Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण को ले मुंगेर हवाई अड्डा को किया गया दुरुस्त

मुंगेर । सर्वेक्षण के दौरान हैलीकॉप्टर में फ्यूल भरने या मौसम के खराब होने के उपरांत, मुंगेर हवाई अड्डा में सीएम के हैलीकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार आज सीएम मुंगेर लखीसराय और जमुई में सूखे का हाल जानने के लिए करेगें हवाई सर्वेक्षण ।

डीएम एसपी दल बाल के साथ बीती रात से ही करवा रहे काम ।

दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, पड़ोस में एक युवक को लगी गोली, PMCH रेफर

जहानाबाद में एक युवक को गोली मार दी गई है। जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

घायल युवक निरंजन ने बताया कि उसके पड़ोस में दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष से गोलीबारी की घटना शुरू हो गई। वह अपने घर के पास बैठा था और एक गोली आकर उसके सीने के पास लग गई।

गांव के लोगों ने आनन-फानन में घायल निरंजन को सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला कल्पा ओपी क्षेत्र के शिवा बीघा गांव का है। बताया जा रहा है कि बिंदेश्वर जादव का आपने गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

स्थानीय लोगों की मानें तो 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों तरफ से एक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिथिलांचल के दौरे पर आए प्रशांत किशोर आज दरभंगा पहुंचे, जन सुराज की सोच के साथ लोगों से किया जनसंवाद

दरभंगा । प्रशांत किशोर मिथिलांचल के अपने दौरे पर आज दरभंगा पहुंचे। दरभंगा में उन्होंने जन सुराज के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से जन सुराज की सोच के बारे में संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बिहार को अगर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है तो तीन बिंदुओं पर काम करना होगा – “सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास।”

सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास से निकलेगा बिहार के विकास का ब्लूप्रिंट

दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने “सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास को विस्तार से समझाते हुए कहा, “हम 2 अक्तूबर से शुरू हो रहे पदयात्रा के माध्यम से बिहार के हर गांव, प्रखंड में जाना चाहते हैं और हर घर का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं, ताकि समाज को मथ कर सही लोगों को चिन्हित किया जा सके। ऐसे सभी सही लोगों के माध्यम से हम बिहार के वास्तविक मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगे। सही सोच का अर्थ है बिहार के विकास के लिए प्रयास करने की सोच और इसके लिए जबतक सामूहिक प्रयास नहीं होगा, कोई व्यक्ति या कोई दल अकेले बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकता है। इसलिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।”

इस पदयात्रा के बाद बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय जैसे शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे और उसमे सिर्फ समस्या नहीं गिनाएंगे बल्कि उसका ठोस समाधान भी बताएंगे। ये पूरा ब्लूप्रिंट जमीन पर लोगों से बात कर बनाई जाएगी, इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति इसमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो वो भी दे सकते हैं।”

जन सुराज के राजनीतिक दल और प्रशांत किशोर के मुख्यमंत्री बनने पर ये कहा

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा, “मेरा मकसद सीएम या पीएम बनना नहीं है। मैं अपने जीवनकाल में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में देखना चाहता हूं। मैंने देश के कई राज्यों में काम किया है और बिहार उनके मुकाबले बहुत पीछे है। बिहार से कंप्यूटर, स्टील या कोई भी उत्पाद बाहर नहीं जाता है। बिहार से बाहर अगर कुछ जाता है तो वो है अनस्किल्ड लेबर। बिहार के युवा देश के अलग- अलग राज्यों में सबसे मुश्किल काम करते हैं। मैं इस स्थिति को बदलना चाहता हूं। सीएम या पीएम बनना होता तो किसी पार्टी से कुछ जोड़-तोड़ या समझौता कर के भी बन सकता था। मेरा मकसद बिहार के अच्छे लोगों को राजनीति में लाने का है। मैं सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करने का प्रयास कर रहा हूं।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा के बाद एक प्रयास किया जाएगा कि जो भी लोग इस अभियान में आगे साथ चलने के लिए तैयार होंगे, उनके साथ राज्य स्तर पर एक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा और इसी में तय होगा कि आगे राजनीतिक दल बनाना है या नहीं बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ही आगे का रास्ता तय करेंगे और यह प्रकिया पूरे तौर पर लोकतांत्रिक एवं सामूहिक होगी। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा अगर कोई दल बनता है तो वो प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा, वो उन सारे व्यक्तियों का होगा जो इस सोच से जुड़कर इसके निर्माण में संस्थापक बनेंगे।

महागठबंधन सरकार पर प्रशांत किशोर का हमला जारी, कहा – बहुत दिनों तक नहीं चल सकती 7 दलों की सरकार

प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संभव है लोकसभा चुनाव तक ये लोग साथ रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले इसमें फेरबदल संभव है। उन्होंने सरकार की अस्थिरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2012 के बाद से बिहार में ये छठवां प्रयोग है जिससे सरकार बदली है, इससे बिहार के विकास पर बुरा असर पड़ा है और विकास की गति धीमी हुई है। नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वो कुर्सी से चिपक कर बैठ गए हैं, 2014 के नीतीश कुमार और 2022 के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जहानाबाद में भी उत्साह, पहली बार निकाली गई शोभा यात्रा

शहर के दक्षिणी दौलतपुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जो अरवल मोड़ होते हुए काको मोड़ पहुंची और फिर काको मोड़ से यात्रा में शामिल लोग वापस हो गए।

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोगों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजक ने बताया कि अचानक दिल में यह ख्याल आया कि प्रभु श्री कृष्ण की यात्रा कृष्णाष्टमी पर निकाली जाए। अपने मन की बात को लेकर आयोजक मुन्ना केसरी थाने पहुंचे और थाने ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी।

लोगों ने बताया कि छोटी मोट शोभायात्रा शहर में निकाली जाती थी । लेकिन कोरोना काल के चलते समाज की ओर से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली श्री कृष्ण की शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी. इस बार पाबंदी हटने के बाद भव्य रुप से शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें शहर के लोग जुड़ते चले गए।

शोभायात्रा में सबसे आगे केसरिया ध्वज लिए लोग चल रहे थे. इसके बाद ढोल की थाप पर युवा नाचते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी शामिल थी, जिस पर लोगों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया. शोभा यात्रा को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह नजर आया. बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां डीजे की धुन पर नाचती हुई चल रही थी. और लोगों की सहूलियत के लिए जहानाबाद नगर थाने की टीम भी साथ साथ चलती नजर आआई।

मुजफ्फरपुर में कर्मभूमि एक्सप्रेस से 7 मानव तस्कर गिरफ्तार, 12 बच्चे किये गए बरामद

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की एक करवाई में एक दर्जन से अधिक बच्चो को बाल तश्करी करने वालो से मुक्त कराया गया है।बाल श्रम को लेकर ट्रेन से एक दर्जन बच्चो को लेकर के जा रहे कुल सात बाल तश्कर को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है।कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से बाल श्रमिकों लेकर के ले जाई जा रही थी,जहाँ से सभी बच्चो को मुक्त कराया गया है।रेल एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने इस बाबत दी जानकारी।

बाल मजदूरी करने और बच्चो से श्रम कराया जाने को लेकर के जा रहे आधा दर्जन से अधिक बाल तश्करी करने को रेल पुलिस ने किया है और गिरफ्तार सभी बच्चो से मजदूरी कराया जाने के लिए ले जाया जा रहा था,जिसमे 12 बच्चो को मुक्त कराया गया है।RPF और GRP मुजफ्फरपुर के द्वारा गाड़ी संख्या 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस के अंदर जांच के क्रम में ये करवाई की गई है,जिसमे 12 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू करते हुए 07 बाल तस्करों को भी पकड़ा गया है।

पूछताछ में यह बताया गया है की इन सभी को ट्रेन से लुधियाना सहारनपुर अमृतसर ले जा रहे थे वही उक्त बच्चों में से 5 पांच कटिहार के एक खगड़िया एक शिवहर एक पूर्णिया एक दरभंगा एक सीतामढ़ी दो अररिया जिला का रहने वाला है और साथ तस्करों में से एक अररिया दो कटिहार एक दरभंगा एक शिवहर एक सीतामढ़ी और एक मधेपुरा जिला का निवासी है और यह अब सभी को श्रम कानून उलंघन व बाल श्रम कानून के तहत करवाई करते हुए हुए जेल भेजा जा रहा है।

पूरे मामले पर रेल एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया बाल श्रम उल्लंघन की एक जानकारी पर बच्चों से श्रम कराया जाने की जानकारी कर्मभूमि एक्सप्रेस से मिली जहां रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बाल तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि 12 बच्चों को मुक्त कराया सघन पूछताछ के बाद अब सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और इन सभी का एक नेटवर्क है जो बच्चों से बाल श्रम करवाती है।

जहानाबाद जिले के सेबनन पंचायत में दो दिवसीय आई पी एम ओरियंटेशन प्रशिक्षण, किसानों को दी गई जानकारी

भारत सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वार जहानाबाद जिले के सेबनन पंचायत में दो दिवसीय आई पी एम ओरियंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत पुस्पगुच्छ भेंट कर किया गया एवं मौजूद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस दौरान बिहार सरकार के कृषि विभाग से राखी कुमारी जिला उद्यान पदाधिकारी, गयासुद्दीन सहायक निदेशक (रसायन), अनिल कुमार गौरव पौधा संरक्षण निरीक्षक द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खेती तथा पौधा संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के क्रम में प्रभारी अधिकारी सुनील सिंह, पौधा संरक्षण अधिकारी द्वारा आईपीएम के महत्व , आईपीएम के सिद्धांत एवं उसके विभिन्न आयामों के बारे में, कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित इस्तेमाल, मनुष्य पर होने वाले कीटनाशकों का दुष्प्रभाव एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषि फसलों में रसायनों के अधिकतम अनुमेय अंश के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि मोहम्मद गयासुद्दीन द्वारा मिट्टी जांच एवं मृदा तत्वों की आवश्यकता एवं रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल में कार्बन की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया।राखी कुमारी जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा सूक्ष्म सिंचाई , मल्चिंग का इस्तेमाल ,परंपरागत खेती एवं उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित अनिल कुमार गौरव द्वारा धान के फसल में लगने वाले रोगों तथा आइ पी एम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के कुलदीप कुमार द्वारा धान एवं सब्जियों में लगने वाले विभिन्न रोग व्याधि के बारे में विस्तार से बताया गया।

येलो स्टिकी, ब्लू स्टीकी, फेरो मैन ट्रैप, फल मक्खी जाल लाइट ट्रैप के उपयोग के बारे में बताया गया ।श्री राजेश कुमार द्वारा बीज उपचार का प्रदर्शन ,चूहे का प्रकोप एवं नियंत्रण और फॉल आर्मी बर्म के प्रबंधन तथा मित्र एवं शत्रु कीटों की पहचान के बारे में बताया गया।श्री आर पी सिंह द्वारा नीम आधारित एवं अन्य वनस्पति कीटनाशक के महत्व एवं उपयोग के बारे में बताया ।

श्री विकास कुमार रजक द्वारा कीटनाशकों के लेवल एवं कलर कोड के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के अधिकारियों द्वारा आईपीएम प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें आईपीएम के विभिन्न आयामों का प्रदर्शन किया गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन किसानों को खेत भ्रमण करा कर के कृषि परिस्थितिकी तंत्र विश्लेषण के बारे में भी विस्तार से बताया एवं प्रदर्शन करके दिखाया जाएगा कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार, किसान सलाहकार कृष्ण मुरारी सिंह ,किसान सलाहकार रंजीत कुमार एवं श्री अंकित कुमार तकनीकी सहायक मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट ने शादी समेत अन्य समारोहों में राज्य भर में किये जाने वाले हर्ष फायरिंग के मामले पर सुनवाई की

पटना हाई कोर्ट ने शादी समेत अन्य समारोहों में राज्य भर में किये जाने वाले हर्ष फायरिंग के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा है कि कितने केसों में अनुसंधान पूरा किया गया है। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राजीव रंजन सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

याचिकाकर्ता का कहना था कि हर्ष फायरिंग में कई निर्दोष लोगों घायल हो जाते हैं और कितने की तो जान भी चली जाती है।इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सख्त ढंग की जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले में एक सख्त गाइडलाइंस जारी की जानी चाहिए। जनहित याचिका में राज्य के चीफ सेक्रेटरी व डी जी पी समेत अन्य को पार्टी बनाया गया है।

इस मामले पर अगली सुनवाई अब आगामी 29 अगस्त, 2022 को की जाएगी।

राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कालेजों द्वारा यूजीसी को उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के मामलें पर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने वेटरन फोरम की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जो धनराशि कालेजों को दी जाती है,इसकी जिम्मेदारी किसी के द्वारा नहीं लेना गंभीर मामला है।

कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और यूजीसी को हलफनामा दायर कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों को दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।यूजीसी उसके बाद एक सप्ताह में कार्रवाई करेगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि राज्य में अंगीभूत और सम्बद्धता प्राप्त कालेजों की संख्या 325 है।इन कालेजों को काफी पहले यूजीसी ने जो अनुदान दिया था, उसका बहुत सारे मामलों में अबतक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य के विभिन्न कालेजों द्वारा 124 करोड़ रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को प्रस्तुत नहीं किया गया है।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कालेजों द्वारा दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा किये गए, तो सम्बंधित वीसी का वेतन रोक दिया जाएगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि कालेजों द्वारा निर्धारित परफॉर्मा पर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए गए, तो इसकी जांच कोर्ट कमिश्नर से कराई जा सकती हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 8सितम्बर,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के गर्भाशय घोटाले के मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव को इस मामलें में अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा हलफनामा पर अगली सुनवाई में दायर करने का निर्देश दिया

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ ने वेटरन फोरम की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव को ये भी बताने को कहा कि आगे इस मामलें में क्या कार्रवाई करने की योजना है।

आज कोर्ट में उपस्थित एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि इस जनहित याचिका में दिए गए तथ्य वास्तविक नहीं हैं।उन्होंने बताया कि बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष साढ़े चार सौ इस तरह के मामलें आए थे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के जांच के बाद नौ जिलों में गर्भाशय निकाले जाने के सात सौ दो मामलें आए थे।इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और आगे की कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि पीड़ित महिलाओं को क्षतिपूर्ति राज्य सरकार ने पचास पचास हजार रुपये पहले ही दे दिए।इसके बाद बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने आदेश दिया कि यह राशि बढ़ा कर डेढ़ और अढाइ लाख रुपए बतौर क्षतिपूर्ति दिए जाए।

महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि क्षतिपूर्ति की राशि देने के लिए राज्य सरकार ने 5.89 करोड़ रुपए निर्गत किये है।कुछ दिनों में क्षतिपूर्ति की राशि पीडितों के बीच वितरित कर दिया जाएगा।

कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि किन किन धाराओं के दोषियों के विरुद्ध मामलें दर्ज किये गए।मानव शरीर से बिना सहमति के अंग निकाला जाना गंभीर अपराध है।इसलिए उनके विरुद्ध नियमों के तहत ही धाराएं लगानी जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया था कि सबसे पहले ये मामला मानवाधिकार आयोग के समक्ष 2012 में लाया गया था।2017 में पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका वेटरन फोरम ने दायर किया गया था।

इसमें ये आरोप लगाया गया था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का गलत लाभ उठाने के लिए बिहार के विभिन्न अस्पतालों/डॉक्टरों द्वारा बड़ी तादाद में बगैर महिलाओं की सहमति के ऑपरेशन कर गर्भाशय निकाल लिए गए।

अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की बड़ी संख्या होने की सम्भावना है। बीमा राशि लेने के चक्कर में 82 पुरुषों का भी आपरेशन कर दिया गया।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 6 सितम्बर,2022 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में राज्य के वन व पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई 1सितम्बर,2022 तक टल गयी

जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह की खंडपीठ इस अपील पर सुनवाई कर रही है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुलह का प्रयास करने को कहा।इसके लिए दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को इनके बीच बैठक कर सुलह के मुद्दे पर संभावना तलाशने को कहा था।पूर्व की सुनवाई में तेजप्रताप और ऐश्वर्या कोर्ट में उपस्थित हुए थे।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

ऐश्वर्या की ओर से वरीय अधिवक्ता पी एन शाही ने कोर्ट के पक्ष रखा था।तेज प्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया था कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण(मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है।

इस मामलें की सुनवाई अब अगली सुनवाई1सितम्बर, 2022 को की जाएगी।

समस्तीपुर के दो दिवसीय दौरे पर प्रशांत किशोर, कहा – पदयात्रा के बाद जारी करेंगे बिहार के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट

समस्तीपुर । जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वो समस्तीपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जन सुराज की सोच और अपनी रणनीति के बारे में विस्तार से बात की।

बिहार के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट ऐसा होगा

समस्तीपुर के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “हम 2 अक्तूबर से शुरू हो रहे पदयात्रा के माध्यम से बिहार के हर गांव, प्रखंड में जाना चाहते हैं और घर का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं, ताकि बिहार के वास्तविक मुद्दों को समझ सकें। इसके बाद बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय जैसे शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे और उसमे सिर्फ समस्या नहीं गिनाएंगे बल्कि उसका ठोस समाधान भी बताएंगे। ये पूरा ब्लूप्रिंट जमीन पर लोगों से बात कर बनाई जाएगी, इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति इसमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो वो भी से सकते हैं।”

जन सुराज के राजनीतिक दल बनने पर प्रशांत किशोर ने ये कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा के बाद एक प्रयास किया जाएगा कि जो भी लोग इस अभियान में आगे साथ चलने के लिए तैयार होंगे, उनके साथ राज्य स्तर पर एक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा और इसी अधिवेशन में तय होगा कि आगे राजनीतिक दल बनाना है या नहीं बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ही आगे का रास्ता तय करेंगे और यह प्रकिया पूरे तौर पर लोकतांत्रिक एवं सामूहिक होगी। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा अगर कोई दल बनता है तो वो प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा, वो उन सारे व्यक्तियों का होगा जो इस सोच से जुड़कर इसके निर्माण में संस्थापक बनेंगे।

महागठबंधन सरकार पर प्रशांत किशोर का हमला जारी, कहा – बहुत दिनों तक नहीं चल सकती 7 दलों की सरकार

प्रशांत किशोर ने बिहार की नई महागठबंधन सरकार को बधाई देते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है, अगर ये सरकार ऐसा करती है तो मैं अपने इस पूरे अभियान को वापस ले लूंगा और नीतीश कुमार का समर्थन करूंगा। महागठबंधन की स्थिरता पर संदेह जाहिर करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि 7 दलों का ये महागठबंधन अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक चलेगा।

उन्होंने कहा संभव है कि लोकसभा चुनाव तक ये लोग साथ रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले इसमें फेरबदल संभव है। प्रशांत किशोर ने सरकार की अस्थिरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2012 के बाद से बिहार में ये छठवां प्रयोग है जिससे सरकार बदली है, इससे बिहार के विकास पर बुरा असर पड़ा है और विकास की गति धीमी हुई है। नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वो कुर्सी से चिपक कर बैठ गए हैं, 2014 के नीतीश कुमार और 2022 के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है और ये जदयू के चुनावी प्रदर्शन में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने दिया बड़ा बयान; नीतीश कुमार न किसी को फंसाते हैं, न किसी को बचाते हैं

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के विवाद पर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है।

महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के चीफ मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार न किसी को फंसाते हैं, न किसी को बचाते हैं। एक बार उन्हें भी मुकदमे की वजह से 8 घंटे में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

JR manjhi

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनाई हुई

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और तेज की पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनाई हुई।

कोर्ट ने अगली तारीख 1 सितंबर तय की है। 1 सितंबर को केस की अंतिम सुनवाई की जाएगी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

गुरुवार को ऐश्वर्या के वकील पीएन सिन्हा नहीं आए थे, इसलिए ऐश्वर्या की तरफ से आगे समय मांगा गया है।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तीन दिन बाद चला लोगों को पता

आपसी रिश्तो में कड़वाहट का नतीजा कितना बुरा हो सकता है इसकी बानगी जहानाबाद में देखने को मिला है। मामला ओकरी ओपी क्षेत्र के मैना मठिया गांव का है। जहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई। जिसके बाद युवक ने खुदकुशी कर ली।

पति पत्नी के बीच विवाद 14 अगस्त को हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। आशंका जताई जा रही है कि 14 अगस्त से 15 अगस्त के बीच गोरे बिंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मामले का पता बुधवार की सुबह तब चला जब पड़ोस की एक महिला ने घर से दुर्गंध आने की बात कही।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। हालांकि सदर अस्पताल के चिकित्सक की माने तो शव इतना सड़ चुका है कि मृत्यु कैसे हुई इसका पता लगाना जहानाबाद में मुश्किल है।

चिकित्सकों की मानें तो मौत की असली वजह का पता पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकता है।

पटना हाईकोर्ट ने पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट,पटना समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई है।

इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र,राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को राज्य के एयरपोर्ट के सुधार पर बैठक कर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

एक अन्य याचिकाकर्ता की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री व पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कोर्ट के समक्ष पक्ष प्रस्तुत किया था।उन्होंने राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मुद्दे को उठाया था।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट को उन्होंने बताया था कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।बिहार में एक भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है।उन्होंने बताया कि छपरा के पास इसके लिए पर्याप्त और सस्ती भूमि उपलब्ध हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोडल अधिकारी को तलब किया था।साथ ही पटना एयरपोर्ट के पूर्व और वर्तमान निर्देशक को भी तलब किया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार को गया एयरपोर्ट के विकास के सन्दर्भ में बताने को कहा था कि 268 करोड़ रुपए की धनराशि कब तक दिया जाएगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता अर्चना शाही ने बताया कि गया एयरपोर्ट के विकास के लिए एक बड़ी धनराशि आवंटित की गई है।लेकिन अभी तक गया एयरपोर्ट का विकास कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

कोर्ट को राज्य के गया,पूर्णियां और अन्य एयरपोर्ट के विस्तार,विकास और भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित समस्यायों के बारे में बताया गया था।

राज्य में पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा गया, मुजफ्फरपुर,दरभंगा,भागलपुर,फारबिसगंज , मुंगेर और रक्सौल एयरपोर्ट हैं।लेकिन इन एयरपोर्ट पर बहुत सारी आधुनिक सुविधाओं के अभाव एवं सुरक्षा की समस्याएं हैं।
इस मामलें पर अगली सुनवाई 24 अगस्त,2022 , को की जाएगी।

जहानाबाद के प्रथम विधायक शिवभजन सिंह की 29वां पुण्य तिथि, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियो ने किया याद

जहानाबाद । शिवभजन सिंह स्मृति विचार मंच बैनर तले जहानाबाद के प्रथम विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी स्व० शिवभजन सिंह जी को उन्नतीसवां पुण्य तिथि पर याद किया गया एवं संकल्प सभा में उनके अधुरे सपना को सकार करने ,के साथ ही साथ उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जहां उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते जहानाबाद के अनेकों राजनीतिज्ञों समाजसेवियों एवं बुद्धजीवियों सहीत अलग अलग क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों का आदान-प्रदान किया। शिवभजन बाबू सन् 1942 के जन आंदोलन में जोरदार उपस्थिति दर्ज करते हुए ,अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा हजारीबाग जेल में बंद किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, में से एक थे ।

शिवभजन सिंह स्मृति विचार मंच के अध्यक्ष शिवनारायण कुशवाहा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शिवभजन बाबू कोई व्यक्ति नहीं एक विचार थे ।जो विद्यार्थी काल से ही देश भावना से प्रेरित होकर जन आंदोलन में जबरदस्त भागीदारी निभाते रहे। जहानाबाद के विधायक बनने के बाद भी सड़क से सदन तक जनहित मुद्दों पर सदा मुखर होकर अपना पक्ष रखते रहे।जिसका प्रतिफल आज दबे-कुचले, शोषित वंचित लोगों को लाभ मिलता रहा है।

ऐसे में जहानाबाद के वासियों के लिए गर्व की बात है कि इस धरती पर शिवभजन बाबू जैसा प्रणेता जन्म लिए। हम सभी उनके नीति सिद्धांतो को अपनाने के लिए संकल्पित होकर सामाजिक उत्थान में लगे रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में अमर शहीद जगदेव प्रसाद कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रो० चन्द्रशेखर प्रसाद,जी ने कहा शिवभजन बाबू जैसा देशभक्त को जीवनी विद्यालय के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए ताकि देश प्रेम की भावना से बच्चों में देश सेवा करने के प्रति जोश जजबा काफी उत्साह के साथ कायम रहे।

इन्होंने आजादी के बाद सदन में किसान मजदूर एवं छात्र- छात्राओं के हित में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते रहे थे। इस पुण्यतिथि एवं संकल्प सभा में सैंकड़ों लोगों ने उपस्थित हुए जिसमें मुख्य लोग इस प्रकार है रामजीत पासवान, शिवनारायण कुशवाहा, अनुज प्रसाद निराला, सुरेश प्रसाद वर्मा, महेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार पम्मु,दिलीप कुशवाहा,गीता देवी, सुरेश प्रसाद, उर्मिला कुमारी ,मनोरमा कुमारी बाबूलाल प्रसाद ,हेमन्त कुशवाहा, रामकेवल यादव , उदय पासवान,, परशुराम ठाकुर, फुलेश्वर रजक, बिसूनदेव सिंह,अखिलेश दास , मंटू कुमार सिंह, समेत सैंकड़ों लोगों उपस्थित हुए।

प्रशांत किशोर का महागठबंधन सरकार पर निशाना, कहा- चुनाव से पहले बिहार में फिर होगा उलटफेर

जन सुराज अभियान के तहत समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने नई नवेली महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 10 लाख नौकरियों के मुद्दे पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर ये सरकार 1-2 साल में अगर 5-10 लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना अभियान वापस ले लूंगा।

उन्होंने कहा कि जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर तनख्वा दे नहीं पा रही ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी।

प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके और उन्होंने आने वाले समय में राजनीतिक उठापटक की भी बात कही।
प्रशांत किशोर ने कहा, “अभी हमको आए हुए 3 महीने ही हुए और बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूम गई। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते अभी कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी।

नीतीश कुमार फेवीकॉल लगाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी की पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर होती रहती है। जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। ये सरकार जुगाड़ पर चल रही है, इसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है।” उन्होंने 2005 से 2010 के बीच एनडीए सरकार के काम की प्रशंसा भी की।

prashantKishor

पूर्णिया में कजरा पुल के पास रेलिंग से टकराई बस, 25 घायल आठ की हालत गंभीर

पूर्णिया के डगरुआ थाना के कजरा पुल के पास आज एक बस पूल के रेलिंग से टकराई. इस हादसे में 25 कावड़िया घायल हो गए. जिसमें 8 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाबत घायल कांवरिया घनश्याम पंडित ने कहा कि वे लोग देवघर से पूजा कर किशनगंज के छतरगाछ जा रहे थे. अचानक डगरुआ के कजरा पुल के पास ड्राइवर को झपकी आ गई. जिस कारण बस पुल की रेलिंग पर चढ़ गया. इस हादसे में कई लोगों के सर फट गए.

सूचना मिलते ही डगरुआ थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को डगरुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहीं प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि उनके सामने यह घटना घटी है. जैसे ही उसने देखा कि बस दुर्घटना का शिकार हो गई है वह घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए ऑटो से अस्पताल भिजवाया.

डगरुआ पी एस सी के चिकित्सक फिरोज अख्तर ने कहा कि इस बस हादसे के शिकार करीब 27 घायल पीएससी में पहुंचे हैं. जिसमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर है. उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य लोगों की हालत स्थिर है. उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पटना हाईकोर्ट ने गया के पूर्व एसपी आदित्य कुमार को शराब बरामदगी से संबंधित मामले में अग्रिम जमानत दे दी

जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने आदित्य कुमार द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दे दी ।

याचिकाकर्ता के वरीय अधिवक्ता एनके अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू करने की जिम्मेवारी जिले के डीएम और एसपी को दी गई है लेकिन डीएम और एसपी हर जगह हर समय मौजूद नहीं रहते है ।

इस मामले में थाना ने शराब बरामदगी के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की । जब इसकी बात की जानकारी पूर्व एसपी को मिली ,तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश थाना को दिया ।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि शराबबंदी मामले में राज्य के नौकरशाह डरे हुए है ।उन्होंने तर्क दिया कि कोई भी थाना कब और कहाँ शराब जब्त करता है ,इसकी जानकारी जिला के एसपी को तब तक नही होती है ,जब तक कि सम्बंधित थाना सूचित नहीं किया जाता है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि अगर कोई जिले के एसएसपी , एसपी डीएम और कमिश्नर के घर में कोई बोतल फेंक देगा, तो उनके ख़िलाफ़ भी प्राथमिकी दर्ज हो सकती है ।

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई अधूरी रही

जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई कर रहे है।

कोर्ट में बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बहस की।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी मकान बने है,उनका निर्माण वैध ढंग से नहीं किया गया है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि आवास बोर्ड ने जो भी नियमों के उल्लंघन मकान बने है,उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया,लेकिन वे नहीं आवास बोर्ड के समक्ष नहीं आए।

आज कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष बहस किया।उन्होंने कहा कि राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में हटाने की कार्रवाई सही नहीं थी।हटाने के पूर्व संचार माध्यमों में उन्हें नोटिस दे कर जानकारी देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि या तो उन्हें उचित मुअबजा दिया जाए या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इससे पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया था कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता है।

पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता का पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि इस क्षेत्र से इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही नहीं है।उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव माफिया के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,क्योंकि इस समस्या में इनकी भी बड़ी भागीदारी हैं।

इस मामलें पर फिर सुनवाई 23अगस्त,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट दो सप्ताह में देने का निर्देश दिया गया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को विस्तृत जानकारी देने को कहा था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवा में क्या क्या कमियों के सम्बन्ध में ब्यौरा देने को कहा था। साथ ही इसमें सुधारने के उपाय पर सुझाव देने को कहा।

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने बताया कि नेशनल मेन्टल हेल्थ प्रोग्राम ही के अंतर्गत राज्य के 38 जिलों में डिस्ट्रिक्ट मेन्टल हेल्थ प्रोग्राम चल रहा हैं।लेकिन इसमें मात्र 52 स्टाफ ही है, हर जिले में सात सात स्टाफ होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का दायित्व है कि वह मेन्टल हेल्थ केयर एक्ट के तहत कानून बनाए।साथ ही इसके लिए मूलभूत सुविधाएं और फंड उपलब्ध कराए।

सेन्टर ऑफ एक्सलेंस के तहत हर राज्य में मानसिक रोग के अध्ययन और ईलाज के लिए कॉलेज है।लेकिन बिहार ही एक ऐसा राज्य हैं,जहां मानसिक रोग के अध्ययन और ईलाज के लिए कोई कालेज नहीं है।जबकि राज्य सरकार का ये दायित्व हैं

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले फंड में कमी आयी है,क्योंकि फंड का राज्य द्वारा पूरा उपयोग नहीं हो रहा था।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े स्कीम और फंड के सम्बन्ध में जानकारी देने को कहा।

पहले की सुनवाई में याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने कोर्ट को बताया कि बिहार की आबादी लगभग बारह करोड़ हैं।उसकी तुलना में राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुनियादी सुविधाएँ नहीं के बराबर है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

गिरिराज सिंह पर टिप्पणी को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी के खिलाफ परिवाद दायर

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर अमर्यादित ट्वीट करने पर तेजस्वी यादव की मुश्किलें बाढ़ सकती हैं. दरअसल मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट के ही एमपी एमएलए कोर्ट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ में परिवाद दायर किया गया हैं. बीजेपी नेता और एक सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु किशोर से आहत होकर के कराया गया मामला दर्ज। इस मामले में सुनवाई की तिथि 25 अगस्त को सुनवाई की तिथि किया गया है।

मुजफ्फरपुर जिले के एमपी एमएलए की कोर्ट में कराया गया मामला दर्ज।आपको बता दें कि बीते दिनों राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा भाजपा के केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ एक अमर्यादित टिप्पणी की गई थी और अब जिसको लेकर के आहत होकर मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता दिव्यांशु किशोर ने हिंदू की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर या मामला दर्ज कराया।

वही मामले को लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि परिवादी के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें नेता राजद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर एक टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर भारतीय दंड विधान की धारा 504 और 506 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज कराया है जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तिथि 25 अगस्त 2022 को मुकर्रर किया है।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 16 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट में गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर से सटे फाल्गु नदी में खुले तौर पर डाले जा रहे कचडे और गन्दगी डाले जाने के मामले पर सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में बूडको के एमडी को निर्देश दिया था कि वह जल्द वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने हेतु चुने गए कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर काम को शुरू करें।

2. पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करेंगे। राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर कर दिया था।आज याचिकाकर्ता के वकील अपना बहस जारी रखेंगे।

3. पटना हाईकोर्ट में बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को विस्तृत जानकारी एवं सुझाव देने को कहा था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

दिल्ली में कल बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है

इस बैठक में बिहार भाजपा की कोर कमेटी के सभी 20 सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव पर मंथन होगा।

साथ ही बिहार में अचानक से NDA में टूट को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन करेगी कोर कमेटी। बिहार बीजेपी में सांगठनिक बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

कल का दिन बिहार भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। बिहार भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता कल दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

Bihar BJP
Bihar BJP

शराबियों के खिलाफ उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्र से 12 गिरफ्तार

जहानाबाद जिला उत्पाद अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर सोमवार को पूरे जिले में शराब माफिया और शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया.

जिसमें मद्य निषेध विभाग के 50 प्रशिक्षु सिपाही और कई अवर निरीक्षक को लगाया गया था. आधी रात से सोमवार की सुबह 8 बजे तक अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जहानाबाद के घोसी और काको प्रखंड के कई गांव में विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया गया है. शराबियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई. जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

liquorarrest

आजादी के अमृत महोत्सव पर ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसको लेकर जहानाबाद में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1 दिन पहले जहां एक संस्था द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

वहीं आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त, 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. यात्रा में जहानाबाद के स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों के छात्र भी शामिल हुए.

इंदू कश्यप, एलजेपी, नेत्री

देशभक्ति धुनों पर 14 अगस्त की सुबह 10 बजे हजारों लोग जब करीब एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़े, तब पूरा वातावरण देशभक्ति में डूब गया. यह बिहार के इतिहास का सबसे लंबा झंडा बताया जा रहा है.

यात्रा की शुरुआत शहर के इंडोर स्टेडियम से हुई। ऐतिहासिक गांधी मैदान में जाकर यात्रा समाप्त किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय झंडे का अपमान कर रही है

भाजपा राष्ट्रीय झंडे का अपमान कर रही है. किसी भी देश का राष्ट्रीय झंडा उस देश का प्रतीक होता है. राष्ट्रीय झंडे का राजनीतिक इस्तेमाल उसकी पवित्रता और मान मर्यादा का अपमान है.

भाजपा के मातृसंगठन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तीन रंगों वाले हमारे तिरंगे को अशुभ कहा था. लंबे अरसे तक संघ ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज का बहिष्कार किया था. नागपुर में जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है वहाँ 2001 तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया.

आज वही संघ हर घर झंडा का अभियान चला कर देश में देश भक्ति का उन्मादी वातावरण बना रहा है. संघ का यह अभियान देश की आँखों पर उन्माद की पट्टी बांधकर मोदी सरकार की घोर विफलताओं को छुपाने का अभियान है.

मुजफ्फरपुर में महिला ने नदी में लगाई छलांग, दादर पूल से बुढ़ी गंडक में कूदी, NDRF की टीम कर रही खोजबीन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के दादर पूल से एक महिला ने बुढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। NDRF की टीम को सूचना दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। हालांकि अबतक महिला का पता नहीं लगा है।

स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। बताया कि एक शादीशुदा महिला स्कूटी से आई थी। स्कूटी दूर लगाकर पूल से कूद गई। महिला ब्रह्मपुरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि अबतक उसकी पहचान नहीं हुई है।

ब्रह्मपुरा इलाके से कुछ लोग मौके पर पहुंचे हैं। वे लोग बता रहे हैं कि उनके घर की एक महिला गयाब है। आशंका जता रहे हैं कि नदी में कूदने वाली महिला वही हो सकती है। हालांकि जबतक नदी में से लाश नहीं निकलती तबतक पहचान व सत्यापन करना मुश्किल है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर पंच तत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुरुवार की शाम बिहार सरकार के पूर्व मंत्री 88 वर्षीय शमशेर जंग बहादुर का निधन उनके हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के पूरानी बाजार स्थित पैतृक आवास पर हो गया.काफी दिनों से वे चल रहे थे । उनके निधन की खबर सुनकर पूरा मुंगेर और खड़गपुर शोक में डूब गया. जबकि देखने वालों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा.

शमशेर जंग बहादुर तीन बार हवेली खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे. 3 जुलाई 2022 को पूरा परिवार ने उनका 88 वां जन्मदिन मनाया था. उनके पिता नरेंद्र सिंह कांग्रेस से वर्ष 1957 में चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. पिता के राजनीतिक कारवां को आगे बढ़ाने का काम किया. शमशेर जंग बहादुर तीन बार खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है. वर्ष 1967 में जहां वे सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. वहीं वर्ष 1969 में सोशलिस्ट एवं 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. वर्ष 1977 में वे बिहार सरकार के मंत्री बने और वर्ष 1979 तक मंत्री पद पर बने रहे.

उनके मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे अपूर्णीय क्षति बताया । जिसके बाद आज डीएम एसपी की मौजूदगी में मुंगेर गंगा घाट पे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । साथ शोक सलामी के रूप में 18 शस्त्र बलों ने फायर कर सलामी दी । डीएम ने कहा की राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन उनके परिवार के हर दुख में शामिल है ।

पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर

जिम के ट्रेनर पर टूटा दबंगों का कहर, 10 से 15 की संख्या में आए लोगों ने की मारपीट

दानापुर में दबंगई करने का मामला सामने आया है और मारपीट भी की गई है जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है बताया जाता है कि दानापुर थाना अंतर्गत टी पॉइंट के पास एक जिम में 15 की संख्या में बदमाश घुसे और घुसते ही जिम के ट्रेनर अंकित राज और आनंद शुभम को जमकर मारपीट करने लगे।

जिसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। नीचे उतरने के बाद भी उन्हें रोड पर पिटाई किया गया घायल अवस्था में दोनों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया । जहां इनका इलाज किया गया है। घटना की जानकारी के बाद दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की तफ्तीश करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि मारपीट करने में अभिनव और सचिन के साथ 10 – 12 की संख्या में मित्र भी शामिल थे घायल अंकित कुमार के अनुसार चीन और उसके साथ ही बार-बार धमकी देते थे और गुरुवार को हद ही हो गया भाजपा नेता आदित्य कुमार और राहुल कुमार का जिम टी प्वाइंट पर चलता है उसमें ट्रेनर का काम करते हैं वहां जब ट्रेनिंग दे रहे थे उसी दौरान सचिन अभिनव अपने साथियों के साथ आया और लाठी-डंडे रड से मारपीट करने लगा जिम के अंदर भी तोड़फोड़ की जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है ।

मारपीट करने वाले ने उसके पैसे और सोने के चेन भी छीन लिए अंकित कुमार के अनुसार दो लाख की रंगदारी की भी मांग किया जा रहा था। धमकी देते थे नहीं देने के बाद मारपीट किया गया है थानाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि मामला रंगदारी का दर्ज कर लिया गया है और मामले के अभियुक्त की भी पहचान कर ली गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदियों को हथकड़ी लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार के इंस्पेक्टर जनरल (जेल) को एक सप्ताह में शपथ-पत्र दायर करने का आदेश दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने विधि के छात्र कुमार अभिषेक द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश को पारित किया है।

याचिकाकर्ता का कहना था की सिटीजन्स फोर डेमोक्रेसी बनाम स्टेट ऑफ असम व अन्य के मामले में, वर्ष 1995 में ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कैदियों को एक जेल से दूसरे जेल में लाने व ले जाने तथा जेल से कोर्ट लाने व ले जाने के दौरान हथकड़ी और अन्य बेड़ियों का बलपूर्वक प्रयोग नहीं किया जाए।

फैसले के मुताबिक पुलिस और जेल के अधिकारियों को स्वयं कैदियों को हथकड़ी और बेड़ी लगाने के लिए आदेश देने का अधिकार नहीं होगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले के बावजूद बिहार की पुलिस कैदियों को हथकड़ी लगाने का काम कर रही है। इन अधिकारियों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई को अमानवीय कार्य कहा जा सकता है।

याचिका में यह कहा गया है कि यदि इसे जारी रखने की अनुमति दी जाती है तो यह न्याय की एक बड़ी विफलता होगी।

नहीं रुक रहा शराब से मौतों का सिलसिला, छपरा में जहरीली शराब ने ली दो की जान, परिजनों ने की पुष्टि

खबर छपरा से आ रही है जहां शराब पीने से 2 लोगों के संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने शराब पीने की पुष्टि की है जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।

घटना गरखा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों ने कल शराब का सेवन किया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई और एक-एक कर दोनों की मौत हो गई। एक ही गांव से 2 मौत के मामले सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

फिलहाल दोनों के शव को छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत शराब से हुई है या मौत का कारण कुछ और है। फिलहाल परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे हैं।

वकील राजीव कुमार और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की तफ़्तीश अब ED करेगी

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने दर्ज किया मामला । पश्चिम बंगाल द्वारा दर्ज मामले को ED ने किया टेकओवर, अब ED करेगी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की पड़ताल।

रांची स्थित ED की विशेष कोर्ट ने इस मामले में सुनाया है एक महत्वपूर्ण फैसला। 18 अगस्त को रांची स्थित ED की विशेष कोर्ट में पेश किया जाए वकील राजीव कुमार को।

ed

अब ED करेगी जांच मनी लांड्रिंग केश में राजीव कुमार का तार किन किन से जुड़े हैं।

पटना हाईकोर्ट ने राज्य में पुलिस द्वारा सही ढंग और स्तरीय जांच नहीं किये जाने के कारण अपराधियों को सजा से बच जाने को गम्भीरता से लिया

जस्टिस अश्विनि कुमार सिंह की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करते राज्य सरकार को बताने को कहा कि पुलिस के जांच की स्तर सुधारने के लिए क्या हो रहा हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस द्वारा जांच में त्रुटि और कमियों के कारण बड़ी संख्या में अपराधी सजा से बच जाते है।कोर्ट ने इस पर काफी गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के जांच से अपराधियों को सजा नहीं मिल पाना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां पुलिस अधिकारियों को सही ढंग से आपराधिक मामलों की जांच के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।सही तरीके से जांच करने पर अपराधियों को कोर्ट द्वारा सजा दी जा सकेगी।

कोर्ट ने सही ढंग से पुलिस द्वारा जांच नहीं करने,ठोस सबूत और गवाहियां प्रस्तुत करने पर अपराधियों के सजा से बच जाने के उदाहरण भी दिया।ऐसा ही मामला गोपालगंज जहरीली शराब पीने से हुए मौत का मामला है,जहां पुलिस जांच में कमियों के कारण कई अभियुक्त सजा से बच गये।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने कहा कि जबतक अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी,कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता हैं।इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस के जांच आधुनिक,स्तरीय और वैज्ञानिक हो,जिसमें अपराधियों को सजा मिलना सुनिश्चित हो।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 5 सितम्बर,2022 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई 16 अगस्त,2022 को फिर सुनवाई की जाएगी

जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर कर रहे है सुनवाई। आज कोर्ट में बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बहस की।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी मकान बने है,उनका निर्माण वैध ढंग से नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के अधिकार के बिना कोर्ट कोई आदेश नहीं दे सकता हैं।उन्होंने कोर्ट को बताया कि आवास बोर्ड ने जो भी नियमों के उल्लंघन मकान बने है,उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया,लेकिन वे नहीं आवास बोर्ड के समक्ष नहीं आए।

इससे पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया था कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता का पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि इस क्षेत्र से इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही नहीं है।उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव माफिया के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,क्योंकि इस समस्या में इनकी भी बड़ी भागीदारी हैं।

उन्होंने कोर्ट को बताया था कि लैण्ड सेटलमेंट स्कीम के तहत चार सौ एकड़ भूमि को अबतक घेरा नहीं गया है।

इस मामलें पर फिर सुनवाई 16अगस्त,2022 को होगी।

रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़, कई जगहों पर कल मनाया जाएगा त्योहार

बिहार के ज्यादातर इलाकों में रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाई जा रही है। रक्षा बंधन मनाने के लिए मायके जाने के लिए गुरूवार को भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन और बसों में बेहद भीड़ रही।

टिकट पाने को महिलाओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रक्षा बंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने अपने मायके जाने को घरों से को निकल पड़ीं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर शाम होते ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

रेलवे स्टेशन पर महिलाएं टिकट विंडो पर टिकट पाने के लिए जूझ रही थीं। ट्रेनों में भीड़ ज्यादा थी जिससे सफर करना मुश्किल हो गया। शाम में जहानाबाद से पटना जाने के लिए अमूमन जिन ट्रेनों में सीटें खाली होती है उन ट्रेनों में भी चींटी सरकने की जगह नहीं थी।

जहानाबाद स्टेशन के पास से शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

जहानाबाद में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर से दबिश डाली है। टाइगर मोबाइल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को पकड़ा।

जिसके पास से शराब की बोतलें बरामद की गई। पकड़ा गया युवक काको प्रखंड के नोनही गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार युवक का नाम सुधीर है। आरोपी से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। युवक की गिरफ्तारी जहानाबाद स्टेशन के पास से हुई है।

सूचना पर जब पुलिस पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई।बता दें कि कुछ दिन पहले ही जहानाबाद कोर्ट स्टेशन से भी भारी मात्रा में शराब के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई थी।

मखदुमपुर स्टेशन के समीप बुजुर्ग का मिला शव, इलाके में हड़कंप

जहानाबाद के मखदुमपुर में गुरुवार के दिन मखदुमपुर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर उत्तर एक बुजुर्ग का शव बरामद किया हुआ है। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

वहीं शव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है शव की सूचना पाकर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष रवि भूषण खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शव किसी बुजुर्ग का है जिसकी उम्र लगभग 50 52 साल के आसपास होगी जो अब तक पहचान नहीं हो सकी है शव देखने से प्रतीत होता है कोई गरीब है जो व्यक्ति नशीली पदार्थ का सेवन करने से जिसकी मौत हुई होगी वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

बताते चले कि मखदुमपुर स्टेशन के समीप से पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है जिसका पहचान अब तक नहीं हो पाया है।

पटना हाईकोर्ट में बिहार के गर्भाशय घोटाले के मामलें पर सुनवाई 18 अगस्त,2022 को होगी

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ वेटरन फोरम की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को चार सप्ताह में बताने को कहा था कि इस मामलें को जांच के लिए क्यों नहीं सी बी आई सौंपा जाए।

आज महाधिवक्ता ललित किशोर ने स्वयम उपस्थित होकर कोर्ट से कुछ समय माँगा,जिसे कोर्ट ने मान लिया।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में जानना चाहा था कि कि इस तरह की अमानवीय घटना के मामलें में राज्य सरकार ने क्या किया।राज्य सरकार को इस मामलें ज्यादा संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया था कि सबसे पहले ये मामला मानवाधिकार आयोग के समक्ष 2012 में लाया गया था।2017 में पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका वेटरन फोरम ने दायर किया गया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसमें ये आरोप लगाया गया था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का गलत लाभ उठाने के लिए बिहार के विभिन्न अस्पतालों/डॉक्टरों द्वारा बड़ी तादाद में बगैर महिलाओं की सहमति के ऑपरेशन कर गर्भाशय निकाल लिए गए।

अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की संख्या लगभग 46 हज़ार होने की सम्भावना है। बीमा राशि लेने के चक्कर में 82 पुरुषों का भी आपरेशन कर दिया गया।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 18अगस्त,2022 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट,पटना समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले पर अगली सुनवाई 17 अगस्त,2022 को की जाएगी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा गौरव सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही हैं।

राज्य सरकार को कोर्ट ने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए अगली सुनवाई में जवाब देने को कहा है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र,राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को राज्य के एयरपोर्ट के सुधार पर बैठक कर अगली सुनवाई में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा था।

इससे पहले की सुनवाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कोर्ट में राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें को उठाया था।उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोडल अधिकारी को तलब किया गया था।साथ ही पटना एयरपोर्ट के पूर्व और वर्तमान निर्देशक को भी तलब किया था।

इस मामलें पर पुनः 17 अगस्त,2022 को सुनवाई होगी।

बिहार बीजेपी को शून्य से शुरु करना होगा

बिहार बीजेपी को कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक शैली से सीख लेनी होगी यहां हिन्दू मुसलमान और भारत पाकिस्तान और राष्ट्रवाद से मुखिया का भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है ।

पिछले माह ही दिल्ली गये हुए थे उसी दौरान बीजेपी के मित्रों का फोन आया संतोष जी दिल्ली में हैं जी है दिल्ली में हैं मुलाकात होगी क्यों नहीं आज दोपहर बाद फुर्सत में हैं ठीक है तो तय रहा आज शाम पार्टी दफ्तर आइए यहां भी बढ़िया लिट्टी एक दम बिहार वाला खिलाते हैं और साथ में काफी पीते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को बीजेपी पार्टी दफ्तर पहुंचे संबित पात्रा जैसे पार्टी के प्रवक्ता के साथ साथ दूसरे राज्यों के तीन चार सांसद भी मौजूद थे ।बिहार को लेकर इन लोगों को खास दिलचस्पी थी क्यों कि लगातार बिहार से कुछ ना कुछ गठबंधन को लेकर खबर आ ही रही थी।

मेरा परिचय ऐसा दिया गया था कि वो लोग इन्तजार कर रहे थे ।संंख्या को देखते हुए तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बगल वाले हाँल में बैठा जाये बात बिहार पर शुरू हुई और चर्चा में गुजरात के एक सांसद भी मौजूद थे जो मोदी और शाह के काफी करीबी माने जाते थे बात शुरू ही हुई कि क्या सच में नीतीश साथ छोड़ छोड़ रहे हैं, मेरा कहना था किसी भी समय साथ छोड़ देंगे ईडी और सीबीआई के सहारे बहुत दिनों तक रोक नहीं सकते हैं।

तभी एक सांसद ने सवाल किया भाई साहब बिहार में ऐसा क्या है जिससे हमारे पार्टी के नेता भी घबराते हैं कुछ समझ में नहीं आता है कि बिहार में कैसे वापसी हो मोदी जी का भी आठ वर्ष होने को है सब जगह कमल लहराया रहा है लेकिन बिहार में खिल नहीं पा रही है।

मेरी समझ से इसकी तात्कालिक वजह है मोदी और शाह की सियासी सोच मोदी 2024 देख रहे हैं और शाह 2029 देख रहे हैं इस वजह से जो समस्या आपको यूपी में दिख रहा है वही समस्या बिहार में भी पनप रहा है सुशील मोदी सहित बिहार बीजेपी के जो नेता हैं उनको जिस तरीके से मुख्यधारा से हटाया गया है बिना किसी तैयारी के उसका खामियाजा आपके पार्टी को भुगतना पड़ेगा। आपकी पार्टी भी कांग्रेस शैली में ही चलना चाहती है बस एक नेता वो बिहार में नहीं चलेगा और याद रखिएगा बिहार में पार्टी अगर संकट में आयी तो फिर दिल्ली से संभाल नहीं पाइएगा जहां थे वही पहुंच जाइएगा इसलिए नीतीश के साथ आप लोग जो छद्म युद्ध लड़ रहे हैं उससे बिहार पर कब्जा नहीं हो सकता है बिहार का समाज सीधी लड़ाई में विश्वास करता है।
वही बिहार का जो इतिहास है ,आर्थिक संरचना है ,संस्कृति और सामाजिक ताना बाना है उसमें आपकी पार्टी फिट नहीं बैठती है अभी भी बिहार में उस तरह से शहरीकरण नहीं हुआ जैसे देश के अन्य हिस्सों में हुआ है अभी भी ग्रामीण समाज मजबूत है और परम्परागत कृषि बिहार के बड़े आबादी का आर्थिक आधार है ।

प्राचीन इतिहास का भी असर है धर्म और राष्ट्रवाद का पाठ बिहारी के जीन में एक चरित्र में है फिर आजादी के आन्दोलन का गहरा छाप अभी भी बिहार के समाज पर है ।साथ ही आजादी के आन्दोलन के दौरान भी बिहार में कई तरह के आन्दोलन का उदय हुआ जिस वजह से बिहार की जमीन पर संघ और बीजेपी के लिए राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रवेश की जगह उस समय था और ना ही आज है ।

संघ और बीजेपी की पैठ इतने दिनों में बनिया और सवर्ण से आगे नहीं बढ़ पाया है हिन्दू मुसलमान और भारत पाकिस्तान के साथ साथ कुछ योजनाओं के सहारे आप चुनाव जीत लिये लेकिन बनिया, मध्यवर्ग और सवर्ण के अलावे जो नया वर्ग आपके साथ जुड़ा वहां ना तो बाद में संघ पहुंचा और ना ही बीजेपी पहुंची ।

वही बिहार में यूपी जैसा काशी मथुरा और ज्ञानवापी नहीं है जिसको दिखा दिखा कर आप हिन्दू मुसलमान वाले भाव को जगाते रहेंगे यही वजह है कि बिहार ना तो संघ के लिए और ना ही भाजपा के लिए कभी उर्वरा भूमि बन सका।

वही इनते दिनों में आपके पास ऐसा कोई नेता पैदा नहीं हुआ जिसका बिहार में कोई मजबूत सामाजिक आधार के साथ साथ साथ प्रखर वक्ता हो, क्यों कि बिहार के लोग भाषण सुनने के काफी शौकीन रहे हैं उस दौर में भी वाजपेयी जी को वोट भले ही नहीं मिलता था लेकिन लोग उनको जरुर सुनने जाते थे लेकिन आडवाणी जी के नाम पर लोग जुट जरुर जाते थे लेकिन जैसे ही उनका भाषण शुरू होता था मैदान से लोग जाने लगते थे ।इसलिए बिहार के लिए नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत सामाजिक आधार के साथ साथ अच्छा वक्ता होगा तभी नीतीश और लालू को हरा सकते हैं ।

आप लोग सोचिए बिहार की जनता क्यों नीतीश को बीच में खड़ा कर दे रहा है क्यों कि उसे ना तो भाजपा पर भरोसा है और ना ही राजद पर इसलिए नीतीश को ऐसा बहुमत देता है कि उसके बगैर बिहार में किसी की भी सरकार नहीं बन पाये ।

एक और बात आप लोग बिहार में दिल्ली से प्रयोग बंद करिए एक गुजराती को आप वहां संगठन महामंत्री बना कर भेज दिए हैं मुझे लगता है अभी भी आप लोग बिहार को समझ नहीं पाये हैं पूरे देश में जाति राजनीति का सच है लेकिन बिहार में जाति को लेकर एक अलग नजरिया है वो जाति को इतिहास के नजरिया से देखता है।

दिल्ली से किसी को भेज दिए और उसके जाति के लोग उसके साथ आ जायेंगे ऐसा कभी नहीं बिहार में हुआ है इतना बड़ा आपके पास थिंक टैंक है उनको कहिए बिहार की राजनीति में कर्पूरी ठाकुर और नीतीश कुमार का कैसे उदय हुआ और उनकी राजनीतिक शैली क्या रही जो बिहार को दशकों तक प्रभावित रखा। ऐसे नेता का खड़ा करिए जिसके दिल और दिमाग में सवर्ण को लेकर घृणा ना हो बल्कि उसकी इतनी समझदारी जरुर होनी चाहिए कि इस वर्ग के वोटर अपमानित महसूस ना करे ।

अभी क्या हाल है बिहार में आपका कोर वोटर बनिया और सवर्ण आज आपका कोर वोटर नहीं रहा इसलिए नीतीश का जिस दिन साथ छुटा जनसंघ के जमाने में लौट जाइए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी इसलिए संघर्ष का रास्ता अपनाइए तभी आपकी बिहार में वापसी हो सकती है धनबल, ईडी और सीबीआई से बिहार का लोग डरने वाला नहीं है ।

कुरकुरे लदे कंटेनर में लगी आग, बुझाने की जगह लूटने में लगे लोग

छ्परा में कुरकुरे लदे कंटेनर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई । आग लगने से ट्रक धू-धू कर जलने लगी । काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन इसके बाद एक नया ड्रामा शुरु हो गया ।

स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे ट्रक की कुड़कुड़े लूट लिए । मामला गरख़ा प्रखण्ड के मोतिराजपुर पंचायत के शाह पुर लालसा बाबा के समीप की घटना बतया जा रहा है जहाँ पटना से सिवान के तरफ जा रही है कंटेंनर में बिजली के शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी।

कल एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, दोपहर बाद होगा समारोह का आयोजन

आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी और इस्तीफा भी दिया। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब शपथग्रहण समारोह बुधवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में दो बजे होगा।

मतलब एक बार फिर कल यानी बुधवार की दोपहर शपथग्रहण समारोह होगा। महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में होगा।

Nitish Kumar

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि यह प्रारंभिक जानकारी है बाकी किन किन लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी एक कल ही पता चल पाएगा।

अमृत महोत्सव के तहत अगस्त क्रांति के मौके पर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, गोपाल शर्मा ने किया नेतृत्व

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा अमृत महोत्सव के तहत अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई.

कांग्रेस के पदाधिकारी अरवल मोड़ से अंबेडकर चौक होते गांधी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं से उन्होंने अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया.

गोपाल शर्मा ने कहा कि आज जब हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं तब हमें हमारे शहीदों को जरूर याद करना चाहिए।

अगस्त क्रांति यात्रा का जनता ने किया जोरदार स्वागत ।
तिरंगा पैदल यात्रा के बाद वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का बाजार में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया.

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरपुर में ताजिया मिलन के दौरान मची भगदड़, दो पक्षो में जमकर हुई पत्थरबाजी, आधे दर्जन घायल, पुलिसकर्मी भी हुए चोटिल

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ ताजिया मिलन के दौरान दो पक्षम जमकर रोडेबाजी हुई है. जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हुए हैं.

घटना सकरा थाना क्षेत्र के मछही- दोनवा बॉर्डर की है, जहाँ दो पक्षो में जमकर बवाल हुआ. कदाने नदी के दोनों पार के दोनों पक्षो में जमकर रोडेबाजी हुई, जिसमें कई घायल हुए.

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सकरा पुलिस ने मामला शांत कराया, जिसमें दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए.

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जहानाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना कड़ौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया बाजार समिति के पास की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भेवड़ गांव का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर बंटी कुमार अपने किसी कार्य से सिकरिया बाजार समिति जा रहा था तभी अज्ञात तेज रफ्तार से जा रहे वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वावजूद किशोर जख्मी हालत में किसी तरह अपने घर पहुंच कर दुर्घटना के संबंध में परिजनों को बताया।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए जहां से चिकित्सकों ने जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

वही किशोर की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

बेटी की इज्जत बचाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा परिवार, अभी तक नहीं मिला न्याय

दानापुर से जहां पटना का बेऊर पुलिस और महिला थाना में एक पीड़िता चक्कर काटती रह गई लेकिन कही से न्याय नही मिला जब एसएसपी के पास गई तो वहा से भी सिर्फ आश्वासन मिला करवाही अभी तक नही हुई।

दरसल ममाला बेऊर थाना क्षेत्र के चिलबिल्लिबगांव का है जहा की एक बेटी के परिवार को इज्जत बचाने के लिए डर डर कर जीना पड़ रहा है और पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी न्याय नही मिल रहा है। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया तो पीड़ित की मां अपनी बेटी के साथ 4 दिनों से न्याय के लिए थाना का चक्कर काट रही है बेऊर थाना से महिला थाना और महिला थाना से बेऊर थाना का चक्कर लगवाया जा रहा है । इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए वरीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है । जिसके बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई ठोस करवाही नही किया है।

बेऊर थाना की रहनेवाली पीड़िता ने बताया की गांव के ही रहने वाले आदित्य नाम के युवक पर जबरदस्ती बेइज्जत करने का प्रयास किया गया। वही पीड़िता की मां ने बताया की मजदूरी से परिवार चलता है । 3 दिन पहले खेत में काम कर रही थी । उनकी 14 वर्ष की बेटी पानी लेने घर गई । वह घर पहुंची तो बगल के ही एक लड़के ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया । बच्ची के शोर मचाते ही वह लड़का वहां से भाग गया । शिकायत करने पर आक्रोशित हो गया परिवार इस हादसे से परेशान लड़की ने इस बात की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी । सूचना मिलते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए । इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से करने पहुंचे तो वह मारपीट करने को उतारू हो गए ।

मां ने बताया कि जब वे इसकी शिकायत करने बेऊर थाना पहुंची तो उन्हें महिला थाना का मामला बताकर महिला थाना भेज दिया गया । इसके बाद जब वे महिला थाना गई तो बेउर थाना का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया । जिसके बाद एसएसपी के पास सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

इस मामले को बेउर पुलिस प्रेम प्रसंग का माला बताब्रही है । उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं ।

बहरहाल कानूनी तौर पर पीड़िता के अकायत पर पुलिस को जांच करनी चाहिए थी वह भी नही हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारंभ

बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को भूमिगत मार्ग से जोड़ने के लिए 375 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत की गयी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इस कार्य को पूरा करेगा – मुख्यमंत्री

बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर है, जब भूमिगत मार्ग बनकर तैयार होगा तो यह पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा।

हमलोगों की इच्छा है कि अधिक से अधिक लोग इतिहास और अपनी विरासत को जानें। 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन पर बिहार म्यूजियम में कार्यक्रम जरूर आयोजित करायें। उस दिन म्यूजियम भ्रमण की निःशुल्क व्यवस्था रखें। बिहार म्यूजियम के साथ-साथ पटना म्यूजियम का मेंटेनेंस ठीक ढंग से हो।

पटना, 07 अगस्त 2022 । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिनन्दन करता हूँ।

7 अगस्त 2015 को बिहार संग्रहालय के एक हिस्से (बाल दीर्घा) का उद्घाटन हुआ था, इसे ध्यान में रखते हुए बिहार म्यूजियम शासी निकाय की बैठक हुयी थी, जिसमें 7 अगस्त 2022 को पहली बार बिहार संग्रहालय का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इस स्थापना दिवस समारोह का थीम देवी एवं महिला रखा गया है, यह बहुत बड़ी बात है। इस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अगले दो माह तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें दो दिवसीय कला मेला का भी आयोजन किया जाएगा यहाँ देवी एवं महिला पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गयी है। देवी एवं महिला पर आधारित प्रदर्शनी में पौराणिक काल से अब की बातों को प्रदर्शित करते हुए उसका विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है।

हम जब स्टूडेंट थे उस समय हमने पटना म्यूजियम को आकर देखा था हम जब सरकार में आयें तो पटना म्यूजियम के बगल में एक भवन बनाने का निर्णय लिया गया। हमने उसे जाकर देखा तो कहा कि इसे बनाने का कोई मतलब नहीं है। पटना म्यूजियम में जितने चीजें संग्रहित हैं उसे ठीक ढंग से प्रदर्शित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मानक का म्यूजियम बनाना होगा ताकि सभी धरोहर सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धरोहरों का कालखंड एवं महत्व लोग जान और समझ सकें, इसके लिए सभी कलाकृतियों के नीचे विस्तृत जानकारी का भी उल्लेख करना होगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम देश में नहीं है इसलिए हमने इंटरनेशनल म्यूजियम बनाने का कांसेप्ट दिया। इसके लिए ग्लोबल टेंडर किया गया और कनाडा की लार्ड कल्चरल रिसोर्सेज को इंटरनेशनल म्यूजियम की पूरी अवधारणा का जिम्मा सौंपा गया। दुनिया भर में कनाडा की लार्ड कल्चरल रिसोर्सेज 100 से अधिक संग्रहालयों की स्थापना कर चुकी है कनाडा की लार्ड कल्चरल रिसोर्सेज के हेड अपने टीम के साथ आकर हमसे मिले थे और विस्तृत चर्चा हुयी थी।

हमने उन्हें अपना कॉन्सेप्ट बताया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनाने के लिए काफी विमर्श हुआ म्यूजियम की डिजाइन के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का टेंडर हुआ जिसमें जापान के विश्व प्रसिद्ध मॉकी एंड एसोसिएट का चयन किया गया। हमें वर्ष 2018 में जापान जाने का मौका मिला तो वहां भी श्री फमिडियो मॉकी जी आकर मिले थे बिहार म्यूजियम के बिल्डिंग निर्माण के लिए एल एंड टी कम्पनी को काम दिया गया। यह निर्माण के लिए बहुत अच्छी कम्पनी मानी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम का निर्माण कराने के लिए 16 जून 2013 को 498 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृत की गयी। हमने कहा कि नेहरू पथ पर स्थित पांच सरकारी भवनों को तोड़कर वहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम का निर्माण कराया जाए। उस समय जो लोग उन भवनों में रहते थे वे कोर्ट चले गये और कुछ लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किये। अंततः सभी बाधाएं दूर हो गई। 08 जुलाई 2013 को इसका शिलान्यास किया गया और 7 अगस्त 2015 को इसके एक हिस्से का शुभारम्भ किया गया। उस दिन वर्षापात हुई थी, आज भी वर्षा होती तो काफी अच्छा लगता लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के जन्म दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर 2017 को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिहार म्यूजियम के शेष दीर्घाओं का लोकार्पण कर दिया गया। उस कार्यक्रम में बाहर से बड़ी संख्या में लोग आये थे और इसकी काफी सराहना भी हुई थी। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शक यहाँ पहुँचते है और यह बिहार का प्रमुख आकर्षक स्थल बन गया है। जब यह बनकर तैयार हो गया तो इसका नाम ‘बिहार म्यूजियम रखा गया। उन्होंने कहा कि इसमें पटना म्यूजियम से सामान लाकर रखा गया। यह तय किया गया कि प्री हिस्टोरिक पीरियड के पहले की सभी चीजें बिहार म्यूजियम में रखी जायेगी और बाद की चीजें पटना म्यूजियम में ही रहेगी। पटना म्यूजियम में प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद गैलरी, राहुल सांकृत्यायन द्वारा लायी गयी पाण्डुलिपि, नेचुरल हिस्ट्री आदि से संबंधित महत्वपूर्ण चीजें पटना गैलरी में ही संरक्षित हैं। पटना म्यूजियम के प्रांगण में भवन का निर्माण हो रहा है, हम चाहेंगे कि उसका काम और तेजी से पूर्ण हो ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अक्टूबर 2017 को जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी बिहार दौरे पर आए थे तो इस म्यूजियम को आकर देखे थे। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को भूमिगत मार्ग से जोड़ने के लिए 375 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जो पटना मेट्रो रेल का निर्माण कर रही है, उसको ही भूमिगत मार्ग के निर्माण का काम दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बहुत ही अच्छे ढंग से काम करता है। इन दोनों म्यूजियम के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर है, जब भूमिगत मार्ग बनकर तैयार होगा तो पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा। भ्रमण करने वालों को अच्छी फीलिंग होगी ऐसी व्यवस्था कर दी जायेगी कि एक ही टिकट पर टूरिस्ट पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर सकें। तीन साल के अंदर यह काम पूरा होना है। हम तो चाहेंगे कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो। पटना म्यूजियम में खुदाई का काम शुरु किया गया है जिसके दो-तीन लेयर की खुदाई में तीसरी और चौथी शताब्दी के कई अवशेष मिले हैं। हमलोगों की इच्छा है कि इतिहास को लोग जानें, सिर्फ बिहार ही नहीं देश का इतिहास यहां से जुड़ा हुआ है। यहां के पौराणिक चीजों को लोग आकर म्यूजियम में देखेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर दो माह तक कार्यकम चलेगा यह काफी अच्छी बात है। यहाँ की मूर्तियों को अन्य जगहों पर नही ले जाया जाए ताकि वे पूरी तरह से सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि हम आग्रह करेंगे कि 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन पर भी जरुर कुछ कार्यक्रम आयोजित कराइये। उस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने एवं संग्रहालय भ्रमण करने की व्यवस्था निःशुल्क रखें ताकि अधिक से अधिक लोग यहाँ प्रदर्शित धरोहरों को देख और अपने विरासत को समझ सकें। हमने इंटरनेशनल म्यूजियम बनवाया है। दुनिया भर में जो इंटरनेशनल म्यूजियम हैं वहां प्रदर्शित चीजों के नीचे उसके विषय में विस्तृत जानकारी का उल्लेख किया गया है इसलिए यहाँ भी रखे गये सभी धरोहरों के बारे में विस्तारपूर्वक स्पष्ट शब्दों में जरुर लिखवा दें ताकि देखने वाले लोग आसानी से समझ सकें। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के इस म्यूजियम में एक-एक चीज का मेंटेनेंस भी बेहतर तरीके से होना चाहिए। बिहार संग्रहालय के साथ-साथ पटना म्यूजियम का मेंटेनेंस भी ठीक ढंग से हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाइए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। बिहार संग्रहालय प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने ‘महिला एवं देवी नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया ।

समारोह को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री आलोक रंजन एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग श्रीमती वंदना प्रेयसी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

संबोधन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने ‘देवी एवं महिला पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 8वीं से 14वीं शताब्दी के प्रस्तर कला से संबंधित मूर्तियाँ, टेराकोटा, कांस्य, 18वीं शताब्दी के पर्सियन स्कूल, 18वीं शताब्दी के मुगल स्कूल, 17 से 21 शताब्दी से जुड़ी चित्रकलाएं, 1962 से 2017 तक के समकालीन कला से संबंधित सामग्रियां प्रदर्शित की गयी है।

महंगाई के खिलाफ जहानाबाद में महागठबंधन का हल्ला बोल, गोपाल शर्मा ने किया आक्रोश मार्च का नेतृत्व

जहानाबाद में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक साथ सभी पार्टियों में आक्रोश मार्च में विरोध जताया। यह आक्रोश मार्च शहर के अरवल मोड़ से कारगिल चौक तक निकाली गई. आक्रोश मार्च में अग्निपथ योजना के मुद्दे के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग की गई।

किसानों को खाद की किल्लत के कारण हो रही परेशानी का भी मुद्दा उठाया गया। आक्रोश मार्च में राष्ट्रीय जनता दल के अलावा कांग्रेस और भाकपा माकपा पार्टियों के नेता भी शामिल हुए. कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सरकार जनविरोधी सरकार है। महंगाई और बेरोजगारी सबसे गम्भीर मुद्दा है।

देश में जिस प्रकार से पेट्रोल डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमत जितने तेजी से बढ़ रही है और जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाया गया है उससे हालत और खराब होगी। साथ ही कहा कि मोदी सरकार के इशारों पर ईडी और CBI सलेक्टिव लोगों पर कार्रवाई करती है। भाजपा के भ्रष्टाचारी नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती।