Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#BiharNews”

पटना हाईकोर्ट ने पीएमसीएच में बंद पड़े आधुनिक मेडिकल उपकरण को चालू करने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं पीएमसीएच को 19 जुलाई,2022 तक जवाब देने का निर्देश दिया

पटना हाईकोर्ट ने पीएमसीएच में बंद पड़े आधुनिक मेडिकल उपकरण को चालू करने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं पीएमसीएच को 19 जुलाई,2022 तक जवाब देने का निर्देश दिया है।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने विकास चंद्र की लोकहित याचिका पर सुनवाई किया।

जनहित याचिका द्वारा याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में मरीज़ों के काम आने वाले 3 वेंटिलेटर, कई सारे मेडिकल उपकरण चालू हालत में नहीं है ।अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीज़ों के उपयोग के लिए नहीं लाए जा रहे हैं ।

याचिकाकर्ता ने इससे पहले 2013 में हाईकोर्ट के समक्ष रिट याचिका दायर की थी, जिसके तहत उन्होंने कोर्ट से माँग की थी कि पीएमसीएच प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए भारी संख्या में मेडिकल उपकरण मौजूद होने के बाद भी मरीज़ों को इसका लाभ नहीं पा रहा है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस पर हाईकोर्ट ने 2015 में आदेश पारित कर पीएमसीएच प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह जल्द इन मेडिकल उपकरण को सुचारु रूप से काम में लाकर मरीज़ों को इसका लाभ दे ।

याचिकाकर्ता ने याचिका द्वारा कोर्ट को यह भी बताया कि उक्त अस्पताल में 2012-13 में ख़रीदे गए तीन वेंटिलेटर अभी तक बक्से में बंद हैं और अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज़ों से यह कहा जा रहा है कि अस्पताल ने वेंटिलेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरणों की भारी कमी है । इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी ।

व्यक्तिगत संबंध की सामाजिक स्वीकृति उसे कानून की नजर में मान्यता देने का आधार नहीं है – पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि व्यक्तिगत संबंध की सामाजिक स्वीकृति उसे कानून की नजर में मान्यता देने का आधार नहीं है। जस्टिस ए अमानुल्लाह एवं जस्टिस पूर्णेंदु सिंह की खंडपीठ ने अमित राज की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया ।

याचिकाकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी को उसके मायके वालों ने जबरन अपनी कस्टडी में रखा हुआ है । याचिकाकर्ता पति एवं प्रतिवादी पत्नी के बीच विवाह हो चुका है और वे अपनी शादी को जारी रखना चाहते हैं। लड़की के पिता को एकमात्र चिंता यह थी कि उसकी बेटी सुरक्षित रहे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता की पत्नी को जब अदालत में पेश किया गया, तब लड़की ने कहा कि उसने स्वेच्छा से याचिकाकर्ता से शादी की है और वह याचिकाकर्ता के साथ रहना चाहती है।

अदालत ने अपने फैसले में उल्लेख किया कि लड़की बालिग है और शादी करने या अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के साथ रहने के लिए स्वतंत्र है।कोर्ट ने तथ्यों के मद्देनजर याचिकाकर्ता के साथ उसे अपने ससुराल जाने की अनुमति दे दी।

एमएलसी बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचे अनिल शर्मा, कई जगहों पर स्वागत समारोह

भारतीय जनता पार्टी ने जहानाबाद के अनिल शर्मा को एमएलसी बनाया है। हालांकि अनिल शर्मा ने अभी तक शपथ नहीं ली है लेकिन निर्वाचित होने के बाद पहली बार वह अपने शहर जहानाबाद पहुंचे।

नवनिर्वाचित एमएलसी के लिए जहानाबाद में कई जगहों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अनिल शर्मा ने शाम में सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन बुलाया जहां पत्रकारों के कई सवालों का उन्होंने जवाब दिया। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने जहानाबाद के लिए क्या प्राथमिकता तय की है?

नवनिर्वाचित एमएलसी ने बताया यह कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से राय मशविरा के बाद में प्राथमिकता तय करेंगे।

अनिल शर्मा

पटना हाईकोर्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने समक्ष विकास कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन अपने हाथ में लेने हेतु कानून बनाने को कहा।

कोर्ट ने कहा कि अगर विधान सभा यदि सत्र में नहीं हो,तो इसके लिए अध्यादेश लाया जा सकता है, जिसे बाद में कानून का रूप दिया जा सकता है।कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बिहार विद्यापीठ सोसाईटी व इसके सदस्यों के क्रियाकलापों की जांच करने के लिए राज्य निगरानी को निर्देश दिया था।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जानना चाहा था कि डा राजेंद्र प्रसाद से सम्बंधित स्मारकों को देख रेख कर सकता है या नहीं।इस पर अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया था कि जो सौ वर्ष से पुराने स्मारक हैं,ये उनकी ही देख रेख कर सकते हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने उनसे कहा कि वे विशेष परिस्थिति में क्या वे इसके देख रेख का जिम्मा ले सकते हैं।पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि बिहार विद्यापीठ परिसर में सभी गैर कानूनी अतिक्रमण को हटा दिया गया।

साथ ही बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन का जिम्मा पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दिया गया।इस मामलें पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने राजधानी पटन में हर वर्ष होने वाले जलजमाव की भयंकर समस्या को काफी गम्भीरता से लेते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने नवीन कुमार व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं सुनवाई करते हुए जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है।

कोर्ट ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए की गई कार्रवाई,काम कर रहे सम्प हाउस की स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव का पूरा ब्यौरा देने का निर्देश दिया।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा हर वर्ष जलजमाव से निपटने के लिए दावा करने के बाद भी हर वर्ष पटना के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों को जलजमाव की विभिषिका झेलनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा 1997 में पटना के जलजमाव के सम्बन्ध में एक जनहित दायर की थी।तब से पटना हाईकोर्ट ने जलजमाव की समस्या को सुलझाने के कई सख्त आदेश दिया,लेकिन 25 वर्षों बाद भी जलजमाव के हालत सुधरने के बजाय और बदतर हो गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

हर साल नालों की उड़ाही करने का काम होता हैं,जिसमें बड़े पैमाने पर फंड खर्च होता हैं,जब एक दिन के बरसात में इनकी पोल खुल जाती हैं।

कल एक दिन की ही बारिश में पटना के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का दृश्य नज़र आने लगा था।कोर्ट ने मामलें को गम्भीरता से लेते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त को अगली सुनवाई पूरा ब्यौरा देते हुए हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया।इन मामलों पर फिर एक सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में दुष्कर्म के आरोप में उम्रक़ैद की सजा पाए दो अभियुक्तों को बरी कर दिया

जस्टिस ए एम बदर एवं जस्टिस राजेश कुमार वर्मा की खंडपीठ ने हीरा यादव एवं अन्य की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें उम्रक़ैद की सजा से मुक्त कर दिया ।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दिनांक 17.04.2001 को जब वह पश्चिम चंपारण स्थित अपने गाँव प्रेमाहीं में अपने परिवार के साथ सो रही थी, तब क़रीब रात के 11 बजे हीरा यादव एवं दो अन्य अभियुक्त उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पिता के साथ मारपीट की ।

इसके बाद उन लोगों ने उसे घसीट कर खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके विरुद्ध पीड़िता ने दिनांक 18.01.2001 को भितहा थाने में उपरोक्त अभियुक्तों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने इन सभी अभियुक्तों को दोषी मानते हुए 19.02.2014 को आईपीसी की धारा 376(2)(g) के तहत उम्रक़ैद की सजा सुनाई।

अपीलार्थियों की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप से मेडिकल रिपोर्ट मेल नहीं खाता है। इस पूरे मामले में किसी भी स्वतंत्र गवाह का परीक्षण नहीं हुआ है । इस पर खंडपीठ ने संदेह का लाभ देते हुए उक्त दोनों अभियुक्तों को सजामुक्त कर दिया ।

अररिया में नूना नदी ने बदली धारा, एक गांव के बीच से बहने लगी नदी

अररिया के सिकटी में अचानक आई बाढ़ ने त्राहिमाम मचाकर रखा हुआ है। नेपाल में बारिश के नाद नूना नदी अपनी पुरानी धारा में वापस लौट आयी है। जिसकी वजह से सिकटी के घोड़ा चौक से सिंघिया जाने वाली सड़क कट गई। गांव के बीचों-बीच होकर नदी बहने लगी।

दरअसल 2017 की बाढ़ में इस नदी ने अपनी धारा बदल ली थी। जो सालगुड़ी होकर बह रही थी। लेकिन बीते 2 दिनों से अररिया और नेपाल में हुई भारी बारिश से नूना नदी ने फिर से रास्ता बदल लिया और पुरानी धारा में वापस लौट आयी है।

यही वजह है कि अब सिंघिया गांव जाने वाली सड़क काटकर नदी बीचों-बीच बहने लगी है। वहीं आपदा पदाधिकारी ने बताया कि राहत के लिए पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

जेल के पास मिला जवान का शव, बोलने से बचती दिख रही पुलिस

नवादा मंडल कारा के समीप बीएमपी जवान की लाश खेत के समीप से बरामद हुई है।मंडल कारा के ठीक सामने खेत से बीएमपी जवान की लाश आज बरामद हुई है।

जवान की पहचान कर ली गई है। मृतक जवान संदीप तमांग मंडल कारा में सुरक्षा की ड्यूटी पर पदस्थापित था। वह कल देर शाम से ही लापता था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई थी। आज दिन भर उसका कोई अता पता नहीं चल सका और देर शाम उसकी लाश खेत के समीप पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुई।

इस घटना की सूचना पाते ही नवादा एसपी डॉ गौरव मंगला घटनास्थल पर पहुंचे जहां शुरुआती दौर की छानबीन शुरू की गई। मृतक जवान रांची के गोरखा कॉलोनी का रहने वाला था। वह फिलहाल नवादा जेल की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

फिलहाल इस घटना के बाद फॉरेंसिक की टीम को विशेष जांच के लिए बुलाया जा रहा है।शव को फिलहाल पुलिस लाइन में ही सुरक्षित रखा गया है। वहीं इस मामले पर नवादा पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कही।

पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित हमले और मारपीट के मामले में अभियुक्त घोराडीह के एसएचओ गोपाल कृष्णा ऐवं एएसआई अभिमन्यु शर्मा को ज़मानत दे दी

जस्टिस चंद्रशेखर झा ने अभियुक्तों की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस के रवैये को निराशाजनक बताते हुए मामले की जाँच का ज़िम्मा सीआईडी को सौंपा था।कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही इस मामले की निगरानी सीआईडी के एडीजी खुद करेंगे।

झंझारपुर के एडीजे ने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 18.11.2021 को दोपहर के क़रीब 2 बजे उक्त दोनों पुलिस वाले उनके चेम्बर में ज़बरदस्ती घुस आए। उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की और एएसआई अभिमन्यु शर्मा ने उन्हें लोडेड रिवॉल्वर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 341,323,506/34 ऐवं अर्म्स ऐक्ट की धारा 30 के तहत चार्जशीट दायर की गई है। इनमे सारी धाराएँ ज़मानती हैं और याचिकाकर्ता 10.12.2021 से हिरासत में हैं ।

उन्होंने कोर्ट को दर्शाया कि याचिकाकर्ताओं को जेल में बंद रखना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होगा । इस पर कोर्ट ने सीआईडी द्वारा दायर हलफनामे के आधार पर याचिकाकर्ताओं की ज़मानत याचिका को स्वीकृति दे दी।

राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 29 जून 2022 :- वज्रपात से भोजपुर में 02, औरंगाबाद में 01, मुजफ्फरपुर में 01 एवं समस्तीपुर में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश | मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार – चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

पटना हाईकोर्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई 30 जून,2022 तक टल गई

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष विकास कुमार की जनहित याचिका पर राज्य के मुख्य सचिव की उपस्थिति में सुनवाई होगी।

कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बिहार विद्यापीठ सोसाईटी व इसके सदस्यों के क्रियाकलापों की जांच करने के लिए राज्य निगरानी को निर्देश दिया था।

इससे पहले अर्कीलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने पटना स्थित राजेंद्र स्मृति 1 और 2 का पटना के डी एम के साथ जायजा ले कर कोर्ट को रिपोर्ट किया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जानना चाहा था कि डा राजेंद्र प्रसाद से सम्बंधित स्मारकों को देख रेख कर सकता है या नहीं।इस पर अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया था कि जो सौ वर्ष से पुराने स्मारक हैं,ये उनकी ही देख रेख कर सकते हैं।कोर्ट ने उनसे कहा कि वे विशेष परिस्थिति में क्या वे इसके देख रेख का जिम्मा ले सकते हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि बिहार विद्यापीठ परिसर में सभी गैर कानूनी अतिक्रमण को हटा दिया गया।साथ ही बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन का जिम्मा पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दिया गया।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 30 जून, 2022 को की जाएगी।

जहानाबाद खाना बनाने के दौरान सिलेंडर गैस हुआ लीक दो बच्चों की मौत 3 लोग घायल

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में लगी आग दो बच्चों की मौत 3 लोग हुए घायल बताया जाता है।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। बुधवार की सुबह गैस सिलेंडर पर अर्जुन मिस्त्री के परिजन द्वारा खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गया और घर में आग लग गई । घर के सदस्यों द्वारा इधर उधर भागने लगा, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

आसपास के लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे तो गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक आग की तेज लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रानी कुमारी 6 वर्ष एवं ईशु कुमार 4 वर्ष की मौत हो गई। एवं बबीता देवी संजय विश्वकर्मा रवि उर्फ रोशन कुमार घायल हो गया सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है।

जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है ।ग्रामीणों का कहना है कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया ।इसी के कारण यह घटना घटी है । इस घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया सभी लोग इधर उधर भागने लगे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है । लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस लीक हुआ इसी के कारण इतनी बड़ी हादसा हो गई।

डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल व्यक्ति लगभग 90% जला हुआ है इसीलिए इसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।

प्रभात कुमार, चिकित्सक, सदर अस्पताल

ककोलत जलप्रपात में अचानक तेज हुआ पानी का बहाव, पर्वत श्रृंखला में लगातार बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति

नवादा के ककोलत जलप्रपात में अचानक जल वृद्धि हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दोपहर बाद ककोलत जलप्रपात में यह नजारा देखने को मिला। जहां अचानक झरने के पानी में जल वृद्धि होने से सभी पर्यटक भयभीत हो उठे। आनन-फानन में सभी पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

ककोलत जलप्रपात के केयर टेकर यमुना पासवान और उनकी टीम के द्वारा सभी पर्यटकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया। बरसात के शुरू होते ही इस तरह का नजारा ककोलत में आम हो जाता है। इसके अलावा झारखंड के हिस्से में भी लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वत श्रृंखला से आए पानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है और यह नजारा हर साल देखने को मिलता है।

फिलहाल जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं सभी पर्यटकों को जलप्रपात जाने से रोका जा रहा है।फिलहाल धीरे धीरे पानी का स्तर घटता जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट के समक्ष राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई की

जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह और जस्टिस जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुलह का प्रयास करने को कहा।

इसके लिए दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को इनके बीच बैठक कर सुलह के मुद्दे पर संभावना तलाशने को कहा।आज तेजप्रताप और ऐश्वर्या न्याय कक्ष में उपस्थित थे।इनके साथ तेजप्रताप की माँ पूर्व सी एम रावडी देवी और ऐश्वर्या के पिता न्याय कक्ष में उपस्थित रहे।सारी सुनवाई बंद कक्ष में हुआ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था।ऐश्वर्या की ओर से वरीय अधिवक्ता पी एन शाही ने कोर्ट के पक्ष रखा।तेज प्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण(मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है।

इस मामलें की सुनवाई अब अगली सुनवाई 19 जुलाई, 2022 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा अंतर्गत सब्जी विक्रेता राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण से संबंधित मामले पर सुनवाई की

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की कोर्ट में मुज़फ़्फ़रपुर के टाउन डीएसपी उपस्थित थे । कोर्ट ने अनुसंधान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व के अनुसंधानकर्ताओं ने अनुसंधान के नाम केवल काग़ज़ी कार्यवाही की है । कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन कर यह पाया कि पुलिस ने संदिग्धों पर उचित ढंग से कार्यवाही नहीं करते हुए अनुसंधान में उदासीन रवैय्या अपनाया है।

कोर्ट ने इस मामले पहले से गठित एसआईटी को समाप्त कर मुज़फ़्फ़रपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नए एसआईटी को गठित करके जांच करने का आदेश दिया । कोर्ट ने यह भी पाया कि अनुसंधान में पाए गए संदिग्ध व्यक्ति आकाश कुमार के बयान को भी पुलिस द्वारा नज़रअंदाज़ किया गया।

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस की जाँच पर नाराज़गी जताते हुए वर्तमान अनुसंधानकर्ता को जाँच करने से रोक दिया था । साथ ही आगे की जांच डीएसपी ऐवं एसएसपी के अगुआई में करवाने का आदेश दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि 16 फरवरी 2021 को बच्ची का अपहरण कर लिया गया था लेकिन 1 साल 4 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कोर्ट ने अगली सुनवाई में जाँच रिपोर्ट के साथ मुज़फ़्फ़रपुर के टाउन एसएसपी एवं डीएसपी को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

ये लड़ाई अभी और खीचेगी

इन दिनों में बच्चों के भविष्य को लेकर शहर शहर भटक रहा हूं कहां उसे सुरक्षा के साथ साथ बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस वजह से खबरों की दुनिया से इन दिनों दूर हैं, लेकिन फेसबुक के मैसेंजर पर कुछ ऐसे मैसेज आये हैं जिसे देख कर मैं अपने आपको रोक नहीं सका सवाल देश का है और ऐसे में कुर्बानी तो देनी ही पड़ेगी ।

एक मैसेज तीस्ता सीतलवाड़ से जुड़ा है मैसेज करने वाले हमारे फ्रेंड लिस्ट में भी नहीं है।
उनके प्रोफाइल पर बस एक दो पोस्ट है चार पांच वर्षो के दौरान उनका मैसेज था संतोष जी तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी पर आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है मेरे जैसे पाठक आपके आलेख का इन्तजार करता है आपका ना लिखना बहुत बड़ी बात है, मैंने उन्हें जवाब दिया बिहार से बाहर के मुद्दों पर लिखने का क्या मतलब है जिसके बारे में मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं है इतना लिखना था कि तीस्ता सीतलवाड़ की पूरी बायोग्राफी का लिंक पांच मिनट के अंदर भेज दिया बहुत कुछ उनके बारे में ऐसी जानकारी मिली जो मुझे पता नहीं था फिर भी मेरा मानना है कि इस तरह की लड़ाई के साथ खड़े रहने में यह खतरा बना रहता है कि कही आप एक पक्षीय ना दिखने लगे ।

वैसे जेल जाने से डरने की जरुरत नहीं है बस मैं सभी लोगों को गांधी के उस मूल मंत्र को याद दिलाता हूं जिसमें गांधी ने कहा था जिस दिन जेल जाने का डर समाप्त हो जाएगा उसी दिन अंग्रेज भारत छोड़ कर चला जाएगा।
आज हम लोग उसी दौर से गुजर रहे हैं सरकार असहमति को जेल का डर दिखा कर चुप करना चाह रही है इसलिए पहले जेल जाने के डर से बाहर निकले ये लड़ाई तुरंत निर्णायक मोड़ पर आ खड़ा होगा ।

दूसरा मैसेज एक मुस्लिम यूथ का था जो मुझे अंदर से हिला दिया ये लड़का भी जेल जा चुका है इसी तरह के एक वाकिया में जब वो जेल से बाहर निकला तो मैंने पूछा तुमसे गलती हुई थी कहां जी सर मुझसे गलती हो गयी मैंं भावना में बह गया था।
लेकिन जेल जाने के बाद बहुत कुछ सीखने का मौका मिला अब ऐसी गलती नहीं होगी और ये लड़ाई जारी रहेगा । मैने कहाँ था इंसान है तो गलती होगी ही गलती को स्वीकार करना चाहिए और फिर आगे गलती ना हो इसका ख्याल रखना चाहिए ।
उसका मैसेज था

हमने आपातकाल नहीं देखा सर! आज fake news को पकड़ने वाले ईमानदार alt news के संस्थापक mohammad Zubair को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि mohammad zubair नफ़रत फैलाने वालों को expose कर रहा था नफ़रत फैलाने वाले और झूठ फैलाने वाले को सच नहीं पसंद, सो गिरफ्तारी के बाद जश्न में है सब अब कुछ नहीं बचा सर l बहुत बुरा दौर है सर अब मैं टूट गया कुछ नहीं होने वाला है।

मैंने उसे जवाब दिया निराश होने कि जरूरत नहीं है इस देश ने समाजवाद को जातिवाद में भी बदलते देखा है उसके परिणाम को भी लोगों ने महसूस किया है और आज देखिए उन जातिवादी नेताओं का क्या हाल है ।
इस समय देश धर्मवाद से लड़ रहा है आप परेशान इसलिए हैं कि अपनी जिंदगी में ही इस लड़ाई का प्रतिफल देखना चाहते हैं परिणाम की चिंता छोड़ आप अपने कौम से कहिए देश ने उन्हें दूसरी बार अवसर दिया है कि वो यह साबित करे कि मैं देश और संविधान का सबसे बड़ा सिपाही हूं और मेरा आदर्श खान अब्दुल गफ्फार खा है, आजम खान ,ओवैसी और शहाबुद्दीन नहीं क्यों कि आपकी लड़ाई लड़ने वाले लाखों करोड़ो हिन्दू आप से यही उम्मीद करता है क्यों कि उसकी लड़ाई तब कमजोर पड़ जाती है जब आप देश के संविधान और कानून के बजाय आप अपने धर्म को उपर समझने लगते हैं ।

मोदी सरकार के बनने के बाद राष्ट्रद्रोह के नाम पर जेल भेजे गये लोगों की सूची उठा कर देख लीजिए मुसलमानों से कई गुना ज्यादा हिन्दू को इस सरकार ने जेल भेजा है जो देश के आत्मा के साथ खड़ा है इसलिए मोदी की लड़ाई आपसे नहीं है ऐसे हिन्दू से है जो देश के आत्मा को बचाये रखने के लिए लड़ रहा है । क्यों कि आपको निपटाने के लिए उसके पास पहले से ही ओवैसी और मायावती जैसे नेता मौजूद है और सच कहिए तो आप निपट भी गये हैं।
ऐसे में आप जैसे युवा को देश के संविधान के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

इतिहास लिखेगा बस उसी जज्बे के साथ लड़ते रहिए । चलते चलते बाजपेयी जी के उस कविता का हमेशा स्मरण करे नयी ऊर्जा देगी ‘
इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दोकि चिंगारी का खेल बुरा होता है;औरों के घर आग लगाने का जो सपना,वो अपने ही घर में सदा खड़ा होता है.’हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा,काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं,गीत नया गाता हूं.।
ऐसे में जुबैर की गिरफ्तारी हुई है तो निपुर की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए ये मांग करनी चाहिए ।

सहायक उद्यान निदेशक के ठिकानों पर EOU की रेड, मुजफ्फरपुर में दो जगहों सहित पटना में चल रही छापेमारी

मुजफ्फरपुर में पोस्टेड सहायक उद्यान निदेश शम्भू प्रसाद के कई ठिकानों पर EOU (आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को छापेमारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर में उनके BMP 6 के समीप स्थित फ्लैट और मुशहरी स्थित सरकारी कार्यालय टीम तलाशी ली रही है। इसके अलावा पटना में भी दो जगहों पर कार्रवाई चल रही है। उनपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में EOU में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-25 / 2022. दि 27.06.2022 अन्तर्गत धारा 13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 के तहत दर्ज की गई है।

पद पर रहते हुए किया दुरुपयोग

बताया जा रहा है कि शम्भू प्रसाद पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग किया है। सूत्रों की माने तो सरकार द्वारा उद्यान विभाग में कई योजनाएं चलाई जाती है। जिसमे पौधा का रंग रोगन, पौधा लगाना, कोल्ड स्टोर का लाइसेंस देना समेत अन्य योजना शामिल है। सूत्र बताते हैं कि इन योजनाओं में उन्होंने अवैध तरीके से अपने पद का दुरुपयोग किया है। इसकी भनक लगते ही EOU की टीम ने धावा बोल दिया है।

कार की ली तलाशी

BMP 6 के समीप एक नवनिर्मित अपार्टमेंट है। जिसमे सहायक उद्यान निदेशक का फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट है। इसमे उनकी कार भी लगी हुई है। जिसकी तलाश EOU की टीम ने ली है। हालांकि, इसमे से कुछ बरामद नहीं हुआ है। घर और कार्यलय में ही टीम अंदर में कार्रवाई व छानबीन कर रही है। अबतक बरामदगी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

जहानाबाद में एक ठेकेदार को अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक ठेकेदार को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल शख्स का नाम रविंद्र कुमार है जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने तुरंत देख रेख शुरू कर दिया फिलहाल रविंद्र खतरे से बाहर है। पीड़ित ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी पीछे से 2 पल्सर सवार अपराधी आए उसमें से एक ने गोली चला दी और आगे निकल गया।

रविंद्र की माने तो उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि गोली किसने चलाई? घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची है।

पूरा मामला जहानाबाद एरोड्रम के पास श्याम नगर मोहल्ले की है।

सीवान में एक मकान में लगी आग ने लिया भीषण रूप, देखते देखते गांव के कई घर पर छाया संकट

सीवान । मकान में भीषण आग,मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग,घर मे रखे सारे समान जलकर राख,आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण,गांव में अफरा तफरी का माहौल,जामो थाना क्षेत्र के जामो की घटना।

सीवान में एक मकान में भीषण आग लगी है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई है देखते देखते गांव में आग की लपटें निकालने लगी।आग लगने के बाद मकान के अगल-बगल और गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना जामो थाना क्षेत्र के जामो पश्चिमी टोला की है।अजय गुप्ता के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट लगने से आग लग गई, जिससे घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया।आप न्यूज़ 18 पर एक्सक्लूसिव तस्वीर देख रहे है किस तरह भयानक आग लगी है,और घर के सारे सामान भी जलकर खाक हो गया हैं। राहत की खबर यह रही कि घर के सभी सदस्य आग लगने के बाद घर छोड़ बाहर निकल गए। इधर स्थानीय लोगों ने आपको देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

परिसर में खड़ी है स्कूल बस में लगी आग, अगलगी के कारणों का नहीं चल पाया पता

कटिहार में स्कूल बस में लगी आग, नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक पर एएनएम चिल्ड्रंस एकैडमी के बस में लगी आग ।हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन विद्यालय परिसर में ही खड़े बस में अचानक आग लगने से लोग सकते में आ गया।

स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के पहल से आग पर काबू पा लिया गया है, बताया जा रहा है विद्यालय पिछले कई दिनों से बंद था ऐसे में आग कैसे लगा है यह बड़ी बात है।

कांग्रेस से सत्याग्रह से दौरान हंगामा, बाहर से आए लोगों पर हंगामा करने का आरोप

अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान हंगामा, छात्र नेता कन्हैया कुमार के सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा, कुछ युवकों द्वारा किया गया जमकर हंगामा।

मामले को लेकर असामाजिक तत्वो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, घटना के बाद कन्हैया कुमार सत्याग्रह स्थल से पटना के लिए हुए रवाना, अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चौक शिकारपुर में था सत्याग्रह कार्यक्रम, चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर की घटना ।

गया के इमामगंज में एके-47 सहित एक नक्सली गिरफ्तार, बोलने से बच रही पुलिस

इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव के नजदीक से पुलिस ने एक नक्सली के साथ अत्याधुनिक हथियार व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

हालांकि इस बिंदु पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक नक्सली अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार करते हुए अत्याधुनिक हथियार, कारतूस सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, छुपाए गए एक बोरे में दो एके-47 और एक इंसान व मैगजीन बरामद किया गया, पुलिस उस नक्सली से पूछताछ करते हुए छापेमारी अभियान चला रही है, इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस के अधिकारी व जवान लगे हुए है.

जानकारी देते चलेगी दो दिन पूर्व ही गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र लंगूराही, पचरुखिया के जंगलों से पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया था।

पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, चार करोड़ 11 लाख रुपए नगद जब्त

पटना । पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, नोटों की गिनती हुई पूरी, चार करोड़ 11 लाख रुपए नगद जब्त।

पटना सिटी के सुल्तानगंज स्थित आवास पर मिले सारे नकद इसके अलावा बैंक में 29 लाख 67 हजार 3600000 रुपए का आभूषण सोने का चांदी का डेढ़ लाख का आभूषण भी जब्त जमीन के 5 कागजात जब्त इसके साथ कई और सम्पति और बिनिमेस के कागजात मिले हैं।

पंचायत की बैठक में पास हुई योजना, अब गांव के दबंग रोक रहे हैं काम! प्रशासन ने लिया संज्ञान

जहानाबाद जिले के रत्नी फरीदपुर प्रखंड का नोआवां पंचायत। जहां पंचायत की बैठक में मुखिया, उप मुखिया समेत तमाम वार्ड सदस्यों ने एक योजना पास किया।

15वीं वित्त योजना के तहत सड़क निर्माण की योजना में काम हो रहा था, लेकिन गांव के ही दो लोगों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। गांव के दूसरे लोगों ने इसको लेकर प्रशासन से पहल करने की मांग की है।

दरअसल सड़क निर्माण से लगभग 5 सौ घरों को लाभ होता, जाहिर है यह सारे लोग परेशान हैं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। और अगर जल्द ही कोई हल नहीं निकाला गया तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

गांव के कुछ लोग इसे जातीय है रंग देने की कोशिश की कर रहे हैं । बता दे कि इस गांव में जातीय रंजिश में पहले भी कई सारी हत्याएं हो चुकी है। वजब इस मामले को चकबंदी पदाधिकारी के पास बताया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

24 घंटे के अंदर दूसरी बार पूर्व सांसद के परिजनों पर हमला, काको थाना के हाजी सराय के पास हुआ हमला

जगदीश शर्मा पूर्व सांसद के परिजन पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष के परिजन के गाड़ी पर 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी बार अपराधियों ने हमला किया।

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक राहुल कुमार के पैतृक घर कोर्रा गांव में एक पारिवारिक समारोह आयोजित था। समारोह के बाद पूर्व विधायक राहुल कुमार, उनकी पत्नी, उनकी बहन, पटना के रहने वाले पड़ोसी समेत कई लोग वापस पटना लौट रहे थे इसी बीच काको थाना क्षेत्र के हाजीसराय गांव से दक्षिण पूर्व विधायक के वहन की गाड़ी पर अपराधियों ने रोड़ेबाजी कर दी।

इस रोड़ेबाजी में वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर घोसी पुलिस एवं काको पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसएसपी एवं एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली,अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर । प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत । बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ।

मृतक की पहचान बलवंत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई । मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जुट मिल गेट नंबर 2 की घटना ।

चौकीदार के घर पार्टी में जमकर लगे ठुमके लहराए गए पिस्टल, लुटाए गए पैसे

छपरा में खैरा थाना के चौकीदार का हथियार के साथ नर्तकियों संग ठुमका लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल,खैरा थाना के चौकीदार के घर शादी के पार्टी में नर्तकी के साथ रुपया लुटाने के साथ कट्टा लहराते वीडियो वायरल हुआ है । वीडियो में दिख रहा चौकीदार तुजारपुर महम्मद पट्टी गांव का सुरेश माझी का पुत्र पिंटू कुमार माझी बताया जा रहा है ।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है हालांकि बिहार न्यूज़ पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के पीएमसीएच के रोगी कल्याण समिति और आयुष्मान भारत के करोड़ों रुपये के फण्ड में कथित तौर बड़े पैमाने पर किये गए धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के मामलें पर सुनवाई की

विकास चन्द्र ऊर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

इस मामलें की जांच हाई लेवल कमेटी/ विशेष अनुसंधान टीम / विजिलेंस जांच करवाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस जनहित याचिका के जरिये पी एम सी एच के मशीन व उपकरणों के रखरखाव के लिए दिए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता और धोखाधड़ी बरतने का आरोप लगाया गया।इन सबों की समय सीमा के भीतर जांच किये जाने की जरूरत है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

रोगी कल्याण समिति/ हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी के गठन का प्रावधान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भी भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की गई है, जिसके तहत पांच लाख रुपये की बीमाकृत राशि 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के रूप में दी जाती है।

इस मामले पर आगे की सुनवाई अब 6 सप्ताह बाद की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ जहानाबाद में चला बुलडोजर, ध्वस्त किए गए दो मकान

जहानाबाद जिला प्रशासन का अभियान अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है। सदर प्रखंड के खैरा मठिया गांव का है। जहां पर पइन का अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी।

अंचलाधकारी द्वारा मकान मालिकों को यह नोटिस दिया गया था, कि जल्द से जल्द जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दें। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद आज सीओ दल बल के साथ खैरा मठिया गांव पहुंचे। और फिर मकान पर बुलडोजर चला कर पईंन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

सीओ ने बताया कि बरसात का समय आने वाला है ऐसे में नालो और पईन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।

बता दें कि जहानाबाद जिले में कई जगह पर पईन और तालाब का अतिक्रमण कर लोगों ने घर बना लिया है जिससे गांव में सिंचाई अवरुद्ध हो रहा है।

चर्चित सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मौत की जांच सही ढंग से कराने की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई

मुंबई के अंतिम वर्ष के लॉ के छात्र देविंदर देवतादीन देबे की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

इस याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई सुशांत के उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में संदेहास्पद मौत की जांच कर रही थी।

इसमें यह अनुरोध किया गया था कि कोर्ट जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों को बदल कर वरीय अधिकारियों की नई सीबीआई की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया जाए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस याचिका में मांग की गई कि हाईकोर्ट इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए सीबीआई को समय समय पर कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए,ताकि जांच जल्द पूरा हो और दोषियों को सजा मिल सके।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 जून,2022 को होगी।