Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Bihar”

रंगदारी देने के बाद भी हल व्यवसाई को मारी चाकू, दुकानदारों ने डीएम से की मुलाकात

जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी मिलने के बाद भी अपराधियों के द्वारा फल व्यावसायी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी.

रंगदारी मिलने के बाद भी मारी चाकू
दरअसल, मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति का है. यहां पर फल व्यावसायी को चाकू मारने की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर घायल व्यावसायी ने बताया कि वह फल मंडी में सोया हुआ था. उसी दौरान सोमवार की देर रात को पांच से छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उसे जगाया और रुपयों की मांग की. जिसके बाद फल मंडी में काम करने वाले मजदूर ने अपराधियों को अपनी ओर से दो हजार रुपये दे दिए. उसके बाद भी जाते-जाते अपराधियों ने व्यवसायी के पेट में चाकू मार दिया. जिसके बाद व्यावसायी गंभीर रूप से घायल हो गया.

एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि चाकू मारने के बाद अपराधी भागने में की कोशिश में थे. उसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक अपराधी को पकड़ लिया. वहीं, घायल व्यावसायी को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद से फल व्यावसायियों में आक्रोश है.

व्यावसायियों का कहना है कि लूट पाट और रंगदारी की इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. इससे पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर एक फल व्यवसायी को अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आपसी विवाद में चली गोलियां कोई हताहत नहीं, पुलिस हिरासत में एक आरोपी

जहानाबाद जिले में एक सनसनी मामला प्रकाश में आया है। घोसी थाना क्षेत्र के नारायण बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी घटना घटी है ।लेकिन इसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि मंगलवार को पांच मोटरसाइकिल पर 15 लोग सवार होकर आए और गोपाल यादव के दरवाजा पर गोलीबारी करने लगे ।लेकिन इस गोलीबारी में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। गोपाल यादव द्वारा लिखित आवेदन घोसी थाने के पुलिस को दिया है पुलिस जांच में जुटी हुई है बताया जाता है कि घटना का कारण पूर्व से ही विवाद चला रहा था।

गोपाल यादव का कहना है कि सोमवार की रात्रि नारायण बीघा गांव निवासी बीरची यादव से विवाद हुआ था। इसी को लेकर बीरची यादव मंगलवार को बाहर से अभी बुला कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े गोलीबारी घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

लेकिन सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया इस घटना में दोनों तरफ से घोसी थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राज्य के पुलिस स्टेशनों को कंप्यूटरीकृत किये जाने के लिए दायर जनहित पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार जनरल, पटना हाईकोर्ट निर्देशक अभियोजन( गृह विभाग) और ए डी जी( एस सी आर बी) गृह विभाग को पार्टी बनाने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने ए डी जी को अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।ये जनहित याचिका अधिवक्ता ओम प्रकाश ने दायर की है।

जनहित याचिका में कोर्ट को बताया गया कि राज्य के बहुत से पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।इस कारण पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामलों की जांच और केस डायरी हाथों से लिखा जाता हैं।

हस्तलिखित जांच रिपोर्ट और केस डायरी पढ़ने में काफी असुविधा होती हैं,क्योंकि लिखावट स्पष्ट नहीं होता हैं।इससे कोर्ट को काफी मुश्किलें होती है और समय भी काफी जाया होता हैं।न्याय करने में भी कोर्ट को परेशानी होती हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओमप्रकाश की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार ने दिसंबर,2020 में हलफनामा दायर कर कहा था कि राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को शीघ्र कंप्यूटरीकृत कर लिया जाएगा,लेकिन अभी भी राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को कंप्यूटरीकृत नहीं किया जा सका हैं।

इससे जहां न्यायिक पदाधिकारीगण को केस डायरी और जांच रिपोर्ट के अध्ययन में कठिनाई होती हैं,वहीं न्याय प्रशासन देने में विलम्ब होता है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 11सितम्बर,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट में बिहार नगरपालिका एक्ट, 2007 के मार्च, 2021मे राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कल तक टली

चीफ जस्टिस संजय करोल की डिवीजन बेंच डा आशीष कुमार सिन्हा व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हैं।

यह मामला नगरपालिका में संवर्ग की स्वायत्तता से जुड़ा हुआ है।कोर्ट को अधिवक्ता मयूरी ने बताया कि इस संशोधन के तहत नियुक्ति और तबादला को सशक्त स्थाई समिति में निहित अधिकार को ले लिया गया है। यह अधिकार अब राज्य सरकार में निहित हो गया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट को बताया था कि अन्य सभी राज्यों में नगर निगम के कर्मियों की नियुक्ति नियमानुसार निगम द्वारा ही की जाती है।

उनका कहना था कि नगर निगम एक स्वायत्त निकाय है, इसलिए इसे दैनिक क्रियाकलापों में स्वयं काम करने देना चाहिए।कोर्ट को आगे यह भी बताया गया की चेप्टर 5 में दिए गए प्रावधान के मुताबिक निगम में ए और बी केटेगरी में नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार को है। जबकि सी और डी केटेगरी में नियुक्ति के मामले में निगम को बहुत थोड़ा सा नियंत्रण दिया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

31 मार्च को किये गए संशोधन से सी और डी केटेगरी के मामले में भी निगम के ये सीमित अधिकार को भी मनमाने ढंग से ले लिये गए है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से 15 अगस्त तक भारतवासी अपने सोशल पेज पर तिरंगा लगाएंगे

आजादी के 75 वर्ष के मौके पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज से 15 अगस्त तक भारतवासी अपने सोशल पेज पर तिरंगा लगाएंगे ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सोशल पेज पर तिरंगा लगा कर विधिवत इस अभियान की शुरुआत कर दी है । लेकिन इस अभियान से संघ इत्तफ़ाक नहीं रखता है और इस अभियान के साथ संघ नहीं है ऐसी खबरे लगातार आ रही है हालांकि इसको लेकर संघ के पटना दफ्तर से जब प्रतिक्रिया जाननी चाही तो कुछ भी बोलने के इनकार कर दिया।

वैसे संघ तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज नहीं मानती है ,आजादी के 52 साल तक संघ मुख्यालय नागपुर में 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी तिरंगा नहीं फहराया जाता था। 2001 में महाराष्ट्र के ही तीन युवक ने जब जबरन संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहरा दिया तो काफी बवेवा मचा था और उसके बाद 2002 से 15 अगस्त और 26 जनवरी को संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहरा जा रहा है।

Tiranga

हालांंकि तिरंगा को लेकर संघ से जो खबरे आ रही है इसको लेकर संघ को स्पष्ट करना चाहिए की संघ इस अभियान के साथ है या नहीं है।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 02 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. नगर निगमों की वित्तीय स्वायत्तता के मामलें पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था।

2. पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सुनवाई की जाएगी।जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करेंगे। राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर कर दिया था।आज याचिकाकर्ता के वकील अपना बहस जारी रखेंगे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, वार्ड पार्षद के घर डकैती मामले के साथ ही दूसरे कई मामलों का हुआ खुलासा

राजधानी पटना की फतुहा पुलिस ने गोविंदपुर बाजार स्थित फतुहा नगर परिषद के वार्ड पार्षद के घर हुए डकैती मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार के अलावे लूटे गए स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए भी बरामद किया हैं।

फतुहा थाने में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी विनीत कुमार ने बताया कि बीते रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों को पकड़ा गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार के अलावे लूट के स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए भी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मौके पर ग्रामीण एसपी का कहना था कि गिरफ्तार 7 अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन डकैती और तीन चोरी मामले का सफल उद्भेदन किया है।

बरामद किए गए लूट के स्वर्ण आभूषण और नगद रुपए के संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीण एसपी ने कोर्ट का हवाला देते हुए बरामद स्वर्ण आभूषण और नगद राशि को बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पीड़ितों को न्यायालय में उपस्थित कराकर उनके लूटे गए रकम और स्वर्ण आभूषण की पहचान कराई जाएगी। ग्रामीण एसपी ने लूट कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाए जाने की भी बात दोहराई।

ग्रामीण एसपी ने लुटेरों की गिरफ्तारी को फतुहा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बीते 29 जुलाई की मध्य रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने फतुहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 की वार्ड पार्षद रंभा कुमारी के घर घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

इस दौरान लुटेरों ने घर में रखे 10 लाख नगद और 15 लाख के जेवरात लूट लिए थे।

मोर्य कालीन बुद्ध मूर्ति के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बाजार में कीमत

पांच अंतरराष्ट्रीय तस्ककर मौर्य कालीन महात्मा बुद्ध की मूर्ति के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े । मूर्ति का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करोड़ों रूपये। तस्करों में तीन नेपाल के तथा दो भारतीय शामिल। पुलिस के बिछाए जाल में फसे तस्कर।

अब तक तो मझौलिया पुलिस शराबियों कारोबारियों वारंटियों को गिरफ्तार करने में आगे थी । लेकिन अब उसका कहर अंतराष्ट्रीय तस्करो पर भी टूटने लगा है । उसके बिछाए जाल में 5 अंतरराष्ट्रीय तस्कर फस गए ।

उक्त जानकारी देते हुए थानाधयक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि काठमांडू नेपाल से सम्राट अशोक कालीन महात्मा बुद्ध की मूर्ति को लेकर भारतीय सीमा में प्रबेश कर रहे थे । इसी दौरान पिपरपाती पुल पर प्रशिक्षु डी एस पी सद्दाम हुसैन थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह राजीव कुमार तकनीकी सेल के सदस्यों द्वारा जाँच के क्रम में मूर्ति सहित पकड़े गए ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों में सहोदरा थाना क्षेत्र राजपुर लालकोठी वार्ड नम्बर 13 निवासी मनोज कुमार कुशवाहा सहोदरा थाना क्षेत्र के भिखना ठोरी निवासी मनोज साह पुर्वी चंपारण जिले के रमगढ़वा बाजार निवासी जितेन्द्र प्रसाद सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल के पारस जिला वार्ड नम्बर 12 ठोरी निवासी लक्ष्मी ख्वास के पुत्र जयनारायण ख्वास तथा प्रेम बहादुर आर्यन के पुत्र दीपक आर्यन शामिल है ।

इनके विरुद्ध कांड संख्या 562/2022धारा 414भादवी 30 (1)30 (2)दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि इन तस्करों के ऊपर पूर्ब में भी सहोदरा थाना में तस्करी से संबंधित मामला दर्ज है ।

अचानक सोशल मीडिया की सनसनी बने जहानाबाद डीएम रिची पांडे, झाड़ू लगाते वीडियो के साथ ही गाना हुआ वायरल

जहानाबाद डीएम ऋषि पांडे आज अचानक चर्चा में आ गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया के साथ ही टीवी चैनलों पर खूब चलने लगा।

दरअसल जिले के स्थापना दिवस को लेकर जिला अधिकारी स्वयं झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सड़क की सफाई किया जिलाधिकारी की इस अंदाज को देखकर सभी लोग अचंभित नजर आ रहे थे। जिलाधिकारी को झाड़ू लेकर सड़क साफ करते देख अन्य अधिकारी भी सड़क साफ करने में जुट गए। और उसके बाद उनका वह वीडियो भी वायरल होने लगा जिसमें वह फिल्मी गीत गा रहे हैं।

जहानाबाद जिले का आज 36वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर जिले को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर जिले के डीएम रिची पांडेय खुद सड़कों पर झाड़ू लगाया और सफ़ाई की। इससे पहले आपने डीएम को मधुर आवाज़ में गाना भी गाते सुना होगा। लेकिन आज उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर ये साबित कर दिया कि वे ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और अपने काम निष्ठा से करते हैं।

जिले में आज सुबह से ही कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृक्षारोपण, साफ सफाई, रंगोली पेंटिंग जैसे तमाम कार्यक्रम शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है।

वहीं, जहानाबाद डीएम रिची पाण्डेय ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छ शहर सुंदर शहर का परिचय दिया है। इस कार्यक्रम में डीएम समेत डीडीसी परितोष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार समेत तमाम बड़े अधिकारियों ने भी डीएम के साथ-साथ स्वच्छ शहर अभियान के तहत झाड़ू लगाकर शहर की सड़कों की साफ सफाई की।

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है

अलर्ट में पूरे बिहार में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बादल के गरजने के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना
पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

वही मध्यम दर्जे की बारिश वाले जिले में पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया,अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद हैं।

BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

पटना, 31 जुलाई 2022 ।  ज्ञान भवन, पटना में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के उद्बोधन के साथ हुआ। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में लोक सभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ेगी।


श्री शाह ने कहा कि 2024 में पहले से अधिक लोक सभा सीटें जीत करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुनः केन्द्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।


भाजपा 2024 का लोक सभा चुनाव और 2025 में विधानसभा चुनाव भी जदयू गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा कि हम सबको मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है


13, 14 और 15 अगस्त, तीन दिनों तक हर घर तिरंगा फहराना है। इसे भाजपा कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरे देश में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करना है।


देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला सम्माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आसीन होना ऐतिहासिक है। भाजपा की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करती है।


ज्ञान भवन, पटना में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के उद्बोधन के साथ हुआ। इससे पहले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया और उनसे संगठन की मजबूती, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुई चर्चा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं आदरणीय गृह मंत्री जी के उद्बोधन की मुख्य बातों की जानकारी प्रेस वार्ता में मीडिया को बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह एवं पार्टी की एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक अत्यंत ही सफल हुई।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए सदैव तैयार रहती है। भाजपा की 2024 के चुनाव की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोक सभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 2024 में पहले से अधिक लोक सभा सीटें जीत करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुन केन्द्र में सरकार बनाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा 2024 का लोक सभा चुनाव भी जदयू के साथ गठबंधन में लड़ेगी। भाजपा और जदयू गठबंधन 2025 में विधानसभा चुनाव भी साथ में लड़ेगा। हम सब एक साथ हैं, परस्पर प्रेम है और हमलोग एक साथ गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अरुण सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में अपार विश्वास पैदा हुआ है और इस बैठक से मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य प्रेरणा लेकर गए। केंद्रीय गृह मंत्री जी ने कहा कि हम सबको 13, 14 और 15 अगस्त, तीन दिनों तक हर घर में तिरंगा फहराना है। इसे भाजपा कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे।

9 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरे देश में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करना है। आदरणीय गृह मंत्री जी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला सम्माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आसीन होने को देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया और इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, आदिवासी, महिला एवं पिछड़ों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। आज केंद्र में सबसे अधिक दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला मंत्री हैं।

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

मुजफ्फरपुर में चलती हुई ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. महिला को बेहतर देखभाल के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की हीना देवी न्यू जलपाईगुड़ी चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से खगड़िया जा रही थी, लेकिन इसी बीच मुजफ्फरपुर में कोच में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी आरपीएफ ने सुरक्षित ट्रेन से उतारकर दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि वो दिल्ली से एक ट्रेन 19601 चंडीगढ़ एक्सप्रेस से बिहार के खगड़िया लौटने के क्रम में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेलवे स्टेशन के पास में एक बच्चे का जन्म ट्रेन के स्लीपर कोच में हो गया जिसे लेकर के बताया गया है कि ये प्रसव पीड़ा हाजीपुर से खुलने के बाद ही शुरू हुआ और आधा रस्ते में जन्म हो गया।

मामला को लेकर बच्चे के पिता सुरेंद्र बिंद ने बताया की उनकी पत्नी हिना देवी को दो घंटे पहले से प्रसव पीड़ा हो रही थी जिसकी जानकारी रेल के पुलिस और सहायता कंट्रोल रूम को दिया गया जिसके बाद अविलंब ही मदद दिया गया और ट्रेन में सुरक्षित प्रसव कराया गया और अभी दोनो ठीक है आनन फानन में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर GRP और आरपीएफ के जवान के मदद से अब सुरक्षित जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनो ही जच्चा और बच्चा सुरक्षित है और इसके बाद अब रेल को मदद के लिए दिया है धन्यवाद।

मात्र 13 साल की उम्र में खड़ी की 56 कंपनियां; अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों को पछाड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव के 13 साल का सूर्यांस 56 स्टार्ट कम्पनियों का सीईओ बन गया है। ये सभी कंपनी 6 महीने में जमीन पर काम दिखाने लगेंगी। सूर्यांश अभी दसवीं का छात्र है और रोज 17 से 18 घंटे काम करता है। इस उपलब्धि के बाद सूर्यांश दुनिया के सबसे कम उम्र के CEO बन गए हैं।

सूर्यांस कॉन्टेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अंदर 56 स्टार्टअप हैं। शादी कीजिए एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट है, जिप्सी कैब्स ओला की तरह राइड शेयरिंग कंपनी है। मंत्रा फाई एक क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है.इनकी कंपनीयां क्रिप्टोकरेंसी, ई-कामर्स, टेक, कैब,शेयर मार्केट,मैट्रीमोनियल साईट आदि के छेत्र मे है। वर्तमान मे मंत्रा – फाई, जैस बिजनेश, जिप्सी कैब्स, जैसीफाई, जैश जौलीज, जैस एक्सप्रेस आदि प्रमुख कंपनियां हैं। जैस एक्सप्रेस एक मीडिया वेबसाइट है।

अपने इन प्रयासों से सूर्यांश का मूल्यांकन जब अमेरिकन लीडिंग मीडिया एजेंसी टेकक्रंच कि डेटाबेस प्लेटफार्म क्रंचबेस द्वारा कि गयी तो 7 करोड़ लोगों में इसने अपने वर्तमान रैंक 14 के कारण दुनिया के सबसे अमिर आदमी एलोन मस्क सहित मुकेश अम्बानी ,गौतम अडाणी,सर रतन टाटा,बिल गेट्स,मार्क जुगरबर्ग जैसे दिग्गज लोगों को पीछे छोर दिया है।

सूर्यांस कॉन्टेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अंदर 56 स्टार्टअप हैं। शादी कीजिए एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट है, जिप्शी कैब्स ओला की तरह राइड शेयरिंग कंपनी है। मंत्रा फाई एक क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है। जैस बिजनेस एक ई-कॉमर्स कंपनी है।इस काम में उनके पापा उनकी मदद करते हैं। इसके अलावा उनकी कंपनी में 5 और को फाउंडर्स हैं।

सूर्यांश ने बताया कि उनकी कंपनियां 5 से 6 महीने में लॉन्च हो जाएंगी। सूर्यांश ने कहा कि जिस तरह आज लोग बैंगलोर अपने किसी टेक के काम के लिए जाते हैं उस तरह से मुझे मुजफ्फजरपुर को टेक हब बनाना है।

सूयांस के पिता संतोष कुमार ने भी खुशी जताई और कहा कि वो अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश है। उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र में 10वीं पास करके वो भी ऑडिटिंग की फील्ड में आ गए थे और चाहते हैं कि उनका बेटा भी वैसे ही तरक्की करे।

बिहार के कई जिलों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए

यह भूकंप कटिहार, किशनगंज, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुंगेर समेत अन्य जिलों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। कटिहार में सबसे अधिक इसका असर महसूस किया गया। जहां भूकंप के झटके के कारण लोग घर से दौड़ कर बाहर निकले।

हालांकि राहत की बात ये रही कि ये झटके बेहद कम समय के लिए लोगों ने महसूस किया। जब तक लोग ये समझ पाते कि झटका भूकंप का है तब तक धरती का कांपना बंद हो चुका था।

भूकंप के झटके

सुबह में आए भूकंप के झटकों को सबसे ज्यादा उत्तर बिहार के जिलों में महसूस किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का सेंटर काठमांडू बताया जा रहा।

गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे

पटना। दोपहर 1:30 बजे आज पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री।
गृह मंत्री अमित शाह 1:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां भाजपा के बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह होटल मौर्या आएंगे। जहां भोजन अवकाश के बाद 3:30 बजे ज्ञान भवन के लिए निकलेंगे। 4:00 बजे से लेकर 5:20 बजे तक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति का समापन भाषण दे देंगे।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 5:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे, यहां 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक बिहार के सांसद विधायक विधान पार्षद के साथ बैठक करेंगे। 7:00 से 7:30 तक रात्रि भोज होगा। 7:35 बजे से 8:45 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। 9:00 बजे रात में होटल मौर्य जाएंगे। जहां 10:00 बजे तक रुकेंगे।

Amit Shah

इसके बाद 10:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे।

पटना समेत बिहार के कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है

पटना । बिहार के कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है । इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, पटना समेत अन्य 19 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया। पूरे बिहार में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल है।

बिहार के कई इलाके में भूकंप के झटके हुए महसूस

अररिया, फारबिसगंज में भूकंप के झटकें महसूस किया गया। सुबह 7.55 बजे भूकंप का हलका झटका महसूस हुआ है ।

समस्तीपुर में भी भूकंप के महसूस किए गए झटके। लगभग सुबह 8 बजे महसूस किया गया झटका।

रोसड़ा के ग्रामीण छेत्रो में अभी अभी भूकंप आने का लोगो को हुआ एहसास, लोग घरों से बाहर निकले।

नेपाल में था केंद्र, 5.5 तीव्रता का था भूकंप।

कही से भी अभी तक नुकसान की नहीं है खबर।

सुपौल – स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला; तीन की घटना स्थल पर ही हुई मौत

पिपरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर के समीप देर शाम एनएच 106 पर दर्दनाक घटना घटी है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालो में मां बाप और बेटा तीनो शामिल हैं।

बताया जाता है कि महेशपुर पंचायत वार्ड न 01 चिलकापट्टी के रहने वाले रविंद्र कुमार मेहता, कमल मेहता और उसकी पत्नी सीता देवी तीनो बाइक पर सवार होकर पिपरा जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कारपियो ने उसे बिसनपुर के समीप कुचल दिया जिसमें घटनास्थल पर ही मां बाप और बेटे तीनो की मौत हो गई है ।

accident

20 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया। 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने व नही देने पर गोली चलाने मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चार कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार।

अपराधियों के पास से 2 देसी पिस्टल 1 देसी कट्टी, 28 जिंदा कारतूस तीन चोरी की मोटरसाइकिल, सहित सिम फर्जी आधार चाकू बरामद।

फतेहपुर में बाइक शोरूम मालिक और कपड़ा व्यवसाई से मांगा गया था 20 लाख की रंगदारी।
पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर फतेहपुर थाना अंतर्गत गोबरदाहा जंगल से सभी अपराधियों को किया गिरफ्तार।

अवैध संबंध की वजह से हुई व्यवसायी मो. इमरान उर्फ प्यारे की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

मुंगेर के मोबारकचक निवासी मो. इमरान उर्फ प्यारे की हत्या एक दिन पूर्व देर रात्रि अपराधी ने कर दी जब वह भोज में शामिल हो वापस लौट रहा था ।

इस मामले में इमरान की पत्नी रूकैया बानों के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें मृतक की प्रेमिका, उसके पति, मिर्जापुर बरदह गांव निवासी भाई एवं भांजा मो. टीपू सहित 6 लोगों को नामजद किया गया है। मामले को देखते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया ।

सदर डीएसपी नंद जी प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक का अवैध संबंध पड़ोस के ही आमीन इकबाल उर्फ बबलू मास्टर की पत्नी साहिस्ता खातून से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इसी बीच साहिस्ता खातून का अपने भांजा मो. टीपू से भी प्रेम प्रसंग चलने लगा। लगभग 20 दिन पूर्व मो. इमरान प्रेमिका साहिस्ता खातून से मिलने उसके घर गया तो देखा उसकी प्रेमिका अपने भांजा टीपू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। वह लौट तो आया लेकिन दूसरे दिन ही वह प्रेमिका से मिलकर खूब डांट-फटकार लगाया।

बाद में साहिस्ता ने इसकी जानकारी अपने भांजा प्रेमी टीपू को दी. इसके बाद ही इमरान के हत्या की साजिश दोनों मिलकर रचने लगा। मौका मिलते ही मो. टीपू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इमरान को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही बताया कि प्रेम प्रसंग में मो. इमरान हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

हत्या को अंजाम देने वाला मो. टीपू को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी रूकैया बानो के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें 6 लोगों को आरोपित किया गया है।

पुलिस अनुसंधान के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

स्टोन मैटेरियल चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, चार कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना

शेखपुरा जिले के पहाड़ी भूखंड समाप्त होने के बाद स्टोन मटेरियल चोरी करने के मामले में एक बड़ी स्टोन कम्पनी पर 4 करोड़ से अधिक रुपये का जुर्माना किया गया है।

जुर्माने की यह कार्यवाही शेखपुरा के पचना स्थित रॉय इंजिनियरिंग नामक स्टोन कंपनी के खदान पर किया गया है। साथ ही जुर्माने के अलावे उक्त कंपनी पर 5 लाख सूद की राशि भी जमा करने का निर्देश दिया गया है।

राय इंजीनियरिंग नामक स्टोन कंपनी का लीज अगस्त 2021 में समाप्त हो गया था। लीज समाप्त होने के समय राय इंजिनियरिंग कंपनी के द्वारा माइनिंग एरिया में 4 लाख 50 हजार सीएफटी मटेरियल उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी। इस मामले में 27 जुलाई 2022 को खनन निरीक्षक द्वारा जांच किया गया।

जांच के क्रम में उक्त खनन एरिया में मात्र 16 हजार सीएफटी माइनिंग मैटेरियल ही पाया गया। ऐसी परिस्थिति में 4 लाख 34 हजार सीएफटी माइनिंग मटेरियल की चोरी का मामला सामने आया। इस मामले में जांच की कार्रवाई पूरी करते हुए रॉय इंजीनियरिंग की कंपनी पर 4 करोड़ 50 लाख रूपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

दूसरी तरफ जिला खनिज पदाधिकारी ने कहा की लीज समाप्त होने के एक वर्ष बाद भंडार में स्टॉक में रखे गए पत्थर नही है सिर्फ 16 हजार सीएफटी ही मेटेरियल बचा हुआ है, भंडार से पत्थर गायब होने के कारण 4 करोड़ 50 लाख रुपए का जुर्माना करने की बात कही है और लीज की राशि भी समय पर जमा नही करने के कारण ब्याज का भी नोटिस भेजा गया है।

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे बिहार में बारिश की संभावना है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत बिहार के 19 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।

वहीं पटना समेत बिहार के 19 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में वज्रपात की भी आशंका है। इधर नेपाल और पहाड़ी इलाकों में लागातार बारिश होने से बेतिया में बाढ़ जैसे हालात हैं।

Patna-weather

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश के आसार हैं।

जहानाबाद कोर्ट से पप्पू यादव को राहत अरुण कुमार को मिली सजा

जहानाबाद में दो राजनेताओ का आज का दिन किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम का दिन रहा। लोजपा रामबिलास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद अरुण कुमार को जहानाबाद कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। तो वही कोर्ट ने जाप सुप्रीमों पप्पू यादव को बड़ी राहत दी है।

साक्ष्य के अभाव में पप्पू यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल वर्ष 2015 में पटना की एक सभा पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी। वही जाप सुप्रिमो पप्पू यादव ने लालू यादव के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। जिसे लेकर जहानाबाद के शिक्षा विद चंद्रिका प्रसाद यादव ने दो साल पहले कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई पूरी करने के बाद सब जज वन ने सजा की बिंदु पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद अरुण कुमार को तीन साल की सजा सुनाया है। हालांकि कोर्ट ने पांच हजार के मुचलके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार को जमानत दे दी है। वही जाप सुप्रिमो पप्पू यादव को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि अदालत से तीन साल की सजा होने पर पूर्व सांसद अगले तीन सालों तक किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। फैसले के बाद पूर्व सांसद अरुण कुमार मायूस नजर आए। इस बाबत पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि कोर्ट का फैसला है और वह इसका सम्मान करते हैं।उन्होंने कहा कि चोर उचक्कों से डरने वालों में से अरुण कुमार नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

इधर फैसला आने के बाद पप्पू यादव ने खुशी जाहिर की और कहा कि अब सिर्फ न्यायालय पर ही भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि है लोगों की दुआओं का असर है। मुझे इस मामले में बरी कर दिया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

वही जेपी नड्डा और अमित शाह के पटना दौरे को लेकर पप्पू यादव ने निशाना साधा कहा कि आज देश मे रुपये की वैल्यू गिरती जा रही है, अग्निवीर योजना, महंगाई जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। दरअसल और पप्पू यादव ने लालू प्रसाद को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने उन्हें धृतराष्ट्र बताया था।

मामले को लेकर कोर्ट में वाद दायर की गई थी। सालों तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार फैसला पप्पू यादव के पक्ष में आया तो वही लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार को तीन साल की सजा।

आरसीपी के लिए नारा लगाने वालों को हल्के में तौल गए ललन सिंह, कहा – बिहार में सीएम के लिए वैकेंसी नहीं

क्या बिहार की राजनीति में सब कुछ ठीक है।क्या भाजपा और जदयू में खींचतान चलरही है। ललन सिंह और आरसीपी के बीच कोई जोर आजमाइश चल रही है। इन सारे सवालों का जवाब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जहानाबाद में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद के श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होने के बाद पत्रकारों को दी।

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे पटना में जेपी नड्डा और अमित शाह से मिलेंगे तो उन्होंने कहावो अपनी पार्टी के कार्यक्रम में आ रहे है वो पार्टी का कार्यक्रम करके जायेंगे तो दिल्ली में संसद सत्र में तो रोज हमलोगों की मुलाकात होती रहती हैपटना में मुलाकात का क्या मतलब है पत्रकारों ने जब पूछा कि गठबंधन में सब ठीकठाक है? तो कहा अभी तक तो सब ठीकठाक है ही कहाँ आपको गड़बड़ी दिख रही है।

बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो के नारे पर कहा देखिये ये है जनता दल यूनाइटेड पार्टी है और जनता दल यूनाईटेड में एक ही नेता है वो सर्वमान्य नेता है श्री नीतीश कुमार जी।यहाँ मुख्यमंत्री की बैकेन्सी कहाँ है।जहाँ तक जनता दल यूनाइटेड का सवाल है नीतीश कुमार जी सीएम है और हमे इस बात का गर्व है कि नीतीश कुमार हमारे सीएम है।

आरसीपी सिंह के समर्थन में नारे के संबंध में कहा कि 15 करोड़ की आबादी 100 -200 लोग क्या बोलते है उसका कोई मतलब नही है। आरसीपी सिंह के उस बयान पर जब पत्रकारों ने कि वे खुद को नालन्दा का और नीतीश कुमार को बख्तियार पुर का बता रहे है तो उन्होंने कहा छोड़िये इन बातों को इसका कोई मतलब है।

no vacancy for CM

जहानाबाद डीएम के आदेश पर सलेमपुर गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 40 साल से था अवैध कब्जा

जहानाबाद के रतनी, फरीदपुर सरकार का बुलडोजर शहर से गांव की ओर कुच कर गया है। इसी कड़ी में रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना अंतर्गत सलेमपुर में शुक्रवार को बुलडोजर ने अतिक्रमण कर बनाये गये सरकारी जमीन मे बना मकान को ध्वस्त किया।

बुलडोजर के साथ काफी संख्या मे पुलिस बल भी तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी पुरी मुस्तैदी के साथ खड़े दिखे। अंचलाधिकारी कौशल्या कुमारी ने बताई कि सलेमपुर गांव में दो पक्ष करीब 40 बर्षाे से आम गैरमजरुआ जमीन पर कब्जा जमाये बैठा था, तथा दोनो पक्ष एक दुसरे पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया हुया था।

उन्हांेने बताई कि जिलाधिकारी के न्यायिक कोर्ट में द्वितीय अपील के सुनवाई करते हुए, जिलाधिकारी के आदेष पर दोनो पक्षो को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश निर्गत किया गया था।

शुक्रवार को कबिंद्र शर्मा, हरेंद्र शर्मा, जलेंद्र शर्मा तथा बिरेंद्र शर्मा जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा लिया था, जिसे अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

इश्क चढ़ा परवान तो घर छोड़कर फरार हुए प्रेमी युगल,जहानाबाद में गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से फरार चल रहे प्रेमी जोड़े को जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शहर के होरीलगंज मोहल्ले से गिरफ्तार किया। पकड़े गए प्रेमी जोड़े से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

दरअसल मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के पठानटोली से 18 जुलाई को एक प्रेमी घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद लड़की के पिता ने कांटी थाने में लिखित आवेदन देकर नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट थी।

इधर फरार प्रेमी प्रेमिका मुजफ्फरपुर से भाग कर जहानाबाद आ गए और अपने एक दोस्त की मदद से किराये का एक कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच तीन दिन पूर्व नाबालिग प्रेमिका ने किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर से अपने घर मे फोन किया जिसके आधार पर घर वाले जहानाबाद पहुंच गए और एफआईआर दिखाकर सारी जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने होरीलगंज मोहल्ले में छापेमारी कर प्रेमी युगल प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि 18 जुलाई को सिलाई सीखने के बहाने घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नही लौटी। जिसके बाद मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में प्राथमिक दर्ज कराया था। लेकिन तीन दिन पहले लड़की ने घर के नंबर पर फोन किया था। जिसके आधार पर आज हमलोगों जहानाबाद पहुंचे और नगर थाना की पुलिस के सहयोग से दोनो को किराए के एक मकान से बरामद किया है।

एक बार फिर बम धमाके से दहला भागलपुर नाथनगर का इलाका

भागलपुर। एक बार फिर बम धमाके से दहला भागलपुर नाथनगर का इलाका। पुलिस ट्रेनिंग कैंप के गेट के पास हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी पुलिस प्रशिक्षन आवासीय कैम्पस के मुख्य गेट के पास जोरदार बम ब्लास्ट हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाना पुलिस, नाथनगर इंस्पेक्टर और स्कॉयड डॉग की टीम।

बम धमाके

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के नेत्रहीन बच्चों को आवास और शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों की स्थापना से संबंधित लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को चार सप्ताह में हलफनामा देने का निर्देश दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज कुमार रंजन की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

दिसंबर,2021 को राज्य सरकार द्वारा दायर किए गए शपथ पत्र में सरकार ने यह स्पष्ट रूप से माना था कि इन संस्थानो में बड़ी संख्या में की रिक्तियां हैं,जिन्हें भरना अभी बाकी है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव हलफ़नामे द्वारा इन संस्थानो की स्थापना एवं कामकाज की वस्तुस्थिति स्पष्ट करायें । इस मामले पर अगली सुनवाई 29 अगस्त,2022 को होगी ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जदयू ने अपने दस प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की

पटना – जदयू प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर विचार रखने हेतु पार्टी ने अपने दस प्रवक्ताओं की सूची आज जारी की है।

JDU-प्रवक्ताओं-की-सूची

इनमें माननीय विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, पूर्व विधायक श्री मंजीत कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ० रणवीर नन्दन, श्री प्रगति मेहता, श्री निखिल मंडल, श्री अभिषेक झा, श्री अरविन्द निषाद, डॉ0 सुनिल कुमार सिंह, श्रीमती अंजुम आरा एवं श्री परिमल कुमार शामिल हैं।