Press "Enter" to skip to content

पटना में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 30 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम जारी

पटना में अवैध निर्माण के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राजधानी के राजपुर इलाके में कई अपार्टमेंट और मकानों को चिन्हित कर उन्हें तोड़ने का नोटिस दिया गया है। नगर निगम ने इन भवनों पर लाल निशान लगाकर बड़े अक्षरों में Complete Building to be Demolished लिख दिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में डर का माहौल है।

नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि संबंधित भवनों को 30 दिनों के भीतर खाली कर खुद ही तोड़ना होगा। साथ ही, 4 से 5 दिनों के अंदर पानी और बिजली जैसे जरूरी कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चेतावनी के बाद की जा रही है, जिन्होंने कहा था कि सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।

इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कई लोगों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। अचानक घर खाली करने और तोड़ने के आदेश से वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को है, जिनके घरों में शादी जैसे कार्यक्रम तय हैं।

एक घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही है, लेकिन उसी घर पर तोड़ने का नोटिस मिलने से खुशी का माहौल चिंता में बदल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही हैं और दूसरी तरफ घर उजड़ने का डर है। उनका सवाल है कि अगर घर टूट गया तो वे सड़क पर कैसे रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी इलीगल तरीके से घर बने हैं उन पर कार्रवाई की जाए, लेकिन इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ऐसे घर को ना तोड़ा जाए कोई भी ऐसे परिवार को परेशान ना किया जाए जिनका जायज अधिकार वहां पर हो। जो भी गरीब परिवार हो उनके लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर इलाके में नाराजगी और अनिश्चितता का माहौल है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कदम अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत उठाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के मामलों में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगा या उन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे की कार्रवाई में प्रशासन क्या कदम उठाता है और कैसे इस समस्या का समाधान निकाला जाता है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *