Press "Enter" to skip to content

कोलकत्ता – झारखंड के कांग्रेसी विधायक की गाड़ी से करोड़ो रूपया बरामद

हावड़ा। झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे।

शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. गाड़ी की तलाशी शुरू हुई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं।

उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोका गया. कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी थे. गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from बड़ी खबरMore posts in बड़ी खबर »