस नहीं जुटा पाता था ऐसे में विधायक का क्या मजला था जो जगतानंद सिंह के पास किसी इंजीनियर के ट्रांसफर पोस्टिंग की पैरवी करता ।           

इस तरह कि छवि तेजस्वी को बनानी पड़ेगी जो संभव है बस इच्छा शक्ति को जगाना है कि इस विभाग में परिवार के लोगों की भी नहीं सुनेंगे ऐसी छवि बनानी पड़ेगी ,अगर पैरवी आता है तो उस डॉक्टर को ऐसी जगह पोस्टिंग कर दे कि नजीर बन जाये ।  

फिर कोई पैरवी नहीं करेंगा ऐसा तीन चार निर्णय ले लिए तो फिर कभी कोई समस्या नहीं होगी साथ ही विभाग बेहतर तरीके से चले इसके लिए प्रत्यय अमृत के साथ साथ इस फील्ड में काम करने वाले किसी अच्छे प्रोफेशनल को जोड़े शीघ्र ही सुधार दिखने लगेगा और इसके लिए यूनिसेफ जैसी संस्था के प्रतिनिधि को जो प्रखंड स्तर तक मौजूद है उसके साथ विभाग खड़ी हो जाये तो बहुत कुछ बदल सकता है।                 

अनुमंडल अस्पताल ,जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज का ऐसा चैन बनाये जहां रेफर करने वाला जो खेल चलता है वह बंद हो जाये ।आज होता क्या है अनुमंडल ,जिला और मेडिकल कॉलेज में कोई भी मरीज पहुंचता है जिसका इलाज संभव है फिर भी उसको देखने के बजाए सीधे पीएमसीएच रेफर कर देता है और  रात होते होते पटना पर इतना दबाव बढ़ जाता है कि बेहतर इलाज सम्भव ही नहीं है, इसलिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में वैसे ही मरीज आए जिसको बेहतर इलाज की जरूरत है और इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक्सपर्ट की ऐसी टीम होनी चाहिए जो इस पर खास नजर रखे।   मेरा खुद का अनुभव है 2002 में रोसड़ा में भीषण बाढ़ आया था उस समय प्रभात खबर से जुड़े हुए थे जैसे ही बाढ़ का पानी हटना शुरू हुआ इलाके में बड़े स्तर पर डायरिया से मौत की खबर आनी शुरु हो गयी अनुमंडल में तैनात डॉक्टर से यू ही बात किये इस मौत को कैसे रोका जा सकता है डॉ ने बताया पर्याप्त मात्रा में सलाईन हो और कुछ दवा हो तो बहुत लोगों की जान बचायी जा सकती है ।                      

उस समय रोसड़ा अनुमंडल के जो डीएसपी थे उनसे मेरा बहुत ही घनिष्ठ रिश्ता था दस हजार रुपया हम लोग इकट्ठा किये और उससे सलाइन और जेनेरिक दवा के साथ साथ कुछ सुई पटना से मंगवाये सोच नहीं सकते हैं एक माह उसी अनुमंडल अस्पताल में हम लोग कैंप चलाये देखते देखते गांव गांव तक यह खबर फैल गयी कि अनुमंडल अस्पताल में बहुत बढ़िया इलाज हो रहा है और दवा भी मिल रहा है ,सौ से अधिक मरीज का जान बचा जहां तक मुझे याद है एक माह में 1100 के करीब मरीज का इलाज हुआ था पूरा अस्पताल का रौनक ही बदल गया सारा टूटा फूटा बेड जनसहयोग से ठीक कराया गया और उसका बेड तक चकचकाने लगा स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बिजली नहीं रहने पड़ जेनरेटर की व्यवस्था करवा दिया मतलब सरकारी तंत्र को सकारात्मक सहयोग किया जाये तो व्यवस्था बदली जा सकती है, यही तेजस्वी को भी स्वास्थ्य मंत्री के रूप में करनी चाहिए।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 07 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1.पटना हाईकोर्ट में राज्य के पुलिस द्वारा सही ढंग और स्तरीय जांच नहीं किये जाने के कारण अपराधियों को सजा से बच जाने के मामलें पर सुनवाई होगी।जस्टिस अश्विनि कुमार सिंह की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई कर रही है।पूर्व में कोर्ट ने सुनवाई करते राज्य सरकार को बताने को कहा कि पुलिस के जांच की स्तर सुधारने के लिए क्या हो रहा हैं।

2. पटना हाई कोर्ट में पटना नगर निगम में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल से सम्बंधित याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ द्वारा इस मामलें पर सुनवाई की जा रही है।

निगमकर्मियों के संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कल ही जानकारी दी कि निगमकर्मियों के संघ द्वारा हाईकोर्ट के रुख को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

3. पटना हाईकोर्ट में बिहार के गर्भाशय घोटाले के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।इससे पूर्व कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव को इस मामलें में अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया था।जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ वेटरन फोरम की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

4. पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता कन्हैया प्रसाद सिंह के निधन पर पटना हाई कोर्ट में आज शोक सभा आयोजित की गई हैं।

पटना हाई कोर्ट के जज,अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में साढ़े ग्यारह बजे सुबह शोक सभा का आयोजन किया गया है। उसके बाद हाई कोर्ट के सभी न्यायिक कार्य स्थगित हो जायेंगे।

गोलाबारी से दहला राजधानी पटना, अज्ञात अपराधियो ने दो की हत्या की

स्कूटी सवार दो युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम। एक युवक की एनएमसीएच में, वही दूसरे युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत ।

हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं, पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की छानबीन में जुटी । मृतक की पहचान अगम कुआं के छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू, वही दूसरे मृतक की पहचान आलमगंज के दादर मंडी निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई ।

बाईपास थानाक्षेत्र के लोहा गोदाम शीतला माता मंदिर के पास देर रात हुई वारदात।

पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

नगर निगमकर्मियों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगमकर्मियों के संघो ने विचार विमर्श कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया हैं।

आज पटना हाईकोर्ट में इस मामलें पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट से अनुरोध किया कि चूंकि हड़ताल कर कर्मचारियों के विभिन्न संघ हड़ताल समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श कर रहे है, इसलिए आजतक की मोहलत दी जाए।

Patna Municipal Corporation

कोर्ट ने उनके अनुरोध कोव् स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए कल की तिथि निर्धारित की। अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कल वे कर्माचारी संघ के हड़ताल समाप्त करने के निर्णय के सम्बन्ध में कोर्ट को जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हड़ताल समाप्त करने के निर्देश के साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को कर्मचारियों के न्यायसंगत मांगों पर विचार करने हेतु बैठक करने को कहा था।

इस मामलें पर कल सुनवाई की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण लॉ कॉलेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज को सत्र 2023-24 में छात्रों का एडमिशन लेने की अनुमति दे दी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने कुणाल कौशल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अगर कालेज बीसीआई द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करता है, तभी छात्रों का एडमिशन होगा।

कोर्ट ने इन कालेजों को बीसीआई के समक्ष निरीक्षण हेतु आवेदन करने को कहा।यदि बीसीआई कालेजों की निर्धारित मानकों को पूरा करता है,तभी उसे कालेज चालू करने व छात्रों के एडमिशन की अनुमति प्रदान किया जाएगा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण कालेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के सम्बन्ध में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया से जवाब माँगा था।आज बीसीआई ने इस सम्बन्ध में कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के सरकारी और निजी लॉ कालेजों की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है।बीसीआई के निरीक्षण के बाद भी बहुत सारे कालेज निर्धारित मानकों को नहीं पूरा कर रहे है ।

उन्होंने इन कालेजों की जांच स्वतन्त्र एजेंसी से कराने का कोर्ट से अनुरोध किया।कोर्ट ने कहा कि अगर निर्धारित अवधि में इन कालेजों की स्थिति में सुधार नही किया जाता, तो जांच कराई जा सकती हैं।

इससे पूर्व कोर्ट ने बीसीआई के अनुमति/ अनापत्ति प्रमाण 2021- 22 की सत्र के लिए राज्य के 17 लॉ कालेजों को दाखिले के लिए अनुमति दी थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

हाई कोर्ट ने पिछले 23 मार्च 2021 के उस आदेश , जिसके अंतर्गत बिहार के सभी 27 सरकारी व निजी लॉ कॉलेजों में नए दाखिले पर रोक लगा दी गयी थी। इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया। इसके तहत इन 17 कॉलेजों में सशर्त दाखिले की मंजूरी दे दी ।

हाई कोर्ट ने साफ किया कि नया दाखिला सिर्फ 2021-22 के लिए ही होगा। अगले साल के सत्र के लिए बार काउंसिल से फिर मंजूरी लेनी होगी । पिछली सुनवाइयों में कोर्ट ने इन कालेजों का निरीक्षण कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को तीन सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि जिन लॉ कालेजों को पढ़ाई जारी करने की अनुमति दी गई थी, वहां की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा जाए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद की जाएगी।