Press "Enter" to skip to content

मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के मजूदर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

पटना, 09 जून 2022 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले एक मजदूर की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूर के परिजनों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है तथा बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

nitishKumar

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »