Press "Enter" to skip to content

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन: 7.08 करोड़ वोटर को 3 श्रेणियों में बांटा गया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि वोटर लिस्ट फेज वाईज जारी होंगे। उनका कहना है कि बांकुड़ा जैसे कुछ जिलों में मतदाता सूची की ‘हार्ड कॉपी’ उपलब्ध करा दी गयी है।

वोटर लिस्ट के प्रकाशन से 7.08 करोड़ मतदाताओं को ‘स्वीकृत’, ‘हटाये गये’ या ‘विचाराधीन’ के रूप में वर्गीकृत किया जायेगा। विचाराधीन की श्रेणी में वैसे वोटर्स को रखा गया है, जिनके नामों की न्यायिक अधिकारियों द्वारा वर्तमान में जांच की जा रही है। सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होने के बाद पता चलेगा कि किन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं और किनके नाम हटाये गये हैं।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 को मतदाताओं के बीच जनगणना प्रपत्रों के वितरण के साथ शुरू हुई थी। निर्वाचन आयोग को राजनीतिक उथल-पुथल, दस्तावेज सत्यापन नियमों में संशोधन और कानूनी चुनौतियों के बीच इस प्रक्रिया को अस्थायी रूप से पूरा करने और अंतिम लेकिन अपूर्ण सूची प्रकाशित करने में 116 दिन लगे।

मसौदा मतदाता सूची यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी। इसके अनुसार, मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गयी। मसौदा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को इस आधार पर गणना प्रपत्र वितरित किये गये थे कि उनके नाम अगस्त 2025 तक राज्य की मतदाता सूची में शामिल हैं। 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मृत्यु, प्रवास, नाम दोहराव या पता नहीं मिलने के कारण हटा दिये गये हैं।

अब जो वोटर लिस्ट जारी हुए हैं, उसमें मतदाताओं की संख्या घटकर 7.04 करोड़ रह गयी है। इनमें 3,60,22,642 पुरुष, 3,44,35,260 महिला और 1,382 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मुख्य निर्वचान अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि फॉर्म 6 और फॉर्म 6ए भरकर 1,82,036 लोग वोटर बने हैं। 89,445 पुरुष और 92,583 महिलाओं के साथ-साथ 8 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदाता सूची में शामिल हुए हैं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »
More from पश्चिम बंगालMore posts in पश्चिम बंगाल »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *