Press "Enter" to skip to content

वृंदावन में रंगों की बारिश: बांके बिहारी और राधारानी-श्रीकृष्ण ने खेली फूलों की होली, मथुरा में जमकर नाच-Gान

वृंदावन और मथुरा में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बांके बिहारी जी के मंदिर में रंगभरी एकादशी पर अनोखा नजारा दिखा, जहां पुजारियों ने भगवान को रंग और अबीर लगाया और भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया और प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई।

इस बीच, राधारानी और श्रीकृष्ण ने भी फूलों की होली खेली। मथुरा के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने भी होली के गानों पर डांस किया और अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली। गोपियों ने केशव वाटिका में मनाई गई होली में हुरियारों पर जमकर लाठी बरसाईं, जिसमें पुलिस वाले भी उनकी लाठी से बचते नजर आए।

वृंदावन की गलियां शुक्रवार दिनभर भक्तों से खचाखच भरी रहीं और हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता दिखा। रंगों से रंगे भक्तों ने ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ गाने पर जमकर डांस किया और बड़ी संख्या में भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा की। कई भक्त अपने लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंचे थे। अनुमान है कि ब्रज की होली खेलने के लिए करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचे हैं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from उत्तर प्रदेशMore posts in उत्तर प्रदेश »
More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »