Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

मुजफ्फरपुर में दारु पार्टी विवाद में डबल मर्डर, दोस्त ने ही मारी उपमुखिया को गोली, गुस्साए लोगो ने आरोपी को पीट पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक साथ दो लोगो की हत्या हुई है. दरअसल पहले उपमुखिया की हत्या हुई फिर बाद में आरोपी की भी पीट पीटकर हत्या कर दी गई।

मामला मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के मलाही पंचायत की है जहाँ के उपमुखिया पंकज सहनी की हत्या उसके ही दोस्त गौरव ने गोली मारकर कर दी, वहीं फिर लोगों ने आरोपी गौरव की भी पीट पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि देर रात दारु पार्टी के दौरान दोनों में विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि दोस्त में दोस्त की हत्या कर दी. वहीं फिर लोगो ने आरोपी को भी मार डाला।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. बताया जाता है कि पंकज और गौरव दोनों पक्के मित्र थे और दोनों रोज शराब की पार्टी करते थे, रविवार की देर रात भी दोनों ने शराब पी और एक ही गाड़ी से मेला देखने गए, इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि मामले को लेकर परोजन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहें हैं।

घटना के बाद अहले सुबह सरैया SDPO कुमार चंदन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मामले की तफ्तीश जारी है, पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हाजीगंज, ऐतिहासिक छोटी पटन देवी मंदिर पहुंच महाअष्टमी के मौके पर मां की विशेष पूजा अर्चना की

पटना सिटी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हाजीगंज, ऐतिहासिक छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महा अष्टमी के मौके पर मां की विशेष पूजा अर्चना की, मुख्यमंत्री ने मां की उतारी आरती, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं।

नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

जहानाबाद । सदर अस्पताल में लापरवाही का सिलसिला जारी है। समीक्षा बैठक और निर्देशों का असर भी नहीं दिख रहा। आज एक नवजात की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

पीड़ित की मानें तो सलमानपुर बखरी की रहने वाली अंकिता देवी को रात में 10 बजे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने देखरेख करने की बजाए ममता के ऊपर पल्ला झाड़ दिया। सुबह होने से पहले बच्चे का जन्म भी हुआ लेकिन दिक्कतों के बाद उसे एसएनसीयू रेफर किया गया वहां भी लापरवाही की वजह से नवजात की जान चली गई।

गर्भवती के साथ आई उसकी सास ने बताया कि सरकारी अस्पताल होने के बाद भी पैसे की वसूली की जाती है वहीं इस मामले में अस्पताल अधीक्षक से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा यह लापरवाही किसी ने भी की हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता साथी पैसा लेन देन को लेकर कहा कि यहां उपचार निशुल्क होता है और अगर पैसा किसी ने लिया है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

मां गौरी की पूजा करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साथ में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद

पटना । महा अष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुंआ स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां शीतला की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के चरणों में अपना शीश नमन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

मुख्यमंत्री ने पूरे निष्ठा भाव से जहां मां की आरती उतारी, वही मां के दरबार में नारियल भी फोड़ा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गायघाट स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा के चरणों में अपना शीश नमन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मुख्यमंत्री ने पूरे निष्ठा भाव से मां की आरती भी उतारी।

इस मौके पर मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को मां की चुनरी भेंट की, वहीं उन्हें मां का प्रसाद भी खिलाया। इस मौके पर वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावे एनएचएआई के डायरेक्टर चंचल कुमार भी मौजूद थे।

दिल्ली के मल्टीनेशनल कंपनी के वेयरहाउस से चोरी, जहानाबाद के हुलासगंज से हुई बरामदगी

जहानाबाद: दिल्ली के किर्ति नगर थाने की पुलिस के साथ हुलास गंज थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे कोकरसा पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित दो घरों से लगभग पचास लाख रूपए मूल्य के एक मल्टीनेशनल कंपनी का म्यूजिक एवं लाईट सिस्टम का सामना बरामद कर लिया गया।

इस संबंध मे दिल्ली पुलिस के साथ कंपनी के प्रतिनिधि ने मौके पर इस संबंध में बताया कि दिल्ली के किर्ति नगर स्थित कंपनी के वेयर हाउस से कुछ दिन पूर्व सामना चोरी हो गया था।इस संबंध मे किर्ति नगर थाने मे कंपनी के डिलर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गईं। अनुसंधान के क्रम मे पुलिस को यह पुख्ता सबूत मिल गया कि इस कांड मे हुलास गंज थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी गोरे लाल यादव के साथ अन्य लोगों के सहयोग से सामना गायब हुआ है।गोरे लाल यादव दिल्ली पुलिस की सूची मे हिस्ट्रीशीटर है।चोरी के सामान मे सामान मे सांउड सिस्टम, एम्प्लीफायर,एवं लाईट सिस्टम है जिसकी बाजार कीमत पचास लाख रुपए बताया गया।

इस संबंध मे दिल्ली एवं हुलास गंज पुलिस द्वारा जब नारायण पुर उसके घर पर छापेमारी की गई तो अलग-अलग दो घरों में पूरा समान रखा गया था जिसे ट्रक से भरकर लाया गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद सभी सामानों की सूची तैयार की जा रही है ।

theft in MNC

हालांकि मौके पर गोरे लाल यादव घर पर नहीं था घर के लोगों ने बताया कि वह समान रख कर पुनः दिल्ली चला गया है । जैसे ही इतना सामान गांव में बरामद हुआ इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जहानाबाद उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 53 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी को 6 साल से ज्यादा गुजर गए। लेकिन न शराब पीने वाले बाज आ रहे हैं और न तो शराब तस्कर।
राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है । दो महीने के अंदर पांचवां मौका है जब 50 या 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

एक बार फिर से उत्पाद विभाग ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। जिसमें शराब का सेवन करते या शराब बेचते 53 लोग पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में 10 शराब बेचने वाले हैं जिसमे 2 महिलाएं भी शामिल है जिन्हें शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब भी जब्त की गई है।

आज उत्पाद अधीक्षक ने एक्साइज ऑफिस में इसकी जानकारी दी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मुख्यालय का निर्देश है कि शराब कारोबारियों पर सख्ती बरती जाए। साथ ही शराब पीने वालों को भी नहीं बख्शा जाए। राज्य भर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर जहानाबाद में भी लगातार उत्पाद विभाग कार्रवाई कर रही।

शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक कार्रवाई की गई है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सामने आ गया जदयू-राजद का द्वंद, अंदर की लड़ाई सतह पर आ गई – शाहनवाज

आरा। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर बोले पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन,कहा सामने आ गया जदयू-राजद का द्वंद , अंदर की लड़ाई सतह पर आ गई – शाहनवाज ।

भीतर की बात दूर तक पहुंची, कहा जदयू-राजद के भीतर चल रही बड़ी लड़ाई,आरा परिसदन में प्रेसवार्ता कर दिया बयान।

कुख्यात हथियार तस्कर राजीव झा गिरफ्तार

बेगूसराय। कुख्यात हथियार तस्कर राजीव झा गिरफ्तार। तीन देसी कट्टा बरामद । बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र में एसटीएफ की कार्रवाई।

अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा, उनके पिता और पार्टी नेता जगदानंद सिंह ने की पुष्टि

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा या था और खुद को चोरों का सरकार बताया था।

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है।

जगदानंज सिंह ने कहा है कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।

पटना हाइकोर्ट में दुर्गा पूजा के अवसर पर 1अक्टुबर,2022 से 9अक्टुबर,2022 तक रहेगा अवकाश

पटना हाइकोर्ट में दुर्गा पूजा के अवसर पर 1 अक्टुबर,2022 से 9 अक्टुबर,2022 तक अवकाश रहेगा । 2 अक्टुबर,2022 को पटना हाइकोर्ट में गाँधी जयंती के लिए अवकाश रहेगा।

Patnahighcourt

पटना हाईकोर्ट पुनः 10 अक्टूबर,2022 को खुलेगा और सामान्य अदालती कामकाज प्रारम्भ होगा।

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में बाप-बेटे को अपहरण कर जमकर पीटा, चलती स्कॉर्पियो से दोनों को सड़क पर फेंका, बेटे की मौत, बाप की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक और उसके पिता का पहले किडनैप किया गया, फिर जमकर पिटाई की गई, और जब लड़के ने दम तोड़ दिया तो दोनों को चलती गाड़ी से बीच NH पर फेंक दिया, ताकि हत्या को सड़क दुर्घटना बताया जा सके.युवक के पिता की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र के फकुली चौक का है, जहाँ देर रात चलती स्कार्पियो से दो लोगों को फेंका गया, स्थानीय लोगो ने जब स्कार्पियो से दोनों को फेंकते देखा तो स्थानीय लोगो ने स्कार्पियो सवार तीन लोगो को पकड़ लिया।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घर से भागकर युवती प्रेमी से मिलने के लिए हाजीपुर चली गई थी जहां युवती के परिजनों ने ही उसे पकड़ लिया युवती के परिजन युवक के पिता को भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे वहां से युवक व उसके पिता को सभी स्कॉर्पियो में बैठाकर पीटते हुए फकुली चौक पर लेकर पहुंचे। यही नहीं बल्कि आरोप है कि स्कॉर्पियो में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर उसे चलती गाड़ी से हाईवे पर फेंक दिया इस घटना के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों को फकुली चौक पर ही ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया है. मृतक रौशन कुमार (19 वर्ष) वैशाली जिले के कटहरा ओपी के चेहराकलां अख्तियारपुर सेहान का निवासी था। वहीं आरोपी पक्ष भी वैशाली जिला के भगवानपुर के रहने वाले है।

घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि उनका लड़का केरल में रहकर काम करता था और जो आरोपी घर पर आकर लड़के के पिता को उठते हुए ले गए वो सभी दूर के अपने रिश्तेदार हैं इसलिए किसी ने इसपर शक नहीं किया और फिर चलती हुई गाड़ी में मारपीट करके सड़क पर फेंक दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर हो गए जिसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।वहीं मामले को लेकर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

जहानाबाद : मगध की पावन धरती पर रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जहानाबाद । जिले में रक्तसेवा द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे मातृत्व फाउंडेशन को अंग वस्त्र और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मातृत्व फाउंडेशन टीम को रक्तदान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।

आज एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 11 लोग ने रक्तदान किया और रक्तदान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करनेवाली लगभग दर्जनों विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। उसी सम्मान समारोह मे मातृत्व फाउंडेशन से शामिल हुए मातृत्व फाउंडेशन के निर्देशक विकाश शर्मा को जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी के नवीन संकर और रक्तसेवा के अवनीश कुमार रौबीन के द्वारा सम्मानित किया गया ।

मातृत्व फाउंडेशन के निर्देशक विकाश शर्मा ने बताया कि रक्तदान और भी सामाजिक काम के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर जहानाबाद, पटना, दिल्ली, वेल्लोर, रांची और अन्य जगह पर रक्तदान के क्षेत्र में देश व प्रदेश स्तर पर पहचान स्थापित करने का प्रयास किया है और करते रहूँगा।

उन्होंने कहां कि युवाओं से आह्वान है कि रक्तदान के क्षेत्र मे बढ़चढ़ हिस्सा लेकर जरूरतमंदो की सेवा करें। वहीं मातृत्व फाउंडेशन को सम्मानित किए जाने पर जिलेवासियों को गर्व है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना

दुर्गा पूजा में इस बार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह से ही राजधानी पटना में बादल छाए हुए हैं। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

Patna-weather

मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उनमें पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद,गया, अरवल, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर में पोखर से मिला लापता बच्ची का शव,हत्या कर लाश फेंकने की परिजन जता रहे आशंका

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल स्थित एक पोखर से लापता बच्ची का शव बरामद हुआ। इलाके में इस घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या ने लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला। उसकी पहचान स्थानीय नीरज सिंह की बेटी रुचि कुमारी (8) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। बच्ची के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हालांकि पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया. वहीं मामले की जांच करने खुद पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे कर रहें है।

बच्ची के चाचा मुकेश सिंह ने बताया की वे पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम को मंदिर में रुचि पूजा आरती में शामिल हुई थी। इसके बाद अचानक से लापता हो गई। काफी देर तक उसका पता नहीं लगा तो सब लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजने के बाद भी रुचि का कोई पता नहीं लगा। आज सुबह में पोखर किनारे लाश मिला है।

katra Muzaffarpur

घटना के बाद कई तरह की बाते सामने आ रही है। कोई दुश्मनी तो कोई पूजा समिति से जोड़कर इस घटना को देख रहा है। रुचि के चाचा का कहना है की कुछ लोग नहीं चाहते हैं की पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और सौहार्द वातावरण में हो। अक्सर पहले भी कई बार विभिन्न तरीकों से पूजा बाधित करने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने आशंका जताई है की इस बार भी असमाजिक तत्वों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह का छपरा दौरा 11 अक्टूबर को

छपरा । गृहमंत्री अमित शाह का छपरा दौरा 11 अक्टूबर को, सिताबदियारा में जेपी जयंती समारोह में होंगे शामिल,अमनौर के सहकारिता सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित।

Amit-Shah

तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल छपरा पहुंचे।

उत्तर बिहार का सबसे बड़ा सरगना मोस्ट वांटेड मंटू शर्मा गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। मोस्ट वांटेड मंटू शर्मा गिरफ्तार, मुंबई से पुलिस की विशेष टीम ने लिया हिरासत में । मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने लिया हिरासत में।

उत्तर बिहार का सबसे बड़ा सरगना माना जाता है मंटू शर्मा । कई राज्यों में मंटू शर्मा की है पैठ। बीते दिनों रंगदारी मामले में सामने आया था नाम।

काफ़ी दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश । मुंबई से प्लेन से लाया जा रहा है पटना।

पति पत्नी के झगड़े में पति ने खाया ज़हरीला पदार्थ, जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया भर्ती

जहानाबाद । शुक्रवार की शाम जहानाबाद के टाली बाजार गांव में पति पत्नी के झगड़े के बीच में गुस्से में आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धीरज कुमार जो कि टाली बाजार गांव का रहने वाला है और ऑटो चलाने का कार्य करता था ।आज किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद उसकी पत्नी ने अपने घर वालों को सूचना दी और घर वाले अपनी बेटी को बिना बताए हुए जहानाबाद अपने मायके ले आए।

इसी बात को लेकर गुस्से में आकर धीरज कुमार ने सल्फास की गोली खा ली जिसे उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर के चर्चित ICICI बैंक लूट कांड का पर्दाफाश, साढ़े 6 लाख नगदी के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की गठित एक विशेष टीम ने दिन दहाड़े हुई आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का किया खुलासा,मामले में तीन लुटेरों को किया गया है गिरफ्तार लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख रुपए किया गया बरामद हथियार कारतूस भी किया गया बरामद एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कांफ्रेंस करके दिया है जानकारी।

मुजफ्फरपुर जिला की चर्चित आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया SSP जयंत कांत की गठित एक विशेष टीम ने लूट कांड के मामले में फरार चल रहे तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया मौके से लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख नगदी सहित बैंक लूट में इस्तेमाल बाइक और हथियार को बरामद कर लिया है।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित बैंक को दिन दहाड़े ही करीब साढ़े ₹13 लाख रुपए लूट करके मौके पर से फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक विशेष टीम का गठन करते हुए मामले में फरार चल रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार करके लिया है और इनके पास से लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख रुपए किया गया है बरामद।पकड़े गए आरोपी ने फिर से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे और तभी पुलिस ने मिली जानकारी के बाद करवाई करते हुए सभी को किया है गिरफ्तार।

icicibank

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पकड़े गए सभी लूटेरे बैंक लूट मामले में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और ये सभी बैंक लूट की कई घटना को दे चुके हैं अंजाम मोतीपुर बैंक लूट के मामले में भी रहे हैं आरोपी जिसका एक अपना बैंक लूट का गिरोह है जिसके अन्य सदस्य की कुंडली को खंगाला जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट में मुज़फ़्फ़रपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत राजन साह की 6 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई हुई

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामलें की सुनवाई करते हुए सीबीआई और निर्देशक,सी एफ एस एल,नई दिल्ली को पार्टी बनाने का निर्देश दिया।

इस मामले की सुनवाई के दौरान एसएसपी मुज़फ़्फ़रपुर जयंतकांत ऑनलाइन उपस्थित थे।

अपहृता के वकील ओम प्रकाश प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि एसएसपी,मुजफ्फरपुर द्वारा आज़तक सिर्फ कागजी कार्रवाई किया जा रहा है। लगभग 3 महीना से सिर्फ पॉलीग्राफी टेस्ट का बहाना बना कर कोर्ट का समय बर्बाद किया जा रहा है।

पिछली सुनवाई मे अधिवक्ता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि एक ऑडियो रेकॉर्डिंग है ,जिसमे संदिग्ध राहुल कुमार की आवाज है।वह अपहृत खुशी के बारे में जानता है।

इस पर कोर्ट ने आदेश दिया था कि वह ऑडियो क्लिप एस एस पी को दिया जाए। एसएसपी ऑडियो की पुष्टि करके करवाई करें।लेकिन जो शपथ पत्र एसएसपी के द्वारा हाई कोर्ट में फ़ाइल किया गया है ,उसमे ऑडियो क्लिप का कोई जिक्र नही किया गया।

Patnahighcourt

कोर्ट ने पाया कि इस कांड का उद्भेदन अब एस एस पी, मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा नही हो सकता है।

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि 14.10.2022 तक सभी कागजात सीबीआई को मुहैया करवाई जाए। अगली तिथि को सीबीआई के वकील भी कोर्ट में उपस्थित रहेंगे

यह मामला 16 फरवरी 2021 को 5 साल की खुशी का अपहरण से जुड़ा है। इसका सुराग आज तक नहीं मिला है। खुशी के पिता मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस के कार्यशैली से संतुष्ट नही थे, जिसके कारण खुशी के पिता राजन साह ने पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर किया था।ये याचिका अधिवक्ता ओमप्रकाश ने याचिकाकर्ता की ओर से दायर किया था। इसमे याचिकाकर्ता ने मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढ़वाने का आग्रह किया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 17अक्टुबर,2022 को की जाएगी।

मुजफ्फरपुर में मवेशी लदी तीन कंटेनर जब्त, पशुओं की हो रही थी तस्करी

उत्तर बिहार के कई जिलों में पशु तस्कर सक्रिय हैं। एक बार फिर से इसका खुलासा हुआ। मुजफ्फरपुर में देर रात ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु गुमटी के पास भीखनपुर एनएच 77 के पास से 3 कंटेनर जप्त किया गया जिसमे करीब 300 से ज्यादा मवेशी लदा हुआ है जिसके बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

मामला देर रात का बताया गया है जिसमे तश्करी करके भेजी जा रही मवेशी से लदी हुई तीन बड़े कंटेनर को जब्त किया गया है वही अन्य दो कंटेनर मौके पर से भाग खड़े हुए हैं वही उक्त कंटेनर के दो लोगो जो को चालक और उप चालक बताया गया है उसको स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी की सूचना मिली कि 5 कंटेनर में गाय और भैंस मवेशी को लोड कर जा रहा है जिसके आधार पर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु गुमटी के समीप 5 में से 3 कंटेनर को रोका गया तो उसके बाद थाना को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुँची उसके बाद गाड़ियों कि तलाशी ली गई तो जिसमे वहां तीनो कंटेनर में मवेशी लदा हुआ है मौके का फायदा उठाकर चालक के साथ खलासी फरार हो गया पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

स्थानीय राजेश शाह ने बताया कि जानकारी मिली कि भगवानपुर से 5 गाड़िया क्रॉस कर रही है जिसपर मवेशी लदा हुआ है और आगे बताया कि एक कंटेनर में करीब 200 मवेसी लदा हुआ है पकड़े गए गाड़ी में मवेशी लदे हुए थे जिसकी जानकारी पुलिस को दिया गया जिसके बाद पुलिस करवाई को करते हुए आगे जांच कर रही है।

इसमामले में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि हाजीपुर से कुछ लोग आए थे स्थानीय लोगो के साथ भारत माता कि जयकारा लगाए और निकल गए हमलोग तीनो कंटेनर को जप्त कर लिया है तीन कंटेनर जिसमे बड़ी संख्या में मवेशी लदे हुए है को अभी जब्त किया गया है और अब इसे गौशाला में रखा जाएगा उसके आधार पर हमलोग 3 गाड़ी पकड़े और 2 गाड़ी भाग गया है जिसको लेकर मामले की जांच कर रहे हैं और लिखित शिकायत मिलने के बाद से आगे की करवाई किया जायेगा।

एक महिला अधिवक्ता ने अपने 4 वर्ष के बच्चे का DNA टेस्ट करवाने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की; इसके अनुसार यह बच्चा राज्य के ऊर्जा सचिव संजीव हंस का है

पटना हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता गायत्री कुमारी ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि चार वर्ष का उनका पुत्र आर्यन लगभग चार वर्ष पूर्व 25 दिसंबर 2018 को जन्म लिया है, कथित रूप से राज्य के ऊर्जा सचिव संजीव हंस का है।

दायर याचिका में यह भी मांग की गई है कि यह बच्चा संजीव हंस का है, इसके लिए डी एन ए टेस्ट करवाया जाए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि ए सी जी एम, दानापुर द्वारा 12 मई, 2022 को दिए गए आदेश को रद्द करते हुए, रूपसपुर थाना को कंप्लेंट केस नंबर- 1122 सी 2021 के आधार पर ऊर्जा सचिव संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव, व ललित (गुलाब यादव के सर्वेंट) के पर धारा 323, 341, 376, 376(डी), 420, 312, 120 बी, 504, 506 व 341 आई पी सी और 67 आई टी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज किया जाए।

कथित रूप से गोपालगंज जिले के कटेया थाना की पुलिस द्वारा राज नाथ शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश नहीं करने और गिरफ्तारी के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिलने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है

जस्टिस सी एस सिंह की खंडपीठ ने ये आदेश राज नाथ शर्मा के भाई धनराज कुमार राय द्वारा लापता व्यक्ति को पेश करने को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिकाकर्ता का कहना है कि उसके भाई की गिरफ्तारी 7 जून, 2021 को की गई और सीआर पीसी की धारा 167 में दिए गए अनिवार्य कानूनी कानूनी प्रवधान के बावजूद कोर्ट के समक्ष पेश नहीं किया गया। राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामा में भी इस बात को नकारा नहीं गया है कि राज नाथ शर्मा की गिरफ्तारी कटेया थाना कांड संख्या- 189/ 2021 के तहत नहीं की गई थी।

लेकिन प्रतिवादियों का कहना था कि जब राज नाथ शर्मा पुलिस लॉक – अप में था ,तो वह पुलिस लॉक – अप से भाग गया था।इसे लेकर कटेया पुलिस थाना कांड संख्या – 190 / 2021 दर्ज किया गया था। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा दायर पूरक जवाबी हलफनामा में यह कहा गया है कि एस एच ओ और आई ओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

5 अगस्त, 2022 को हथुआ एस डी पी ओ के नेतृत्व में।

एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी और गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक कोर्ट में मौजूद थे।

इस मामलें पर आगे सुनवाई की जाएगी।

बिहार के गया में यात्री के बैग से 378.81 ग्राम सोना बरामद

गया। यात्री के बैग से 378.81 ग्राम सोना बरामद, 19 लाख का बताया जा रहा है अनुमानित मूल्य।


हावड़ा से लेकर आ रहा था गया, आभूषण से संबंधित कागजात को नहीं किया गया प्रस्तुत,नवादा के वारसलिगंज का रहने वाला है पंकज कुमार।

goldsma

आरपीएफ पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को दी जानकारी ।

पटना हाईकोर्ट ने अररिया जिला के भरगावां अंचल के सीओ द्वारा निजी जमीन को स्कूल की जमीन बताकर उसे तोड़े जाने संबंधी दिए गए नोटिस पर हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक स्थगन आदेश पारित किया

साथ ही जस्टिस मोहित शाह ने किशोर पाठक की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के मकान को तोड़ने पर रोक लगा दिया है।

कोर्ट ने अररिया के डीएम को निर्देश दिया कि वे स्वयं उस जमीन पर जाकर उसे देखें और उचित आदेश संबंधित अधिकारियों को दे। कोर्ट ने डीएम को कहा कि अगली सुनवाई में इस मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे।

कोर्ट ने अररिया डीएम को कहा कि वह इस बात की जानकारी भी अगली सुनवाई में कोर्ट को दें कि याचिकाकर्ता का मकान अतिक्रमण कर बनाये गए जमीन पर है या उसके निजी जमीन पर। मकान तोड़े जाने की नोटिस दिए जाने के पहले अतिक्रमण संबंधी नोटिस उसे दिया गया था या नही।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इन सब बातों की जानकारी अगली सुनवाई में कोर्ट को दें .
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राकेश कुमार झा ने कोर्ट को बताया कि जिस जमीन पर बने मकान को तोडने का नोटिस भरगावां के अंचलाधिकारी ने दिया है, वह उसकी पुस्तैनी जमीन है।

इस मामले की अगली सुनवाई फिर 2 नवंबर को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के स्थानीय निकायों में अन्य पिछडा वर्गों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर सुनवाई पूरी का निर्णय सुरक्षित रख लिया

सुनील कुमार व अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि स्थानीय निकायों के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्टूबर,2022 से होंगे।

कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि इस मामलें पर निर्णय पूजा अवकाश में सुना दिया जाएगा।कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के कार्यक्रम में परिवर्तन करने की जरूरत समझे,तो कर सकता है।

इससे पूर्व इस मामलें पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर 23 सितम्बर,2022 तक सुनवाई कर ले,तो सही रहेगा।

दिसंबर,2021 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जा सकती,जब तक कि सरकार 2010 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित तीन जांच की अर्हता पूरी नहीं कर लेती।

तीन जांच के प्रावधानों के तहत ओबीसी के पिछडापन पर आंकडे जुटाने के लिए एक विशेष आयोग गठित करने और आयोग के सिफरिशों के मद्देनजर प्रत्येक स्थानीय निकाय में आरक्षण का अनुपात तय करने की जरूरत हैं।

साथ ही ये भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा कुल उपलब्ध सीटों का पचास प्रतिशत की सीमा को नहीं पार करें।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने कहा कि जब तक तीन जांच की अर्हता नहीं पूरी कर ली जाती,ओबीसी को सामान्य श्रेणी के सीट के अंतर्गत पुनः अधिसूचित किया जाए।

कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार मे नगर निकायों का चुनाव 10 अक्टूबर, 2022 को चुनाव होने हैं।इसके पूर्व पटना हाईकोर्ट को इस मामलें पर सुनवाई कर ले, तो उपयुक्त रहेगा।

आज पटना हाईकोर्ट ने इस मामलें पर सभी पक्षों की लम्बी बहस सुनने के फैसला सुरक्षित रख लिया।

बेगूसराय: हथियार तस्कर दीपक कुमार गिरफ्तार

बेगूसराय । हथियार तस्कर दीपक कुमार गिरफ्तार। वैशाली जिले के हाजीपुर सुबिदिह का रहने वाला है हथियार तस्कर दीपक कुमार।

बेगूसराय बस स्टैंड के समीप एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार। तीन पिस्टल, छह मैगजीन एक मोबाइल एवं 329 रुपया नगद बरामद …सूत्रों के हवाले से खबर।

पटना हाईकोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने के मामलें में गड़बड़ी करने वाले ओबरा के सीओ और खुदवा के थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए

पटना हाईकोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने के मामलें में गड़बड़ी करने वाले ओबरा के सीओ और खुदवा के थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। जस्टिस मोहित शाह ने डी एम, औरंगाबाद को कार्रवाई कर अगली सुनवाई में फिर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद द्वारा अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सख्त रुख अपनाते हुए आज कोर्ट में तलब किया था।कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि अधिकारी सही जवाब नहीं देंगे,तो उन्हें जेल भेजा जा सकता है।आज कोर्ट में औरंगाबाद के एस पी भी सुनवाई के दौरान उपस्थित थे।

Patnahighcourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि खुदवा थानाध्यक्ष एक महिला को सहयोग दे कर जिनके भूमि पर अतिक्रमण था,उनके पूरे परिवार के विरुद्ध एस सी/एस टी एक्ट के तहत औरंगाबाद सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया है।साथ ही जिनकी भूमि है,उन्हें तरह तरह से धमका रहे है।साथ ही सीओ की भूमिका संदिग्ध है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 10अक्टूबर, 2022 को की जाएगी।

अवैध बालू खनन को लेकर बीहटा में फिर गोलीबारी, चार की मौत, कई लोग जख्मी

बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद में सोन नदी से अवैध बालू निकासी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। चार व्यक्ति की गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। कई लोग घायल हुए हैं।

सूचना के बाद मौके पर बिहटा पुलिस पहुंच गई है। कल रात से चल गोली चलने की बात सामने आई है। बिहार में फिलहाल राज्य सरकार ने बालू खनन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। दूसरी और बालू माफियाओं के द्वारा अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

यहां तक कि बालू माफिया अब किसानों के निजी जमीन को अपना निशाना बनाते जा रहे हैं। जिसके अवैध खनन को लेकर मिल रही लगातार सूचना के बाद दो दिन पहले ही पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बिहटा और मनेर के सोन नदी इलाके में छापेमारी किया गया था।

इस छापेमारी के दौरान लगभग दो दर्जन पोकलेन मशीन को जब्त किया गया है और उसमें खनन विभाग और जिला पुलिस बल के द्वारा तोड़फोड़ किया गया था।

निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर, इस बार कर्मचारी नहीं जनप्रतिनिधि टारगेट पर

बिहार में घूसखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगरानी की टीम हर कुछ दिन के अंतराल पर घूसखोर कर्मियों को दबोच रही है। लेकिन इसके बावजूद भी घूसखोरी की घटनाएं शायद कम नहीं हो रही।

इसका ताजा उदाहरण है वैशाली की घटना। जहां एक घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। इस बार रिश्वतखोर कोई सरकारी कर्मी नहीं बल्कि एक प्रतिनिधि था। जी हां मुखिया को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

वैशाली के लालगंज के एतवारपुर सिसौला के मुखिया को 2 लाख 16 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।निगरानी की टीम ने मुखिया दिनेश लाल को घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा है। गिरफ्तार मुखिया को साथ लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है।

इलाके में घूसखोर मुखिया की चर्चा खूब हो रही है। वहीं इस घटना के बाद हर दिन कमाई में लगे ग्राम पंचायत प्रतिनिधि डरे सहमे दिख रहे हैं।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के चर्चित सुल्तान पैलेस को ध्वस्त करने के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की

अमरजीत की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते सुल्तान पैलेस के मामलें पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देते हुए राज्य सरकार को 8 सप्ताह में जवाब देने को कहा।

इस जनहित याचिका में राज्य सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी गई थी, जिसमें उसने सुल्तान पैलेस को तोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री रामकृष्ण ने कोर्ट को बताया कि ये ऐतिहासिक महत्व का स्मारक है और लगभग सौ साल पुराना हैं।

ऐसे भवन के देखभाल और उसे सही स्थिति में रखने की जगह उसे तोड़े जाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है,जो उचित नहीं है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा कि सौ साल पुराने ऐतिहासिक स्मारक को क्यों तोड़ने का निर्णय लिया गया है।कोर्ट ने इस जनहित याचिका में उठाए गए मामला की सराहना करते हुए राज्य सरकार को जवाब देने के लिए आठ सप्ताह का मोहलत दिया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 1दिसम्बर,2022 को होगी।

घरवालों से परेशान होकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी के घर रहने की जिद पर अडी

सीवान के मैरवा की घटना है, जहां प्रेमिका अपने घर वालो से परेसान होकर प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। यह हम नहीं कह रहे हैं जबकि यह कहना है प्रेमिका का।

दरअसल मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है। प्रेमी मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव के रहने वाला राम लखन है जिसके घर पहुंच गई प्रेमिका। बताया जा रहा है कि इन दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के घर वाले को यह बात मंजूर नहीं थी।

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष वाले द्वरा थाना में आवेदन दीया है।तो वह अब लड़की लड़के के साथ रहने की जिद कर रही है और लड़के के घर पहुची हुई है।अब ये बात चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब देखना है कि लड़की अपने घर जाती है या प्रेमी के घर ही रहती है।

पटना हाईकोर्ट में बिहार के स्थानीय निकायों में अन्य पिछडा वर्गों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर सुनवाई कल भी जारी रहेगी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा सुनील कुमार व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही है।

इससे पहले इस मामलें पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर 23 सितम्बर,2022 तक सुनवाई कर ले,तो उपयुक्त रहेगा।

दिसंबर,2021 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जा सकती,जब तक कि सरकार 2010 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित तीन जांच की अर्हता पूरी नहीं कर लेती।

तीन जांच के प्रावधानों के तहत ओबीसी के पिछडापन पर आंकडे जुटाने के लिए एक विशेष आयोग गठित करने और आयोग के सिफरिशों के मद्देनजर प्रत्येक स्थानीय निकाय में आरक्षण का अनुपात तय करने की जरूरत हैं।

साथ ही ये भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा कुल उपलब्ध सीटों का पचास प्रतिशत की सीमा नहीं पार करें।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने कहा कि जब तक तीन जांच की अर्हता नहीं पूरी कर ली जाती,ओबीसी को सामान्य श्रेणी के सीट के अंतर्गत पुनः अधिसूचित किया जाए।

कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार मे नगर निकायों का चुनाव 10 अक्टूबर, 2022 को चुनाव होने हैं।इसके पूर्व पटना हाईकोर्ट को इस मामलें पर सुनवाई कर ले, तो उपयुक्त रहेगा।

आज पटना हाईकोर्ट में इस मामलें पर दिन भर सुनवाई हुई,लेकिन बहस पूरी नहीं हो पायी।इसलिए अब इस मामलें पर कल भी सुनवाई होगी।

लालू यादव ने कहा न केवल PFI, बल्कि RSS पर भी बैन लगना चाहिए

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएफआई पर प्रतिबंध को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि न केवल पीएफआई, बल्कि आरएसएस पर भी बैन लगना चाहिए.

IRCTC घोटाला मामले में तेजस्वी यादव को झटका; 18 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में तेजस्वी यादव को झटका लगा है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। साथ ही 18 अक्टूबर को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।

TEJASHWI

बताते चलें कि सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दर्ज कर कहा था कि तेजस्वी यादव की जमानत याचिका को रद्द कर दिया जाए। सीबीआई का आरोप था कि तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीबीआई को धमकाया था। इसलिए उनकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया जाय।

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई टेलीकॉलिंग सिस्टम, अब फोन करके घर मंगा सकेंगे दवाई

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में टेलीकॉलिंग सिस्टम शुरू किया गया, जिसके माध्यम से अब लोग घर बैठे कॉल करके डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, और दवाइयां भी घर बैठे मंगा सकते हैं।

राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बिहार के सभी सदर अस्पतालों में इसकी शुरुआत की जा रही है। सिविल सर्जन डा यू सी शर्मा ने बताया कि इसे सुमन योजना के तहत शुरू किया जा रहा है। इसका जिम्मा हैदराबाद की एक निजी एजेंसी को दिया गया है। इसका नंबर 104 रहेगा।

इस नंबर पर फोन करने बाद लोगों सारी जानकारियां मिल सकेंगी।वही सिविल सर्जन ने बताया कि कॉल सेंटर पर फोन करके लोगों को डॉक्टर और दवाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही एंबुलेंस की भी जानकारी मिल सकेगी।

जहानाबाद : केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जदयू के द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय से सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया

जहानाबाद। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आज मंगलवार को जदयू के द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय यथा जहानाबाद, काको,रतनी फरीदपुर,मखदुमपुर, घोसी, हुलासगंज एवं मोदनगंज में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया।

जिला मुख्यालय में मार्च के बाद अम्बेडकर चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी संतोष कुशवाहा ने कहा कि भाजपा देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रही है। इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए इस मार्च का आयोजन किया गया है।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से भाजपा पूरे देश में अलग-थलग पड़ गई है।

वहीं सतर्कता एवम जागरूकता मार्च को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री कृष्णंदन वर्मा ने कहा की हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के प्रयासों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया तय है।

कृष्ण नंदन वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार

भाजपा देश में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने और विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी है।

सभा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी मनोरंजन गिरी ने कहा कि ये वही बीजेपी के कमल का फूल है जिसका बटन दबाने से सरकारी बैंक को प्राइवेट कर दिया गया और इनका विकास हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, पाकिस्तान यही तक सिमित रह गया!

यह वही कमल का फूल है। जिसका बटन दबाने से हर साल दस लाख रोजगार देने का वादा था लेकिन उसके बाद इन्होने लाखो नौकरिया छिन ली।

ये वही मोदी सरकार है। जो रेलवे एवं एयरपोर्ट को बेच रहा है। इस लिए भाजपा हटायो देश बचाओ।

इस मार्च में महेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल शर्मा ,निरंजन केशव प्रिंस,रामभवन सिंह कुशवाहा, अमित कुमार उर्फ़ पम्मु, दिलीप कुशवाहा , दिलीप कुमार पटेल, रंगनाथ शर्मा,संभू शर्मा, सिया देवी,रंधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा, मो अरमान अहमद उर्फ गुड्डू,राकेश पांडेय,मुकेश शर्मा, प्रेम कुमार पप्पु,अनुज कुमार निराला,हरेराम शर्मा , विनोद केशरी ,रशीद प्रवेज, अजीत कुमार , कल्पनाथ कुमार, मूर्तजा अंसारी, कुंदन कुमार बिमल, धनन्जय दास आदि शामिल थे।

बिहार के दरभंगा में डायन का आरोप लगा पिटाई कर जिंदा जलाने का प्रयास

दरभंगा । डायन का आरोप लगा महिला की जमकर की पिटाई । अधमरे महिला को DMCH में करवाया गया भर्ती । तांत्रिक विद्या कर बच्चे की हत्या का महिला पर लगाया आरोप।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की बचाई जान। बच्चे का शव आरोपित महिला के निर्माणाधीन मकान से मिलने के बाद नाराज हुए स्थानीय।

सकतरपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर दरगाह टोल का है घटना। आज महिला का अस्पताल में किया भर्ती।

पटना हाई कोर्ट ने मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में कई व्यक्तियों के आंख की रौशनी खो जाने के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का मोहलत दिया है।

इस मामलें में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया था।कोर्ट ने पूरा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय दिया।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में निदेशक प्रमुख,स्वास्थ्य सेवा और सिविल सर्जन, मुजफ्फरपुर द्वारा हलफनामा नहीं दायर करने को गम्भीरता से लिया थ।पूर्व की सुनवाई में मुजफ्फरपुर के एस एस पी को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट ने निर्देश दिया था।मुकेश कुमार ने ये जनहित याचिका दायर की है।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ता के अधिवक्ता वी के सिंह ने कोर्ट को बताया था कि इस मामलें में दर्ज प्राथमिकी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

इसमें कोर्ट को यह भी बताया गया था कि आँखों की रोशनी गवांने वाले पीडितों को बतौर क्षतिपूर्ति एक एक लाख रुपए दिए गए हैं।साथ ही मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल को बंद करके एफ आई आर दर्ज कराया गया था,लेकिन अब तक दर्ज प्राथमिकी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर आई हॉस्पिटल के प्रबंधन व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा बरती गई अनियमितता और गैर कानूनी कार्यों की वजह से कई व्यक्तियों को अपनी आँखें की रोशनी खोनी पड़ी।

याचिका में आगे यह भी कहा गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करनी चाहिए, क्योंकि इन्हीं की लापरवाही की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी ऑंखें गंवानी पड़ी।

इस मामले पर अगली सुनवाई दुर्गापूजा अवकाश के बाद की जाएगी।

मुजफ्फरपुर के एक गांव में किसी को पहली बार हुई सरकारी नौकरी तो गांव और परिवार में जश्न का माहौल, राकेश ने तोड़ा आजादी के बाद का रिकॉर्ड

उत्तर भारतीयों में सरकारी नौकरी को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता हैं, खासकर बिहार में युवाओं की पहली कोशिश सरकारी नौकरी पाने की ही होती है। लेकिन मुजफ्फरपुर का एक ऐसा गांव हैं जहाँ आजादी के बाद से एक भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं हुई। लेकिन अब जब गांव के एक युवा ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है तो गांव में जश्न का माहौल है।

हम बात कर रहें हैं मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के सोहागपुर गांव की जहाँ पहली बार किसी युवक को सरकारी नौकरी मिली है, इसको लेकर परिवार और गांव में ख़ुशी का माहौल है. आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर भी पूरे गांव में किसी को सरकारी नौकरी नही मिल पाई थी, लेकिन अब गांव के ही युवक राकेश कुमार ने इस मिथक को तोड़ दिया है और अब वो सरकारी शिक्षक बन गए है।

आपको बता दें कि यह गांव लगभग 2000 लोगों की आबादी वाला है लेकिन आज तक किसी को सरकारी सेवक बनने की सफलता हाथ नहीं लगी थी. गांव के स्वर्गीय राम लाल चौधरी के पुत्र राकेश कुमार ने अपनी सच्ची लगन और मेहनत के बदौलत मुकाम को हासिल कर दिखाया है. राकेश गांव में शिक्षा दीक्षा के बाद MCom की पढ़ाई जिला दरभंगा के यूनिवर्सिटी से किया और उसके बाद राजस्थान से B.Ed की परीक्षा पास की।

वही इस सफलता की बात सुनकर स्थानीय लोग काफी खुश हैं और गांव वालों का कहना है कि आजादी के ही बाद यह पहला लड़का है जो अपनी मेहनत और लगन के बदौलत अपने गांव का नाम रोशन किया, इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

आपको बता दें कि राकेश कुमार की नियुक्ति मुजफ्फरपुर के जिले के तुर्की के प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा में हुई है जहां वे अब बच्चों को शिक्षा देंगे।

कोरोना की वैश्विक महामारी से मूर्तिकार भी नहीं रहे अछूते, इस बार फायदे की उम्मीद से चेहरे पर लौटी खुशी

पिछले 2 साल से कोरोना की मार ने एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था तक हिला कर रख दी तो वहीं छोटे से बड़े कारोबारी एवं रोजगार करने वाले मजदूरों तक इसका असर देखने को मिला।

खासकर आवाजाही की मनाही के बाद मूर्तिकारो पर इसका खासा असर दिखा। जब मूर्तिकार को रोजगार ही मिलना बंद हो गया। लेकिन इस बार कोरोना के प्रकोप में कमी के बाद दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की इजाजत लोगों को मिली तब मूर्तिकारों को भी एक बार फिर रोजगार मिलना शुरू हुआ और उनकी दिनचर्या भी सामान्य होने लगी तथा जिंदगी पटरी पर लौटने लगी ।

शहरों में कई इलाके में मूर्ति कारों की बड़ी तादाद है जो जिले ही नहीं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर मूर्ति का निर्माण करते हैं एवं अपने परिवार का प्रतिपालन करते हैं ।

मूर्तिकारों ने बताया कि पिछले 2 साल से जब वह कहीं बाहर जाते थे तो वहां से उन्हें वापस कर दिया जाता था और इसकी सबसे बड़ी वजह थी की कोरोना का असर लोगों की आस्था पर भी दिखने लगा था और लोग सरकार के निर्देश के आलोक में पूजा पाठ से भी दूर होते जा रहे थे ।

कई जगहों पर मूर्ति के निर्माण तक नहीं हुए जिससे उन लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई थी । लेकिन अब जब जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटने लगी हैं तो मूर्तिकारों में भी खुशी है एवं उन्हें आशा के साथ साथ विश्वास भी है कि अब वे अपने रोजगार को पुनः एक बार फिर जीवंत कर सकेंगे और अपने परिवार का पालन सही ढंग से कर सकेंगे । साथ ही साथ देश के उत्थान में भी अपना हाथ बटाएंगे ।

भारी मात्रा में शराब जब्त, 6 गिरफ्तार; तलाशी के दौरान मिली कामयाबी

जहानाबाद । शराब बेचने वालों और पीने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग के साथ ही जहानाबाद पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। झारखंड से शराब लाकर दुर्गा पूजा एवं नगर निगम चुनाव में हुड़दंग मचाने के प्रयास में जुटे शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर झारखंड से शराब बिहार ला रहे हैं।

जहानाबाद की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कार और बस से भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया है। जिस कार से खराब मिली है उसपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा है। इस मामले मे पुलिस ने बस के ड्राइवर और खलासी समेत कार सवार 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जुटी है।

बीजेपी का झंडा लगी कार से शराब मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट स्टेशन गुमटी के वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रांची से पटना जा रही बस और बीजेपी का झंडा लगी कार से 400 से ज्यादा बोतल शराब को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 77 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस की मानें तो बस की छत पर सामानों के बीच में शराब की खेप छिपाकर रखा गया था। छापेमारी के दौरान बस से कई कार्टन शराब बरामद किया गया है जबकि लग्जरी कार से भी काफी मात्रा में शराब पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस को शक है कि लग्जरी कार पर सवार लोगों द्वारा ही बस से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। जहानाबाद जिले में 2 दिनों के अंदर भारी मात्रा में शराब की बरामदगी बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा कर रहा है।

फुलवरिशरीफ में तार का पेड़ ऑटो पर गिरा, ऑटो पर सवार 3 लोगों की मौके पर मौत

दानापुर के फुलवारी शरीफ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बड़ा हादसा हुआ है रोड किनारे मौजूद लंबा तार का पेड़ ऑटो पर गिर गया है ।

जिसमें ड्राइवर सीट के बगल में बैठे हैं तीन की मौत हो गई है जब 5 लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें से भी एक की मौत इलाज के दौरान हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।

घटना फुलवारीशरीफ के महावीर कैंसर संस्थान के पास घटित हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तार के पेड़ को ऑटो से हटाया और सभी गंभीर घायालाओं को अस्पताल पहुंचाया है।

घटना की जानकारी के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर भीड़ लगाने से जाम की स्थिति बनी हुई है। ऑटो की स्थिति देख कर दिल दहल जा रहा था ।

शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ जहानाबाद उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद । शराब के खिलाफ एक बार फिर जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। मद्य निषेध के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर अरवल से आयी उत्पाद विभाग के अधिकारियों की टीम और जहानाबाद की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की ।

संयुक्त कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक के भीतर 63 लोगों को गिरफ्तार किया । जिसमें 6 महिलाएं समेत 14 कारोबारी शामिल हैं। 49 लोग शराब के नशे की हालत में पकड़े गए हैं। इस दौरान 25 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

जहानाबाद के एक्साइज सुपरिंटेंडेंट अश्विनी कुमार ने सोमवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर लगातार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अश्विनी कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जहानाबाद

इसी क्रम में जहानाबाद जिले के टेहटा, मखदुमपुर, नगर थाना, परस विगहा, घोसी, शकूराबाद थाना क्षेत्र के अलावा अन्य ओपी क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया जिसमें 63 लोग पकड़े गए। दो महिलाएं एवं दस पुरुष शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए।

उक्त सभी स्थलों से 49 वैसे लोग पकड़े गए जो शराब पीकर शोर मचा रहे थे या भागने की कोशिश कर रहे थे।

लूट कांड में गिरफ्तार जवानों को लाया गया छपरा, पुलिस कार्यालय में एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

छपरा । छपरा में पिछले 5 सितंबर को हुए 60 लाख लूट कांड में गिरफ्तार दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस कार्यालय लाया गया जहां एसपी ने प्रेस को संबोधित किया ।

शशि भूषण सिंह और पंकज पटना में गिरफ्तार किए गए थे जिनके पास से 14 लाख रुपये मूल्य के लूट का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तार शशि भूषण सिंह बीएसएपी 5 पटना में वही पंकज परमार बीएसएपी 14 पटना में कार्यरत है। दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों छपरा के गरखा में भी ऐसे ही घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में भी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस इनके द्वारा किए गए अन्य किये गए अन्य मामलों की जांच भी कर रही है।

lootkand

छपरा में उत्पाद विभाग के बैरक पर हमला, शराब तस्करों की करतूत

छपरा । छपरा में बीती रात उत्पाद विभाग के बैरक पर शराब तस्कर के समर्थकों ने हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

उत्पाद पुलिस ने नई बस्ती के 4 लोगों को गिरफ्तार किया था जिनके समर्थन में लोग उत्पाद विभाग के बैरक में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

इस दौरान हंगामा करने वाले लोगों ने उत्पाद विभाग की गाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

आम लोगों से जुड़े मुद्दे को उठाने की ताकत वकीलों में ही हैं: चीफ जस्टिस यू यू ललित

पटना, 24 सितंबर 2022।  सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यू यू ललित ने वकीलों के शक्ति की रेखांकित करते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दे को उठाने की ताकत वकीलों में ही हैं। बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया और बिहार राज्य बार कॉउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से पटना के बापू सभागार में वकीलों के सामाजिक दायित्व के विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

चीफ जस्टिस ललित ने कहा कि वकीलों की सामाजिक भूमिका काफी बड़ी हैं,लेकिन उन्हें आम लोगों से सम्बंधित मुद्दे उठाने की बड़ी ताक़त है।उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम में अग्रिम पंक्ति में वकीलों ने ही स्वतन्त्रता संग्राम को नेतृत्व दिया।

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका को एक टीम की तरह देश के कल्याण के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि देश में लगभग चार करोड़ अस्सी लाख मामलें पूरे देश की अदालतों में मामलें सुनवाई के लिए लंबित है।उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और हाईकोर्ट और वकील के सहयोगी इन्हें काफी हद तक कम किया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग नौ हज़ार करोड़ रुपए निचली अदालतों में बुनियादी सुविधाएँ के लिए रखे गए,लेकिन उस राशि का पूरा उपयोग नहीं किया गया।ये अफ़सोस की बात है।

बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बिहार के वकीलों ने उत्साह दिखाया,वह अद्भुत हैं।उन्होंने समाज में वकीलों की भूमिका इंगित करते हुए कहा कि वकील न सिर्फ पेशेगत कार्य करते है,बल्कि आम लोगों की सेवा और कानूनी सहायता देते हैं।

उन्होंने राज्य के वकीलों के की दशा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के सिविल और अन्य अदालतों में बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है।न उनके बैठने की सही व्यवस्था है,न शौचालय की।

महिला अधिवक्ताओं की दशा और भी बुरी है।इन्ही स्थितयों के कारण इन कोर्ट में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी काफी कम है।उन्होंने ने कहा कि वकीलों के साथ बदसलुकी और हत्याओं की काफी घटनाएं होती है।इसके लिए एडवोकेट एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय कॉल,जस्टिस एम आर शाह,जस्टिस बी आर गवई,जस्टिस माहेश्वरी,जस्टिस एम एम सूंदरश ने भी इस सेमिनार को सम्बोधित किया।पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने भी सेमिनार को सम्बोधित किया।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यू यू ललित,किरण रिजिजू समेत अन्य अतिथियों कार्यक्रम सभागार और व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की।

नगर पालिका चुनाव में दो से अधिक बच्चे मामले में पीआईएल पटना हाईकोर्ट में दायर

मुजफ्फरपुर। बिहार की नगर निकाय चुनाव में दो बच्चों से अधिक वालों को चुनाव में लडने में अयोग्य घोषित किए जाने के सरकार के फैसले के विरुद्ध जनहित याचिका दर्ज कराया। मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अब पटना हाई कोर्ट में दायर किया याचिका।

बिहार राज्य में होने वाली नगर पालिका चुनाव 2022 के सरकार द्वारा दो बच्चों से अधिक वालों को निकाय चुनाव के उम्मीदवारी के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को आज हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और इसको मुजफ्फरपुर के रहनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दिया है और पटना हाई कोर्ट में दायर याचिका में यह आरोप लगाया है की बिहार सरकार का यह कानून आमलोगों के हित के नही है तो इससे बहुत सारे लोग चुनाव लडने से वंचित रह जायेंगे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

तमन्ना हाशमी ने बताया की जब सरकार ने इस मामले में वर्ष 2011 में ही नियम को लाया था तो इतने वर्ष के बाद से इसको लाने का क्या औचित्य और यह नियम अब तक के विधान सभा चुनाव पंचायत चुनाव में क्यों नहीं लागू किया गया था अब इसको लेकर सवाल उठाया है।

बिहार के कई इलाकों में बारिश और ठनका का कहर जारी

मुजफ्फरपुर। बारिश और ठनका का कहर मुजफ्फरपुर में जारी । एक व्यक्ति की ठनका के गिरने से मौत, मचा कोहराम। मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र की घटना।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ओइये SKMCH भेजा। घटना के बाद मौके पर उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़, परिजन का रो रो कर हुआ बुरा हाल। मृतक की पहचान 22 वर्षीय धीरज के रूप में किया गया है।

thunderstorm

वहीं गोपालगंज के अलग-अलग जगहों पर हुआ हादसा। वज्रपात से दो लोगों की मौत। 3 महिला समेत चार लोग झुलसे। सदर अस्पताल में सभी का चल रहा है ईलाज।

गोपालगंज को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी सौगात

गोपालगंज । डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी सौगात। गोपालगंज के थावे में की मेडिकल कॉलेज की घोषणा। मॉडल सदर अस्पताल के भवन बनाने का किया शिलान्यास।

थावे मंदिर के जीर्णोद्धार पर करोड़ो रुपए होंगे खर्च। 600 करोड़ राशि विकास योजनाओं पर होंगे खर्च।

बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया व बिहार राज्य बार कॉउंसिल द्वारा आज 24 सितम्बर,2022 को पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया है

बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर बिहार में कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है।इस सेमिनार का विषय समाज निर्माण में वकीलों की भूमिका और योगदान।

उन्होंने बताया कि इस समारोह में भारत के चीफ जस्टिस यू यू ललित,केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू,सुप्रीम कोर्ट के कई जज, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत अन्य जज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथिगण इसमें भाग लेंगे।

इसके साथ दूसरे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, जज और पूर्व जज भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।बड़ी संख्या मे राज्य के बाहर से भी वकीलों के आने का हैं।

24 सितम्बर,2022 को यह कार्यक्रम दस बजे दिन में प्रारम्भ होगा।ये सत्र दिन में डेढ़ बजे तक चलेगा।दूसरे सत्र में युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसके बाद इन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएँगे।

बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने जानकारी दी इस समारोह में पाँच हज़ार से अधिक वकील शामिल होंगे। इनमेंं बाहर से बड़ी संख्या मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।