Press "Enter" to skip to content

CBI ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोपपत्र दाखिल किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रसाद की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक सौम्या राघवन को भी हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

चार्जशीट में 7 नौकरी के लिए आवेदन देने वाले 7 आवेदकों को भी शामिल किया गया है। इन सब को जमीन लेकर नौकरी दी गयी थी।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from बिहार ब्रेकिंग न्यूज़More posts in बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ »