Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

रक्षा मंत्रालय के उपक्रमों और सुरक्षा बलों में अग्निवीरों के लिए 10 फीसद आरक्षण बड़ी पहल – सुशील कुमार मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्ससभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के सभी 16 उपकर्मोंं, इंडियन कोस्ट गार्ड, केंद्रीय सुरक्षा बलों और असम रायफल्स में अग्निवीरों को लिए 10 फीसद आरक्षण देने की बड़ी घोषणा कर केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं का भरोसा जीतने की गंभीर पहल की।

  • आरक्षण, उम्र सीमा में छूट और विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता देने से काफी हद तक दूर होगी अग्निवीरों की शिकायतें।
  • छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ

श्री सुशील मोदी ने कहा कि अग्निवीरों को जो आरक्षण मिलेगा, वह पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण के अतिरिक्त होगा। अग्निपथ योजना के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में 2, 3 और 5 वर्ष तक की छूट देने का निर्णय भी किया जा चुका है।

SushilKumarModi

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण और प्राथमिकता संबंधी जो घोषणाएं कीं, उससे शिकायतें काफी हद तक दूर हुईं।

श्री मोदी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों में 70 हजार से अधिक पद खाली हैं और सेना अग्निवीरों की भर्ती जल्द शुरू करने वाली है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संयम से काम लें और सामने आये अवसर का लाभ उठाने के लिए भर्ती प्रक्रिया में पूरे मनोयोग से शामिल हों।

बिहारी देश की रक्षा के लिए याद किये जाते हैं

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार में जारी हिंसा को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहां है कि बिहार में पांच दिनों से जो चल रहा है उसके पीछे बिहार के विरोधी दल शामिल है और एक खास एजेंडा के तहत बिहार को तबाह किया जा रहा है।

बिहार में जो भी हो रहा है वह एक सुनियोजित रूप से साजिश का हिस्सा है वही इस दौरान प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं है। उपद्रवी एक रणनीति के तहत बीजेपी के पार्टी दफ्तर और नेता को टारगेट कर रहा है छात्रों को लगता है कि उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तो उन्हें हम लोगों से बात करनी चाहिए ।

हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से ना तो उनके सहयोगी जदयू और हम पार्टी इत्तेफाक रखते हैं बात विपक्ष की करे तो पहले से ही इस योजना को लेकर बीजेपी पर हमलावर है । वही बिहार के कई पूर्व सैनिकों ने संजय जायसवाल के इस बयान को बिहार के शहीद सैनिक के प्रति अपमान बताया है और मांग किया है कि सरकार आक्रोशित छात्रों से बात करे क्यों कि जिन इलाकों में हिंसा हो रही है ये वही इलाका है जिन इलाकों से सबसे अधिक युवा भारतीय फौज में है साथ ही इन इलाकों के युवा फौज में जाने को लेकर होश सम्भालते ही तैयारी शुरु कर देते हैं ।

देश को जब भी जरूरत पड़ी बिहारी सबसे आगे रहा है

कारगिल युद्ध में बिहार के 16 सैनिक शहीद हुए थे । वही हाल ही में लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ जो हिंसक झड़प हुई थी उसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए। इनमें से 5 जवान बिहार के थे, जिसमें से 4 सिपाही और एक हवलदार थे।

आज जिस मसौढ़ी में सबसे ज्यादा बवाल हुआ है वो वही मसौढ़ी है जहां सेना के शहादत की लम्बी फेहरिस्त रही है ऐसा एक भी गांव नहीं है जिस घर में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स का जवान ना हो हाल ही में गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प में शहीद हुए जवान इसी इलाके के तारानगर सिकरिया गांव के सुनील कुमार थे जो चीनी सैनिक से लड़ते हुए शहीद हो गये थे ।याद है पुलवामा की घटना उस घटना में भी तारेगना मठ निवासी सीआरपीएफ के हवलदार संजय कुमार सिन्हा शहीद हो गये थे इसी तरह कारगिल युद्ध में शहीद हुए नायक गणेश प्रसाद यादव इसी इलाके से थे ।

इसी तरह बक्सर,आरा ,नवादा .समस्तीपुर,सहरसा,मधेपुर,वैशाली छपरा ,सिवान सहित जिन जिलों में सबसे अधिक हिंसा हुई है उन जिलों में देश के लिए शहीद हुए जवानों में कई नाम दर्ज है। कारगिल युद्ध में बिहार के जो 16 जवान शहीद हुए थे वे सभी इन्हीं उपद्रव ग्रस्त इलाके से आते है और आज भी इन इलाकों का युवा होश संभालते ही सेना बनने के लिए दौर शुरु कर देता है ।

कारगिल में शहीद बिहारी जवान मेजर चन्द्र भूषण द्विवेदी (शिवहर), नायक गणेश प्रसाद यादव (पटना), नायक विशुनी राय (सारण) नायक नीरज कुमार (लखीसराय),नायक सुनील कुमार (मुजफ्फरपुर),लांस नायक विद्यानंद सिंह (आरा)लांस नायक राम वचन राय (वैशाली), हवलदार रतन कुमार सिंह (भागलपुर),अरविंद कुमार पाण्डेय (पूर्वी चम्पारण),प्रमोद कुमार (मुजफ्फरपुर),शिव शंकर गुप्ता (औरंगाबाद),हरदेव प्रसाद सिंह (नालंदा)एम्बू सिंह (सीवान),रमन कुमार झा (सहरसा) हरिकृष्ण राम (सीवान), प्रभाकर कुमार सिंह (भागलपुर)

गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ जो हिंसक झड़प में शहीद हुए जवान कुंदन कुमार सहरसा, अमन कुमार समस्तीपुर, चंदन यादव भोजपुर,कुंदन ओझा भोजपुर जय किशोर सिंह वैशाली और सुनील कुमार पटना से थे। कल सुबह मोहिउद्दीननगर में जहां ट्रेनों में आग लगायी गयी थी अमन कुमार सिंह उसी स्टेशन से बॉर्डर पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते थे।

हाल ही में लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई थी. इस सड़क हादसे में सात जान शहीद हो गए थे. इसमें पटना के पालीगंज के रहने वाले लाल रामानुज प्रसाद (Ladakh Accident Ramanuj Yadav Martyred) भी शामिल थे।

पुलवामा हमले में बिहार के दो जवान शहीद हुए थे रतन कुमार ठाकुर कहलगांव भागलपुर के रहने वाला था और पटना मसौढ़ी का संजय कुमार सिन्हा थे । बक्सर के विक्रम सिंह की शहादत को कौन भूल सकता है ऐसे में अग्निवीर को लेकर बिहार में जारी हिंसा को जाति और राजनीति के चश्मे से ना देखे बिहार ने देश की सरहद की हिफाजत में बहुत कुछ खोया है और ये जो हिंसा पर उतारु जो युवा है उसमें बहुत सारे ऐसे हैं जिनमें देश के लिए लड़ने और शहीद होने का जजवा है ।ऐसे में इस हिंसा को एक खास जाति ,राजनीति और उपद्रवी तत्वों से जोड़ कर देखना सत्य से मुंह चुड़ाने जैसा होगा।

जहानाबाद के भेवड़ गांव में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई

बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहां कड़ौना ओपी क्षेत्र के भेवड़ गांव में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल 15 जून को शाम 3:00 बजे के बाद बच्चा अपनी मां के साथ निकला था उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था।

परिजनों ने इसको लेकर थाने में शिकायत भी की थी आज सुबह गांव के पास स्थित एक आहार से बच्चे का शव बरामद किया गया । जिसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए सूचना के बाद कड़ौना ओपी पुलिस के साथी एसडीपीओ अशोक पांडे खुद घटनास्थल पर पहुंचे।

लेकिन आक्रोशित लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा था सूत्रों की माने तो गुस्साए लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

हत्या या आत्महत्या को लेकर पूछे गए सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

अग्निपथ को लेकर आज चौथे दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी

अग्निपथ को लेकर आज चौथे दिन भी पूरे देश में हंगामा जारी है वही बिहार में सुबह से ही छात्र अपने अंदाज में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली से खबर ये आ रही है की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तमाम सीनियर अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया है और उनसे अग्निपथ योजना को लेकर उत्पन्न हालात पर चर्चा कर रहे हैं ।वही मीडिया इस मसले को ऐसे दिखा रहा है कि यह समस्या सिर्फ बिहार का है जबकि इसको लेकर पूरे देश में हंगामा हो रहा है । 

BJP office

1—मोदी से देश की जनता लड़ रही है                                

2014 में जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से मोदी ने देश,जनता और संविधान की विरुद्ध जितने भी फैसले लिए हैं उस फैसले साथ लोकतंत्र का स्तम्भ कहे जाने वाला मीडिया ,न्यायपालिका और ब्यूरोक्रेसी पूरी तौर पर मोदी के फैसला के साथ खड़ा रहा है वही इस देश में मोदी के साथ साथ जो एक नया वर्ग पैदा लिया है जिसे हम लोग गोबर वीर कहते हैं ये वीर ऐसा है जो मोदी फैसला लिए नहीं कि उनके फैसले के पक्ष में पहले राजा के दरबार में जो भाट रहा करता था उसी भाट के तरीके से गुन गुन करना शुरू कर देता है।विपंक्ष का हाल यह है कि वो अभी भी इसी उम्मीद में बैठा है कि जनता तस्तरी लाकर उसे सत्ता दे दे।               

इतनी प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद इस देश की जनता में आज भी इतनी ताकत बची हुई है जिसके सहारे मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री को नोटबंदी,जीएसटी ,सीसीए एनआरसी और किसान बिल जैसे नीतिगत फैसलों में सुधार लाने को मजबूर किया है जिसके अच्छाई को लेकर मीडिया ,ब्यूरोक्रेसी और गोबर वीर 24 घंटे स्तुतिगान  कर रह थे ।

2—अग्निवीर योजना में भी सुधार का सिलसिला शुरु हो गया है         

मोदी के आठ वर्षो के शासनकाल पर गौर करिएगा तो यह महसूस होगा कि नीतिगत फैसले ऐसे लेते हैं जैसे कोई इभेन्ट हो ।कोई चर्चा नहीं कोई विचार नहीं बस अचानक घोषणा कर देना है नोटबंदी से शुरू करिए और अग्निवीर तक पहुंच जाइए ,घोषणा पहले हुआ और जैसे ही हंगामा हुआ सरकार निर्णय में बदलाव लाना शुरु कर दिया ये सरकार के कामकाज का तरीका नहीं है क्यों कि किसी भी नीतिगत निर्णय लेने से पहले सरकार को संसद या फिर संसदीय कार्य समिति है जिसमें चर्चा करनी चाहिए इससे बहुत सारी बाते पब्लिक डोमेन आनी शुरु हो जाती है लेकिन मोदी को इस लोकतांत्रिक तरीके पर भरोसा ही नहीं है और यही समस्या है जिसके कारण मोदी को कई फैसले वापस लेना पड़ा है ।योजना की घोषणा के बाद से अभी तक दो सुधार हो चुके हैं और जिस तरीके से देश की राज्य सरकार मोदी के इस फैसले पर सवाल खड़े करने लगे हैं इससे लग रहा है कि आने वाले समय में कई और सुधार हो सकते हैं ।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अभी भी भारत सरकार के नौकरी में 10 प्रतिशत सेना को आरक्षण है लेकिन 2014 के बाद केन्द्र सरकार जिस तरीके से लगातार वैकेंसी में कभी कर रहा है ऐसे में पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ कहा मिल रहा है, लाखों सैनिक अभी बेरोजगार है जो पेंशन के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर है वही नौकरी को लेकर सरकार की जो नीति है उसमें आने वाले समय में सरकारी नौकरी पुलिस और अर्धसैनिक बल को छोड़ दे तो अधिकांश सेक्टर का तो निजीकरण होने जा रहा है ऐसे में जो कहां जा रहा है कि  पूर्व सैनिकों को नौकरी मिलेगा वो कहां सम्भव है बात निजी सेक्टर की करे तो सेना को ऐसा क्या पढ़ाया जाएगा जिनके सहारे वो निजी सेक्टर में नौकरी लेने में कामयाब हो सकते हैं वहां तो और भी प्रतियोगिता है मोदी भक्त एक पूर्व सैनिक के शब्दों में कहे तो यह फैसला देशद्रोह के समान है ।

3—अग्निवीर सिर्फ बिहार का मसला नहीं है

पूरा देश का यूथ इस फैसले के खिलाफ है ये बात सही है कि अग्निवीर के खिलाफ सबसे उग्र प्रतिक्रिया बिहार से ही शुरु हुआ है और आज भी जारी है लेकिन इस योजना के खिलाफ सिर्फ बिहार के ही बच्चे हैं ऐसा कतई नहीं है ,यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है वहां के बच्चे सबसे अधिक सेना में, हां विरोध का तरीका अलग अलग है जरूर है ।

जहानाबाद के टेहटा में अग्नीपथ योजना को लेकर बंद के दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया

थाने के सामने खड़ी बस और ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही एसपी और डीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन उसके बाद शहर के अलग-अलग दो तीन जगह पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी की घटना के बाद शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाजार और घरों से ढूंढ ढूंढ कर पुलिस ने लोगों को निकाला।

अभी जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार लगभग 25 लोगों को पत्थरबाजी के आरोप में और आगजनी की घटना के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसपी और डीएम दोनों घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

बिहार बंद को देखते हुए राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू

अग्निपथ योजना का विरोध और बिहार बंद को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 144 धारा लागू कर दी गई है। और किसी भी तरीके के धरना प्रदर्शन जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । सरकार ने हिंसक वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है ।

पटना के साथ-साथ 9 जिलों में अर्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात की गई है जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेष पुलिस बल के साथ बीएमपी के जवान को तैनात किया है और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देर रात गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है। इस संबंध में सभी जिला अधिकारी एसपी एसएसपी को पूरी सख्ती बरतने और कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार के हिंसाग्रस्त इलाको का इटरनेट सेवा बंद कर दिया गया

जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर का तूफानी दौरा जारी; जहानाबाद में युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ किया संवाद

प्रशांत किशोर जन सुराज की सोच को लेकर बिहार के अलग अलग जिलों में जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वे जहानाबाद पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले पटना जिले के धनरुआ में युवाओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके बाद जहानाबाद में अलग अलग कई कार्यक्रमों में उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं और युवाओं से जन सुराज की सोच को लेकर संवाद किया और लोगों के सभी सवालों के जवाब दिए।

जन सुराज का अगर कोई दल बनेगा तो, वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के विचार को रेखांकित करते हुए बताया कि जन सुराज के माध्यम से वह लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, “उद्देश्य है बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना। सत्ता परिवर्तन हमारा मकसद नहीं है। अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है तो वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा, प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा। सब मिलकर अगर तय करेंगे तो दल बनाया जाएगा। मैं अभी लोगों से बात करने, उनकी समस्याओं को समझने में अपना पूरा वक्त लगा रहा हूं।”

बिहार को विकसित बनाना है तो यहां के लोगों को साथ मिलकर प्रयास करना होगा
बिहार की बदहाली पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग विकास का दावा कर रहे हैं अगर उनको सच मान भी लिया जाए तो भी देश में सबसे ज्यादा अशिक्षित लोग, बेरोजगार लोग, गरीब लोग बिहार में रहते हैं। बिहार के विकास के लिए सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में अगर बिहार को खड़ा करना है तो बिहार के लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा।

समाज में रहेंगे, समाज को समझने का प्रयास करेंगे
प्रशांत किशोर ने कहा की वह 2 अक्तूबर से पाश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से वो बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उनसे समझेंगे कि कैसे बिहार को बेहतर बनाया जा सकता है। पदयात्रा में जब तक पूरा बिहार पैदल न चल लें तब तक वापस पटना नहीं जाएंगे, समाज में रहेंगे, समाज को समझने का प्रयास करेंगे। इसका एक ही मकसद है कि समाज को मथ कर सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाना।

प्रशांत किशोर की अपील – हिंसा नहीं करें आंदोलनकारी छात्र
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारी युवाओं से प्रशांत किशोर ने अपील करते हुए कहा कि अगर आंदोलन को सफल बनाना है तो विरोध प्रदर्शन का अहिंसात्मक तरीका अपनाएं और मजबूती से अपनी बात रखें।

संजय जायसवाल के आवास पर भीड़ ने बोला हमला, जमकर किया तोड़फोड़

बेतिया। अस्पताल रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास को बनाया गया निशाना जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।मौके पर एसपी पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया गया है।

वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि मेरे घर को उड़ाने की साजिश थी,और पेट्रोल डीजल फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया गया है ।

हमले के वक्त घर मे ही मौजूद थे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल वही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल कहा कि जैसी कार्रवाई होनी चाहिए वैसी कार्रवाई प्रशासन ने नहीं कि है

जवानों के लिए मेडिकल कैंप अयोजित, फ्री में कराया गया इलाज

जहानाबाद । जहानाबाद समादेष्टा -सह- जिला अग्निशाम कार्यालय, जहानाबाद में गृहरक्षकों, अग्निशमन कर्मी तथा उनके परिवार के लिए चिकित्सीय जाँच शिविर मेडरिक हाॅस्पीटल कनौदी के सौजन्य से आयोजित किया गया।

जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, जहानाबाद द्वारा बताया गया कि इस चिकित्सीय जाँच शिविर में बहुत सारे गृहरक्षक एवं उनके परिवार, अग्निशमन के कर्मियों द्वारा अपना स्वास्थ्य जाँच कराकर चिकित्सीय लाभ लिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी श्री प्रभा कुमारी मौजूद रहीं।

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 20 जगहों से ज्यादा जगहों पर ट्रेनों को रोका गया है, 79 ट्रेन रद्द किया गया, 40 ट्रेन शार्ट टर्मिनेट किया गया

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी जानकारी. 3 ट्रेनों का समय बदला गया. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 124 ट्रेनों को नियंत्रित किया गया भारत की सुरक्षा में आरपीएफ जीआरपी के अलावा स्थानीय प्रशासन को भी लगाया गया.

आज आरक्षित या अनारक्षित दोनों ट्रेनों के टिकट कैंसिलेशन का कोई चार्ज नहीं कटेगा..

यात्रियों के लिए ट्रेनों में भोजन पानी की व्यवस्था की गई है.

हंगामा खत्म होने पर लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

रेलवे से संबंधित सूचनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार प्रत्येक आधे घंटे पर बुलेटिन के माध्यम से अपडेट भी किया जा रहा है..

इसके अलावा अलग अलग स्टेशनों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है

trainfire

बेकाबू हुआ बिहार

जिसका डर था वही हुआ अग्निपथ को लेकर जारी आंदोलन बिहार के 30 जिला मुख्यालय होते हुए अब छोटे छोटे कस्बों में पहुंच गया है ।सुबह के 11 बजे तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार बिहार में अभी तक छह जगहों पर ट्रेनों में आग लगने की घटना घट चुकी है रेलवे प्रशासन के अनुसार बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर सुबह चार बजे से ही 50 से अधिक ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी है ।पटना -मुगलसराय,समस्तीपुर -गोरखपुर और बरौनी हाजीपुर रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह के प्रभावित है वही एक दर्जन से अधिक एनएच पर सुबह से ही छात्र डटे हुए हैं वही इस बीच पुलिस मुख्यालय ने हालात को देखते हुए पूरे बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

आज सुबह से जहां अभी तक सबसे अधिक हिंसा हुई है वो वह इलाका है जहां बिहार से सबसे अधिक बच्चे सेना में जाते हैं मोहिउद्दीन नगर जहां हर घर में कोई ना कोई सेना में जरूर है वहां आज सुबह सुबह सेना की तैयारी कर रहे छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दिया ऐसा ही कुछ आरा के कुल्हड़िया ,लखीसराय, सुपौल और बेतिया में भी देखने को मिला है ।

इस बीच पटना स्थित बीजेपी दफ्तर सहित राज्य के तमाम जिले में स्थित बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया ।

1—आरा —आक्रोशित सैन्य अभ्यर्थियो ने कुल्हड़िया में पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दिया है जिस वजह से सासाराम पैसेंजर ट्रेन की 2 बोगी जलकर राख हो गया है ।

2—समस्तीपुर — बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई आग । दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन । ट्रेन की चार बोगी जलकर खाक उपद्रवियों ने ट्रेन में जमकर की तोड़फोड़ और लूटपाट । समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी के पास की घटना।

3—समस्तीपुर— जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रों ने लगाई आग । ट्रेन की दो बोगी जलकर खाक ।अग्निपथ योजना को लेकर कल से जारी है छात्रों का प्रदर्शन । हाजीपुर बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीन नगर स्टेशन की घटना ।

4—आरा—-दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी हजारों की संख्या में जुटे युवाओं ने मुगलसराय पटना रेल खंड के बिहिया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को किया जाम कर रहे हैं प्रदर्शन रेल परिचालन बाधित

5—-वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है।

6—नालंदा में रेलवे ट्रैक पर आग लगाई, हाईवे जाम
नालंदा में भी प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने ट्रैक को जाम किया। NH- 20 पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

7—-बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर आगजनी
बेगूसराय के लखमीनिया स्टेशन पर अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर की आगजनी कर रहे हैं। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी जारी है।

8—औरंगाबाद में NH-2 के जसोईया मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

9—बक्सर – आज तीसरे दिन भी सुबह 5 बजे से दिल्ली पटना कोलकाता रेलवे ट्रैक को छात्रों ने किया जाम , अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोका , डुमरांव स्टेशन के पास हजारो युवा सुबह 5 बजे से ही जुट कर रेलवे ट्रैक पर कर रहे है नारेबाजी ।

10–औरंगाबाद–युवा अभ्यर्थियों ने जाखिम के समीप रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को किया जाम जिससे लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण गाड़ियां खड़ी रही।सबसे बड़ी घटना दाउदनगर में घटी जहां प्रदर्शनकारियों ने भखरुआ मोड़ को जमकर जमकर आगजनी की और दाउदनगर हसपुरा पथ स्थित एक निजी स्कूल को अपना निशाना बनाया है ।

11—बेतिया छात्रों ने बेतिया रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़ फोड़ कर दिया है लगभग 3 घंटे रणभूमि बना है बेतिया रेलवे स्टेशन

12—समस्तीपुर —छात्रों का हंगामा जारी कई पुलिस वाहन को बनाया निशाना दोनों तरफ से जमकर चला रोड़ा पत्थर एसपी ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग

13—लखीसराय — सेना में अग्निपथ योजना का लखीसराय में भारी विरोध
विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में लगायी आग

14—-अरवल: अग्नीपथ योजना को लेकर छात्रों का आक्रोश प्रदर्शन

NH-139 को कई जगह पर किया जाम

जाम से कई जगह पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार
15—नवादा में बवाल जारी ।
नवादा में तीसरा दिन भी छात्रों का बवाल जारी है. जिले के हिसुआ के विश्व शांति चौक पर आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर की आगजनी और तोड़फोड़ जमकर बबाल काटा। उग्र छात्र तिलैया जंक्शन पहुंच कर रेलवे ट्रैक को किया जाम

16—सुपौल – आक्रोशित युवाओं ने अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन, ट्रेन में लगाई आग।
सुपौल सदर बाजार में आज युवाओं ने अग्निपथ का विरोध करते हुए सड़क जाम और प्रदर्शन किया, इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने ट्रेन में भी आग लगा दिया।

यह मामला सदर बाजार के लोहिया नगर चौक ढाला के समीप का है जहां आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर बबाल काटा, इस दौरान ट्रेन को रोककर उसमे आग भी लगा दिया।

17–सासाराम –छात्रों ने पुरानी जीटी रोड पर जमकर तोड़फोड़ किया है। कई वाहनों का शीशा तोड़ दिया है इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है ।

18—बाढ़ ।बख्तियारपुर के बाईपास रोड में छात्रों ने सेना के अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने इस योजना को अ लोकतांत्रिक बताते हुए वापस लेने की मांग की है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है ।छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

19—लखीसराय–छात्रों का उपद्रव जारी विक्रमशिला के बाद छात्रों ने जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में भी लगाई आग
लखीसराय में दो ट्रेनों में लगाई आग पुलिस और छात्रों में हिंसक झड़प जारी कई पुलिस वाले हुए घायल
स्थिति हुआ बेकाबू।

20—बेतिया– प्रदर्शनकारियों छात्रों ने स्टेशन पर तोड़-फोड़ करने के बाद ट्रेन में लगायी आग पूरे स्टेशन परिसर में मचा कोहराम।

21—खगड़िया –छात्रों कोसी एक्सप्रेस को रोका,रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित….
NH-31 पर टायर जलाकर कर रहे हैं प्रदर्शन,वाहनों की लगी लंबी लाइन….
मानसी -सहरसा और मानसी कटिहार- रेलखंड हुआ बाधित..
मानसी थाना इलाके में हो रहा प्रदर्शन.

बिहार सरकार भी अग्निवीरों को भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा करे- सुशील मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए।

  • भाजपा विधायकों पर हमले और कार्यालयों में आगजनी- तोड़फोड़ करना निंदनीय
  • युवा किसी के बहकावे में आकर राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान न पहुँचायें

श्री सुशील मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध आगजनी और राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी कार्रवाई में शामिल न हों।

Sushil Modi

श्री मोदी ने छपरा के भाजपा विधायक डाक्टर सीएन गुप्ता के घर पर हमला, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाने, नवादा के भाजपा कार्यालय में आगजनी और मधुबनी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें….

बिहार में जिन 17 जिलों में अग्निपथ योजना पर हंगामा हुआ है वो वही जिले हैं जहां से भारतीय सेना में सबसे ज्यादा युवा भर्ती होते हैं

आज बिहार के जिन 17 जिलों में अग्निपथ योजना को लेकर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ है वो वही जिले हैं जहां से भारतीय सेना में सबसे ज्यादा युवा भर्ती होते हैं हंगामा को लेकर जब इन युवा से बातचीत की गई तो पता चला कि मामला सिर्फ अग्निपथ योजना ही नहीं है पूर्व में चयनित छात्रों का क्या होगा या फिर जिनका उम्र 21 वर्ष से ज्यादा हो गया है उसको मौका मिलेगा की नहीं ।

बिहार-के-17-जिलों-में-फैला-अग्निपथ-का-अग्नि

1—सेना में चयनित छात्रों का क्या होगा
आन्दोलन कर रहे हजारों ऐसे छात्र हैं जिनका सेना में चयन हो गया है और अब सिर्फ मेडिकल बचा हुआ है ऐसे चयनित छात्रों की बहाली होगी की नहीं इसको लेकर सैन्य अधिकारी मौन है मुजफ्फरपुर ,आरा ,बक्सर में जो हंगामा हुआ है उस हंगामे में ऐसे छात्रों की भी संख्या है ।

2—जिन छात्रों का 21 वर्ष से ज्यादा हो गया उसका क्या होगा
आन्दोलन कर रहे छात्रों में ऐसे छात्र भी हैं जिनका उम्र 21.6 वर्ष से ज्यादा हो गया है उनका कहना है कि सेना पूर्व में जो बहाली करती थी उसमें 28 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित था वो बहाली अब होगी की नहीं अगर नहीं होगी तो हम लोग जो चार वर्ष, पांच वर्ष से मेहनत कर रहे हैं उसका क्या होगा ।

छात्रों का कहना है कि ऐसा कभी हुआ है की परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते ही उसी सत्र से लागू कर दिया गया हो ,ऐसा कभी नहीं हुआ है परीक्षा में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो घोषणा के दो से तीन वर्ष बाद उसको लागू किया जाता है ताकि वर्तमान में जो छात्र तैयारी कर रहा है उसको नुकसान ना हो लेकिन यहां तो घोषणा के साथ ही लागू कर दिया गया जो सही नहीं है ।

3– खेत खाए गदहा मार खाये जोलहा
बिहार सरकार भी अग्निवीरों को भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा करे–सुशील मोदी
पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए।

4- आन्दोलनकारियों के निशाने पर है बीजेपी

भाजपा विधायकों पर हमले और कार्यालयों में आगजनी- तोड़फोड़ करना निंदनीय–- सुशील कुमार मोदी
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध आगजनी और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी कार्रवाई में शामिल न हों।

श्री मोदी ने छपरा के भाजपा विधायक डाक्टर सीएन गुप्ता के घर पर हमला, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाने, नवादा के भाजपा कार्यालय में आगजनी और मधुबनी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

किसी भी तरह की हिंसा को जायज नहीं ठहराया जा सकता है लेकिन छात्रों का जो संदेह है उसको दूर करने के लिए सरकार को तुरंत पहल करनी चाहिए ।

यह भी पढ़ें….

बिहार में अग्निपथ पर बवाल 17 जिलों में भड़की आग 6 ट्रेनें फूंकी

अग्निपथ’ के खिलाफ बिहार में बबाल 17 जिलों में भड़की आग, 6 ट्रेनें फूंकी; ‌‌‌BJP ऑफिस और 2 विधायकों पर हुआ हमला, गृह राज्यमंत्री के घर का रास्ता रोका,22 ट्रेन हुई रद्द, जदयू ने पीएम से कहा विचार करिए अग्निपथ योजना पर अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है और मध्य बिहार पूरी तरह ठहर गया है ।

बिहार के 17 जिलों में फैला अग्निपथ का अग्नि

प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में अब तक 5 ट्रेनों को फूंक दिया है। छपरा में 3 ट्रेनों में आग लगा दिया है वही 14ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई है इस दौरान यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। छपरा और नवादा में प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।आरा स्टेशन पर भी तोड़ फोड़ किया है ।

मोतिहारी में गांधीधाम ट्रेन में जमकर तोड़ फोड़ किया गया है । छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण बिहार और बिहार से गुजरने वाली 22 ट्रेने रद्द कर दी गयी है वही 5 ट्रनों का रुट बदल दिया गया है ।वही समस्तीपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने मोरवा प्रखण्ड में हलई में स्थानीय सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों पर हमले भी किए गए हैं। छपरा सदर के बीजेपी विधायक डॉ. सी एन गुप्ता के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। वहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी पर भी हमला हुआ। नवादा में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दिया है

जदयू ने अग्निपथ योजना पर खड़े किये सवाल—बिहार के कई जिलों में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है। जेडीयू के सीनियर नेता ने कहा कि भारत सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को इसपर आम राय के साथ और लोगों से बैठकर भी बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर विरोध हो रहा है तो इसे लेकर प्रदर्शनकारी युवाओं के यूनियन या संगठनों से सरकार को बात करनी चाहिए।

वही जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि पीएम मोदी अग्निपथ योजना पर फिर से विचार करे छात्रों का गुस्सा वैसे ही नहीं है ।

इस बीच केन्द्री मंत्री अश्वानी चौबे ने छात्रों को भरोसा दिया है कि पीएम मोदी आपके साथ है आपके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहींं होगा और इस आन्दोलन को जो हवा दे रहे हैं उसका मनसूबा कभी पूरा नहीं होगा

यह भी पढ़ें….

अग्निपथ के अग्नि में जल उठा बिहार

लाखों छात्र उतरा सड़क पर गोपालगंज, छपरा और कैमूर में ट्रेन में लगायी आग।

नवादा में बीजेपी कार्यालय में लगाया आग , नवादा में ही BJP विधायक पर हुआ जानलेवा हमला।

यह भी पढ़ें….

नवादा में आंदोलनकारी छात्रों के गुस्से का शिकार हुई विधायक, अरुणा देवी की गाड़ी को बनाया निशाना

नवादा में आंदोलनकारी छात्रों के प्रदर्शन का शिकार वारसलीगंज विधायक हो गई।वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब छात्र नवादा शहर के तीन नंबर स्टैंड के समीप अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

जैसे ही रेलवे ट्रैक के समीप वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी पहुंची उसी दौरान छात्रों ने उनके गाड़ी पर हमला बोल दिया जिसमें विधायक के बॉडीगार्ड, ड्राइवर और उनके साथ रहे क्षेत्र के एक कार्यकर्ता को चोट लग गई।

इस दौरान छात्रों ने उनके गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।यही नहीं छात्रों ने उनके गाड़ी में लगे बीजेपी के झंडे को भी उखाड़ फेंक दिया। किसी तरह बॉडी गार्ड और ड्राइवर ने उन्हें उस भीड़ से निकालकर नवादा सर्किट हाउस लाया। जहां उन्होंने पहुंचकर मीडिया को आपबीती बताई।

इस दौरान उन्होंने नवादा एसपी को भी फोन कर मदद मांगी। मगर उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। मौके पर पुलिस जरूर थे मगर उनके तरफ से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल सका।फिलहाल वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी सर्किट हाउस में रुकी है।आपको बताते चले विधायक अपने निजी कार्य से आज नवादा पहुंची थी।

जहानाबाद में अभ्यर्थियों ने की पत्थरबाजी, ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा ठप, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश में जारी है। जहानाबाद में अभी हाल है सुबह छात्र पटना गया के बीच स्थित जहानाबाद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। अप एंड डाउन ट्रैक को बाधित कर दिया, साथ ही काको मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।

लगभग ढाई घंटे तक गया से पटना और पटना से गया की ओर जाने वाली ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रही। आंदोलनकारियों को ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस तभी रणनीति बना ही रही थी कि उनके बीच से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी की घटना शुरू होते ही स्टेशन पर भागदौड़ की स्थिति बन गई लोग इधर-उधर छुपते दिखे। अफरातफरी के बीच कई लोगों को चोटें लगी कुछ पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल भी हुए। पत्थरबाजी शुरू होने के बाद पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। और कुछ ही देर में स्टेशन को खाली करा लिया गया।

ढाई घंटे बाद जहानाबाद से रेलों का परिचालन शुरू हो पाया। इस दौरान एएसपी, एसडीओ, डीएसपी, टाउन थाना, एससी–एसटी थाना, महिला थाना, कड़ौना थाना, आरपीएफ पोस्ट की टीमें मौजूद रही।

बिहार में अग्निपथ को लेकर आज सुबह से दूसरे दिन भी संग्राम जारी है

अग्निपथ को लेकर आज सुबह से ही बिहार में संग्राम जारी है आक्रोशित छात्रों ने भभुआ स्टेशन पर खड़ी इन्टरसिटी एक्सप्रेस में आग लगा दिया है वही आरा स्टेशन में छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ किया है। वही जहानाबाद ,बक्सर ,आरा ,नावादा ,सिवान ,छपरा सहित बिहार के कई हिस्सों से खबर आ रही है कि आक्रोशित छात्र एनएच और रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने कि भी खबर आ रही है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण मध्य बिहार के अधिकांश इलाकों में सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है ।

इस बीच पटना प्रशासन ने बिहार के अलग अलग हिस्सों से तोड़फोड़ की खबर आने के बाद पूरे शहर में अर्लट घोषित कर दिया है कोचिंग और विश्वविधायल वाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा जा रहा है।

1–सीवान– अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र रेल सेवा को भी किया प्रभावित
छात्रों ने जेपी चौक,स्टेशन मोड़ और सिवान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है ।
हाथ में बांस का बल्ला लेकर और जगह जगह आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया जा रहा है ।

2–बक्सर – सेना बहाली नियमों के बदलाव को लेकर भड़के छात्र बक्सर में आज दूसरे दिन भी आंदोलन जारी , बक्सर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर युवा कर रहे है नारेबाजी , ट्रेन रूट को ही आंदोलन स्थल बना विरोध कर रहें है छात्र, बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान समेत स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुँची आक्रोशित छात्रों के सामने प्रशासन ने खड़े किये हाथ पटना मुगलसराय रेल खंड पर रेल सेवा हुआ प्रभावित .बक्सर , चौसा , डुमरांव , रघुनाथपुर स्टेशनों के समीप रेलवे ट्रैक जाम , अप और डाउन लाइन पर दर्जनों ट्रेने है खड़ी

3–छपरा—छात्रों ने कानून को लिया अपने हाथ और आगजनी के कारण पूरे शहर में अफरातफरी दुकान बंद करके भाग रहे हैं दुकानदार सड़क पर छात्र ही छात्र नजर आ रहे हैं ।

4–कैमूर – आक्रोशित छात्रों ने भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को किया जाम प्रशासन छात्रों का गुस्सा देख रेलवे परिसर से बाहर निकले ।

5—आरा —रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर रहे छात्र हुए उग्र रेलवे स्टेशन पर किया जमकर तोड़फोड़ छात्रों का आक्रोश देख स्टेशन से बाहर निकले पुलिस जवान

6—नवादा —छात्रों का बबाल, सेना में बहाली के नए नियम के खिलाफ सड़को पर उतरे छात्र

7—जहानाबाद—रेलवे ट्रेक को छात्रों ने किया जाम स्टेशन परिसर मेंं हंगामा जारी

8—भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ जारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छात्रों ने लगायी आग

9–मुंगेर —सेनाओं में युवाओं की अनुबंध आधारित भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लांच की गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध होना शुरू हो गया है। मुंगेर , बांका और सफियाबाद में युवाओं ने एनएच 80 को जाम कर दिया है ।

लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में हुए पेश

लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में हुए पेश, 2015 चुनाव में दिए गए बयान पर हुआ था आदर्श आचारसंहिता के उलंघन का मामला दर्ज। आचार संहिता के मामले में हुए पेश, बयान दर्ज।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के तेरसिया में 27 सितंबर 2015 को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने बैकवर्ड फॉरवर्ड की लड़ाई की बात कही थी…

तब तत्कालीन सदर सर्किल इंस्पेक्टर ने 29 सितंबर को वीडियो एविडेन्स के आधार पर आचार संहिता का मामला गंगा ब्रिज थाना में दर्ज कराया था..

हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में मामला चलने के बाद 23 अप्रैल को अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के बाद जमानत दी थी..

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ में उतरे अभ्यर्थी, रेल और सड़क को किया जाम

जहानाबाद में बुधवार की सुबह छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखा तो वहीं कई छात्र रेल ट्रैक पर जमे रहे। दरअसल केंद्र सरकार की ओर मंगलवार को घोषित अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

देश में कई जगहों पर युवाओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. इसी सिलसिले में जहानाबाद में भी सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए सरकार द्वारा घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में प्रदर्शन हुआ.

सबसे पहले आक्रोशित युवाओं ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और 1PG ट्रेन को रोक दिया। साथ ही युवाओं ने काको मोड़ के पास एनएच83 हाईवे को जाम कर दिया. इस व्यस्त राजमार्ग को जाम किए जाने से पटना और नालंदा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना को मंजूरी दी थी. योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों को सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल किया जाएगा. ‘अग्निपथ’ मॉडल के तहत चार साल के लिए सेना, वायुसेना और नौसेना में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों की भर्ती की जाएगी. भर्ती के बाद रंगरूटों को छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. युवाओं को सिर्फ चार के लिए भर्ती किए जाने पर आपत्ति है.

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम 20 जून को आयोजित किया जाएगा

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 20 जून को आयोजित किया जाएगा।

20 जून को तृतीय सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में उपस्थित होंगे और लोगों की शिकायत सुनेंगे और उनका ऑन स्पोट निपटारा करेंगे।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिला अधिकारी को निर्देश जारी किया है कि जिन लोगों को भी जनता के दरबार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित किया जाना है उनका संक्रमण टेस्ट कराने के बाद ही उपस्थित किया जाए, कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा।

दिनदहाड़े फौजी के घर से चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद एसपी आवास से लगभग 5 सौमीटर दूर कनौदी में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। कनौद में आर्मी के एक अधिकारी ने कुछ साल पहले ही घर बनाया है। फिलहाल घर में कोई नहीं था उनके रिश्तेदार देखरेख कर रहे थे।

आज दोपहर तक सब ठीक था लेकिन दोपहर बाद जब उनके रिश्तेदार घर पहुंचे तो आवाक रह गए। देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारे सामान अस्त-व्यस्त है। पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया के घर से पैसे कुछ सामान और साथ ही वैसे चेक बुक भी चोरी हुई है जिस पर हस्ताक्षर करके घर में रखा हुआ था।

जानकारी मिलने के बाद खड़ा होना ओपी की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

robbery

बिहार में TET की परीक्षा सातवें चरण की बहाली के बाद ही ली जाएगी

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के खत्म होने की खबरों को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है की बिहार में TET की परीक्षा नहीं होगी, ऐसा नहीं है. बिहार में होने वाले सातवें चरण की शिक्षक बहाली को जल्द पूरा करने के लिए सरकार द्वारा कुछ नया और अस्थायी फैसला लिया गया है।

सातवें चरण की नियुक्ति तक नहीं होगी TET परीक्षा
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया की फिलहाल बिहार में शिक्षकों के सातवें चरण की नियुक्ति तक कोई TET परीक्षा नहीं होगी. सातवें चरण की बहाली होने के बाद ही अब बिहार में फिर से TET की परीक्षा ली जाएगी. वर्तमान में शिक्षक नियुक्ति के लिए CTET या BTET दोनों में से किसी परीक्षा में उतीर्ण होने पर अभ्यर्थी पात्र हो जाते हैं और नियुक्ति हेतु आवेदन दे सकते हैं.

भीषण गर्मी के कारण एक बार फिर कई जिलों में स्कूल बंद; भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला

गया में भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने 18 जून तक स्कूलों को बंद कर दिया है। सासाराम के सभी स्कूलों को 19 जून तक बंद करने के आदेश दिये गए है। कई अन्य जिलों में भी हीट वेब को देखते हुए स्कूल बंद रखने को कहा गया है।

बेगूसराय में ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवार से खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हालांकि शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहे।

फिलहाल विद्यालय का संचालन अभी मॉर्निंग ही रहेगा। जो विद्यालय मीडिल स्कूल से अपग्रेड होकर हाई स्कूल में बदले है वहां 29 जून से स्कूल खुलेंगे।

राज्य में पड़ने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ लगाने को लेकर एक SOP अपनाने हेतु निर्देश देने के लिए एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर की गई

राज्य में पड़ने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ लगाने को लेकर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस ओ पी ) अपनाने हेतु निर्देश देने के लिए एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर की गई है। ये जनहित याचिका आज दायर की गई दो।

याचिकाकर्ता राजीव रंजन सिंह द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है ग्रीन हाइवेज (प्लांटेशन, ट्रांसप्लांटेशन, बीयूटीफिकेशन व मेंटेनेन्स) पॉलिसी- 2015 को लागू करने से इस नीति को व्यवस्थित किया जा सकेगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इससे वातावरण के अनुकूल नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा सकेगा और नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले लोगों को प्राकृतिक छाया और प्रदूषण रहित वातावरण मिलेगा।

इस मामले में याचिकाकर्ता ने सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय के सचिव व राज्य के मुख्य सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों को अभ्यावेदन भी भेजा है, लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।

अपहरण, रेप और हत्या के मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी किया

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में एक पूर्व सैनिक की पुत्री के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को 15 सितंबर तक आयोग में जवाब प्रेषित करने का आदेश दिया है।

मामला यह है कि 19 दिसंबर 2021 की सुबह लगभग 5 बजे साहेबगंज से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना नाबालिग के पिता द्वारा साहेबगंज थाना को तत्काल दिया गया लेकिन थाना स्तर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपितों ने उनकी पुत्री के साथ रेप किया और उसकी नृसंश हत्या करके लाश को फेंक दिया।

