नालंदा में शुक्रवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मामला जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच पांच रुपए को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया।
इलाज के दौरान 24 वर्षीया महिला, दो साल की बेटी और आठ साल के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल के लोग शव जलाने का प्रयास कर रहे थे। मायकेवालों की सूचना पर पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। ग्रामीणों की माने तो शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आ रही है।
आज जहानाबाद में दो जगहों पर बाबू कुंवर सिंह जयंती को लेकर कार्यक्रम अयोजित किए गए। क्षत्रिय सभा द्वारा ऊंटा मोहल्ले में , जहां वीर योद्धा के तैल चित्र पर डॉ विरेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार विमल, संजय सिंह समेत कई लोगों ने माल्यार्पण किया।
वहीं स्थानीय अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह जी की विजयोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।इस अवसर पर कालेज कर्मी श्रद्धा पूर्वक तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह जी से जुड़े स्वंतत्रता संग्राम की लड़ाइयों और युद्ध कौशल पर विस्तार से अपने अपने विचार रखे।
1857के महान योद्धा के विचार तथा अन्य कई तरह युद्ध कौशल पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस युद्ध ने ही गुलामी में जी रहे भारतीयों को स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु एक संवेदना सम्प्रेषण किया।इस अवसर पर कालेज कर्मी में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं उपप्राचार्य अरविंद कुमार सिंह,प्रों शिव शंकर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
कालिदास तुम सही थे ! तुम्हारा वह कथानक चित्र जिसमें तुम पेड़ के एक डाल पर बैठे हो और उसी डाल को काट रहे हो यह बिना सोचे कि डाली जब कट के गिरेगी तो तुम भी उसी डाली के साथ गिर जाओगे।
कालिदास तुम अलग नहीं हो । सदियों से मनुष्य जाति यही तो करती आई है । आज बुलडोजर चलाने पर जो खुश है वो तुम्हारे कथानक चित्र को वो पात्र है, जिसे यह समझ में नहीं आ रहा है कि कानून है तो तुम हो, संविधान है तो तुम हो ।शासन और सत्ता तो चाहती ही है कि कानून और संविधान पर से लोगों का भरोसा उठ जाये । आज जिस रहमान के घर बुलडोजर चलने पर खुश हो, वह सिर्फ रहमान का घर नहीं है वह घर भारतीय संविधान और न्याय संहिता का घर है जिसके बुनियाद पर भारत बसा हुआ है ।सत्ता और सरकार तो चाहती ही कि कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर कानून और संविधान को धत्ता बताते रहे । कल तुम रहमान का घर टूटने पर खुशी मना रहे थे आज रमन झा और विवेक गुप्ता के घर बुलडोजर चला तो कागज दिखा रहे हो ।
तेरी हंसी कब तरे घर मातम लेकर पहुंच जाये किसी ने नहीं देखा है सत्ता और सरकार को इतनी छूट दिये तो फिर बहु बेटी को घर से उठा कर ले जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी ।
देखो सत्ता का चरित्र आज जरुरत पड़ी तो वीर कुंउर सिंह के परिवार वाले की हत्या मामले में एक माह बाद डाँक्टर पर कार्यवाही हो रही है ।इससे पहले सूना था बिहार में इलाज में लापरवाही बरतने पर किसी डाँक्टर पर कार्यवाही हुई हो ।वैसे 23 अप्रैल के बाद डाँक्टर साहब को मनचाही जगह मिल जायेंगी ये भी तय है काली हो सकता है इस कथा में तुम्हारे नाम को जोड़कर उस ज़माने के तुझे नापसंद करने वालों ने तेरी फिरकी ली हो ।फिर भी एक बात तो है, तुम मिथक कथा के पात्र ही सही पर जीवंत बिंब हो मनुष्य जाति के एक पहलू के ।
भाई भाई को लड़ा रहा है सत्ता के लिए और ससुरे को समझ में नहीं आ रहा है नौकरी और रोजगार हाथ से जा रहा है शहर दर शहर उजर रहा है 35 रुपया का पेट्रोल 120 रुपया में बेच रहा है अपनी ऐयाशी के लिए फिर भी समझ में नहीं आ रहा है। काली मेरा मानना है कि तुम ये कहानी मनुष्य को संचेत करने के लिए गढ़ा था लेकिन दुर्भाग्य है काली 1500 सौ वर्ष बाद भी समझ में नहीं आया है क्या करोगे मनुष्य समझदार ही हो जाता तो फिर ऐसे लोगों की दुकाने कैसे चलती है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक शख्स किसी काम के बदले पैसा लेता है, और काम को एक सप्ताह के भीतर खत्म करने की बात कहता है।
#ViralVideo
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिला परिवहन विभाग भागलपुर के बड़ा बाबू का है जिनका नाम शंभू मंडल है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शंभू ने बताया कि चुनाव के दौरान चालक को उनके डेली खर्चे का रुपैया दिया जा रहा था और जो रुपया बचा है उसे मैं रख रहा था।
एक सप्ताह वाली बात से उन्होंने इनकार किया है जबकि वीडियो में साफ तौर पर यह स्पष्ट है कि काम खत्म होने के बाद और पैसा दिया जाना है। वहीं दूसरी तरफ जिला परिवहन पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने कहा कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी अगर जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। हालांकि इस वायरल वीडियो का बिहार न्यूज़ पोस्ट पुष्टि नहीं करता है।
पटना हाईकोर्ट ने मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव से बिहार में शराबबंदी कानून के अंतर्गत की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने काजल कुमारी की जमानत याचिका पर ऑन लाईन सुनवाई की।
कोर्ट ने अबतक जेल जा चुकी महिलाओं और 18 से 25 वर्ष के युवाओं का ब्यौरा मांगा है। कोर्ट ने बेगूसराय थाने में दर्ज एक मामले में जेल में बंद काजल कुमारी की जमानत याचिका पर ऑन लाईन सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया है।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि महिलायें और युवा शराबंदी के मामलों में बड़े पैमाने पर जेल जा चुके हैं। इनमें से अधिकतम प्रथम अपराध के लिए जेल गए हैं।
इस कानून से समाज में अपेक्षित बदलाव आने की जगह यह आसान पैसे कमाने का एक भंवरजाल बन गया। इसमें महिलाएं व युवा आसानी से फंसते जा रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी।
जहानाबाद । ब्रिटिश काल के शासन में बने पुल की लोहे को काट कर ले जा रहे हैं चोर, विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी बने हैं उदासीन।
जहानाबाद बिहार शरीफ शहर को जोड़ने वाली दरधा नदी पर ब्रिटिश काल के शासनकाल में ही लोहे के पुल का निर्माण कराया गया था । जिसे लोग आवागमन करते थे लेकिन बीते कुछ दिन पूर्व उस पुल की हालत जर्जर हो गई। जिसके बाद विभाग के द्वारा उस पुल को अयोग्य घोषित कर दिया था, और इसके जगह पर करोड़ो रुपए की लागत से नए पुल का निर्माण कराया गया।
जिस पुल से लोग आवागमन कर रहे हैं , लेकिन ब्रिटिश काल के शासन में जिस पुल का निर्माण कराया गया था, यह लोहे का पुल है लेकिन विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को उदासीनता के कारण आज पुल के लोहे को चोर द्वारा काट काट कर बेचा जा रहा है ।
समय रहते इस दिशा में कोई ठोस कारवाई नही होती तो धीरे धीरे लोहे के पुराने पुल का अस्तित्व खत्म हो जायेगा या अगर उस पुल के लोहे को विभाग नीलाम किया जाये तो सरकार को लाखो रुपए का राजस्व प्राप्त हो सकता है। लेकिन विभाग के पदाधिकारी के उदासीनता के कारण आज पूल के लोहे को चोरों द्वारा काट काट कर बेचा जा रहा है।
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग अपने कर्तव्य के प्रति इसी तरह लापरवाह रहा तो आने वाले दिन मैं पुल सारा सामान चोर चोरी कर लेकर चले जाएंगे और विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय के कमरे में बैठकर सरकार की कई लाखों रुपए का चूना लगा ।
बैठेंगे कुछ लोग तो दबे जुबान यह भी कह रहे है कि चोरी की घटना विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी के मिलीभगत से हो रही है लोगों का कहना है कि पथ निर्माण विभाग की कर्मचारी एवं पदाधिकारी एवं चोरों की मिलीभगत से यह कारनामा हो रहा है । अगर इसकी जांच कराई जाए तो इसमें बड़े से लेकर छोटे पदाधिकारी के मिलीभगत एवं कारनामे उजागर हो सकता है लेकिन जो भी हो अगर विभाग द्वारा इसी तरह लापरवाही बरता गया तो वह दिन दूर नहीं जब ब्रिटिश शासनकाल के पुल का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिन पूर्व सासाराम जिले में भी विभाग के कर्मचारी और पदाधिकारियों के द्वारा एक लोहे को पुल को भेज दिया गया था और जिसकी खबर चलने के बाद सरकार एक्शन में आई और इस मामले में कर्मचारी और पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार भी किया गया है बावजूद विभाग के पदाधिकारी सासाराम की घटना से सबक नहीं ले रहे हैं जो विभाग और प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
जहानाबाद । बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहां जहां सड़क दुर्घटना में शुभम कुमार नामक एक 18 साल के युवक की मौत हो गई।
शुभम घोसी प्रखंड के कौड़िया गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता ने बताया कि कल ही बेटी की शादी है और बारात आने वाली थी। गांव में बिजली प्रवाह खराब थी जिसकी शिकायत करने शुभम पावर ग्रिड जा रहा था। तभी घोसी चोरास्ते के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
मनोज शर्मा, मृतक के पिता
घायल अवस्था में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक देखरेख के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की माने तो सर में चोट लगने की वजह से शुभम की मौत हुई है। इधर सूचना मिलने के बाद शुभम के घर में कोहराम मच गया है।
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि कल यानी 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर जगदीशपुर के दुलौर मैदान में प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता और देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में एक नया इतिहास रचा जायेगा। इस दौरान 75 हजार से ज्यादा तिरंगा हाथ में लिए, राष्ट्रवादियों का हुजुम उन सभी राष्ट्रनायकों का सम्मान और उनका यशोगान करेगा।
उन्होंने पटना के भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसका उद्देश्य उन महान विभूतियों को याद करना तथा उनके यशोगान के जरिये नई पीढ़ियों को इससे अवगत कराना है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी कुर्बानी दी है तथा सर्वस्व न्योछावर कर दिया है।
इस अमृत महोत्सव में उन महान व्यक्तियों को भी याद किया जा रहा है जो भारत के नव निर्माण में अपना योगदान दे रहें हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि इस अमृत महोत्सव के तहत वीरभूमि जगदीशपुर में आयोजित हो रहे बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में लाखों लोग पहुँचेंगे और उस धरती को नमन करेंगे।
वीर योद्धा कुंवर सिंह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जिंदगी में धर्म और जाति मायने नहीं रखती, यही कारण है कि 1857 की क्रांति में वे महानायक के रूप में उभरे। 1857 का स्वतंत्रता संग्राम पहला मौका प्रतीत होता है जहां हिन्दु व मुसलमान कंधा से कंधा मिलाकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए।
दुलौर के मैदान में शनिवार को विजयोत्सव के मौके पर लाखों लोग जुटेंगे और तिरंगा फहराएंगे। यह देश के लिए पहला मौका होगा जब एक आयोजन स्थल पर तिरंगा प्रेमी इतनी अधिक संख्या में तिरंगा लहरायेंगे।
डॉ जायसवाल ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की वीरता जग जाहिर है लेकिन दुर्भाग्य है कि इनकी वीरता को हम वह सम्मान आज तक नहीं दे सकें, जो कई स्वतंत्रता सेनानियों को मिला। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को यह सम्मान देने में जुटी है।
ऐसे कार्यक्रमों और समारोहों के जरिए उन बलिदानियों की महागाथा को जन-जन तक पहुँचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे आनेवाली पीढ़ी भी उन वीर शहीदों के कर्तव्यों और उनकी वीरता, उनके पराक्रम, उनके शौर्य व उनकी कृतियों को जान सकें।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में आयोजित बाबू कुंवर सिंह जी विजयोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
“बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उनकी पराक्रम की गाथा सदियों तक अमर रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद वीरों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में यह भव्य आयोजन जगदीशपुर में हो रहा है”।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे शुक्रवार को शौर्य जनसंदेश यात्रा के क्रम में रेवटियाँ परमानपुर पहुंचे। सभी को 23 अप्रैल को जगदीशपुर भोजपुर में आयोजित “बाबू कुँवर सिंह विजयोत्सव” के लिए न्योता दिया। इसके पहले सोनबरसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सभी से बड़ी संख्या में विजयोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।
इसके पहले केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने जगदीशपुर आरा में बाबू वीर कुंवर स्मृति संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां परिसर में वन विभाग द्वारा नवग्रह से संबंधित पौधा लगाया जा रहा है। इसके पश्चात स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
श्री चौबे ने जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जी के परिजनों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना। दिनारा विधानसभा अंतर्गत मलियाबाग पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी से कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को 11:00 बजे आने का न्योता दिया।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में जमानत मिल गई है। यह चारा घोटाले से जुड़ा पांचवा मामला है, जिसमें उन्हें झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। सीबीआई ने जमानत देने का कड़ा विरोध किया था। राजद प्रमुख के वकील ने बताया कि उन्हें आधी सजा काट लेने और खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है। उन्हें जल्द रिहा किया जाएगा। लालू यादव को एक लाख रुपये का बांड व जुर्माने के 10 लाख रुपये चुकाना होंगे।राजद प्रमुख को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में पहले सजा मिल चुकी है और उनमें जमानत भी मिल गई है।
यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है। झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। 27 साल बाद कोर्ट ने फरवरी में डोरंडा कोषागार मामले में फैसला सुनाया था। इसमें लालू यादव को दोषी पाया गया था। उन्हें पांच साल की कैद व जुर्माना की सजा सुनाई गई थी।
सीबीआई ने 1996 में अलग-अलग कोषागारों से गलत ढंग से अलग-अलग राशियों की निकासी को लेकर 53 मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें से डोरंडा कोषागार का मामला सबसे बड़ा था।इसमें सर्वाधिक 170 आरोपी शामिल थे। 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है।
चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ के अवैध निकासी में लालू जमानत पर हैं। इसमें उन्हें 5 साल की सजा हुई थी। देवघर कोषागार से 79 लाख के अवैध निकासी के घोटले के दूसरे मामले में भी वे जमानत पर हैं। इस मामले में उन्हे साढ़े 3 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें 33.13 करोड़ के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के तीसरे मामले में भी जमानत मिली थी। इस मामले में उन्हें 5 साल की सजा हुई थी। दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी के चौथे मामले में उन्हें दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उसमें भी वे जमानत पर हैं।
जिसको लेकर जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल कि दवा खिलाया जाना है जिसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुंगेर जिला को 746015 बच्चो को दवा खिलाने के लक्ष्य रखा है।इसी क्रम में आज सुबह शाह जुबैर स्कूल घोरघट में भी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा एल्बेंडाजोल कि दवा खिलाया खिलाई गई दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे।
वहीं ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो सभी ग्रामीण स्कूल पर इकट्ठा हो गए और बच्चों को बरियारपुर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। वहीं बच्चों के बीमार होने के बाद परिजनों का बुरा हाल है । परिजनों ने कहा की स्कूल से सूचना आने के बाद वे सभी अपने बच्चो को देखने बरियारपुर पीएचसी आए है ।
मुंगेर के सिविल सर्जन आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि कृमि दिवस के मौके पर सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा दी गयी थी जिसमे आज बरियारपुर प्रखण्ड के शाह जुबैर मध्य विद्यायल घोरघट के लगभग 50 बच्चे दवा पीने से बीमार हो गए। जिसके बाद सभी बच्चों को बरियारपुर पीएचसी में लाकर इलाज किया जा रहा है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने बताया कि सभी स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि मध्यान भोजन के बाद ही बच्चों को उल्टी की दवा के साथ कृमि की दवा देना है लेकिन बच्चों को भूखे पेट ही दवा दे दी गयी जिसके कारण ये स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो चार दिनों के लिए दवा देने पर रोक लगा दिया गया है।
दरअसल में जहानाबाद जिले घोषी थाना क्षेत्र के साहों बिगहा गांव में पप्पू बिन्द के बारात आई थी और जयमाला के समय हथियारों से हर्ष फायरिंग की जाने लगी ।और इस दरम्यान एक गोली उसी गांव हरिदर्शन नाम युवक के सीने में लग गई और वह गिर पड़ा जिसे आनन फानन में परिजनों ने जहानाबाद सदर अस्पताल लाया परन्तु उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया ।
इधर सदर अस्पताल में गोली लगे मरीज का इलाज करने वाले डॉ आफताब आलम ने बताया कि गोली राइट साइड में सीने में लगी है और सीना को चीरते हुए पीछे से निकल गयी है परंतु उसे साँस लेने में दिक्कत हो रही थी ।पेसेंट को ऑक्सीजन सिस्टम के सपोर्ट के साथ पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
बक्सर । प्यार में दिल दे बैठी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली विक्टोरिया सूबे के बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढा गांव के रहने वाले जयप्रकाश से शादी रचा अपने आप को काफी खुश नसीब समझ रही हैं। विक्टोरिया की शादी बक्सर के एक मैरिज हॉल में 20 अप्रैल की रात हिंदू रीति रिवाज से हुई। उनके पति जयप्रकाश यादव कुकुढा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के बड़े पुत्र हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करते हैं। इस शादी से दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं।
2019 में आस्ट्रेलिया गया था जयप्रकाश
जयप्रकाश ने 2019 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई की। वह एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित है। पढ़ाई के दौरान ही जयप्रकाश को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली इस लड़की से प्यार हुआ। उसके पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट भी अपनी बेटी विक्टोरिया के साथ इटाढ़ी के कुकुढा आए हैं। इन्होंने हिंदू रीति रिवाज से 20 अप्रैल की रात अपनी बेटी विक्टोरिया की शादी कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह के बड़े पुत्र जयप्रकाश यादव से कराई।
भारतीय संस्कृति को देखकर खुश हैं दुल्हन के माता- पिता
विक्टोरिया के पिता स्टीवन टॉकेट ने बिहारी संस्कृति के सवाल पर बताया कि मुझे इस कल्चर को देखकर काफी खुशी हुई। बेटी के हाथ में मेहंदी देखकर वे काफी खुश हैं। विक्टोरिया के पिता होने के नाते कन्यादान की रस्म अदायगी के लिए पैर में महावर को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि काफी अच्छा लगा। बिहार के इटाढ़ी में बेटी के ससुराल में आकर काफी खुश हूं। मुझे आशा है कि मेरी बेटी इस बिहारी दामाद के साथ काफी खुशहाल रहेगी।
वहीं, दूल्हे के पिता और पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह ने बताया कि मेरे परिवार के लोग जब बेटे की पसंद जाने तो हम लोग ना नहीं कर पाए पर हमने कहा कि शादी गांव पर ही हिंदू रीति रिवाज के साथ होगी तो वह लोग भी मान गए। अब शादी करके जहां वह लोग काफी खुश दिख रहे हैं, वहीं हमारा परिवार भी इन लोगों की शादी से काफी खुश है। रिश्ते नातेदार भी हम लोगों को बधाइयां दे रहे हैं। गांव सहित आसपास के लोग दुल्हन व उसके परिजनों को देखने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका है विक्टोरिया
सात समंदर पार से अपने प्यार को शादी का अमलीजामा पहनाने बक्सर के कुकुढा पहुंची विक्टोरिया अपने शहर जिला में बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। विक्टोरिया अपने पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी है। जिसने सात समंदर पार से बिहार बक्सर के इटाढ़ी में आकर शादी की। विक्टोरिया के माता-पिता भी इस शादी व बिहारी कल्चर के साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी पर फूले नहीं समा रहे हैं।
राजभवन को भेजा अपना इस्तीफा पत्र इस्तीफा के कारणों का नहीं किया खुलासा राज्यपाल के प्रधान सचिव के नाम से भेजा पत्र विश्विद्यालय में घोटाला प्रकरण के बाद से थे दवाब में
रोहतास । जहां एक हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि नाच के दौरान एक युवक धड़ाधड़ फायरिंग कर रहा है।
यह वीडियो अमझोर इलाके का बताया जाता है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो कुछ दिन पुरानी है तथा एक निजी कार्यक्रम के दौरान नाच का आयोजन किया गया था। उसी नाच में तिलौथू का रहने वाला एक शख्स ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है।
भोजपुरी गीतों पर नर्तकी डांस कर रही है और उत्साहित होकर एक शख्स सामियाना में फायरिंग कर रहा है। चुकी इस वायरल वीडियो कि हम कहीं से पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन फायरिंग की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
23 अप्रैल को भोजपुर जिला के जगदीशपुर में भाजपा के बैनर तले मनाए जाने वाले 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने को लेकर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे।
उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। पंचायत केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कार्यक्रम में जरूरी है।
प्रमोद कुमार ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही लगभग चार लाख के आसपास लोग अमृत महोत्सव में जुटेंगे।
विधान परिषद चुनाव और बोचहा उपचुनाव में हार की समीक्षा करेगा एनडीए – सुशील कुमार मोदी
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को दस सीटों का नुकसान और फिर विधानसभा के बोचहा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार का 36 हजार मतों के अंतर से पराजित होना हमारे लिए गहन आत्मचिंतन का विषय है। एनडीए नेतृत्व इसकी समीक्षा करेगा, ताकि सारी कमियांँ दूर की जा सकें।
बोचहा विधानसभा क्षेत्र की एक-एक पंचायत में एनडीए विधायकों-मंत्रियों ने जनता से सम्पर्क किया था। पूरी ताकत लगायी गई थी। सरकार ने भी सभी वर्गों के विकास के लिए काम किये और सबका विश्वास जीतने की कोशिश की। इसके बाद भी एनडीए के मजबूत जनाधार अतिपिछड़ा वर्ग और सवर्ण समाज के एक वर्ग का वोट खिसक जाना अप्रत्याशित था। इसके पीछे क्या नाराजगी थी, इस पर एनडीए अवश्य मंथन करेगा।
वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में एनडीए के घटक दलों ने पूरे तालमेल से एक-दूसरे को जिताने के लिए मेहनत की थी, जिससे हमारा स्ट्राइक रेट अधिकतम था। गठबंधन के खाते में राज्य की 40 में से 39 सीटें आयी थीं, जबकि राजद सभी सीटें हार गया था।
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव और विधानसभा की बोचहा सीट पर उपचुनाव में एनडीए के घटक दलों के बीच 2019 जैसा तालमेल क्यों नहीं रहा, इसकी भी समीक्षा होगी। अगले संसदीय और विधानसभा चुनाव में अभी इतना वक्त है कि हम सारी कमजोरियों और शिकायतों को दूर कर सकें।
पटना हाईकोर्ट ने पटना -गया – डोभी (एनएच 83) एनएच निर्माण और विकास मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा कि अब तक जहानाबाद में किसानों को मुआवज़ा क्यों नहीं दिया गया । चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने प्रतिज्ञा नामक सामाजिक संगठन की जनहित याचिका पर के मामले पर सुनवाई की।
कोर्ट को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि इस हाईवे के निर्माण के क्रम में उनके अधिग्रहित भूमि का कई किसानों को अब तक मुआवज़ा नहीं दिया गया है। इसलिए नेशनल हाइवे के निर्माण में विलम्ब हो रहा हैं।
#PatnaHighCourt
कोर्ट ने अगली सुनवाई में जहानाबाद के डी एम, जहानाबाद के जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी ऐवं एनएचएआई के पदाधिकारियों को कोर्ट में स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने के लिए कहा कि किसानों को उनका मुआबजा कब और किस माध्यम से दिया जाएगा।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने जब्त किये गए वाहनों को हटाने के फिर से वहां रखे जाने को गम्भीरता से लिया।कोर्ट ने अधिवक्ता शिल्पी केशरी की जनहित याचिका पर सुनवाई की।
कोर्ट ने आज सुबह में इस मामलें पर सुनवाई शुरू की।कोर्ट को बताया गया कि जब्त किये वाहनों को हटाए जाने के बाद उन्हें वहां फिर से लगा दिया गया है।
कोर्ट ने लंच के समय मामलें पर सुनवाई के दौरान पटना के ट्राफिक एस पी तलब किया।कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि प्रति सप्ताह गाँधी मैदान में जब्त वाहनों का निरीक्षण करें।
#PatnaHighCourt
कोर्ट को अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद गाँधी मैदान से जब्त वाहनों को हटा दिया गया था।लेकिन कुछ समय बाद फिर वहां वाहन लगाया जाने लगा।उन्होंने गाँधी मैदान के पास स्कूल बसों के खड़े होने से ट्राफिक जाम हो जाता हैं।इसका खामियाजा स्कूली छात्रों को भुगतना पड़ता हैं।
उन्होंने बताया कि पटना शहर के अधिकतर थाने में यहीं हालत हैं।कोर्ट ने ट्राफिक एस पी और ज़िला जज को बैठक कर इस मामलें विचार करने का निर्देश दिया।जब्त वाहनों के मामलों की सुनवाई और निबटारे के लिए कार्रवाई करने को कहा।
कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में गाँधी मैदान थाना में जब्त वाहनों को हटाने के अदालती आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी।कोर्ट ने डी जी पी,बिहार को 24 घंटों में गाँधी मैदान थाना से सभी अवरोध हटाने का आदेश दिया था।
कोर्ट ने सभी जब्त वाहनों के बारे में पूरी जानकारी मांगते हुए ये भी बताने को कहा था कि अबतक इन वाहन जब्ती मामलों में क्या कार्रवाई की गई है।
इस मामलें पर अगली सुनवाई आने वाले सप्ताह में होगी।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्त ने मंगलवार की रात मंडुआडीह व हापुड़ से अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक स्टेनगन नाइन एमएम, .32 बोर की तीन पिस्टल, छह मैगजीन, पांच मोबाइल व असलहा बिक्री के 13 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपितों ने एटीएस को बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश के खंडवा से अवैध असलहे खरीदे थे। उन्हें गिरोह के सदस्यों अंकित व सत्यम की मदद से दिल्ली में बेचा गया था। बाकी जो असलहे बचे रह गए थे, उन्हें बिहार ले जाने की तैयारी में थे कि तभी पकड़ लिए गए।
यूपी एटीएस को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह मध्यप्रदेश व बिहार से सस्ते दाम में असलहे खरीद कर बिहार, दिल्ली व उत्तरप्रदेश में बेच कर कमाई करता है। एटीएस की स्थानीय इकाई ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडुआडीह क्षेत्र के महेशपुर पेट्रोल पंप के पास से बक्सर, बिहार जाने की तैयारी कर रहे दिनेश और रितेश को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एटीएस की नोएडा इकाई ने हापुड़ से अंकित व सत्यम को दबोच लिया। आरोपितों ने एटीएस को बताया कि उनके गिरोह के बलिया निवासी छह तस्कर गत 31 जनवरी को बलिया के दुबहड़ थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद 16 फरवरी को बिहार निवासी एक असलहा तस्कर को गाजीपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपित
बिहार के बक्सर के दलसागर निवासी दिनेश कुमार।
बिहार, बक्सर के धनसोई, गोड़ौरा गांव निवासी रितेश पांडेय।
दिल्ली के वजीरपुर के जेजे कालोनी निवासी अंकित कुमार।
वजीरपुर, दिल्ली निवासी सत्यम कुमार,स्थायी निवासी बक्सर बिहार।
बगहा । वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से निकलकर दियारा में पहुंची बाघिन, बाघिन के डर से खेतों में नहीं जा रहे हैं किसान। कुछ लोग खेतों में कर रहे हैं काम तो कुछ लोग कर रहे हैं रखवाली।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व VTR से लगे हुए क्षेत्रों में अक्सर वन्य प्राणियों का मूवमेंट बना रहता है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों में काम करने गए किसानों ने बाघिन को देखा है। इसी दौरान बाघिन और इसके दो शावकों को देखा गया। बाघिन के मूवमेंट के बाद क्षेत्र में दहशत है। उसके पगमार्क के अलावा शावकों के भी पगमार्क दिखे हैं। जिससे यह तो तय हो गया है कि बाघिन और इसके दो शावक साथ में है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव तक पहुंची थी। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया है कि विभाग के लोग जहां पर बाघिन डेरा जमाए हुए हैं वहां पर किसी तरह से ट्रैक करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाए तो बाघिन के मूवमेंट का पता चल सकता है।
वही किसानों के लिए मुसीबत बनी बाघिन इन दिनों खेतों में सिंचाई, और गेहूं की कटाई की जा रही है। इस बीच बाघिन के मूवमेंट के कारण किसानों में काफी दहशत है खासी परेशानी हो रही है।
वन संरक्षक डॉ नेशामानी के ने बताया कि शायद मां बनने के क्रम में वीटीआर से गन्ना के तरफ चली आई होगी। हालांकि अभी एक वयस्क का पगमार्क मिला है । उसी आधार पर सर्च कराया जा रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई है। ऐसे में अग्निशमन विभाग की जवाबदेही और ज्यादा बढ़ गई। विभाग अग्नि शमन सेवा सप्ताह मना रहा था जिसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जहानाबाद जिले में भी 14 अप्रैल से आज 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। इसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। फ्लैग मार्च किया गया, योगा सत्र का आयोजन किया गया, मॉक ड्रिल करके लोगों को आग से बचने की जानकारी दी गई, मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। और आज अंतिम दिन क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व जिले की अग्निशमन पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने किया।
पूरे सप्ताह के दौरान दौरान लोगों को जागरूक तो किया ही गया। साथ ही एहतियात बरतने की नसीहत गई। भीषण गर्मी की वजह से लगातार अगलगी की घटनाएं भी हो रही है। जहां फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचना भी पड़ रहा है। लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मियों का हौसला हाई है। पूरे बिहार में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके ताकि अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
तेरह साल बाद दरभंगा व्यवहार न्यालय ADJ 9 संजीव कुमार सिंह की अदालत ने 10 साल की बच्ची की हत्या में 7 महिलाओं को दोषी मानते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष के वकील रेणु झा ने कहा कि घटना वर्ष 2009 की है और लंबे वक्त के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।
वही उन्होंने कहा कि हायाघाट निवासी योगेंद्र यादव और उनके पटिदार के बीच रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। उसी क्रम में योगेंद्र यादव की बेटी खाना लेकर जा रही थी और सातो महिला ने 10 वर्षीय बच्ची को पीट पीट कर अधमरा कर दिया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उसी मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए बुच्ची देवी, मुनर देवी, मनभोगिया देवी, सीता देवी, इन्दु देवी, चधुरन देवी एवं भुखली देवी को दफा 302 (हत्या) में सातों महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वही उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि 10 वर्ष की नन्हीं जान को इंसाफ दिलाने में हमे आज कामयाबी मिली है।
बताते चले कि वर्ष 2009 में हायाघाट प्रखंड के छतौना गांव निवासी योगेंद्र यादव और उनके पटिदार में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। योगेंद्र यादव की बेटी राजबंती खाना लेकर अपने पिता के पास जा रही थी। उसी क्रम में बच्ची के पटिदार की 7 महिलाओं ने उसे रोक दिया और बेरहमी से पीटाई कर डाली और बच्ची ने इलाज के क्रम में अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित पिता योगेंद्र यादव ने 7 महिला को आरोपी बनाया। जिसके बाद कोर्ट ने 13 साल बाद सातो महिला को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
हर रोज ऐसी घटनाएंद सुर्खियों में रहती है । कुछ इसी प्रकार का ताजा मामला बिहार के जहानाबाद का है। जहां एक प्रेमीयुगल अपने माता-पिता से बिना पूछे ही घर से भागकर स्टेशन स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी रचा ली। इधर, लड़की के परिजनों को पता चला तो ढूंढते हुए मंदिर पहुंच गए जहां काफी मान मनाऊअल के बाद राजी हुए और फिर शादी में शरीक हुए।
दरअसल शहर के रामगढ़ मोहल्ले के रंजय कुमार को दो साल पहले कड़ौना गांव के उषा कुमारी के साथ आंखे चार हुई। धीरे धीरे दोनो की फोन पर बातें होने लगी। बाते होते होते प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि दोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया।जिसके बाद इसकी जानकारी घर वालों को दी।
जिसके बाद लड़की वाले शादी के लिए राजी नही हुए। आज दोनो कोर्ट मैरेज करने के ख्याल से पूरी प्लानिंग के तहत घर से भाग गए। इधर लड़की के घर वाले लड़की को घर मे न पाकर इधर उधर खोजबीन शुरू कर दी। इसी दरम्यान पता चला कि रंजय और उषा दोनो स्टेशन परिसर स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी करने पहुंचे है।
जानकारी मिलते ही लड़का और लड़की के परिवार भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनो में मान मैन्यूअल का दौर चला जिसके बाद दोनो की शादी मंदिर में रचाई गयी। शादी देखने को लेकर मंदिर में लोगो की भीड़ लग गयी। Byte – उषा कुमारी,युवती रंजय कुमार,युवक
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। मामला जहानाबाद सदर प्रखंड क्षेत्र के घोरहट गांव का है। जहां दबंगो द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण किया गया था।
जिसके खिलाफ आज सदर अंचलाधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट के नेतृत्व में अभियान चलाकर मकानों को ध्वस्त किया। वही इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी संजय अम्बष्ट ने बताया कि सदर प्रखंड के घोरहट गांव के राजेंद्र यादव के द्वारा सरकारी भूमि पर मकान बनाया गया था।
जिसको लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी और इसी कड़ी में आज कार्रवाई किया गया है। अतिक्रमण किए गए जमीन को मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। कई लोगों को नोटिस भी दिया गया है। वावजूद उसके लोग सरकारी जमीन से नही हटे तो कुछ दिनों में उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
इस बार पृथ्वी दिवस के मौके पर ‘अनुग्रह नारायण अध्ययन संस्थान ‘ के सभागार में “जलवायु परिवर्तन : एक सामाजिक आपदा” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित और गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता शामिल हो रहे हैं।
इस विषय को और बारीक से समझने और उस पर गहराई से बातचीत के लिए आपदा प्रबंधन के जानकार और रिटायर्ड आईएएस व्यास जी मिश्रा, भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सचिव रहे सी.के. मिश्रा, बिहार के पूर्व डीजीपी के एस द्विवेदी, नदियों के जानकार दिनेश मिश्रा, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजीव हंस के साथ ही कला व संस्कृति विभाग के सचिव दीपक आनंद भी हिस्सा लेंगे।
जिनके विचारों से आमजन रूबरू हो सकेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे अंशु गुप्ता की आपदा आधारित चित्र प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन गांधी संग्रहालय में किया जाएगा. जिसमें सभी अतिथिगण और उपस्थित लोग शामिल होंगे. 24 अप्रैल के दिन इस प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा जिसके समापन समारोह में कुछ और विशिष्ट अतिथियों के शिरकत करने की संभावना है. पटना के गांधी संग्रहालय में आयोजित होने वाली ये चित्र प्रदर्शनी और ‘ अनुग्रह नारायण अध्ययन संस्थान ‘ के सभागार में “जलवायु परिवर्तन : एक सामाजिक आपदा” विषय पर परिचर्चा अपने आप में एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा. जिसमें सभी वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
अंशु गुप्ता की ओर से लगने वाली इस चित्र प्रदर्शनी में आपको पिछले तीस वर्षों के दौरान आयी आपदाओं को करीब से देखने व समझने का मौका मिलेगा. दरअसल अंशु गवाह रहे हैं देश भर में आई तमाम आपदाओं के।
वो सबसे पहले आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचते हैं और अपने कैमरे के जरिए जमीनी हकीकत को कैद करते हैं. अंशु के इस यात्रा की शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी, जब वो भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में पढ़ाई कर रहे थे. तब से लेकर आज तक अंशु ने बहुत सारी आपदाओं को करीब से देखा है और उस पर काम किया है। आगामी 22 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक चलने वाली ये प्रदर्शनी उनकी यात्रा, उनके आपदा के अनुभव, आपदाओं को लेकर भ्रांतियों और जमीनी हकीकत के साथ ही बहुत सारी कहानियों का संकलन है।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदा से जुड़े अनुभव साझा कर जागरूक करना है। अक्सर लोगों के मन में धारणा होती है कि बाढ़ का पानी अगर घरों से निकल गया है तो उस इलाके में बाढ़ की समस्या खत्म हो गई, जबकि ऐसा नहीं होता है. कुछ लोगों के मिथक हैं कि आपदा प्रभावित लोगों को आप कुछ भी दे सकते हैं और वे उसे ग्रहण कर लेंगे जबकि ऐसा नहीं है. ये प्रदर्शनी इस तरह के बहुत सारी मिथकों और वास्तविकताओं से लोगों को रूबरू कराएगी.
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि अतिगंभीर, एईएस एवं जेई से पीड़ित बच्चों के त्वरित एवं उचित इलाज हेतु राज्य के 11 जिलों में स्थापित शिशु गहन देखभाल ईकाई (पीकू) को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है। इलाज हेतु विशेषज्ञों से सलाह के लिए टेली मेडिसीन की सुविधा इन संस्थानों में प्रदान की जायेगी। पीकू में एईएस एवं जेई के साथ-साथ एक माह से 12 साल के अतिगंभीर पीड़ित बच्चों का भी उपचार किया जायेगा।
श्री पांडेय ने कहा कि उक्त क्रम में जिला अस्पताल स्तर पर स्थापित पीकू में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं लैब टेक्निसियन को 16 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 25 अप्रैल तक अलग-अलग अस्पतालों में चलेगा। प्रशिक्षण के बाद टेली आईसीयू काउंसलिंग की सुविधा को सफलतापूर्वक चलाया जा सकेगा। शिक्षण के लिए छह जिलों के जिला अस्पताल को चिह्नित किया गया है, इनमें तीने जिले क्रमशः जिला अस्पताल गोपालगंज में 16, समस्तीपुर में 18 और वैशाली में 19 अप्रैल को प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। 21 अप्रैल को पूर्वी चंपारण, 22 अप्रैल को सीतामढ़ी और 25 अप्रैल को जिला अस्पताल मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण चलेगा।
श्री पांडेय ने कहा कि यह सुविधा शुरू हो जाने से न सिर्फ एईएस पीड़ित बच्चों का इलाज संभव होगा, बल्कि कई अन्य रोगों के कारण बच्चों में होने वाली मौतों को भी कम किया जा सकेगा। पीकू वार्ड में टेली आइसीयू काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध होने से बेहतर चिकित्सा के लिए बच्चों को कहीं बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा। एम्स, पटना से उक्त जिलों को शिशु टेली आईसीयू कंसलटेशन सेवा से जोड़ा जायेगा। अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा टेली काउंसलिंग का प्रशिक्षण मिलने से ऐसे पीड़ित बच्चों को बेहतर चिकित्सा मिल पाएगी, जिससे अतिगंभीर परिस्थिति वाले बच्चों का उपचार जिले में संभव हो पाएगा।
बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी।दो इंटर स्टेट हथियार तस्कर गिरफ्तार विक्की तिवारी और बिरमन तिवारी को किया गया गिरफ्तार।
बीएसएफ जवान का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर हरियाणा और पंजाब से हथियार गोली खरीद बिहार में करते थे सप्लाई।रेगुलर गन,रेगुलर पिस्टल,बीएसएफ के फर्जी आई कार्ड,आर्म्स का जाली लाइसेंस बरामद।554 जिंदा गोली भी बरामद।
एसटीएफ को इस बात की सूचना मिली थी कि एक बड़ा गिरोह जो बिहार में हरियाणा और पंजाब से हथियार लाकर हथियार की तस्करी करता है और बिहार में अपराधी गिरोह को हथियार देता है छापेमारी के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों युवक के पास से बीएसएफ के फर्जी आईडेंटिटी कार्ड के साथ कई गृह मंत्रालय का पास भी मिला है फिलहाल इसके पास से दो कागजात मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है या गिरोह बीएसएफ जवान बनकर फर्जी बीएसएफ का आई कार्ड लेकर हरियाणा और पंजाब से सैनिक के ड्रेस में हथियार लेकर चलता था और बिहार में बड़े अपराधिक गिरोह को हथियार सप्लाई करता था गिरोह के पास से जम्मू कश्मीर का बनाया हुआ लाइसेंस के बरामद हुआ है जो अपने आप में एक बड़ा जांच का विषय है।