Press "Enter" to skip to content

अवैध बालू खनन पर चला पुलिस का डंडा, नवादा में नदी घाट से कई गाड़ियां जप्त

नवादा में अवैध बालू खनन को लेकर नवादा पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जब्ती की है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बिगहा स्थित सकरी नदी बालू घाट से अवैध तरीके से उत्खनन करते हुए एक जेसीबी, दो ट्रक, 4 ट्रैक्टर,6 मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खनन विभाग ने यह कार्रवाई अकबरपुर,नरहट, गोविंदपुर,रजौली पुलिस और स्वाट बल के संयुक्त सहयोग से किया है। खनन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन किया जा रहा है। उसी सूचना के आलोक में पुलिस और खनन विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी करते हुए अवैध बालू खनन में लोगों को गिरफ्तार किया और वाहनों को भी जब किया।

sand mining

फिलहाल सभी वाहनों को जमकर अकबरपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »