Press "Enter" to skip to content

Bihar News in Hindi: The BiharNews Post - Bihar No.1 News Portal

भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस खास होगा , करेंगे दो हेलिकॉप्टर्स पुष्पवर्षा लाल किले पर

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि जैसे ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, भारतीय वायु सेना (IAF) के दो Mi-17 1V हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि जैसे ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, भारतीय वायु सेना (IAF) के दो Mi-17 1V हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे. स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार ऐसा होगा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पहले हेलिकॉप्टर के कैप्टन विंग कमांडर बलदेव सिंह बिष्ट होंगे, जबकि दूसरे हेलिकॉप्टर की कमान विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा के हाथ में होगी.

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी पटना में हाई अलर्ट: सुरक्षा चाक-चौबंद

राजधानी पटना में 15 अगस्त पर अशांति का खतरा है। इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पटना में हाई अलर्ट कर दिया गया है। झंडोत्तोलन कार्याक्रम के दौरान गांधी मैदान के अंदर से लेकर बाहर तक खुफियां निगरानी कराई जाएगी। चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शांतिपूर्ण हो सके। DM और SSP ने संयुक्त आदेश जारी कर सुरक्षा को लेकर विशेष अलर्ट किया है।

पटना के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल का कहना है- ‘किसी भी दशा में अफवाह फैलाने वालों और अशांति पैदा करने वालों का मंसूबा सफल नहीं होगा’। आयुक्त ने तैनात सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को अपने दायित्व का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही विशेष रूप से अफवाह फैलाने वाले, शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने को कहा है।

बोकारो में युवक ने ‘हीर-रांझा’ को छोड़ा पीछे, पत्नी से जुदाई के दर्द में दी जान, जाने क्या है पूरा मामला

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में युवक (27) आस्तिक महादानी ने अपने ही घर में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी से जुदा होने का दर्द सह नहीं पाया और आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया. दरअसल, मृतक की पत्नी 7 माह की प्रेग्नेंट है. हाल ही में उसकी शादी हुई थी और 4 दिन पहले ही मायके वाले उसे अपने घर ले गए. पत्नी के मायके चले जाने के गम में युवक घुलता रहा, अंत में वह पत्नी वियोग में इस कदर तड़पा कि कुछ और ना सोचते हुए मौत को गले लगा लिया.

सिवान में त्योहार

सिवान जिले में त्योहारों को बहुत उत्साह और उत्साह से मनाया जाता है सभी त्योहार बहुत रंगीन होते हैं और भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। “छठ पूजा” सिवान का एक बड़ा त्योहार है, जो लोगों के बीच असीम विश्वास से मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से एक हिंदू त्योहार है जिसे साल में दो बार मनाया जाता है। यह एक बार चैत्र के महीने में मिलता है, जो गर्मियों में है, और एक बार कार्तिक के महीने में, यह सर्दियों की शुरुआत के दौरान है। यह त्योहार सूर्य भगवान को खुश करने के लिए किया जाता है, जिसे स्थानीय तौर पर सूर्य षस्ठी कहा जाता है।

विरासत, कला और संस्कृति बिहार की पूंजीः नीतीश

बिहार के दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर समेत करीब 17 जिलों के किसानों के दिन अच्छे आने वाले हैं। क्योंकि अब इन जिलों में उत्पादित होने वाला मगही पान का निर्यात (Magahi Paan Exports) दूसरे देशों में भी होगा। बिहार के मगही पान की डिमांड ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में होने लगी है। बिहार का मगही पान (Magahi Paan of Bihar) अभी तक देश के अन्य राज्यों के लोगों के मुंह का जायका ही बनता रहा है।

अंग्रेजों के मुंह का जायका भी बनेगा बिहार का ये पान, अब अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी होगा निर्यात

बिहार के दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर समेत करीब 17 जिलों के किसानों के दिन अच्छे आने वाले हैं। क्योंकि अब इन जिलों में उत्पादित होने वाला मगही पान का निर्यात (Magahi Paan Exports) दूसरे देशों में भी होगा। बिहार के मगही पान की डिमांड ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में होने लगी है। बिहार का मगही पान (Magahi Paan of Bihar) अभी तक देश के अन्य राज्यों के लोगों के मुंह का जायका ही बनता रहा है।

JEE मेन- 2021:चौथे सेशन की परीक्षा के लिए NTA ने फिर ओपन की एप्लीकेशन विंडो, अब 11 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन- 2021 के चौथे फेज की परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो को दोबारा ओपन कर दी है। एजेंसी ने कैंडिडेट्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए JEE मेन 2021 की मई सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन वापस लेने या आवेदन करने का एक और मौका देने का फैसला किया।

IPL अपडेट:टीमें कर रही हैं मंजूरी मिलने का इंतजार, अलग-अलग जत्थे में UAE रवाना होंगी टीमें, चेन्नई पहुंचे धोनी

PL-14 फेज 2 के शुरु होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। धीरे-धीरे सभी टीमें यूएई रवाना होने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में खेले जाएंगे।

सोना खरीदने का शानदार मौका:46 हजार पर आया सोना, बीते 1 साल में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ; चांदी भी 64 हजार के नीचे आई

सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़ी गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में आज सोना MCX पर सुबह 11 बजे 556 रुपए कम होकर 46,084 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। MCX पर सोना 1.2% गिरकर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 1,091 रुपए सस्ता होकर 46,556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

माननीयों के क्रिमिनल केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:MP-MLA के क्रिमिनल केस वापस नहीं ले सकेंगी राज्य सरकारें, वापस लिए गए पुराने मामले भी दोबारा खुलेंगे

अब राज्य सरकारें सांसदों और विधायकों पर चल रहे क्रिमिनल केस वापस नहीं ले सकेंगी। इसके लिए संबंधित राज्य के हाईकोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी। आपराधिक मामलों में सजा पाने वाले सांसदों और विधायकों को हमेशा के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही। कोर्ट ने सितंबर 2020 के बाद सांसदों-विधायकों के वापस लिए गए केस दोबारा खोलने को भी कहा है।

स्कूल जाने से पहले सबसे जरूरी पाठ:बच्चों! मास्क पहने रहना, किसी से न कुछ लेना न देना, तबीयत जरा भी बिगड़े तो घर पर ही रहना; पेरेंट्स-टीचर्स के लिए भी जरूरी सलाह

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग थम गई है। स्थिति सामान्य होती देख कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का फैसला कर लिया है। कोविड की मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल रोजाना के मामले 40 हजार के आसपास बने हुए हैं। पंजाब और छत्तीसगढ़ ने स्कूल खोल दिए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश 16 अगस्त से स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी में हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच यह फैसला कितना सही और चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसे लेकर चर्चा जारी है। इन सबके बीच पेरेंट्स के लिए बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों ही चिंता का विषय बनी हुई है।

विरासत, कला और संस्कृति बिहार की पूंजीः नीतीश

बिहार के दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर समेत करीब 17 जिलों के किसानों के दिन अच्छे आने वाले हैं। क्योंकि अब इन जिलों में उत्पादित होने वाला मगही पान का निर्यात (Magahi Paan Exports) दूसरे देशों में भी होगा। बिहार के मगही पान की डिमांड ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में होने लगी है। बिहार का मगही पान (Magahi Paan of Bihar) अभी तक देश के अन्य राज्यों के लोगों के मुंह का जायका ही बनता रहा है। लेकिन अब बिहार का यह मगही पान अंग्रेजों (The british) के मुंह का जायका भी बनने जा रहा है। दूसरे देशों में भी पान के शौकीनों (Paan lovers) के बीच बिहार के मगही पान को पहुंचाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मगही पान के निर्यात (Magahi Paan Exports) में कई कम्पनियों ने आगे बढ़कर रुचि दिखाई है। बिहार के मगही पान को जीआई टैग (GI Tag) मिल गया है। जिसके बाद से ही दुनिया भर के देशों में मगही पान की डिमांड (Magahi Paan demand) तेजी से बढ़ गई है।