दुनिया का सबसे मेहनतकश क़ौम में एक ,दुनिया को गणित और साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला कौम ,दुनिया को शांति का संदेश देने वाला कौम,साहित्य, अर्थतंत्र और पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाला कौम आखिरकार इतना बदमिजाज , बदतमीज और उदंड कैसे हो गया । जी हैं हम बात कर रहे हैं बिहारी कौम की पिछले बीस वर्षो का मेरा अनुभव तो यही कह रहा है कि देश पर आतंकी हमले में मारे जाने का मामला हो या फिर गैर कानूनी काम करने की बात हो या फिर प्रतियोगी परीक्षा में सेटिंग करने का मामला हो, निर्भाया जैसी घटना हो,ट्रेन में विवाद हो, बस में विवाद हो, मकान मालिक से विवाद हो ,कॉलेज में विवाद हो या फिर लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने का मामला हो इस तरह के विवादों में बिहारी कौम मिल ही जायेगा ।
कल से बुली बाई एप बनाने वालों में को लेकर सोशल मीडिया में हंगामा खड़ा है विशाल झा और उसके परिवार की तलाश जारी है दरभंगा में वो कहां का रहने वाला है उसका परिवार मुंबई में क्या करता है सारा तंत्र उसके ओरिजन को ढूढने में लगा है कई उत्साहित मित्र विशाल झा को समाज से बदर करने तक की मांग कर दी है।वही एक तबका विशाल झा के काम से खुश भी है । हलांकि मुझे तो ऐसा कुछ भी अलग नहीं दिख रहा है जो विशाल झा ने किया है वो हम बिहारियों का चरित्र है लड़कियों और महिलाओं को लेकर यही हमारी सोच है बिहार के घर हो लड़कियां और महिलाएं रोजाना इस तरह की समस्या फेस करती रहती । विशाल झा के बहाने ही सही एक मौका है हम बिहारी लड़कियों और महिलाओं को लेकर जिस तरीके से सोचते हैं उसमें बदलाव कैसे आये क्यों कि ये बड़ी समस्या है और आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है क्यों कि बिहार में भी लड़कियों की मानसिकता अब बदलने लगी है ऐसे में उसे उस बदलाव पर ग्रहण का लगे इसके लिए पूरे बिहारी समाज को नये तरीके से सोचने कि जरूरत है ।
स्कूल जाने के दौरान, कोचिंग पढ़ने के दौरान ,कॉलेज जाने के दौरान रात में घर लौटने के दौरान लड़कियां अपने आपको असुरक्षित महसूस ना करे ये कैसे सम्भव है इस पर सोचने कि जरूरत हम बिहारी कौम के निर्माण में वो कौन सी त्रुटि रह गयी है जिस वजह से विशाल झा जैसी सोच वाला बच्चा पैदा ले रहा है इस सोच पर हमला करने कि जरूरत है।
यही सोच हम बिहारी को हिंसक बना रहा है बदमिजाज , बदतमीज और उदंड बना रहा है पढ़ाई से दूर कर रहा है ,लड़कियों और महिलाओं को लेकर एक अलग तरह की विकृत सोच पैदा कर रहा है ठंडे दिमाग से सोचिए क्या खोया है आपने ।
ये जो नफरत की राजनीति है ना इसका शिकार एक तरफा नहीं होता है उस नफरत की राजनीति का असर कुछ समय बाद आपके परिवार और समाज पर भी पड़ता है और अब हम लोग उस दौर में प्रवेश कर रहे हैं हो गया लव जिहाद ,हो गया गौ सेवा ,हो गया एनआरसी मुद्दा अब हमारी आपकी बारी है और इसका शिकार लड़कियां और महिलाएं होगी यह भी तय है ।
अलग पहचान रखने वाला कौम आखिरकार इतना बदमिजाज , बदतमीज और उदंड कैसे हो गया ।
More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »
- बिहार में महात्मा गांधी और चंद्रशेखर की प्रतिमाओं को नुकसान, पुलिस जांच जारी
- बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो: सम्राट चौधरी को 29 विभागों की जिम्मेदारी, गृह और स्वास्थ्य विभाग भी शामिलबिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो: सम्राट चौधरी को 29 विभागों की जिम्मेदारी, गृह और स्वास्थ्य विभाग भी शामिल

- प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उठाया बड़ा सवाल, पढ़ाई और डिग्री पर क्या है विवाद
- बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड और पोस्टपेड मोड में चुनने की आजादी
- बिहार के नए डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव: 9 बार की विधायकी और अब उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी
- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, बीजेपी की नहीं नीतीश कुमार की पसंद बताया
- बिहार में नए एनडीए टीम का गठन, राजनाथ सिंह ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी
- बिहार में एनडीए के 21 साल के शासन के बाद भी राज्य पिछड़ा हुआ है: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कहा
- बिहार में नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे विजय चौधरी, जानें उनके बयान की 5 बड़ी बातें
- बिहार में नई सरकार का गठन: बीजेपी का दबदबा और JD(U) के दो डिप्टी सीएम
More from बिहार ब्रेकिंग न्यूज़More posts in बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ »
- रिश्वत निरोधक अभियान में नौकरी पर तलवार: बेनीपट्टी जिला अधिकारी के क्लर्क गिरफ्तार
- नीतीश कुमार को अब भी मिलेगी Z+ सुरक्षा कवर, बिहार CM पद छोड़ने के बाद भी!
- बिहार में 24 घंटे पैथोलॉजी सेवा: बिहार में PPP मॉडल पर शुरू हुई बड़ी पहल
- बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2026: रीचेकिंग के लिए विंडो खुल गई, ये रहे अप्लाई करने के चरण
- हस्तक्षेप के बाद चित्रित दुष्प्रीति: बिहार में अपने पति की लिंचिंग और धमकियों के बाद पत्नी और उनके दो बच्चों ने की आत्महत्या
- पटना सिविल कोर्ट को डराने वाला शख्स पकड़ा गया, पुलिस कर रही है जांच
- बिहार में बिजली दरें बढ़ीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नई दरें क्या कहती हैं?
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट: पटना में बदमाशों ने हथियार के बल पर उड़ाए लाखों के जेवरात, CCTV फूटेज में कैद हुई एकाएक की घटना
- बिहार में नक्सली साजिश नाकाम: STF ने PLFI के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, 40 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद
- बिहार में दौड़ लगी स्वच्छता और नशामुक्ति की दिशा में, पीवी सिंधु ने पतना मैराथन को हरी झंडी दिखाई