Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#BiharNewsPost”

जहानाबाद कोर्ट से पप्पू यादव को राहत अरुण कुमार को मिली सजा

जहानाबाद में दो राजनेताओ का आज का दिन किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम का दिन रहा। लोजपा रामबिलास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद अरुण कुमार को जहानाबाद कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। तो वही कोर्ट ने जाप सुप्रीमों पप्पू यादव को बड़ी राहत दी है।

साक्ष्य के अभाव में पप्पू यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल वर्ष 2015 में पटना की एक सभा पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी। वही जाप सुप्रिमो पप्पू यादव ने लालू यादव के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। जिसे लेकर जहानाबाद के शिक्षा विद चंद्रिका प्रसाद यादव ने दो साल पहले कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई पूरी करने के बाद सब जज वन ने सजा की बिंदु पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद अरुण कुमार को तीन साल की सजा सुनाया है। हालांकि कोर्ट ने पांच हजार के मुचलके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार को जमानत दे दी है। वही जाप सुप्रिमो पप्पू यादव को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि अदालत से तीन साल की सजा होने पर पूर्व सांसद अगले तीन सालों तक किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। फैसले के बाद पूर्व सांसद अरुण कुमार मायूस नजर आए। इस बाबत पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि कोर्ट का फैसला है और वह इसका सम्मान करते हैं।उन्होंने कहा कि चोर उचक्कों से डरने वालों में से अरुण कुमार नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

इधर फैसला आने के बाद पप्पू यादव ने खुशी जाहिर की और कहा कि अब सिर्फ न्यायालय पर ही भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि है लोगों की दुआओं का असर है। मुझे इस मामले में बरी कर दिया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

वही जेपी नड्डा और अमित शाह के पटना दौरे को लेकर पप्पू यादव ने निशाना साधा कहा कि आज देश मे रुपये की वैल्यू गिरती जा रही है, अग्निवीर योजना, महंगाई जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। दरअसल और पप्पू यादव ने लालू प्रसाद को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने उन्हें धृतराष्ट्र बताया था।

मामले को लेकर कोर्ट में वाद दायर की गई थी। सालों तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार फैसला पप्पू यादव के पक्ष में आया तो वही लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार को तीन साल की सजा।

आरसीपी के लिए नारा लगाने वालों को हल्के में तौल गए ललन सिंह, कहा – बिहार में सीएम के लिए वैकेंसी नहीं

क्या बिहार की राजनीति में सब कुछ ठीक है।क्या भाजपा और जदयू में खींचतान चलरही है। ललन सिंह और आरसीपी के बीच कोई जोर आजमाइश चल रही है। इन सारे सवालों का जवाब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जहानाबाद में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद के श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होने के बाद पत्रकारों को दी।

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे पटना में जेपी नड्डा और अमित शाह से मिलेंगे तो उन्होंने कहावो अपनी पार्टी के कार्यक्रम में आ रहे है वो पार्टी का कार्यक्रम करके जायेंगे तो दिल्ली में संसद सत्र में तो रोज हमलोगों की मुलाकात होती रहती हैपटना में मुलाकात का क्या मतलब है पत्रकारों ने जब पूछा कि गठबंधन में सब ठीकठाक है? तो कहा अभी तक तो सब ठीकठाक है ही कहाँ आपको गड़बड़ी दिख रही है।

बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो के नारे पर कहा देखिये ये है जनता दल यूनाइटेड पार्टी है और जनता दल यूनाईटेड में एक ही नेता है वो सर्वमान्य नेता है श्री नीतीश कुमार जी।यहाँ मुख्यमंत्री की बैकेन्सी कहाँ है।जहाँ तक जनता दल यूनाइटेड का सवाल है नीतीश कुमार जी सीएम है और हमे इस बात का गर्व है कि नीतीश कुमार हमारे सीएम है।

आरसीपी सिंह के समर्थन में नारे के संबंध में कहा कि 15 करोड़ की आबादी 100 -200 लोग क्या बोलते है उसका कोई मतलब नही है। आरसीपी सिंह के उस बयान पर जब पत्रकारों ने कि वे खुद को नालन्दा का और नीतीश कुमार को बख्तियार पुर का बता रहे है तो उन्होंने कहा छोड़िये इन बातों को इसका कोई मतलब है।

no vacancy for CM

जहानाबाद डीएम के आदेश पर सलेमपुर गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 40 साल से था अवैध कब्जा

जहानाबाद के रतनी, फरीदपुर सरकार का बुलडोजर शहर से गांव की ओर कुच कर गया है। इसी कड़ी में रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना अंतर्गत सलेमपुर में शुक्रवार को बुलडोजर ने अतिक्रमण कर बनाये गये सरकारी जमीन मे बना मकान को ध्वस्त किया।

बुलडोजर के साथ काफी संख्या मे पुलिस बल भी तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी पुरी मुस्तैदी के साथ खड़े दिखे। अंचलाधिकारी कौशल्या कुमारी ने बताई कि सलेमपुर गांव में दो पक्ष करीब 40 बर्षाे से आम गैरमजरुआ जमीन पर कब्जा जमाये बैठा था, तथा दोनो पक्ष एक दुसरे पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया हुया था।

उन्हांेने बताई कि जिलाधिकारी के न्यायिक कोर्ट में द्वितीय अपील के सुनवाई करते हुए, जिलाधिकारी के आदेष पर दोनो पक्षो को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश निर्गत किया गया था।

शुक्रवार को कबिंद्र शर्मा, हरेंद्र शर्मा, जलेंद्र शर्मा तथा बिरेंद्र शर्मा जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा लिया था, जिसे अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

इश्क चढ़ा परवान तो घर छोड़कर फरार हुए प्रेमी युगल,जहानाबाद में गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से फरार चल रहे प्रेमी जोड़े को जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शहर के होरीलगंज मोहल्ले से गिरफ्तार किया। पकड़े गए प्रेमी जोड़े से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

दरअसल मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के पठानटोली से 18 जुलाई को एक प्रेमी घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद लड़की के पिता ने कांटी थाने में लिखित आवेदन देकर नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट थी।

इधर फरार प्रेमी प्रेमिका मुजफ्फरपुर से भाग कर जहानाबाद आ गए और अपने एक दोस्त की मदद से किराये का एक कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच तीन दिन पूर्व नाबालिग प्रेमिका ने किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर से अपने घर मे फोन किया जिसके आधार पर घर वाले जहानाबाद पहुंच गए और एफआईआर दिखाकर सारी जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने होरीलगंज मोहल्ले में छापेमारी कर प्रेमी युगल प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि 18 जुलाई को सिलाई सीखने के बहाने घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नही लौटी। जिसके बाद मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में प्राथमिक दर्ज कराया था। लेकिन तीन दिन पहले लड़की ने घर के नंबर पर फोन किया था। जिसके आधार पर आज हमलोगों जहानाबाद पहुंचे और नगर थाना की पुलिस के सहयोग से दोनो को किराए के एक मकान से बरामद किया है।

एक बार फिर बम धमाके से दहला भागलपुर नाथनगर का इलाका

भागलपुर। एक बार फिर बम धमाके से दहला भागलपुर नाथनगर का इलाका। पुलिस ट्रेनिंग कैंप के गेट के पास हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी पुलिस प्रशिक्षन आवासीय कैम्पस के मुख्य गेट के पास जोरदार बम ब्लास्ट हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाना पुलिस, नाथनगर इंस्पेक्टर और स्कॉयड डॉग की टीम।

बम धमाके

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के नेत्रहीन बच्चों को आवास और शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों की स्थापना से संबंधित लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को चार सप्ताह में हलफनामा देने का निर्देश दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज कुमार रंजन की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

दिसंबर,2021 को राज्य सरकार द्वारा दायर किए गए शपथ पत्र में सरकार ने यह स्पष्ट रूप से माना था कि इन संस्थानो में बड़ी संख्या में की रिक्तियां हैं,जिन्हें भरना अभी बाकी है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव हलफ़नामे द्वारा इन संस्थानो की स्थापना एवं कामकाज की वस्तुस्थिति स्पष्ट करायें । इस मामले पर अगली सुनवाई 29 अगस्त,2022 को होगी ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जदयू ने अपने दस प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की

पटना – जदयू प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर विचार रखने हेतु पार्टी ने अपने दस प्रवक्ताओं की सूची आज जारी की है।

JDU-प्रवक्ताओं-की-सूची

इनमें माननीय विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, पूर्व विधायक श्री मंजीत कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ० रणवीर नन्दन, श्री प्रगति मेहता, श्री निखिल मंडल, श्री अभिषेक झा, श्री अरविन्द निषाद, डॉ0 सुनिल कुमार सिंह, श्रीमती अंजुम आरा एवं श्री परिमल कुमार शामिल हैं।

विश्व बाघ दिवस पर पटना जू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पटना। आज विश्व बाघ दिवस है. इस अवसर पर पटना जू (Patna Zoo) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना जू में 2 महीने पहले जन्मे चार बाघ के शावकों का नामकरण (Naming Of Four Cubs At Patna Zoo ) किया गया।

चार बाघ शावकों में तीन शावक नर हैं जबकि एक शावक मादा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इन बाघ शावकों का नाम विक्रम, केसरी , मगध और रानी रखा गया है।

Patna Zoo

इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि भारत में खासकर बिहार में बाघों की संख्या बढ़ रही है।

डराने लगा है डेंगू और चिकनगुनिया, मामला बढ़ने से पहले स्वास्थ्य विभाग सतर्क

डेंगू और चिकनगुनिया एवं मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद सिविल सर्जन ऑफिस में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

अध्यक्षता सीएस इंद्रजीत प्रसाद ने की। डॉ . प्रसाद ने डेंगू और चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण और जांच और उक्त बीमारी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही कहा कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर पानी में पनपता है। जब कि ठंड लगना, कपकपी , सिरदर्द, उल्टी एवं चक्कर आना, तेज बुखार और अत्यधिक पसीने के साथ बुखार का कम होना ऐसा प्रतिदिन, एक दिन बीच करके या निश्चित अंतराल के बाद होना मलेरिया बीमारी का लक्षण है। उन्होंने इन बीमारियों के लक्षण एवं उससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा ।

Dengu

वहीं कोविड – 19 जैसी संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने और साबुन से हाथ धोने और दो गज की दूरी का पालने करने पर बल देते हुए 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वाले लोगों को कोविड – 19 का टीका लेने हेतु प्रेरित करने को कहा । ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग सके।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पटना दौरा; जाने पुरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 जुलाई को राजधानी पटना में आयोजित भाजपा के सातों मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचेंगे। उनके पटना आने का पुरा कार्यक्रम इस प्रकार है:-

1:25 पर पटना एयरपोर्ट पर अमित शाह आएंगे।

भाजपा के नेताओं के द्वारा स्वागत के बाद 1:45 पर एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

2:00 बजे मौर्या होटल पहुंचेंगे।

मौर्या होटल में लंच करने के बाद अमित शाह 3:35 पर ज्ञान भवन पहुंचेंगे।

4:00 से लेकर 5:20 ज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

5:20 पर ज्ञान भवन से रवाना होंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे।

5:35 पर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

7:00 बजे तक भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

7:00 से 7:30 के बीच भाजपा के नेताओं के साथ डिनर करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Amit Shah

.

गुरुजी करवाते हैं मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लिया एक्शन

शिक्षा के मंदिर में डंडे का डर दिखाकर छात्रों से ऐसा काम कराया जा रहा था। जिसे देखकर प्रधानाध्यापक पर आपको बहुत गुस्सा जाएगा। घटना काको प्रखंड क्षेत्र के सुलेमानपुर का है। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलेमानपुर में स्कूली बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों को स्कूल में लकड़ियां कटवा रहे है। तो कभी बच्चों को दीवार पर चढ़ा कर किचेन का शेड बनवा रहे है। इतना ही नही वायरल वीडियो में गुरु जी बच्चों से कुंआ से ईंट निकलवाते भी नजर आ रहे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चों से काम करवाया जा रहा था तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। बिहार न्यूज़ पोस्ट को वायरल वीडियो हाथ लगी तो इसकी पड़ताल करने हमारी टीम विद्यालय पहुंच गई, जहां स्कूली बच्चों ने डर सहमे बताया कि हेड सर द्वारा कुआं से ईंट निकलवाया गया था।

जिसमें दो तीन बच्चे कुआं के अंदर जाकर ईट निकल रहे थे बाकी के बच्चे ईट को एक जगह से दूसरे जगह रख रहे थे। बच्चों ने बताया कि किचेन का शेड भी बच्चों लगाया गया।पूछने पर बच्चों ने बताया कि दीवार पर चढ़ कर करकट लगाने में डर लग रहा था लेकिन ऐसा नही करते तो हेड सर पीटते।

वही जब प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम में बच्चों से कुछ काम लिया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि किचेन शेड ओपन था। करकट लगाने वाले मजदूर नही मिल रहा था तो बच्चों द्वारा शेड लगाया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएम रिची पांडेय ने मामला को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय पहुंच गए और मामले की जांच की।

जांच के क्रम में विद्यालय में कई कमियां पाई गई। जिसके बाद डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने की बात कही है।

मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, भगवानपुर के होटल में पांच धराए

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बार फिर एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर दो लड़की समेत 5 लोगों को दबोच लिया है। घटना सदर थाना इलाके के भगवानपुर चौक स्थित होटल आरव आवासीय की है। इस होटल में रेड परते ही इलाके में हड़कंप मच गयी। और होटल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई ।

सदर थाने की पुलिस को लगातार सूचना मिली थी की इस होटल को अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। पुलिस ने जब बारी बारी से होटल के कमरे का तलाशी लेना शुरू किया तो दो कमरे से दो युवक और दो युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया। किसी का नाम पता होटल के रजिस्टर में मेंटेनेंस नहीं था।

दोनों युवक युवती बैगेड़ आईडी प्रूफ का ही कमरा ले रखा था। पुलिस ने दोनों युवक युवती और होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक युवती पताही और ब्रह्मपुरा MIT इलाके के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि होटल मालिक पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है और जेल से निकलने के बाद भी होटल में सेक्स रैकेट समेत शराब पिलाने का भी धंधा करता है, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर जैनेंद्र झा ने बताया की सभी से पूछताछ कर रही है फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है।

पटना में लगेगा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा, 30 और 31 को नड्डा और शाह भी रहेंगे मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 30 और 31 जुलाई को राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा के सातों मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचेंगे।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 31 जुलाई को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का दर्शन करने पटना सिटी पहुंचेंगे, वही कंगन घाट स्थित पर्यटक भवन में वे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुनेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना सिटी आगमन को लेकर पथ निर्माण विभाग द्वारा कंगन घाट की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा कंगन घाट पर विशेष साफ सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों पर भी रंग रोगन का काम किया जा रहा है, जिसे लेकर मजदूर दिन-रात जुटे नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आगामी 30 और 31 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पटना हाई कोर्ट में नेपाली नगर/ राजीवनगर से संबंधित मामले पर सुनवाई अब 2 अगस्त,2022 को की जाएगी

इस मामलें पर आज जस्टिस संदीप कुमार के कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन एडवोकेट जनरल के चीफ जस्टिस के कोर्ट में व्यस्त रहने के कारण सुनवाई नही हो सकी।

इस मामले पर सुनवाई शुरू होते ही एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट को कहा कि यह मामला नेपाली नगर /राजीव नगर के 400 एकड़ जमीन का चल रहा है।600 एकड़ जमीन का मामला यह नही है ,इसके बाद भी इसके अगर कोई व्यक्ति राजीव नगर में अपने बने हुए मकान में कुछ काम करवाता है, तो पुलिस आकर उसे रोक दे रही है ।

इस पर कोर्ट ने कहा कि जो भी बात कहनी है उसे रिट याचिका दायर कर कहा जाय, ताकि कोर्ट उचित निर्देश दे सके। कोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड के वकील को कहा कि वह बोर्ड के एमडी से इस संबंध में बात करे और उस इलाके में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहें।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

अगर कंट्रोल रूम बन जाता है, तो उसे सेटेलाइट से जोड़ कर वहीं से इस इलाके की जमीन पर किये जा रहे किसी भी निर्माण को देखा जा सकता है।

पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता को केस डायरी और चार्ज शीट की प्रति उपलब्ध नहीं होने को काफी गम्भीरता से लिया

जस्टिस जीतेन्द्र कुमार ने एक जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान यह पाया कि सरकारी अधिवक्ता के पास केस डायरी उपलब्ध नहीं हैं।

कोर्ट ने कहा कि इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत हैं।उन्होंने जिलों के एस पी/ एस एस पी को निर्देश दिया कि सरकारी अधिवक्ता को केस डायरी और चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।अन्यथा न्यायिक कार्य सही ढंग से संपन्न नहीं होगा और ऐसी परिस्थितियों में न्याय सही ढंग से नहीं हो पाने की भी संभावना हो सकती है।

साथ ही कोर्ट ने कहा कि जमानत याचिका के दायर होने के साथ सरकारी अधिवक्ता एजी ऑफिस से इस सम्बन्ध में जानकारी ले कर सम्बंधित एस पी/एस एस पी को केस डायरी और चार्जशीट उपलब्ध कराने की सूचना देंगे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने कहा कि अक्सर देखा जाता हैं कि जिस सरकारी अधिवक्ता को केस सौंपा जाता हैं,या तो कोर्ट में नहीं होते या दूसरे कोर्ट में केस कर रहे होते हैं।ऐसे में ये आवश्यक है कि सभी ऐसे कोर्ट के लिए अलग अलग स्टैंडिंग कोंसिल हो,जो कि केस का संक्षिप्त अध्ययन कर कोर्ट के समक्ष मामलें पर कोर्ट को सहयोग दे सके।

कोर्ट ने इस मामलें में कार्रवाई हेतु राज्य के मुख्य सचिव और डी जी पी को आदेश की प्रति प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस मामलें पर अगली सुनवाई 3अगस्त,2022 को होगी।

पटना हाईकोर्ट में पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट,पटना समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के विकास और विस्तार के मामले पर सुनवाई दस दिनों के लिए टल गयी है

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ द्वारा गौरव सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही हैं।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र,राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को राज्य के एयरपोर्ट के सुधार पर बैठक कर अगली सुनवाई में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

आज कोर्ट मे उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री और पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राज्य के हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, विकास और विस्तार में आपस में तालमेल की जरूरत हैं।इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को आपसी सहयोग से यह किया जा सकता हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में उन्होंने बताया था कि राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा था कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट को उन्होंने बताया कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।बिहार में एक भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है।उन्होंने बताया कि छपरा के पास इसके लिए पर्याप्त और सस्ती भूमि उपलब्ध हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोडल अधिकारी को तलब किया था।साथ ही पटना एयरपोर्ट के पूर्व और वर्तमान निर्देशक को भी तलब किया था।

राज्य में पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा गया, मुजफ्फरपुर,दरभंगा,भागलपुर,फारबिसगंज , मुंगेर और रक्सौल एयरपोर्ट हैं।लेकिन इन एयरपोर्ट पर बहुत सारी आधुनिक सुविधाओं के अभाव व सुरक्षा कीसमस्या हैं।
इस मामले पर अगली सुनवाई दस दिनों बाद की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों और पुस्तकालय में भेजी जाएंगी नई किताब, विधान परिषद सभापति ने दी जानकारी

राज्य के ग्रामीण क्षेत्र और स्कूलों में पुस्तकालयों के दिन शीघ्र ही बहुरेंगे। जहानाबाद पहुंचे विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसको लेकर हो रही पहल की जानकारी दी।

अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जल्द ही पुस्तकालयों में किताबें भेजी जाएंगी और उसको लेकर राशि उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल की वजह से इसमें देरी हुई है। विधान परिषद के सभापति ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों और पुस्तकालय और उस तक पहुंचने से वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों और लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि इस संबंध में पुस्तकालय एवं सूचना केन्द्र निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा था। डीईओ से उन पुस्तकालयों के अद्यतन हालात की रिपोर्ट मांगी गई थी। विधानसभा और विधान परिषद की पुस्तकालय समितियों द्वारा निदेशालय को बताया गया है कि प्रखंड, पंचायत और गांव स्तरों पर चार हजार से अधिक पुस्तकालय संचालित होते थे।

इनकी पूरी विवरणी के आधार पर उनका जीर्णोद्धार कराने की पहल होगी। जाहिर है राशि मिलने के बाद इन पुस्तकालयों में नई नई किताबें आएंगी।

मुजफ्फरपुर में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ CJM कोर्ट में परिवाद दायर, हाल में न्यूड फोटो से बढ़ा था विवाद

अपनी लेटेस्ट न्यूड फोटोशूट को लेकर फ़िल्म अभिनेता रणवीर सिंह की मुसीबते कमने का नाम नहीं ले रही है। अभिनेता के खिलाफ पर मुजफ्फरपुर CJM की कोर्ट में भी परिवार दायर किया गया है।

पिछले दिनों न्यूड फोटो शूट को लेकर चर्चा में आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ भारतीयों मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम राजू नैयर ने CJM पूर्वी की कोर्ट में परिवाद दायर कराया है।

एम राजू नैयर ने बताया कि अभिनेता रणवीर ने अपनी टीआरपी और पैसे के लिए हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया हैं, उन्होंने महिलाओं का अपमान किया हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.वहीं इस मामले के वकील मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ 9 पीसी कि धारा 292, 293509 आईटी एक्ट अधिनियम 67 ए के तहत मामला दर्ज कराया गया हैं. इसको लेकर अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।

मुजफ्फरपुर CJM की कोर्ट

#DARBHANGA पटना टेरर मामले में नामजद गिराफ्तार आरोपी नूरुद्दीन जंगी के घर उर्दू बाजार में NIA की छापेमारी

लगभग 6 सदस्यीय टीम नूरुद्दीन जंगी के घर मे ले रही तालाशी परिवार वालो से कर रही है पूछताछ

घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

करीब एक घण्टे से NIA घर के अंदर मौजूद

NIA

मिलावटी सामान से आफ़त में 15 बच्चों की जान, पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल का मामला

पूर्वी चंपारण में आज एक बड़ी घटना होने से बची है। मिलावटी समान देने से बनी बच्चो के मध्यान भोजन खाने से शिक्षक और रसोइया के साथ साथ 15 बच्चे बीमार हो गए।

जिन्हें पकड़ीदयाल के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद सभी खतरे आए बाहर बताये जा रहे है। पूर्वी चम्पारण जिला के पकडीदयाल प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सिसहनी कन्या में विषाक्त भोजन खाने से रसोइया सहित दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए।

सूचना मिलते ही स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ पहुच गयी। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही शिक्षक विद्यालय छोड़ फरार हो गए। ग्रामीणों के सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र ने सभी बच्चों को एंबुलेस से अनुमंडलीय अस्पताल पकडीदयाल लाया गया। जहां डॉक्टर बीमार बच्चों का इलाज कर रहे है।

विद्यालय में एमडीएम में बने खाना खाने के बाद बच्चों के पेट मे दर्द ,उल्टी व चक्कर की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सूचना मिलते ही शिक्षक स्कूल छोड़ फरार ही गए। सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुच इसकी सूचना एसडीओ को दिया। विषाक्त भोजन खाने से रसोईया दीनानाथ सिंह, शिक्षक मंडल जी सहित 15 बच्चे बीमार हुए है। जिन्हें पकड़ीदयाल अस्पताल में ही रखा गया है।

बीमार बच्चा अंकित और अनामिका ने बताया कि खनंखने के बाद उल्टी ओर सिर में दर्द होने लगा। बीमार रसोइया दीनानाथ सिंह ने बताया कि बच्चों को खाना देने के पहले खुद ही खाना को चखा था,तेल में गड़बड़ी मालूम होता है।

बिहार बार कॉउंसिल परिसर में क्रन्तिकारी अधिवक्ता, मंच के बैनर तले अधिवक्ताओं का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ

कार्यक्रम में डेथ क्लेम को 5 लाख से 15 लाख रुपये करने, मेडीक्लेम को 1 लाख से 2 लाख रुपये करने, वेलफेयर ट्रस्टी कमिटी फण्ड घोषित करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने जैसे बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर हुये आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में वादकारियों के लिए सस्ते दर पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने, नए अधिवक्ताओं को दस हजार रुपये मासिक धनराशि देने की माँग कई।

advocates

अधिवक्ताओं की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपये देने एवं बीमार होने पर निशुल्क चिकत्सा देने, अक्षम एवं वृद्ध वकीलों को पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

समन्वय समिति के चेयरमैन योगेश चन्द्र वर्मा इस धरना के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) की बहाली में संविदा पर बहाल हुए इंजीनियर को नियमित में छूट नहीं देने के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने शशि प्रकाश झा व अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व बिहार राज्य पब्लिक कमीशन से जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि आयोग परीक्षा संचालित कर सकती है ,लेकिन इसका परिणाम इन याचिकाओं के परिणाम पर निर्भर करेगा।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का इस मामले में कहना था कि अस्सिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद पर नियमित बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जो विज्ञापन निकाला गया है, उसमें संविदा पर कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिये गए सकारात्मक आदेश के बावजूद वैटेज नहीं दिया गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जबकि संविदा पर कार्यरत अभ्यर्थियों को हर साल के लिए अधिकतम 25 अंक तक छूट देने और कार्य किये गए साल के मुताबिक छूट देने की बात कही गई थी।

इस मामले पर आगे की सुनवाई अब दो सप्ताह बाद कि जाएगी।

बड़े शहरों की तरह जहानाबाद में भी होगी ट्रैफिक डीएसपी की तैनाती, आईजी ट्रैफिक ने दी जानकारी

जहानाबाद के लिए अच्छी खबर है। शहर में अब ट्रैफिक थाने की स्थापना की जाएगी। जिसमें डीएसपी की पोस्टिंग होगी। ट्रैफिक आईजी एमआर नायक ने आज जहानाबाद में इस बात की जानकारी दी।

जहानाबाद एसपी ऑफिस में बातचीत में नायक ने बताया कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ विधि व्यवस्था और कांडों की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त है, छोटे शहरों में भी जाम लग रहा है।

इसको देखते हुए जहानाबाद में भी बेहतर व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही एमआर नायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि सड़क दुर्घटना में अस्पताल पहुंचाने वाले लोग को पुरस्कृत किया जाएगा। घायलों को मदद करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक आईजी को बाद में समाहरणालय में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर एसपी, एएसपी, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में बलात्कार के आरोपित की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि बलात्कार पीड़िता के व्यक्तित्व को आजीवन आघात करता है

जस्टिस ए एम बदर की खंडपीठ ने भोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की अपील याचिका को ख़ारिज करते हुए उक्त टिप्पणी की ।

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत में शायद ही कोई लड़की या महिला यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाती है अभियोजन पक्ष के मामले के अनुसार, 14 नवंबर, 2007 को उसके और अपीलकर्ता के बीच लगातार झगड़ों के कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

उसकी मौत के तुरंत बाद, आरोपी ने अपनी बड़ी बेटी का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, जो उस समय नाबालिग थी। यौन शोषण लड़की के लिए एक दिनचर्या बन गया और चूंकि अपीलकर्ता उसका पिता था, उसने उसके बारे में किसी से शिकायत नहीं की।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जब वह व्यक्ति अपनी छोटी बेटी को भी गाली देने लगा, तो बड़ी बेटी ने इसकी जानकारी अपने मामा को दी।
हालांकि, लड़कियों ने 30 जुलाई, 2013 को साहस दिखाया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत बलात्कार (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

इस मामले पर निचली अदालत ने आरोपी को उम्रक़ैद की सजा सुनाई थी जिसके विरुद्ध उसने हाईकोर्ट में अपील दायर की,जिस पर हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी।

लालू परिवार पर एक बार फिर सुशील मोदी ने बोला हमला

लालू परिवार की 40 से ज्यादा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में भोला यादव ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया है। लालू के साथ साए के रूप में रहने वाले भोला यादव लालू परिवार के हर भ्रष्टाचार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल रहे हैं।

• लालू परिवार के 40 से ज्यादा संपत्ति की खरीद में भोला यादव ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया है।
• हृदयानंद चौधरी रेलवे के खलासी ने क्यों अपनी 70 लाख की जमीन हेमा यादव को दान कर दी ?

कांति सिंह, रघुनाथ झा द्वारा तेजस्वी, तेजप्रताप को गिफ्ट में दिया मकान हो या लालू परिवार की अधिकांश जमीन के दस्तावेजों में भोला यादव ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया है।

Lalu and Modi

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में रेलवे के कोचिंग कंपलेक्स स्टोर, राजेंद्र नगर में खलासी का काम करने वाले हृदयानंद चौधरी ने पटना शहर की 70 लाख 7.6 डिसमिल जमीन लालू प्रसाद की 5वीं बेटी हेमा यादव को दान कर दिया।

आखिर एक रेलवे खलासी के पास पटना शहर में 70 लाख की जमीन कहां से आई? फिर उसने लालू परिवार को दान क्यों कर दिया?

विष्णु देव राय के पोते पिंटू कुमार को 2008 में पश्चिम रेलवे मुंबई में नौकरी लगी। श्री विष्णु देव राय ने पटना की जमीन हृदयानंद चौधरी को दे दिया और हृदयानंद चौधरी ने कुछ वर्षों बाद वह जमीन हेमा यादव को दान में दे दिया।

रोहतास के CRPF जवान को मिला राष्ट्रीय पुलिस वीरता पदक

2 नक्सलियों को मार गिराया था, 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई थी मुठभेड़ |

कोचस प्रखंड के बलथरी गांव के निवासी धनंजय कुमार पांडेय के पुत्र सीआरपीएफ जवान अंजनी कुमार पांडेय |

सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोहतास के जवान को सम्मानित किया गया है।

पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में 10% आरक्षण पर सैद्धांतिक सहमति

पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने बताया कि पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबलों और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) एवं राइफलमैन के पद की भर्ती में 10% रिक्तियां आरक्षित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी गई है साथ ही अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बल में भर्ती की आयु सीमा में ढील और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट भी दी जाएगी।

• पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में 10% आरक्षण पर सैद्धांतिक सहमति
• आयु सीमा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं न्यूनतम ऊंचाई मानदंड में छूट दी जाएगी
• आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए 10% क्षैतिज आरक्षण

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए न्यूनतम ऊंचाई मानदंड में उनकी संबंधित श्रेणी यथा सामान्य, अनुसूचित जनजाति, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों के एसटी अभ्यर्थी आदि के अनुसार ढील दी जाएगी।

अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बल में भर्ती में आरक्षण के प्रावधानों में छूट देने के मुद्दे पर सरकार ने बताया कि रक्षा बलों में चार साल की अवधि पूरी करने के बाद, जब पूर्व अग्निवीरों का पहला बैच भर्ती के लिए उपलब्ध होगा, तो उन्हें (पूर्व अग्निवीरों को) आरक्षण के प्रावधान के अनुरूप 10% होरिजेंटल (यथा अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़ा वर्ग) आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

जहानाबाद शॉर्ट सर्किट के कारण एटीएम में लगी आग, जांच में जुटा प्रबंधन

जहानाबाद जिले के घोसी बाजार में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। और एटीएम से धुआं निकलने लगे जब बैंक खोलने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि एटीएम से धुआ निकल रहा है ।

इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को दिया गया मौके पर अग्निशामक के गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस घटना की सूचना कर्मचारियों द्वारा बैंक प्रबंधक को दिया मौके पर बैंक प्रबंधक पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं ।बैंक प्रबंधक प्रेम कुमार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जिसमें एटीएम के कई सामान जलकर नष्ट हो गए उन्होंने कहा कि लगभग 500000 नगद एटीएम में रखा हुआ था। लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि पैसा सुरक्षित है।

एटीएम के देखने वाले तकनीकी के इंजीनियर को बुलाया जा रहा है ।उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आग लगने का कारण क्या और आग कैसे लगी लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है ।

मौके पर अग्निशामक की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पा लिया हैं। लेकिन जिस तरह से एटीएम में अचानक आग लगी उससे पूरे बैंक परिसर एवं सड़क पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । भारी संख्या में बाजार के लोग इकट्ठे हो गए।

आग की लपटे इतनी तेज थी अग्निशामक विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए लगभग 1 घंटे काफी मकसद करना पड़ा है। इसके बाद आग पर काबू पाया गया है।

गया के वजीरगंज में पहाड़ी पर वज्रपात, पांच से ज्यादा युवक घायल

बारिश का मौसम है ऐसे में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से में ठनका गिरने लोगों की मौत हो रही है।

मगंलवार को गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत पुनावा गांव के समीप पहाड़ी पर वज्रपात गिरने से करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है ।

बताया जाता है कि सारे दलित समाज के युवक शाम के वक्त पहाड़ी पर घूमने गए हुए थे। तभी वज्रपात की चपेट में करीब आधा दर्जन युवक आ गए। घायल युवक का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट ने बक्सर के एसपी को निर्देश दिया कि हर हाल में वे चार सप्ताह में औद्योगिक थाना के वर्तमान भवन को अन्यत्र दूसरे भवन में स्थानांतरित कर दें

जस्टिस संदीप कुमार ने मेसर्स गजेंद्र ह्यूम पाइप की रिट याचिका पर सुनवाई की।

कोर्ट ने ये निर्देश दिया कि कार्रवाई की रिपोर्ट शपथ पत्र दायर कर दी जाए।कोर्ट ने इस बात पर भी हैरान जताई कि मकान मालिक को बिना किराया दिए ही किसी के निजी मकान में पुलिस थाना वर्षों से चल रहा है।इसे खाली भी नही किया जा रहा है।

कोर्ट ने बक्सर के एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इस बीच वे इस बात की जानकारी प्राप्त कर कोर्ट को अगली सुनवाई में शपथ पत्र पर दें कि जिस मकान में थाना चल रहा है, उस मकान का किराया प्रति माह कितना होना चाहिये। कोर्ट ने बीएसएफसी पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस मकान को नीलाम कर बेच दिया गया, उस पर खरीदने वाले का दखल कब्जा क्यों नही दिलवाया गया।कोर्ट ने उससे भी जबाब मांगा है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि बीएसएफसी से नीलाम लेकर वर्ष 2011 में इस मकान को खरीदा था।खरीदने के बाद इस मकान को खाली कराने के लिये बक्सर के एसपी समेत राज्य के डीजीपी औऱ गृह सचिव समेत कई पदाधिकारियों को लिखित अनुरोध किया गया, लेकिन इसे खाली नही किया गया।

इस मामलें पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।