भारत के विभिन्न हिस्सों में 3 से 7 मार्च के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे होली के रंग में भंग पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, 1 मार्च को असम और मेघालय, सिक्किम, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 1 से 3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मध्य भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। 4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में और 4 से 7 मार्च के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और उमस भरे हालात रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Be First to Comment