Press "Enter" to skip to content

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में गोपालगंज के खजूरबनी में जहरीली शराब से हुई मौत में 9 आरोपियों की फांसी की सजा से मुक्त कर दिया

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस हरीश कुमार ने इस मामलें में दायर अपीलों की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था,जिसे आज सुनाया गया।

हाईकोर्ट ने जिन्हें फांसी की सजा से मुक्त किया हैं,उनके नाम छठू पासी,कन्हैया पासी,नगीना पासी,लाल बाबू पासी,राजेश पासी,सनोज पासी,संजय चौधरी, मुन्ना आदि।

अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास रतन भारती ने बताया कि इस मामलें में कोर्ट ने प्रक्रियात्मक त्रुटियां पायी।जो परस्थितिजन्य सबूत और गवाहियों में एकरुपता नहीं थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

गौरतलब है कि 15 – 16 अगस्त,2016 को गोपालगंज के खजुरबनी मोहल्ले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हुई और कई लोगों ने आँखों की रोशनी गवांई।

इस मामलें में अगस्त,2016 में गोपालगंज के नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया।पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गोपालगंज के उत्पाद विशेष कोर्ट सह ए डी जे लव कुश कुमार ने 9 अभियुक्तों को फांसी की सजा व चार महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई।

इस कोर्ट के आदेश के विरुद्ध पटना हाईकोर्ट में इन लोगों ने अपील दायर की।अपीलों पर हाईकोर्ट ने लम्बी सुनवाई कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था,जिसे कोर्ट ने आज निर्णय दिया।इस मामलें में राज्य सरकार का पक्ष सरकारी अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »