पटना । बिहार समेत पूरे भारत में डीजल,पेट्रोल,CNG, रसोई गैस एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कल पटना के ऑटो चालक विरोध प्रदर्शन करेंगें।
आज शनिवार पटना जंक्शन पर टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में कार्यरत ऑटो यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक राजकुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय हुआ कि कल रविवार को पटना जंक्शन टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में दिन के 11 बजे एक अनोखे जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहा तक जाएगा।
मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, रेलवे पुलिस ने बाल तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से 4 बच्चों को भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बच्चो से बिस्कुट फैक्ट्री में बाल मजदूरी करवा रहा था। बंगाल जाने के क्रम में वह जंक्शन से पकड़ा गया। आरोपी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले नानूर थाना क्षेत्र का रहने वाला शेख कालू है। पूछताछ के बाद उसे सोनपुर स्तिथ रेलवे कोर्ट के पेश कराने के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बच्चो को बहला फुसलाकर रोजगार देने के नाम पर एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया करता है। फिर, उससे अन्य राज्यो में काम कराने के लिए फैक्ट्री व अन्य जगहों पर रख देता था। ताकि, उनसे बाल मजदूरी कराया जा सके। इसके एवज में उसे मोटी रकम की कमाई होती थी।
बताया जा रहा है कि चारो बच्चे भी पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले है। उसे आरोपी ने मुजफ्फरपुर में लेकर पहुंचा था। यहां वह उन बच्चो से बाल मजदूरी करवा रहा था। इसी बीच वह उन्हें वापस बंगाल ले जा रहा था। इसको लेकर वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचा था।
इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म संख्या 1 से पकड़ा गया। हालांकि आरोपी शेख कालू बार बार बच्चों को अपना रिश्तेदार बता रहा है, और उसे घर ले जाने की बात कर रहा है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपियों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्चों से फैक्ट्री में काम कराया जाता था, उन्हें अब चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है, उनके परिजनों से सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है। वहीं रेल एसपी ने बताया कि ऐसे फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की जाएगी जो नाबालिग बच्चों से काम करवाते है।
वैशाली के महुआ में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया जब महुआ के भदवास गांव में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर शव को ले भागे।
एसपी के आदेश पर महुआ एसडीपीओ मामले की जांच करने पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाने का प्रयास किया लेकिन परिजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे लिहाजा लोगो ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर शव को गाड़ी में लादकर ले भागे।
हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस बाबत एसपी मनीष ने फोन पर बताया कि मामले की जांच के लिए महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी और महनार एसडीपीओ एस के पंजियार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर रही हैं। वही एसपी ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी की तबियत खराब है तो वह सामने आए ताकि समय पर उनका ईलाज कराया जा सके।
इस मामले को लोग छुपाए नहीं।बहरहाल महुआ के भदवास गांव और देशरी के नयागंज में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।बता दे कि इस मामले में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिसमे से महुआ के भदवास का एक व्यक्ति विकास चौधरी, देशरी थाना क्षेत्र के सुनील चौधरी और दीपक साह की मौत हो गई हैं।
मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में शुक्रवार की देर शाम एसटीफ़ और जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के कारखाना का पर्दाफाश किया है।
करीब 4 से 5 घंटे तक चली छापेमारी में टीम ने पूरे घर और तहखाने को खंगाला.जिसमे टीम के संचालक सुरेंद्र महतो सहित दो कारीगर को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दे की घर के अंदर बने तहखाने में मिनी गन फैक्ट्री संचालन किया जा रहा था। जिसमे 50 से ज्यादा अर्ध निर्मित पिस्टल , लेथ मशीन , और हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार मुंगेर में पॉलिसी दविश के कारण अब हथियार तस्कर मुंगेर के बरदह को छोड़ जिले के दूसरे या जिले से बाहर अपना ठिकाना बना हथियार बनाने में जुटे है ।पर पुलिस वहां से उन्हें पकड़ने में लगी है ।
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव में एक विवाहिता का कटा सर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि पति ने ही महिला और अपनी एक बेटी की हत्या कर दी है।
महिला का धर और बेटी का शव श्रीनगर थानाक्षेत्र के पोखरिया सरहद गांव से बरामद होने की बात कही जा रही है। जहां महिला का ससुराल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गोधेला के बाबुल राजा की बहन की शादी वर्षों पूर्व श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी।
महिला को 3 बच्चे भी थे। लेकिन महिला का पति के साथ अक्सर विवाद होते रहता था। इस कारण से महिला की पिटाई भी की जाती थी। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता 15 दिन पहले अपने मायके आ गई थी। जहां से वह अपने ससुराल जाना नहीं चाहती थी। इस बीच लगभग 10 दिन पहले विवाहिता का पति ससुराल आया पत्नी की विदाई कराने के लिए लेकिन जब पत्नी विदाई नहीं कर कराना चाहती थी तो फिर पति अपने साथ गांव का वार्ड सदस्य 8-10 लोगों के साथ आया। गांव में पंचायत भी हुई। उसमें फैसला हुआ कि दोनों राजी खुशी से रहेंगे।
इसके बाद विवाहिता की विदाई कराई गई। इस बीच शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की ओर टहलने के लिए निकले तो गांव से बाहर पुलिया पर एक महिला का सिर रखा हुआ देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव के बहुत सारे लोग वहां जुट गए। इसके बाद लोगों ने उसकी पहचान बाबुल राजा की बहन रुखसाना के रूप में की गयी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर लाइन के पास भगवानपुर फ्लाई ओवर के पास में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से फैली सनसनी और आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। मुजफ्फरपुर और हाजीपुर लाइन के डाउन लाइन पर क्रॉस कर रही एक ट्रेन से गिरकर मौत की मिली जानकारी के ही बाद मौके पर पहुंची हुई सदर थाना की पुलिस मामले के जांच में जुटी।
मृतक का उम्र करीब 35 वर्ष बताया जा रहा है जिसकी पहचान अब तक नही किया जा सका है। यह भी आशंका जताई जा रही है की ट्रेन में मोबाइल छिनतई और लूटपाट के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का शिकार हुआ है मृतक। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए भेजा। घटना हाजीपुर और मुजफ्फरपुर डाउन लाइन के पास का है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर मणि भूषण कुमार ने बताया कि एक शख्स के ट्रैक पर होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद हम लोग इसकी पड़ताल कर रहे हैं आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगा घटना का कारण क्या है इसकी जांच हम कर रहे हैं फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जस्टिस मोहित कुमार शाह ने श्वेता भारती व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फ़िलहाल परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है ।
कोर्ट ने कहा कि इस रिट याचिका के अंतिम परिणाम पर रिज़ल्ट निर्भर करेगा है । याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार झा ने कोर्ट को बताया कि अभ्यर्थियों की गणना के अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा उन्हें अंक नहीं दिए गए ।
बहाली में जेनरल श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 81 मार्क्स का कटऑफ़ निकाला गया था।याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके योग्य रहने के बावजूद उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया,जबकि मानदंड के अनुरूप कुल बहाली के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया ।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि आयोग ने दुर्भावनापूर्ण तरीक़े से अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत परिणाम नहीं प्रकाशित किए।
साथ ही तथ्यों को तोड़ मोड़ कर कोई गड़बड़ी करने की फ़िराक़ में हैं । इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी ।
सरकार भले ही शराबबंदी को सफल बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। लेकिन शराब तस्कर भी अपने धंधे को निरंतर जारी रखे हुए हैं।
इसी कड़ी में जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर रेल थाने की पुलिस ने झारखंड से बिहार ला रहे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ साथ 19 केन वीयर बरामद किए गए है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि इस तस्करी गिरोह में और लोग शामिल थे जो पुलिस की छापेमारी देख भाग निकले। पुलिस अधिकारी भुनेश्वर राम के मुताबिक पटना से गया जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन में शराब तस्करी करने का गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था जिसके आधार पर कोर्ट स्टेशन पर छापेमारी करते हुए ट्रेन के एक डिब्बे से अंग्रेजी शराब की 36 बोतल 19 वीयर बरामद किए गए है साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ा गया तस्कर जहानाबाद शहर के बड़ी संगत निवासी जितेंद्र कुमार बताया जाता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है। रेल पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शराब तस्करी करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ वेटरन फोरम द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।
इस जनहित याचिका में यह कहा गया कि भारत में भ्रष्टाचार के बड़े बड़े मामलें में प्रभावशाली लोग लिप्त रहते हैं।इस प्रकार के मामलों को देखने के लिए लोकायुक्त के संस्था की स्थापना की गई है।
बिहार में फरवरी,2022 से लोकायुक्त व अन्य सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं।इसके पहले फरवरी,2017 में पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस श्याम किशोर शर्मा बिहार के लोकायुक्त पद पर आसीन हुए।
फरवरी,2022 में लोकायुक्त श्याम किशोर शर्मा इस पद से सेवानिवृत हुए। उसके बाद से ये पद रिक्त पड़ा हैं।1973 में इसकी स्थापना सरल व त्वरित न्याय दिलाने के लिए की गई है।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि इस दौरान लगातार पीड़ित लोगों द्वारा मामलें दायर किये जा रहे हैं, लेकिन इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर मामलें बड़ी संख्या में सुनवाई के लिए लंबित पड़े हैं।
#PatnaHighCourt
उन्होंने बताया कि इससे वादों का निपटारा नहीं हो पा रहा हैं। इससे जहां लोगों की कठिनाइयां बढ़ी है,वहीं लोगों में असंतोष की भावना लगातार बढ़ रही हैं।
अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय में दो जज और एक सदस्य अन्य क्षेत्र से लिए जाते हैं।पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज मिहिर कुमार झा और कीर्ति चन्द्र साहा 17मई,2021 को सेवा निवृत हो गए।
सरकार को लोकायुक्त समेत अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की जरूरत हैं,ताकि इन मामलों का निपटारा हो सके और लोगों को न्याय मिल सके।
इस संस्था का दुरपयोग नहीं हो इसके लिए काफी सख्त कानून बनाए गए हैं।अगर कोई व्यक्ति किसी को भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में फंसाने के लिए मामला दर्ज कराएगा,तो वह स्वयम फंस जाएगा।उसके विरुद्ध तीन वर्ष कैद की सजा और पाँच हज़ार रुपये तक आर्थिक दंड का भी प्रावधान है।
इस मामलें पर अगली सुनवाई 11अगस्त,2022 को की जाएगी।
राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता और बिहार विधानसभा की विरासत समिति के सभापति भाई वीरेंद्र जहानाबाद पहुंचे। जहां महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है।
भाई वीरेंद्र ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजों से देश को आजाद कराया और रंगरेजों से भी आजाद कराएंगे।’ उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार युवाओं, किसानों और आमलोगों को ठगने का काम कर रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है, लेकिन इस विषय पर सरकार बात नहीं कर रही है।
भाई बिरेंद्र ने छपरा की घटना को लेकर शराबबंदी को फेल बताया। इस सवाल सवाल पर कि बड़े बड़े मुद्दों को लेकर जब विपक्ष को सड़क पर होना चाहिए विपक्ष गायब होता है। इस पर उन्होंने कहा कि हम सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
7 अगस्त को आरजेडी के साथ ही महागठबंधन के सभी दल राज्य भर में आक्रोश मार्च निकालेंगे।
पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों के ग्रेनेड अटैक में एक प्रवासी मजदूर की जान चली गई वहीं दो मजदूर घायल हो गए हैं। बता दें कि 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाए जाने की तीसरी बरसी है।
इससे पहले आतंकियों ने हमला किया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। मारे गए मजदूर की पहचान मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है जो कि बिहार के सकवा परसा का रहने वाला था। घायलों का इलाज पुलवामा के जिला अस्पताल में चल रहा है।घायलों के नाम मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल बताए गए हैं।
ये दोनों ही बिहार के रामपुर के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि दोनों की ही हालत स्थिर है। इस हमले की निंदा करते हुए श्रीनगर के पूर्व डिप्टी मेयर शेख इमरान ने कहा कि हिंसा को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब से महिलाओं का सुहाग उजड़ रहा है। पिछले 1 साल में छपरा में बात करें तो शराब के कारण 50 से अधिक मौतें हुई हैं। इनमें कई मौतें प्रशासन की नजर में नहीं है।
छपरा के मकेर में शराब कांड की घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की आंखों में आंसू है और महिलाएं पूछ रही है कि सरकार बताइए कि शराबबंदी क्यों सफल नहीं है। छपरा शराब कांड में मृतकों की संख्या 9 पहुंच चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग अब भी में बीमार है।
छपरा सदर अस्पताल में भी 11 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। बीमार लोगों में मकेर के भाथा नोनिआटोली के कामेश्वर महतो और लखन महतो का नाम भी शामिल है जिनकी की हालत अब गंभीर हो गई है। कामेश्वर महतो की पत्नी सुकांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पति ने गांव में हुए पूजा के दौरान शराब पी थी और अब बीमार है। नौ लोगों की मौत हो चुकी है लिहाजा सुकांति देवी की आंखों में भय साफ तौर पर देखा जा सकता है।
सुकांति के तीन बच्चे हैं ऐसे में अगर कामेश्वर की मौत होती है तो बच्चों का क्या होगा इसकी चिंता अभी से ही सुकांति के चेहरे पर नजर आ रही है लेकिन सुकांति ने कामेश्वर का हाथ काफी मजबूती से थाम रखा है। उसे डर है कि कहीं हाथ छोड़ने पर जिंदगी की डोर न टूट जाए। कुछ ऐसी हालत सदर अस्पताल में भर्ती लखन महतो की भी है जिसने शराब पी और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पत्नी लखनऊ में थी। घटना की सूचना मिली तो किसी तरह तरह भागते हुए छपरा सदर अस्पताल पहुंची और अब पति के पास डॉक्टर से उम्मीद लगाए बैठी है।
लगातार आ रही मौत की खबरों से लखन महतो की पत्नी ज्ञानती देवी के चेहरे पर भय साफ तौर पर देखा जा सकता है। ज्ञानती देवी देवी अपने पति के हाथ को पकड़ कर रखा है मानव छोड़ना नहीं चाहती कि कहीं पति उसे छोड़कर ही ना चला जाए। पास में बैठा बच्चा पापा को तड़पते देख रहा है। उसने कई बार पापा को रोका कि पापा शराब मत पियो लेकिन पापा ने शराब पी और अब हालत आपके सामने हैं।
2 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति जप्त करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है, प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में जांच करेगी।
गौरतलब है कि के सेंथिल कुमार जब पटना नगर निगम के आयुक्त थे उस समय उनके खिलाफ करप्शन का मामला दर्ज किया गया था और यह मामला निगरानी जांच ब्यूरो ने दर्ज किया था, धारा 120 बी 420 467 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अब प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए 2002 के प्रावधान के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने बिंदेश्वर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल के जरिये दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए चार सप्ताह में धनराशि जारी करने को कहा है।
कोर्ट ने कहा है कि आदेश का पालन नहीं किये जाने की स्थिति में शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी का वेतन रोक दिया जाएगा।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रसाद का कहना था कि छात्राओं को ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
#PatnaHighCourt
छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराने के लिए कॉलेज परिसर में वेंडिंग मशीन भी लगाया जाना चाहिए। इस मामले पर आगे की सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।
जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया है।
इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है ।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता साकेत गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वह 03 अगस्त की शाम को अपने परिचित अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ एक केस के सिलसिले में शास्त्री नगर थाना गए थे। उनके परिचित अभिषेक कुमार को शास्त्री नगर थाने में पदस्थापित एसआई स्मृति ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
थाने में पूछताछ के दौरान एसआई स्मृति एवं लाल बाबू अभिषेक के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे।
इसी दौरान जब अधिवक्ता साकेत ने उन्हें ऐसा करने से रोका ,तो इन दोनों एसआई ने अधिवक्ता साकेत, अधिवक्ता मयंक शेखर ऐवं अधिवक्ता रजनीकांत सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगे।
#PatnaHighCourt
इसका विरोध किए जाने पर एसआई लाल बाबू ने अधिवक्ता को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और उन पर हाथ उठाया।
इस बात की शिकायत अधिवक्ता ने पटना के सिटी एसपी से भी की । हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उक्त पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने हेतु नोटिस जारी किया है ।
सुनवाई में एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि पुलिस वालों की मनमानी काफ़ी बढ़ गई है । आए दिन सुनने में आता है कि पुलिस वकीलों एवं जनता के साथ बेहद बदतमीजी और रुखाई से पेश आती है ।इनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
बुधवार की देर शाम बीपीएससी 66वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। टॉप टेन में जहां बिहार के अलग-अलग जिले के 10 अभ्यर्थी मौजूद है। वही जहानाबाद जिले के गंगापुर गांव के निवासी बिजली मिस्त्री राजदेव चंद्रवंशी के बेटे सुनील सक्सेना ने 27 वां स्थान प्राप्त किया है।
गांव में जश्न का माहौल है। मिठाईयां खिलाई जा रही है। खुशी का मौका लंबे इंतजार के बाद आया है। जहानाबाद जिले के कड़ौना ओपी अंतर्गत गंगापुर गांव के रहने वाले सुनील सक्सेना ने बीपीएससी में 27 वां स्थान प्राप्त किया है। सुनील बताते हैं कि इसके पहले तीन बार बार कोशिश की। लेकिन थोड़ी सी चूक से सफलता हाथ आने से रह गई। चौथे प्रयास में जब सफलता हाथ लगी तो खुशी से फूले नहीं समा रहे।
सुनील बताते हैं कि लॉकडाउन में उन्हें दिल्ली छोड़कर गांव आना पड़ा और 2 साल से गांव में ही तैयारी कर रहे थे। गांव में तैयारी करना इंटरनेट और किताबों की वजह से आसान हो गया। लगातार नोट्स से पढ़ाई की और अंततः सफलता हाथ लगी।सुनील की सफलता से घर परिवार के साथ ही गांव के लोगों ने भी खुशी का माहौल है। पिताजी खुश इतने हैं कि कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं।
भाई भाभी ने सुनील को होनहार छात्र बताया। साथ ही यह भी कहा कि हम सब को यह उम्मीद जरूर थी कि एक न एक दिन सुनील को सफलता मिलेगी। जयप्रकाश चंद्रवंशी बताते हैं की सुनील की सफलता से नई पीढ़ी को एक संदेश मिलेगा। सुनील की सफलता ये संदेश देती है कि, जो लोग तरक्की प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की ठान लेते हैं उन्हें एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती हैं।
सफलता प्राप्त करने के बाद इंसान उस दुनिया में पहुँच जाता है जिस दुनिया के वो अक्सर ख्वाब देखा करता था। तब उसे कैसा महसूस होता है और वह क्या-क्या सोचता है। ये सुनील की बातों से पता चलता है
जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया हैं।
कोर्ट ने राज्य सरकार को अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर एफ आई आर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। कल इस मामलें पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बिहार पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
एड्वोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि ये गलत ढंग से समझने के कारण ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।इसे वापस लेने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी न्यायिक पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के पहले चीफ जस्टिस की अनुमति जरुरी हैं।इस मामलें में इस प्रक्रिया का पालन गलतफहमी में नहीं किया जा सका। कोर्ट ने इस मामले मे सुनवाई में मदद करने के लिए वरीय अधिवक्ता मृगांक मौली को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था।
उल्लेखनीय है कि मधुबनी के डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज द्वारा 18 नवंबर, 2021 को भेजे गए पत्र पर हाई कोर्ट ने 18 नवंबर को ही स्वतः संज्ञान लिया था। साथ ही साथ कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के डी जी पी, राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया था।
मधुबनी के प्रभारी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज द्वारा अभूतपूर्व और चौंका देने वाली इस घटना के संबंध में भेजे गए रिपोर्ट के मद्देनजर राजन गुप्ता की खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2021 को सुनवाई की थी।
#PatnaHighCourt
ज़िला जज ,मधुबनी के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन तकरीबन 2 बजे दिन में एस एच ओ गोपाल कृष्ण और घोघरडीहा के पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार शर्मा ने जज अविनाश के चैम्बर में जबरन घुसकर गाली दिया था।
उनके द्वारा विरोध किये जाने पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार करने और हाथापाई किया था। इतना ही नहीं, दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनपर हमला किया और मारपीट किया है।साथ ही अपना सर्विस रिवॉल्वर भी निकाल लिया।
इस मामलें में पुलिसकर्मियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।पुलिस ने भी जज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दिया,लेकिन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
इस मामलें पर अगली सुनवाई सुनवाई ,24 अगस्त,2022 को होगी।
आज याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट में पक्ष प्रस्तुत किया गया।इससे पूर्व राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से भी कोर्ट में बहस किया गया।
राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया था कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता हैं।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का निर्देश दिया था।राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने कोर्ट को बताया था कि इस स्थिति का लाभ उठा कर कुछ उस क्षेत्र में नए निर्माण करने लगे हैं।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता का पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि इस क्षेत्र से इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही नहीं है।उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव माफिया के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,क्योंकि इस समस्या में इनकी भी बड़ी भागीदारी हैं।
उन्होंने कोर्ट को बताया था कि लैण्ड सेटलमेंट स्कीम के तहत चार सौ एकड़ भूमि को अबतक घेरा नहीं गया है।
जहानाबाद जिले के दिव्या कुमारी ने बीपीएससी के प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर डीएपी बनकर जिले का नाम रोशन किया है ।प्रथम प्रयास दिव्या कुमारी ने 71 वां रैंक लाकर डीएसपी के पद पर पदस्थापित हुई है।
जैसे ही प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आया और रैंक देखा तो परिवार से लेकर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई ।ज्ञात हो कि यह लड़की जहानाबाद जिले की घोसी थाना क्षेत्र के मेटरा गांव का निवासी है । लेकिन इस लड़की के पिता बीसीओ के पद पर करपी में पदस्थापित हैं ।और जहानाबाद शहर के जगदीशपुर मोहल्ले में अपनी मकान बनाकर रहते हैं ।
दिव्या कुमारी चार बहन एवं एक भाई है दिव्या सबसे छोटी बहन है इस की शिक्षा दीक्षा जहानाबाद के शहर मैट्रिक तक ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया और इंटर की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से किया इसके बाद ए एन कॉलेज से स्नातक. की पढ़ाई की और बीपीएससी की तैयारी में लग गई ।और प्रथम प्रयास नहीं उसने यह मुकाम हासिल कर लिया दिव्या के पिताजी त्रिपुरारी शर्मा का कहना है कि बचपन से ही दिव्या पढ़ाई में काफी मन लगा रही थी ।और उसके मन में एक तमन्ना थी तीनों ऑफिसर बनकर रहूंगा आज उसकी तमन्ना पूरी हो गई ।
उन्होंने भगवान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान ने उस लड़की की पुकार को सुना और उसे सफलता हासिल कर आया सुबह से ही त्रिपुरारी शर्मा के आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है गांव में भी जश्न का माहौल है संतोष शर्मा इत्यादि कई लोग गांव की बेटी डीएसपी बनने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं यह बेटी नहीं गांव का नाम रोशन किया है।
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएससी (आधार सेवा केंद्र) संचालक को गोली मारकर 10 हाजर रुपये और दो मोबाइल लूट ली।
गोली सीएससी संचालक के पेट में लगी है जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बाजार की है। सीएससी संचालक का नाम तरुण कुमार सिंह है जो अपने सीएससी सेंटर को खोल कर बैठे थे तभी तीन की संख्या में हथियार से लैस अपराधी आए और तरुण को पेट में गोली मारकर 10,000 ले फरार हो गए।
भागने के क्रम में अपराधियों के गोली से भरा मैगजीन,गोली का खोखा और अपराधियों का शूज छूट गया है। सीएससी संचालक लूट का विरोध कर रहे थे तभी अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे कारतूस के खोखे लोडेड मैगजीन और शूज जप्त कर ली और मामले की तफ्तीश कर रही है।
लेकिन इधर 1 सप्ताह से सीवान में रोजाना हो रहे गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना से जहां पुलिस प्रशासन पर एक सवाल खड़ा हो रहा है तो वहीं अब लोग भय के साए में है।आवश्यकता है पुलिस को अपराधियों के प्रति नकेल कसने की। तो वही लगातार हो रहे अपराधी घटना से स्थानीय लोग पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हैं।
मुजफ्फरपुर में परीक्षा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया, दरअसल मुजफ्फरपुर के महेश प्रसाद सिंह कॉलेज में स्नातक पार्ट 2 की अकॉउंट की परीक्षा चल रही है, लेकिन परीक्षा में जो क्वेश्चन था वो सिलेबस से बाहर का था, ऐसे में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया और परीक्षा देने से मना कर दिया.
हंगामे की सूचना पर परीक्षा नियंत्रक के तरफ से आदेश दिया गया कि कुछ क्वेश्चन गलत चला गया है, सभी लोग परीक्षा दें, सबको मार्किंग कर दी जाएगी. वहीं छात्रा ने बताया कि नियंत्रक के तरफ से बताया गया कि जितना आता है उतना लिखो, नहीं आता है तो चोरी कर लो.
वहीं मामले को लेकर छात्र नेता ने बताया कि परीक्षा का प्रश्न पत्र सिलेबस से बाहर का था, इसकी शिकायत उन्होंने कंट्रोलर से की तो कंट्रोलर के तरफ से आश्वासन दिया गया और परीक्षा शुरू कराने की बात कही गई. मार्किंग मिलने के आश्वासन के बाद परीक्षा फिर से शुरू हो पाई.
बता दें कि सत्र 2019-22 वाले स्नातक का पार्ट 2 का परीक्षा आरडीएस कॉलेज का सेंटर महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज में पड़ा है. आज दिनांक 4-08-22 को अकाउंट का परीक्षा शुरू हुआ तो विद्यार्थी प्रश्नपत्र देखते ही उग्र हो गए.
अरवल जिले के नक्सल प्रभावित कुर्था में बीपीएससी में दूसरा स्थान लाए जाने के उपरांत खुशी का माहौल है। कहा गया है हौसला बुलंद हो तो मंजिले झुक के सलाम करती है। जी हां यह उक्ति प्रखंड क्षेत्र के कुर्था बाजार स्थित अमृत कुमार आदर्श ने बीपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त कर इस उक्ति का यथार्थ साबित किया बल्कि जिले में अपना नाम रोशन किया।
गरीब घर में जन्मे अमृत कुमार ने बीपीएससी 66 में दूसरा स्थान प्राप्त अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके पिता उमेश ठाकुर एक निजी विद्यालय चला चला कर अपना जीवन यापन करते हुए बच्चों को सुदृढ़ शिक्षा देते थे। जिसके परिणाम स्वरूप अमृत कुमार आदर्श ने बीपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त किए। प्रखंड क्षेत्र के रामरतन उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद इतिहासबसे स्नातक एवं समाजशास्त्र से स्नातकोत्तर पास की।
पढ़ाई के काम में है भारतीय एयरफोर्स में उनकी नियुक्ति हो गई। वे 9 वर्ष एयर फोर्स में अपना सेवा दे रहे हैं। तदोपरांत उनकी नियुक्ति बैंक पीओ में हो या। परंतु उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की थी। और वे प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुट गए। हालांकि बीपीएससी 63 उत्तीर्ण होकर 156 रैंक हासिल की थी।
परंतु इनकी इच्छा और आगे कुछ करने की थी वे फिर 66 वीं बीपीएससी परीक्षा में शामिल हुए, और उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। जैसे ही उनका दूसरा स्थान प्राप्त करने की खबर जिला वासियों को मिली वैसे हैं उनके घर में उनको बधाई देने वालों की ताता लग गई।
जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने सृजन घोटाला से जुड़े एक मामलें की सुनवाई की।कोर्ट ने तीन सप्ताह में सी बी आई को जांच की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
ये मामला बैंकों से बसूली का है ।बिहार सरकार ने सृजन घोटाला मामलें में बैंकों से गबन की गई धनराशि के वसूली के लिए नोटिस जारी किया था। बैंकों की ओर से उपस्थित वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कहा कि राज्य सरकार को बैंकों से धनराशि वसूलने का कोई अधिकार नहीं हैं।हाईकोर्ट ने इस मामलें में सी बी आई को पहले ही नोटिस जारी किया था।
कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में ही सी बी आई को प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था,लेकिन उसकी ओर से कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत किया गया।
#PatnaHighCourt
कोर्ट ने इस मामलें में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की।इस घोटाला में क्या गड़बड़ी हुई,इसमें किनकी भूमिका क्या थी,बैंक का पैसा सृजन नामक संस्था को कैसे मिली।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि कल डी जी पी, बिहार और सम्बंधित एस पी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए।उन्हें सलाखों के पीछे भेजेंगे।
ये मामला झंझारपुर के ए डी जे अविनाश कुमार के साथ पुलिस वालोंं के मारपीट और पिस्टल ताने जाने का हैं।ये घटना 18 नवम्बर,2021 को हुई थी।
#PatnaHighCourt
पुलिस वालोंं गवाही पर पुलिस ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध ही प्राथमिकी दर्ज कर दी हैं।कोर्ट ने पुलिस के करतूत पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए डी जी पी और एस पी को कल तलब किया है।इस मामलें पर कल सुनवाई की जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। इसमें कुल 685 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 689 रिक्तियों के विरुद्ध 685 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से हुआ चयन।
वैशाली के सुधीर कुमार टॉपर हैं। वहीं, अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेंकेंड टॉपर और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर हैं।
आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि इसमें 34 डीएसपी समेत विभिन्न विभागों में 685 अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परिणाम जारी किए गए हैं।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य के निदेशक प्रमुख,स्वास्थ्य सेवा और सिविल सर्जन, मुजफ्फरपुर द्वारा हलफनामा नहीं दायर करने पर सख्त रुख अपनाया।
कोर्ट ने इन अधिकारियों द्वारा हलफनामा दायर नहीं करने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें हलफनामा दायर करने के लिए तीन सप्ताह की मोहलत दी।
पिछली सुनवाई में मुजफ्फरपुर के एस एस पी को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट ने निर्देश दिया था।मुकेश कुमार ने ये जनहित याचिका दायर की है।
पूर्व की सुनवाई में कोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ता के अधिवक्ता वी के सिंह ने कोर्ट को बताया था कि इस मामलें में दर्ज प्राथमिकी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
कोर्ट ने इससे पहले की सुनवाई करते हुए कहा था कि इस मामलें में गठित डॉक्टरों की कमिटी को चार सप्ताह मे अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
पहले की सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वे इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए पी एम सी एच या एम्स ,पटना के डॉक्टरों की कमिटी गठित करें।इनमें आँख रोग विशेषज्ञ भी शामिल हो।
इसमें कोर्ट को बताया गया था कि आँखों की रोशनी गवांने वाले पीडितों को बतौर क्षतिपूर्ति एक एक लाख रुपए दिए गए हैं।साथ ही मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल को बंद करके एफ आई आर दर्ज कराया गया था,लेकिन अब तक दर्ज प्राथमिकी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।
#PatnaHighCourt
इस याचिका में हाई लेवल कमेटी से जांच करवाने को लेकर आदेश देने अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर आई हॉस्पिटल के प्रबंधन व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा बरती गई अनियमितता और गैर कानूनी कार्यों की वजह से कई व्यक्तियों को अपनी आँखें की रोशनी खोनी पड़ी।
याचिका में आगे यह भी कहा गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करनी चाहिए, क्योंकि इन्हीं की लापरवाही की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी ऑंखें गंवानी पड़ी।
याचिका में पीड़ितों को सरकारी अस्पताल में उचित इलाज करवाने को लेकर आदेश देने का भी अनुरोध किया गया था।इस मामले पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह के फिर सुनवाई की जाएगी।
BiharFlood: मुजफ्फरपुर के ओराई कटरा में बागमती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है और कटरा के पीपा पुल के एप्रोच पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी लोगो को हुआ आवागमन में परेशानी ।
बागमती के जल स्तर में वृद्धि से आम जनों मे संभावित बाढ़ के खतरे से दहशत में है।आपको बता दें कि नेपाल मे हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई प्रमुख नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है मुजफ्फरपुर के कटौझा मे बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुकी है। जिसके बाद औराई औऱ कटरा के लोगो मे संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए दहशत मे है।वही कटरा प्रखंड के बकुची पीपा पुल पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है जिससे कटरा प्रखंड के आमजनो को मुजफ्फरपुर मुख्यालय से संपर्क भंग होने की संभावना बढ़ गई है।
वही लोगों ने बताया कि हर साल प्रतिनिधियों और विधायकों को द्वारा बाढ़ से निजात दिलाने हेतु आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्या उनकी वही की वही रह जाती है। SDM ईस्ट ज्ञानप्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया गया है।
पटना, 03 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० सेतु तक गये, फिर वहाँ से वापस गंगा पथ तक गंगा के जलस्तर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पी०एम०सी०एच० के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया मुख्यमंत्री गंगा पथ से पी०एम०सी०एच० होते हुये आवास वापस लौटे
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दवाब बढ़ने से भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुयी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।
भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद थे।
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी मुहिम के तहत विभिन्न वर्गों में पिछले दिनों विभाग द्वारा 9322 कर्मियों का चयन हुआ है। इन कर्मियों के चयन से राज्य के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में लोगों को सुगमता के साथ घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगा।
श्री पांडेय ने बताया कि काउंसलर के 579 और एएनएम के 8517 पदों पर चयन किया गया है। जिला कम्युनिटी मोबलाइजर के 26 पदों पर कर्मी चयन किए गए हैं, वहीं क्लीनिक्ल साइकोलॉजिस्ट के पद पर 6 तथा साइकेट्रिक सोशल वर्कर के चार पदों पर चयन किया गया है। जबकि सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर पूरे राज्य में 190 कर्मियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 व 2021 में उक्त विभागों के विभिन्न 9698 पदो ंके लिए बहाली का विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें 9322 कर्मियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी माह विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य संस्थानां में इन्हें पदस्थापित किया जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर 9322 कर्मियों का हुआ चयन 579 काउंसलर और 8517 एएनएम विभिन्न जिलों में शीघ्र होंगे पदस्थापित
श्री पांडेय ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समुचित इलाज होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर भी स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ होगी। नवनियुक्त जिला कम्युनिटी मोबलाइजर आशा कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करेंगे। जबकि क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले मानसिक रूप से परेशान मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में सहायता करेंगे। साइकेट्रिक सोशल वर्कर उक्त कार्य में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट को मदद करेंगे।
पटना । राज्य में नगरपालिका का चुनाव सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने 248 नगरपालिकाओं में चुनाव के मद्देनजर मतदानकर्मियों की व्यवस्था, मतदान दल के गठन और उनकी ट्रेनिंग को लेकर सभी प्रमंडलीय आयुक्तों व डीएम को मंगलवार को पत्र लिखा है।
ऐसे में यह माना जा रहा है कि आयोग इस महीने के अंत तक चुनाव की घोषणा कर सकता है।
चीफ जस्टिस संजय क़रोल एवं जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह की लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया ।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक कमिटी बना कर पेड़ों के संरक्षण , नए पेड़ों के लगाए जाने ऐवं ग्रीन बेल्ट के निर्माण हेतु सात सदस्यीय कमिटी बनाई थी । इस कमिटी ने कई बैठकों के बाद अपना रिपोर्ट कोर्ट में दायर किया।
बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ एवं जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुम्हवा खेल मैदान,जहानाबाद में आयोजित हीराझरी देवी स्मृति राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग के युगल स्पर्धा के उदघाटन मैच में वैशाली की वंदना व कविता की जोड़ी ने पुलिस एकेडमी,पटना की चाँदनी व मुस्कान की जोड़ी को 35-20,35-22 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।
इससे पूर्व दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी व जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,लोजपा उपाध्यक्ष इंदू कश्यप थे।
समारोह की अध्यक्षता गोपाल शरण सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विजेन्द्र एक्का ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीपी सिंह ने किया। मंच संचालन पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक सिंह कश्यप ने किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक चंद्रभूषण शर्मा,कमलेश कुमार सिंह,मनोज सिंह,पंकज कुमार,नीतीश कुमार,हैंडबॉल के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,सचिव आलोक कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
राम कृष्ण परमहंस विद्यालय की छत्राओ द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
जहानाबाद शहर की सब्जी मंडी के समीप निजी क्लिनिक में भर्ती एक महिला की डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हो गई है ।
बताया जाता है कि उर्मिला देवी जो परस बीघा थाना क्षेत्र के मरहडा गांव का निवासी है । इस महिला के परिजन ने डिलीवरी कराने के लिए जहानाबाद शहर स्थित तिरुपति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर द्वारा उसे ऑपरेशन कर डिलीवरी करवाया लेकिन डिलीवरी के कुछ घंटे के बाद ही उस महिला की मौत हो गई।
उसके परिजन का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत हुई है । जैसे ही महिला के परिजन मौत की खबर सुनी रोने धोने लगे इस घटना के कारण आसपास के लोग बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठे हो गए लेकिन जिस तरह से निजी क्लिनिक वाले कुछ पैसे के खातिर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
मृतक के परिजन का कहना है कि डॉक्टर द्वारा जब महिला महिला की स्थिति काफी खराब हो गई तो उसे पटना रेफर कर दिया और एंबुलेंस बुलाकर से पटना ले जाने के लिए कहा गया। लेकिन जैसे ही कुछ दूर पहुंचे कि महिला की मौत हो गई।
परिजन का कहना है कि डॉक्टर द्वारा सही ढंग से ऑपरेशन नहीं किया गया जिसके कारण महिला की मौत हुई है ।उन्होंने कहा है कि इसकी लिखित शिकायत वरीय पदाधिकारी को किया जाएगा ।ज्ञात हो कि जहानाबाद जिले में अवैध नर्सिंग होम भारी मात्रा में चल रहा है । और नर्सिंग होम में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों की मौत हो रही है ।
कुछ दिन पूर्व भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एक नर्सिंग होम पर छापामारी कर सील किया था। लेकिन इसके बाद भी जिले में अवैध नर्सिंग होम का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आज याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट में पक्ष प्रस्तुत किया गया।साथ ही राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से भी कोर्ट में बहस किया गया।
राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं हैं।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का निर्देश दिया था।राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने कोर्ट को बताया था कि इस स्थिति का लाभ उठा कर कुछ उस क्षेत्र में नए निर्माण करने लगे हैं।
कोर्ट ने इसे काफी गम्भीरता से लेते हुए स्पष्ट आदेश दिया था कि अगर इस तरह का निर्माण हो रहा हैं, तो उसे कड़ाई के साथ रोका जाए।साथ ही इस प्रकार के निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता का पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि इस क्षेत्र से इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही नहीं है।उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव माफिया के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,क्योंकि इस समस्या में इनकी बड़ी भूमिका हैं।
उन्होंने कोर्ट को बताया था कि लैण्ड सेटलमेंट स्कीम के तहत चार सौ एकड़ भूमि को चारदिवारी नहीं दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि वहां पुलिस थाना और आवास बोर्ड के होते हुए इस तरह से अतिक्रमण कैसे हो गया।इसके लिए इन्होने क्या कार्रवाई की।
जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी मिलने के बाद भी अपराधियों के द्वारा फल व्यावसायी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी.
रंगदारी मिलने के बाद भी मारी चाकू दरअसल, मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति का है. यहां पर फल व्यावसायी को चाकू मारने की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर घायल व्यावसायी ने बताया कि वह फल मंडी में सोया हुआ था. उसी दौरान सोमवार की देर रात को पांच से छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उसे जगाया और रुपयों की मांग की. जिसके बाद फल मंडी में काम करने वाले मजदूर ने अपराधियों को अपनी ओर से दो हजार रुपये दे दिए. उसके बाद भी जाते-जाते अपराधियों ने व्यवसायी के पेट में चाकू मार दिया. जिसके बाद व्यावसायी गंभीर रूप से घायल हो गया.
एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हालांकि चाकू मारने के बाद अपराधी भागने में की कोशिश में थे. उसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक अपराधी को पकड़ लिया. वहीं, घायल व्यावसायी को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद से फल व्यावसायियों में आक्रोश है.
व्यावसायियों का कहना है कि लूट पाट और रंगदारी की इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. इससे पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर एक फल व्यवसायी को अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जहानाबाद जिले में एक सनसनी मामला प्रकाश में आया है। घोसी थाना क्षेत्र के नारायण बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी घटना घटी है ।लेकिन इसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
बताया जाता है कि मंगलवार को पांच मोटरसाइकिल पर 15 लोग सवार होकर आए और गोपाल यादव के दरवाजा पर गोलीबारी करने लगे ।लेकिन इस गोलीबारी में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। गोपाल यादव द्वारा लिखित आवेदन घोसी थाने के पुलिस को दिया है पुलिस जांच में जुटी हुई है बताया जाता है कि घटना का कारण पूर्व से ही विवाद चला रहा था।
गोपाल यादव का कहना है कि सोमवार की रात्रि नारायण बीघा गांव निवासी बीरची यादव से विवाद हुआ था। इसी को लेकर बीरची यादव मंगलवार को बाहर से अभी बुला कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े गोलीबारी घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
लेकिन सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया इस घटना में दोनों तरफ से घोसी थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार जनरल, पटना हाईकोर्ट निर्देशक अभियोजन( गृह विभाग) और ए डी जी( एस सी आर बी) गृह विभाग को पार्टी बनाने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने ए डी जी को अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।ये जनहित याचिका अधिवक्ता ओम प्रकाश ने दायर की है।
जनहित याचिका में कोर्ट को बताया गया कि राज्य के बहुत से पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।इस कारण पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामलों की जांच और केस डायरी हाथों से लिखा जाता हैं।
हस्तलिखित जांच रिपोर्ट और केस डायरी पढ़ने में काफी असुविधा होती हैं,क्योंकि लिखावट स्पष्ट नहीं होता हैं।इससे कोर्ट को काफी मुश्किलें होती है और समय भी काफी जाया होता हैं।न्याय करने में भी कोर्ट को परेशानी होती हैं।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओमप्रकाश की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार ने दिसंबर,2020 में हलफनामा दायर कर कहा था कि राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को शीघ्र कंप्यूटरीकृत कर लिया जाएगा,लेकिन अभी भी राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को कंप्यूटरीकृत नहीं किया जा सका हैं।
इससे जहां न्यायिक पदाधिकारीगण को केस डायरी और जांच रिपोर्ट के अध्ययन में कठिनाई होती हैं,वहीं न्याय प्रशासन देने में विलम्ब होता है।
चीफ जस्टिस संजय करोल की डिवीजन बेंच डा आशीष कुमार सिन्हा व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हैं।
यह मामला नगरपालिका में संवर्ग की स्वायत्तता से जुड़ा हुआ है।कोर्ट को अधिवक्ता मयूरी ने बताया कि इस संशोधन के तहत नियुक्ति और तबादला को सशक्त स्थाई समिति में निहित अधिकार को ले लिया गया है। यह अधिकार अब राज्य सरकार में निहित हो गया है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट को बताया था कि अन्य सभी राज्यों में नगर निगम के कर्मियों की नियुक्ति नियमानुसार निगम द्वारा ही की जाती है।
उनका कहना था कि नगर निगम एक स्वायत्त निकाय है, इसलिए इसे दैनिक क्रियाकलापों में स्वयं काम करने देना चाहिए।कोर्ट को आगे यह भी बताया गया की चेप्टर 5 में दिए गए प्रावधान के मुताबिक निगम में ए और बी केटेगरी में नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार को है। जबकि सी और डी केटेगरी में नियुक्ति के मामले में निगम को बहुत थोड़ा सा नियंत्रण दिया गया है।
#PatnaHighCourt
31 मार्च को किये गए संशोधन से सी और डी केटेगरी के मामले में भी निगम के ये सीमित अधिकार को भी मनमाने ढंग से ले लिये गए है।
आजादी के 75 वर्ष के मौके पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज से 15 अगस्त तक भारतवासी अपने सोशल पेज पर तिरंगा लगाएंगे ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सोशल पेज पर तिरंगा लगा कर विधिवत इस अभियान की शुरुआत कर दी है । लेकिन इस अभियान से संघ इत्तफ़ाक नहीं रखता है और इस अभियान के साथ संघ नहीं है ऐसी खबरे लगातार आ रही है हालांकि इसको लेकर संघ के पटना दफ्तर से जब प्रतिक्रिया जाननी चाही तो कुछ भी बोलने के इनकार कर दिया।
वैसे संघ तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज नहीं मानती है ,आजादी के 52 साल तक संघ मुख्यालय नागपुर में 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी तिरंगा नहीं फहराया जाता था। 2001 में महाराष्ट्र के ही तीन युवक ने जब जबरन संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहरा दिया तो काफी बवेवा मचा था और उसके बाद 2002 से 15 अगस्त और 26 जनवरी को संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहरा जा रहा है।
हालांंकि तिरंगा को लेकर संघ से जो खबरे आ रही है इसको लेकर संघ को स्पष्ट करना चाहिए की संघ इस अभियान के साथ है या नहीं है।
पटना, 02 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :
1. नगर निगमों की वित्तीय स्वायत्तता के मामलें पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था।
2. पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करेंगे। राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर कर दिया था।आज याचिकाकर्ता के वकील अपना बहस जारी रखेंगे।
राजधानी पटना की फतुहा पुलिस ने गोविंदपुर बाजार स्थित फतुहा नगर परिषद के वार्ड पार्षद के घर हुए डकैती मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार के अलावे लूटे गए स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए भी बरामद किया हैं।
फतुहा थाने में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी विनीत कुमार ने बताया कि बीते रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों को पकड़ा गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार के अलावे लूट के स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए भी बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मौके पर ग्रामीण एसपी का कहना था कि गिरफ्तार 7 अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन डकैती और तीन चोरी मामले का सफल उद्भेदन किया है।
बरामद किए गए लूट के स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए के संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीण एसपी ने कोर्ट का हवाला देते हुए बरामद स्वर्ण आभूषण और नगद राशि को बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पीड़ितों को न्यायालय में उपस्थित कराकर उनके लूटे गए रकम और स्वर्ण आभूषण की पहचान कराई जाएगी। ग्रामीण एसपी ने लूट कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाए जाने की भी बात दोहराई।
ग्रामीण एसपी ने लुटेरों की गिरफ्तारी को फतुहा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बीते 29 जुलाई की मध्य रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने फतुहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 की वार्ड पार्षद रंभा कुमारी के घर घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
इस दौरान लुटेरों ने घर में रखे 10 लाख नगद और 15 लाख के जेवरात लूट लिए थे।
पांच अंतरराष्ट्रीय तस्ककर मौर्य कालीन महात्मा बुद्ध की मूर्ति के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े । मूर्ति का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करोड़ों रूपये। तस्करों में तीन नेपाल के तथा दो भारतीय शामिल। पुलिस के बिछाए जाल में फसे तस्कर।
अब तक तो मझौलिया पुलिस शराबियों कारोबारियों वारंटियों को गिरफ्तार करने में आगे थी । लेकिन अब उसका कहर अंतराष्ट्रीय तस्करो पर भी टूटने लगा है । उसके बिछाए जाल में 5 अंतरराष्ट्रीय तस्कर फस गए ।
उक्त जानकारी देते हुए थानाधयक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि काठमांडू नेपाल से सम्राट अशोक कालीन महात्मा बुद्ध की मूर्ति को लेकर भारतीय सीमा में प्रबेश कर रहे थे । इसी दौरान पिपरपाती पुल पर प्रशिक्षु डी एस पी सद्दाम हुसैन थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह राजीव कुमार तकनीकी सेल के सदस्यों द्वारा जाँच के क्रम में मूर्ति सहित पकड़े गए ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों में सहोदरा थाना क्षेत्र राजपुर लालकोठी वार्ड नम्बर 13 निवासी मनोज कुमार कुशवाहा सहोदरा थाना क्षेत्र के भिखना ठोरी निवासी मनोज साह पुर्वी चंपारण जिले के रमगढ़वा बाजार निवासी जितेन्द्र प्रसाद सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल के पारस जिला वार्ड नम्बर 12 ठोरी निवासी लक्ष्मी ख्वास के पुत्र जयनारायण ख्वास तथा प्रेम बहादुर आर्यन के पुत्र दीपक आर्यन शामिल है ।
इनके विरुद्ध कांड संख्या 562/2022धारा 414भादवी 30 (1)30 (2)दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि इन तस्करों के ऊपर पूर्ब में भी सहोदरा थाना में तस्करी से संबंधित मामला दर्ज है ।
जहानाबाद डीएम ऋषि पांडे आज अचानक चर्चा में आ गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया के साथ ही टीवी चैनलों पर खूब चलने लगा।
दरअसल जिले के स्थापना दिवस को लेकर जिला अधिकारी स्वयं झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सड़क की सफाई किया जिलाधिकारी की इस अंदाज को देखकर सभी लोग अचंभित नजर आ रहे थे। जिलाधिकारी को झाड़ू लेकर सड़क साफ करते देख अन्य अधिकारी भी सड़क साफ करने में जुट गए। और उसके बाद उनका वह वीडियो भी वायरल होने लगा जिसमें वह फिल्मी गीत गा रहे हैं।
जहानाबाद जिले का आज 36वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर जिले को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर जिले के डीएम रिची पांडेय खुद सड़कों पर झाड़ू लगाया और सफ़ाई की। इससे पहले आपने डीएम को मधुर आवाज़ में गाना भी गाते सुना होगा। लेकिन आज उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर ये साबित कर दिया कि वे ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और अपने काम निष्ठा से करते हैं।
जिले में आज सुबह से ही कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृक्षारोपण, साफ सफाई, रंगोली पेंटिंग जैसे तमाम कार्यक्रम शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है।
वहीं, जहानाबाद डीएम रिची पाण्डेय ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छ शहर सुंदर शहर का परिचय दिया है। इस कार्यक्रम में डीएम समेत डीडीसी परितोष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार समेत तमाम बड़े अधिकारियों ने भी डीएम के साथ-साथ स्वच्छ शहर अभियान के तहत झाड़ू लगाकर शहर की सड़कों की साफ सफाई की।
अलर्ट में पूरे बिहार में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बादल के गरजने के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
वही मध्यम दर्जे की बारिश वाले जिले में पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया,अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद हैं।