Press "Enter" to skip to content

आर्थिक अपराध इकाई को मिला BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले जांच का जिम्मा

बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला, बिहार लोक सेवा आयोग का पत्र राज्य पुलिस मुख्यालय पर मिला । पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा दिया गया।

आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाया गया । टीम में कई विभिन्न एक्सपर्ट को शामिल किया गया । राज पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू कर दिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक का कहना है जांच शुरू कर दी गई है । कई तरीके के एविडेंस को कलेक्ट किया जा रहा है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । राज्य के पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि मामला बहुत ही गंभीर है और चुनौती भरा है और अब विशेष टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from बिहार ब्रेकिंग न्यूज़More posts in बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ »