Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#BiharNewsPost”

पटना हाईकोर्ट में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के विस्तार और विकास के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य के हवाईअड्डों की समस्यायों के मामलें पर अगली सुनवाई में केंद्र सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बिहार के विभिन्न हवाईअड्डों के विकास और विस्तार से जुड़ी समस्यायों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इनमेंं भूमि से सम्बंधित मामलें थे।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया था।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई हैं।

एक अन्य याचिकाकर्ता की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री व पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कोर्ट के समक्ष पक्ष प्रस्तुत किया था।उन्होंने राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मुद्दे को उठाया था।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की अधिवक्ता अर्चना शाही ने बताया था कि गया एयरपोर्ट के विकास के लिए एक बड़ी धनराशि आवंटित की गई है।लेकिन अभी तक गया एयरपोर्ट का विकास कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

कोर्ट को बताया गया था कि राज्य में पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा गया, मुजफ्फरपुर,दरभंगा,भागलपुर,फारबिसगंज , मुंगेर और रक्सौल एयरपोर्ट हैं।लेकिन इन एयरपोर्ट पर बहुत सारी आधुनिक सुविधाओं के अभाव एवं सुरक्षा की समस्याएं हैं।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 12 सितम्बर 2022 को होगी।

हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किए जाने के मामले पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई में कार्रवाई रिपोर्ट भी हलफनामा दायर कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने वकीलों के विरुद्ध सम्बंधित पुलिसकर्मियों दायर प्राथमिकी पर भी रोक रोक दिया है।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया था।

इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।हाईकोर्ट के अधिवक्ता साकेत गुप्ता ने आरोप लगाया था कि वह 03, अगस्त,2022 की शाम को अपने परिचित अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ एक केस के सिलसिले में शास्त्री नगर थाना गए थे।

उनके परिचित अभिषेक कुमार को शास्त्री नगर थाने में पदस्थापित एसआई स्मृति ने पूछताछ के लिए बुलाया था। थाने में पूछताछ के दौरान एसआई स्मृति एवं लाल बाबू अभिषेक के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इसी दौरान जब अधिवक्ता साकेत ने उन्हें ऐसा करने से रोका ,तो इन दोनों एसआई ने अधिवक्ता साकेत, अधिवक्ता मयंक शेखर ऐवं अधिवक्ता रजनीकांत सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगे।

इसका विरोध किए जाने पर एसआई लाल बाबू ने अधिवक्ता को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और उन पर हाथ उठाया।

इस बात की शिकायत अधिवक्ता ने पटना के सिटी एसपी से भी की । हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इन पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने हेतु नोटिस जारी किया था।

इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितम्बर,2022 को की जाएगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे नितीश कुमार से हुई मुलाकात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे नितीश कुमार से राजकीय अतिथि शाला में हुई मुलाकात।

पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की

जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि दर्ज एफआईआर के सम्बंधित कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश किया जा चुका हैं।कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए 5 सितम्बर,2022 तक सम्बंधित कोर्ट को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया।

साथ ही निचली अदालतों में जजों की सुरक्षा पर विचार करने के लिए चीफ जस्टिस से एक कमिटी गठित करने का आग्रह किया गया है।

पिछली सुनवाई कोर्ट को बताया गया था कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया था।

पिछली सुनवाई में ही कोर्ट ने राज्य सरकार को अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर एफ आई आर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

पूर्व की सुनवाई में एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया था कि ये गलत ढंग से समझने के कारण ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।इसे वापस लेने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी न्यायिक पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के पहले चीफ जस्टिस की अनुमति जरुरी होती हैं।इस मामलें में इस प्रक्रिया का पालन गलतफहमी में नहीं किया जा सका।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने इस मामले मे सुनवाई में मदद करने के लिए वरीय अधिवक्ता मृगांक मौली को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था।उल्लेखनीय है कि मधुबनी के डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज द्वारा 18 नवंबर, 2021 को भेजे गए पत्र पर हाई कोर्ट ने 18 नवंबर को ही स्वतः संज्ञान लिया था।

साथ ही साथ कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के डी जी पी, राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया था।

मधुबनी के प्रभारी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज द्वारा अभूतपूर्व और चौंका देने वाली इस घटना के संबंध में भेजे गए रिपोर्ट के मद्देनजर राजन गुप्ता की खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2021 को सुनवाई की थी।

ज़िला जज ,मधुबनी के द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दिन तकरीबन 2 बजे दिन में एस एच ओ गोपाल कृष्ण और घोघरडीहा के पुलिस सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार शर्मा ने जज अविनाश के चैम्बर में जबरन घुसकर गाली दिया था।

उनके द्वारा विरोध किये जाने पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार करने और हाथापाई किया था। इतना ही नहीं, दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनपर हमला किया और मारपीट किया है।साथ ही अपना सर्विस रिवॉल्वर भी निकाल लिया।

इस मामलें में पुलिसकर्मियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।पुलिस ने भी जज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दिया,लेकिन इसमें प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई सुनवाई ,7 सितम्बर,2022 को होगी।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 31 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट में पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के मामले पर सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ इन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को राज्य में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने के मामलें में स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया था।ये जनहित याचिकाएं गौरव सिंह व अन्य द्वारा की गई है।

2. हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किए जाने के मामले पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई में जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए शास्त्री नगर थाना के पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया है।

इसके साथ साथ कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

3. पटना हाईकोर्ट में झंझारपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशंस जज अविनाश कुमार – I पर किये गए कथित आक्रमण और मारपीट के मामले की सुनवाई की जाएगी।पिछली सुनवाई मै जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि डी जी पी, बिहार ने ए डी जे अविनाश कुमार के विरुद्ध दायर प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगा दिया हैं।

नवादा: मंडल कारा में एक बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवादा के मंडल कारा में एक बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। काशीचक के बौरी गांव निवासी विजय मांझी के रूप में हुई बंदी की पहचान।

जेल में नीम के पेड़ के सहारे चढ़कर छत पर गमछे से लटकती हुई मिली लाश। शराब मामले में इसी माह की 27 तारीख को आया था जेल।

nawada

शाम में बंदियों की गिनती में एक बंदी कम पाए जाने पर होने लगी तलाश।

जेल प्रसाशन ने परिजनों को दी मौत की सूचना।

पीएम तो दूर सीएम भी नहीं रह पाएंगे नीतीश, जहानाबाद पहुंचे सुशील मोदी का महागठबंधन पर हुआ करारा प्रहार

जहानाबाद पहुंचे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार, लालू परिवार और साथ ही महागठबंधन पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला।

सुशील मोदी ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. अगर ऐसा होता भी है तो सोच लीजिए देश की स्थिति क्या हो जाएगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बिहार दौरे को लेकर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेलंगाना की स्थिति खुद ही खस्ताहाल है और उनका जनाधार वहां घट रहा है। बाई इलेक्शन में वह हार चुके हैं. जो लोगों अपने राज्य में नकार दिए जा रहे हैं और जिन का जनाधार घट रहा है वही लोग बीजेपी के खिलाफ फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि केसीआर गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा का फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं. जितने भी राज्य के मुख्यमंत्री हैं वह पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि राजद कभी भी नीतीश कुमार को झटका दे सकती है और अपना मुख्यमंत्री बना सकती है.

क्योंकि बिहार विधानसभा का अध्यक्ष राजद का है और जदयू को तोड़कर राजद अपना मुख्यमंत्री बना लेगी. सीएम आपकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि सीएम बहुत चीजों को गंभीरता से लेते हैं लेकिन उनके गंभीर सवालों को चुप्पी साध लेते हैं.सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार गंभीर सवालों पर चुप्पी साध लेते हैं और हल्की फुल्की बात करके डायवर्ट कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम मुझ पर दया करने के बजाय अपनी चिंता करें कि वह कब तक सीएम रहेंगे. दरअसल सुशील मोदी जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इससे पहले भी सुशील मोदी सीएम पर हमला करते हैं और नीतीश कुमार भी उनको करारा जवाब देते रहे हैं।

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में लापरवाह कर्मियों पर बड़ा एक्शन, कई पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही पर सिविल सर्जन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के वेतन पर रोक लगा दी है।

सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और वो यहां की कुव्यवस्था देख उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की और निरीक्षण के दौरान पग-पग पर मिली खामियां देख सिविल सर्जन हैरान थे हड्डी रोग विभाग के ओपीडी के चिकित्सक मरीजों को छोड़कर उपाधीक्षक के वतानुकुलित कक्ष में उनका एक दिन का वेतन काटा गया।

और आंख कान ओपीडी में चक्षु सहायक राजकिशोर राम के सहारे काम चल रहा था यहां पता चला कि खुद डा.वैदेही कुमारी अवकाश पर हैं वहीं डा.नीतू कुमारी व ईएनटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. जय प्रकाश अनुपस्थित थे तो इनका वेतन बंद किया गया है. इसके अलावा भी कई मेडिकल स्टाफ के वेतन और रोक लगाई गई।

पटना हाईकोर्ट में पटना के राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामलें राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नीति में कोई परिवर्तन नहीं होगा

कोर्ट को राज्य सरकार की ओर कुछ बताया गया कि गलत तरीके से बने मकानों को तोड़े जाने की नीति जारी रहेगी।

पिछली सुनवाई में जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें पर सुनवाई करते हुए जानना चाहा कि बदली राज्य सरकार की इस सम्बन्ध में क्या नीति है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस सम्बन्ध में हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

कोर्ट ने राज्य सरकार को बिहार राज्य आवास बोर्ड के दोषी अधिकारियों और जिम्मेवार पुलिस वाले के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा।कोर्ट ने कहा कि इनके रहते इस क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन कर मकान बना लिए गए।इस सम्बन्ध में हलफनामा दायर कर कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया।

इससे पहले की सुनवाई में बिहार राज्य आवास बोर्ड की ओर से वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बहस की थी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी मकान बने है,उनका निर्माण वैध ढंग से नहीं किया गया है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि आवास बोर्ड ने जो भी नियमों के उल्लंघन मकान बने है,उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया,लेकिन वे नहीं आवास बोर्ड के समक्ष नहीं आए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आज कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष बहस किया।उन्होंने कहा कि राजीवनगर/नेपालीनगर क्षेत्र में हटाने की कार्रवाई सही नहीं थी।हटाने के पूर्व संचार माध्यमों में उन्हें नोटिस दे कर जानकारी देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि या तो उन्हें उचित
दिया जाए या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 1सितम्बर,2022 को की जाएगी।

इससे पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने पक्ष प्रस्तुत करते हुए कोर्ट को बताया था कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं हैं।साथ ही उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता है।

पटना हाईकोर्ट ने पटना के गाय घाट स्थित आफ्टर केअर होम की घटना के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि आफ्टर केयर की अधीक्षिका को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अनुसंधान को डी एस पी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी से कराने का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट भी तलब किया था।

कोर्ट का यह भी कहना था इस कि बिहार स्टेट लिगल सर्विसेज ऑथोरिटी, यदि पीड़िता को जरूरत हो ,तो जो मदद हो सके पीड़िता को उपलब्ध करवाए। कोर्ट ने राज्य के समाज कल्याण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अपने अपने हलफनामा को रिकॉर्ड पर लाने को भी कहा था, जिसमें पीड़िता द्वारा 4 फरवरी, 2022 का बयान भी शामिल हो।

राज्य सरकार के महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि दोनों पीडितों की ओर से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।पीड़िता की संबंधित अधिकारियों के समक्ष जांच भी की गई।

महाधिवक्ता ने पीड़िता द्वारा दिये गए बयान के उद्देश्य पर संदेह भी जताया था। उनका कहना था कि पीड़िता ने केअर होम को वर्ष 2021 के अगस्त महीने में ही छोड़ दिया था, लेकिन वह पहली बार जनवरी, 2022 में आरोप लगा रही है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पीड़िता की अधिवक्ता मीनू कुमारी ने कोर्ट को बताया था कि कोर्ट ने महिला विकास मंच द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को भी सुनवाई हेतु स्वीकार कर लिया है। हाई कोर्ट इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करते रहा है।

हाई कोर्ट ने इस याचिका को पटना हाई कोर्ट जुवेनाइल जस्टिस मोनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर रजिस्टर्ड किया है। कमेटी में जस्टिस आशुतोष कुमार चेयरमैन हैं, जबकि जस्टिस अंजनी5 कुमार शरण और जस्टिस नवनीत कुमार पांडेय इसके सदस्य हैं।

कमेटी ने इस मामले में 31 जनवरी को अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है। केअर होम में 260 से भी ज्यादा महिलाएं वास करती हैं।इस मामलें आगे सुनवाई की चार सप्ताह बाद की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने शादी समेत अन्य समारोहों में राज्य भर में किये जाने वाले हर्ष फायरिंग के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस जनहित याचिकाएं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा है कि कितने केसों में अनुसंधान पूरा किया गया है। राजीव रंजन सिंह ने जनहित याचिका दायर की है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि हर्ष फायरिंग में कई निर्दोष लोगों घायल हो जाते हैं और कितने की तो जान भी चली जाती है।इसलिए इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सख्त ढंग की जानी चाहिए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस मामले में एक सख्त गाइडलाइंस जारी की जानी चाहिए। जनहित याचिका में राज्य के मुख्य सचिव व डी जी पी समेत कई अन्य को पार्टी बनाया गया है।

इस मामले पर अगली सुनवाई अब आगामी 27 सितम्बर, 2022 को की जाएगी।

रफ्तार की भेंट चढ़ा भेड़ पालक 35 भेड़ के साथ खुद भी गंवाई जान

जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है। जहां 35 भेड़िया सहित भेड़ पालक की सड़क हादसे में जान चली गई । घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के एनएच 110 अरवल· जहानाबाद मुख्य मार्ग पर केंदुई गांव के समीप की है।ग्रामीणों के अनुसार यह घटना अहले सुबह की है।

किसी को कोई पता नहीं चला।सुबह दौड़ने के लिए कुछ युवा निकले तो लगभग 35 भेड़िया एवं साथ में भेड़ पालक मृत पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घोषी की टीम सद्भावना फुटबॉल के फाइनल मैच में विजयी, टाई ब्रेकर में तीन के मुकाबले चार गोल से जीत

जहानाबाद में आयोजित सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच घोषी ने जीता। सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला स्तरीय फुटबॉल फाइनल मैच खेल दिवस के अवसर पर यूथ फुटबॉल क्लब घोषी और भी टी ग्राउंड फुटबॉल टीम जहानाबाद के बीच गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय भी टी स्कूल के खेल मैदान पर खेला गया ।

मैच से पहले एसएन कॉलेज जहानाबाद के प्राचार्य सुमन जी , पूर्व जिला पार्षद निराला जी , संजय यादव लालसे बीघा , राधेश्याम शर्मा , आयोजन समिति के सचिव राजीव कुमार रंजन , अध्यक्ष मो तारिक , राधेश्याम शर्मा , डॉ अरविंद चौधरी , सुदर्शन कुमार एवम समाजसेवियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया ।

मैच के शुरुआत में खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने उपस्थित अतिथियों के साथ राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम का संदेश दिया । 90 मिनट के निर्धारित खेल में मध्यांतर के पहले दोनों ओर से कई बार अटैक किए गए , लेकिन दोनों टीम स्कोर नहीं बना पाई । मध्यांतर के बाद खेलते हुए नई रणनीति के साथ घरेलू मैदान पर खेल रहे भी टी ग्राउंड फुटबॉल टीम कैप्टन इंजीनियर अनिल कुमार के निर्देशन पर दो खिलाड़ियों को चेंज लेते हुए गोल करने की भरसक प्रयास किया । लेकिन स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रही ।

इस तरह पूरे खेल में दोनों टीम बराबरी पर रही और फाइनल मैच टाई ब्रेकर में चला गया । जहां टाई ब्रेकर में तीन के मुकाबले चार गोल से यूथ फुटबॉल क्लब घोसी शील्ड पर कब्जा जमा लिया ।

दोनों टीमों के कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा टीमों को विजेता एवं उपविजेता का शिल्ड तथा खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को दीवार घड़ी से सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया । साथ ही कहा कि जहानाबाद जिले की सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिले के प्रमुख 8 टीमें भाग लेकर फुटबॉल जगत के लिए एक सुखद अनुभव का संदेश दिया है । जिससे जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जेनरेशन तैयार होने एवं जागरूक करने में मदद पहुंचाएगी ।

पिछले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू हुआ टूर्नामेंट लगातार खेल होता हुआ 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर फाइनल मैच का संपन्न होना आयोजन समिति के दूरदर्शिता का परिणाम है । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घोषी टीम के उप कप्तान गौतम कुमार को दिया गया ।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव राजीव कुमार रंजन ने किया । मैच रेफरी मोहम्मद परवेज , श्रीकांत शर्मा , मोहम्मद साजिद थे । इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य प्रेम शंकर , टेकन यादव , बीकू कुमार , मंटू कुमार , नवीन शंकर , संजीत सिंह , लोहिया जी , अधिवक्ता अरविंद कुमार , नवीन कुमार एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चे सत्य प्रकाश , चंदन कुमार , आयुष कुमार , गोलू कुमार उपस्थित थे , जिन्होंने टूर्नामेंट संपन्न कराने में सहयोग प्रदान कराया ।

मुजफ्फरपुर से धराई स्मैक तस्कर, पुलिस ने दोनों सास-बहू को भेजा जेल

मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, जिले में एक्टिव स्मैक धंधेबाज दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया हैं, जो आंटी गैंग के नाम से प्रसिद्ध हैं।

दोनों महिलाएं आंटी गैंग की सदस्य हैं, और स्मैक की अवैध कारोबर करती है. दोनोबल रिश्ते में सास बहू लगती है. नगर थाने की पुलिस ने ग्राहक बनकर महिलाओं को गिरफ़्तार किया हैं, दोनों को सिकंदरपुर मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ़्तारी के दौरान मौके से भारी संख्या में स्मैक की पुड़िया और नगदी बरामद की गई है.एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया हैं, जो आंटी गैंग के नाम से स्मैक का अवैध कारोबार चला रही थी।

सास-बहू को जेल

पटना हाईकोर्ट ने गया के अनुग्रह नारायण लॉ कॉलेज और बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के स्थिति के सम्बन्ध में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया को जवाब देने का निर्देश दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने कुणाल कौशल की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

इससे पूर्व कोर्ट ने बीसीआई के अनुमति/ अनापत्ति प्रमाण 2021- 22 की सत्र के लिए राज्य के 17 लॉ कालेजों को दाखिले के लिए अनुमति दी थी।

हाई कोर्ट ने पिछले 23 मार्च 2021 के उस आदेश , जिसके अंतर्गत बिहार के सभी 27 सरकारी व निजी लॉ कॉलेजों में नए दाखिले पर रोक लगा दी गयी थी, इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया। इसके तहत इन 17 कॉलेजों में सशर्त दाखिले की मंजूरी दे दी । हाई कोर्ट ने साफ किया कि नया दाखिला सिर्फ 2021-22 के लिए ही होगा। अगले साल के सत्र के लिए बार काउंसिल से फिर मंजूरी लेनी होगी ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाइयों में कोर्ट ने इन कालेजों का निरीक्षण कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को तीन सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि जिन लॉ कालेजों को पढ़ाई जारी करने की अनुमति दी गई थी, वहां की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा जाए।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत कुमार मिश्रा ने सुनवाई में पक्ष प्रस्तुत किया।

पटना हाईकोर्ट ने पटना मुख्य नहर के बांध व चार्ट भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण के मामले पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राजकिशोर श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश दिया है।

राज्य सरकार के अधिवक्ता द्वारा अतिक्रमण का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस नहर बांध व चार्ट भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है।

दानापुर के अंचलाधिकारी द्वारा दिये गए वादा करने के बाद अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सोन नहर प्रमंडल, खगौल, पटना द्वारा अतिक्रमण वाद दायर करने के लिए दानापुर के अंचलाधिकारी को लिखा गया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं कि गई है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा दानापुर के अंचलाधिकारी को अतिक्रमणकारियों की सूची भी अंचलाधिकारी को दी गई है। कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्र में विभागीय मुख्य नहर के बांध व चार्ट भूमि पर किये गए अतिक्रमण को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद दायर कर ठोस अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया था, ताकि विभागीय भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो सके। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

इस मामलें पर आगे भी सुनवाई की जाएगी।

आज पटना हाईकोर्ट में क्या है खास; इन मामलों की होगी सुनवाई

पटना, 29 अगस्त 2022। पटना हाईकोर्ट में आज इन मामलों की होगी सुनवाई :

1. पटना हाईकोर्ट में राज्य के उत्पाद कोर्ट के बुनियादी सुविधाओं के नहीं होने और विकास के मामले पर सुनवाई की जाएगी ।जस्टिस राजन गुप्ता की खंडपीठ इस मामलें पर सुनवाई करेगी। उत्पाद कोर्ट समेत अन्य कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर कड़ा रुख अपनाया था।

2. पटना हाईकोर्ट में पटना मुख्य नहर के बांध व चार्ट भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण के मामले पर सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ राज किशोर श्रीवास्तव की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दानापुर के अंचलाधिकारी व दानापुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तलब किया था।कोर्ट ने इन अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

3. राज्य में लॉ कालेजों की स्थिति ,बुनियादी सुविधायों की कमी और शिक्षण स्तर के मामलें में दायर जनहित याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी।चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ कौशल किशोर की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।

स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय समारोह का किया गया आयोजन, DM रिची पाण्डेय ने की अध्यक्षता

जहानाबाद , 28 अगस्त, 2022। लोकरत्न, युगपुरूष, प्रखर समाजवादी लोकरत्न पूर्व केन्द्र मंत्री बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा की 11वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आज दिनांक- 28 अगस्त, 2022 को मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत झमन विगहा में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

राजकीय समारोह का आयोजन भजन कृतन के साथ किया गया। माननीय पूर्व मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति, बिहार सरकार तथा स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा के सुपुत्र श्री बागी कुमार वर्मा, माननीय सदस्य विधान सभा, जहानाबाद क्षेत्र कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, माननीय सदस्य विधान सभा घोषी क्षेत्र रामबली सिंह यादव, जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन तथा अन्य माननीय जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माननीय पूर्व मंत्री तथा स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा के सुपुत्र श्री बागी कुमार वर्मा ने स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।

उन्होंने नयी पीढी के लोगों को इनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रति समर्पण भाव से काम करने की बात कही। स्व0 वर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने झमन विगहा के लोगों को सौभाग्यशाली मानते हुए कहा कि इस धरती पर जन्म लेने वाले स्व0 वर्मा जैसे देशभक्त, समाजवादी नेता को शत शत नमन। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा जैसे महान नेता, बिहार के विकास में साथ देने वाले एवं उपेक्षितों तथा गरीबों के हित के लिए काम करने वाले लोकरत्न को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। ऐसे हीं कर्त्वयनिष्ठ महापुरूष के बल पर हमारा देश, हमारा बिहार विकास की ओर अग्रसर है। स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा अपने संबोधन में उनके महानता के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।

समारोह में जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्व0 वर्मा द्वारा समाज सुधारक, सफल राजनीतिक, कुशल प्रशासक, शिक्षा राज्य मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के निर्भीक पहरेदार के रूप में हमारे राज्य एवं देश के हित में कार्य किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देकर जिले में 22 उच्च विद्यालय एवं दो महाविद्यालय की स्थापना की।एक सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति से लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहकर आम जनता का प्रतिनिधित्व कर तथा आम जनता के लिए कार्य कर उनके व्यक्तित्व और बृहत्काय उपलब्धि को परिलक्षित करता है। हमें उनके जीवन से सीख लेकर और उसका अपने जीवन में अनुसरण कर विकास की ओर अग्रसर होने को प्रेरित करता है।

उक्त अवसर पर संगीत टीम के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक मंच के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलाकार अवनीश कुमार मुन्ना,विश्वजीत अलबेला , सुजीत कुमार ,जितेन्द्र पासवान तथा गणपति मिश्र ने निर्गुण की प्रस्तुति किया गया। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार ने किया।

स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा

इस राजकीय समारोह में अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता ,उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार,वरीय उप समाहर्ता सुश्री मार्गण सिन्हा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा स्व0 उपेन्द्र नाथ वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी नेता तथा गरीबों के हित में कार्य करने वाले व्यक्तित्व के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण एवं आम जन की उपस्थिति रही।

#BreakingNews: महात्मा गांधी सेतु पर चलती बस में आग लगने से अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु के पाया संख्या 37 के पास आज उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक से आग लग गई। और बस देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा।

हालांकि बस में आग लगते ही बस में सवार सभी यात्री बस से निकल कर भागने में सफल हो गए। बस सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जाते हैं। बस सवार यात्रियों और सेतु से गुजरने वाले यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद बस में लगे आग पर काबू पा लिया। हालांकि तबतक बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही बस के इंजन में आग लग गई होगी, और देखते ही देखते पूरा बस धू-धू कर जल उठा।

बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस मुजफ्फरपुर से पटना की ओर आ रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 37 के समीप अचानक से बस के इंजन में आग लग गई, और देखते ही देखते पूरा बस धू-धू कर जल उठा। बस सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित पाए जाने पर प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली है।

बीच सेतु पर अचानक से बस में आग लग जाने से थोड़ी देर के लिए सेतु पर अफरा-तफरी मच गया, और वाहनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए रुक गया। बाद में बस में लगी आग को काबू पाने के बाद सेतु पर परिचालन सामान्य कराया गया।

Muzaffarpur: आवारा कुत्तों ने माँ के सामने ले ली नोच-नोच कर मासूम बच्ची की जान

मुज़फ़्फ़रपुर । दिल दहला देने वाली यह घटना शहर के मिठनपुरा में घटी। आवारा कुत्तों ने माँ के सामने ले ली नोच-नोच कर मासूम बच्ची की जान ।

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शिवशंकर पथ स्थित साईं मंदिर गली में आवारा कुत्तों ने तीन साल की मासूम एंजल कुमारी को नोच-नोचकर मार डाला ।

मृतिका की माँ रीतू कुमारी मोहल्ले के ही घरों में काम कर करती गुजर बसर है। दुकान में बिस्कुट लाने जा रही थी मासूम, पीछे से माँ भी आ रही थी, तभी आवारा कुत्तो ने किया हमला।

माँ ने की बचाने की कोशिश, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत।

लेटेस्ट अपडेट: इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी का मामला; करोड़ों की संपत्ति, जेवरात के साथ-साथ 5 करोड़ 32 लाख बरामद

बिहार में अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी 5 करोड़ 32 लाख किया गया बरामद। निगरानी विभाग द्वारा इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति, जेवरात के साथ-साथ 5 करोड़ 32 लाख बरामद।

जबकि लाखों के जेवरात के साथ-साथ करोड़ों के संपत्ति के कागजात मिले हैं। कई लॉकर के कागजात मिले हैं, कई अकाउंट मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है ।पंजाब नेशनल बैंक में फिक्स डिपॉजिट के कागजात जमशेदपुर में पथरी के नाम से फ्लाइट ।

Vigilance-unit-Patna

पटना के बेली रोड में पत्नी के नाम से 22 लाख रुपए में लिया गया फ़्लैट, पटना सिटी में 5 लाख के जमीन के कागजात। पटना सिटी में 40 वाट की जमीन के कागजात, पूर्णिया में 29 लाख जमीन के कागजात। इंजीनियर के नाम से 8 लाख इंडियन बैंक में 5 लाख पत्नी उषा के नाम पर । बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3 लाख के साथ-साथ संपत्ति के कागजात बरामद किए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल निगरानी की कार्रवाई चल रही है।

इस खबर से संबंधित न्यूज

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव

समस्तीपुर । भाजपा के खानपुर मंडल प्रभारी स्वर्ण कारोबारी रघुवीर कुमार स्वर्णकार को गोली मारकर हत्या। भाजपा नेता के सहयोगी युवक को भी लगी गोली।


युवक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। चार की संख्या में से अपराधी। घटनास्थल से चार खोखा बरामद।

खानपुर के सिरोंपट्टी में हुई घटना।

ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी

किशनगंज । निगरानी द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर की गई छापेमारी में तीन करोड़ दस लाख रूपए बरामद किया गया है । कैसियर खुर्रम सुल्तान के आवास पर की गई छापेमारी में 16 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं ।

निगरानी विभाग के अधिकारी विनय कुमार ने बताया इस छापेमारी में डायरी भी बरामद की गई है जिसमें लेनदेन का पूरा हिसाब लिखा हुआ है वह फिलहाल कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय और कैसियर सुल्तान से पूछताछ कर रहे हैं और उनका कहना है पटना से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल दोनों ही अधिकारी निगरानी की हिरासत में है ।

इस खबर पर और अपडेट…

ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, सुबह से मौजूद है निगरानी की टीम

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. निगरानी विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार पटना स्थित गोला रोड, पटना जिले के ही दुल्हिन बाजार के घर और किशनगंज के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. निगरानी विभाग की टीम शनिवार सुबह से ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

किशनगंज से 4 और पटना के घर से 1 करोड़ नकद मिलने की सूचना है। निगरानी टीम जब किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर संजय कुमार राय केअपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है. इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी है. किशनगंज से करीब चार करोड़ से अधिक रुपये बरामद हो चुके हैं. वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है. छापेमारी में कई अन्य कागजात भी मिले हैं।


निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों का कहना है कि जमीन के कागजात और बैंक के लॉकरों की भी जांच की जाएगी. अभी जो रकम बरामद हुई है वह तो शुरुआती छापे की बरामदगी है।

छपरा के लहलादपुर में आस्था के नाम पर फूहड़ता, महावीरी पूजा के दौरान जमकर लगे बालाओं के ठुमके

छपरा जिले के महावीरी अखाड़ा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आस्था के नाम पर यहां फूहड़ता देखने को मिली।महावीरी अखाड़े का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नर्तकियों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा है। वायरल वीडियो शहर में निकाली गई महावीरी अखाड़े का होने का दावा किया जा रहा है।

छपरा के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में महावीरी पूजा का भव्य जुलूस निकाला गया। महावीरी पूजा में बार बालाओं ने जमकर ठुमका लगाए। एक साथ मंच पर 10-10 बार बालाओं के ठुमके देखकर हर कोई नाचने पर विवश हो गया।

धार्मिक महोत्सव में इस प्रकार के आयोजन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वह भी जब प्रशासन ने ऐसे आयोजनों के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी।

सदर अस्पताल जहानाबाद की लापरवाही की भेंट चढ़ा नवजात; महिला का बिना इलाज किए किया गया था पटना रेफर

जहानाबाद । जहानाबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आए दिन लापरवाही की घटना देखने को मिलती है। ताजा मामला शुक्रवार का है। यहां सदर अस्पताल में अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। जहां एक प्रसव पीड़ा से कराहती महिला ने अस्पताल परिसर में ही एक मृत नवजात को जन्म दिया जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।

दरअसल जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के वीरूपुर गांव के निवासी दयानंद राम के पुत्र वधू अनीता देवी को प्रसव कराने के लिए घोसी पीएसी में लाया गया। था। लेकिन डॉक्टर द्वारा महिला को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद महिला के परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को भर्ती न कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

भर्ती नहीं किया जाने के कारण अस्पताल परिसर में ही महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही। कुछ देर बाद ही एक नवजात बच्चे को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और मीडिया के पहल पर उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण उस महिला ने अपने नवजात को खो दिया है।

गौरतलब हो जिले के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण अस्पताल में ऐसी घटना हो रही है। इस बाबत सदर अस्पताल के अधीक्षक डीडी चौधरी से मीडिया कर्मियों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा।

लगातार ऐसी घटना हो रही है । अब देखना है कि जिससे स्वास्थ्य कर्मियों ने इतनी बड़ी लापरवाही दिखाई है एक मां से गोद को सुना किया है ।उस पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

मुजफ्फरपुर में किन्नरो का बवाल, सहारा इंडिया के मैनेजर को घेरा, घंटों रही अफरातफरी की स्थिति

मुजफ्फरपुर । सहारा इंडिया द्वारा निवेशको के पैसे ना लौटाने को लेकर एक तरफ निवेशक परेशान है, वहीं अब इसको लेकर किन्नर समाज ने भी हल्ला बोल दिया है। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा में किन्नरो ने जमकर बवाल काटा है।

जुरन छपरा स्थित सहारा इंडिया ऑफिस के बाहर किन्नरो ने पैसा वापस करने के लिए हंगामा किया, वहीं सहारा इंडिया के मैनेजर को भी घेर लिया और घंटों बंधक बनाकर रखा, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। काफी देर तक सड़क जाम रहा.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया।

किन्नरो ने बताया कि सहारा इंडिया ने निवेश किये पैसे नहीं लौटाए है, जिससे सबको परेशानी हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने साइकल से नापी पटना टू पाकिस्तान की दूरी, उन्नीस सौ किलोमीटर की दूरी तय कर लौटे घर

दानापुर के युवक नवनीत गोविंदम उर्फ नक्श, गुरू नानक देव और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर साईकिल से पटना से पाकिस्तान का सफर तय करके घर लौटा.

गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली पटना से 14 जून को साइकिल यात्रा शुरू कर एक माह में 1700 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करते हुए गुरु नानक जी की कर्म स्थली करतारपुर साहिब पाकिस्तान में जाकर समाप्त किया.

होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र नवनीत ने बताया कि अपनी यात्रा को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है.उनका मानना है कि लोग अपनी व्यस्त जीवन में सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार को भूल गए है जो डाउन टू अर्थ व्यक्ति थे और उनको साइकिलिंग पसंद थी, जिसको देखते हुए साईकिल यात्रा करने का निर्णय लिया.यात्रा का नाम दिया बर्न फैट सेव फ्यूल. इससे पहले नक्श ने हिचहाईकिंग करते हुए 1900 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए लद्दाख में खारदुंगला पहाड़ी पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया था.उसने कहा सफर काफी मुस्कील था सबसे क्या मुकुल बरसात होने पर होता था।

नवनीत के परिवार के लोग नवनीत के साईकिल से पाकिस्तान जाने की दृढ़ इच्छा से थोड़े सशंकित थे.वहां की स्थिति का समाचार ने परिवार के लोगों को विचलित कर दिया था.मगर बेटे के जिद के आगे झुकना पड़ा. पुरे सफर में बेटे को किसी भी चीज़ की तकलीफ ना हो इसके लिए पिता अरविद कुमार गुप्ता एवं माता ममता गुप्ता हमेशा से संपर्क में रहे. बेटे के सफर पूरा करने पर बेटा को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की.

नवनीत ने साइकिल से पटना टू पाकिस्तान का सफर तय कर दानापुर ही नहीं पुरे बिहार का नाम रौशन किया है.इसके इस अदम्य साहस को लेकर दानापुर का साईं अँगना मंदिर उसको सम्मानित भी किया.नवनीत आगे भी इस तरह का सफर तय करना चाहता है.

दो दिन के अंदर चार हत्या से दहला मुंगेर, बीती रात एक कट्ठा जमीन के लिए हत्या

मुंगेर में गुरुवार की रात मात्र 1 कट्ठा जमीन को लेकर जमीनी विवाद में अपने ही चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । घटना के बाद पूरे गांव में दहशत एवं तनाव का माहौल कायम हो गया है ।

जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव निवासी मंगल यादव का लगभग 30 वर्षीय पुत्र सुधीर यादव उर्फ टुनटुन यादव देर सन्ध्या में गाँव के ही लालू पुस्तकालय के पास पुल पर बैठा था तभी पीछे से आकर हत्यारे ने एक गोली टुनटुन यादव के गले में मार दिया जिसके बाद टुनटुन यादव अचेत होकर नाले में गिर पड़ा तत्पश्चात हत्यारे ने दूसरी गोली उसके पेट में मार दिया गोली लगते ही पूरे गांव में दहशत एवं भय का माहौल कायम हो गया।

देखते ही देखते ग्रामीण एवं घर वालों ने आनन-फानन में सुधीर यादव को लेकर तारापुर अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया ।

मृतक के चचेरे भाई के अनुसार घर के एक कट्टा जमीन को ले उसके चचेरे भाई सुनील यादव से विवाद चल रहा था । जमीन को ले केस के साथ साथ छः माह पूर्व मारपीट भी हो चुका था । और आज सुनील यादव ने टुनटुन यादव की हत्या गोली मार कर दी ।

इधर मृतक की पत्नी सुन की देवी माता का रो रो कर बुरा हाल है । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी तारापुर ने कहा की मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है वही उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी जमीन विवाद को लेकर है पुलिस प्राथमिकी के अनुसार कार्रवाई करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी कर उसे न्यायोचित सजा दिलाने का काम करेगी ।

जहानाबाद में वकील साहब के साथ ही हो गया क्राइम, साइबर फ्रॉड के चक्कर में 20 हज़ार का नुकसान

जहानाबाद में एक वकील हरेंद्र कुमार द्विवेदी थाने पहुंचकर अपने खाते से पैसे उड़ाने की शिकायत करने पहुंच गए । उन्होंने बताया कि मेरे मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और कहा गया कि मैं स्टेट बैंक के हेड ब्रांच ही बोल रहा हूं आपने क्रेडिट कार्ड में उपयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए बंद कर दिया जाएगा।

साइबर अपराधियों ने कहा कि आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर जाएगा, उसे बतलाना है। वकील द्वारा जैसे ही ओटीपी नंबर बतलाया कि उसके खाते से 19851 कृपया साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया। वकील साहब के खाते से पैसे उड़ते ही उनके होश उड़ गए । बैंक पहुंचकर पदाधिकारियों से बात किया उन्होंने कहा कि आपके साथी धोखाधड़ी हुआ है ।

इसकी शिकायत लेकर वकील साहब थाने पहुंच गए और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इसके बाद इसकी जांच की जाएगी जिले में लगातार साइबर अपराधी की घटना हो रही है।

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक साइबर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी का एक गिरोह सक्रिय है जो भोले भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर उसे पैसे खाते से उड़ा लेते हैं । 2 दिन पहले ही घोसी बाजार में भी एक दरोगा के खाते से साइबर अपराधियों ने पैसा उड़ा लिया था ।

ऐसी घटना लगातार जिले में हो रही है जबकि पुलिस प्रशासन एवं बैंक द्वारा लगातार लोगों को आग्रह किया जा रहा है। कि किसी को भी अपने बैंक अकाउंट एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध नहीं कराए इसके बाद भी लोग साइबर अपराधी के चंगुल में पड़ जा रहे हैं।