पटना हाईकोर्ट ने स्टेट एंप्लॉयमेंट कमिटी और मैनेजिंग कमिटी मानीसना वेज बोर्ड, बिहार पटना के अध्यक्ष का वेतन निर्धारण के मामले में राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने राज्य सरकार पर दस लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है।
जस्टिस पी वी बजंत्री की खंडपीठ ने विजय कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित दिया।
याचिकाकर्ता स्टेट एंप्लॉयमेंट कमेटी के साथ-साथ मैनेजिंग कमेटी मनीसना वेज बोर्ड बिहार के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इन्होंने हाईकोर्ट में स्टेट एंप्लॉयमेंट कमेटी के चेयरमैन के वेतन और भत्ते के लिए पहले एक याचिका दायर की थी।
इनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य के मुख्य सचिव के वेतन के समान इन्हें वेतन भत्ता और सुविधा दिया गया। जब यह उस पद से हटे, तो मैनेजिंग कमेटी मनीसना वेज बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्य करने की अवधि का वेतन के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर किया।
इसी मामले पर राज्य सरकार का पक्ष जानने के लिए हाई कोर्ट ने 20 दिसंबर 2022 को संबंधित अधिकारियों को कोर्ट में तलब किया था।
आज सुनवाई के दौरान जो अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हुए थे, उनके द्वारा हाईकोर्ट द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जब जवाब नहीं दिया गया। इस हाई कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर दस लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
पटना हाइकोर्ट ने पटना के ललित नारायण मिश्र इंस्टीट्यूट के भवन को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की । चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की।
याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितों के मद्देनजर हाईकोर्ट कैंपस का विस्तार ज़रूरी हो गया है। वकीलों, उनके स्टाफ और हाईकोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ी है। राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह न्यायपालिका के विस्तार से संबंधित उचित कदम उठाये ।
उन्होंने कोर्ट से कहा कि ललित नारायण मिश्र संस्थान को पटना के मीठापुर स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि में स्थानांतरित किया जा सकता है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बढ़ गई है ।
#PatnaHighCourt
सुनवाई के दौरान एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट की ओर से अधिवक्ता आरके शुक्ला ने याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इससे एलएन मिश्र इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा । उन्होंने कोर्ट को बताया कि जो पूर्वी सीमा पर मूल रूप से हाईकोर्ट को भूमि आवंटित की गई थी, राज्य सरकार ने उस पर एमएलए और सरकारी अधिकारियों के फ्लैट निर्माण कर लिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में इंस्टीट्यूट को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना एक मुश्किल फ़ैसला है । इस इंटिट्यूट के पदेन अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री हैं, उनके समक्ष इस पूरे मामले को रखना जरूरी है, ताकि कोई फ़ैसला लिया जा सके ।
पटना/मुजफ्फरपुर । मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिला के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J.P Nadda) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रदेश की जनता के जनादेश का निरादर एवं अपमान करने और उनको धोखा देने का दावा किया कि इस राज्य में ‘‘जंगलराज’’ फिर से लौट आया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (प्रधानमंत्री) द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि BJP और उसके कार्यकर्ता इस प्रदेश को आगे ले जाना चाहते थे।
नड्डा ने कहा कि हम कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बिहार का विकास करने के लिए सत्ता में थे। आज हजारों करोड़ रुपये के पुल बिहार में बन रहे हैं। ये सब काम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए लेकिन अब एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे लेकिन अगर नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास थम जाता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के BJP से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (JDU) और अन्य सहयोगी दलों के साथ पिछले साल अगस्त में नयी सरकार बना लिए जाने के बाद पहली बार बिहार के दौरे पर पहुंचे नड्डा ने आरोप लगाया कि नीतीश ने प्रदेश की जनता के जनादेश का निरादर एवं अपमान किया और उनको धोखा दिया है।
नड्डा ने कहा कि ‘‘अब यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) की सरकार में शासन कौन कर रहा है। यही नहीं पता चल रहा है किसका शासन है और कौन सा सुशासन है।
उन्होंने कहा कि बिहार की व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं, प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्थाएं ठप हो गयी हैं और केंद्र सरकार की कोशिश के बावजूद बिहार आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि भाजपा इस प्रदेश का नेतृत्व करे और हमारी पार्टी अपनी विशुद्ध सरकार बनाकर राज्य को आगे ले जाने का काम करे।
इसके पहले सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में सुबह दस बजे जेपी नड्डा का पूजा करने का कार्यक्रम था लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें पहुंचते-पहुंचते मंदिर का पट बंद हो चुका था।
इसके चलते वे दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत सोनपुर से हाजीपुर होते हुए वैशाली की ओर निकल गए।
पटना हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के वकीलों की फीस में पिछले 14 सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं होने के मामलें पर सुनवाई की।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने अधिवक्ता सत्यम शिवम सुंदरम की जनहित याचिका पर सुनवाई की।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्व महाधिवक्ता पी के शाही समेत पाँच वरीय अधिवक्ताओं को राज्य के मुख्य कार्यपालक ( मुख्य मंत्री) से मिल कर इस सम्बन्ध में विचार करने का निर्देश दिया था।
वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कोर्ट को बताया कि 29 दिसम्बर,2022 को अधिवक्ताओं की टीम ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सरकारी वकीलों के फीस बढोतरी के सम्बन्ध में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव देने को कहा।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूर्व महाधिवक्ता पी के शाही के नेतृत्व में पाँच वरीय अधिवक्ताओं को राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाने के मामलें में विचार करने को कहा था।
#PatnaHighCourt
पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि केंद्र सरकार सहित अन्य राज्य राज्य सरकार के वकीलों की तुलना में यहाँ के सरकारी वकीलों को काफी कम फीस का भुगतान किया जाता है।
याचिककर्ता की ओर से पूर्व महाधिवक्ता एवं सीनियर एडवोकेट पी के शाही ने बहस करते हुए कहा था कि पटना हाई कोर्ट में ही केंद्र सरकार के वकीलों की जहाँ रोजाना फीस न्यूनतम 9 हज़ार रुपये है, वहाँ बिहार सरकार के वकीलों को इसी हाई कोर्ट में रोजाना अधिकतम फीस रू 2750 से 3750 तक ही है।
वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कोर्ट को जानकारी दी कि पंजाब व हरियाणा, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्य झारखंड और बंगाल में भी वहाँ के सरकारी वकीलों का फीस बिहार के सरकारी वकीलों से ज्यादा है।
एडवोकेट विकास कुमार ने कोर्ट को बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ( कैट) पटना बेंच में तो मूल वाद पत्र दायर कर उसपे बहस करने वाले केंद्र सरकार के वकीलों को रोजाना हर मामले पर 9 हज़ार रुपये फीस मिलता है।
पटना हाईकोर्ट में राज्य के पश्चिम चम्पारण ज़िला स्थित हारनाटांड स्थित अनुसूचित जनजाति के बालिकाओं के लिए एकमात्र स्कूल की दयनीय अवस्था पर सुनवाई एक सप्ताह बाद की जाएगी। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक और समाज कल्याण विभाग के निदेशक को स्थिति स्पष्ट करने के लिए तलब किया था।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास पंकज ने कोर्ट को बताया कि बिहार में अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए पश्चिम चम्पारण के हारनाटांड ही एकमात्र स्कूल है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि पहले यहाँ पर कक्षा एक से ले कर कक्षा दस तक की पढ़ाई होती थी।लेकिन जबसे इस स्कूल का प्रबंधन सरकार के हाथों में गया,इस स्कूल की स्थिति बदतर होती गई।
#PatnaHighCourt
उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि कक्षा सात और आठ में छात्राओं का एडमिशन बन्द कर दिया गया।साथ ही कक्षा नौ और दस में छात्राओं का एडमिशन पचास फीसदी ही रह गया।यहाँ पर सौ बिस्तर वाला हॉस्टल छात्राओं के लिए था,जिसे बंद कर दिया गया।
इस स्कूल में पर्याप्त संख्या में शिक्षक भी नहीं है।इस कारण छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।कोर्ट ने जानना चाहा कि इतनी बड़ी तादाद में छात्राएं स्कूल जाना क्यों बंद कर दे रही है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि जब इस स्कूल के लिए केंद्र सरकार पूरा फंड देती है,तो सारा पैसा स्कूल को क्यों नहीं दिया जाता हैं।इस मामलें पर अगले सप्ताह सुनवाई की जाएगी।
पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत के साथ लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया। लालू प्रसाद के इशारे पर ही पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के लिए ‘शिखंडी’ और “नाइट गार्ड” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
तेजस्वी को सीएम बनाने का वादा पूरा न होने से शुरू हुआ शह-मात का खेल
नीतीश ने तीन बार लालू को दिया धोखा, दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा नहीं
श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन बार लालू प्रसाद को धोखा दिया। दोनों एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। चार महीने तक वादा पूरा नहीं किया और अब कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव का नेतृत्व करेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के इरादे भाँप कर सुधाकर सिंह और जगदनंद को टास्क दे दिया गया है। दोनों नीतीश कुमार के मुखर विरोधी हैं और गठबंधन-धर्म की परवाह नहीं करते।
उन्होंने कहा कि दोनों की पीठ पर लालू प्रसाद का हाथ है, इसलिए जगदानंद को मना कर प्रदेश अध्यक्ष बनाये रखा गया। नीतीश कुमार न जगदानंद को अपदस्थ करा पाये, न सुधाकर सिंह के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई ।
श्री मोदी ने कहा कि जगदानंद ने “कुछ बड़ा हासिल करने के लिए बलिदान करने” की बात कह कर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी छोड़ने का इशारा ही किया था।
उन्होंने कहा कि कैप्टन लालू प्रसाद के इशारे पर जगदानंद-सुधाकर सिंह की जोड़ी नीतीश कुमार के खिलाफ दोनों छोर से धुआँधार गेंदबाजी कर रही है।
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए साल के अपने पहले जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। एक बहन भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहंची। इस पर सीएम ने अपर मुख्य सचिव गृह को फोन कर फटाकार लगाई।
मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद मामलों के निष्पादन में लापरवाह और गड़बड़ करने वाले अंचलाधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश आला अधिकारी को दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव से कहा कि अंचल अधिकारियों की कई शिकायतें आ रही हैं, इनपर एक्शन ले। यह शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और फटकार लगाई।
जनता दरबार में हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के करीब आधा दर्जन मामले आये। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और डीजीपी को फोन लगाकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एक अन्य मामले में बहन की किडनैपिंग और हत्या की शिकायत लेकर पहुंचे भाई के मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को संयुक्त रूप से मामले पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
पटना हाईकोर्ट में राज्य की निचली अदालतों में वकीलों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के मामलें सुनवाई कल तक के लिए टली। वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की जा रही है।
कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई करते हुए राज्य के विधि सचिव को विभिन्न जिलों के ज़िला जजों,डी एम व बार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था।
कोर्ट ने उन्हें इस बैठक के सम्बन्ध में भूमि उपलब्धता के सन्दर्भ में अगली सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
याचिकाकर्ता बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य के अदालतों की स्थिति अच्छी नहीं है।वरीय अधिवक्ता शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य में लगभग एक लाख से भी अधिवक्ता अदालतों में कार्य करते है।लेकिन उनके लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही कार्य करने की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
#PatnaHighCourt
उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि भवन की भी काफी कमी है। बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है।उन्होंने कोर्ट को बताया गया कि वकीलों को बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है। शुद्ध पेय जल,शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं होती हैं।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि अदालतों के भवन के लिए जहां भूमि उपलब्ध भी है,वहां भूमि को स्थानांतरित नहीं किया गया है। जहां भूमि उपलब्ध करा दिया गया है, वहां कार्य नहीं प्रारम्भ नहीं हो पाया हैं।
कोर्ट ने इस मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य के विधि सचिव को तलब किया था।उन्होंंने कोर्ट को बताया कि इस सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है।
कोर्ट ने जानना चाहा था कि केंद्र सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है, किंतु अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।कोर्ट ने भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश राज्य सरकार को दिया।
कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध धनराशि का उपयोग नहीं होगा,तो अगले वित्तीय वर्ष में ये धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाएगी।इस मामलें पर अगली सुनवाई 3जनवरी,2023 को की जाएगी।
बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है । स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग घरों में ही रहने को विवश हैं। ठिठुरन के साथ कनकनी बढ़ गयी है । ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे के चलते दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है । जिससे परिचालन के साथ-साथ आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
उत्तरी और पश्चिमी हवा बरकरार रहने से ठंड मे बढोत्तरी हुई है। रविवार को घने कोहरा से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए कोहरा छटा। बीते बुधवार से लगातार हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत पर स्थिर है, और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री का धीरे-धीरे कर बीते पांच दिनों में वृद्धि हुई है।
बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते पटना समेत बिहार के कई जिलों में नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे , डीएम ने आदेश जारी किया है ।
घने कोहरे के कारण पटना में ट्रेनों और विमानों का संचालन बाधित; कई रद्द, कई देरी से चल रहे हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें अधिक देर से आईं। यात्री परिजनों के साथ नया साल नहीं मना सके। दिल्ली समेत उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें अधिक देर से आईं।
तेजस राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट की देरी से पटना आईं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी 3.30 घंटे लेट पहुंची। पटना जंक्शन पर सबसे ज्यादा लेटलतीफ ट्रेनों में सात घंटे की देरी से उपासना एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस शामिल रहीं। अन्य लेट ट्रेनों में भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.45 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 7 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, उपासना एक्सप्रेस 7 घंटे, मगध एक्सप्रेस 7 घंटे, राजधानी एक्सप्रेस 3.20 घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 3.30 घंटे,श्रमजीवी एक्सप्रेस 4.45 घंटे और विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.25 घंटे लेट चली।
मुजफ्फरपुर में 22 ट्रेनें दो से 14 घंटे तक देर रहीं। ट्रेनें विलंब होने से हजारों यात्रियों का नया साल का पहला दिन सफर में ही बीत गया।
बिहार में कोहरे-धुंध से फ्लाइट्स देरी से चल रही है । घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है ।
कमजोर दृश्यता की वजह से पटना एयरपोर्ट पर सुबह आने वाले विमानों की भारी लेटलतीफी रही। साल के पहले दिन घर जल्दी पहुंचने के लिए विमान यात्रियों ने हवाई यात्रा को अपनाया, लेकिन पटना में सुबह 10 बजे तक रही 50 मीटर की दृश्यता ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया।
Bihar Nagar Nikay Chunav Results: बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के अधिकांश नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि अधिकांश सीटों पर उनके उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में उसके द्वारा समर्थित ज्यादातर उम्मीदवार नगर निकाय चुनाव जीत गये हैं। शुक्रवार को मतगणना के दौरान चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए। ऐसे कई उम्मीदवारों ने भी विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की है जिनके बारे में समझा जाता है कि वे सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा समर्थित हैं।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ‘नगर निकाय के चुनाव का नतीजा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोगों ने बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार को नकार दिया है।
पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सिवान और सारण समेत कई नगर निगमों में कई भाजपा समर्थित ज्यादातर उम्मीदवार महापौर और उपमहापौर के पद जीत गये हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव राजनीतिक दल की तर्ज पर नहीं हुए और किसी उम्मीदवार की जीत को किसी राजनीतिक दल की जीत घोषित नहीं किया जा सकता है। वैसे तो कई स्थानों पर मतों की गिनती अभी चल ही रही है लेकिन सीता साहू ने पटना नगर निगम की महापौर के रूप में वापसी की है।
‘भाजपा समर्थित साहू’ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मजाबी को 18,529 मतों के अंतर से हराया। अन्य उम्मीदवार चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को 5,251 मतों से हराकर उपमहापौर का पद जीता। इस बार महापौर और उपमहापौर के पदों के लिए चुनाव सीधे आम जनता के मतों द्वारा किया गया।
पहले इन पदों पर वार्ड पार्षद के मतों से लोग निर्वाचित होते थे। कई नेताओं के करीब रिश्तेदारों ने चुनाव लड़ा जबकि कई ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन के समर्थन का दावा किया।
बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
बीजेपी का कहना है कि उसने पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के लिए राजीब रंजन को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।
इस्लामपुर (नालंदा) से जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक रंजन, जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी के रूप में जाना जाता है, के जद (यू) में लौटने की संभावना है। इस बीच, राज्य भाजपा ने रंजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
बिहार BJP के उपाध्यक्ष राजीब रंजन, जिन्होंने हाल ही में सारण जिले में जहरीली शराब पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे पर पार्टी लाइन का खंडन किया था, ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा ने बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल द्वारा जारी इस आशय का एक पत्र साझा किया, जिसके तुरंत बाद रंजन ने बयान जारी किया कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
रंजन ने 22 दिसंबर को सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मारे गए 45 लोगों के परिवारों को मुआवजे की भाजपा की मांग का विरोध करते हुए उनकी शराब नीति पर नीतीश के साथ एकजुटता व्यक्त की थी. रंजन ने कहा था: “मुआवजे के प्रावधान को बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 से हटा दिया जाना चाहिए। मुआवजे की मांग को खारिज करने में सीएम सही हैं।”
जायसवाल को लिखे अपने पत्र में, रंजन ने लिखा: “भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से भटक गई है। उनका ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा महज नारा साबित हो रहा है। पार्टी का ध्यान केवल पटना तक ही सीमित है, नालंदा जैसे जिलों की चर्चा तक नहीं है… पार्टी मुट्ठी भर लोगों के हाथों में रही है और अन्य नेता केवल पार्टी का झंडा ले जाने के लिए बने हैं।”
रंजन को जवाब देते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर आपने पार्टी अनुशासन का पालन नहीं किया और पार्टी लाइन के खिलाफ बयान जारी किए। आपको आपके पद से मुक्त किया जा रहा है और छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।”
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगी है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 22 है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया है।
बढ़ते मामले के बाद पटना एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पटना एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष नजर रख रही है।
गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव केस पाये गये है। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को कुछ दिन स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रखने के बाद दुबारा जांच की गयी, तो सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मवीर कुमार ने बताया कि पिछले मंगलवार को प्रखंड की कोल्हुबार पंचायत के दो और मंझौली पंचायत के तीन लोग कोरोना जांच में संक्रमण पाये गये थे, जिन्हें तुरंत आइसोलेट किया गया था। अब वे सभी स्वस्थ हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
बिहार का गया जिला कोविड हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। यहां पर इसी सप्ताह 11 विदेशी नागरिकों के बाद अब 5 स्थानीय लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।
पटना । बिहार में नए साल की शुरुआत भारी ठंड, घने कोहरे और शीतलहर से होने की उम्मीद है। बुधवार को तापमान में एकदम से गिरावट देखी गई। इससे ठंड में भारी बढ़ोतरी हुई।
पटना में अधिकतम तापमान बुधवार को महज 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।
इसके बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है। अगले 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी कि नए साल की शुरुआत में ठंड कम होने की उम्मीद है।
पटना में अधिकतम तापमान बुधवार को महज 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा।इसी तरह वाल्मीकिनगर में 15.2, मोतिहारी में 15.5, सीतामढ़ी में 15.7 और मुजफ्फरपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि पूर्वी एवं दक्षिणी बिहार के अन्य हिस्सों में दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर ही रहा।
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 54.72 पुरुषों ने तो 59.62% महिलाओं ने डाले वोट । पटना में 39.17% वोटिंग, वहीं अररिया जिले में 70.77 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट।
छपरा के मशरक नगर पंचायत के कर्मचारी भवन मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर है। प्रत्याशी के साथ मारपीट व बूथ कब्जे को लेकर रोड जाम कर दिया। हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं मशरक में ही पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने चुनाव में पैसा बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बिहार नगर निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nigam Election) के दूसरे चरण में 68 नगर निकाय के लिए वोटिंग हुआ । 17 निगम,2 परिषद और 49 पंचायतों के लिए वोटिंग, 11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।
पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता में बने रहने के लिए शराबबंदी, क्राइम और करप्शन से समझौता कर लिया। उन्हें अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि वे मात्र 23 साल की उम्र में बिना किसी व्यवसाय या नौकरी के वे दिल्ली के 30 करोड़ रुपये वाले मकान के मालिक कैसे बन गए?
लालू परिवार के भ्रष्टचार को संरक्षण दे रहे नीतीश कुमार
तेजस्वी यादव से पूछें, दिल्ली में करोड़ों का बंगला मात्र 4 लाख में कैसे खरीदा ?
नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई को मिले नये सबूत
जांच एजेंसी ने पूर्व रेल मंत्री के खिलाफ केस कभी बंद नहीं किया था
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बतायें कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी का डी-1088 नबंर का तीन मंजिला करोड़ों का मकान उन्होंने एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिये मात्र 4 लाख रुपये में कैसे हासिल कर लिया ?
श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार न केवल तेजस्वी यादव को संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि उन्हें नेतृत्व सौंपने की घोषणा कर चुके हैं। यह भ्रष्टचार से समझौता नहीं तो क्या है?
