Press "Enter" to skip to content

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 20 के करीब यात्री घायल हैं। 

यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस जा घुसी. 8 यात्रियों की वही मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी है कि तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुई. पता चला है कि ये दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from बड़ी खबरMore posts in बड़ी खबर »