पटना नगर निगम ने शहर में मांस-मछली की बिक्री को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब पटना के हर मीट-मछली दुकानदार को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा और उनकी दुकानों पर एक यूनिक क्यूआर कोड भी लगाना होगा। यह क्यूआर कोड दुकान की पूरी जानकारी देगा, जिससे ग्राहक और प्रशासन एक क्लिक पर दुकान की जानकारी देख सकेंगे।
पटना नगर निगम के इस फैसले से शहर में मांस-मछली की अवैध बिक्री पर रोक लगेगी और स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। नगर आयुक्त यशपाल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। लाइसेंस मिलने के बाद दुकानों को यूनिक QR कोड जारी किया जाएगा, जिसमें दुकान और दुकानदार की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी।
पटना नगर निगम ने शहर में बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस के मांस-मछली की दुकानें संचालित होती मिली हैं। कई अंचलों में लाइसेंस प्रणाली वर्षों से ठप थी और खुले में बिक्री आम बात बन चुकी थी। हालिया जांच में 1400 से अधिक अवैध दुकानों की पहचान की गई है, जिन्हें नोटिस देकर लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा गया है।
निगम प्रशासन का कहना है कि तय समयसीमा में आवेदन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और दुकानें बंद भी कराई जा सकती हैं। पटना नगर निगम जल्द ही एक विशेष उड़नदस्ता टीम गठित करेगी, जो शहर में स्वच्छता मानकों को लागू कराने के लिए समय-समय पर राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण करेगी।
डिजिटल पहचान, नियमित लाइसेंसिंग और उड़नदस्ता निरीक्षण से अव्यवस्थित मांस-मछली बाजार पर नियंत्रण लगेगा और कारोबार अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और दुकान बंद कराने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। पटना नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के पास मांस-मछली बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पटना में मांस-मछली दुकानों के लिए नए नियम: लाइसेंस और QR कोड अनिवार्य, स्वच्छता पर जोर
More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »
- महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर अभियान का शानदार आगाज़ किया
- जोरहाट एयर फोर्स में हैलीकॉप्टर क्रैश, 13 लोगों की मौत
- बिहार में नकली पनीर और मिठाई की फैक्ट्री: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से पूरे प्रदेश में दहशत
- बिहार पुलिस ने भू-माफिया संतोष डॉन के खिलाफ कार्रवाई की
- बेगूसराय: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
- आईजी जितेन्द्र राणा ने अस्पताल में भर्ती दोनों पुलिस पदाधिकारियों से मिले, घायलों की स्थिति की जानकारी
- बिहार में ई-चालान न जमाने वाले वाहन मालिकों के लिए भारी मुश्किलें
- बांग्लादेश में IFS अधिकारी की जगह नेता बने राजदूत, दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति से दुनिया को क्या संदेश दे रही भारत सरकार?
- ममता बनर्जी को खुली चुनौती! 19 सांसदों का दावा- हम हैं असली TMC, ओम बिरला से मांगेंगे मान्यता
- लोकसभा में प्रमुख राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा कि कंप्रोमाइज्ड पीएम एक संवेदनशील मामले पर भी बेबस