श्री मोदी ने कहा कि सीबीआई ने रेलवे के दिल्ली और मुम्बई (बांद्रा) प्रोजेक्ट के बदले फर्जी कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की प्रापर्टी लालू परिवार को देने के मामले में जांच कभी बंद नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामलों की जांच के दौरान सीबीआई को डीएलएफ रिश्वत मामले से जुड़े नये तथ्य मिले हैं।
श्री मोदी ने कहा कि जांच एजेंसी नए सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रही है। इस पर राजद के छाती पीटने और राजनीतिक रंग देने से कोई असर नहीं पड़ेगा।
गया । बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड में जांच के दौरान 5 कोरोना संक्रंमित मिले हैं। पांचों संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। ये इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थें। अब गया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 से बढ़कर 16 हो गई।
सोमवार को बोधगया में 11 कोरोना पॉजेटिव मिले थे। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट से हुई है।
बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।
गया । बिहार के गया में 11 विदेशी Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। 11 विदेशी टूरिस्ट पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने की पुष्टि। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट से हुई है।
दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में आ रही तेजी के बीच बौध धर्म गुरु दलाई लामा का बिहार के बोधगया में 20 जनवरी तक प्रवास करने की भी सूचना है। दलाई लामा के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई थी कोरोना टेस्ट।
बिहार के गया में 29, 30 और 31 दिसंबर को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग प्रोग्राम है। दलाई लामा के कार्यक्रम में शिरकत करने 40 देशों से जुट रहे हैं लोग । टीचिंग प्रोग्राम में करीब 50 हजार विदेशी गया पहुंचेंगे।
दोपहर तक सिर्फ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन शाम होते होते यह आंकड़ा 11 हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों में एक इंग्लैंड और बाकी म्यांमार और थाईलैंड के रहने वाले हैं।
गया में 11 विदेशियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 68 निकायों में होने वाले मतदान को लेकर आज शाम 5 बजे प्रचार थम गया।
68 नगर निकाय के लिए 28 दिसंबर को होगी वोटिंग। 17 निगम, 2 परिषद और 49 पंचायतों के लिए वोटिंग, 11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला। मुख्य पार्षद के लिए 992 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उप मुख्य पार्षद के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। दूसरे चरण में पटना नगर निगम समेत पूरे बिहार में कुल 68 निकायों पर मतदान होगा।
पटना । लालू यादव की मुश्किलें फिर बढ़ेंगी , CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार मामले की जांच फिर शुरू की हैं। बिहार में जदयू और राजद गठबंधन लगातार केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाता रहा है। इस बीच लालू के खिलाफ केस दोबारा खुलने की खबरों से राज्य में एक बार फिर सियासत गर्म होने की आशंका है।
लालू यादव के खिलाफ मामला रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों का है, वह जब UPA-1 सरकार में थे, उनके बेटे-बेटियां भी आरोपियों में शामिल हैं।
इस मामले में सीबीआई ने 2018 में जांच शुरू की थी. मई 2021 में जांच बंद कर दी गई थी. यही मामला अब फिर खुला है। बिहार CM नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होकर राजद के साथ गठबंधन में शामिल होने के बाद CBI के इस कदम से राज्य में राजनीतिक भूचाल आना तय है।
CBI से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के खिलाफ जिस मामले में जांच शुरू की गई है, उसमें उनके अलावा, उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी आरोपी हैं।
गया । बिहार के गया एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन इंग्लैंड और एक म्यामार का यात्री शामिल है। इन यात्रियों के संक्रमित होने की जानकारी RT-PCR टेस्ट हुई है।
दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में आ रही तेजी के बीच बौध धर्म गुरु दलाई लामा का बिहार के बोधगया में 20 जनवरी तक प्रवास करने की भी सूचना है। दलाई लामा के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई थी कोरोना टेस्ट।
गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान में सवार यात्रियों की आरटीपीसीआर कराई गई थी। कोरोना की इस आरटीपीसीआर की रिपोर्ट रविवार को जिसमें से कोरोना संक्रमित मिले।
तीन इंग्लैंड के निवासी हैं। जिन्हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं म्यांमार से आया एक विदेश पर्यटक भी कोरोना संक्रमित मिला है, जो गया से पटना जाकर दिल्ली रवाना हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
पटना । बिहार में कोहरा और धुंध से आम जन-जीवन पर असर पड़ रहा है । बिहार में कोहरे-धुंध से ट्रैन और फ्लाइट्स देरी से चल रही है । घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है ।
पटना एयरपोर्ट पर अभी 42 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा है, जिसमें से दिन भर में कई विमान 2 से 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं । फिर वापसी की उड़ानों में भी 2 से 3 घंटे की देरी हो रही है । रविवार को भी कई विमान देर से पटना एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वापसी भी देर से हुई ।
उधर कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट और कैंसल हुई है । लगातार बिहार पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य आवाजाही कोहरे के कारण प्रभावित रही।
टुंडाला-कानपुर मध्य-प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग पर उत्तर मध्य क्षेत्र घने कोहरे और रात के समय पटरियों पर खराब दृश्यता के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश सरकार से सात सवालों का जवाब मांगा।
पहला सवाल – उत्पाद एवं मद्यनिषेध कानून की धारा-34 के अन्तर्गत जहरीली या नकली शराब बेचने वालों को जब उम्र कैद की सजा का प्रावधान है, तब सरकार बताये कि छह साल में कितने लोगों को ऐसी सजा दिलायी गई?
दूसरा सवाल– शराबबंदी कानून की धारा-42 के तहत जहरीली शराब बेचने वाले कितने लोगों से मुआवजा वसूला गया?
तीसरा सवाल – शराब पीने के कारण जिन 3.5 लाख लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई, उनमें से कितने लोगों को सरकार सजा दिला पायी और ऐसे मामले में कनविक्शन रेट क्या है?
चौथा सवाल – हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार जहरीली शराब पीने वालों का उपचार करने के लिए अब तक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्योर ( एसओपी) क्यों नहीं बना पायी ?
पाँचवाँ सवाल – शराब बनाने-बेचने और पीने वालों की जानकारी पाने के लिए जो टॉल-फ्री नंबर बिजली के पोल पर लिखवा कर सार्वजनिक किये गए थे, उन पर कितनी शिकायतें मिलीं और क्या कार्रवाई हुई ?
छठा सवाल – शराबबंदी लागू करने के बाद राज्य भर में जो नशामुक्ति केंद्र खोले गए थे, उनमें से कितने सक्रिय हैं और ये कितने लोगों को नशे की आदत से मुक्त करा पाए?
अधिवक्ता निरंजन कुमार के विरुद्ध चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की एक छात्रा के विरुद्ध लगाए गए छेड़छाड़ आरोप के मामलें की गंभीरता को देखते हुए बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल की जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई।
इसमें कॉउन्सिल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया किया इस मामले में तथ्य का पता लगाने के लिए तीन अधिवक्ताओं की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमिटी में दो पुरुष व एक महिला अधिवक्ता होंगी।
इसमें कॉउंसिल के सदस्य नहीं रहेंगे। कमेटी दस दिनों के भीतर अपना रिपोर्ट दे देगी।
कॉउन्सिल ने मीडिया रिपोर्ट और प्राथमिकी के अनुसार अधिवक्ता निरंजन कुमार को शो – कॉज नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है कि क्यों नहीं वकालत का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाए।
अधिवक्ता निरंजन कुमार को आगामी 14 जनवरी,2023 को दोपहर 12 बजे बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के जनरल बॉडी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताने को कहा गया है। कमेटी का गठन करने के लिए बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।
कॉउन्सिल के कार्यालय को अधिवक्ता निरंजन के पता और व्हाट्सएप पर शो – कॉज जारी करने का आदेश दिया गया है। इस आशय की जानकारी बिहार स्टेट बार कॉउन्सिल के सचिव प्रफुल्ल चंद्र द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में दी गई है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
मोतिहारी हादसे पर CM नितीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए, मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रू० दिए जाने घोषणा की ।
उन्होंने कहा, घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रू० दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
उधर, मोतिहारी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों के लिए 2 -2 लाख मुआवजा, घायलों के लिए 50- 50 हजार मदद की घोषणा।
घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।
दरअसल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर नरीरगिर चौक के पास ईंट-भट्ठा में आग लगने के बाद उसके चिमनी में जबरदस्त धमाका हुआ था जिसके बाद वह नीचे गिर गया।
घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।
बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की घटना दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
दरभंगा । बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट पर चेकिंग दौरान इस व्यक्ति के पास से मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद से दरभंगा एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया । जिसके बाद इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया है ।
गिरफ्तार यात्री की पहचान कमालउद्दीन के रूप में की गई है । मोतिहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र के कुसमाहा गांव का रहने वाले कमालउद्दीन दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था ।
सामान चेकिंग के दौरान उसके पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस 9 mm बरामद किया गए । आरोपी की तलाशी में कई अलग अलग पहचान पत्र मिले, जो नाम को बदल-बदल कर बनवाए गए हैं।
सभी पहचान पात्र पर तस्वीर उसकी ही थी। इसमें एक आधार कार्ड, आईकार्ड, उर्दू मैगजीन का प्रेस कार्ड, मानवाधिकार संगठन का कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं।
वहीं SDPO सदर अमित कुमार ने बताया कि कलामुद्दीन अपने को पत्रकार भी बता रहा है। उसके पास से प्रेस कार्ड के साथ ही मानवाधिकार के कार्ड सहित कई प्रकार के पहचान पत्र मिले हैं, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
आखिर बरामद आई कार्ड सहित पैन कार्ड में कौन सा सही है, कौन सा फर्जी है, इसकी गहन पड़ताल जारी है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
मोतिहारी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों के लिए 2 -2 लाख मुआवजा, घायलों के लिए 50- 50 हजार मदद की घोषणा।
घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।
दरअसल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर नरीरगिर चौक के पास ईंट-भट्ठा में आग लगने के बाद उसके चिमनी में जबरदस्त धमाका हुआ था जिसके बाद वह नीचे गिर गया।
घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।
बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की घटना दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में ईंट भट्ठे पर हुई। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोगों में ईंट भट्ठा का मालिक मोहम्मद ईशरार भी शामिल है।
घने कोहरे और ठंड के कारण जिला प्रशासन टीम को राहत बचाव करने में परेशानी हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम कल रात से ही तैनात है।
बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण के रामगढवा प्रखंड के नारीरगिर गांव के सरेह में 3 लोग मिलकर चिमनी चलाते हैं। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईट पकाने के लिए कच्चे ईंट को सजाया जा रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, एकाएक उद्योग का चिमनी भरभरा कर गिर पडा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की घटना दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
पटना हाइकोर्ट ने पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान के भवन को हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने अधिवक्ता प्रियंका सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 जनवरी,2023 तक राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।
याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट को बताया कि पटना हाइकोर्ट के पश्चिम में हाईकोर्ट की काफी भूमि है। पटना हाईकोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कोर्ट से कहा कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान को पटना के मीठापुर स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि में स्थानांतरित किया जा सकता है। वह क्षेत्र शैक्षणिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
#PatnaHighCourt
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के प्रशासनिक विस्तार के साथ ही यहाँ वकीलों, उनके स्टाफ और कई लोग हाईकोर्ट में काम करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के पूर्वी सीमा पर भी हाईकोर्ट की भूमि है।हाईकोर्ट के विस्तार को देखते हुए हाईकोर्ट को इन भूमि की आवश्यकता है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि बड़ी तादाद में वैसे वकील है, जिन्हें हाईकोर्ट में बैठने और कार्य करने की व्यवस्था नहीं है।उन्हें बुनियादी सुविधाएँ नहीं उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने बताया कि जो पूर्वी सीमा पर मूल रूप से हाईकोर्ट को भूमि आवंटित की गई थी, राज्य सरकार ने उस पर एमएलए और सरकारी अधिकारियों के फ्लैट निर्माण कर लिया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को हाईकोर्ट की पूर्वी सीमा से वीरचन्द पटेल पथ तक की भूमि के बदले हाईकोर्ट को भूमि उपलब्ध करानी चाहिए।
इस मामलें पर अगली सुनवाई 3 जनवरी, 2023 को की जाएगी।
पटना । बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 को लेकर अलर्ट किया गया है । रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर सतर्कता, स्वास्थ्य विभाग को भी किया गया है अलर्ट। अभी तक बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 का कोई केस नहीं मिला है।
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नए कोविड -19 मामलों के मद्देनजर सभी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अस्पतालों को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच करने को कहा गया है।
“बिहार में कोविड की स्थिति सामान्य है। हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’ हम नियमित रूप से रिपोर्ट की निगरानी कर रहे हैं, ”उपमुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा।
पटना हाइकोर्ट ने पुलिस के भू माफिया के साथ कथित रूप से मिलीभगत और अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने के मामलें पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। जस्टिस संदीप कुमार ने सजोगा देवी की याचिका पर सुनवाई पूरी कर 4 जनवरी,2023 को फैसला देने की तिथि निर्धारित किया है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवा करते हुए याचिकाकर्ता को घटना की वीडिओ को पेनड्राइव में राज्य सरकार के अधिवक्ता और प्रतिवादियों को देने का निर्देश दिया।
पूर्व की सुनवाई में कोर्ट में पूर्वी पटना के एस पी, पटना सिटी के सी ओ और अगमकुआं थाना के एस एच ओ के साथ इस घटना में गए पुलिस अधिकारियों कोर्ट में उपस्थित हो कर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।
कोर्ट ने कहा कि बिना किसी न्यायिक या अर्ध न्यायिक आदेश के मकान तोड़ा जाना अवैध है।उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पुलिस कार्रवाई करेगी,तो अराजकता फैलेगी।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब ऐसे ही पुलिस काम करेगी,तो सिविल कोर्ट बंद कर दिया जाए।
कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से इस बात से इंकार किया कि इस घटना में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया।उन्होंने कोर्ट को घटना की तस्वीरें भी दिखाई गई।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस के मनमाने रवैए पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या यहाँ भी बुलडोजर चलेगा।पुलिस थाने मे पैसा दे कर मनमाने काम करवाए जा सकते है।क्या सारी ताकत पुलिस को मिल गई है क्या।
पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि भू माफिया के शह पर याचिकाकर्ता व उसके परिवार वालो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कोर्ट ने इस प्राथमिकी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था।