Press "Enter" to skip to content

बिहार में महिला रोजगार योजना की जांच शुरू: 1.81 करोड़ महिलाओं ने 10 हजार रुपये का किया क्या?

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.81 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिए हैं। अब सरकार ने यह जानने के लिए जांच शुरू की है कि इन महिलाओं ने इस राशि से क्या किया है। ग्रामीण विकास विभाग की जीविका ने जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं ने 10 हजार रुपये से गांवों में किराने की छोटी दुकानें खोली हैं, बकरी पालन शुरू किया है, और सिलाई मशीन लेकर सिलाई और बुनाई का काम कर रही हैं। जीविका के अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं ने रोजगार शुरू नहीं किया है, उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। राशि लेकर रोजगार शुरू नहीं करने वाली महिलाओं को आगे की किस्त पाने में बाधा होगी।

दूसरे चरण में महिलाओं को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें 5 हजार रुपये अपनी ओर से जोड़कर रोजगार शुरू करना होगा। तीसरे चरण में सरकार की ओर से 40 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिसमें महिलाओं को 10 हजार रुपये स्वयं निवेश करना होगा। चौथे चरण में 80 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिसमें महिलाओं को 20 हजार रुपये अपनी ओर से लगाने होंगे। अंतिम चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग मद में 60 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »