मोतिहारी में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें शातिर बदमाशों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है. यह घटना बीते दिन श्रावानी पूर्णिमा के अवसर पर हुई जब परिवार के शादी में जाने के लिए घर सूना पाकर चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
घटना पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव की है, जहां रिटायर्ड शिक्षक बच्चा सिंह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर सुगौली थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे. इसी दौरान घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
चोरों ने घर में घुसने के बाद अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी ली और पत्नी, बेटी और बहू के कीमती गहने चोरी करके फरार हो गए. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घर में घुसने के बाद चोरों ने केवल 15-20 मिनट में पूरी चोरी को पूरा किया था।
घर में चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने शुरू में सोच
Be First to Comment