Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#BiharNews”

बिहार में मौसम विभाग ने मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया

बिहार में पटना सहित 18 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित 20 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। आधे बिहार में मध्यम तो आधे बिहार में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर मे मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

पुर्वाचंल एक्सप्रेस-वे पर हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत,02-02 लाख रूपये देने की घोषणा

पटना, 25 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के रहनेवाले 8 लोगों की हुई मौत पर मर्माहत हैं।

उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले घायलों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

nitishsadonaccident

पटना हाईकोर्ट में एनएच निर्माण और मरम्मती से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई कल तक के लिए टली

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने विकास कुमार व अन्य की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की।कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में एन एच ए आई के चेयरमैन को कल 26 जुलाई,2022 को तलब किया।

अधिवक्ता विकास कुमार ने बताया कि बेगूसराय – सिमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर औटा के पास पुल निर्माण में विलम्ब हो रहा है।इससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।कोर्ट ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए एन एच ए आई के चेयरमैन को तलब किया हैं।

इस मामलें पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पटना गया डोभी एन एच,83 के निर्माण में कई तरह की कठिनाइयां और समस्याएं आ रही हैं।कोर्ट ने इस निर्माणधीन एन एच के स्थल निरीक्षण करने के लिए तीन अधिवक्ताओं की टीम का गठन किया गया था। अधिवक्ता प्रिय रंजन,आलोक कुमार राही और याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनीष गुप्ता इसमें शामिल थे।

साथ ही कोर्ट ने पटना और जहानाबाद के डी एम, एस पी भी इस टीम के साथ रहने का निर्देश दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस कमिटी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दे दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार और एन एच ए आई को निर्देश दिया था कि एन एच में सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शीघ्र करें।कोर्ट ने सम्बंधित ज़िला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में सहयोग और पुलिस बल मुहैय्या कराने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ज़िला प्रशासन को, जिनका भूमि अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआवजा देने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 26जुलाई,2022 को होगी।

बाबा सिद्ध नाथ के दरबार में जुटा श्रद्धालुओं का हुजूम, सोमवार को 50 हजार लोगों के जल अर्पण करने की संभावना

जहानाबाद जिले की प्रसिद्ध बराबर स्थित बाबा सिद्ध नाथ के मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भक्त जनों के जनसैलाब उमड़ है। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा को जल अर्पण करने के लिए पहुंचे हुए हैं।

सुबह से ही महिला एवं पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। बोलबम के नारे के साथ बाणवर पहाड़ गूंज उठा है। ज्ञात हो कि सावन के महीने में दूर-दूर से बाबा सिद्धनाथ के जल अर्पण करने के लिए भक्त पहुंचते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है। मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि लगभग पचास हजार लोगों की जल अर्पण करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकस है।

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल के एनएम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको में प्रसव के दौरान एक नवजात की मृत्यु का मामला सामने आया है। नवजात की मृत्यु के उपरांत परिजन एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सातनपुर निवासी गर्भवती पिंकी देवी को परिजनों ने प्रसव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ स्थिति गंभीर होते देख बार बार परिजन उसे जाने देने की बात कहने लगे लेकिन ड्यूटी पर कार्यरत ए एन एम परिजनों को डांट डपट कर भगा दे रही थी और बार-बार पैसों की मांग की जा रही थी ।

जिसके बाद प्रसव में बच्चा मृत पैदा हुआ परिजनों का कहना है कि यदि एएनएम ने लापरवाही ना भर्ती होती तो बच्चा जीवित होता । मृत बच्चे के पैदा होने की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।

बता दें कि दंपति का यह पहला बच्चा था वहीं अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मियों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

सुप्रसिद्ध बाबा हरी गिरी धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचें

बेगूसराय । सुप्रसिद्ध बाबा हरी गिरी धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पूजा अर्चना करने में जुटे हुए हैं।

गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरी गिरी धाम में सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

बाबा हरी गिरी धाम

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. राज्य में निर्माण हो रहे एन एच से सम्बंधित जनहित याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ विकास कुमार व अन्य की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

2. पटना हाईकोर्ट में विभिन्न जिलों में वाटर Bodies ( जलीय क्षेत्रों) में हुए अतिक्रमणों से संबंधित जनहित याचिका सुनवाई की जाएगी।रामपुनीत चौधरी की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई करेगी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

निजी नर्सिंग होम की लापरवाही ने ले ली महिला की जान, मौत के बाद आक्रोशित है परिजन

जहानाबाद के शकूराबाद के पास एक नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद लोग आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि सैदीचक निवासी गर्भवती महिला गौरी देवी को कल परस बीघा थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। आज दोपहर बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी। और शाम में गौरी देवी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल से चल रहा था।

लेकिन आज स्थानीय आशा कर्मी राधा देवी ने मरीज को डॉक्टर दीपक के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां लापरवाही की वजह से गौरी की जान चली गई। इलाज कर रहे चिकित्सक दीपक फिलहाल फरार हो गए हैं। लोगों ने अस्पताल के कंपाउंडर को बंधक बना लिया और मामले की सूचना परस बीघा थाना को दी गई।

हालांकि पुलिस के द्वारा नर्सिंग होम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से और कंपाउंडर को छोड़ दिए जाने से ग्रामीण नाराज हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा सठिया गए हैं जगदानंद सिंह? जहानाबाद के दौरे पर थे जेडीयू नेता

जेडीयू के बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा आज जहानाबाद पहुंचे। कुशवाहा ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले वे जहानाबाद जिला जेडीयू के अध्यक्ष रहे चंदेश्वर बिंद के परिजनों से मुलाकात की।

4 दिन पहले चंदेश्वर प्रसाद का निधन हो गया है। वहीं शाम में सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वही राजनीति को लेकर अपने पुराने अंदाज में उन्होंने बात की। हालांकि आरसीपी सिंह के बयान को लेकर पूछे गए सवाल को उपेंद्र कुशवाहा टाल गए।

लेकिन जगदानंद सिंह के उस बयान को लेकर उन्होंने कटाक्ष किया जिसमें नीतीश को ये सलाह दी गई थी कि, तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए जेडीयू का आरजेडी में विलय कर दें। कुशवाहा ने तो यहां तक कह दिया कि जगदानंद सिंह उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां वे सठिया गए हैं।

छपरा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका,अब तक 4 की मौत, दो जख्मी राहत बचाव का कार्य जारी

एंकर। छपरा में खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक तेज धमाका हुई, और उसके बाद निर्माणाधीन मकान ध्वस्त हो गई, और आग की लपटें आसमान छूने लगी, तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग दौड़े , लेकिन वहां नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नही हुई।

स्थानीय लोगो की सूचना के बाद मौके पर, मढौरा डीएसपी, सदर डीएसपी, सदर एसडीओ, सीओ, खैरा थाना, जलालपुर थाना सहित तीन तीन दमकल की गाड़ियां पहुचकर राहत और बचाव कार्य मे जुट गई, इस दौरान दो लोगो को जख्मी अवस्था मे अस्पताल भेजा गया, जबकि 4 लोगों के शव को घर से निकाला गया, धमाका के बाद जलते क्षतिग्रस्त घर से तीन चार की संख्या में गैस सिलेंडर को निकालकर फेंका गया, सिलेंडर निकलते ही लोग भागना शुरू कर दिये, घटना के बारे में बताया जाता है।

खोदाईबाग के टीनू मिया के पुत्र मोलॉजिम मियां और रियाजुद्दीन मिया का परिवार पटाखा बनाकर शादी ब्याह, और अन्य समारोहों के अवसर पर बेचते है, और घर मे पटाखा बनाने का काम कई दिनों से जोरो पर चल रहा था, परिवार में अभी से ही काफी संख्या में पटाखा बनाकर स्टॉक कर रहा था, घटना में दो व्यक्ति व एक महिला और एक बच्चे के शव को पुलिस ने एम्बुलेंस से छपरा भेजवा दिया, वही फायर बिग्रेड की गाड़ियां अभी भी आग बुझाने में लगी हुई है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि यह परिवार पटाखा बनाने का काम करते आ रहा है। और इसी दौरान यह घटना हुई है। कुछ लोगो ने यह भी बताया कि सिलेंडर में आग लगने से यह घटना घटी है तो कुछ लोगो ने यह भी आशंका जाहिर किया है कि हो सकता हो पटाखा के आर में बड़ी बम का निर्माण किये जाने के दौरान घटना घटी है। घटना के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।

buildoze

एसपी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और बम विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। घटनास्थल से बारूद के सैंपल एकत्र किए गए हैं। घटनास्थल का पटाखा बनाया जा रहा था या फिर बम बनाया जा रहा है इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

सारण में मकान में जबरदस्त विस्फोट के बाद घर के परखच्चे उड़ गए

सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में गंडकी नदी के किनारे स्थित एक मंजिला मकान में जबरदस्त विस्फोट के बाद घर के परखच्चे उड़ गए और मकान धु धु कर जल उठा।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहमतुल्लाह उर्फ टेनी के दो पुत्र साबिर और मुलाज़िम पटाखा बनाने का काम करते थे। उनका यह पुश्तैनी काम था।


घटना में साबिर 22 वर्ष , मुलाज़िम 35 वर्ष और मुलाज़िम की पत्नी, मुलाज़िम का 5 वर्षीय बेटा शहजाद और एक बच्ची की मौत हो गई है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सटे नेपाल स्थित गांव में तीन सहेलियों का एक साथ पेड़ में लटका मिला शव

किशनगंज:-ठाकुरगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सटे *नेपाल* स्थित दल्लेंगांव (गणेश टोला) के समीप तीन सहेलियों का एक साथ पेड़ में लटका मिला शव

तीनों सहेलियां चाय बागान में करती थी काम।घटना के बाद नेपाल बॉर्डर के समीप रहने वाले भारत-नेपाल के लोगों में दहशत। नेपाल पुलिस कार्रवाई में जुटी।

विषैले सांपों का बसेरा बना मुहल्ला, सहमे लोगों ने वन विभाग को दी सूचना

जहानाबाद शहर के मल्हाचक मोहल्ले में सांप ने आतंक मचा कर रखा है। मोहल्ले बासी अमित कुमार ने बताया कि लगभग 5 दिन से लगातार सांप निकल रहा है जिससे हम लोग काफी भयभीत हैं।

जहरीली सांप निकलने से किसी समय भी किसी व्यक्ति को सांप डस सकता है मोहल्ले वासी ने वन विभाग को सूचना दिया है लेकिन मोहल्ले वासी का कहना है कि वन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण हम लोग है भय के साया में जीने के लिए मजबूर हैं ।

अगर मोहल्ले वासी का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया तो किसी समय अप्रिय घटना घट सकती है।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से आ रही हैं। जहां सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार पुलिस के दो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इतना ही नहीं गाड़ी को सड़क पर पलट दिया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नालन्दा थाना क्षेत्र के सबैत गांव के दो युवक बिहारशरीफ से बापस गांव लौट रहा था। तभी वह सड़क हादसे के शिकार हो गया।

जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचे 112 के दो वाहनों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत करा लिया है।

समस्तीपुर का रामेश्वर जूट मिल फिर हुआ बंद

समस्तीपुर । रामेश्वर जूट मिल फिर हुआ बंद । मिल बंद होने से मजदूरों में आक्रोश । मिल प्रबंधन के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन ।

बिना शर्त मिल चालू करने की कर रहे हैं मांग । मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी । सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट ।

विधानसभा चुनाव के दौरान खोला गया था मिल । कल्याणपुर थाना के भागीरथपुर में स्थित है रामेश्वर जूट मिल ।

पटना टेरर मॉड्यूल केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी

अब फुलवारी शरीफ मामले की जांच NIA करेगी। गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है।  NIA पूरे मामले की जांच करेगी।

 NIA बिहार पुलिस से इस मामले की पूरी केस डायरी लेगी। पीएफआई लिंक के साथ इस केस में तीस्ता सीतलवाड़ कनेक्शन सामने आया है।

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के विरोध में 12 जुलाई को अतहर परवेज के नेतृत्व में SDPI के बैनर तले पटना में प्रदर्शन होना था।

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के दौरे पर थे। लेकिन एक दिन पहले यानी 11 जुलाई को दो संदिग्धों को पटना पुलिस ने पकड़े जाने से ये योजना फेल हो गई थी।

गया में एके-47 के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

गया। एक एके-47 के साथ दो नक्सली गिरफ्तार। नक्सली श्रवण कुमार यादव और अनिल भारती गिरफ्तार। एके 47 की 183 गोलियां बरामद, 3 मैगजीन 1 वॉकी टॉकी 1 डेटोनेटर व अन्य सामान बरामद।


एसटीएफ, एसएसबी और कोबरा व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इमामगंज के भदवर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।

एक-47

लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए । फिलहाल लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे थे।

पिछले दिनों पटना में शिढी से फिसलकर गिरने पर लालू प्रसाद यादव की बॉडी में मल्टीपल फैक्चर आया था। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव को पटना के पारस अस्पताल से दिल्ली एम्स एयर एंबुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया था।

LaluPrasadYadav
LaluPrasadYadav

दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद यादव डॉक्टर की देखरेख में स्वस्थ हो गए हैं। आज लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम से छुट्टी मिल गई।

शनिवार शाम तक लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने वाले थे।

राजधानी से सटे नौबतपुर में अंधविश्वास का खेल सौतेली मां को डायन बताकर कुल्हाड़ी से काटा, पिता को भी किया घायल

समय आधुनिक भले ही होता जा रहा है लेकिन ग्रामीण इलाके में अभी भी डायन कमाएं का अंधविश्वास नही कमा है और इसी का परिणाम है की राजधानी पटना के सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के कराई मुसहरी में एक अंधविश्वास के पुजारी ने अपनी पत्नी की हार्ड अटैक से मौत के बाद आपनी सौतेली मां की पहले तो डायन बताकर पिटाई किया और फिर अपनी मृत पत्नी को जीवित करने को कहा नही करने पर सौतेली मां को कुल्हाड़ी के वार से मारकर मौत की नींद सुला दिया।

जबकि पिता ने जब रोकना चाहा तो उसे भी मौत देने के लिए कुल्हाड़ी से वार किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी बेटा घटना को अंजाम देने के बाद रात के अंधे में फरार को गया।

घटना पटना से सटे नौबतपुर थाने के कराई गांव में गुरुवार रात घटित हुई। जिसमे अपनी पत्नी की मौत पर गुस्साए एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां-बाप की कुल्हाड़ी से काट डाला। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गयी और पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका लालपरी देवी 70 वर्ष। कराई निवासी रामा शीष मांझी की पत्नी थी।

बताया जाता है कि कराई गांव निवासी रामअशीष मांझी की बहू कारू देवी गुरुवार की दोपहर गांव में मवेशी चराने के लिए गई थी। घर आई तो अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद बद्री मांझी ने अपने सौतेली मां लालपरी देवी को जाकर बोला कि तुम डायन हो। तुम्हीं ने मेरी पत्नी को कुछ किए हो… चलो ठीक करो जल्दी… मां लालपरी देवी जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए बद्री मांझी ने अपने पिता रामाशीष मांझी और मां लालपरी देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें बद्री मांझी की मां लालपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि पिता रामाशीष मांझी बुरी तरह घायल हो गए और नौबतपुर रेफरल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा बद्री मांझी ने मां और पत्नी का शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने घटना की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को और आरोपित के बेटा को उठा कर थाने ले गई। जहां से सुबह में पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स दोनों शवों को भेजा जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव के लोग सकते में है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इधर, नौबतपुर थाना के दरोगा राजा राम कुमार ने कहा कि आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।

पटना एयरपोर्ट पर पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह

पटना एयरपोर्ट पर पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने कहा कि फ्लाइट में बम है। उसके बाद हालात ऐसे हो गए कि यात्रियों में दहशत फैल गया तत्काल पूरे मामले की जानकारी पायलट ने एटीसी को दी फ्लाइट को टेक ऑफ होने से रोका गया।

उसके बाद आनन-फानन में पूरे एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया और इमरजेंसी सिस्टम को फ्लाइट के आस पास बुला लिया गया ।उसके बाद पटना पुलिस की टीम पहुंची एटीएस की भूमि स्क्वायर डॉग स्क्वायर की विशेष टीम पहुंची और लगभग 3:30 घंटे के तलाशी के बाद टीम को कुछ नहीं मिला ।

फ्लाइट में तलाशी अभियान चलाने के बाद एटीएस बम स्क्वायड के बिहार प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लगभग 3 घंटे की तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला ।

उसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट को जल्द भेजा जाए इसी दौरान डीजीसीए ने फ्लाइट टिकट की अनुमति नहीं दी और फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा ।उसके बाद यात्रियों का जमकर हंगामा हो गया। फ्लाइट सुबह 9:00 बजे जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बक्सर जिलान्तर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किये जाने के संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

पटना, 21 जुलाई 2022 । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को बक्सर जिलान्तर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किये जाने के संबंध में पत्र लिखा ।

पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपको अवगत कराना है कि बिहार राज्य के बक्सर जिलान्तर्गत ब्रह्मपुर प्रखण्ड में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर अवस्थित है, जो भगवान शिव का अति प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने ही इस मंदिर की स्थापना की थी, जिसके कारण इसका नाम ब्रह्मेश्वर स्थान पड़ा है। यह मंदिर मनोकामना – लिंग के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ जलाभिषेक हेतु वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है। विशेषकर फाल्गुन एवं श्रावण माह में भारी भीड़ होती है।

फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि में यहाँ पशुओं का विशाल मेला भी लगता है। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निकट ही रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन है। जिले के बाहर से श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु यह रेलवे स्टेशन बहुत महत्वपूर्ण है। यहाॅ के लोगों की यह हमेशा इच्छा रही है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर करते हुये ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन कर दिया जाय। राज्य सरकार अनुशंसा करती है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किया जाय ।

शौच के लिये निकले दो सगे भाई की पानी में डूबने से मौत, मुजफ्फरपुर के सकरा में मातम

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर श्री राम पंचायत के तीसरा बिशनपुर गांव की है जहां दो सगे भाई शौच के लिए निकले थे, वही शौच जाने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण एक भाई गहरे पानी में गिर गया, जिस को बचाने के लिए दूसरे भाई ने भाई का हाथ पकड़ लिया जिस क्रम में दूसरा भाई भी पानी के अंदर चला गया और दोनों भाई की दर्दनाक मौत हो गई।


इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है. मृतक दोनों युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर श्री राम पंचायत के तीसरा बिशनपुर गांव के कुमोद पासवान के 14 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार और 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई 26 जुलाई,2022 को फिर होगी

जस्टिस संदीप कुमार ने इस मामलें पर सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का निर्देश दिया था।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि इस स्थिति का लाभ उठा कर कुछ उस क्षेत्र में नए निर्माण करने लगे हैं।

कोर्ट ने इसे काफी गम्भीरता से लेते हुए स्पष्ट आदेश दिया था कि अगर इस तरह का निर्माण हो रहा हैं, तो उसे कड़ाई के साथ रोका जाए।साथ ही इस प्रकार के निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पिछली सुनवाई कोर्ट ने जानना चाहा था कि जब हाउसिंग बोर्ड को खुद अतिक्रमण हटाने की शक्ति है, तो ज़िला प्रशासन क्यों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।ज़िला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने को कब कहा था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता वसंत कुमार चौधरी ने कोर्ट को बताया था कि इस क्षेत्र से इस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही नहीं है।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप बसे लोगों के भी कानूनी अधिकार है।

उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव माफिया के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,क्योंकि इस समस्या में इनकी बड़ी भूमिका हैं।उन्होंने कोर्ट को बताया कि लैण्ड सेटलमेंट स्कीम के तहत चार सौ एकड़ भूमि को चारदिवारी नहीं दिया गया है।

इस मामलें पर फिर सुनवाई 26जुलाई,2022 को होगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे जहानाबाद, किनारी पंचायत में योजनाओं की ली जानकारी

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर जहानाबाद जिले में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जहानाबाद के किनारी पंचायत का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ककड़िया और किनारी में हर घर नल जल योजना, शिक्षा योजना और पीसीसी सड़क निर्माण का जायजा लिया. साथ ही ग्रामीणों से योजनाओं को लेकर जानकारी ली. वहीं, ककड़िया में निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 8 में गड़बड़ी मिली। जिसे लेकर आनंद किशोर ने कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान आनंद किशोर किनारी मध्य विद्यालय भी पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर सवाल किए। कुछ योजना में गड़बड़ी को लेकर डीएम और डीडीसी को जांच का निर्देश दिया। वहीं ज्यादातर योजनाओं को लेकर प्रधान सचिव ने संतोष जताया। इस दौरान डीएम, डीडीसी, एएसपी सदर प्रखंड जहानाबाद के बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे।

सरकारी स्कूल में मां रसोईया का करती थी काम, उसी स्कूल से पढ़कर बेटा बना दरोगा, शिक्षकों ने बांटी मिठाईयां

जहानाबाद, मखदुमपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित उर्दू मध्य उच्च विद्यालय मलाठी में रसोईया रेखा देवी के बेटे अमरजीत कुमार ने दरोगा में अपना रिजल्ट क्लियर किया है। जिसे लेकर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया के उनके यहां कार्यरत रसोईया का बेटा अमरजीत भी उन्हीं के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा लेकर आगे की पढ़ाई किया है। जिसे लेकर गुरुवार के दिन विद्यालय परिवार की ओर से मां और बेटे दोनों को सम्मानित किया गया है।

बेहद गरीब परिवार से आए अमरजीत ने अपने मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। जिसे लेकर उनके गांव मलाठी पंचायत के गंगासागर में भी काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वही जब शिक्षको ने उनकी मां रेखा देवी से पूछा की अब आपका बेटा दारोगा बन गया है। तो अब उन्हें रसोईया का काम छोड़ देना चाहिए, यह सुन माँ ने बताया के इसी काम के बदौलत उनके बेटे ने या मुकाम हासिल किया है। और वो यह काम नहीं छोड़ेंगी, उन्होंने बताया के उनका एक छोटा बेटा भी है। उसे भी पढ़ा लिखा कर वह अफसर बनाना चाहती हैं।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा के अमरजीत को सम्मान करने का हमारा मकसद केवल यह है के इसे देख कर हमारे विद्यालय के दूसरे बच्चे भी प्रेरणा लें और यदि इसे देखकर एक बच्चा भी प्रेरित होकर आगे बढ़ता है। तो मैं समझूंगा हमारा मेहनत सफल हो गया, इस मौके पर शिक्षक मोहम्मद मसरूर आलम, मोहम्मद इम्तियाज आलम, सुजीत कुमार, रिजवाना खानम, शबाना परवीन, मोहम्मद जावेद अशरफ, अब्दुल यहिया अंसारी, मृत्युंजय कुमार, अमरीश रोशन, बड़न मांझी, रुखसार फातमा, के अलावा प्रखंड संसाधन सेवी मोहम्मद तनवीर आलम मौजूद थे।

पटना हाईकोर्ट में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए टल गयी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा इस मामलें पर सुनवाई की जा रही है।

कल एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि पटना के बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथों में लेने के लिए राज्य केबिनेट ने अध्यादेश पारित कर दिया हैं।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने विकास कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन अपने हाथ में लेने हेतु कानून बनाने को कहा।कोर्ट ने कहा था कि अगर विधान सभा यदि सत्र में नहीं हो,तो इसके लिए अध्यादेश लाया जा सकता है, जिसे बाद में कानून का रूप दिया जा सकता है।

बिहार विद्यापीठ द्वारा एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामलें की सुनवाई 25 जुलाई,2022 को निर्धारित की है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा था।

इस मामलें पर दो सप्ताह बाद सुनवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव के जीत पर जश्न की तैयारी में जुटा बीजेपी

राजनीति बहुत ही गूढ़ विषय है और इसको जब आप समझने लगेंगे तो इससे दिलचस्प कोई दूसरा विषय नहीं है।
संसद भवन पर लगे अशोक स्तम्भ की आकृति में बदलाव पर हंगामा हुआ तो तर्क क्या दिया गया कि ये दहारता शेर भारत के बदलाव का प्रतीक है।

आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम के बाद विजय जुलूस निकाल जायेगी जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे ।

वही पूरे सप्ताह देश के 1 लाख 30 हजार आदिवासी गांवों में भाजपा जश्न मनाएगी उस दौरान खास ख्याल रखना है कि द्रोपदी मुर्मू के जीत की तस्वीर के साथ साथ उस तस्वीर को गाँव गॉव तक पहुँचाना है जिसमें वो मंदिर की सफाई कर रही है ।

मतलब अब आदिवासी समाज का वो चेहरा विरसा मुंडा और सिन्दू कान्हू जिसके शौर्य की चर्चा आज भी गाँव गॉव में होती है इसे देश और आदिवासी समाज के जेहन से बाहर निकाल कर ये स्थापित करना है कि आदिवासी भी हिन्दू हूँ ।

ड्यूटी के दौरान मरने वाले पुलिसकर्मियों की जगह उनके आश्रितों को अनुकंपा पर बहाली को लेकर नई गाइडलाइन जारी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान मरने वाले पुलिसकर्मियों की जगह उनके आश्रितों को अनुकंपा पर बहाली को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

इसके अनुसार, अब अगर कोई पुलिसकर्मी की मौत ऑन ड्यूटी मुठभेड़ या आईईडी ब्लास्ट में होती है तो ही उनके आश्रितों को क्लर्क पद पर नौकरी दी जाएगी। हालांकि, उसके लिए इंटर पास होना जरूरी होगा।

इसके अलावा बाकी के मामलों में मृतक पुलिसकर्मी के इंटर पास आश्रित को क्लर्क की नौकरी नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों के क्लर्क के पद पर नियुक्ति को लेकर ज्यादा मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।

गाइडलाइन में गृह विभाग की वर्ष 2019 में जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि विशेष परिस्थिति में हुई मृत्यु की स्थिति में इंटर पास अश्रित को क्लर्क की नौकरी दिए जाने का प्रावधान है।

राजीव नगर में आवास बोर्ड ने कई भू माफियाओं और सहकारी समिति के खिलाफ मामला दर्ज कराया

राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर मकान बनाने, जमीन को भू माफियाओं के द्वारा बेचे जाने मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आवास बोर्ड ने कई भू माफियाओं और सहकारी समिति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आवास बोर्ड के अधिकारी ने राजीव नगर में कई भू माफियाओं के खिलाफ नामजद अभियुक्त को लेकर मामला दर्ज कराते हुए कई सहकारी समिति पर मामला दर्ज कराया गया है।

रोक के बावजूद मकान बनाए जाने को लेकर ही कई लोगों पर राजीव नगर थाने में आवास बोर्ड ने मामला दर्ज कराया है। वह माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिन्दू होने पर मुझे गर्व है -ऋषि सुनक

भारतीय मूल के ऋषि सुनक जिनको‌ अपने हिंदू होने का गर्व है, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. इंग्लैंड ईसाइयों का देश है. वहां हिंदुओं की आबादी मात्र 1.5 प्रतिशत है. उस समाज में ऋषि सुनक अपना धार्मिक परिचय छिपाते नहीं हैं. बल्कि घोषणा करते हैं कि मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं. इसके पूर्व 2020 में बोरिस मंत्रीमंडल में इंग्लैंड के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ लिया था.

इंग्लैंड ही नहीं अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं. किन्हीं कारणों से अगर राष्ट्रपति की मौत हो जाती है तो वैसी हालत में अमेरिकी संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति ही राष्ट्रपति का स्थान लेता है.

इन दोनों मुल्कों में कभी भी इन लोगों के धर्म या मूल को लेकर किसी ने इनकी देशभक्ति पर उंगली नहीं उठाई है.
आज हमारे मुल्क में जिस विचारधारा के हाथ में सत्ता है वह सांप्रदायिकता को ही राष्ट्रवाद का पर्याय मानती है.
इसका नतीजा है देश का वातावरण विषाक्त बन गया है. उसमें यह अकल्पनीय स्थिति लगती है.

दरअसल हमारे देश में राष्ट्रवाद का अभ्युदय और विकास साम्राज्यवाद के विरुद्ध आजादी के संग्राम में हुआ था. समान नागरिकता का सिद्धांत उसी संग्राम में निर्मित हुआ था. अंग्रेज़ों ने उस संग्राम को विभाजित करने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लिया. जिसको हम बांटो और राज करो की नीति के रूप में जानते हैं. अंग्रेज़ों की वह नीति आंशिक रूप से सफल रही. आजादी तो हमें मिली लेकिन उसकी कीमत देश के विभाजन के रूप में हमें चुकानी पड़ी.

यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आजादी के बाद सांप्रदायिकता के उस विष वृक्ष को जड़ से हम उखाड़ नहीं पाए. आज अंग्रेज़ों द्वारा रोपित वही विष वृक्ष देश के सामने पुनः गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है. त्रासदी यह है कि अपने आपको साम्प्रदायिकता से लड़ने वाली और सेकुलर घोषित करने वाली राजनीतिक जमातों में, देश के समक्ष राष्ट्रवाद की आड़ में साम्प्रदायिकता रुपी जो गंभीर चुनौती है उसको जिस गंभीरता से लेना चाहिए उसका नितांत अभाव दिखाई दे रहा है.

लेखक –शिवानन्द तिवारी