Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#BiharNewsPost”

आतंकवादी संगठन पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाए बिहार सरकार – सुशील कुमार मोदी

पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के विरुद्ध देश में साम्प्रदायिक द्वेष और आतंकवाद को बढावा देने वाली गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद बिहार सरकार को केंद्र से परामर्श कर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

पीएफआइ इस्लामी छात्रों के संगठन सिमी का बदला हुआ रूप है। इससे सीमावर्ती प्रदेश बिहार और पूरे देश की सुरक्षा को खतरा बढ़ा।

राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल कांग्रेस आतंकवादी साजिश में लिप्त पीएफआइ को बढ़ावा देती रही।
कर्नाटक में जब कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार सत्ता में आयी, तब इसने वर्ष 2013 में पीएफआई और इसकी राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया ( एसजीपीआइ ) के 1600 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दंगा करने से संबंधित 176 मुकदमें वापस ले लिए थे।

sushilmodi

कांग्रेस सरकार के फैसले से कर्नाटक के विभिन्न इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले पीएफआइ के लोगों का दुस्साहस बढ़ा।

अभी भी जिंदा है सेंधवा का कुख्यात पप्पू, शागिर्द की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

दो लोगों के साथ झुनाठी से गिरफ्तार हुआ पप्पू का शागिर्द नंदन।
खुद का श्राद्ध कर्म करा कुख्यात परसबिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा निवासी पप्पू शर्मा कोरोना काल में अपने आप को मृत घोषित करवा चुका था। ताकि पुलिस के रिकॉर्ड से उसका नाम समाप्त हो जाए। लेकिन उसके एक शागिर्द की गिरफ्तारी के बाद पप्पू का राज खुल गया।

एसपी दीपक रंजन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एरोड्रम के समीप श्याम नगर निवासी संवेदक रविंद्र कुमार की गोली मारकर जख्मी कर दिए जाने के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में पप्पू के शागिर्द नंदन कुमार उर्फ नंदनमा, कुणाल कुमार और प्रिंस कुमार को परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी से गिरफ्तार किया गया।

नंदन कुमार के पास से एक लोडेड छह चक्रीय देसी रिवाल्वर, कुणाल के पास से सात चक्र कारतूस तथा प्रिंस कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि वे लोग किसी दूसरे को गोली मारने आए थे लेकिन पहचान में दिक्कत हो जाने के कारण रविंद्र को गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नंदन द्वारा कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने के साथ-साथ पप्पू शर्मा के राज का भी खुलासा गया है।

जब हौसला बना लिया ऊँची उड़ान का, फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का, इसको सच किया है विवेक ने

इंसान के इरादे और हौसले ही उसकी ताकत हैं। कुछ करने का जज्बा हो, तो राह कांटो भरा ही क्यों ना हो आसान हो जाती है। जहानाबाद जिले के नोआवा गांव के ऑटो चालक के बेटे ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। अपनी लगन और अथक प्रयास के बूते वे बिहार पुलिस में दारोगा बन गए हैं। पिता कई साल से घर चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चला रहे हैं।

विवेक बताते हैं कि हमारी परवरिश अच्छी हो इसके लिए पिता ने जी जान से मेहनत की। बच्चों की खातिर उन्होंने जीवन में कई बलिदान किए। ऐसे में उनकी शुरुआत से ही यह ख्वाहिश थी कि कुछ ऐसा करूं जिससे हर कोई उनके पिता को सम्मान भरी नजरों से देखे। ऐसे में उन्होंने मेहनत जारी रखा और परिणाम सबके सामने है। कहते हैं कि वर्दी को जो सम्मान मिलता है उतना किसी और पेशे में नहीं है।

बेटे ने दूसरी नौकरियों के लिए भी क्वालीफाई किया है हालांकि अभी तक जॉइनिंग नहीं हुई है लेकिन बिहार पुलिस में दरोगा का रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। मां ग्रहणी है बोलते बोलते गला रूंध जाता है। लेकिन पिता कहते हैं कि बेटे ने उनका सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है।वह अपने बेटे की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं।

सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है। जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा है लेकिन केवल उन्हीं लोगों के लिए जो वास्तव में अवसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र हैं। उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता। ऑटो चालक के बेटे विवेक ने यह करके दिखाया है।

ऊँची उड़ान

मुजफ्फरपुर में सोये हालत में व्यक्ति की हत्या

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में सोये हालत में व्यक्ति की हत्या, भाई ने ही भाई की गडासे से काटकर की हत्या। मुजफ्फरपुर के देवरिया थानाक्षेत्र के सुहासा में हत्या।

साहेबगंज के हुस्सेपुर के रहने वाला है मृतक सुरेश राय, देवरिया थाना क्षेत्र के सुहासा में बथान में सोया था सुरेश राय।

बड़े भाई ने संपत्ति के लिए की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच, शव को पोस्टमार्टम के किये SKMCH भेजा।

पटना हाईकोर्ट ने एक 26 वर्षीय कनाडा की महिला नागरिक के ग़लत तरीक़े से भारत की सीमा में प्रवेश कर जाने के मामले में उसे राहत देते हुए उसके ख़िलाफ़ दर्ज एफआईआर, संज्ञान लेने के आदेश और आरोप तय करने का आदेश रद्द कर दिया

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने कनाडा की महिला विलियम्स रेबेका की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया ।

कनाडाई महिला पर आरोप लगाया गया था कि वह बग़ैर वीज़ा के नेपाल से लगी भारतीय सीमा में 31.03.2021 में प्रवेश कर गई थी। अप्रवास अधिकारी ने इस बात की सूचना रामगढ़वा पुलिस थाने को दी और महिला को गिरफ़्तार किया गया ।

उससे पूछ ताछ के क्रम में सामने आया कि उसके पास भारतीय वीज़ा नहीं है । उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 447, विदेशी अधिनियम की धारा 14 बी, और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 52 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे उसी दिन हिरासत में लिया गया था और हिरासत में 6 महीने बिताने के बाद उसे पटना हाईकोर्ट द्वारा 03.09.2021 जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

याचिकाकर्ता द्वारा इस मामले में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गई थी ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता सृष्टि सिंह ऐवं प्रणव कुमार ने कोर्ट को बताया कि जांच एजेंसी द्वारा दायर प्राथमिकी के साथ-साथ निचली अदालत के संज्ञान लेने का आदेश एवं आरोप पत्र में त्रुटि है। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता कई गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य समस्यायों के साथ साथ खाने के विकारों से पीड़ित है ।

इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के विरुद्ध कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं पाते हुए मामले में दर्ज एफआईआर, संज्ञान लेने के आदेश और आरोप तय करने का आदेश भी रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कनाडा के दूतावास के परामर्श से याचिकाकर्ता को उसके अपने देश भेजने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है।

बिहार के सुपौल में कोरोना विस्फोट हुआ; 16 छात्राएं एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई

सुपौल में कोरोना विस्फोट हुआ है। छातापुर के जीवछपुर गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय की 16 छात्राएं एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

इन बच्चियों की जांच तब हुई, जब इनमें सर्दी और बुखार के लक्षण पाए गए थे। एक साथ 16 बच्चों में इस तरह की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

इसके बाद एंटीजेन टेस्ट में सभी बच्चियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इधर, पटना एम्स की रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़। जगदीप धनखड़ अभी पश्चिम बंगाल के गवर्नर है।
30 साल तक सार्वजनिक जीवन में काम किया है। किसान पुत्र है। सामाजिक जीवन में देश की सेवा करते रहे हैं।

झुंझुनूं में लालन पालन हुआ। सैनिक स्कूल से पढ़ाई की। वकालत की फिर राजस्थान हाईकोर्ट में वकील रहे।
सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की।

पटना टेरर ऐंगल में नामजद आरोपी के घर उर्दू बाजार पहुची दरभंगा पुलिस

दरभंगा । SDPO कृष्ण नंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी, आरोपी नूरुद्दीन जंगी के घर की ली गई तालाशी । पटना टेरर ऐंगल में नामजद आरोपी के घर उर्दू बाजार पहुची दरभंगा पुलिस ।

भारी संख्या में बाहर मौजूद रही पुलिस । SDPO कृष्ण नंदन कुमार ने कहा आरोपी घर पर नही मौजूद ।

घर की तालाशी में नही मिले कोई आपत्तिजनक समान, तीनो आरोपी के अलग अलग ठिकाने वाले घर पहुची है दरभंगा पुलिस ।

गिरफ्तारी तक जारी रहेगी छापेमारी ।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अनीता ने गाड़े सफलता के झंडे, शादी के 13 साल बाद बनी दरोगा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा और सार्जेंट के लिए हुई परीक्षा का परिणाम दो दिन पहले घोषित कर दिया है. कुल 2213 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिसमें दरोगा के लिए 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर बहाली में चयनित हुए हैं. दरोगा में 742 और सार्जेंट में 84 महिलाएं सफल हुई जिसमें जहानाबाद की अनीता भी है।

शहर का होरिलगंज मोहल्ला, जहां आटा चक्की का दुकान चलाते हैं संतोष कुमार। किसी तरह संतोष पिता, पत्नी और दो बच्चों का परिवार चला रहे थे। लेकिन पत्नी को गृहस्ती में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शादी के 10 साल बाद इन्होंने कुछ करने की ठानी और पहले पुलिस बन कर अपना दमखम दिखाया। हौसलों को थोड़ा बल मिला और 2020 में जब दरोगा की वैकेंसी निकली तो उन्होंने ठान लिया कि अब यह नौकरी करना है। रोहतास में आरक्षी के पद पर नौकरी करते हुए अनीता ने पहले पीटी फिर फिजिकल और फाइनली एसआई की नौकरी ले ली। रिजल्ट निकलने के बाद जवानी का जहानाबाद पहुंचे तो परिजनों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

कहते हैं हर मर्द की कामयाबी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। लेकिन अनीता की कामयाबी के पीछे उनके पति संतोष का हाथ है। जिन्होंने हर मुश्किल में अनीता का साथ दिया। हालांकि संतोष मानते हैं कि सब कुछ अनीता की इच्छा शक्ति से संभव हुआ।

अनीता की सफलता ये संदेश देता है कि, हर सफलता के पीछे आपकी सोच और विचार का बहुत बड़ा योगदान होता है। कोई भी काम करने से पूर्व यदि आपके मन में उत्साहहीनता या असफलता के भाव और विचार आते हैं तो निश्चित जानिए आप कभी सफल नहीं हो सकते है। ये दृढ़ संकल्प ही था कि शादी के 13साल बाद दो बच्चों की मां ने वैसी नोकरी पाई जिसमें मानसिक के साथ शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

बिहार में कोरोना ने लिया भयानक रूप

पटना । पटना के एम्स में कोरोना से कल 3 लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में सुपौल की महिला रंभा देवी जिसकी उम्र 60 साल थी, मुजफ्फरपुर के राजेश कुमार साह 30 और एक नव निहाल अहद जिसकी उम्र मात्र 3 महीने की थी, मौत हो गई।

बिहार में पिछले 24 घंटों में 460 नए मामले सामने आए हैं। वही कल 497 नए मामलें आए थें। पटना जिले में सब से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

covid19

पटना में आज एक्टिव मरीजों की संख्या 202 है। वही कल पटना में 178 नए मामलें सामने आए थें।

बेतिया में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दिनदहाड़े लूट; 15 लाख रुपए की हुई लूट

बेतिया। बैंक में दिनदहाड़े लूट,बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लूट,15 लाख रुपए की हुई लूट। दो बाइक से आए 6 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।

दो के पास था हथियार बाकी अपराधियों ने ले रखा था चाकू, गार्ड को बंधक बनाकर लूट, लौरिया थाना से कुछ दूर स्थित लौरिया चौक की घटना।

BOB

मुजफ्फरपुर से जुड़ा फुलवारीशरीफ आतंकी केंद्र का कनेक्शन, बकरीद में घर आया था सकरा का मज़हरुल इस्लाम

फुलवारी शरीफ आतंकी मामले में मुजफ्फरपुर के मजहरुल इस्लाम का नाम जुड़ने के बाद उसके गांव के लोग सकते में हैं।मदरसा से शिक्षा प्राप्त मजहरूल मदरसा में शिक्षा देता है,और अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर के पंखा टोली इलाके में रहता है।

पिछले दिनों पटना में कई आतंकियों की गिरफ़्तारी हुई। इस मामले में कुल 26 लोगों के नाम सामने आए थे जिनमे एक नाम मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड के गौरिहार गांव के मजहरुल इस्लाम का भी है । बेहद ही साधारण से टूटे फूटे घर में रहनेवाला यह परिवार और उसके पड़ोसी दोनो इस घटना से हतप्रभ हैं । मजहरूल ने अपने इस आतंकी कनेक्सन की भनक अपने परिजनों और ग्रामीणों तक को नहीं लगने दी है ।

मजहरुल की मां जमीला खातून ने बताया कि उनका बेटा क्या करता हैं ये मालुम नहीं. उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ ज्यादातर मुजफ्फरपुर में रहता हैं, और अपने रोजगार के लिए भटकता रहता हैं, हालांकि उसने इस्लामी शिक्षा ली हैं, तो मदरसों में पढ़ाता हैं. वहीं मजहरूल इस्लाम के पडोसी मो हकीम बताते हैं कि वो अपने पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर रहता है । पहले वह बगल के छपरा गांव में मदरसा में पढ़ाता था । मौलवी तक की पढ़ाई कर रखा मजहरुल इस्लाम परोसि के नजर में भगवान से कम नहीं है । वह इस कुर्बानी में घर आया था और फिर चला गया ।

परोसी बताते हैं की इन सब चीजों में वह शामिल नही हैं, उसपर गलत आरोप लग रहें हैं ।वहीं गांव के पूर्व मुखिया बताते हैं कि उनकी गतिविधिया कभी संदिग्ध नहीं रही हैं, हालांकि उसपर बड़ा आरोप लगा हैं तो ये जांच का विषय हैं. कुछ दिन पहले तक वह छपरा में एक मदरसा में पढ़ाते थे लेकिन मुजफ्फरपुर रहते हैं ।सबसे गौरतलब बात यह है की जिस गांव के मदरसा में मजहरुल इस्लाम के पढ़ाने की बात सामने आई है वह वैशाली जिला का छपरा गांव पड़ता है । और इसी छपरा गांव के रियाज अहमद ,छोटकी छपरा कटहरा वैशाली का नाम भी उन 26 लोगों की सूची में जुड़ा हुआ है जिनपर पटना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर रखा है ।

ग्रामीणों और परिजनों के बयान से यह स्पष्ट हो चुका है की मजहरुल इस्लाम मौलवी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद एक मदरसा में पढ़ाता था । और जिस गांव के मदरसा में पढ़ाता था उसी गांव का एक अन्य व्यक्ति भी इस आतंकी गतिविधि में आरोपी बना है । परिजनों और परोसियों के बयान ने पूरे मामले को गहन जांच के दायरे में ला दिया है।

बिहार में बहार है; जहां देखे उधर कदाचार है

“ये बिहार है भाई; हम ना सुधरेंगे और ना ही सुधरने देंगे”
जी हां, एक बार फिर बिहार परीक्षा में चोरी को लेकर सुर्खिया बटोर रहा है मामला भोजपुर जिले से जुड़ा है जहां जैन कॉलेज में शुक्रवार को बीएड की परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर कदाचार की सूचना पर पहुंंचे डीएम को दिन में तारे दिखायी देने लगा।

परीक्षा हांल का हाल देख हैरान डीएम राजकुमार ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए 50 से ज्‍यादा परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल और 100 से ज्यादा चोरी करने के लिए पासपोर्ट, चिट-पुर्जा की बरामदगी हुई।डीएम ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि आज की परीक्षा रद की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि आज की परीक्षा रद करने की अनुशंसा कुलपति से की जाएगी।

डीएम को मिली थी कदाचार की सूचना
बताया जाता है कि जैन कालेज के दो कमरों में बीएड की परीक्षा चल रही है। इसी दौरान जिला प्रशासन को सूचना मिली कि वहां बड़े पैमाने पर कदाचार हो रहा है। परीक्षार्थी जमकर नकल कर रहे हैं। इसके बाद डीएम अफसरों के साथ वहां पहुंचे। डीटीओ चितरंजन प्रसाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मंजूषा चंद्रा, डीआरडीए के डायरेक्टर सुनिल कुमार पांडे, एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव समेत आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों के वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया।

जब जांच-पड़ताल शुरू की गई तो वहां की स्‍थि‍ति देख डीएम हैरान रह गए। मोबाइल और चिट-पुर्जे की भरमार लग गई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा कि आज की परीक्षा रद करने की अनुशंसा किया है साथ ही 80 परीक्षार्थियों को निष्‍कासित किया गया है।

एचडी जैन कालेज परीक्षा केंद्र पर आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के बीएड, पार्ट टू की परीक्षा चल रहा था ।

मगध यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र को लेकर विधान परिषद सभापति ने जताई चिंता, हालात में सुधार की जताई उम्मीद

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शुक्रवार को गया से लौटने के दौरान जहानाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मगध यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र को लेकर विधान परिषद सभापति ने चिंता जताई।

अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार तक बात को वे पहुंचाएंगे। बता दे कि लेटलतीफी को लेकर मगध यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। वहीं वित्त रहित शिक्षकों को लेकर पूछे गए सवाल पर अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार इस को लेकर गंभीर है।

वेतन विभेद को लेकर उन्होंने कहा कि एक ही काम के लिए अलग-अलग मानदेय सही नहीं है और यह लगातार इसको लेकर कोशिशें जारी है। जल्द ही इसका निदान भी निकाला जाएगा। आदेश नारायण सिंह ने कहा कि विधान परिषद को शिक्षा का सदन भी कहा जाता है।

अवधेश नारायण सिंह

जाहिर है सभापति होने के नाते शिक्षकों और छात्रों के हितों की बात करना हमारी जिम्मेवारी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 497 नए मरीज मिले

पटना । बिहार में गुरुवार को कोरोना के 497 नए मरीज मिले।

इस लिस्ट में पटना एक बार फिर से टॉप पर रहा। यहां कुल 178 नए संक्रमित पाए गए।

संक्रमण के नए मामलों में पटना में 178, मुजफ्फरपुर में 50, खगड़िया में 28, भागलपुर में गुरुवार को 25 और बेगूसराय में 24 नए संक्रमित मिले। सहरसा में 23, गया में 18, अररिया, अरवल व सारण में 11-11, जहानाबाद में 13, सुपौल में 10, समस्तीपुर में 9, भोजपुर में 8 नए संक्रमित मिले हैं।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पटना के SSP एमएस ढिल्लो का फूंका पुतला

रोहतास। RSS को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर फूंका पुतला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पटना के SSP एमएस ढिल्लो का फूंका पुतला।

पोस्ट ऑफिस चौराहा पर की नारेबाजी।

संघ के तर्ज पर काम करता है PFI

“PFI संघ के तर्ज पर काम करती है “
“एसडीपीआई की वजह से कर्नाटक में बाजेपी की सरकार बनी है”
रुपया लगातार गिर रहा है 80 के करीब पहुंच गया मेन स्ट्रीम मीडिया या फिर सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कहीं कोई चर्चा है ,सरकार की और से कोई बयान आया है।

जबकि जैसे जैसे रुपया कमजोर होगा देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी महंगाई आसमान छुएगा ।
इसी तरह बिहार की बात करे तो इतना बड़ा मेधा घोटाला हुआ है तीस हजार से अधिक बहाली जांच के घेरे में है मुख्य मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक कहीं कोई चर्चा भी है ।

मतलब हर सुबह मेरे जेब पर डाका डाला जा रहा है मेधावी छात्र लूटे जा रहे हैं लेकिन मेन स्ट्रीम मीडिया ,और सोशल मीडिया पर चर्चा तक नहीं होती है ।

होता क्या है मुसलमान ऐसा, मुसलमान ऐसा, जैसे मुसलमान ही देश की सबसे बड़ी समस्या है और इस खबर से आप बाहर ना निकले इसके लिए रोजाना सुबह से ही मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया लगा रहता है।

झारखंड में जहां 70 प्रतिशत से अधिक मुसलमान है वहां शुक्रवार को स्कूल बंद हो रहा है कोई ये पुछने वाला नहीं है कि झारखंड गठन के बाद से लगातार बीजेपी की सरकार रही है क्या बीजेपी के शासन में रविवार को स्कूल बंद होता था, स्कूल में मुस्लिम बच्चे हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते थे,कौवा कान ले गया बस सबके सब कौवा के पीछे भाग चलते हैं कोई अपना कान नहीं देखता है ।

चलिए मुद्दे पर आते हैं फुलवारी शरीफ मामले में दो संगठन चर्चा में है एक पीएफआई और दूसरा एसडीपीआई है जिसके सदस्य गिरफ्तार हुए हैं ।

यह संगठन जब देश विरोधी काम करता है तो इस संगठन को प्रतिबन्धित क्यों नहीं किया जा रहा है ।
इसके पीछे बड़ा खेल जब आप समझेंगे तो हैरान रह जाएंगे ।

1—क्या है पीएफआई
पटना के एसएसपी डाँ मानवजीत सिंह ने पीएफआई के कार्यशैली को संघ के कार्यशैली के सहारे समझाने का प्रयास किया क्या हंगामा खड़ा हो गया मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर मानो बादल फट गया हो। देखते देखते एसएसपी को खालिस्तानी धोषित कर दिया गया ,फुलवारी से गिरफ्तारी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर दिया इससे भी खून गर्म नहीं हुआ तो बिहार दौरे के दौरान पीएम को निशाने पर लेने की तैयारी में जुटे थे आतंकी यहां तक लिख डाला गया लेकिन किसी ने यह समझने कि कोशिश नहीं किया कि पीएफआई है क्या ।

पीएफआई संघ के तर्ज पर बना एक ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है 2006 में यह संगठन बना है और इसका पूरा नाम है पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (Popular Front of India; संक्षिप्त: PFI) यह संस्था अपने आप को पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक में आवाज उठाने वाला बताता है।मिश्रा आयोग (राष्ट्रीय धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक आयोग) की रिपोर्ट के अनुरूप मुस्लिम आरक्षण के लिए अभियान चलाता है।

संघ की तरह ही ये भी शाखा लगाता है जहां लाठी डंडे चलाने की ट्रेनिंग देते हैं संघ की तरह ही इस संगठन का राजनीतिक मंच एसडीपीआई है जिसका गठन 2009 में किया गया था,सीएफआई इसका छात्र संगठन इसी तरह SDTU (Social Democratic Trade Union)इसका मजदूर संगठन है। स्कूली छात्रों के लिए भी इसका अलग संगठन है।
ये सारे संगठन सार्वजनिक तौर पर काम कर रहे हैं और इनमें से अधिकांश का मुख्यालय दिल्ली है कई राज्य सरकारे इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का पत्र केन्द्र सरकार को भेजा चुका है लेकिन वजह जो भी हो अभी तक प्रतिबंध नहीं लगा है ।


2—एसडीपीआई राजनीतिक पार्टी का लक्ष्य 2047 तक भारत इस्लामिक शासन स्थापित करना है।
जिस तरीके से संघ का राजनीतिक मंच बीजेपी है वैसे ही पीएफआई का यह राजनीतिक मंच है जैसे संघ हिन्दू राष्ट्र की बात करता है वैसे ही यह इस्लामिक राष्ट्र की बात करता है ।

इस पार्टी के संविधान में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने कि बात लिखा है उसमें लिखा है कि 2047 तक भारत में इस्लामिक राष्ट्र स्थापित करना है इस पार्टी के हर कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से इस बात की चर्चा होती है।यह पार्टी चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है।याद करिए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 पप्पू यादव ने इसी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस तरह के नारे के साथ राजनीति करने वाली पार्टियों पर केन्द्र सरकार प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही ही चुनाव आयोग खामोश क्यों है इसकी वजह है इस तरह के पार्टियों की वजह से बीजेपी को फायदा पहुंचता है।

3–कर्नाटक में बीजेपी के सत्ता में पहुंचने में एसडीपीआई की बड़ी भूमिका रही है
जी है एसडीपीआई का कर्नाटक में बड़ा जनाधार है 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के तीन विधानसभा सीट- नरसिम्हाराजा (मैसुरू), चिकपेट (बेंगलुरू) और गुलबर्गा सिटी पर एसडीपीआई ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया था नरसिम्हाराजा सीट पर 38 हजार वोट लेकर यह दूसरे स्थान पर रही थी. वहीं चिकपेट सीट पर इसे 15 हजार वोट मिले थे. इस वजह से बीजेपी यहां जीत गई थी.राज्य में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एसडीपीआई ने ऐलान कर दिया था कि वह तीन सीटों को छोड़ कर हर जगह सेक्युलर ताकतों का समर्थन करेगी क्योंकि यह वक्त की मांग है. इसके ऐलान की वजह से पूरे तटवर्ती इलाके में बीजेपी भारी बहुमत से जीत गई।

इसी राजनीति को समझने कि जरूरत है आज दुनिया में लोकतांत्रिक सरकार जिस तरीके से ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त हो रही है इसकी वजह यही है सत्ता के लिए किसी भी हद तक पहुंचना ।

श्रीलंका और अब ब्रिटेन में जो कुछ हो रहा है उससे भारत को सीख लेने कि जरूरत है नहीं तो फिर श्रीलंका और ब्रिटेन से भी बुरा हाल भारत का हो जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी ।

युथ कांग्रेस के द्वारा अग्निपथ के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया

हाजीपुर। वैशाली जिला युथ कांग्रेस के द्वारा अग्निपथ के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाल गया।रामाशीष चौक से जुलूस निकाला गया जो शहर में घूमते हुए गांधी चौक तक आया। इस मशाल जुलूस में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गूँजन पटेल एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा भी भाग लिया।

इस मौके पर जुलूस को संबोधित करते हुए बिहार प्रभारी एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माननीय राजेश सिन्हा उर्फ सनी जी ने कहा कि आज देश में युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं और यह सरकार तमाशबीन बने देख रही है।

पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा अंतर्गत राजन साह की 5 वर्षीय पुत्री खुशी के अपहरण के मामले पर सुनवाई की

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद के समक्ष सुनवाई के दौरान मुज़फ़्फ़रपुर के एसएसपी कोर्ट में उपस्थित थे ।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस केस में संलिप्त संदिग्ध का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया जाएगा। एक बार पुनः इस केस को नए सिरे से अनुसंधान किया जाएगा ।

उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में कोई सकारात्मक परिणाम निकाल कर देंगे । इस पर कोर्ट ने कहा मुज़फ़्फ़रपुर के एसएसपी से कहा कि इस केस को चैलेंज के रूप में ले और सकारात्मक जांच रिपोर्ट 4 सप्ताह में दायर करें।
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में एकलपीठ ने अनुसंधान पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि पूर्व के अनुसंधानकर्ताओं ने अनुसंधान के नाम केवल काग़ज़ी कार्यवाही की है । कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन कर यह पाया कि पुलिस ने संदिग्धों पर उचित ढंग से कार्यवाही नहीं करते हुए अनुसंधान में उदासीन रवैय्या अपनाया ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने इस मामले पहले से गठित एसआईटी को समाप्त कर मुज़फ़्फ़रपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नए एसआईटी को गठित करके जांच करने का आदेश दिया था । हाईकोर्ट ने मामले के अवलोकन पर पाया कि अनुसंधान में पाए गए संदिग्ध व्यक्ति आकाश कुमार के बयान को भी पुलिस द्वारा नज़रअंदाज़ किया गया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कोर्ट को बताया कि 16 फरवरी 2021 को बच्ची का अपहरण कर लिया गया था लेकिन 1 साल 4 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

बिहार में लगातार शराब भेजने वाले 5 बड़े तस्कर को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया

झारखंड से बड़े शराब तस्कर विकी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड से ही दिनेश कुमार राय और रोशन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Liquorarrest

जबकि अरुणाचल प्रदेश से कृष्णा यादव और शशि पंडित को गिरफ्तार किया गया है पांचों को गिरफ्तार करके पटना लाया जा रहा है के सभी बड़े शराब तस्कर हैं जो बिहार में शराब तस्कर को अपने राज्यों से शराबी भेजते थे।

पटना एसएसपी के बयान पर बवाल बीजेपी ने खोला मोर्चा

पीएफआई से संघ की तुलना आपत्तिजनक, एसएसपी बयान वापस लें – सुशील कुमार मोदी

धर्मनिरपेक्ष भारत को इस्लामी देश बनाने की साजिश में लिप्त पीएफआई के संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रतिबंधित संगठन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे देशभक्त संगठन की तुलना करना नितांत निंदनीय और अज्ञानतापूर्ण है।
पटना के एसएसपी को ऐसा बयान तुरंत वापस लेना चाहिए और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसा संगठन है, जो देशप्रेम, उच्च आदर्श और सर्वधर्म समभाव का प्रवर्तन करने में लगभग एक सदी से निष्ठापूर्वक लगा है।

जिस संगठन ने अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे अनेक यशस्वी नेतृृत्व देश को दिये, उसकी तुलना आतंकवाद और कट्टरता को बढ़ावा देने वालों से बिल्कुल नहीं की जा सकती।

मौसम विभाग ने किया एलर्ट जारी

वैशाली, पटना, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा जिले में मेघ गर्जन के साथ बज्रपात की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने किया एलर्ट जारी ।

Patna-weather

मौसम विभाग ने किसान से, लोगों से अपील किया है कि वर्षा होने के दौरान और इनमें के गरजने के दौरान किसी कच्चे घर या पेड़ के नीचे ना रहे और खेतो में न जाएं।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा और सार्जेंट के लिए हुई परीक्षा का परिणाम किया घोषित

पटना । बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा और सार्जेंट के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । 24 अप्रैल 2022 को जो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई थी करीब 48000 अभ्यर्थियों मैं से 45000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

1998 एसआई 215 सर्जन के पदों पर नियुक्ति होने वाली है आयोग ने 6 मई 2022 को मुक्त परीक्षा का परिणाम जारी किया था। आयोग ने मुख्य परीक्षा में शारीरिक जांच परीक्षण के लिए 14856 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था शारीरिक परीक्षण के लिए संपूर्ण अभ्यर्थियों का जांच 10 जून से 26 जून तक दानापुर में हुआ था ।

BiharPolice

आज आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

अतिक्रमण हटाने के मामलें में पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर किया

पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें में पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार और बिहार राज्य आवास बोर्ड ने जवाब दायर किया।जस्टिस संदीप कुमार ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए जानना चाहा कि जब हाउसिंग बोर्ड को खुद अतिक्रमण हटाने की शक्ति है, तो ज़िला प्रशासन क्यों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।ज़िला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने को कब कहा गया।

कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का आदेश को अगली सुनवाई तक जारी रखने को कहा।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने वहां रह रहे नागरिकों को बिजली और पानी आपूर्ति बहाल करने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट को बताया गया कि बिजली विभाग ने विद्युत् आपूर्ति अब तक बहाल नहीं की हैं।

कोर्ट ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को पार्टी बनाने का आदेश दिया।उन्हें विद्युत आपूर्ति जारी करने को कोर्ट ने आदेश दिया।

कोर्ट ने भूमि बेचने और खरीदने के मामले में कोपरेटिव के घोटालेबाजो द्वारा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की।कोर्ट ने राज्य सरकार को ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का कहा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने बिहार राज्य आवास बोर्ड एवं सम्बंधित पुलिस थाने के रवैये को काफी गम्भीरता से लिया।आवास बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस के होते हुए इतने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कैसे हो गया।

इस मामलें पर सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कोर्ट में वकीलों की उपस्थिति सही नहीं है।अभी पुनः कोरोना के मामले अभी बढ़ने लगे हैं।ऐसे में।आवश्यक हैं कि केसों से सम्बंधित वकील और पार्टी कोर्ट रूम में प्रवेश करें।

कोर्ट ने इस सुझाव को मानते हुए कहा कि अब कोर्ट रूम में वहीं वकील और पार्टी आ सकते है,जो केस से जुड़े हैं।कोर्ट ने विधि पत्रकारों को भी प्रवेश की अनुमति दी है।

इस मामलें पर फिर सुनवाई 19 जुलाई,2022 को होगी।

टीचर की घिनौनी करतूत, इंटर की छात्रा से रेप, दूसरा शिक्षक देख रहा था तमाशा

मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक इंटर की छात्रा से उसके ही टीचर द्वारा रेप का मामला सामने आया है। वहीँ एक अन्य शिक्षक और क्वेक पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र का है, जहाँ एक नाबालिग छात्रा से उसके ही कोचिंग के शिक्षक द्वारा रेप किया गया है. 17 वर्षीय पीड़िता इंटर की छात्रा है। गांव में ही कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसी कोचिंग के टीचर अशोक कुमार पर उसने घिनौनी करतूत को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उसके अलावा कोचिंग के एक अन्य शिक्षक बिट्टू और क्वेक अजित कुमार को भी आरोपी बनाया है। इनदोनों पर उसने रेप के दौरान वहां मौजूद होकर तमाशा देखने का आरोप लगाया है।

इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में FIR दर्ज कराया है। वहीं इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया हैं और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। महिला थाना की थानेदार निरु कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही हैं, और आरोपियों को पकड़ने की कवयद तेज कर दी गई है. हालांकि अभी तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

gangrape

महिला थाना की सब इंस्पेक्टर मालती कुमारी पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। वहां उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। कोर्ट में उसका बयान होगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट आने का भी पुलिस को इंतजार रहेगा।

मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बनारस में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह गांव में ही पिछले तीन वर्षों से आरोपी के कोचिंग में पढ़ने जाती थी। मैट्रिक की तैयारी भी उसने उसी कोचिंग से की थी। आरोपी टीचर की उसपर काफी पहले से गन्दी नियत थी। लेकिन, वह इग्नोर कर पढ़ाई करती रही। इसी बीच पिछले वर्ष दिसंबर में वह बाजार जा रही थी। वहां आरोपी टीचर मिल गया। पहले तो उसने बातों में उलझाया। फिर बहलाकर कोचिंग ले गया। वहां पर दो अन्य आरोपी भी थे। मुख्य आरोपी ने जबरन उसका रेप किया। चीखने चिल्लाने पर मुंह को गमछा से बांध दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। जब उसने हवस पूरी कर ली, तब छोड़ दिया। इसके बाद फिर इस वर्ष फरवरी में भी उसे धमकाकर रेप किया।

उसने बताया कि आरोपी शिक्षक उसे बार बार जान से मारने की धमकी भी देता है. इस वजह से उसने धीरे धीरे कोचिंग जाना भी बंद कर दिया. डर की वजह से उसने मुंह नहीं खोला लेकिन अब जाकर उसने इस घटना की जानकारी अपने मां को दी और मामला थाना तक पहुंचा।

दो साल बाद प्राचीन शिव मंदिर वाणावार में चहल–पहल, सांसद ने मेले का किया उद्घाटन

सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। साथ ही जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक और प्राचीन शिव मंदिर वाणावार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है।

गुरुवार को सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मखदुमपुर विधायक, डीएम रिची पांडेय, डीडीसी परितोष कुमार समेत कई अधिकारी और जिले के नेता मौजूद रहे। बराबर स्थित पातालगंगा पहुंचे, जहां श्रावणी मेला का शुभारंभ किया गया। इसके पहले डीएम, डीडीसी ने सामूहिक रूप से मेले का शुभारंभ करने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।


पातालगंगा के समीप सिद्धेश्वर चोटी जाने वाले मुख्य द्वार के समीप पंडितों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश के अलावा अन्य देवी देवताओं की आराधना की गई। भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद सांसद ने श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। भीषण गर्मी के बावजूद भी अनुष्ठान को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

अनुमान है कि इस बार लगभग 10 लाख लोग जल अर्पण के लिए गुफा में पहुंचेंगे। विधिवत उद्घाटन के बाद सांसद ने पातालगंगा समय कई जगहों का निरीक्षण किया। साथी जल्द ही रोपवे के शुरू होने का आश्वासन भी दिया। सांसद ने कहा कि मेला क्षेत्र का दौरा दो दिन पहले भी उन्होंने किया था। साथ ही सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर डीएम से बात भी की थी।

आज से शुरू हुआ मेला पूरे सावन तक चलेगा। जिसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कोरोना काल में 2 साल तक सुनसान रहने वाला बराबर पहाड़ इस बार लगे मेले की वजह से एक बार फिर से गुलजार हो गया है।

inogration

रमई राम का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 14 जुलाई 2022 । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमई राम राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में लंबे समय तक मंत्री रहे। उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे मुजफ्फरपुर के बोचहां (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जहां से वे 9 बार विधायक रहे और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी ।

Ram

दलित एवं वंचितों के उत्थान के लिये वे लगातार सक्रिय थे। वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे हमारा बेहद पुराना रिश्ता था । उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है और मैं मर्माहत हूँ।

मुख्यमंत्री ने स्व० रमई राम की पुत्री श्रीमती गीता कुमारी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

स्व0 रमई राम जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

पूर्व मंत्री रमई राम का हुआ निधन

पटना के मेदांता में हुआ निधन,
दो दिन से हुए थे भर्ती,
लालू और नीतीश दोनो।सरकार में थे कदावर मंत्री,
बोचहा से कई बार रहे थे विधायक।

एसटीएफ की टीम छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद

लखीसराय । पहाड़ों पर एसटीएफ की छापेमारी, नक्सली दस्ते की किसी घटना की सूचना पर पहुंची थी । एसटीएफ की टीम छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद।

सर्च अभियान जारी एसटीएफ की टीम और लखीसराय की पुलिस चला रही है सर्च अभियान विस्फोटक सामान की हो रही है जांच।

बिहार में मेधा घोटाला; तीस हजार से अधिक बहाली घेरे में

“बिहार मेधा घोटला “
“एक पूर्व सीएम ,दो पूर्व डीजीपी कई आलाधिकारी ,मंत्री जांच के दायरे में”
“2010 से 2022 के बीच हुई बहाली सवालों के घेरे में”
“30 हजार से अधिक छात्रों की हुई है बहाली “
“बीपीएसपी,दरोगा सिपाही भर्ती बोर्ड है जांच मे घेरे में”


जब जनता सत्ता और सरकार के तिलिस्म में उलझ जाता है तो फिर नेता आपके घर की बहन बेटी के अस्मत पर भी हाथ डाल दे तो नेता के इस कृत्य को भी जनता सही साबित करने में लग जाता है कड़वा है लेकिन सच है। कोई तीन चार माह पहले किसी सिलसिले में एक अनुमंडल में पोस्टेड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) से 30 से 40 मिनट तक बात करने का मौका मिला था,उसका ड्रेस सेन्स और बात करने के लहजा देख कर मैं हैरान था इस व्यक्ति में बीपीएसपी निकालने का कोई गुण नहीं है ये डीएसपी कैसे बन गया । मुंह में गुटखा, हाथ में लाल धागा, सिर पर चश्मा और एक कान में बाली ,वर्दी के कॉलर पर ब्लूटूथ गजब का गेटअप था ।बातचीत के दौरान ही मैंने सवाल कर दिया कहां से पढ़े हैं उसके जवाब के बाद मैंने कहा बिहार में ये पुलिस का नौकरी करने काहे आ गये ।

आपके व्यवहार से तो कही से नही लग रहा है कि आप बीपीएससी की परीक्षा पास किये हो हाहहाहा बात आयी चली गयी ।
लेकिन मेरा मन बहुत व्यथित हुआ क्या होगा बिहार का ऐसे अधिकारी तो जनता को जीना हराम कर देगा ।

खैर पटना लौटने के बाद ये बात मैंने अपने तमाम पुलिस मित्रों से कहा चेक करिए बहाली में कुछ ना कुछ गड़बड़झाला चल रहा है ।

उसके कुछ दिनों के बाद ही बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आ गया और फिर इस मामले में पहले एक सीओ की गिरफ्तारी हुई और अब एक डीएसपी की गिरफ्तारी हुई है ।

गिरफ्तार डीएसपी साहब का नौकरी में आये आये जुम्मा जुम्मा आठ वर्ष भी ठीक से नहीं हुआ है और इसका रसूख तो डीजीपी से भी बड़ा निकला नौकरी में आने से पहले एसएससी परीक्षा में सेटिंग करने के मामले में पकड़ा गया चार्जशीट हुआ ,डीएसपी बनने पर आर्थिक अपराध इकाई ने बीपीएससी को इसकी सूचना दी फिर भी इसको नौकरी मिल गयी ।

बड़ा सवाल है ना पुलिस पदाधिकारी बनने जा रहा है और वो खुद प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली के आरोप में आरोपित है फिर भी बीपीएससी इन्हें बहाल करता है कहाँ ये जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय के सीधे हस्तक्षेप के कारण पुलिस भेरिफिकेसन को नजर अंदाज करते हुए उसे नियुक्त कर लिया गया जबकि गृह विभाग के प्रधान सचिव से लेकर आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी तक इसके बहाली से जुड़ी फाइल पर सवाल खड़े चुके थे।

इतना ही नहीं 2012 के बाद बिहार में दरोगा और सिपाही की जितनी भी बहाली हुई है इस जनाब को विशेष तौर पर बहाली की प्रक्रिया में शामिल ही नहीं किया गया बल्कि इन्हें बहाली प्रक्रिया में विशेष जिम्मेवारी भी दी जाती रही है ।

इतना ही नहीं डीएसपी साहब के पास करने के बाद उनके भाई साहब भी बीपीएससी पास किये है और बाद में तो उसके दूर के नाते रिश्तेदार सब भी अधिकारी बन गये ।ये संयोग तो नहीं हो सकता है। इसका मतलब है कि बिहार में जो भी बहाली हुई है उसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है ।

इतना ही नहीं सूचना ये आ रही है कि जैसे ही उसकी गिरफ्तारी की खबर आयी बिहार पुलिस बहाली बोर्ड के अधिकारी रातो रात बेतिया पहुंच कर मार्च 2022 में हुए सिपाही बहाली का ओएमआर सीट गायब होने को लेकर एफआईआर दर्ज करने का एक आवेदन लेकर थाना पर पहुँच गया।

“मोटरयान निरीक्षक बहाली भी संदेह के दायरे में “
बीपीएससी का एक और बानगी बताते हैं हाल ही में बीपीएससी द्वारा मोटरयान निरीक्षक (MFI) बहाली में पटना के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर स्थिति परीक्षा केन्द्र के कमरा नम्बर 6 से 24 छात्रपास किया है ऐसा संभव है क्या उस रूम में 41 छात्रों का सीट निर्धारित किया गया था जिसमें 24 छात्र शामिल हुए और सभी के सभी 24 छात्र परीक्षा में पास हो गया और अभी साक्षात्कार चल रहा है ।

ऐसा संयोग तो नहीं हो सकता है कि बिहार के सारे विलक्षण प्रतिभा वाले छात्रों का एक ही रूम में सेंटर पर गया होगा। वैसे जब आप सत्ता से सवाल करने के बजाय सत्ता की रखैल बन जाते हैं तो यही होता है हालांकि इतना सब कुछ सामने आने के बावजूद आपका जमीर जागेगा कहना मुश्किल है क्यों कि बिहार के यूथ ने अपना सब कुछ अपने मसीहा के ऊपर छोड़ दिया है ।