Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कालेजों द्वारा यूजीसी को उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए यूजीसी को जो भी उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए है, उनकी जांच कर कोर्ट में अगली सुनवाई में रिपोर्ट दे।

ये जनहित याचिका वेटरन फोरम ने दायर की हैं।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो धनराशि कालेजों को दी जाती है,इसकी जिम्मेदारी किसी के द्वारा नहीं लेना गंभीर मामला है।कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और यूजीसी को हलफनामा दायर कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने सभी विश्वविद्यालयों को दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने कहा था कि यूजीसी उसके बाद एक सप्ताह में कार्रवाई करेगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि राज्य में अंगीभूत और सम्बद्धता प्राप्त कालेजों की संख्या 325 है।इन कालेजों को काफी पहले यूजीसी ने जो अनुदान दिया था, उसका बहुत सारे मामलों में अबतक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत किया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य के विभिन्न कालेजों द्वारा 124 करोड़ रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को प्रस्तुत नहीं किया गया है।कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि कालेजों द्वारा दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा किये गए, तो सम्बंधित वीसी का वेतन रोक दिया जाएगा।

कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि कालेजों द्वारा निर्धारित परफॉर्मा पर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए गए, तो इसकी जांच कोर्ट कमिश्नर से कराई जा सकती हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

बिहार के कटिहार में हसनगंज और बरारी थाना क्षेत्र में चल रहा है NIA की छापेमारी

हसनगंज रामनगर बंसी मुज़्ज़फर टोला और बरारी के कटौतियां में चल रहा है छापेमारी । अब तक छापेमारी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है ।

बताया जा रहा है हाल के दिनों में पटना फुलवारी शरीफ में देश विरोधी गतिविधियों में पीएफआई का जो एंगेल सामने आया था उसी को लेकर कई लोगों का कनेक्शन कटिहार से ही है।

और एनआई के टीम स्थनीय थाना पुलिस के साथ उन्हीं के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

बिहार में दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एनआईए की चल रही छापेमारी

दरभंगा । सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में पहुंची एनआईए की टीम, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर चल रही छापेमारी।

देश विरोधी गतिविधियों में फुलवारी शरीफ में इनके खिलाफ हुई थी एफआईआर। एफआईआर में इस गांव के मो सनाउल्लाह और मो मुस्तकीम है नामजद।

पिछले माह एनआईए की टीम ने इन दोनों जगहों पर की थी छापेमारी। छापेमारी दल के लोग मुस्तकीम के मां, पिता जी एवं भाई से कर रहे हैं पूछताछ। मुस्तकीम घर पर नहीं है मौजूद, पीएफआई से कनेक्शन को लेकर चल रही है करवाई।

सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने की है गांव की नाकेबंदी।

नहीं रहे भिखारी के रामचंद्र, ‘लौंडा नाच’ को जीवित रखने कि मरते दम तक की कोशिश, निधन से शोक की लहर

भोजपुरी का शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के साथी या यों कहें कि उनके नाटक मण्डली के सदस्य रहे और ‘लौंडा नाच’ को जीवित रखने वाले आखरी लोक कलाकार रामचन्द्र माझी का बीमारी के बाद निधन हो गया।

रामचंद्र माझी के निधन से सारण जिला समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रामचंद्र मांझी भिखारी ठाकुर के मण्डली के आखिरी व्यक्ति बचे थे, जो बीती रात IGIMS में आखिरी सांस लिए।

पिछले कई दिनों से वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे।रामचंद्र मांझी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान सिर्फ 84 वर्षीय रामचन्द्र माझी जी का ही नहीं था, बल्कि पूरे सारण जिला का है या ये कहें कि पूरे भोजपुरिया समाज था। इससे सबने खुद को गौरवान्वित महसूस किया था।

‘लौंडा नाच’ भोजपुरिया समाज में बहुत प्रसिद्ध रहा है। इस सम्मान को दिलाने में ‘लौंडा नाच’ पर काम करने वाले अध्येता व व्याख्याता जैनेंद्र दोस्त का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दस्तावेजीकरण के साथ सार्थक पहल किया, तब कहीं जाकर अपने बुजुर्ग अभिभावक को यह सम्मान मिला।

सारण के तुझारपुर गाँव में जन्में रामचंद्र माझी ने लगभग 10 वर्ष के उम्र से ही अदाकारी शुरू कर दिया। शीघ्र ही ये प्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के सम्पर्क में आ गए। भिखारी ठाकुर के जाने के बाद भी उनकी परम्परा को जीवित रखने का श्रेय रामचंद्र माझी जी को जाता है। 2017 में इन्हें संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये उम्र के आखिरी पड़ाव पर भी ‘बिदेशिया’ और ‘बेटी-बेचवा’ के प्रसंग से दर्शकों को भावविभोर कर देते थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया दौरा, जाने आज का शेड्यूल

बिहार के गया में फ़िल्गु नदी में निर्मित गयाजी डैम और सीता कुंड जाने हेतु पुल बनकर तैयार है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया दौरा का पूरा शेड्यूल:

11:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गया के लिए प्रस्थान।

12:45 पर गया हवाई अड्डा आगमन।

1:05 पर देवघाट गया फ़िल्गु नदी में निर्मित गयाजी डैम और सीता कुंड जाने हेतु पुल के लोकार्पण का कार्यक्रम।

3:30 पर विष्णुपद मंदिर गया में पूजा अर्चना।

3:45 पर विष्णुपद मंदिर गया से हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान।

4:00 बजे गया हवाई अड्डा से पटना के लिए प्रस्थान।

4:25 पर पटना एयरपोर्ट पर आगमन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे जहानाबाद, राजस्व एवं भूमि सुधार को लेकर दिए निर्देश

जहानाबाद । ब्रजेश मेहरोत्रा बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ ही आमीनो के साथ बैठक की।

ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि सात में से चार अंचल में सर्वे चल रहा है। जिसमें 240 गांव में से अक्टूबर से नवंबर तक खानापूरी करने का लक्षय दिया गया है। बाकी तीन अंचल में मार्च तक अंतिम प्रकाशन होगा।

जहानाबाद में 150 मौजों में किस्तवार हो चुका है लेकिन खानापूरी 18 मौजों में ही हुई है. सिर्फ सात मौजों में एलपीएम वितरित किया जा सका है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने अगस्त माह में भूमि सर्वेक्षण की मासिक प्रगति की समीक्षा की थी।

इस दौरान मासिक प्रगति को अंसतोषजनक पाते हुए अपर मुख्य सचिव ने जमुई और जहानाबाद के सभी सर्वेक्षण कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया था। इन दोनों जिलों में किस्तवार के बाद के कार्यों में जून के बाद कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं पाई गई थी।

Secretary of Revenue and Land Reforms

साथी ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि गांव घर के लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए विवाह कई सारे काम सीएसपी से करवाएगी ताकि लोगों को जिनके पास इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा नहीं है उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।

पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो की कई दिनों से चल रहे हड़ताल मामलें पर सुनवाई पटना हाईकोर्ट में हुई

पटना हाईकोर्ट में पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल के मामलें पर सुनवाई की गई।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ ने इस मामलें की सुनवाई की।

निगमकर्मी कर्मचारी संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने कोर्ट को जानकारी दी कि कल ही संघ के पदाधिकारियों ने कोर्ट के निर्देश के आलोक में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

सीनियर एडवोकेट विध्यांचल सिंह ने एक याचिका हाईकोर्ट में दायर कर निगमकर्मियों के हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया।उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस हड़ताल के कारण न सिर्फ पूरे शहर में गन्दगी का अम्बार लगा है, बल्कि आम आदमी के स्वास्थ्य भी खतरे में हैं।

पिछली सुनवाई मे कोर्ट ने निगमकर्मियों को तत्काल हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया था।साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को उनके साथ बैठक कर उनके न्यायसंगत मांगों पर विचार विमर्श करने को कहा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

संघो के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनके मांगों पर कोई विचार विमर्श नहीं किया गया।कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।आज कोर्ट में एडवोकेट जनरल ने कहा कि वे कर्मचारियों और सरकार के बीच सकारात्मक और प्रभावी वार्ता कराने में सहयोग करेंगे।

इस मामलें की सुनवाई अगले माह की जाएगी।

एक्शन में तेजस्वी

बिहार की जातिवादी और मनुवादी राजनीति ने सबसे ज्यादा जिस क्षेत्र का नुकसान पहुंचाया है वह है शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र। दुर्योग ऐसा रहा कि यह बीमारी आजादी के साथ शुरू हुआ जो अभी तक चला आ रहा है और यही वजह है कि बिहार का सबसे अधिक पैसा दूसरे राज्यों में आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जा रहा है।

ऐसे में तेजस्वी ने बीते रात जिस तरीके से पीएमसीएच में जाकर डॉक्टर की क्लास लगायी है उससे एक उम्मीद जगा है क्यों कि तेजस्वी के पास जनता की ताकत है साथ ही तेजस्वी युवा है ऐसे में वो बड़े निर्णय ले सकते हैं। क्यों कि ये दोनों विभाग बेपटरी इसलिए है कि यहां सबसे ज्यादा भाई भतीजावाद, जातिवाद और मनुवाद आज भी है , किसी भी एक डॉक्टर पर हाथ डाल दिए या किसी भी निजी अस्पताल पर हाथ डाल दीजिए वैसे ही उसकी पूरी जमात सरकार पर दबाव बनाना शुरु कर देता है तेजस्वी उस दबाव को टाल सकते हैं क्यों कि वो जिस परिवेश की राजनीति करते हैं उसकी महात्वाकांक्षा बहुत बड़ी नहीं है फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर दिये तो आने वाला कल तेजस्वी का होगा इसको कोई रोक नहीं सकता है क्यों कि यही एक विभाग है जिसमें सुधार करने पर अंतिम व्यक्ति भी सरकार को आर्शीवाद देगा ।

बस इसके लिए तेजस्वी को थोड़ा मजबूत बनना पड़ेगा ट्रांसफर पोस्टिंग में किसी कि नहीं सुनना है किसी भी स्तर पर पैसा का खेल ना हो यह सावधानी रखने की जरूरत है पीएचसी और अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर में ना पड़े इस तरह के अस्पताल को पूरी तौर पर आयुष डाक्टर और नर्स के हवाले कर दे और इसके लिए तेजस्वी के पास पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह हैं जिनके पास जल संसाधन विभाग का अनुभव है उस दौर में बिहार का सबसे मलाईदार विभाग हुआ करता था कहा ये जाता है कि लालू प्रसाद भी जल संसाधन विभाग के किसी भी इंजीनियर के ट्रांसफर पोस्टिंग का पैरवी नहीं करते थे साधु सुभाष भी साहस नहीं जुटा पाता था ऐसे में विधायक का क्या मजला था जो जगतानंद सिंह के पास किसी इंजीनियर के ट्रांसफर पोस्टिंग की पैरवी करता ।           

इस तरह कि छवि तेजस्वी को बनानी पड़ेगी जो संभव है बस इच्छा शक्ति को जगाना है कि इस विभाग में परिवार के लोगों की भी नहीं सुनेंगे ऐसी छवि बनानी पड़ेगी ,अगर पैरवी आता है तो उस डॉक्टर को ऐसी जगह पोस्टिंग कर दे कि नजीर बन जाये ।  

फिर कोई पैरवी नहीं करेंगा ऐसा तीन चार निर्णय ले लिए तो फिर कभी कोई समस्या नहीं होगी साथ ही विभाग बेहतर तरीके से चले इसके लिए प्रत्यय अमृत के साथ साथ इस फील्ड में काम करने वाले किसी अच्छे प्रोफेशनल को जोड़े शीघ्र ही सुधार दिखने लगेगा और इसके लिए यूनिसेफ जैसी संस्था के प्रतिनिधि को जो प्रखंड स्तर तक मौजूद है उसके साथ विभाग खड़ी हो जाये तो बहुत कुछ बदल सकता है।                 

अनुमंडल अस्पताल ,जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज का ऐसा चैन बनाये जहां रेफर करने वाला जो खेल चलता है वह बंद हो जाये ।आज होता क्या है अनुमंडल ,जिला और मेडिकल कॉलेज में कोई भी मरीज पहुंचता है जिसका इलाज संभव है फिर भी उसको देखने के बजाए सीधे पीएमसीएच रेफर कर देता है और  रात होते होते पटना पर इतना दबाव बढ़ जाता है कि बेहतर इलाज सम्भव ही नहीं है, इसलिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में वैसे ही मरीज आए जिसको बेहतर इलाज की जरूरत है और इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक्सपर्ट की ऐसी टीम होनी चाहिए जो इस पर खास नजर रखे।   मेरा खुद का अनुभव है 2002 में रोसड़ा में भीषण बाढ़ आया था उस समय प्रभात खबर से जुड़े हुए थे जैसे ही बाढ़ का पानी हटना शुरू हुआ इलाके में बड़े स्तर पर डायरिया से मौत की खबर आनी शुरु हो गयी अनुमंडल में तैनात डॉक्टर से यू ही बात किये इस मौत को कैसे रोका जा सकता है डॉ ने बताया पर्याप्त मात्रा में सलाईन हो और कुछ दवा हो तो बहुत लोगों की जान बचायी जा सकती है ।                      

उस समय रोसड़ा अनुमंडल के जो डीएसपी थे उनसे मेरा बहुत ही घनिष्ठ रिश्ता था दस हजार रुपया हम लोग इकट्ठा किये और उससे सलाइन और जेनेरिक दवा के साथ साथ कुछ सुई पटना से मंगवाये सोच नहीं सकते हैं एक माह उसी अनुमंडल अस्पताल में हम लोग कैंप चलाये देखते देखते गांव गांव तक यह खबर फैल गयी कि अनुमंडल अस्पताल में बहुत बढ़िया इलाज हो रहा है और दवा भी मिल रहा है ,सौ से अधिक मरीज का जान बचा जहां तक मुझे याद है एक माह में 1100 के करीब मरीज का इलाज हुआ था पूरा अस्पताल का रौनक ही बदल गया सारा टूटा फूटा बेड जनसहयोग से ठीक कराया गया और उसका बेड तक चकचकाने लगा स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बिजली नहीं रहने पड़ जेनरेटर की व्यवस्था करवा दिया मतलब सरकारी तंत्र को सकारात्मक सहयोग किया जाये तो व्यवस्था बदली जा सकती है, यही तेजस्वी को भी स्वास्थ्य मंत्री के रूप में करनी चाहिए।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 07 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1.पटना हाईकोर्ट में राज्य के पुलिस द्वारा सही ढंग और स्तरीय जांच नहीं किये जाने के कारण अपराधियों को सजा से बच जाने के मामलें पर सुनवाई होगी।जस्टिस अश्विनि कुमार सिंह की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई कर रही है।पूर्व में कोर्ट ने सुनवाई करते राज्य सरकार को बताने को कहा कि पुलिस के जांच की स्तर सुधारने के लिए क्या हो रहा हैं।

2. पटना हाई कोर्ट में पटना नगर निगम में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल से सम्बंधित याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ द्वारा इस मामलें पर सुनवाई की जा रही है।

निगमकर्मियों के संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कल ही जानकारी दी कि निगमकर्मियों के संघ द्वारा हाईकोर्ट के रुख को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

3. पटना हाईकोर्ट में बिहार के गर्भाशय घोटाले के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।इससे पूर्व कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव को इस मामलें में अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया था।जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ वेटरन फोरम की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

4. पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता कन्हैया प्रसाद सिंह के निधन पर पटना हाई कोर्ट में आज शोक सभा आयोजित की गई हैं।

पटना हाई कोर्ट के जज,अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में साढ़े ग्यारह बजे सुबह शोक सभा का आयोजन किया गया है। उसके बाद हाई कोर्ट के सभी न्यायिक कार्य स्थगित हो जायेंगे।

गोलाबारी से दहला राजधानी पटना, अज्ञात अपराधियो ने दो की हत्या की

स्कूटी सवार दो युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम। एक युवक की एनएमसीएच में, वही दूसरे युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत ।

हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं, पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की छानबीन में जुटी । मृतक की पहचान अगम कुआं के छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू, वही दूसरे मृतक की पहचान आलमगंज के दादर मंडी निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई ।

बाईपास थानाक्षेत्र के लोहा गोदाम शीतला माता मंदिर के पास देर रात हुई वारदात।

पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पटना नगर निगम के कर्मचारी संघो ने कई दिनों से चल रहे हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

नगर निगमकर्मियों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगमकर्मियों के संघो ने विचार विमर्श कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया हैं।

आज पटना हाईकोर्ट में इस मामलें पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट से अनुरोध किया कि चूंकि हड़ताल कर कर्मचारियों के विभिन्न संघ हड़ताल समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श कर रहे है, इसलिए आजतक की मोहलत दी जाए।

Patna Municipal Corporation

कोर्ट ने उनके अनुरोध कोव् स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए कल की तिथि निर्धारित की। अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कल वे कर्माचारी संघ के हड़ताल समाप्त करने के निर्णय के सम्बन्ध में कोर्ट को जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हड़ताल समाप्त करने के निर्देश के साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को कर्मचारियों के न्यायसंगत मांगों पर विचार करने हेतु बैठक करने को कहा था।

इस मामलें पर कल सुनवाई की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण लॉ कॉलेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज को सत्र 2023-24 में छात्रों का एडमिशन लेने की अनुमति दे दी

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने कुणाल कौशल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अगर कालेज बीसीआई द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करता है, तभी छात्रों का एडमिशन होगा।

कोर्ट ने इन कालेजों को बीसीआई के समक्ष निरीक्षण हेतु आवेदन करने को कहा।यदि बीसीआई कालेजों की निर्धारित मानकों को पूरा करता है,तभी उसे कालेज चालू करने व छात्रों के एडमिशन की अनुमति प्रदान किया जाएगा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण कालेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के सम्बन्ध में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया से जवाब माँगा था।आज बीसीआई ने इस सम्बन्ध में कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के सरकारी और निजी लॉ कालेजों की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है।बीसीआई के निरीक्षण के बाद भी बहुत सारे कालेज निर्धारित मानकों को नहीं पूरा कर रहे है ।

उन्होंने इन कालेजों की जांच स्वतन्त्र एजेंसी से कराने का कोर्ट से अनुरोध किया।कोर्ट ने कहा कि अगर निर्धारित अवधि में इन कालेजों की स्थिति में सुधार नही किया जाता, तो जांच कराई जा सकती हैं।

इससे पूर्व कोर्ट ने बीसीआई के अनुमति/ अनापत्ति प्रमाण 2021- 22 की सत्र के लिए राज्य के 17 लॉ कालेजों को दाखिले के लिए अनुमति दी थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

हाई कोर्ट ने पिछले 23 मार्च 2021 के उस आदेश , जिसके अंतर्गत बिहार के सभी 27 सरकारी व निजी लॉ कॉलेजों में नए दाखिले पर रोक लगा दी गयी थी। इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया। इसके तहत इन 17 कॉलेजों में सशर्त दाखिले की मंजूरी दे दी ।

हाई कोर्ट ने साफ किया कि नया दाखिला सिर्फ 2021-22 के लिए ही होगा। अगले साल के सत्र के लिए बार काउंसिल से फिर मंजूरी लेनी होगी । पिछली सुनवाइयों में कोर्ट ने इन कालेजों का निरीक्षण कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को तीन सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि जिन लॉ कालेजों को पढ़ाई जारी करने की अनुमति दी गई थी, वहां की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा जाए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद की जाएगी।

अगले 24 घंटों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात होगी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तर पूर्वी उत्तर दक्षिण और पश्चिमी मध्य भाग में अगले 24 घंटों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात होगी।

rainy-weather

साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

दानापुर अनुमंडल के मनेर स्थित शेरपुर में हुए हादसे से नहीं ऊबर पा रहे लोग, दो का शव मिला बाकियों की तलाश जारी

मनेर के शेरपुर में हुए नाव हादसे के शिकार लोगों के दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपनी पत्नी और किसी ने अपनी बेटी।

नाव हादसे में लगभग 10 लोग गायब हुए थे जिसमें से 2 लोगों का शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया लेकिन अभी भी 8 लोगों की तलाश जारी है। नाव हादसे में 10 लोग लापता हुए थे, 10 लोगों के नाम भी प्रशासन ने जारी किए थे। जिसमें से 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं विनोद राय और कंपन देवी के शव बरामद किए गए हैं नाव हादसे वाले दिन काफी भयावह स्थिति थी हादसे के शिकार कंपन देवी के पति भोला प्रसाद भी सवार थे।

उनके अनुसार सारे लोग डूब रहे थे कोई घास तो कोई तैर कर पार होने की कोशिश कर रहा था वह भी पार कर रहे थे और तीन बार डूबे और फिर उभरे और जब उन्हें बांस का सहारा मिला तो बाहर निकल गए लेकिन उनकी पत्नी नदी में बहती हुई कहां चली गई उनको पता नहीं चला।

2 दिन के बाद शव बरामद किया गया और उन्हें सौंपा गया उनका दर्द आज भी झलक रहा है मौत के मुंह से निकले मृतक कंपन देवी के पति भोला प्रसाद का कहना है कि काफी मुश्किल भरा समय था । हम लोग रोज नाव से उस पार अपने मवेशियों का चारा लाने के लिए जाते थे और उस दिन भी गए थे और लौटते वक्त बीच धारा में उल्टा पड़ने की वजह से नाव पलट गई ।

और सभी नाव पर सवार 55 लोगों गंगा में डूब गए लेकिन किसी को नाव पर रखे घास का सहारा मिला तो किसी का उधर से नाव जा रही उसके बांस का, लोगों की जानें बची लेकिन अभी 10 में से 8 लोग के शव की बरामद नहीं किया गया उनकी तलाश एनडीआरएफ कर रही है प्रशासन भी लगी हुई है।

#BiharNews: सरकार के दावों को झुठलाती यह तस्वीर, ऑटो पर खटिया लगा कर ले जा रहे मरीज

बक्सर की सड़क पर स्वास्थ्य विभाग की लचार व्यवस्था देखने को सामने आ रही है कि किस तरह से एक मरीज के परिजन अपने मरीज को टैंपू पर खटिया लगा करके उस पर लाद कर के तकरीबन 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। वह भी जब की मरीज के जांघ के कूल्हे की हड्डी टूटी हुई है ।

परिजन ने बताया कि वे लोग बक्सर जिले के ईटहरी थाना के हकीमपुर गांव के रहने वाले हैं और इन इनके पिता जयराम की जाँघ की हड्डी टूट गई है जिसके बाद यह लोग सरकारी अस्पताल की लचर व्यवस्था को देखते हुए वहां ना जाकर निजी अस्पताल ले जा रहे थे।

रफ्तार के रोमांच ने आफत में डाली जान, दुर्घटना की लाइव तस्वीरें देख दांतो तले उंगली दबा रहे लोग

छपरा में मसरख के देवरिया में सड़क हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया नहर पर दो बाइक की टक्कर में दो शख्स घायल हो गए।घायल दोनों हाजीपुर में स्वास्थय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं वे हाजीपुर से बाइक पर सवार होकर गोपालगंज जिले के फुलवरिया अपने गांव जा रहें थें।

घायल दोनों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव निवासी अविनाश कुमार पिता ललन साह और गुड्डू कुमार पिता रामाकांत गुप्ता के रूप में हुई। बाइक दुर्घटना की घटना बगल के निजी नर्सिंग होम में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना में दिख रहा है कि दोनों घायल बाइक पर सवार होकर गोपालगंज की तरफ जा रहें हैं उसी वक्त आगे जा रहा बाइक सवार एकाएक बहरौली गांव में जाने के लिए बाइक मोड़ दिया जिससे दोनों की टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए वही सड़क किनारे खड़ा वृद्ध भी गिर पड़ा।घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

बीजेपी का बिहार मिशन कैराना बनाने में जुटा

किशनगंज को कैराना बनाने की तैयारी है क्या? क्यों कि बिहार में सत्ता से जैसे ही बीजेपी बाहर हुई है अचानक उसका फोकस सीमांचल के जिलों में बढ़ गया है खुद अमित शाह इस अभियान की शुरुआत करने वाले हैं जेपी नड्डा भी आ रहे हैं और जो जानकारी मिल रही है इस माह के अंत में किशनगंज में बीजेपी नेताओं का बड़ा जमावड़ा लगने वाला है, तो फिर यह माना जाए कि किशनगंज के सहारे बीजेपी बिहार साधने की तैयारी शुरु कर रही है।

वैसे बात किशनगंज कि करे तो देश और दुनिया का यह पहला इलाका है जहां समतल भूमि पर हजारों एकड़ में चाय की खेती हो रही है वो भी बढ़िया क्वालिटी की ,इतना ही नहीं बड़े स्तर पर अनानास की खेती होती है कई किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करके इन इलाकों में एक अलग तरह की अर्थतंत्र स्थापित किया है ।

इसी तरह हल्दी सहित कई मशाले और सब्जी की खेती बड़े स्तर हो रहा है जिसके पीछे मुस्लिम मजदूरों की बड़ी भूमिका है ।मेरा जो अनुभव रहा है बिहार में खेती की बात करे तो किशनगंज के टक्कर में बिहार का कोई जिला दूर दूर तक नहीं है नालंदा और समस्तीपुर सब्जी के मामले में बेहतर उत्पादक जिला जरुर है लेकिन इन दोनों जिला के पास बाजार नहीं है । लेकिन किशनगंज के साथ बड़ा लाभ यह है कि उसके खेत की सब्जी कोलकाता ,दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी सुबह सुबह पहुंच जाता है ,और इस वजह से बढ़िया दाम भी मिल जाता है । इतना खुशहाल किसान बिहार के दूसरे जिले में नहीं है अनानास की खेती करने वाले किसानों का पैदावार खेत में ही लगा रहता है कि पंजाब के बड़े से बड़े कारोबारी पहले ही खरीद लेते हैं और यहां पहली बार मैंने देखा कि व्यापारी नहीं किसान अपने उपज का कीमत खुद तय करता है क्यों कि खरीददार की कोई कमी नहीं है इस वजह से दूर से भले ही हिन्दू मुसलमान और किशनगंज जिले के डेमोग्राफी बदलने की नैरेटिव बनाया जा रहा है लेकिन एक बड़ी सच्चाई यह भी है कि बांग्लादेशी मुसलमानों की वजह से इन इलाकों में हुनरमंद और शारीरिक रूप से मजबूत मजदूर की कोई कमी नहीं है।

बात लॉ इन ऑर्डर की करे तो उससे बुरी स्थिति सिवान और दूसरे मुस्लिम इलाके का है बॉर्डर होने के कारण काम का अवसर काफी ज्यादा है फिर यहां आपको अफगान,ईरान सहित कई मुस्लिम देश के लोग आपको मिल जायेंगे जो घोड़ा का कारोबार करने किशनगंज आता था। वही मुसलमान भी कई भागों में बंटा हुआ और वो भी बांग्लादेशी मुसलमानों से दूरी रखते हैं और कभी तनाव बढ़ता है तो बांग्लादेशी मुसलमानों के खिलाफ हिन्दू के साथ यहां के स्थायी मुसलमान भी खड़े हो जाते हैं यहां उस तरह की स्थिति नहीं है जैसा कटिहार के कुछ इलाको में है हालांकि संघ का इस इलाके में अच्छी पकड़ रही है और हिन्दू एकता को लेकर एक फोर्स जरुर तैयार कर दिया है लेकिन जब से तस्लीमुद्दीन के परिवार का वर्चस्व कमा है चीजे काफी बदल गयी है ।

वही पैसा हिन्दू के पास संपत्ति हिन्दू के पास है इसलिए इन इलाके हिन्दू उस तरह से अपने आपको असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं पटना के बाद होटल इंडस्ट्रीज भी किशनगंज में काफी बड़ा है। इसलिए बीजेपी के लिए किशनगंज के सहारे हिन्दू मुस्लिम नैरेटिव को साधना बहुत बड़ा टास्क होगा क्यों कि संघ भी अब पहले जैसे मजबूत स्थिति में इन इलाकों में नहीं रहा व्यापार और वाणिज्य के फैलाव के कारण पहले से स्थिति काफी बदल गयी है और लॉ इन ऑर्डर की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर है हां ये बात हो सकती है कि किशनगंज मॉडल के सहारे बिहार के अन्य जिलों में मुसलमानों के खिलाफ एक माहौल बनाया जा सकता देखिए आगे आगे होता है क्या यह बिहार है बहुत मुश्किल है इस तरह से सियासी दाव को साधना

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 06 सितंबर 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं से सम्बंधित मामलें पर सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने इस मामलें सुनवाई करते हुए पिछली सुनवाई में राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट दो सप्ताह में देने का निर्देश दिया था। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

2. पटना हाईकोर्ट में राज्य के सरकारी व निजी लॉ कालेजों से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण लॉ कॉलेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के स्थिति के सम्बन्ध में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया को जवाब देने का निर्देश दिया था। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ कुणाल कौशल की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

3. सासाराम के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे बुचडखाने से होने वाले प्रदूषण और आम नागरिकों के स्वास्थ्य के खतरे के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ धर्मदेव पासवान की याचिका पर सुनवाई करेगी।

महिला और नवजात की मौत से लोगों में आक्रोश, झोला छाप डॉक्टर की जमकर पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

छपरा में मशरक के डुमरसन गांव में प्रसव के दौरान झोला छाप डॉक्टर के द्वारा गलत ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया निवासी की 23 वर्षीय महिला एवम नवजात की मौत डिलेवरी के दौरान निजी क्लीनिक में झोला छाप तथाकथित डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के बाद हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला कर्ण कुदरिया गांव निवासी सोनू राम पिता राजेंद्र राम की 23 वर्षीय पत्नी सिंधु देवी है। मामले में परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शादी हुई मृतक सिंधु देवी शादी के बाद गर्भवती हुई। उसको डिलेवरी के लिए डुमरसन बाजार अवस्थित निर्मल सेवा सदन में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक के पी यादव का बोर्ड लगा था किंतु किराना एवम दवा दुकान चलाने वाले द्वारा ऑपरेशन कर डिलेवरी कराई गई।

जिसमे नवजात की मौत हो गई वही कुछ घंटों बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी जिस पर चिकित्सक के द्वारा परिजनों के साथ छपरा गाड़ी से ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। मौत होते ही परिजनों ने हंगामा करना शुरू किया ।

देश के पहले देसी युद्धपोत में मुजफ्फरपुर का ’आशीर्वाद’, INS विक्रांत में योगदान, स्कूल के साथ परिवार में ख़ुशी

देश के प्रथम स्वदेशी नवनिर्मित युद्धपोत आई एन एस विक्रांत के निर्माण में मुजफ्फरपुर के लाल का मेहनत भी रंग लाया है। जानकारी के मुताबिक डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के छात्र रहे आशीर्वाद किशोर, जो बी टेक इंजीनियर हैं, वे भी विशाखापट्टनम के शिपयार्ड में विक्रांत के निर्माण क्रू में शामिल थे और छह वर्षों के अथक परिश्रम के बाद यह निर्माण अपने स्वरूप में आया है।

उनकी इस काबिलियत पर न सिर्फ डॉल्फिन पब्लिक स्कूल बल्कि जिलेवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे है. आशीर्वाद के उपलब्धि पर उनके स्कूल में जश्न का माहौल हैं, और शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन किया गया हैं.आशीर्वाद की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी मां सत्यप्रिया जो कि इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं, को विशेष रूप से सम्मानित किया है।

माँ सत्यप्रिया ने कहा कि मै अपने बेटे की उपलब्धि से काफ़ी खुश हूं.आशीर्वाद के पिता एलआईसी में विकास पदाधिकारी के पद पर सेवारत हैं। विदित हो कि आशीर्वाद ने डॉल्फिन स्कूल से ही 12वीं कक्षा तक स्कूली पढ़ाई की। बाद में उसने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में बी टेक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। एक मेधावी और काबिल इंजीनियर के रूप में उन्हें आई एन एस विक्रांत के निर्माण शुरू में शामिल किया गया था इस उपलब्धि के साथ भारत उन विकसित देशों में शामिल हो गया है जिनको स्वदेशी सामरिक युद्ध बेड़ा निर्माण करने की क्षमता है।

वहीं आशीर्वाद के स्कूल के मैनेजर धर्मवीर कुमार ने कहाँ कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि इस स्कूल के छात्र आशीर्वाद ने देश के स्वदेशी निर्मित युद्धपोत INS विक्रांत को बनाने में अपनी भूमिका निभाई हैं, ऐसे में हम अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हैं कि वो हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करें.

जहानाबाद : लक्ष्य डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग करने वाले कई छात्र–छात्राओं का सम्मान, बिहार पुलिस में दरोगा एवं कांस्टेबल में हुआ है चयन

जहानाबाद के लक्ष्य डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग करने वाले कई छात्र–छात्राओं का बिहार दरोगा एवं बिहार पुलिस में सिलेक्शन हुआ है। वहीं लक्ष्य डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में छात्र छात्राओं का खुशी का देखा गया छात्र-छात्राएं एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे और वही लक्ष्य डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में सफलता हुए छात्र एवं छात्रा को संचालक के द्वारा छात्र –छात्राओं को सम्मानित समारोह का एक कार्यक्रम रखा गया।

वही सफलता के सभी छात्र छात्रा को शिक्षक द्वारा एवं सम्मानित किया गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।

जहां संचालक ने बताया कि यहां के सभी छात्र छात्राएं नियमों के साथ पढ़ाई एवं मन लगाकर ट्रेनिंग किया करते थे। जिसका परिणाम उन्हें सफलता के रूप में मिली है। वही जब कुछ छात्र छात्राओं से बात किया गया तब उन्होंने बताया कि जहानाबाद में मात्र एक के लक्ष ट्रेनिंग सेंटर है जहां उन्होंने आकर अपनी सपना को पूरा किया।

Defence training center

उन्होंने बताया कि यहां हर प्रकार की सुविधा है और सभी सर के द्वारा सही मार्गदर्शन दिया जाता है यहां ट्रेनिंग से लेकर मेडिकल तक को सफल होने की ट्रेनिंग दी जाती है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि अगर कोई जहानाबाद के छात्र या जहानाबाद से बाहर के छात्र अगर अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं। तो एक बार जरूर लक्ष ट्रेनिंग सेंटर में आए।

गंगा की तेज धार में अटखेलियां करना पड़ा भारी, एक की बची जान, दो लापता

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमरही घाट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब गंगा में नहाने के दौरान तीन नवयुवक गंगा में डूब गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक नवयुवक को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। वही दो नवयुवक नदी की तेज धार में बह गए।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दिए जाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर गंगा में डूबे दोनो नवयुवकों के शव की तलाश में जुट गई है। हालांकि अब तक दोनो शवो की बरामदगी नहीं हो सकी है। गंगा में डूबे दोनों नवयुवक मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी मंदिर मोहल्ला निवासी बताए जाते हैं। हालांकि दोनों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि तीन नव युवक जिसमें एक पिकअप वैन का ड्राइवर बताया जाता है, दम राही घाट पर पिकअप वैन को धोने के बाद गंगा में नहाने लगे। नहाने के दौरान नदी की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर तीनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों की इस ओर निगाह पड़ते हैं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक नव युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, वही दो नवयुवक गंगा में डूब गए।

घाट पर मौजूद मालसलामी थाने के पुलिस अधिकारी प्रकाश राय ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनो शवो की बरामदगी को लेकर पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की बात कही।

फिलहाल पुलिस गंगा में डूबे दोनों नव युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है।

पुलिस को देखकर फिल्मी स्टाईल में भाग रहे थे पशु तस्कर, जानवरों के साथ ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

गोपालगंज में पशुओं से भरी ट्रक को तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस की बैरियर को तोड़ते हुए भागने का लाइव वीडियो सामने आया है।

हैरान करनेवाला ये वीडियो विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा चेक पोस्ट की है । जहां पर उत्तर प्रदेश से तेज रफ्तार में आ रही पशुओं से भरी ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की । जिसके बाद पशु तस्करों ने ट्रक को रोकने के बजाय पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए भागनी शुरू कर दी ।

पुलिस ने भी भाग रहे ट्रक का पीछा शुरू किया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर भोरे थाने के कोरेया में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पुलिस ने इस मामले में ट्रक में सवार चार मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। बताया जाता है कि मवेशियों को उत्तर प्रदेश से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। वहीं पुलिस गिरफ्तार मवेशी तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में घटना को दिया गया अंजाम

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपटटी थाना क्षेत्र के रंघई पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े। तब तक अपराधी भाग निकले।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान बिटटू कुमार (18) के रूप में हुई है। वह डीजे में काम करता था। गोली लगने के बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन चीत्कार करने लगे। बताया गया कि युवक कांटी से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त अनिल भी था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रघई पूल के समीप उसे घेर लिया।

अपराधी और बिट्टू के बीच कुछ वाद-विवाद होने की बात भी सामने आई है। इसी दौरान एक अपराधी ने उसे गोली मार दिया। अनिल वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा और परिजन को जानकारी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। यह देखकर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बिट्टू को मेडिकल में भर्ती कराया गया था।

पूरे मामले में मृतक युवक के परिजन वशिष्ठ सहनी ने बताया कि रात को बिट्टू की प्रेमिका ने उसे कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। वह और अनिल साथ गए थे। अहले सुबह करीब तीन बजे उससे मिलकर बिट्टू घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला कि एक युवती से बिटटू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कारण उसे गोली मारी गई है।

Muzaf

थानाध्यक्ष सिवाईपटटी शमीम अख्तर ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। परिजन के बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर जांच में जुटी है।

राजधानी के परसा बाजार के कुरथौल में एक व्यक्ति की हत्या, गोतिया पर परिजनों ने लगाया आरोप

फुलवारी शरीफ के परसा बाजार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां कुरथौल के परशुराम चौक में रमेश यादव नाम के एक व्यक्ति की सर पर वार कर हत्या कर दिया है और शव को एक गड्ढे में फेंक दिया था घटना की जानकारी अहले सुबह हुई तो परिजनों ने शव को पहचाना और फिर रोना धोना सुरु हो गया।

बताया जाता है कि गोतिया से जमीनी विवाद और पैसे की लेनदेन का विवाद चल रहा था और उसीको लेकर के घटना को अंजाम दिया गया है मृतक का नाम रमेश यादव है जो परशुराम चौक कुरथौल का ही रहने वाला है। मृतक के भाई दिनेश यादव ने हत्या का आरोप गोतिया के रितेदार मनोज सिंह और लालबाबू राय पर लगाया है।

बताया है कि रात में यह दोनों पटना से आए और हमारे भाई रमेश यादव की सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी है सर पर गंभीर चोट के निशान भी है घटना की जानकारी के बाद परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि हत्या के आरोपियों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है।

नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी काबिलियत, बीजेपी को जनता आने वाले समय मे देगी जवाब, मुजग्फरपुर में मंत्री संतोष मांझी का बयान

मुजफ्फरपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री डॉ. संतोष सुमन मांझी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

वहीं मंत्री संतोष मांझी ने मुजफ्फरपुर में रोड शो भी निकाला जिसमें काफ़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.मंत्री संतोष मांझी ने कहा कि आज भाजपा वाले जंगलराज-जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। लेकिन, जब नीतीश कुमार उनकी पार्टी में थे मंगलराज था। अब जंगलराज हो गया। ये भाजपा वालों की पुरानी आदत है।

मणिपुर में जदयू विधायकों द्वारा भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये हमेशा से इनकी आदत रही है। जनता जब उन्हें नकारती है तो इस तरह का मैसेज देते हैं कि हम तोड़-जोड़ कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता उन्हें आने वाले समय मे जवाब देगी।

मंत्री डॉ. मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं। उनमें वो सारे गुण और काबिलियत हैं, जो एक प्रधानमंत्री में होने चाहिए। हालांकि ये उनकी निजी राय है कि वे क्या सोचते हैं। लेकिन, व्यक्तिगत तौर पर अगर हमसे पूछा जाएगा तो मैं यही कहूंगा कि अगर वे बिहार को चला सकते हैं तो पूरे देश को चला सकते हैं। ये बिहार के लिए गौरव की बात होगी कि बिहार का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने।

राजनीति में कुशवाहा समाज को नहीं मिल पाया सम्मानजनक भागीदारी, राजनीतिक दलों पर उपेक्षा का आरोप

जहानाबाद पहुंचे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी राजनीतिक दल के लोग समाज की उपेक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेता अमर शहीद जगदेव प्रसाद के आंदोलन के ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद वंचित को अधिकार दिलाने को लेकर सहादत हासिल किए थे। हम लोग पांच सितंबर को नगर भवन में शहादत दिवस पर समारोह का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश तथा देश में यह संदेश दिया जाएगा कि जिस समाज से वंचितों के अधिकार के लिए लोग शहादत दिए हैं वह आज हाशिए पर हैं।

उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उनके विचारों को और विस्तार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब हम लोगों की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पांच सितंबर के कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी लोगों की रहेगी। इस मौके पर जदयू नेता दिलीप कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, राजद नेता नरेंद्र मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

राज्य में पटना नगर निगम समेत स्थानीय निकायों के चुनाव पर रोक लगाने सम्बंधित याचिका पर पटना हाईकोर्ट मे सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनील कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से फिलहाल इंकार किया।

कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर हलफनामा दायर कर जवाब देने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत किया।राज्य चुनाव आयोग के पत्र के आलोक में राज्य सरकार के शहरी विकास और आवास विभाग ने बताया कि विधि विभाग के सलाह के अनुसार स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया शुरू करने में कोई बाधा नहीं है।ये भी कहा गया कि उक्त सलाह के अनुसार स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया जारी हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि बगैर संवैधानिक प्रावधानों व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन किए स्थानीय निकायों के चुनाव प्रक्रिया कैसे शुरू हो सकती है।इसमें बैकवर्ड व अन्य वर्गों के आरक्षण का मसला शामिल हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 29 सितम्बर,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कोर्ट में उपस्थित नही होने पर कोर्ट ने कटिहार के तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ एम जैन के खिलाफ गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया

जस्टिस संदीप कुमार ने राज्य सरकार को कहा कि उन्हें हर हाल में 8 सितंबर,2022 को अदालत में पेश किया जाए।

ये मामला किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के पूर्व और बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देश को नजरअंदाज किये जाने का है।कोर्ट ने मेघु दास एवं अन्य की और से अदालती आदेश की अवमानना को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट और हाई द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देश का उल्लंघन कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने को काफी गम्भीरता से लिया।

कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कटिहार के तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन समेत डीएसपी और नगर थाना के एसएचओ को 1 सितंबर को कोर्ट में तलब किया था।

अदालती आदेश के बाद कटिहार के तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन को छोड़ कर डीएसपी और नगर थाना कटिहार के एसएचओ कोर्ट में उपस्थित थे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि कटिहार के तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन की प्रतिनियुक्ति केन्द्रीय गृह मंत्रालय में कर दी गई है।उन्हें 30 अगस्त को ही हाई कोर्ट के आदेश की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि पुलिस सुप्रीम कोर्ट के नियमों की अनदेखी हर मामले में कर रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

इस मामले पर फिर 8 सितंबर,2022 को सुनवाई की जाएगी।

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार और लूट की बाइक के साथ छह को दबोचा

सुपौल में राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 6 अपराधियों को पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस ओर चोरी की बाइक, मोबाइल सहित अन्य लूटे गए सामानों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसपी डी अमरकेश ने पुलिस को मिली सफलता पर राघोपुर थाना परिसर में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव में कुछ अपराधी लूट की मोटरसाइकिल और हथियार के साथ घूम रहे हैं। जिसके बाद सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर पुलिस जब कोरियापट्टी पहुंची तो दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने चारों अपराधियों को धर दबोचा। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के सातनपट्टी वार्ड नंबर 7 निवासी मनीष कुमार राम, सिंटू कुमार साह, श्रीकांत कुमार राम एवं प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सूखानागर वार्ड नंबर 2 निवासी रौशन राज के रूप में किया गया।

अपराधी मनीष कुमार से जब बरामद पल्सर मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि गत 29 अगस्त को पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव के समीप उनलोगों ने एक राहगीर से हथियार के बल पर उक्त मोटरसाइकिल के अलावा एटीएम, मोबाइल सहित अन्य कागजात छीन लिया था। इस दौरान घटना में उपयोग किए गए दो अन्य मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य अपराधी हुलास वार्ड नंबर 2 निवासी राजन ठाकुर और सातनपट्टी वार्ड नंबर 7 निवासी रौशन पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 2 लोडेड मैगजीन, एक देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल, कुछ नकद सहित लूटी गई कागजातों को बरामद किया गया।

पटना हाईकोर्ट ने एक नाबालिग बच्ची को नौ महीने तक बेगूसराय स्थित बालिका गृह में रखने के मामले पर सुनवाई की

जस्टिस पूर्णेन्दु सिंह ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए बेगूसराय के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि इस संवेदनशील मामले पर किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो अधिनियम के प्रावधान और अभिलेखों के आधार पर उचित कार्रवाई करें ।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि यह प्रथम दृष्टया मामला बनता है ,तो जिला बाल कल्याण के सदस्यों ,बालिका गृह के पदाधिकारी, बच्ची की जांच करने वाली चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।

कोर्ट ने कहा कि अभिलेखों से स्पष्ट होता है कि इस मामले में संस्थान के पदाधिकारी जिम्मेदार थे ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने अधिवक्ता विक्रम देव सिंह को पीड़ित बच्चे के हित में न्यायालय को उचित सहायता प्रदान करने के लिए “एमिकस क्यूरी” के रूप में नियुक्त किया है । इस मामले की अगली सुनवाई 21 सितम्बर,2022 को होगी।

निगरानी के हत्थे चढ़ा पीएचसी का घूसखोर लिपिक, 18 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजधानी पटना के दनियावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छापेमारी कर 18 हजार रिश्वत लेते के साथ पीएचसी के प्रधान लिपिक अजय प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 13 सदस्ययी निगरानी की टीम प्रधान लिपिक अजय प्रसाद को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेते गई।

बताया जाता है कि दनियावा पीएचसी में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात अजय प्रसाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर की सप्लाई देने वाले जनरेटर संचालक रविंद्र कुमार से जून और जुलाई माह के बिल के भुगतान को लेकर 18 हजार रिश्वत की मांग की थी।

इस संबंध में रविंद्र कुमार ने निगरानी की टीम से पूरे मामले की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद निगरानी की टीम ने पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने पर डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में 13 सदस्ययी निगरानी की टीम ने दनियावा पीएससी में छापेमारी कर 18 हजार रिश्वत लेते प्रधान लिपिक अजय प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की हुई इस छापेमारी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।

नालंदा के हिलसा में ठाकुरबाड़ी न्याय समिति बोर्ड की बैठक के बाद सचिव पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा जिले के हिलसा में ठाकुरबाड़ी न्याय समिति बोर्ड की बैठक की गई। एसडीओ द्वारा बैठक के बाद बदमाशों ने न्याय समिति के सचिव और पत्रकार नीलू रंजन पर जानलेवा हमला कर दिया।

बता दें कि यह हमला कोई सुनसान इलाका नहीं बल्कि हिलसा बाजार में ही बीच सड़क पर कर दी गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नीलू रंजन नई दिल्ली में एक दैनिक अखबार में पत्रकार भी हैं।

फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल खाकी बाबा ठाकुरबाड़ी न्यास समिति की दूसरी बैठक गुरुवार को रखी गई थी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ सुधीर कुमार कर रहे थे।

attack on sachiv

सचिव नीलू रंजन ने बताया कि पहली बैठक में दुकानों से आने वाला किराया व ठाकुरबाड़ी की स्थिति पर रिपोर्ट देने को कहा गया था। इसपर अबतक अमल नहीं हुआ। दरअसल, ठाकुरबाड़ी में वित्तिय अनियमितताओं को देखते हुए न्यास समिति का गठन किया गया है।

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के उत्पाद कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं के नहीं होने के मामले पर सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा कि किन तथ्यों राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रखा गया है ।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उत्पाद कोर्ट समेत अन्य कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सख्त रुख अपनाया था।कोर्ट ने कहा था कि राज्य में उत्पाद क़ानून से सम्बंधित मामलें बड़ी संख्या में सुनवाई के लिए लंबित हैं,लेकिन उत्पाद कोर्ट के गठन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की रफ्तार धीमी हैं।

राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया था कि उत्पाद कोर्ट के गठन,जज,कर्माचारियों की नियुक्ति और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातर कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा था कि सीबीआई, श्रम न्यायलयों व अन्य कोर्ट के लिए अलग अलग भवन की व्यवस्था है,तो उत्पाद कोर्ट के लिए अलग भवन की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

महाधिकवक्ता ललित किशोर ने राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया था कि सभी 74 उत्पाद कोर्ट के लिए जजों की बहाली हो चुकी हैं।साथ ही 666 सहायक कर्मचारियों की बहाली के लिए स्वीकृति दे दी गई हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 7 सितंबर,2022 को होगी।

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया यौन संबंध, मारपीट कर निकाला तो पीड़ित पहुंची थाने

जहानाबाद में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर युवती का कथित यौन शोषण किया। दो साल तक ऐसा करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। अब पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

कल्पा ऑफिस क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि नौबतपुर के पितमास गांव गांव के ही आरोपी जितेंद्र कुमार से उसे प्यार हो गया. उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. दो वर्ष तक कई बार फिजिकल रिलेशन बनाया. अब शादी करने से इनकार कर दिया है. युवती ने बताया कि पहले तो उसके परिजनों से विनती की, मगर लड़के के परिवार वाले ने भी रिश्ते को अपनी रजामंदी नहीं दी।

prem prasang

महिला थाने में मामला आने के बाद थाने की टीम मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंची। सब इंस्पेक्टर लाडली खातून ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल लड़की कल्पा ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली है, वहीं आरोपी नौबतपुर थाना क्षेत्र के पीतमास गांव का निवासी है जहां लड़की की मौसी रहती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी उस गांव में ही पनपा था।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई की

जस्टिस संदीप कुमार ने बिहार राज्य आवास बोर्ड को बताने को कहा है कि अब तक पटना में उसने कितनी कॉलोनियों का निर्माण और विकास किया हैं।

साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को एमिकस क्यूरी संतोष सिंह द्वारा प्रस्तुत दलीलों का अगली सुनवाई में जवाब देने का निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया था कि नीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।कोर्ट को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि गलत तरीके से बने मकानों को तोड़े जाने की नीति जारी रहेगी।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को बिहार राज्य आवास बोर्ड के दोषी अधिकारियों और जिम्मेवार पुलिस वाले के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा था।कोर्ट ने कहा कि इनके रहते इस क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन कर मकान बना लिए गए।इस सम्बन्ध में हलफनामा दायर कर कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इससे पहले की सुनवाई में बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बहस की थी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी मकान बने है,उनका निर्माण वैध ढंग से नहीं किया गया है।

कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष बहस किया।उन्होंने कहा कि राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में हटाने की कार्रवाई सही नहीं थी।हटाने के पूर्व संचार माध्यमों में उन्हें नोटिस दे कर जानकारी देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि या तो उन्हें उचित मुआवजा
दिया जाए या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 15,सितम्बर,2022 को की जाएगी।

गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर से सटे फाल्गु नदी प्रदूषित होने के मामलें पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए गया में निर्माण करने वाली कंपनी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की सीमा के सम्बन्ध में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को जानकारी दी गई थी कि बूडको ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने हेतु चुनी हुई कम्पनी से अग्रीमेंट किया जा चुका हैं।

कोर्ट को बताया गया था कि एग्रीमेंट में ये तय हुआ है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा।

ये जनहित याचिका गौरव कुमार सिंह की ओर से दायर की गई थी। पहले की सुनवाई में कोर्ट ने बुडको से यह भी कहा कि यदि वह चुनिंदा कम्पनी के काम करने से संतुष्ट है, तो अग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरा करे ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुमित कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि ऐतिहासिक फाल्गु नदी कचरे से भर रही ऊन्होने बताया कि सारे गया शहर की गन्दगी और कचडा फल्गु नदी में जाता है,जिस कारण नदी का पानी काफी प्रदूषित हो गया।

अगली सुनवाई 20सितम्बर, 2022 को होगी ।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करेंगे। राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर कर दिया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को बिहार राज्य आवास बोर्ड और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के सम्बन्ध में जवाब माँगा था, जिनके रहते हुए राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पटना हाईकोर्ट में राज्य के उत्पाद कोर्ट के बुनियादी सुविधाओं के नहीं होने और विकास के मामले पर सुनवाई की जाएगी ।जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी।

उत्पाद कोर्ट समेत अन्य कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर कड़ा रुख अपनाया था।

बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थी के हंगामा का मामला

हंगामा बरतने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर लिया संज्ञान । पूरे मामले पर कल मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक ।

बैठक में मुख्य सचिव के साथ बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सचिव और बड़े अधिकारी होंगे शामिल । बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थी 2 दिन परीक्षा लिए जाने और परसेंटाइल का विरोध कर रहे हैं।

BPSC
BPSC

आज इसी मामले को लेकर आज इनका विरोध प्रदर्शन था और इसी दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

एक दिन के दौरे पर पटना पहुंचे के चंद्रशेखर राव ने पटना सिटी में गुरू के दरबार में टेका मत्था

एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर के चंद्रशेखर राव ने दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज से जुड़ी हुई स्मृतियों का जहां दर्शन किया। वही इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से विशेष जानकारी भी प्राप्त की। हालांकि इस दौरान के चंद्रशेखर राव ने गुरु घर का हवाला देते हुए मीडिया से बात करने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ मौजूद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तख्त श्री हरमंदिर जी पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेकने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि बिहार पहुंचकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने काफी खुशी जाहिर की है।

तेजस्वी यादव का कहना था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने देश के विकास को लेकर साथ चलने की सहमति जताई है।

पटना हाईकोर्ट में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के विस्तार और विकास के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य के हवाईअड्डों की समस्यायों के मामलें पर अगली सुनवाई में केंद्र सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बिहार के विभिन्न हवाईअड्डों के विकास और विस्तार से जुड़ी समस्यायों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इनमेंं भूमि से सम्बंधित मामलें थे।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया था।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई हैं।

एक अन्य याचिकाकर्ता की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री व पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कोर्ट के समक्ष पक्ष प्रस्तुत किया था।उन्होंने राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मुद्दे को उठाया था।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता अर्चना शाही ने बताया था कि गया एयरपोर्ट के विकास के लिए एक बड़ी धनराशि आवंटित की गई है।लेकिन अभी तक गया एयरपोर्ट का विकास कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

कोर्ट को बताया गया था कि राज्य में पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा गया, मुजफ्फरपुर,दरभंगा,भागलपुर,फारबिसगंज , मुंगेर और रक्सौल एयरपोर्ट हैं।लेकिन इन एयरपोर्ट पर बहुत सारी आधुनिक सुविधाओं के अभाव एवं सुरक्षा की समस्याएं हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 12 सितम्बर 2022 को होगी।

हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किए जाने के मामले पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई में कार्रवाई रिपोर्ट भी हलफनामा दायर कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने वकीलों के विरुद्ध सम्बंधित पुलिसकर्मियों दायर प्राथमिकी पर भी रोक रोक दिया है।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया था।

इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।हाईकोर्ट के अधिवक्ता साकेत गुप्ता ने आरोप लगाया था कि वह 03, अगस्त,2022 की शाम को अपने परिचित अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ एक केस के सिलसिले में शास्त्री नगर थाना गए थे।

उनके परिचित अभिषेक कुमार को शास्त्री नगर थाने में पदस्थापित एसआई स्मृति ने पूछताछ के लिए बुलाया था। थाने में पूछताछ के दौरान एसआई स्मृति एवं लाल बाबू अभिषेक के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसी दौरान जब अधिवक्ता साकेत ने उन्हें ऐसा करने से रोका ,तो इन दोनों एसआई ने अधिवक्ता साकेत, अधिवक्ता मयंक शेखर ऐवं अधिवक्ता रजनीकांत सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगे।

इसका विरोध किए जाने पर एसआई लाल बाबू ने अधिवक्ता को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और उन पर हाथ उठाया।

इस बात की शिकायत अधिवक्ता ने पटना के सिटी एसपी से भी की । हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इन पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने हेतु नोटिस जारी किया था।

इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितम्बर,2022 को की जाएगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे नितीश कुमार से हुई मुलाकात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे नितीश कुमार से राजकीय अतिथि शाला में हुई मुलाकात।

पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि दर्ज एफआईआर के सम्बंधित कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश किया जा चुका हैं।कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए 5 सितम्बर,2022 तक सम्बंधित कोर्ट को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया।

साथ ही निचली अदालतों में जजों की सुरक्षा पर विचार करने के लिए चीफ जस्टिस से एक कमिटी गठित करने का आग्रह किया गया है।

पिछली सुनवाई कोर्ट को बताया गया था कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया था।

पिछली सुनवाई में ही कोर्ट ने राज्य सरकार को अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर एफ आई आर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

पूर्व की सुनवाई में एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया था कि ये गलत ढंग से समझने के कारण ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।इसे वापस लेने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी न्यायिक पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के पहले चीफ जस्टिस की अनुमति जरुरी होती हैं।इस मामलें में इस प्रक्रिया का पालन गलतफहमी में नहीं किया जा सका।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने इस मामले मे सुनवाई में मदद करने के लिए वरीय अधिवक्ता मृगांक मौली को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था।उल्लेखनीय है कि मधुबनी के डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज द्वारा 18 नवंबर, 2021 को भेजे गए पत्र पर हाई कोर्ट ने 18 नवंबर को ही स्वतः संज्ञान लिया था।

साथ ही साथ कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के डी जी पी, राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया था।

मधुबनी के प्रभारी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज द्वारा अभूतपूर्व और चौंका देने वाली इस घटना के संबंध में भेजे गए रिपोर्ट के मद्देनजर राजन गुप्ता की खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2021 को सुनवाई की थी।

ज़िला जज ,मधुबनी के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन तकरीबन 2 बजे दिन में एस एच ओ गोपाल कृष्ण और घोघरडीहा के पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार शर्मा ने जज अविनाश के चैम्बर में जबरन घुसकर गाली दिया था।

उनके द्वारा विरोध किये जाने पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार करने और हाथापाई किया था। इतना ही नहीं, दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनपर हमला किया और मारपीट किया है।साथ ही अपना सर्विस रिवॉल्वर भी निकाल लिया।

इस मामलें में पुलिसकर्मियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।पुलिस ने भी जज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दिया,लेकिन इसमें प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई सुनवाई ,7 सितम्बर,2022 को होगी।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 31 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले पर सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया था।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई है।

2. हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किए जाने के मामले पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई में जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया है।

इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

3. पटना हाईकोर्ट में झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई मै जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया हैं।

पीएम तो दूर सीएम भी नहीं रह पाएंगे नीतीश, जहानाबाद पहुंचे सुशील मोदी का महागठबंधन पर हुआ करारा प्रहार

जहानाबाद पहुंचे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार, लालू परिवार और साथ ही महागठबंधन पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला।

सुशील मोदी ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. अगर ऐसा होता भी है तो सोच लीजिए देश की स्थिति क्या हो जाएगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बिहार दौरे को लेकर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेलंगाना की स्थिति खुद ही खस्ताहाल है और उनका जनाधार वहां घट रहा है। बाई इलेक्शन में वह हार चुके हैं. जो लोगों अपने राज्य में नकार दिए जा रहे हैं और जिन का जनाधार घट रहा है वही लोग बीजेपी के खिलाफ फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि केसीआर गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा का फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं. जितने भी राज्य के मुख्यमंत्री हैं वह पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि राजद कभी भी नीतीश कुमार को झटका दे सकती है और अपना मुख्यमंत्री बना सकती है.

क्योंकि बिहार विधानसभा का अध्यक्ष राजद का है और जदयू को तोड़कर राजद अपना मुख्यमंत्री बना लेगी. सीएम आपकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि सीएम बहुत चीजों को गंभीरता से लेते हैं लेकिन उनके गंभीर सवालों को चुप्पी साध लेते हैं.सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार गंभीर सवालों पर चुप्पी साध लेते हैं और हल्की फुल्की बात करके डायवर्ट कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम मुझ पर दया करने के बजाय अपनी चिंता करें कि वह कब तक सीएम रहेंगे. दरअसल सुशील मोदी जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इससे पहले भी सुशील मोदी सीएम पर हमला करते हैं और नीतीश कुमार भी उनको करारा जवाब देते रहे हैं।

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में लापरवाह कर्मियों पर बड़ा एक्शन, कई पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही पर सिविल सर्जन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के वेतन पर रोक लगा दी है।

सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और वो यहां की कुव्यवस्था देख उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की और निरीक्षण के दौरान पग-पग पर मिली खामियां देख सिविल सर्जन हैरान थे हड्डी रोग विभाग के ओपीडी के चिकित्सक मरीजों को छोड़कर उपाधीक्षक के वतानुकुलित कक्ष में उनका एक दिन का वेतन काटा गया।

और आंख कान ओपीडी में चक्षु सहायक राजकिशोर राम के सहारे काम चल रहा था यहां पता चला कि खुद डा.वैदेही कुमारी अवकाश पर हैं वहीं डा.नीतू कुमारी व ईएनटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. जय प्रकाश अनुपस्थित थे तो इनका वेतन बंद किया गया है. इसके अलावा भी कई मेडिकल स्टाफ के वेतन और रोक लगाई गई।

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा

कोर्ट को राज्य सरकार की ओर कुछ बताया गया कि गलत तरीके से बने मकानों को तोड़े जाने की नीति जारी रहेगी।

पिछली सुनवाई में जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करते हुए जानना चाहा कि बदली राज्य सरकार की इस सम्बन्ध में क्या नीति है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस सम्बन्ध में हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

कोर्ट ने राज्य सरकार को बिहार राज्य आवास बोर्ड के दोषी अधिकारियों और जिम्मेवार पुलिस वाले के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा।कोर्ट ने कहा कि इनके रहते इस क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन कर मकान बना लिए गए।इस सम्बन्ध में हलफनामा दायर कर कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया।

इससे पहले की सुनवाई में बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बहस की थी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी मकान बने है,उनका निर्माण वैध ढंग से नहीं किया गया है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि आवास बोर्ड ने जो भी नियमों के उल्लंघन मकान बने है,उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया,लेकिन वे नहीं आवास बोर्ड के समक्ष नहीं आए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आज कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष बहस किया।उन्होंने कहा कि राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में हटाने की कार्रवाई सही नहीं थी।हटाने के पूर्व संचार माध्यमों में उन्हें नोटिस दे कर जानकारी देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि या तो उन्हें उचित
दिया जाए या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 1सितम्बर,2022 को की जाएगी।

इससे पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया था कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता है।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के गाय घाट स्थित आफ्टर केअर होम की घटना के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि आफ्टर केयर की अधीक्षिका को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अनुसंधान को डी एस पी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी से कराने का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट भी तलब किया था।

कोर्ट का यह भी कहना था इस कि बिहार स्टेट लिगल सर्विसेज ऑथोरिटी, यदि पीड़िता को जरूरत हो ,तो जो मदद हो सके पीड़िता को उपलब्ध करवाए। कोर्ट ने राज्य के समाज कल्याण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अपने अपने हलफनामा को रिकॉर्ड पर लाने को भी कहा था, जिसमें पीड़िता द्वारा 4 फरवरी, 2022 का बयान भी शामिल हो।

राज्य सरकार के महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि दोनों पीडितों की ओर से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।पीड़िता की संबंधित अधिकारियों के समक्ष जांच भी की गई।

महाधिवक्ता ने पीड़िता द्वारा दिये गए बयान के उद्देश्य पर संदेह भी जताया था। उनका कहना था कि पीड़िता ने केअर होम को वर्ष 2021 के अगस्त महीने में ही छोड़ दिया था, लेकिन वह पहली बार जनवरी, 2022 में आरोप लगा रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पीड़िता की अधिवक्ता मीनू कुमारी ने कोर्ट को बताया था कि कोर्ट ने महिला विकास मंच द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को भी सुनवाई हेतु स्वीकार कर लिया है। हाई कोर्ट इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करते रहा है।

हाई कोर्ट ने इस याचिका को पटना हाई कोर्ट जुवेनाइल जस्टिस मोनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर रजिस्टर्ड किया है। कमेटी में जस्टिस आशुतोष कुमार चेयरमैन हैं, जबकि जस्टिस अंजनी5 कुमार शरण और जस्टिस नवनीत कुमार पांडेय इसके सदस्य हैं।

कमेटी ने इस मामले में 31 जनवरी को अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है। केअर होम में 260 से भी ज्यादा महिलाएं वास करती हैं।इस मामलें आगे सुनवाई की चार सप्ताह बाद की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने शादी समेत अन्य समारोहों में राज्य भर में किये जाने वाले हर्ष फायरिंग के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस जनहित याचिकाएं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा है कि कितने केसों में अनुसंधान पूरा किया गया है। राजीव रंजन सिंह ने जनहित याचिका दायर की है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि हर्ष फायरिंग में कई निर्दोष लोगों घायल हो जाते हैं और कितने की तो जान भी चली जाती है।इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सख्त ढंग की जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले में एक सख्त गाइडलाइंस जारी की जानी चाहिए। जनहित याचिका में राज्य के मुख्य सचिव व डी जी पी समेत कई अन्य को पार्टी बनाया गया है।

इस मामले पर अगली सुनवाई अब आगामी 27 सितम्बर, 2022 को की जाएगी।