Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

पटना हाइकोर्ट ने पटना के ललित नारायण मिश्र इंस्टीट्यूट के भवन को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की

पटना हाइकोर्ट ने पटना के ललित नारायण मिश्र इंस्टीट्यूट के भवन को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की । चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की।

याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितों के मद्देनजर हाईकोर्ट कैंपस का विस्तार ज़रूरी हो गया है। वकीलों, उनके स्टाफ और हाईकोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ी है। राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह न्यायपालिका के विस्तार से संबंधित उचित कदम उठाये ।

उन्होंने कोर्ट से कहा कि ललित नारायण मिश्र संस्थान को पटना के मीठापुर स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि में स्थानांतरित किया जा सकता है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बढ़ गई है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

सुनवाई के दौरान एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट की ओर से अधिवक्ता आरके शुक्ला ने याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इससे एलएन मिश्र इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा । उन्होंने कोर्ट को बताया कि जो पूर्वी सीमा पर मूल रूप से हाईकोर्ट को भूमि आवंटित की गई थी, राज्य सरकार ने उस पर एमएलए और सरकारी अधिकारियों के फ्लैट निर्माण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में इंस्टीट्यूट को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना एक मुश्किल फ़ैसला है । इस इंटिट्यूट के पदेन अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री हैं, उनके समक्ष इस पूरे मामले को रखना जरूरी है, ताकि कोई फ़ैसला लिया जा सके ।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

इस बात पर कोर्ट ने सहमति जताते हुए मामले को 9 जनवरी,2023 को सुनवाई की तिथि निर्धारित किया है।

बिहार में आज ‘जंगलराज’ है, राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है; मुख्यमंत्री नीतीश ने जनादेश का अपमान किया: जेपी नड्डा

पटना/मुजफ्फरपुर । मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिला के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J.P Nadda) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रदेश की जनता के जनादेश का निरादर एवं अपमान करने और उनको धोखा देने का दावा किया कि इस राज्य में ‘‘जंगलराज’’ फिर से लौट आया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (प्रधानमंत्री) द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि BJP और उसके कार्यकर्ता इस प्रदेश को आगे ले जाना चाहते थे।

नड्डा ने कहा कि हम कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बिहार का विकास करने के लिए सत्ता में थे। आज हजारों करोड़ रुपये के पुल बिहार में बन रहे हैं। ये सब काम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए लेकिन अब एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे लेकिन अगर नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास थम जाता है।

jp-nadda

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के BJP से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (JDU) और अन्य सहयोगी दलों के साथ पिछले साल अगस्त में नयी सरकार बना लिए जाने के बाद पहली बार बिहार के दौरे पर पहुंचे नड्डा ने आरोप लगाया कि नीतीश ने प्रदेश की जनता के जनादेश का निरादर एवं अपमान किया और उनको धोखा दिया है।

नड्डा ने कहा कि ‘‘अब यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) की सरकार में शासन कौन कर रहा है। यही नहीं पता चल रहा है किसका शासन है और कौन सा सुशासन है।

उन्होंने कहा कि बिहार की व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं, प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्थाएं ठप हो गयी हैं और केंद्र सरकार की कोशिश के बावजूद बिहार आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि भाजपा इस प्रदेश का नेतृत्व करे और हमारी पार्टी अपनी विशुद्ध सरकार बनाकर राज्य को आगे ले जाने का काम करे।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

इसके पहले सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में सुबह दस बजे जेपी नड्डा का पूजा करने का कार्यक्रम था लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें पहुंचते-पहुंचते मंदिर का पट बंद हो चुका था।

इसके चलते वे दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत सोनपुर से हाजीपुर होते हुए वैशाली की ओर निकल गए।

पटना हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के वकीलों की फीस में पिछले 14 सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं होने के मामलें पर सुनवाई की

पटना हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के वकीलों की फीस में पिछले 14 सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं होने के मामलें पर सुनवाई की।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने अधिवक्ता सत्यम शिवम सुंदरम की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्व महाधिवक्ता पी के शाही समेत पाँच वरीय अधिवक्ताओं को राज्य के मुख्य कार्यपालक ( मुख्य मंत्री) से मिल कर इस सम्बन्ध में विचार करने का निर्देश दिया था।

वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कोर्ट को बताया कि 29 दिसम्बर,2022 को अधिवक्ताओं की टीम ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सरकारी वकीलों के फीस बढोतरी के सम्बन्ध में चर्चा की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव देने को कहा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूर्व महाधिवक्ता पी के शाही के नेतृत्व में पाँच वरीय अधिवक्ताओं को राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाने के मामलें में विचार करने को कहा था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि केंद्र सरकार सहित अन्य राज्य राज्य सरकार के वकीलों की तुलना में यहाँ के सरकारी वकीलों को काफी कम फीस का भुगतान किया जाता है।

याचिककर्ता की ओर से पूर्व महाधिवक्ता एवं सीनियर एडवोकेट पी के शाही ने बहस करते हुए कहा था कि पटना हाई कोर्ट में ही केंद्र सरकार के वकीलों की जहाँ रोजाना फीस न्यूनतम 9 हज़ार रुपये है, वहाँ बिहार सरकार के वकीलों को इसी हाई कोर्ट में रोजाना अधिकतम फीस रू 2750 से 3750 तक ही है।

वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कोर्ट को जानकारी दी कि पंजाब व हरियाणा, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्य झारखंड और बंगाल में भी वहाँ के सरकारी वकीलों का फीस बिहार के सरकारी वकीलों से ज्यादा है।

एडवोकेट विकास कुमार ने कोर्ट को बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ( कैट) पटना बेंच में तो मूल वाद पत्र दायर कर उसपे बहस करने वाले केंद्र सरकार के वकीलों को रोजाना हर मामले पर 9 हज़ार रुपये फीस मिलता है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

सबसे दयनीय स्थिति राज्य के सहायक सरकारी वकीलों की है, जिन्हे रोजाना मात्र 1250 रुपये फीसही काम करना पड़ता है।

बिहार में राज्य सरकारों के वकीलों के फीस में वृद्धि 14 साल पहले बिहार के तत्कालीन महाधिवक्ता पी के शाही के ही कार्यकाल में ही हुई थी।

इस मामले पर अगली सुनवाई 24 जनवरी, 2023 को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में राज्य के पश्चिम चम्पारण ज़िला स्थित हारनाटांड स्थित अनुसूचित जनजाति के बालिकाओं के लिए एकमात्र स्कूल की दयनीय अवस्था पर सुनवाई एक सप्ताह बाद की जाएगी

पटना हाईकोर्ट में राज्य के पश्चिम चम्पारण ज़िला स्थित हारनाटांड स्थित अनुसूचित जनजाति के बालिकाओं के लिए एकमात्र स्कूल की दयनीय अवस्था पर सुनवाई एक सप्ताह बाद की जाएगी। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक और समाज कल्याण विभाग के निदेशक को स्थिति स्पष्ट करने के लिए तलब किया था।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास पंकज ने कोर्ट को बताया कि बिहार में अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए पश्चिम चम्पारण के हारनाटांड ही एकमात्र स्कूल है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि पहले यहाँ पर कक्षा एक से ले कर कक्षा दस तक की पढ़ाई होती थी।लेकिन जबसे इस स्कूल का प्रबंधन सरकार के हाथों में गया,इस स्कूल की स्थिति बदतर होती गई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि कक्षा सात और आठ में छात्राओं का एडमिशन बन्द कर दिया गया।साथ ही कक्षा नौ और दस में छात्राओं का एडमिशन पचास फीसदी ही रह गया।यहाँ पर सौ बिस्तर वाला हॉस्टल छात्राओं के लिए था,जिसे बंद कर दिया गया।

इस स्कूल में पर्याप्त संख्या में शिक्षक भी नहीं है।इस कारण छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।कोर्ट ने जानना चाहा कि इतनी बड़ी तादाद में छात्राएं स्कूल जाना क्यों बंद कर दे रही है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि जब इस स्कूल के लिए केंद्र सरकार पूरा फंड देती है,तो सारा पैसा स्कूल को क्यों नहीं दिया जाता हैं।इस मामलें पर अगले सप्ताह सुनवाई की जाएगी।

Bihar Politics: लालू के इशारे पर नीतीश के खिलाफ बोल रहे सुधाकर सिंह: सुशील मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत के साथ लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया। लालू प्रसाद के इशारे पर ही पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के लिए ‘शिखंडी’ और “नाइट गार्ड” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

  • तेजस्वी को सीएम बनाने का वादा पूरा न होने से शुरू हुआ शह-मात का खेल
  • नीतीश ने तीन बार लालू को दिया धोखा, दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा नहीं

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन बार लालू प्रसाद को धोखा दिया। दोनों एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते।

Sushil_Modi

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। चार महीने तक वादा पूरा नहीं किया और अब कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव का नेतृत्व करेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के इरादे भाँप कर सुधाकर सिंह और जगदनंद को टास्क दे दिया गया है। दोनों नीतीश कुमार के मुखर विरोधी हैं और गठबंधन-धर्म की परवाह नहीं करते।

उन्होंने कहा कि दोनों की पीठ पर लालू प्रसाद का हाथ है, इसलिए जगदानंद को मना कर प्रदेश अध्यक्ष बनाये रखा गया। नीतीश कुमार न जगदानंद को अपदस्थ करा पाये, न सुधाकर सिंह के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई ।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

श्री मोदी ने कहा कि जगदानंद ने “कुछ बड़ा हासिल करने के लिए बलिदान करने” की बात कह कर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी छोड़ने का इशारा ही किया था।

उन्होंने कहा कि कैप्टन लालू प्रसाद के इशारे पर जगदानंद-सुधाकर सिंह की जोड़ी नीतीश कुमार के खिलाफ दोनों छोर से धुआँधार गेंदबाजी कर रही है।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए साल के अपने पहले जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। एक बहन भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहंची। इस पर सीएम ने अपर मुख्य सचिव गृह को फोन कर फटाकार लगाई।

मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद मामलों के निष्पादन में लापरवाह और गड़बड़ करने वाले अंचलाधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश आला अधिकारी को दिया है।

nitishKumar

मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव से कहा कि अंचल अधिकारियों की कई शिकायतें आ रही हैं, इनपर एक्शन ले। यह शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और फटकार लगाई।

जनता दरबार में हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के करीब आधा दर्जन मामले आये। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और डीजीपी को फोन लगाकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

एक अन्य मामले में बहन की किडनैपिंग और हत्या की शिकायत लेकर पहुंचे भाई के मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को संयुक्त रूप से मामले पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

पटना हाईकोर्ट में राज्य की निचली अदालतों में वकीलों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के मामलें सुनवाई कल तक के लिए टली

पटना हाईकोर्ट में राज्य की निचली अदालतों में वकीलों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के मामलें सुनवाई कल तक के लिए टली। वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की जा रही है।

कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई करते हुए राज्य के विधि सचिव को विभिन्न जिलों के ज़िला जजों,डी एम व बार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने उन्हें इस बैठक के सम्बन्ध में भूमि उपलब्धता के सन्दर्भ में अगली सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

याचिकाकर्ता बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य के अदालतों की स्थिति अच्छी नहीं है।वरीय अधिवक्ता शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य में लगभग एक लाख से भी अधिवक्ता अदालतों में कार्य करते है।लेकिन उनके लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही कार्य करने की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि भवन की भी काफी कमी है। बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है।उन्होंने कोर्ट को बताया गया कि वकीलों को बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है। शुद्ध पेय जल,शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं होती हैं।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि अदालतों के भवन के लिए जहां भूमि उपलब्ध भी है,वहां भूमि को स्थानांतरित नहीं किया गया है। जहां भूमि उपलब्ध करा दिया गया है, वहां कार्य नहीं प्रारम्भ नहीं हो पाया हैं।

कोर्ट ने इस मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य के विधि सचिव को तलब किया था।उन्होंंने कोर्ट को बताया कि इस सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट ने जानना चाहा था कि केंद्र सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है, किंतु अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।कोर्ट ने भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश राज्य सरकार को दिया।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध धनराशि का उपयोग नहीं होगा,तो अगले वित्तीय वर्ष में ये धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाएगी।इस मामलें पर अगली सुनवाई 3जनवरी,2023 को की जाएगी।

बिहार में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल; सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद

बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है । स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग घरों में ही रहने को विवश हैं। ठिठुरन के साथ कनकनी बढ़ गयी है । ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे के चलते दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है । जिससे परिचालन के साथ-साथ आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

उत्तरी और पश्चिमी हवा बरकरार रहने से ठंड मे बढोत्तरी हुई है। रविवार को घने कोहरा से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए कोहरा छटा। बीते बुधवार से लगातार हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत पर स्थिर है,
और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री का धीरे-धीरे कर बीते पांच दिनों में वृद्धि हुई है।

बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते पटना समेत बिहार के कई जिलों में नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे , डीएम ने आदेश जारी किया है ।

घने कोहरे के कारण पटना में ट्रेनों और विमानों का संचालन बाधित; कई रद्द, कई देरी से चल रहे हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें अधिक देर से आईं। यात्री परिजनों के साथ नया साल नहीं मना सके। दिल्ली समेत उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें अधिक देर से आईं।

तेजस राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट की देरी से पटना आईं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी 3.30 घंटे लेट पहुंची।
पटना जंक्शन पर सबसे ज्यादा लेटलतीफ ट्रेनों में सात घंटे की देरी से उपासना एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस शामिल रहीं।
अन्य लेट ट्रेनों में भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.45 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 7 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, उपासना एक्सप्रेस 7 घंटे, मगध एक्सप्रेस 7 घंटे, राजधानी एक्सप्रेस 3.20 घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 3.30 घंटे,श्रमजीवी एक्सप्रेस 4.45 घंटे और विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.25 घंटे लेट चली।

मुजफ्फरपुर में 22 ट्रेनें दो से 14 घंटे तक देर रहीं। ट्रेनें विलंब होने से हजारों यात्रियों का नया साल का पहला दिन सफर में ही बीत गया।

बिहार में कोहरे-धुंध से फ्लाइट्स देरी से चल रही है । घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है ।

कमजोर दृश्यता की वजह से पटना एयरपोर्ट पर सुबह आने वाले विमानों की भारी लेटलतीफी रही। साल के पहले दिन घर जल्दी पहुंचने के लिए विमान यात्रियों ने हवाई यात्रा को अपनाया, लेकिन पटना में सुबह 10 बजे तक रही 50 मीटर की दृश्यता ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

दोपहर 12 बजे के बाद पटना एयरपोर्ट के रनवे पर सात सौ मीटर की दृश्यता बहाल हो सकी, जिसके बाद विमानों का उतरना संभव हुआ।

Bihar Nagar Nikay Chunav Results: बिहार में निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए; BJP-RJD ने उनके द्वारा समर्थित उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया

Bihar Nagar Nikay Chunav Results: बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के अधिकांश नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि अधिकांश सीटों पर उनके उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में उसके द्वारा समर्थित ज्यादातर उम्मीदवार नगर निकाय चुनाव जीत गये हैं। शुक्रवार को मतगणना के दौरान चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए। ऐसे कई उम्मीदवारों ने भी विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की है जिनके बारे में समझा जाता है कि वे सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा समर्थित हैं।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ‘नगर निकाय के चुनाव का नतीजा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोगों ने बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार को नकार दिया है।

Bihar Nagar Nikay Chunav

पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सिवान और सारण समेत कई नगर निगमों में कई भाजपा समर्थित ज्यादातर उम्मीदवार महापौर और उपमहापौर के पद जीत गये हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव राजनीतिक दल की तर्ज पर नहीं हुए और किसी उम्मीदवार की जीत को किसी राजनीतिक दल की जीत घोषित नहीं किया जा सकता है। वैसे तो कई स्थानों पर मतों की गिनती अभी चल ही रही है लेकिन सीता साहू ने पटना नगर निगम की महापौर के रूप में वापसी की है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

‘भाजपा समर्थित साहू’ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मजाबी को 18,529 मतों के अंतर से हराया। अन्य उम्मीदवार चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को 5,251 मतों से हराकर उपमहापौर का पद जीता। इस बार महापौर और उपमहापौर के पदों के लिए चुनाव सीधे आम जनता के मतों द्वारा किया गया।

पहले इन पदों पर वार्ड पार्षद के मतों से लोग निर्वाचित होते थे। कई नेताओं के करीब रिश्तेदारों ने चुनाव लड़ा जबकि कई ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन के समर्थन का दावा किया।

बिहार बीजेपी को लगा बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, JDU में हो सकते हैं शामिल

बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी का कहना है कि उसने पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के लिए राजीब रंजन को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

इस्लामपुर (नालंदा) से जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक रंजन, जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी के रूप में जाना जाता है, के जद (यू) में लौटने की संभावना है। इस बीच, राज्य भाजपा ने रंजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।

बिहार BJP के उपाध्यक्ष राजीब रंजन, जिन्होंने हाल ही में सारण जिले में जहरीली शराब पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे पर पार्टी लाइन का खंडन किया था, ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा ने बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल द्वारा जारी इस आशय का एक पत्र साझा किया, जिसके तुरंत बाद रंजन ने बयान जारी किया कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

रंजन ने 22 दिसंबर को सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मारे गए 45 लोगों के परिवारों को मुआवजे की भाजपा की मांग का विरोध करते हुए उनकी शराब नीति पर नीतीश के साथ एकजुटता व्यक्त की थी. रंजन ने कहा था: “मुआवजे के प्रावधान को बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 से हटा दिया जाना चाहिए। मुआवजे की मांग को खारिज करने में सीएम सही हैं।”

जायसवाल को लिखे अपने पत्र में, रंजन ने लिखा: “भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से भटक गई है। उनका ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा महज नारा साबित हो रहा है। पार्टी का ध्यान केवल पटना तक ही सीमित है, नालंदा जैसे जिलों की चर्चा तक नहीं है… पार्टी मुट्ठी भर लोगों के हाथों में रही है और अन्य नेता केवल पार्टी का झंडा ले जाने के लिए बने हैं।”

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

रंजन को जवाब देते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर आपने पार्टी अनुशासन का पालन नहीं किया और पार्टी लाइन के खिलाफ बयान जारी किए। आपको आपके पद से मुक्त किया जा रहा है और छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।”

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ें; स्वास्थ्य विभाग एक्टिव, एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का दायरा बढ़ा

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगी है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 22 है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया है।

बढ़ते मामले के बाद पटना एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पटना एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष नजर रख रही है।

गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव केस पाये गये है। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को कुछ दिन स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रखने के बाद दुबारा जांच की गयी, तो सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी।

corona virus

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मवीर कुमार ने बताया कि पिछले मंगलवार को प्रखंड की कोल्हुबार पंचायत के दो और मंझौली पंचायत के तीन लोग कोरोना जांच में संक्रमण पाये गये थे, जिन्हें तुरंत आइसोलेट किया गया था। अब वे सभी स्वस्थ हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

बिहार का गया जिला कोविड हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। यहां पर इसी सप्ताह 11 विदेशी नागरिकों के बाद अब 5 स्थानीय लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।

Bihar Weather Update: बिहार में भारी ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

पटना । बिहार में नए साल की शुरुआत भारी ठंड, घने कोहरे और शीतलहर से होने की उम्मीद है। बुधवार को तापमान में एकदम से गिरावट देखी गई। इससे ठंड में भारी बढ़ोतरी हुई।

पटना में अधिकतम तापमान बुधवार को महज 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा।

fogy weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।

इसके बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है। अगले 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी कि नए साल की शुरुआत में ठंड कम होने की उम्मीद है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पटना में अधिकतम तापमान बुधवार को महज 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा।इसी तरह वाल्मीकिनगर में 15.2, मोतिहारी में 15.5, सीतामढ़ी में 15.7 और मुजफ्फरपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि पूर्वी एवं दक्षिणी बिहार के अन्य हिस्सों में दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर ही रहा।

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022: दूसरे चरण में 57.17 प्रतिशत मतदान; मतदान के दौरान कई जगह मारपीट, फायरिंग की ख़बर

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 54.72 पुरुषों ने तो 59.62% महिलाओं ने डाले वोट । पटना में 39.17% वोटिंग, वहीं अररिया जिले में 70.77 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट।

छपरा के मशरक नगर पंचायत के कर्मचारी भवन मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर है। प्रत्याशी के साथ मारपीट व बूथ कब्जे को लेकर रोड जाम कर दिया। हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं मशरक में ही पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने चुनाव में पैसा बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Bihar Nagar Nikay Chunav

बिहार नगर निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nigam Election) के दूसरे चरण में 68 नगर निकाय के लिए वोटिंग हुआ । 17 निगम,2 परिषद और 49 पंचायतों के लिए वोटिंग, 11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को होगी और फिर इसी दिन नतीजे जारी होंगे।

नीतीश कुमार ने सत्ता में बने रहने के लिए शराबबंदी, क्राइम और करप्शन से समझौता कर लिया: सुशील कुमार मोदी

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता में बने रहने के लिए शराबबंदी, क्राइम और करप्शन से समझौता कर लिया। उन्हें अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि वे मात्र 23 साल की उम्र में बिना किसी व्यवसाय या नौकरी के वे दिल्ली के 30 करोड़ रुपये वाले मकान के मालिक कैसे बन गए?

  • लालू परिवार के भ्रष्टचार को संरक्षण दे रहे नीतीश कुमार
  • तेजस्वी यादव से पूछें, दिल्ली में करोड़ों का बंगला मात्र 4 लाख में कैसे खरीदा ?
  • नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई को मिले नये सबूत
  • जांच एजेंसी ने पूर्व रेल मंत्री के खिलाफ केस कभी बंद नहीं किया था

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बतायें कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी का डी-1088 नबंर का तीन मंजिला करोड़ों का मकान उन्होंने एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिये मात्र 4 लाख रुपये में कैसे हासिल कर लिया ?

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार न केवल तेजस्वी यादव को संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि उन्हें नेतृत्व सौंपने की घोषणा कर चुके हैं। यह भ्रष्टचार से समझौता नहीं तो क्या है?

श्री मोदी ने कहा कि सीबीआई ने रेलवे के दिल्ली और मुम्बई (बांद्रा) प्रोजेक्ट के बदले फर्जी कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की प्रापर्टी लालू परिवार को देने के मामले में जांच कभी बंद नहीं की थी।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

उन्होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामलों की जांच के दौरान सीबीआई को डीएलएफ रिश्वत मामले से जुड़े नये तथ्य मिले हैं।

श्री मोदी ने कहा कि जांच एजेंसी नए सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रही है। इस पर राजद के छाती पीटने और राजनीतिक रंग देने से कोई असर नहीं पड़ेगा।

बिहार के गया में फिर मिले 5 कोरोना संक्रमित; कुल एक्टिव केस की संख्या 16 हुई

गया । बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड में जांच के दौरान 5 कोरोना संक्रंमित मिले हैं। पांचों संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। ये इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थें। अब गया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 से बढ़कर 16 हो गई।

सोमवार को बोधगया में 11 कोरोना पॉजेटिव मिले थे। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट से हुई है।

coronainGaya

बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।

इस खबर के बारे में और पढ़ें…

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

यह भी पढ़े….

बिहार के गया में कोरोना विस्फोट से हड़कंप; 11 विदेशी टूरिस्ट पाए गए कोरोना पॉजिटिव

गया । बिहार के गया में 11 विदेशी Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। 11 विदेशी टूरिस्ट पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने की पुष्टि। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट से हुई है।

दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में आ रही तेजी के बीच बौध धर्म गुरु दलाई लामा का बिहार के बोधगया में 20 जनवरी तक प्रवास करने की भी सूचना है। दलाई लामा के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई थी कोरोना टेस्ट।

बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।

covid19

दोपहर तक सिर्फ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन शाम होते होते यह आंकड़ा 11 हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों में एक इंग्लैंड और बाकी म्यांमार और थाईलैंड के रहने वाले हैं।

गया में 11 विदेशियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी बिहार वासियों से सावधानी बरतने की बात भी कही है।

यह भी पढ़े….

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022: थम गया दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार; 28 दिसंबर को होगा मतदान

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 68 निकायों में होने वाले मतदान को लेकर आज शाम 5 बजे प्रचार थम गया।

68 नगर निकाय के लिए 28 दिसंबर को होगी वोटिंग। 17 निगम, 2 परिषद और 49 पंचायतों के लिए वोटिंग, 11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला। मुख्य पार्षद के लिए 992 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उप मुख्य पार्षद के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Bihar Nagar Nikay Chunav

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। दूसरे चरण में पटना नगर निगम समेत पूरे बिहार में कुल 68 निकायों पर मतदान होगा।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

दूसरे चरण में होने वाले नगर निगम चुनाव के 68 निकायों के नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे।

बिहार में सियासी तूफान : CBI ने खोला दोबारा लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस; उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बदले की भावना बताया

पटना । लालू यादव की मुश्किलें फिर बढ़ेंगी , CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की हैं। बिहार में जदयू और राजद गठबंधन लगातार केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाता रहा है। इस बीच लालू के खिलाफ केस दोबारा खुलने की खबरों से राज्य में एक बार फिर सियासत गर्म होने की आशंका है।

लालू यादव के खिलाफ मामला रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों का है, वह जब UPA-1 सरकार में थे, उनके बेटे-बेटियां भी आरोपियों में शामिल हैं।

Biharnews

इस मामले में सीबीआई ने 2018 में जांच शुरू की थी. मई 2021 में जांच बंद कर दी गई थी. यही मामला अब फिर खुला है। बिहार CM नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होकर राजद के साथ गठबंधन में शामिल होने के बाद CBI के इस कदम से राज्य में राजनीतिक भूचाल आना तय है।

CBI से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के खिलाफ जिस मामले में जांच शुरू की गई है, उसमें उनके अलावा, उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी आरोपी हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

वहीं कार्रवाई को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बदले की भावना बताया हैं।

Corona in Bihar: बिहार के गया एयरपोर्ट पर 4 विदेशी पर्यटक मिले कोरोना पॉजिटिव

गया । बिहार के गया एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन इंग्लैंड और एक म्यामार का यात्री शामिल है। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट हुई है।

दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में आ रही तेजी के बीच बौध धर्म गुरु दलाई लामा का बिहार के बोधगया में 20 जनवरी तक प्रवास करने की भी सूचना है। दलाई लामा के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई थी कोरोना टेस्ट।

Coronavirus

गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान में सवार यात्रियों की आरटीपीसीआर कराई गई थी। कोरोना की इस आरटीपीसीआर की रिपोर्ट रविवार को जिसमें से कोरोना संक्रमित मिले।

तीन इंग्लैंड के निवासी हैं। जिन्‍हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं म्यांमार से आया एक विदेश पर्यटक भी कोरोना संक्रमित मिला है, जो गया से पटना जाकर दिल्ली रवाना हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी बिहार वासियों से सावधानी बरतने की बात भी कही है।

यह भी पढ़े….

घने कोहरे के कारण पटना में ट्रेनों और विमानों का संचालन बाधित; कई रद्द, कई देरी से चल रहे हैं

पटना । बिहार में कोहरा और धुंध से आम जन-जीवन पर असर पड़ रहा है । बिहार में कोहरे-धुंध से ट्रैन और फ्लाइट्स देरी से चल रही है । घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है ।

पटना एयरपोर्ट पर अभी 42 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा है, जिसमें से दिन भर में कई विमान 2 से 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं । फिर वापसी की उड़ानों में भी 2 से 3 घंटे की देरी हो रही है । रविवार को भी कई विमान देर से पटना एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वापसी भी देर से हुई ।

उधर कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट और कैंसल हुई है । लगातार बिहार पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य आवाजाही कोहरे के कारण प्रभावित रही।

टुंडाला-कानपुर मध्य-प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग पर उत्तर मध्य क्षेत्र घने कोहरे और रात के समय पटरियों पर खराब दृश्यता के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

कोहरे के कारण सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कम से कम 24 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 2 से 3 घंटे की देरी चल रहे हैं।

शराबबंदी पर सात सवालों का जवाब दे नीतीश सरकार : सुशील कुमार मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश सरकार से सात सवालों का जवाब मांगा।

पहला सवाल – उत्पाद एवं मद्यनिषेध कानून की धारा-34 के अन्तर्गत जहरीली या नकली शराब बेचने वालों को जब उम्र कैद की सजा का प्रावधान है, तब सरकार बताये कि छह साल में कितने लोगों को ऐसी सजा दिलायी गई?

दूसरा सवाल– शराबबंदी कानून की धारा-42 के तहत जहरीली शराब बेचने वाले कितने लोगों से मुआवजा वसूला गया?

तीसरा सवाल – शराब पीने के कारण जिन 3.5 लाख लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई, उनमें से कितने लोगों को सरकार सजा दिला पायी और ऐसे मामले में कनविक्शन रेट क्या है?

Sushil Modi

चौथा सवाल – हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार जहरीली शराब पीने वालों का उपचार करने के लिए अब तक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्योर ( एसओपी) क्यों नहीं बना पायी ?

पाँचवाँ सवाल – शराब बनाने-बेचने और पीने वालों की जानकारी पाने के लिए जो टॉल-फ्री नंबर बिजली के पोल पर लिखवा कर सार्वजनिक किये गए थे, उन पर कितनी शिकायतें मिलीं और क्या कार्रवाई हुई ?

छठा सवाल – शराबबंदी लागू करने के बाद राज्य भर में जो नशामुक्ति केंद्र खोले गए थे, उनमें से कितने सक्रिय हैं और ये कितने लोगों को नशे की आदत से मुक्त करा पाए?

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

सातवाँ सवाल – शराबखोरी के खिलाफ जो जागरुकता अभियान शुरू किया गया था, वह बंद क्यों हो गया?

श्री मोदी ने कहा कि सरकार को ईमानदारी से इन सवालों का जवाब देना चाहिए ताकि शराबबंदी लागू करने में जो गलतियां हुईं, उन्हें सुधारा जा सके।

बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल की जनरल बॉडी ने एक छात्रा के लगाए गए छेड़छाड़ आरोप के मामलें की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता निरंजन को शो-कॉज जारी करने का आदेश दिया

अधिवक्ता निरंजन कुमार के विरुद्ध चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की एक छात्रा के विरुद्ध लगाए गए छेड़छाड़ आरोप के मामलें की गंभीरता को देखते हुए बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल की जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई।

इसमें कॉउन्सिल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया किया इस मामले में तथ्य का पता लगाने के लिए तीन अधिवक्ताओं की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमिटी में दो पुरुष व एक महिला अधिवक्ता होंगी।

इसमें कॉउंसिल के सदस्य नहीं रहेंगे। कमेटी दस दिनों के भीतर अपना रिपोर्ट दे देगी।

कॉउन्सिल ने मीडिया रिपोर्ट और प्राथमिकी के अनुसार अधिवक्ता निरंजन कुमार को शो – कॉज नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है कि क्यों नहीं वकालत का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाए।

अधिवक्ता निरंजन कुमार को आगामी 14 जनवरी,2023 को दोपहर 12 बजे बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के जनरल बॉडी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताने को कहा गया है। कमेटी का गठन करने के लिए बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

कॉउन्सिल के कार्यालय को अधिवक्ता निरंजन के पता और व्हाट्सएप पर शो – कॉज जारी करने का आदेश दिया गया है। इस आशय की जानकारी बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के सचिव प्रफुल्ल चंद्र द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में दी गई है।

Bihar Chimney Blast: 9 की मौत, दर्जनों घायल; CM नितीश कुमार ने 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा की

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

मोतिहारी हादसे पर CM नितीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए, मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रू० दिए जाने घोषणा की ।

उन्होंने कहा, घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

उधर, मोतिहारी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों के लिए 2 -2 लाख मुआवजा, घायलों के लिए 50- 50 हजार मदद की घोषणा।

घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।

दरअसल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर नरीरगिर चौक के पास ईंट-भट्ठा में आग लगने के बाद उसके चिमनी में जबरदस्त धमाका हुआ था जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।

बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायल व्यक्तियों को अच्छा इलाज मिले।

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से हथियार के साथ संदिग्ध यात्री गिरफ्तार; एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद, कई फर्जी आईकार्ड जब्त

दरभंगा । बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट पर चेकिंग दौरान इस व्यक्ति के पास से मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद से दरभंगा एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया । जिसके बाद इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया है ।

गिरफ्तार यात्री की पहचान कमालउद्दीन के रूप में की गई है । मोतिहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र के कुसमाहा गांव का रहने वाले कमालउद्दीन दरभंगा हवाई अड्डे से  मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था ।

Darbhanga airport

सामान चेकिंग के दौरान उसके पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस  9 mm बरामद किया गए । आरोपी की तलाशी में कई अलग अलग पहचान पत्र मिले, जो नाम को बदल-बदल कर बनवाए गए हैं।

सभी पहचान पात्र पर तस्वीर उसकी ही थी। इसमें एक आधार कार्ड,  आईकार्ड, उर्दू मैगजीन का प्रेस कार्ड, मानवाधिकार संगठन का कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

वहीं SDPO सदर अमित कुमार ने बताया कि कलामुद्दीन अपने को पत्रकार भी बता रहा है। उसके पास से प्रेस कार्ड के साथ ही मानवाधिकार के कार्ड सहित कई प्रकार के पहचान पत्र मिले हैं, जिसकी तहकीकात की जा रही है।

आखिर बरामद आई कार्ड सहित पैन कार्ड में कौन सा सही है, कौन सा फर्जी है, इसकी गहन पड़ताल जारी है।

बिहार चिमनी ब्लास्ट: अब तक 9 की मौत, पीएम ने जताया शोक; 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मोतिहारी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों के लिए 2 -2 लाख मुआवजा, घायलों के लिए 50- 50 हजार मदद की घोषणा।

घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।

दरअसल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर नरीरगिर चौक के पास ईंट-भट्ठा में आग लगने के बाद उसके चिमनी में जबरदस्त धमाका हुआ था जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।

बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायल व्यक्तियों को अच्छा इलाज मिले।

बिहार के मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 की मौत; 12 घायल, 20 लोग लापता

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।

घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।

chimenyblast

बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायल व्यक्तियों को अच्छा इलाज मिले।

पटना हाइकोर्ट ने पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान के भवन को हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 जनवरी, 2023 तक राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया

पटना हाइकोर्ट ने पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान के भवन को हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने अधिवक्ता प्रियंका सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 जनवरी,2023 तक राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट को बताया कि पटना हाइकोर्ट के पश्चिम में हाईकोर्ट की काफी भूमि है। पटना हाईकोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कोर्ट से कहा कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान को पटना के मीठापुर स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि में स्थानांतरित किया जा सकता है। वह क्षेत्र शैक्षणिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के प्रशासनिक विस्तार के साथ ही यहाँ वकीलों, उनके स्टाफ और कई लोग हाईकोर्ट में काम करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के पूर्वी सीमा पर भी हाईकोर्ट की भूमि है।हाईकोर्ट के विस्तार को देखते हुए हाईकोर्ट को इन भूमि की आवश्यकता है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि बड़ी तादाद में वैसे वकील है, जिन्हें हाईकोर्ट में बैठने और कार्य करने की व्यवस्था नहीं है।उन्हें बुनियादी सुविधाएँ नहीं उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि जो पूर्वी सीमा पर मूल रूप से हाईकोर्ट को भूमि आवंटित की गई थी, राज्य सरकार ने उस पर एमएलए और सरकारी अधिकारियों के फ्लैट निर्माण कर लिया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को हाईकोर्ट की पूर्वी सीमा से वीरचन्द पटेल पथ तक की भूमि के बदले हाईकोर्ट को भूमि उपलब्ध करानी चाहिए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 3 जनवरी, 2023 को की जाएगी।

Covid-19 BF.7 : बिहार में कोविड को लेकर अलर्ट; रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर सतर्कता

पटना । बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 को लेकर अलर्ट किया गया है । रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर सतर्कता, स्वास्थ्य विभाग को भी किया गया है अलर्ट। अभी तक बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 का कोई केस नहीं मिला है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नए कोविड -19 मामलों के मद्देनजर सभी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

covid19

अस्पतालों को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच करने को कहा गया है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

“बिहार में कोविड की स्थिति सामान्य है। हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’ हम नियमित रूप से रिपोर्ट की निगरानी कर रहे हैं, ”उपमुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा।

पुलिस के भू माफिया के साथ कथित रूप से मिलीभगत और अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने के मामलें पर पटना हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पटना हाइकोर्ट ने पुलिस के भू माफिया के साथ कथित रूप से मिलीभगत और अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने के मामलें पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। जस्टिस संदीप कुमार ने सजोगा देवी की याचिका पर सुनवाई पूरी कर 4 जनवरी,2023 को फैसला देने की तिथि निर्धारित किया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवा करते हुए याचिकाकर्ता को घटना की वीडिओ को पेनड्राइव में राज्य सरकार के अधिवक्ता और प्रतिवादियों को देने का निर्देश दिया।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट में पूर्वी पटना के एस पी, पटना सिटी के सी ओ और अगमकुआं थाना के एस एच ओ के साथ इस घटना में गए पुलिस अधिकारियों कोर्ट में उपस्थित हो कर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।

कोर्ट ने कहा कि बिना किसी न्यायिक या अर्ध न्यायिक आदेश के मकान तोड़ा जाना अवैध है।उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पुलिस कार्रवाई करेगी,तो अराजकता फैलेगी।

Patnahighcourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब ऐसे ही पुलिस काम करेगी,तो सिविल कोर्ट बंद कर दिया जाए।

कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से इस बात से इंकार किया कि इस घटना में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया।उन्होंने कोर्ट को घटना की तस्वीरें भी दिखाई गई।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस के मनमाने रवैए पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या यहाँ भी बुलडोजर चलेगा।पुलिस थाने मे पैसा दे कर मनमाने काम करवाए जा सकते है।क्या सारी ताकत पुलिस को मिल गई है क्या।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि भू माफिया के शह पर याचिकाकर्ता व उसके परिवार वालो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कोर्ट ने इस प्राथमिकी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे बोधगया; 50 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं के जुटने की है संभावना

बोधगया । The BiharNews Post : December 22, 2022
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा गुरुवार की सुबह बोधगया पहुंचे । बौद्ध धर्म गुरु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सर्द भरी सुबह से ही सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में खड़े रहे। उनकी एक झलक देख श्रद्धालु भावुक हुए ।

दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में आ रही तेजी के बीच बौध धर्म गुरु दलाई लामा का बिहार के बोधगया में 20 जनवरी तक प्रवास करने की भी सूचना है।

dalai_lama

बोधगया में दलाई लामा के प्रवास के दौरान 40 से ज्यादा देशों के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के करीब 50 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर एयरपोर्ट पर ही सभी की जांच की जा रही है।

अदालती आदेश का उल्लंघन करने के मामले में तत्कालीन आईजी कारा एवं सुधार सेवा के मिथिलेश मिश्रा के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू

पटना हाईकोर्ट ने अदालती आदेश का उल्लंघन करने के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तत्कालीन आईजी कारा एवं सुधार सेवा के मिथिलेश मिश्रा के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू किया है। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने अल्लाउद्दीन अंसारी की आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करने बाद ये आदेश दिया।

साथ ही गत वर्ष 27 अगस्त को हुई बैठक का प्रस्ताव तथा गत वर्ष 19 फरवरी को जारी आदेश की प्रति रिकॉर्ड पर रखने का आदेश दिया।कोर्ट ने माना कि आईजी ने अदालती आदेश का पालन नहीं किया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने हाईकोर्ट प्रशासन को तत्कालीन आईजी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। वही आईजी को चार सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण दाखिल करने का आदेश दिया है।इस मामलें पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के मामलें पर सुनवाई के दौरान निर्माण कंपनी ने पटना हाइकोर्ट को आश्वास्त किया कि फेज दो का निर्माण कार्य 30 जून,2023 तक पूरा हो जाएगा

पटना हाइकोर्ट में पटना गया डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के मामलें पर सुनवाई की गई। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा सुनवाई के दौरान निर्माण कंपनी ने आश्वास्त किया कि फेज दो का निर्माण कार्य 30 जून,2023 तक पूरा हो जाएगा।

कोर्ट ने इस फेज के निर्माण में बाधा उत्पन्न होने वाले सभी अवरोधों को तत्काल हटाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया।इस राष्ट्रीय राजमार्ग के फेज दो व तीन के निर्माण में बाधा बने धार्मिक स्थलों सहित स्कूल तथा अन्य अवरोध को हटाने के लिए कोर्ट ने जहानाबाद तथा गया के डीएम एवं एसपी को दिया।कोर्ट ने उन्हें को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने फेज दो के 39 किलोमीटर से 83 किलोमीटर के बीच सभी प्रकार के अतिक्रमण को तेजी से हटाने का आदेश दिया। वही फेज तीन के 83 किलोमीटर से 127 किलोमीटर के बीच के अतिक्रमण को भी हटाने का आदेश दिया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt


पटना गया डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के फेज दो व तीन के निर्माण में लगी निर्माण कंपनी ने कोर्ट को बताया कि पटना गया डोभी एनएच के निर्माण में कई जगह बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।उनका कहना था कि स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।

जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थल तथा स्कूल के लिए भूमि नहीं दिया है।इस पर कोर्ट ने निर्माण कम्पनी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस बात की शिकायत कोर्ट से क्यों नहीं की गई।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस मामलें पर कई बार सुनवाई की गई हैं,लेकिन कभी भी अतिक्रमण किये जाने तथा जमीन नहीं देने की जानकारी नहीं दी गई।कोर्ट ने निर्माण कम्पनी को कब तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने के बारे में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया।

कोर्ट के कड़े रुख के बाद निर्माण कम्पनी ने 30 जून,2023 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने की बात कही।वही कोर्ट ने फेज दो व तीन पर बाधा बने स्थलों की जांच के लिए युवा वकीलों की टीम को जाने का आदेश दिया।

कोर्ट ने निर्माण में बाधा बनी बिजली टावर को हटाने का आदेश दिया।साथ ही आरओबी का निर्माण जल्द करने का आदेश दिया। इस मामलें पर आगे भी सुनवाई की जाएगी।

शराबबंदी के कारण पहली बार जेल जाने वालों को आम माफी दे सरकार: सुशील कुमार मोदी

पटना । The BiharNews Post : December 21, 2022
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराबबंदी के कारण जो पहली बार जेल गए, उन पर मुकदमे वापस लेकर सरकार को आम माफी का एलान करना चाहिए और ऐसे लोगों को सुधरने का एक मौका देना चाहिए।

  • अब तक 4 लाख लोग गिरफ्तार, जेलों में जगह नहीं
  • बंदियों में 90 फीसद दलित, आदिवासी, अतिपिछड़ा वर्ग के गरीब

श्री मोदी ने कहा कि गांधी, जेपी और लोहिया ने भी शराब पीने वालों को सुधरने का मौका देने की बीत कही थी।

उन्होंने कहा कि शराब पीने की आदत या इसकी आसानी से उपलब्धता के कारण जिन्हें शराबबंदी कानून के तहत पहली बार जेल जाना पड़ा, वे गरीब लोग हैं और उन्होंने हत्या-बलात्कार जैसा कोई गंभीर अपराध नहीं किया है।

Sushil Modi

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के कारण 4 लाख से ज्यादा लोग जेल जा चुके हैं। 3.5 लाख प्राथमिकी दर्ज है और 40 हजार लोग अब भी बंदी हैं। इनमें 90 फीसद दलित, आदिवासी और अतिपिछड़ा समाज के गरीब हैं। ये लोग इतने गरीब हैं कि अपना मुकदमा भी नहीं लड़ सकते।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग पकड़े गए कि जेलों में जगह नहीं है, फिर भी हर महीने 45 हजार गिरफ्तारियां हो रही हैं।

श्री मोदी ने कहा कि अदालतों पर शराब से जुड़े मामलों का बोझ बढ़ गया है। केवल जमानत के मामले निपटाये जा रहे हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

उन्होंने कहा कि आम माफी की घोषणा करने से लाखों गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी, अदालतों पर मुकदमे का बोझ कम होगा और जेलों में जगह बनेगी।

पटना हाइकोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस संजय कुमार ने बिहार राज्य उपभोक्ता रिड्रेसल कमीशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया

पटना हाइकोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस संजय कुमार ने बिहार राज्य उपभोक्ता रिड्रेसल कमीशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।उन्हें इस कमीशन के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कमिटी ने अनुशंसा की थी।इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दिया गया था।

जस्टिस संजय कुमार ने पटना हाइकोर्ट के जज के रूप में कार्य किया।इसके पहले उन्होंने भारत सरकार के असिस्टेंट सोलीसिटर जनरल के रूप में कार्य किया।बहुत दिनों से ये पद रिक्त पड़ा था।उनके अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण के पुनः कार्य शुरू हो जाएगा।

12वीं कक्षा पास उम्मीदवार भी अब अमीन बन सकते हैं: पटना हाइकोर्ट

पटना हाइकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में राज्य में अमीनों की बहाली का रास्ता साफ कर दिया है । जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने अपने निर्णय मे स्पष्ट किया कि 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार भी अब अमीन बन सकते हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने अमीनों की बहाली के लिए वर्ष 2016 – 17 में जो संशोधन किया है ,उसके अनुसार बारहवीं पास उम्मीदवार को भी इस पद के लिये योग्य माना गया।

कोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार द्वारा दायर अपील और चुने गए उन उम्मीदवारों द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका, जिनकी नियुक्ति इस पद पर चयन के बाद भी नहीं की गई थी, पर कोर्ट ने सुनवाई की।

कोर्ट ने कहा कि एकल पीठ ने वर्ष 2013 के रूल के अनुसार ही अमानत डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को अमीन के पद पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस पद पर किए गए नियुक्ति के लिए वर्ष 2016-17 में किए गए संशोधन की जानकारी सिंगल बेंच को नहीं दी गई थी ,जिसके कारण कोर्ट ने 12वीं पास उम्मीदवारों को आमीन के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य नहीं माना था।

इससे पूर्व जस्टिस पी.बी.बजनथरी की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य में 1767 अमीन के रिक्त पड़े पदों पर बहाली के लिए जनवरी,2020 में निकाले गए विज्ञापन को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह नए सिरे अमीनो के रिक्त पड़े 1767 पदों पर बहाली के लिए तीन माह में नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

यह निर्देश जस्टिस पी बी बजन्थरी ने याचिकाकर्ता राम बाबू आजाद व अन्य द्वारा दायर कई रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था।

याचिकाकर्ता के ओर से कोर्ट को बताया गया था कि अमीन के पद पर बहाली के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए जो योग्यता राज्य सरकार ने विज्ञापन में प्रकाशित किया था, वह प्रावधानों के अनुरूप नहीं था। बिहार अमीन कैडर रूल के अनुसार उम्मीदवार को +2 उत्तीर्ण होने के साथ ही अमानत की डिग्री या आई टी आई द्वारा सर्वेयर की डिग्री प्राप्त होना चाहिए।

राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा निकाले गए विज्ञापन में जो शैक्षणिक योग्यता रखी गई थी, उसके अनुसार उम्मीदवार को मात्र +2 ही उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त था।

इसी मामले को लेकर अमीन की डिग्री लिए उम्मीदवारों ने राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित इस विज्ञापन को पटना हाईकोर्ट में रिट दायर कर चुनौती दिया था।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस विज्ञापन को रद्द करते हुए नए सिरे से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया।

हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा अमीन की बहाली के लिए दिए गए आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि केवल अमानत डिग्री प्राप्त उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि 12वीं पास उम्मीदवार भी इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य माने जाएंगे।

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में चार हज़ार से अधिक सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण नियमों अवहेलना को देखते हुए पटना हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों पर अगले आदेश तक के लिये रोक लगा दिया है

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने डॉ आमोद प्रबोधी व सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बिहार राज्य यूनिवर्सिटी सर्विसेज कमिशन को आदेश दिया है कि अगले आदेश तक कोई भी नियुक्ति पत्र नहीं जारी की जाए।

गौरतलब है कि कोर्ट ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाते हुए, सिर्फ नियुक्तियों की सूची या नियुक्ति पत्र जारी करने पर ही रोक लगाया है।

रिट याचिकाकर्ताओं की ओर से पक्ष प्रस्तुत करते हुए वरीय अधिवक्ता पीके शाही कोर्ट को बताया कि इन विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कॉलेजों में 4638 सहायक प्रोफेसर की रिक्तियां जो विज्ञापन में प्रकाशित हुई थी, उस विज्ञापन में मात्र 1223 रिक्तियां ही सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए है।आरक्षण नियम के अनुसार किसी भी परिस्थिति में 50 फ़ीसदी से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता ।

इस विज्ञापन में आरक्षित श्रेणी के लिए करीब तीन चौथाई से अधिक रिक्तियों को आरक्षित कर लिया गया है। कोर्ट को जब राज्य सरकार की ओर से बताया कि इस विज्ञापन में प्रकाशित रिक्तियों की संख्या में वर्तमान वैकेंसी के साथ-साथ पिछली रिक्तियों पर नियुक्तियां नहीं हो सकी थी, उन्हें भी जोड़ कर विज्ञापित किया गया है ।

एडवोकेट शाही ने कोर्ट को बताया कि बैकलॉग रिक्तियों को वर्तमान रिक्तियों से जोड़ करने पर भी रिजर्वेशन नियम 50 फ़ीसदी से अधिक नहीं हो सकता है।

इस सम्बन्ध में पटना हाई कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया गया कि जब तक सरकार आरक्षण देने की व्यवस्था और तरीकों को कोर्ट के सामने स्पष्ट नहीं करती ,तब तक के लिए कम से कम नियुक्ति नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अधिकारियों को तलब किया था। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव और शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशक कोर्ट में हाजिर थे।

कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को इस पूरे मामले और पिछली राज्य के इन विश्वविद्यालयों हेतु सहायक प्रोफेसर की पिछली तीन नियुक्ति प्रक्रियाओं की पूरी फाइल को पेश करने का आदेश दिया है।इस मामले पर अगली सुनवाई 10 जनवरी, 2023 को होगी ।

पटना हाइकोर्ट में पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर में हो रहे विलम्ब के मामलें पर सुनवाई की गई

पटना हाइकोर्ट में पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर में हो रहे विलम्ब के मामलें पर सुनवाई की गई। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने आश्वास्त किया कि पटना गया डोभी के फेज एक का निर्माण 31 मार्च,2023 तक पूरा हो जाएगा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हो रहे विलम्ब पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।प्रतिज्ञा नामक संस्था द्वारा ये जनहित याचिका पर दायर किया है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मामलें को गम्भीरता से लेते हुए निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए अधिवक्ता मनीष कुमार समेत एक दर्जन वकीलों की एक टीम गठित किया था।इनकी तीन टीमें तीनो फेज के निर्माण कार्य का जायजा ले कर कोर्ट को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था।

आज कोर्ट में इन्होने रिपोर्ट दिया।इन्होने अपने रिपोर्ट में कहा कि सड़क निर्माण का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है।जितनी मजदूर और मशीनें लगायी जानी चाहिए, उतना नहीं लगाया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया था कि निरीक्षण के दौरान वकीलों की सहायता के लिए सम्बंधित जिले के अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कार्य की धीमी गति पर कॉन्ट्रेक्टर को फटकार लगायी।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह से तय समय सीमा के तहत सड़क निर्माण का कैसे कार्य पूरा हो पायेगा।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

आज निर्माण कंपनी की ओर से बताया गया कि इस फेज में तीन आरओबी की समस्या के कारण सड़क निर्माण में बाधा है,लेकिन इस फेज के निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस सड़क निर्माण के तय समय सीमा 31मार्च ,2023 है।कोर्ट ने कहा कि जितने भी आदमी और मशीनों की जरूरत हो,उन्हें इस सड़क निर्माण के कार्य में लगा कर समय पर कार्य पूरा किया जाए।इस मामलें पर अगली सुनवाई 21दिसम्बर,2022 को की जाएगी।

एम्स दरभंगा हेतु बिहार सरकार ने 200 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई: डॉ भारती प्रवीण पवार

पटना । The BiharNews Post : December 20, 2022
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि एम्स दरभंगा के निर्माण हेतु बिहार सरकार को 200 एकड़ भूमि सभी तरह की बाधा से मुक्त उपलब्ध कराना था, परंतु अभी तक बिहार सरकार ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई।

• एम्स दरभंगा हेतु बिहार सरकार ने 200 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई
• 2020 सितंबर में एम्स दरभंगा का शिलान्यास हुआ था
• 1264 करोड़ की लागत से 750 बिस्तर वाला अस्पताल का प्रस्ताव है

Dr. Bharti

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1264 करोड़ रुपया की अनुमानित लागत से एम्स दरभंगा की स्थापना को सितंबर 2020 की मंजूरी दी थी। एम्स दरभंगा को 750 बिस्तर वाला अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्तावित अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी के साथ-साथ शैक्षणिक ब्लॉक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आवासीय ब्लॉक, छात्रावास, अतिथि गृह और रात्रि विश्राम गृह शामिल है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

मंत्री ने यह भी बताया कि एम्स दरभंगा का कार्यकारी निदेशक नियुक्त कर दिया गया है।

पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस संजय कुमार को राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिहार में अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया

पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस संजय कुमार को राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिहार, पटना में योगदान की तिथि चार वर्षों अथवा 67 वर्षों की उम्र सीमा ( जो भी पहले हो) के लिए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Justice Sanjay Kumar

इस आशय की एक अधिसूचना बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सोमवार को जारी किया गया है।

चयनित अध्यक्ष को योगदान के पूर्व संलग्न अनुलग्नक -I में राज्य आयोग के अध्यक्ष के लिए शपथ – पत्र व अनुलग्नक- II में राज्य आयोग के अध्यक्ष के लिए गोपनीयता का शपथ- पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के पहले चरण की मतगणना 20 दिसंबर को होगी

पटना । बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के पहले चरण की मतगणना कल (मंगलवार) सुबह आठ बजे से शुरु हो जाएगी। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पहले फेज के मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

सिर्फ अनुमति पाए लोग ही कल मतगणना केंद्र के अंदर जा सकेंगे। रूझान कल सुबह 9 बजे के आसपास से आना शुरू हो जाएगा।

नगर निकाय चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 18 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए मतदान हुआ है।

Election-of-India

पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पहले चरण में 52 लाख 60 हजार 530 मतदाता हैं जिसमें 27 लाख 59 हजार पुरुष मतदाता तथा 25 लाख एक हजार 369 महिला मतदाता और 161 अन्य मतदाता शामिल हैं।

https://biharnewspost.com

शराबकांड के पीड़ितों को पहले मुआवजा दें, प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनायें नीतीश: सुशील मोदी

पटना । The BiharNews Post : December 19, 2022
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि जहरीली शराब से मरने वालों के गरीब आश्रितों को मुआवजा देने से बचने के लिए सरकार ने पहले नियम को लेकर झूठ बोला और अब बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों के बारे में भी झूठे आंकड़े पेश कर चेहरा चमका रही है।

  • जहरीली शराब से मरने वालों के आंकड़े और मुआवजा देने के नियम, दोनों मुद्दे पर पकड़ा गया सरकार का झूठ

श्री मोदी ने कहा कि जब सरकार ने कुबूल कर लिया कि जहरीली शराब से मौत के मामले में मुआवजा देने का प्रावधान है, तब अब पीड़ित परिवारों को पहले मुआवजा मिलना चाहिए। नियमानुसार मुआवजा राशि की वसूली जहरीली शराब बनाने-बेचने वालों से बाद में भी हो सकती है।

SushilModi

उन्होंने कहा कि गरीबों मुआवजा देने को नीतीश कुमार अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनायें।

श्री मोदी ने कहा कि एक तरफ बिहार सरकार अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 2016 में शराब सेवन से सात लोगों की मौत की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ उसी साल जहरीली शराब सेवन से मरने वाले 19 लोगों के परिवार को चार-चार लाख मुआवजा भी देती है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

श्री सुशील मोदी ने राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो ( NCRB) को भेजी गई उस रिपोर्ट को आधार बनाया कर सरकार के झूठ को आईना दिखाया, जिसके अनुसार 2016-2021 के बीच बिहार में शराब सेवन से सिर्फ 23 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि झूठे आंकड़े पेश कर नीतीश सरकार वाह-वाही लूटने में लगी है और दूसरे राज्यों से बिहार की स्थिति को बेहतर बता रही है।

https://biharnewspost.com

बिहार में नगर निकाय चुनाव का पहला चरण संपन्न; 59.62 % हुआ वोटिंग

पटना । The BiharNews Post : December 18, 2022
बिहार में शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रथम चरण का मतदान, 20 दिसंबर को आएंगे । नतीजे पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है।

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी मतदान हुआ।

bihar-election

एक दो स्थानों को छोड़कर बिहार नगर निकाय के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बिहार के बोधगया में नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार का मामला सामने आया. पार्षद पद का चुनाव स्थगित होने से ये लोग नाराज थे।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पहले चरण में 52 लाख 60 हजार 530 मतदाता हैं जिसमें 27 लाख 59 हजार पुरुष मतदाता तथा 25 लाख एक हजार 369 महिला मतदाता और 161 अन्य मतदाता शामिल हैं।

https://biharnewspost.com

बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने राजविंदर सिंह भट्टी

पटना/दिल्ली । The BiharNews Post : December 18, 2022
रविवार को गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार बिहार कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को अगले आदेश तक बिहार का डीजीपी का नियुक्त किया गया है।

भट्टी मूल रूप से पंजाब के हैं लेकिन बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने राज्य में क्राइम को कम करने के लिए काफी काम किया है। RS Bhatti अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमांड में अपर महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत थे।

DGP RS Bhatti

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने की जो विशेष गुप्त योजना बनी थी, उसे आरएस भट्टी ने ही अंजाम दिया था।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

बिहार में वर्तमान में DG रैंक के 11 अफसर हैं। इनमें से 6 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राज्य में आए हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से 3 नामों का चयन कर सूची बिहार सरकार के गृह विभाग को भेजी गई थी। राज्य सरकार की ओर नए डीजीपी के रूप में आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को चुना गया।

वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल सोमवार (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है। ऐसे में रविवार को ही गृह विभाग की ओर से नए डीजीपी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

https://biharnewspost.com

पटना हाइकोर्ट में जल्द ही कुछ पाबन्दियों में छूट के साथ पूर्व की तरह काम प्रारम्भ हो जाएगा

पटना हाइकोर्ट में जल्द ही कुछ पाबन्दियों में छूट के साथ पूर्व की तरह काम प्रारम्भ हो जाएगा। कोर्ट सोमवार से गुरुवार तक फिजिकल तथा शुक्रवार को वर्चुअल चलता रहेगा।

मिली जानकारी के तहत हाई कोर्ट परिसर अवस्थित तीन कैंटीन को शर्तो के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। वही रेलवे आरक्षण केंद्र पूर्व की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक काम करेगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

मौजूदा समय में आरक्षण केंद्र सुबह आठ बजे से पौने दस बजे तक काम कर रहा था ।कोरोना संक्रमण को लेकर जारी एसओपी में थोड़ा बदलाव किया गया है। लेकिन बदलाव के बाद जारी हर दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करने की जिम्मेवारी हाई कोर्ट के सुरक्षा में लगे पुलिस को दी गई है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

वकील और उनके मुंशी को गेट संख्या दो एंव तीन से प्रवेश करने की अनुमति होंगी ।वही वकील हाई कोर्ट कर्मी एंव अन्य को गेट संख्या तीन से प्रवेश कर सकेंगे।जबकि मुवक्किल पास के द्वारा ही हाई कोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे।सभी को हर दिशा निर्देश का पालन करना होगा।

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ के एसडीएम द्वारा कई लोगों पर समन जारी किये जाने के मामले पर कड़ी टिप्पणी की

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ के एसडीएम द्वारा कई लोगों पर समन जारी किये जाने के मामले पर कड़ी टिप्पणी की। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने संतोष ऊर्फ संतोष सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इलेक्शन के समय में आप क्रिमिनल बना देंगे लोगों को…, अगर आपको कोर्ट का समन मिले, तो आप घर जाकर खाना भूल जाइएगा” ।

कोर्ट ने इस मामलें के जांच का जिम्मा सीआईडी को दे दिया है।अगली सुनवाई में कोर्ट ने सीआईडी कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा।

याचिकाकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि मोकामा स्थित समयागढ़ ओपी के एएसआई प्रमोद बिहारी सिंह ने अपने बल का दुरूपयोग कर उन्हें सीआरपीसी की धारा 107 के तहत जारी नोटिस को वारंट का दर्जा देते हुए उस पर गिरफ्तारी का दबाब बनाने लगे ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जब याचिकाकर्ता के भाई ने इस पर आपत्ति जताई ,तो पुलिस वाले उनसे गाली गलौज करने लगे। फिर देर रात सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मियों ने पूरे गाँव पर रेड कर दिया और याचिकाकर्ता के भाई को घसीट कर ले गए और उसे छत की रेलिंग से धक्का दे दिया ।

जब कोर्ट ने जानना चाहा कि आखिर किस आधार पर बाढ़ के एसडीएम द्वारा याचिकाकर्ता एवं अन्य लोगों पर समन जारी किया गया,तो कोर्ट में हाजिर एसडीएम संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए ।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

हाईकोर्ट ने एसडीएम के कार्यकलाप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “क्या आपने सीआरपीसी की धारा 107 को पढ़ा है ? आप क्या पुलिस के कहने से कुछ भी कर देंगे।अगर ऐसा रहा तो समाज में अराजकता फैलेगी। इस मामले पर अगली सुनवाई 4जनवरी,2023 को होगी।

पटना हाईकोर्ट ने व्यवसायिक जमीन को कथित रूप से अवैध तरीके से बंदोबस्त कर दिये जाने के मामले में कटिहार निगम के पूर्व चीफ कॉउंसलर समेत अन्य को नोटिस जारी किया

पटना हाईकोर्ट ने व्यवसायिक जमीन को कथित रूप से अवैध तरीके से बंदोबस्त कर दिये जाने के मामले में कटिहार निगम के पूर्व चीफ कॉउंसलर समेत अन्य को नोटिस जारी किया है।

चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस पार्थ सारथी की खंडपीठ ने विभाष चंद्र चौधरी की जनहित याचिका पर वर्चुअल रूप से सुनवाई करते हुए ये आदेश को पारित किया।

याचिकाकर्ता का कहना है कि ये जमीन वर्ष 2007 से 2016 तक कटिहार नगर निगम क्षेत्र में पड़ता था, जिसकी जांच सीबीआई या भारत सरकार के ईडी से कार्रवाई जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह व प्रणव झा का कहना है कि ऐसे सभी जमीनों को निगम और जिला प्रशासन को अपने कब्जे में लेना चाहिए। कोर्ट ने पूर्व डिप्टी चीफ काउंसलर मंजूर खान, कटिहार नगर निगम के पूर्व मेयर बिजय सिंह व पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती पुष्पा देवी को भी नोटिस जारी किया है।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

याचिककर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि ये घोटाला लगभग 500 करोड़ का है।इस मामलें पर आगे भी सुनवाई की जाएगी।

35 हजार करोड़ के नुकसान, 1000 मौतों के बाद भी शराबबंदी की समीक्षा क्यों नहीं ? :सुशील मोदी

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार को 35 हजार करोड़ की राजस्व क्षति, जहरीली शराब पीने वाले 1000 से ज्यादा लोगों की मौत और 6 साल में 4 लाख गरीबों के जेल जाने के बाद भी क्या शराबबंदी की समीक्षा नहीं होनी चाहिए?

  • सारण में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 पार, आंकड़े छिपा रही सरकार
  • गरीब आश्रितों को मिले मुआवजा, इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनायें मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से पूर्ण मद्यनिषेध नीति का समर्थन करती रही हैै, लेकिन नीतीश सरकार इसे लागू करने में पूरी तरह विफल है।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण शराबबंदी ने पुलिस-प्रशासन के लोगों को 10 हजार करोड़ की अवैध कमाई करने और गरीबों को प्रताड़ित करने की खुली छूट दी। क्या इन बातों की समीक्षा नहीं होनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि सारण में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है। राज्य सरकार वास्तविक आंकड़े छिपा रही है।

sushilmodi

श्री मोदी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को पुलिस धमका रही है, इसलिए लोग दूसरी जगह जाकर अन्त्येष्टियां कर रहे हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों पर परिवार का कोई जोर नहीं चलता। जहरीली शराब से मौत होने पर मुसीबतें परिवार पर टूटती हैं, इसलिए उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित समाज के विरोधी हो गए हैं। उन्हें मुआवजे को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए।

https://biharnewspost.com

पटना हाइकोर्ट में लोक अभियोजक के उपस्थित नहीं रहने के कारण 100 जमानत याचिकाओं पर सुनवाई नहीं हो सकी

आज पटना हाइकोर्ट में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के समक्ष ऑनलाइन सुनवाई के लिए सौ जमानत याचिकाएं लिस्ट किया गया था। लेकिन वीडिओ कॉन्फ्रेन्सिंग सुनवाई के दौरान इनचार्ज लोक अभियोजक के उपस्थित नहीं रहने के कारण इन जमानत याचिकाओं पर सुनवाई नहीं हो सकी।

इन सौ जमानत याचिकाओं में मात्र दो जमानत याचिकाओं पर ही सुनवाई हो सकी, जिनमें लोक अभियोजक उपस्थित रहे। कोर्ट का मानना था कि बिना सरकारी पक्ष को सुने इन जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करना उपयुक्त नहीं होता।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने इसे काफी गम्भीरता से लेते हुए इन सभी जमानत याचिकाओं को 20दिसंबर,2022 को नियमित बेंच के समक्ष रखने का निर्देश दिया।

साथ कोर्ट ने इस आदेश की प्रति महाधिवक्ता को प्रेषित करने का निर्देश दिया, ताकि वे अपने स्तर पर कार्रवाई करें।

पीएम किसान निधि के अंतर्गत बिहार के 85 लाख 60 हजार किसानों को 15 हजार 964 करोड़ रुपया सीधे उनके खाते में जमा किए गए

पटना/दिल्ली । The BiharNews Post : December 16, 2022
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि पीएम किसान निधि के अंतर्गत बिहार के 85 लाख 60 हजार किसानों को 15 हजार 964 करोड़ रुपया सीधे उनके खाते में जमा किए गए हैं। सर्वाधिक सारण जिले के 6.01 लाख किसानों को 1,090 करोड़, पूर्वी चंपारण के 5.02 लाख किसानों को 916 करोड़ तथा सिवान, मुजफ्फरपुर के 4 लाख से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है।

• बिहार के 85 लाख 60 हजार किसानों के खाते में 15,964 करोड़ प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत भेजे गए।
• 1 लाख 95 हजार अपात्र किसानों ने इसका लाभ ले लिया
• अपात्र किसानों से 241.2 करोड़ के विरुद्ध 5.1 करोड़ की वसूले जा सके हैं

Sushil Modi and Narender singh Tomar

बिहार के 10 लाख 10 हजार किसानों का बैंक खाता आधार से जुड़े नहीं होने के बावजूद अभी तक उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है।

इनकम टैक्स देने वाले किसानों को इस निधि का लाभ नहीं दिए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद 80,300 किसानों ने इसका लाभ ले लिया। इसके अतिरिक्त 1 लाख 14 हजार किसान अपात्र थे, परंतु उन्हें भी इसका लाभ मिल गया।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

ऐसे किसानों से 241.2 करोड़ रुपए वसूले जाने वाले हैं, परंतु अभी तक मात्र 5.1 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके हैं।

https://biharnewspost.com

पटना हाईकोर्ट ने राज्य की निचली अदालतों में वकीलों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के मामलें में ए राज्य सरकार को विभिन्न जिलों में भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया

पटना हाईकोर्ट ने राज्य की निचली अदालतों में वकीलों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के मामलें सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को विभिन्न जिलों में भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के विधि सचिव को सभी जिलों के ज़िला जज,डी एम और अधिवक्ता एसोसिएशनों के साथ बैठक कर अगली सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने उन्हें इस बैठक के सम्बन्ध में भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य के अदालतों की स्थिति अच्छी नहीं है।उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य में लगभग एक लाख से भी अधिवक्ता अदालतों में कार्य करते है।

Patnahighcourt

लेकिन उनके लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही कार्य करने की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। उनके लिए पर्याप्त भवन नही है। बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है।

उन्होंने कोर्ट को बताया गया कि वकीलों को बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है। शुद्ध पेय जल,शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं होती हैं।

उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि अदालतों के भवन के लिए जहां भूमि उपलब्ध भी है,वहां भूमि को स्थानांतरित नहीं किया गया है। जहां भूमि उपलब्ध करा दिया गया है, वहां कार्य नहीं प्रारम्भ नहीं हो पाया हैं।

https://biharnewspost.com

BiharNewsPost MobileApp
https://biharnewspost.com

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है, किंतु अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।कोर्ट ने भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है।इस मामलें पर अगली सुनवाई 21दिसंबर,2022 को होगी।

https://biharnewspost.com