Press "Enter" to skip to content

14 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव में 14 साल की एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले का पता चलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना मक्के के एक खेत में हुई थी, जहां आरोपी ने वादकन्या के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की मां ने मझौलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर संदीप कुमार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य अभियुक्त संदीप कुमार को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच कराई गई है।

पीड़िता और आरोपी दोनों को बेतिया जीएमसीएच में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from बिहार ब्रेकिंग न्यूज़More posts in बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ »