PL-14 फेज 2 के शुरु होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। धीरे-धीरे सभी टीमें यूएई रवाना होने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में खेले जाएंगे।
Bihar News in Hindi: The BiharNews Post - Bihar No.1 News Portal
सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़ी गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में आज सोना MCX पर सुबह 11 बजे 556 रुपए कम होकर 46,084 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। MCX पर सोना 1.2% गिरकर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 1,091 रुपए सस्ता होकर 46,556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
अब राज्य सरकारें सांसदों और विधायकों पर चल रहे क्रिमिनल केस वापस नहीं ले सकेंगी। इसके लिए संबंधित राज्य के हाईकोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी। आपराधिक मामलों में सजा पाने वाले सांसदों और विधायकों को हमेशा के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही। कोर्ट ने सितंबर 2020 के बाद सांसदों-विधायकों के वापस लिए गए केस दोबारा खोलने को भी कहा है।
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग थम गई है। स्थिति सामान्य होती देख कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का फैसला कर लिया है। कोविड की मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल रोजाना के मामले 40 हजार के आसपास बने हुए हैं। पंजाब और छत्तीसगढ़ ने स्कूल खोल दिए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश 16 अगस्त से स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी में हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच यह फैसला कितना सही और चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसे लेकर चर्चा जारी है। इन सबके बीच पेरेंट्स के लिए बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों ही चिंता का विषय बनी हुई है।
बिहार के दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर समेत करीब 17 जिलों के किसानों के दिन अच्छे आने वाले हैं। क्योंकि अब इन जिलों में उत्पादित होने वाला मगही पान का निर्यात (Magahi Paan Exports) दूसरे देशों में भी होगा। बिहार के मगही पान की डिमांड ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में होने लगी है। बिहार का मगही पान (Magahi Paan of Bihar) अभी तक देश के अन्य राज्यों के लोगों के मुंह का जायका ही बनता रहा है। लेकिन अब बिहार का यह मगही पान अंग्रेजों (The british) के मुंह का जायका भी बनने जा रहा है। दूसरे देशों में भी पान के शौकीनों (Paan lovers) के बीच बिहार के मगही पान को पहुंचाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मगही पान के निर्यात (Magahi Paan Exports) में कई कम्पनियों ने आगे बढ़कर रुचि दिखाई है। बिहार के मगही पान को जीआई टैग (GI Tag) मिल गया है। जिसके बाद से ही दुनिया भर के देशों में मगही पान की डिमांड (Magahi Paan demand) तेजी से बढ़ गई है।