बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी करने के बाद भी जारी सियासी घमासान का मुख्य केन्द्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बीजेपी के बीच हो गया है। तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है।
पेंशन की राशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि हर हाल में पहुंचनी चाहिए।
बिहार सरकार ने आकस्मिकता निधि से 3662 करोड़ रुपये निकालने की मंजूरी दी है, जिसके बारे में तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं।
आमतौर पर आकस्मिकता निधि का उपयोग प्राकृतिक आपदा, अप्रत्याशित संकट या वित्तीय आपात स्थिति में किया जाता है, लेकिन पेंशन जैसी नियमित योजना के लिए इसका उपयोग चिंता की बात है।
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि क्या बिहार वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार के पास न