लाश बरामद होने के बाद 21 दिसंबर 2021 को अभियुक्तों के विरुद्ध साहेबगंज थाना कांड संख्या – 565/21 दर्ज किया गया। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर जांच करती तो शायद मेरी बेटी आज जिंदा होती।

लंबी है दूरी, ट्रेन में रिजर्वेशन है जरूरी, रात भर काउंटर पर खड़ा रहना मजबूरी

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कॉलेज खुलने वाले हैं वही शादी का मौसम भी लगभग खत्म होने को है, ऐसे में घर आए लोग अब अपने काम पर लौटना चाहते हैं। ऐसे में इन दिनों बिहार से बाहर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की मारामारी है। इसके लिए लोग रात में ही लाइन में लग जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। मजबूरन उन्हें वेटिंग या पेनल्टी भरकर ट्रेन में मुश्किल भरा सफर करना पड़ता है।

जहानाबाद जिले के हज़ारों लोग हैं जिन्हें वापस लौटना है। इसके लिए ट्रेन सस्ता और सुरक्षित ज़रिया है। लेकिन गिनती की कुछ ट्रेन हैं। ट्रेन में टिकट के लिए मारामारी है, रात से ही लग जाते हैं । ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए खिड़की आठ बजे सुबह खुलती है। लेकिन सीजन के दिनों में कुछ मिनट में ही ट्रेनें फुल हो रही है। लोग रात आठ या दस बजे से ही खिड़की की लाइन में लग जाते हैं जिससे दूसरे दिन उनका नंबर आगे रहे। आठ से दस घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।

कुछ लोगों ने बताया कि चार दिन लगातार रात आठ या नौ बजे से लाइन में लगता रहा। हर बार पहला या दूसरा नंबर मिला लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिला। यही हाल तत्काल टिकट को लेकर भी है। लेकिन इन सबके बीच जो अलग नजारा दिखा वह शायद जहानाबाद में ही है। यहां खुद से ही लोगों ने चार्ट बनाकर और बुकिंग काउंटर के बगल में साट दिया है। एक नंबर से शुरु है लोग आते जा रहे हैं और अपना नाम नीचे की ओर लिखते जा रहे हैं।

भले ही टिकट 1–2 लोगों को मिलेगी लेकिन उम्मीद सबको है। आखिर जाना है तो टिकट तो चहिए, नहीं तो इस भीषण गर्मी में परेशानियों का कोई अंत नहीं होने वाला।

reservation rail tickt

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार की सड़कों पर उतरे छात्र

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का बिहार में विरोध शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अग्‍न‍िवीरों के लिए अग्‍न‍िपथ योजना की घोषणा करने के अगले ही दिन यानी आज बिहार के कई शहरों से लगातार विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

अग्निपथ को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

अभ्यर्थियों ने बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम किया तो मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। इसके अलावा आरा में भी जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और GRP ने अभ्यर्थियों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे फिलहाल अपनी मांगों पर अड़े हैं।

मुजफ्फरपुर में लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुजफ्फरपुर में बुधवार को सेना अभ्यर्थियों ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गए। हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सबसे पहले अभ्यर्थी ARO (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस) पर पहुंचे। वहां पर विरोध जताया। कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो अभ्यर्थियों ने माड़ीपुर में आगजनी कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सदर और काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मुजफ्फरपुर में सड़क पर उतरे छात्र

अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया है, लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस दौरान रोड किनारे लगे बोर्ड और होर्डिंग में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सेना के कोई अधिकारी उन लोगों की समस्या नहीं सुनेंगे। हम लोग सड़क से नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें आत्महत्या क्यों न करनी पड़े।

बक्‍सर में 45 मिनट तक जाम रहा रेलवे ट्रैक
बक्सर में सेना बहाली के नए नियम को लेकर उग्र हुए बहाली के दौड़ लगाने वाले छात्रों ने दिल्ली कोलकाता लाइफलाइन रेलवे ट्रैक बक्सर स्टेशन के मालगोदाम को जाम कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल सुरक्षा बल, रेल थाना, नगर थाना समेत बक्सर समेत रेल प्रबन्धक पहुंचे। जहां युवाओं को काफ़ी समझाया। इसके बाद ट्रैक पर जाम हटा और परिचालन शुरू हो गया।

अभ्यर्थियों का कहना है, ‘नेता हो या विधायक, सभी को 5 साल का समय मिलता है, हमारा 4 साल में क्या होगा। हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है। 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे।’ उनका कहना है कि सेना बहाली में टीओटी हटाया जाए।

बेगूसराय में NH-31 जाम
वहीं, बेगूसराय में हर हर महादेव चौक पर NH-31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया रद्द हो। पुरानी भर्ती प्रक्रिया वापस हो। उम्र में 2 वर्ष की छूट दी जाए। सी ई ई एग्जाम प्रक्रिया जल्द से जल्द करवाई जाए। एयर फोर्स एयरमैन का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए।

आरा में आक्रोशित छात्रों ने एन एच को जाम किया इस बीच अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन के संबंध में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मुख्यालय मध्य वायु कमान एयर मार्शल आर जे डकवर्थ (एबीएसएम, वीएसएम) ने झारखंड बिहार सब एरिया में पत्रकारों से बात की। उन्‍होंने कहा कि अग्निवीर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। अग्निपथ योजना से युवाओं को लाभ मिलेगा। कम समय में दो अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा नहीं लिए जाने को लेकर आर्मी कैंडिडेट का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ARO गेट के निकट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लिखित परीक्षा नहीं लिए जाने को लेकर आर्मी कैंडिडेट का प्रदर्शन।

बटलर चौक के निकट अभ्यर्थियों ने किया टायर जलाकर प्रदर्शन। 2 वर्ष पूर्व फिजिकल निकाल चुके हैं अभ्यर्थी, नहीं ली गई लिखित परीक्षा।

नाराज अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, सेना को लेकर नये फैसले के विरोध में कर रहें नारेबाजी, सरकार के खिलाफ जमकर लगा रहें नारे।

बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े मारपीट की घटना में 4 लोग घायल

जहानाबाद के कल्पा ओपी क्षेत्र के कल्पा मुसहर टोली में बच्चों की लड़ाई में मंगलवार को दो पक्ष आपस में उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई।

जिसके कारण इस घटना में 4 लोग जख्मी हो गए। जिसमें से 2 लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

वहीं घायल के द्वारा इस संबंध में कल्पा ओपी में घटना को लेकर लिखित शिकायत की गई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।