Press "Enter" to skip to content

मौसम विभाग की चेतावनी 27 से 30 के बीच बिहार में बारिश के हैं आसार

#WeatherForecast : बिहार में आज देर शाम से मौसम का मिजाज बदलने वाला है मौसम विभाग की माने तो बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है जिस वजह से ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है ।

मौसम विज्ञान केंन्द्र के अनुसार आज शाम होते होते पछुआ हवा रुक जायेगी और पूर्वी हवा चलेगी। इससे प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

वहीं, 27 से 30 दिसंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। ऐसा होने पर अधिकांश जगहों पर हल्की व मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

वहीं, अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री एवं न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले एक सप्ताह से गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। किसानों को किया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसमी प्रभाव को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी जा रही है कि कटे हुए धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके साथ ही पशुओं के बचाव की भी व्यवस्था करें।

अब चलेगी पूर्वी हवा, हल्की बूंदाबांदी के आसार

2 से तीन डिग्री सेल्सियस प्रदेश में तापमान में होगी वृद्धि

5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर

8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान

27-30 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के आसार

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »