पटना । पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, नोटों की गिनती हुई पूरी, चार करोड़ 11 लाख रुपए नगद जब्त।
पटना सिटी के सुल्तानगंज स्थित आवास पर मिले सारे नकद इसके अलावा बैंक में 29 लाख 67 हजार 3600000 रुपए का आभूषण सोने का चांदी का डेढ़ लाख का आभूषण भी जब्त जमीन के 5 कागजात जब्त इसके साथ कई और सम्पति और बिनिमेस के कागजात मिले हैं।
जहानाबाद जिले के रत्नी फरीदपुर प्रखंड का नोआवां पंचायत। जहां पंचायत की बैठक में मुखिया, उप मुखिया समेत तमाम वार्ड सदस्यों ने एक योजना पास किया।
15वीं वित्त योजना के तहत सड़क निर्माण की योजना में काम हो रहा था, लेकिन गांव के ही दो लोगों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। गांव के दूसरे लोगों ने इसको लेकर प्रशासन से पहल करने की मांग की है।
दरअसल सड़क निर्माण से लगभग 5 सौ घरों को लाभ होता, जाहिर है यह सारे लोग परेशान हैं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। और अगर जल्द ही कोई हल नहीं निकाला गया तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
गांव के कुछ लोग इसे जातीय है रंग देने की कोशिश की कर रहे हैं । बता दे कि इस गांव में जातीय रंजिश में पहले भी कई सारी हत्याएं हो चुकी है। वजब इस मामले को चकबंदी पदाधिकारी के पास बताया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
जगदीश शर्मा पूर्व सांसद के परिजन पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष के परिजन के गाड़ी पर 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी बार अपराधियों ने हमला किया।
जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक राहुल कुमार के पैतृक घर कोर्रा गांव में एक पारिवारिक समारोह आयोजित था। समारोह के बाद पूर्व विधायक राहुल कुमार, उनकी पत्नी, उनकी बहन, पटना के रहने वाले पड़ोसी समेत कई लोग वापस पटना लौट रहे थे इसी बीच काको थाना क्षेत्र के हाजीसराय गांव से दक्षिण पूर्व विधायक के वहन की गाड़ी पर अपराधियों ने रोड़ेबाजी कर दी।
इस रोड़ेबाजी में वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर घोसी पुलिस एवं काको पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसएसपी एवं एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
समस्तीपुर । प्रोपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत । बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ।
मृतक की पहचान बलवंत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई । मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जुट मिल गेट नंबर 2 की घटना ।
छपरा में खैरा थाना के चौकीदार का हथियार के साथ नर्तकियों संग ठुमका लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल,खैरा थाना के चौकीदार के घर शादी के पार्टी में नर्तकी के साथ रुपया लुटाने के साथ कट्टा लहराते वीडियो वायरल हुआ है । वीडियो में दिख रहा चौकीदार तुजारपुर महम्मद पट्टी गांव का सुरेश माझी का पुत्र पिंटू कुमार माझी बताया जा रहा है ।
पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है हालांकि बिहार न्यूज़ पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।
विकास चन्द्र ऊर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।
इस मामलें की जांच हाई लेवल कमेटी/ विशेष अनुसंधान टीम / विजिलेंस जांच करवाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस जनहित याचिका के जरिये पी एम सी एच के मशीन व उपकरणों के रखरखाव के लिए दिए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता और धोखाधड़ी बरतने का आरोप लगाया गया।इन सबों की समय सीमा के भीतर जांच किये जाने की जरूरत है।
#PatnaHighCourt
रोगी कल्याण समिति/ हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी के गठन का प्रावधान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भी भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की गई है, जिसके तहत पांच लाख रुपये की बीमाकृत राशि 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के रूप में दी जाती है।
इस मामले पर आगे की सुनवाई अब 6 सप्ताह बाद की जाएगी।
जहानाबाद जिला प्रशासन का अभियान अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है। सदर प्रखंड के खैरा मठिया गांव का है। जहां पर पइन का अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी।
अंचलाधकारी द्वारा मकान मालिकों को यह नोटिस दिया गया था, कि जल्द से जल्द जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दें। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद आज सीओ दल बल के साथ खैरा मठिया गांव पहुंचे। और फिर मकान पर बुलडोजर चला कर पईंन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।
सीओ ने बताया कि बरसात का समय आने वाला है ऐसे में नालो और पईन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।
बता दें कि जहानाबाद जिले में कई जगह पर पईन और तालाब का अतिक्रमण कर लोगों ने घर बना लिया है जिससे गांव में सिंचाई अवरुद्ध हो रहा है।
मुंबई के अंतिम वर्ष के लॉ के छात्र देविंदर देवतादीन देबे की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
इस याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई सुशांत के उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में संदेहास्पद मौत की जांच कर रही थी।
इसमें यह अनुरोध किया गया था कि कोर्ट जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों को बदल कर वरीय अधिकारियों की नई सीबीआई की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया जाए।
#PatnaHighCourt
इस याचिका में मांग की गई कि हाईकोर्ट इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए सीबीआई को समय समय पर कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए,ताकि जांच जल्द पूरा हो और दोषियों को सजा मिल सके।
अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेलखारा से 12 लाख 40 हजार रुपए अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिया ।
सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है मिली जानकारी के अनुसार बैंक में जैसे सभी पांच के संख्या में हथियार के बल पर अपराधी ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाया और बैंक में रखे रुपये लूटकर चंपत हो गए।
चर्चित सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मौत की जांच सही ढंग से कराने की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी। मुंबई के अंतिम वर्ष के लॉ के छात्र देविंदर देवतादीन दुबे की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ सुनवाई करेगी।
इस याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई सुशांत के उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में संदेहास्पद मौत की जांच कर रही थी।
#PatnaHighCourt
इसमें यह अनुरोध किया गया था कि कोर्ट जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों को बदल कर वरीय अधिकारियों की नई सीबीआई की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया जाए।
इस याचिका में मांग की गई कि हाईकोर्ट इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए सीबीआई को समय समय पर कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए,ताकि जांच जल्द पूरा हो और दोषियों को सजा मिल सके।
ताड़ के पत्तों से किसी तरह रहने लायक बनाया गया छत। घर के अंदर बुझा हुआ चूल्हा। मामला जहानाबाद के सुरूंगापुर गांव का है। जहां हर किसी की आंखों नम थी। ये सब एक अबोध बालक के सामने हो रहा था।
जिसकी दुख भरी दास्तां को सुनकर हर कोई गमगीन हो रहा था। एक के बाद एक मौत ने पूरे परिवार को झकझौर कर रख दिया। जिसमें पहले मां , उसके बाद पिता उपेंद्र रजक और 4 दिन बाद में दादा की आकस्मिक मौत से जहां एक परिवार से उसके जिम्मेदारों को साया उठाकर भगवान ने कहर ढाया। मां , पिता की मौत के बाद दादा देखभाल कर रहे थे। 5दिन पहले दादा की भी अचानक मौत से परिवार से जिम्मेदारों का पूरी तरह से साया उठ गया।
अब सिर्फ अबोध बालक और उसके विकलांग दादी परिवार में बचे है। मुखिया ने बताया कि वह जल्द ही पंचायत से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करा देगा, लेकिन सच यह है कि अभी तक एक पैसे की मदद नहीं मिली।
मां पिता और दादा की मौत से बच्चा सदमे में है कुछ बोल नहीं पाता, विकलांग और बुजुर्ग दादी जरूर पूछती है कि पहाड़ सी जिंदगी आखिर किसके सहारे कटेगी?
गांव से लेकर परिवार के आसपास के लोग इसी उम्मीद में है कि प्रशासन कुछ मदद करें और और बच्चे का लालन पालन हो जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
पटना । मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) ने आज बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार के कुल 19 जिले हैं जहां हल्की बारिश होने की संभावना है. इन 19 जिलों में आठ ऐसे हैं जहां भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. इसके साथ तेज हवा और बिजली चमकने के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना है।
भारी बारिश होने वाले सभी आठ जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आठ जिलों के अलावा अन्य 11 जिलों में दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले के सभी इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।
चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने राजीव कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश को पारित किया है।
याचिकाकर्ता का कहना था कि हर्ष फायरिंग में कई निर्दोष लोगों घायल हो जाते हैं और कितने की तो जान भी चली जाती है, इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले में एक सख्त गाइडलाइंस जारी की जानी चाहिए। जनहित याचिका में राज्य के चीफ सेक्रेटरी व डी जी पी समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। इस मामले में आगे की सुनवाई अब आगामी 4अगस्त को की जाएगी।
जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह और जस्टिस जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई की।
कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा है।
पिछली सुनवाई में इस मामले में तेजप्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और नोटिस को स्वीकार किया था। तेजप्रताप यादव की ओर से जवाब दायर किया जाना था।
#PatnaHighCourt
श्री सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण(मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है।
इस मामलें की सुनवाई 28 जून,2022 को भोजनावकाश के बाद किया जाएगा।तेज प्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान ऐश्वर्या और तेज प्रताप के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के उपस्थिति में सुनवाई होगी।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने आकांक्षा मालवीय की जनहित याचिका पर सुनवाई की।कोर्ट ने केंद्र सरकार को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े स्कीम और फंड के सम्बन्ध में जानकारी देने को कहा।
पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी ने हलफनामा दायर कर जानकारी दी कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है।
आज याचिकाकर्ता की अधिवक्ता आकांक्षा मालवीय ने कोर्ट को बताया कि बिहार की आबादी लगभग बारह करोड़ हैं।उसकी तुलना में राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुनियादी सुविधाएँ नहीं के बराबर हैं।कुछ अस्पताल,मनोचिकित्सक और नर्स पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और उसके समाधान के लिए राज्य में कोई व्यवस्था नहीं है।जो केंद्र सरकार के स्कीम और फंड है,उसका भी राज्य में सही ढंग से उपयोग नहीं हो रहा है।
#PatnaHighCourt
पिछली सुनवाई में अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने कोर्ट को जानकारी दी कि कोइलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में 272 बेड का अस्पताल बनाया जाना हैं।इसकी लागत 129 करोड़ रुपए होगी और 3 माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
सुनवाई के दौरान कोर्ट को अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया था कि राज्य के इकतीस जिलों मे ज़िला मानसिक स्वास्थ्य प्रोग्राम प्रारम्भ हो गया हैं।साथ ही शेष आठ जिलों में इसे स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है।
उन्होंने कोर्ट को बताया था कि मानसिक रोगियों के ईलाज के लिए 61 डॉक्टरों व 47 नर्सों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया हैं।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
#PatnaHighCourt
इस मामलें पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा है कि गया एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए 268 करोड़ रुपये कब तक देगी।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी।
गया के पास दो आर ओ बी के निर्माण के सम्बन्ध में रेलवे के जनरल मैनेजर और डी आर एम,ईस्ट सेंट्रल रेलवे को तलब किया हैं। ये जनहित याचिका प्रतिज्ञा नामक संस्था ने दायर किया हैं।
जस्टिस संदीप कुमार ने इस मामलें पर सुनवाई की। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वे संबंधित भूमि पर उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो। ये मामला पटना हाई कोर्ट के वकील को उनकी ही जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को रोकने से संबंधित है।
#PatnaHighCourt
इन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता की अपनी जमीन जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में स्थित है। इनकी जमीन के बगल के रहने वाले एक व्यक्ति इन्हें अपनी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने नही दे रहे हैं। इस मामले की सुनवाई फिर 27 जून,2022 को होगी।
सकुराबाद बढ़ौना गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कल हमला बोला था और पथराव कर दिया था। इस पथराव में शकुराबाद थाना के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
दरअसल सोमवार को शकुराबाद में नाली विवाद को लेकर हुए विवाद को दो समुदायों के बीच विवाद बनाने की कोशिश की गई।पंचायती के दौरान एक पूर्व मुखिया के देवर और पूर्व प्रमुख के बीच कहा सुनी होते होते एक जनप्रतिनिधि की पिटाई कर दी गई।
पुलिस ने दोनों तरफ से कई लोगों को आरोपी बनाया। जिसके बाद मंगलवार को व्यवसायियों ने शकुराबाद बाजार को बंद कर दिया। बुधवार को एक बार फिर एसपी दीपक रंजन दलबल के साथ पूर्व प्रमुख प्रेमचंद और दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सकुराबाद पहुचे।
एसपी ने बताया कि पूर्व प्रमुख प्रेमचंद के पत्नी और सेसम्भा पंचायत की मुखिया रेशमी देवी को भी पुलिस तालाश रही है। साथी एसपी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने उमेश कुमार सुमन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार के वित्त सचिव को आदेश दिया है कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव समेत जिला के वरीय शिक्षा पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाएं ।
मामला वैशाली जिले के 30 ब्लॉक शिक्षकों की नियुक्ति का है ,जो 2008 की शिक्षक नियोजन की रिक्तियों के आलोक में जिला शिक्षक प्राधिकार के आदेश पर 2018 में हुई थी । उन तमाम शिक्षकों से लगातार काम भी लिया जाता रहा ,लेकिन जब भी वेतन भुगतान की बारी आई, तो शिक्षा विभाग उनकी अहर्ता पर सवाल उठाते हुए वेतन पर रोक लगाए रखा ।
#PatnaHighCourt
हाई कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में ही शिक्षा विभाग को आदेश दिया था कि नियुक्ति होने के बाद वेतन पर , अहर्ता को लेकर रोक लगाना अनुचित है । अहर्ता पर सवाल उठाने की बजाए शिक्षकों को सेवा के दौरान ही अपनी अहर्ता को अपग्रेड करने का मौका देना चाहिए।
इस दिशा में हाई कोर्ट ने विभाग को ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया था।लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी विभाग की तरफ से न ही कोई ठोस उपाय निकाले गए और न ही शिक्षकों को वेतन मिला । इसी रवैया पर नाराज होकर कोर्ट ने अफसरों की वेतन पर रोक लगाने का दिया ।
इस मामलें पर अगली सुनवाई 11 जुलाई,2022 को सुनवाई की जाएगी।
👉द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था. वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं. मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी. द्रौपदी मुर्मू ने जीवन में आई हर बाधा का मुकाबला किया है. पति और दो बेटों को खोने के बाद भी उनका संकल्प और मजबूत हुआ है. द्रौपदी मुर्मू को गरीबों के उत्थान के लिए काम करने का 20 वर्षों का अनुभव है
👉द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं.
👉उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं.
👉1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं.
👉मुर्मू राजनीति में आने से पहले श्री अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी थीं.
👉द्रौपदी मुर्मू ने 2002 से 2009 तक और फिर 2013 में मयूरभंज के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.
👉द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार की बीजेपी विधायक रह चुकी हैं और वह नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थीं. उस समय बीजू जनता दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार ओडिशा में चल रही थी.
👉ओडिशा विधान सभा ने द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया.
👉द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई का नेतृत्व किया था और ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.
👉वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मुर्मू को शपथ दिलाई थी.
जहानाबाद । जहानाबाद स्टेशन पर पहले जहां एक दो लोग रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद होते थे। वहीं अग्नीपथ योजना को लेकर ट्रेनों के परिचालन बंद होने के बाद हालात सुधरते ही रेलवे के द्वारा ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।
और ऐसे में जहानाबाद रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। जिसके कारण टिकट काउंटर पर काफी भीड़ लग रही है। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस को तैनात किया गया है।
टिकट लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि आरक्षण काउंटर की संख्या 1 रहने के कारण टिकट लेने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आज़म ख़ान, यात्री
यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन बंद होने के कारण ट्रेन कैंसिल हुए थे और ऐसे में इस काउंटर पर कैंसिल कराने और टिकट जारी कराने के लिए भीड़ बढ़ी हुई है।
पंकज, यात्री
लेकिन भीड़ से निपटने के लिए रेलवे के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई की।जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामलें की जांच पर गहरा असंतोष जाहिर करते हुए वर्तमान जांच अधिकारी को जांच करने से रोक दिया।
कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए एस एस पी, मुजफ्फरपुर और सिटी डी एस पी को जांच का जिम्मा सौंपा हैं। कोर्ट ने सिटी डी एस पी, मुजफ्फरपुर को 27 जून,2022 कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है।
ये मामला 16 फरवरी 2021 को 5 साल की खुशी का अपहरण किये जाने से सम्बंधित हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस को इस मामलें सुराग अब तक नहीं मिला है।
#PatnaHighCourt
ख़ुशी के पिता राजन साह ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत पमरिया टोला के रहने वाले है। वे सब्जी विक्रेता हैं।उन्होंने मुजफ्फरपुर पुलिस के रवैए से असंतुष्ट हो कर पटना हाईकोर्ट में अपनी बेटी ख़ुशी की बरामदगी के लिए याचिका दायर की।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि लड़की के अपहरण हुए सवा साल का समय बीत चुका है,लेकिन पुलिस अब तक उसका सुराग तक नहीं पा सकी हैं।
इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी जयंतकांत से रिपोर्ट भी तलब की थी। बिहार विधान सभा मे भी मामले को संज्ञान में दिया गया था।
काफी दबाव के बाद पुलिस ने एक युवक को जेल भेजकर चार्जशीट दायर की, लेकिन खुशी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बच्ची का सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित है।इस मामलें पर अगली सुनवाई 27 जून,2022 को की जाएगी।
पुलिस की सूझबूझ से जहानाबाद के सकुराबाद में एक बड़ी घटना होते होते बच गई। दरअसल एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें पूर्व मुखिया एक पक्ष से पंच थे तो वर्तमान मुखिया पति और पूर्व प्रमुख प्रेमचंद दूसरे पक्ष से थे।
पंचायती के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गई। बाद में घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को लेकर दोनों तरफ के सात-सात लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनको पुलिस ने नोटिस जारी किया है। आज अभियुक्त प्रेमचन्द यादव की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उसके गांव बढौना गई थी। जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी जारी है। दरअसल प्रेमचंद की पत्नी वर्तमान मुखिया रश्मि देवी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेकर थाने ला रही थी। तभी ग्रामिणो ने हमला कर दिया और मुखिया को छुड़ाकर ले गए।
अशोक पांडेय, डीएसपी, जहानाबाद
इधर कल हुई घटना के विरोध में व्यवसायियों ने शकूराबाद बाजार को बंद करा दिया है। बाजार में फिलहाल पुलिस बल की मौजूदगी है वही आला अधिकारी आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं सभी।
आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाया जा रहा है। मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
आज से दिन में ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है
प्रमुख ट्रेनों और कुछ पैसेंजर ट्रेन आज दिन से चलाए जाएंगे
12365 जन शताब्दी एक्सप्रेस
222 13 दुरंतो एक्सप्रेस
22466 वैद्यनाथ एक्सप्रेस
123 55 अर्चना एक्सप्रेस
12391 संजीवी एक्सप्रेस परिचालित हुई
12393संपूर्ण क्रांति ,12309राजधानी एक्सप्रेस, 12303पूर्वा एक्सप्रेस , 12367 विक्रमशीला एक्सप्रेस, 22459 मधुपुर आनंद विहार हमसफर 15126 पटना बनारस हमसफर 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर खुलेगी
20801 इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी
गया के बोधगया स्थित उद्यान भवन में योग दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह रहे. केंद्रीय मंत्री सह जदयू नेता आरसीपी सिंह ने करीब एक हजार की संख्या में मौजूद रहे लोगों के साथ योग किया. कपालभांति समेत कई आसन कर योग का ध्यान लगाया. केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोगों को योग के फायदे बताए. कहा कि मन स्वस्थ रहने से शरीर स्वस्थ रहता है.
आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विश्व में योग दिवस शुरू कराया गया. आज योग दिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर सरकार द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया है. इसमें बिहार के 2 स्थान शामिल हैं. इसमें गया का बोधगया और दूसरा नालंदा शामिल है. वह बोधगया में आयोजित योग दिवस में शामिल होने आए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग का मतलब जोड़ होता है. योग हमें जोड़ता है. यह काफी फायदेमंद है,
मानवता के लिए योग विषय पर मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम को पटना हाई कोर्ट के परिसर में मनाया गया।
इस योग कार्यक्रम में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल समेत कई जजों ने भी इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्री के अधिकारीगण,अधिवक्तागण व कर्मचारियों ने भी इस योग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भाग लिया।
बार एसोसिएशन के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया।
देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में इस योग के अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा समन्वय स्थापित किया गया।
पटना हाई कोर्ट में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्टेट आयुष सोसाइटी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अग्निवीरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न सेवाओं में आरक्षण तथा प्राथमिकताओं की घोषणा के बाद ब॒ड़ी कारपोरेट कंपनियों ने भी नौकरी के दरवाजे खोलने के जो संकेत दिये, वह सराहनीय है। इससे यह विश्वास बढा कि अब कोई भी अग्निवीर वंचित नहीं रहेगा।
श्री सुशील मोदी ने कहा कि महिन्द्रा, अपोलो, आरपीजी, बिकॉन और टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियों ने अनुशासन तथा कौशल से लैस हो कर सेना से निकलने वाले अग्निवीरों को विभिन्न उद्योगों में अवसर देने के प्रति उत्साह दिखाया है।
श्री मोदी ने कहा कि कारपोरेट जगत की अन्य कंपनियों को भी अग्निवीरों को अवसर देने की घोषणा करनी चाहिए।
सेना की अग्निपथ योजना का कई राज्यों में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन रोकी। बाद में पुलिस ने ट्रेन रोकने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विरोध के कारण 500 ट्रेनें कैंसिल रेल मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं। जबकि कोई ट्रेन डायवर्ट नहीं की गई।
Read Latest News on Agnipath protests Live Updates…
पटना । स्पाइस जेट के विमान में आग लगने का मामला, मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन डीजीसीए की टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची ।
विमान की हो रही है जांच। पूरे मामले में टीम जांच कर रही है । टीम में कई तकनीकी लोग हैं मौजूद । पायलट और कैप्टन से भी पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि कल हवा में विमान में आग लगने के बाद सभी आपातकालीन सिस्टम को पटना एयरपोर्ट पर अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि पायलट और कैप्टन की सूझबूझ से विमान की सफल लैंडिंग कराई गई थी उसके बाद डीजीसीए और मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था।