Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने पटना नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले वेडिंग जोन के सम्बन्ध में हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश

पटना के कदमकुआं वेंडिंग जोन के निर्माण के मामलें पर सुनवाई करते हुए पटना नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले वेडिंग जोन के सम्बन्ध में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने डा आशीष कुमार सिन्हा की जनहित याचिका पर सुनवाई की।

कोर्ट को बताया गया कि कदमकुआं वेंडिग जोन का निर्माण कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण में हो रहे विलम्ब होने पर ये जनहित याचिका दायर की गई थी।

पटना नगर निगम की ओर से इस सम्बन्ध में कोर्ट को बताया गया कि पटना नगर निगम क्षेत्र में 98 वेंडिग जोन बनाने की कार्रवाई चल रही है।लगभग 50 वेंडिग जोन के निर्माण के लिए राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा हैं।

ये पटना नगर निगम क्षेत्र के कदमकुआं,शेखपुरा और बोरिंग रोड के अलावे ये 98 वेंडिग जोन बनाए जाने की योजना हैं।इनके निर्माण की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने विभिन्न सरकारी विभागों के मध्य एक बेहतर सहयोग किये जाने बात की, जिससे सभी योजनाओं को सही ढंग से लागू किया।जा सके।

कोर्ट ने पटना नगर निगम के आयुक्त से स्पष्ट कहा कि वे सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं,बल्कि वे स्वायत्त संस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में जानना चाहा था कि राज्य के नगर विकास और आवास विभाग ने इस योजना को कैसे रोक दिया।साथ ही यह भी बताने को कहा था कि वेंडिग जोन का निर्माण कब तक पूरा होगा।

कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि नगर निगम स्वायत्त संस्था हैं,जिसे संवैधानिक दर्जा प्राप्त है।
कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा था कि कदमकुआं वेंडिंग जोन के लिए फिर कब टेंडर जारी किया जाएगा और ये कब तक पूरा हो जाएगा।

पूर्व में पटना नगर निगम ने कदमकुआं वेंडिंग जोन के निर्माण रोके जाने के मामले में एक हलफनामा दायर किया था।इस हलफनामा में यह बताया गया कि नगर निगम को दो करोड़ रुपए से अधिक का टेंडर जारी करने का अधिकार नहीं है।साथ ही इस तरह के निर्माण के लिए बुडको से सहमति लेना आवश्यक है।

इस मामले पर 16 मई , 2022 को सुनवाई की जाएगी।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने सहारा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संस्थापक सुब्रतो रॉय को कल 13 मई,2022 को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया

पटना हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर की हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सहारा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संस्थापक सुब्रतो रॉय को कल 13 मई,2022 को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जस्टिस संदीप कुमार इस मामलें की सुनवाई कर रहे हैं।

सहारा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संस्थापक सुब्रत राय ने पटना हाईकोर्ट के 27अप्रैल,2022 के उनके कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर challenge किया गया था।
कोर्ट ने आज स्पष्ट किया कि कल उन्हें साढ़े दस बजे सुबह कोर्ट में उपस्थित होना है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सहारा कंपनी को यह बताने का निर्देश दिया था कि बिहार की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा, जो सहारा कंपनी के विभिन्न स्कीमों में निवेशकों द्वारा जमा किया गया है, उसे उन्हें किस तरह से जल्द से जल्द लौटाया जाएगा। सुनवाई के दौरान सहारा का पक्ष वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह ने रखा ।

इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था यदि 27 अप्रैल तक सहारा कंपनी द्वारा स्पष्ट रूप से कोर्ट को इस बात की जानकारी नही दी जाती है, तो हाईकोर्ट इस मामले में उचित आदेश उस पारित करेगा, ताकि निवेशकों का पैसा उन्हें लौटाया जा सके।

इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी 13 मई ,2022 को होगी।

जहानाबाद के कल्पा थाने में थानाध्यक्ष और एएसआई के बीच विवाद, एएसआई का गंभीर आरोप

जहानाबाद । थाने की जिम्मेवारी थानाध्यक्ष को होती है और उनकी सहायता के लिए एसआई भी होते हैं लेकिन जहानाबाद जिले का एक थाना ऐसा है जहां थानाध्यक्ष और एसआई का विवाद सतह पर आ गया है । मामला हाथापाई तक पहुंच गई। पीड़ित एसआई न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट जाने की धमकी दे रहा है।

जहानाबाद के कल्पा थाने

चारों तरफ छितराया हुआ सामान, थाने में किंकर्तव्यविमूढ़ और परेशान अवस्था में स्टाफ। यह तस्वीरें हैं जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी थाने की। जहां थाने के दो अधिकारियों का विवाद सतह पर आ गया है। दरअसल कई महीनों से चला रहा विवाद बीती रात गाली गलौज पर उतर आया। परेशान यह शख्स कल्पा ओपी में एएसआई है। नाम है हरिहर यादव। हरिहर यादव की मानें तो इनके थानाध्यक्ष राजेश कुमार इनके साथ अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं।

बीती रात 11:00 बजे के आसपास जब यह ड्यूटी के बाद सोए थे, थानाध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की और सामान को फेंक दिया। हरिहर बताते हैं कि 36 घंटा तक लगातार ड्यूटी के बाद आराम करने के लिए एक जगह तक थानाध्यक्ष नहीं देना चाहते। हरिहर यादव ने उच्च अधिकारियों से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन इनकी बात उनसे नहीं हो पाई।

इधर आरोपों पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया उनका चेंबर है जिस में अनाधिकृत रूप से हरिहर यादव ने कब्जा कर लिया। थानाध्यक्ष ने इसी बात को लेकर हरिहर यादव को इसकी शिकायत की। हालांकि थानाध्यक्ष इसे बड़ा मामला नहीं मानते। इसलिए उन्होंने इसकी जानकारी एसपी और डीएसपी को नहीं दी।

थाने के दो अधिकारियों के बीच विवाद से थाने की कार्य पद्धति पर असर पड़ा है। ज्यादातर स्टाफ थानाध्यक्ष के कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हैं। अब देखना यह है कि आला अधिकारी मामले का निपटारा कैसे करते हैं।

Patna High Court News : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की

पटना हाईकोर्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के स्मारकों की दयनीय हालत से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने पटना स्थित बिहार विद्यापीठ का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए विशेष प्रस्ताव राज्य सरकार को पारित करने को कहा।ये जनहित याचिका अधिवक्ता विकास कुमार ने दायर किया हैं।

साथ ही कोर्ट ने बिहार विद्यापीठ सोसाईटी व इसके सदस्यों के क्रियाकलापों की जांच करने के लिए राज्य निगरानी को निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई में अर्कीलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने पटना स्थित राजेंद्र स्मृति 1 और 2 का पटना के डी एम के साथ जायजा ले कर कोर्ट को रिपोर्ट किया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जानना चाहा था कि डा राजेंद्र प्रसाद से सम्बंधित स्मारकों को देख रेख कर सकता है या नहीं।इस पर अर्कीलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया कि जो सौ वर्ष से पुराने स्मारक हैं,ये उनकी ही देख रेख कर सकते हैं।

कोर्ट ने उनसे कहा कि वे विशेष परिस्थिति में क्या वे इसके देख रेख का जिम्मा ले सकते हैं।महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया था कि कोर्ट ने जानना चाहा कि डा राजेंद्र प्रसाद से सदाकत आश्रम, बांसघाट और जीरादेई स्थित स्मारकों को अपने नियंत्रण में ले कर देख भाल कर सकते हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि बिहार विद्यापीठ परिसर में सभी गैर कानूनी अतिक्रमण को हटा दिया गया।साथ ही बिहार विद्यापीठ के प्रबंधन का जिम्मा पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दिया गया।

कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में डी एम, पटना को बिहार विद्यापीठ की भूमि का विस्तृत ब्यौरा देने का निर्देश दिया था।साथ ही यह भी बताने को कहा था कि बिहार विद्यापीठ की भूमि पर कितना अतिक्रमण है और इससे सम्बंधित कितने मामलें अदालतों में सुनवाई के लिए लंबित है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 16 मई, 2022 की जाएगी।

बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई का साख लगा दाव पर

BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर आज मुख्य सचिव और बीपीएससी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिहार के सभी डीएम के साथ बैठक हुई है जिसमें परीक्षा के स्वच्छ संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।वही दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई का अनुसंधान एक जगह आकर ठहर गया है और अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि आरा से गिरफ्तारी कही आई वास तो नहीं है।

वही आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह भले ही प्रश्नपत्र लीक मामले में अपना संवैधानिक दायित्व के निर्वाहन की बात कर रहे हैं लेकिन सवाल यह उठना शुरू हो गया है कि एक आईएएस अधिकारी कैसे खुद कोचिंग चला सकता है और इसके लिए वो सरकार से अनुमति लिए हैं या फिर सर्विस कोड उन्हें यह करने कि अनुमति देता क्या है ।                        

बात पहले आरा से हुई गिरफ्तारी की करते हैं बरहरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता ,वीर कुंवर सिंह कॉलेज के उप केंद्र अधीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक कुमार सहाय और परीक्षा उप नियंत्रक सुशील कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर अब सवाल उठने लगे हैं क्यों कि जो आरोप लगाया जा रहा है कि ये सारे पदाधिकारी छात्रों को मदद करने के लिए दो तीन कमरे में पहले प्रश्न पत्र दे दिया  और अन्य कमरे में प्रश्न पत्र बाटा ही नहीं ।                        

आरा सेंटर पर हंगामा कर रहे छात्रों को समझाते पुलिस

इस संदर्भ में जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार आरा के उस केंद्र पर जितने छात्रों का सेंटर था उतना प्रश्न पत्र बीपीएससी द्वारा मुहैया ही नहीं कराया गया था जैसे ही झात हुआ आरा के उस सेंटर पर मौजूद अधिकारी ने तुरंत इसकी सूचना जिला मुख्यालय स्थिति नियंत्रण कक्ष को दिया।              

नियंत्रण कक्ष तुरंत प्रश्न पत्र भेजने कि बात करते हुए परीक्षा शुरू करने का निर्देश दिया,इसी निर्देश के आलोक में प्रश्न पत्र बांटना शुरू कर दिया गया था लेकिन प्रश्न पत्र जब तक आता तब तक दूसरे कमरे में प्रश्न पत्र का इन्तजार कर रहे छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया।                    

हंगामे की सूचना के बाद जब स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी आरा के उस परीक्षा केन्द्र पर पहुंचा उस समय छात्र चीख चीख कर कह रहा था कि कॉलेज वाले कुछ छात्रों को पहले प्रश्न पत्र देकर मदद पहुंचा रहा है उस समय डीएसपी और अनुमंडल पदाधिकारी मौजूद थे उन्होंने इतने गंभीर आरोप को अनसुना कैसे कर दिया  जबकि आरा पुलिस को एफआईआर दर्ज करके तत्काल छात्रों का बयान लेकर लाभ उठा रहे छात्रों को हिरासत में लेकर जांच उस दिशा में बढ़ानी चाहिए थी लेकिन आरा पुलिस ने ऐसा तो कुछ भी नहीं ।

आरा सेंटर पर मौजूद छात्र क्या कह रहे थे

आर्थिक अपराध इकाई तो घटना के 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज किया है इतने समय तक आरा पुलिस क्यों सोयी रही सवाल उठना लाजमी है ।हालांकि आर्थिक अपराध इकाई ने इन चारों को प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार नहीं किया है इन्हें सूचना प्रौद्योगिकी कानून और बिहार परीक्षा आचरण कानून, 1981 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है ।            

प्रश्न पत्र कम होने का मामला सिर्फ आरा में ही नहीं हुआ है बेगूसराय,अरवल सहित बिहार के एक दर्जन से अधिक जिलों में इस तरह प्रश्न पत्र छात्रों की संख्या से कम पहुंचा है और बाद में स्थानीय स्तर पर इसको मैनेज किया गया और यही वजह रही है कि कई जिलों के कई परीक्षा केन्द्र पर 12.45 मिनट पर परीक्षा शुरू हुआ है।          

जानकार बता रहे हैं कि अगर इस तरह की गड़बड़ी हुई है तो इसके लिए आयोग पूरी तरह जिम्मेदार है क्यों कि आयोग को पता है कि जिले के किस परीक्षा केन्द्र पर कितना छात्र परीक्षा दे रहा है और उस हिसाब से उन्हें प्रश्न पत्र मुहैया करना है ।

समस्तीपुर में शिक्षक को मारी गोली, स्कूल में गोली चलने से दहशत में लोग

समस्तीपुर । समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र से जहां पर गोलीबारी की घटना एक बार फिर सामने आई है। इस बार गोलीबारी शिक्षा के मंदिर में हुई है। बाहरी लोगों ने स्कूल केम्पस में कर रहे थे मारपीट इसी दौरान हुई फायरिंग । फायरिंग के दौरान शिक्षक को लगी गोली ।

मामला मुफस्सिल थाना इलाके के धर्मपुर हाई स्कूल परिसर का है। जहां पर छात्रों के दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक शिक्षक जख्मी हो गया। जख्मी शिक्षक की पहचान बिरजू राम के रूप में की गई है।

आनन-फानन में सदर अस्पताल से एंबुलेंस मंगवा कर शिक्षक बिरजू राम को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जहानाबाद के मखदुमपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला, लड़की के भाई के साथ मारपीट

जहानाबाद । जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के बराबर थाना क्षेत्र का है। जहां दौलतपुर गांव में दहेज उत्पीड़न को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि, उनकी बेटी की शादी दौलतपुर गांव में हुई है। जिसका पति बाहर में नौकरी करता है, लेकिन उनके परिजनों के द्वारा मारपीट की जाती है। बीती रात भी महीला के साथ मारपीट की गई। साथ ही बहन को घर से बाहर निकाल दिया गया। रात भर वह भटकती रही।

जानकारी मिलने के बाद सुबह लड़की का भाई गांव पहुंचा था। जिनके साथ भी मारपीट की गई । घायल भाइयों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल मेंकराया जा रहा है।

परिजनों ने मामले की सूचना जहानाबाद पुलिस को भी दी है।

अमर्यादित बयान का मामला, दो पूर्व सांसदों की जहानाबाद कोर्ट में पेशी

जहानाबाद कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव और अरुण कुमार ने एक बार फिर से केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

पप्पू यादव ने बीपीएससी पेपर लीक मामले से लेकर जातीय जनगणना तक नीतीश कुमार और लालू परिवार पर निशाना साधा। वहीं अरुण कुमार ने छोटी जमात को केस में फंसाकर जनता की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया।

दरअसल अमर्यादित बयान देने के आरोप में दर्ज मामले में पेशी के लिए गुरुवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव और अरुण कुमार जहानाबाद न्‍यायालय में पेश हुए। आरोप लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर बयान देने को लेकर है।

जहानाबाद कोर्ट में चल रहे इस मामले की सुनवाई पटना हाई कोर्ट में करवाने की दोनों सांसदों ने मांग की थी, लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली। जहानाबाद कोर्ट में डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव ने दोनों पूर्व सांसदों के खिलाफ परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। किसके बाद दोनों सांसद अप्रैल के पहले हफ़्ते में पेशी के लिए पहुंचे थे।

आज यानी गुरूवार को एक बार फिर से पेशी हुई। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जल्द ही अदालत से नई तारिख मिलेगी।

बिहार की आज की सबसे बड़ी तस्वीर

1–तेजस्वी का सीएम से मुलाकात

सीएम से मिलने पहुँचा तेजस्वी

2–विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने पर तेजस्वी ने ली चुटकी

3–विश्वेश्वरैया भवन में आग बुझाने को लेकर जारी अप्रेशन का निरक्षण करते मुख्यमंत्री

विश्वेश्वरैया भवन में चल रहे फाइर फाईटिंग का निरक्षण करते सीएम

पटनासिटी में नव युवक की गोली मारकर हत्या

पटनासिटी: नव युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

एनएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं, पुलिस पहुंची मौके पर

मृतक की पहचान मोहम्म कल्लू के रूप में की गई, आलमगंज थानाक्षेत्र के पीरवैश मार्केट की घटना

विक्की कुमार के हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दानापुर बेवर थाना क्षेत्र के रहने वाले विक्की कुमार के हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन। हत्या के मामले में 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सुपारी किलर भी हुए गिरफ्तार। प्रेमिका की ह्त्या कराने को विक्की का दिया सुपारी और जमीन के पार्टनर ने ही करा दी ह्त्या। पटना से ले जाकर मोतिहारी के पिपरा कोठी में की ह्त्या ,पुलिस की बड़ी उपलब्धि

मंत्री की गाड़ी के सामने व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

मुजफ्फरपुर : मंत्री की गाड़ी के सामने व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

जनवितरण प्रणाली में डीलर की मनमानी से परेशान इंद्र सहनी ने किया आत्मदाह का प्रयास

मंत्री संजय झा की गाड़ी के आगे खुद पर छिड़क रहा था कीरोसीन

पुलिस ने किया गिरफ्तार, SDO ने दिए कार्रवाई के आदेश

मीनापुर प्रखंड के खरहर गांव का रहने वाला है इंद्र सहनी, मीटिंग में समहरणालय पहुंचे मंत्री की गाड़ी के आगे कर रहे थे आत्मदाह

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने मृत सरकारी कर्मी के विधवा के पक्ष में एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है

पटना हाईकोर्ट ने मृत सरकारी कर्मी के विधवा के पक्ष में एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। कोर्ट ने विधवा को पेंशन पति के बकाये वेतन तथा पांच लाख रुपये बतौर मुआवजा के साथ 18 प्रतिशत सूद दो माह के भीतर देने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने मामलें पर सुनवाई की।

कोर्ट ने राज्य सरकार को मुआवजा राशि की वसूली दोषी कर्मी से करने की पूरी छूट दी है। वही राज्य सरकार को कर्मियों के शिकायत निवारण के लिए एक वेब पोर्टल बनाने का आदेश दिया ताकि कर्मी अपना शिकायत दर्ज कर सके।

कोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता को बिहार लिटिगेशन पॉलिसी को अच्छी तरह लागू करने के बारे में सभी विभागों के प्रधान सचिव व सचिव के साथ बैठक कर अमल में लाने को कहा है।

कोर्ट ने मृत सरकारी कर्मी के विधवा लीलावती मिश्रा की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अपने 38 पन्नों के फैसला में कई अहम निर्देश दिया है।आवेदिका के वकील अनुराग सौरभ ने कोर्ट को बताया कि कर्मी की नियुक्ति 5 दिसम्बर 1961 को छोटानागपुर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अस्थायी अनुमानक के रूप में हुई थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उनका कहना था कि 1966 से लेकर 1995 के बीच कई जगह स्थानांतरण किया गया। 1 फरवरी 1994 को कर्मी को सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दे मुंगेर प्रमंडल के सड़क निर्माण विभाग में पदस्थापित किया गया।

लेकिन विभाग ने पदभार ग्रहण नहीं किया और इसी बीच कर्मी 31 दिसम्बर 1996 को सेवानिवृत्त हो गया।

उनका कहना था कि कर्मी को वेतन तक नहीं दिया गया।सेवानिवृत्त के बाद कर्मी ने विभाग सहित हर बड़े अधिकारी के पास पेंशन, भत्ता एवं अन्य के भुगतान की गुहार लगता रहा।लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला।

इसी बीच 7 अप्रैल 2011 को कर्मी की मौत हो गई।कर्मी की मौत के बाद कर्मी के विधवा ने दफ्तरों का चक्कर लगाने शुरू किया।विभाग विधवा से सर्विस बुक सहित अंतिम वेतन भुगतान स्लिप का मांग किया।

जो भी कागजात उसे प्राप्त हुआ विभाग को दे दिया गया।लेकिन विभाग ने उसे पेंशन चालू करने का आदेश नहीं दिया।थक हार कर आवेदिका ने हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर पेंशन बकाये वेतन सहित अन्य लाभ का भुगतान करने का गुहार लगाई।

कोर्ट ने राज्य सरकार को इस केस में जबाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया।कई दिनों तक लम्बी बहस के बाद कोर्ट ने अहम फैसला दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव की बैठक खत्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव की बैठक खत्म । तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि जातीय जनगणना किसी भी हालत में कराएंगे और जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर जातीय जनगणना को लेकर काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है इसीलिए फिलहाल पैदल मार्च की संभावना नहीं है । उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बहुत अच्छे तरीके से बिहार में कराया जाना है इसलिए उसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि जल्द ही कैबिनेट में भी प्रस्ताव लाया जाएगा और जाति जनगणना बिहार में होगी।

Patna High Court News : राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों, विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बंधित मामलों पर सुनवाई की

पटना हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों, विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बंधित मामलों पर सुनवाई की।चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई की।

कोर्ट को महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि वर्तमान और पूर्व एमपी व एमएलए के विरुद्ध 78 आपराधिक मामलों में 12 मामलों पर आरोप पत्र और 4 मामलों पर अंतिम प्रपत्र दायर किया जा चुका है | उन्होंने कोर्ट को बताया कि 280 मामलों में कुल 481 गवाहों का परिक्षण किया जा चुका है |

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस पर खंडपीठ ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को न्यायिक पदाधिकारियों को मनोनीत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है | पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया था कि वर्तमान व पूर्व एमपी और एमएलए के विरुद्ध कुल 598 आपराधिक मुकदमें लंबित है, जिसमें अधिकतर केस में अनुसंधान पूरा हो गया है।

लगभग 78 आपराधिक मुकदमों में अनुसंधान लंबित है। इस मामले पर अगली सुनवाई 29 जून,2022 को होगी ।

देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नहीं दर्ज होंगे नए मामले

देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नहीं दर्ज होंगे नए मामले; पुराने केसों में भी कोर्ट से मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून पर रोक लगा दी है।

अब इसके तहत नए केस नहीं दर्ज हो सकेंगे। इसके अलावा पुराने मामलों में भी लोग अदालत में जाकर राहत की अपील कर सकते हैं। सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि इस कानून की समीक्षा होने तक इसके तहत नए केस दर्ज करने पर रोक लगाना ठीक नहीं होगा।

Supreme Court

उनका कहना था कि संज्ञेय अपराधों में वरिष्ठ अधिकारी की संस्तुति पर ऐसे केस दर्ज किए जा सकते हैं। हालांकि अदालत ने केंद्र सरकार की दलीलों को ठुकराते हुए कानून पर रोक लगाने का फैसला दिया।

Patna High Court News : राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाईवे पर साफ सुथरा स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने का दायित्व ऑयल कंपनी सहित एनएचएआई एवं राज्य सरकार को दिया है

अब राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप समेत ढाबा एवं होटल में इन मार्गो से गुजरने वाले यात्रियो को साफ सुथरा स्वच्छ शौचालय उपलब्ध होगा। पटना हाई कोर्ट ने सुविधा उपलब्ध कराने का दायित्व ऑयल कंपनी सहित एनएचएआई एवं राज्य सरकार को दिया है।

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के तीन पेट्रोलियम कम्पनियों को अपने- अपने पेट्रोल पंपों पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। वही, इन सड़कों पर खुले में पेट्रोल तथा डीजल की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट का कहना था कि प्रदेश के राष्ट्रीय राज मार्ग तथा स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पम्पों पर यात्री सुविधाओं की घोर अभाव है। इस कमी को दूर करने के लिए ऑयल कम्पनियों तथा सरकारे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि है। कमी को दूर करने की दिशा में कुछ नहीं किया गया है।

इस मामलें पर आगे सुनवाई की जाएगी।

Patna High Court News : पटना-गया-डोभी एनएच 83 फोर लेन के मामले में गया तथा जहानाबाद के डीएम को तलब किया है

पटना हाई कोर्ट ने पटना -गया -डोभी एनएच 83 फोर लेन के मामले में गया तथा जहानाबाद के डीएम को तलब किया है। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की।

साथ ही साथ जहानाबाद के जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी को भी कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। कोर्ट का कहना था कि जमीन मालिकों को मुआवजा का भुगतान अब तक क्यों नहीं किया गया।

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने कोर्ट को बताया कि इस राष्टीय राजमार्ग का निर्माण तीन चरणों में होना है।पटना से जहानाबाद, जगनाबाद से गया तथा गया से डोभी तक होने वाली निर्माण कार्य धीमी प्रगति से चल रही है। एनएच की ओर से कोर्ट को बताया गया कि निर्माण कार्य चल रहा है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट का कहना था कि भूमि मुआवजा को लेकर कई शिकायतें मिली है। सड़क निर्माण कार्य के लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण किया गया, लेकिन उन्हें मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है।

कोर्ट ने डीएम व अन्य अधिकारियों को 12 मई, 2022 को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Patna High Court News : हाईकोर्ट के तत्कालीन रजिस्ट्रार जनरल द्वारा आदेश जारी कर कथित रूप से गलत तरीके से याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति दिए जाने के मामले पर सुनवाई हुई

पटना हाई कोर्ट के समक्ष हाई कोर्ट के तत्कालीन रजिस्ट्रार जनरल द्वारा आदेश जारी कर कथित रूप से गलत तरीके से याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति दिए जाने के मामले पर सुनवाई हुई। इस मामले में पटना हाई कोर्ट द्वारा पटना हाई कोर्ट प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था, इसके बावजूद दो बार समय दिए जाने पर भी जवाबी हलफनामा नहीं दायर किया जा सका है।

जस्टिस पी बी बजन्थरी ने शिव कुमार ओझा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते के दौरान नाराज़गी जताते हुए पूछा कि आखिर जवाबी हलफनामा क्यों नहीं दायर किया गया है। इसपर जवाब दिया गया कि मंजूरी के लिए पटना हाई कोर्ट प्रशासन के कार्यालय में लंबित है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

अंतिम बार एक छोटा सा समय देने का अनुरोध किया गया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश कुमार का कहना था कि बगैर कागजात और सर्विस रिकॉर्ड का सत्यापन किये ही पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा 31 जुलाई, 2020 को मेमो जारी करते हुए याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति दे दी गई थी।

याचिकाकर्ता ने याचिका के जरिये उक्त मेमो को रद्द करने का आग्रह कोर्ट से किया है। मामले में आगे की सुनवाई अब आगामी 19 मई,2022 को की जाएगी।

समस्तीपुर में स्वर्ण दुकानदार को गोली मारकर अपराधियों ने लूटा 4 लाख रूपया

समस्तीपुर । स्वर्ण दुकानदार को गोली मारकर अपराधियों ने लूटा 4 लाख रूपया । तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ।

घायल सदर अस्पताल में भर्ती युवक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के तीसबरा के नमोनारायण के रूप में हुआ । घटना हलई ओपी क्षेत्र के ढिहिया पुल की ।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट में राज्य की अदालतों में अधिवक्ताओं, उनके क्लाइयंट व महिला अधिवक्ताओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई की गई

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए विधि सचिव को छह सप्ताह में सभी ज़िलों में वकीलों के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव तैयार का निर्देश दिया है।

अधिवक्ता रमाकांत शर्मा की लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया ।इसके साथ साथ खंडपीठ ने विधि सचिव को सभी हितधारकों के साथ बैठक कर पूरे राज्य के वकीलों के लिए बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु योजना तैयार करने का निर्देश दिया है ।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव से अपने स्तर से मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था । साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

श्री शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य की अदालतों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि राज्य में 1,20,000 से ज़्यादा अधिवक्ता विभिन्न अधिवक्ता संघों में रजिस्टर्ड हैं ।

लेकिन उनके लिए बुनियादी सुविधाएँ जैसे टेबल, कुर्सी, पानी पीने की सुविधा जैसी आधारभूत संरचना नहीं है । इस पर खंडपीठ ने कहा कि अधिवक्ताओं की बुनियादी सुविधाओं को नकारा नहीं जा सकता है। अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत संरचना बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की भागीदारी 60:40 के अनुपात में है ।
इस मामले पर अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

Patna High Court News : 15 सितंबर 2021 के पहले सड़क दुर्घटना में मृत या घायल व्यक्तियों के परिवारों को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी

पटना हाईकोर्ट ने 15 सितंबर 2021 के पहले सड़क दुर्घटना में मृत या घायल व्यक्तियों के परिवारों को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी। कोर्ट ने कहा कि वैसे परिवार जो किसी कारणवश 15 सितंबर 2021 के पहले वाहन दुर्घटना में मृत या घायल हुए अपने परिवार के सदस्यों के मुआवजे के लिए मुकदमा संबंधित जिले के जिला कोर्ट में दायर नही किये हैं, वे अब वहां दायर कर सकते हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि नई अधिसूचना के बाद घटित किसी भी घटना के मुआवजा के लिए नया मुकदमा नई गठित न्यायाधिकरण में दायर किया जा सकता है।

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने रेणु देवी द्वारा याचिका पर लंबी सुनवाई के बाद यह निर्देश दिया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट को याचिकाकर्ता द्वारा यह बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा 15 सितंबर 2021 को बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (संशोधन- 1) नियमावली 2021 से संबंधित अधिसूचना जारी की गई।इसमें यह कहा गया कि अधिसूचित किए जाने की तिथि से वाहन जनित दुर्घटनाओं के उदभूत मुआवजा बाद राज्य सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय दावा न्यायाधिकरण में ही दायर किया जा सकेगा।

उन मुआवजा वादों का निष्पादन राज्य स्तरीय दावा न्यायाधिकरण द्वारा बिहार मोटर गाड़ी (संशोधन -1) नियमावली 2021 के विहित प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा।

कोर्ट को बताया गया कि नए नियमावली के आ जाने के बाद 15 सितंबर 2021 के पहले वाहन दुर्घटना में मृत या घायल हुए व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों द्वारा इस मामले को लेकर जो भी मुकदमा मुआवजे के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दायर होता है, तो यह कह कर उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है कि नई नियमावली आ गई है।

Patna High Court News : अवमानना के मामले में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी करने का आदेश

पटना हाईकोर्ट ने अवमानना के मामले में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया है । जस्टिस पी बी बजनथ्री ने गौरी रानी की ओर से दायर अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया ।

यह मामला याचिकाकर्ता की बर्ख़ास्तगी से संबंधित है। इन्हें बग़ैर अवसर दिए अपने पद से बर्खास्त कर दिया गया था । याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अपूर्व हर्ष ने कोर्ट को बताया कि 18.12.21 को पटना हाईकोर्ट द्वारा आदेश पारित किया गया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

जिसके तहत हाईकोर्ट ने सिपाही की बर्ख़ास्तगी आदेश रद्द करते हुए उसके बकाए वेतन का लाभ दो महीने के भीतर देने का आदेश दिया था । बकाए वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने पटना के एसएसपी कोर्ट में हाज़िर होने का निर्देश दिया था

लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद एसएसपी कोर्ट में हाज़िर नहीं हो सके । इस पर एकलपीठ ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए उनके ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी करने का निर्देश दे दिया ।इस मामलें पर आगे सुनवाई होगी।

मुखिया को गोली मारने का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में साफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा के मौके पर आरोपियों के द्वारा आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम किया गया था जहां मुखिया के द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई थी।

इसी बात से नाराज आरोपियों ने मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने हेमरपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार सिंह, सोनापुर भराठ निवासी प्रिंस कुमार और गोदरगामा निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल तीन कारतूस एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। 27 अप्रैल को मुखिया को उसके घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। एसपी ने कहा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जहानाबाद में सांप काटने से युवक की मौत

जहानाबाद में सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई। मामला रतनी फरीदपुर प्रखंड के सकुराबाद थाना क्षेत्र के कोदई गौरैया गांव का है। परिजनों ने बताया कि कल ही गांव में जहीरेले सांप ने डस लिया था।

जिसके बाद परिजन डॉक्टर के साथ ही झाड़ फूंक करने वालों के पास दौड़ते रहे। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आज परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम अजय बिंद है।

बिहार में घमासान कौन किस पर भारी

चक्रव्यूह में नीतीश
कल शाम एक मित्र के शादी के 25वें सालगिरह के मौके पर आयोजित भोज में शामिल होने पहुंचे ही थे कि एक फोन आया, फोन पर बात जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी पार्टी का ख़याल जेहन से निकलता गया और फिर पार्टी स्थल से कैसे बाहर निकले याद भी नहीं है।

हुआ ऐसा कि दिल्ली के लुटियंस जोन पर खास पकड़ रखने वाले मेरे एक खास बाँस का फोन आया कांलेज वाला बाँस ,संतोष क्या हाल है ठीक है बाँस, कहां हो बड़ा शोरगुल हो रहा है जी एक मित्र हैं उनके शादी का 25वाँ सालगिहर है उसी में आये हैं कई पूराने मित्र से इसी बहाने मुलाकात हो जायेगी। अरे साँरी मस्ती करो कल सुबह बात करते हैं वैसे दस मिनट समय हो तो अभी भी बात हो सकती है अरे ऐसा क्या है बाँस बाहर निकलते हैं।

जी कुछ खास है क्या ,संतोष एक बात बताओ नीतीश कुमार का क्या हाल है जी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बात नीतीश तनाव मुक्त दिख रहे हैं और डीएम एसपी का तबादला जो कई माह से रुका हुआ था वो बड़े स्तर किये हैं ।

तबादला को देखने से लगता है कि बीजेपी के विधायकों की नहीं चली है जिस अंंदाज मे नीतीश तबादला करते रहे हैं तबादला का स्वरुप कुछ वैसा ही दिख रहा है,वैसे आज जनता दरबार था जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हैं उस दौरान कॉमन सिविल कोड और जातीय जनगणना मामले में नीतीश पहले जैसे मुखर होकर बोलते थे वो अंदाज आज नहीं था ।

अच्छा एक बात बताओ संतोष अतीश चन्द्रा तुम्हारे बिहार कैडर का अधिकारी रहा है इसका कैसा काम काज रहा है ,कुछ खास तो नहीं रहा है हाँ मुख्यमंत्री के साथ 10 वर्षो से अधिक समय तक साथ रहे हैं, पत्नी आईपीएस है।

nitish kumar

वही तो अतीश चन्द्रा केन्द्र में भी किसी महत्वपूर्ण विभाग में पहले नहीं रहा है तुमको जानकारी है अतीश चन्द्रा को पीएमओ में पोस्ट किया गया है और यह पोस्ट ऐसे ही अधिकारी को मिलता है जो पीएम या फिर पीएम का ब्यूरोक्रेसी देखने वाले खासम खास अधिकारी के करीब हो, अतीश चन्द्रा दोनों योग्यता में फिट नहीं बैठ रहा है फिर इसकी पोस्टिंग पीएमओ में क्यों हुई इस पर सोचे हो ,सही कह रहे हैं जब इनकी पोस्टिंग हुई थी तो मुझे भी आश्चर्य हुआ था कई लोगों से मैंने बात भी किया तो पता चला कि अभी जो रेल मंत्री है वो भी 1994 बैच के आईएस अधिकारी रहे हैं और इनके अच्छे मित्र हैं इसी वजह से ये जगह मिली है।

संतोष एक बात बताओ नीतीश कुमार नेता पर भरोसा करते हैं या फिर अधिकारी पर जहां तक मुझे लगता है अधिकारी पर ज्यादा भरोसा करते हैं। ठीक है तो बताओ नीतीश कुमार के सबसे करीबी अधिकारी कौन कौन रहा है जिसका सीधा प्रवेश किचेन तक रहा हो ,एक जो पहले आरसीपी थे अब वो मंत्री है, दूसरा अंजनी कुमार सिंह थे वो तो बिहार में ही है सरकार उन्हें बिहार म्यूजियम का महानिदेशक बना दिया है। चंचल कुमार तीसरे अधिकारी थे जो रेलमंत्री के समय से ही साथ हैं आज कल केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर है चौथा अतीश चन्द्रा हैं वो भी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही है।

मतलब ये चार ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें नीतीश कुमार का सब कुछ पता होगा जी जरुर है ये चारों साये की तरह नीतीश कुमार के साथ रहते थे मतलब मोदी को विभीषण मिल गया यही समझने के लिए तुमको फोन किये थे अच्छा नीतीश आज कल इसलिए ज्यादा परेशान दिख रहे हैं।

ठीक है वैसे आपको लगता क्या है बिहार मे होगा क्या देखो मुझे राजनीति तो आती नहीं है हाँ ब्यूरोक्रेसी के सहारे जो खेल होता है उसको समझते है और आज कल ब्यूरोक्रेसी के सहारे ही राजनीति साधी जा रही है इसलिए आजकल राजनीति भी समझने लगे हैं।

क्या बात है बाँस हहाहहाहाहा तब तो नीतीश उपराष्ट्रपति का पद लेकर दिल्ली निकल जाएंगे क्या बचपना वाला बात करते हो उपराष्ट्रपति वाली खबर भी नीतीश कुमार का ही प्लांट करवाया हुआ है, एक बात समझ लो नीतीश की ही तरह मोदी भी दुश्मन से राजनीतिक मजबूरी है तो हाथ मिला लेगा लेकिन दिल कभी भी नहीं ।

सारा बिल राज्यसभा से पास होना जरुरी है फिर इस बार राज्यसभा में इनकी स्थिति पहले से कमजोर होने वाली है ऐसे में नीतीश कुमार को राज्यसभा का सभापति बनायेगा, सोचो भी नहीं कब कौन बिल लटका देगा कोई भरोसा है नीतीश कुमार भी भारतीय राजनीति में कुछ ऐसा करके जाना चाहता है कि उसका नाम हमेशा याद रखा जाये।

मोदी ना बाबा ना कभी नीतीश कुमार पर दाव नहीं लगा सकता है, तो फिर नीतीश कुमार करेंगे क्या जहां तक मेरी समझ है नीतीश कुमार 2024 का लोकसभा चुनाव मुंगेर से लड़ेगा और मोदी बहुमत से दूर रह गया तो फिर पीएम की दावेदारी पेश करेंगा।

वैसे बिहार की राजनीति के लिए मई,जून और जुलाई काफी महत्वपूर्ण है लालू से हाथ मिलाने वाले ये नहीं है इनको पता चल गया है कि ऐसा किये तो पार्टी टूटेगी और फाइल भी खुलेगा नीतीश कमजोर खिलाड़ी नहीं है साथ रहते जीतना बीजेपी को वो नुकसान पहुंचा सकते हैं उतना अलग होकर नहीं कर सकते हैं।

वही नीतीश को पता है कि मोदी के लिए नीतीश मजबूरी है बिहार को लेकर मोदी अभी भी सहज नहीं है बस देखना यही है कि इस खेल में कौन किसका किस तरीके से इस्तमाल करता है और इसमें नीतीश माहिर खिलाड़ी है ।
तुम्हारे बिहार के लिए कुछ अच्छा ही होगा तीन माह आंख कान खोल कर रखना चलो तुम्हारा पार्टी तो ले लिए सांरी आओ दिल्ली दोनों भाई चलेंगे एक सप्ताह के लिए कश्मीर चल बाय गुड नाइट।

Patna High Court News : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पंचायत,नौबतपुर के तीन पार्षदों को अयोग्य घोषित करने के फैसले को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पंचायत,नौबतपुर के तीन पार्षदों को अयोग्य घोषित करने के फैसले को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।साथ ही पटना हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है।

पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पंचायत, नौबतपुर के अध्यक्ष सरयुग मोची (वार्ड-14) के अलावा वार्ड-2 के पार्षद विजय पासवान तथा वार्ड-6 के वार्ड पार्षद पूनम देवी को वर्ष 2008 के बाद तीन से अधिक संतान होने के अरोप में अयोग्य घोषित कर दिया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आयोग के इस फैसले के विरुद्ध तीनों वार्ड पार्षदों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीनों पार्षदों को योग्य ठहराया तथा नियमों की अनदेखी करने के कारण निर्वाचन आयोग पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला

आर्थिक अपराध थाने में मामला दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के लिए बनाई गई। 12 सदस्य टीम की संख्या बढ़ाकर 16 कर दिया है ।

टीम में 6 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर, 3 दरोगा को शामिल किया गया है । एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पूरी जांच चल रही है।आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने वीर कुंवर सिंह कॉलेज से परीक्षा से संबंधित सभी कागजात जांच के लिए ले लिए हैं।

BPSC

आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच में आईटी विशेषज्ञों की भी सहायता ले रही है।

Patna High Court News : रेप और हत्या करने के आरोप में सासाराम की एक अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा को रद्द कर दिया है

कोर्ट ने मामले को निचली अदालत को भेजते हुए नए सिरे से चार्ज फ्रेमिंग के स्टेज से ट्रायल शुरु करने का आदेश दिया है।

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह तथा जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने डेथ रेफरेंस और फांसी की सजा के खिलाफ अभियुक्त बलराम सिंह की ओर से दायर क्रिमिनल अपील पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

अभियुक्त बलराम सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह ने कोर्ट को बताया कि निचली अदालत ने आनन फानन में तीन महीने में ही ट्रायल सम्पन्न कर फांसी की सजा सुना दी और सम्पुष्टि के लिए हाई कोर्ट को भेजा है।

उन्होंने कहा कि ट्रायल में कई प्रकार की त्रुटि है। इसलिए फांसी की सजा को सम्पुष्ट करना न्यायसंगत नहीं होगा।उन्होंने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द कर नए सिरे से ट्रायल कराने का अनुरोध किया जिसे हाई कोर्ट ने मान लिया।
अभियुक्त 39 वर्षीय बलराम सिंह पर एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

मृत बच्ची की दादी की शिकायत पर डालमिया नगर पुलिस ने रेप, हत्या करने के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत 15 नवम्बर 2020 को मामला दर्ज किया था और उसी दिन अभियुक्त ने आत्मसमर्पण भी कर दिया।जांच कर पुलिस ने 30 नवम्बर 2020 को चार्जशीट
किया।

8 दिसंबर 20 को चार्ज फ्रेम हुआ।11 जनवरी 2021को गवाही शुरु हुई और 26 मार्च को समाप्त हो गया।13 जुलाई को अंतिम सुनवाई हुई और 30 जुलाई को फैसला सुनाया गया।उसी फैसले की सम्पुष्ट करने के लिए निचली अदालत ने हाई कोर्ट को भेजा था जिसे बतौर डेथ रेफरेंस दर्ज किया गया था।

एक मामले में कुर्की जब्ती कर लौट रही पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा घायल

कुर्की कर लौट रही पुलिस टीम को निशाना बनाया गया। जिसमें महिला थाना के दरोगा नीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र में दारोगा का इलाज चल रहा है।

आजमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ता बाड़ी गांव का मामला बताया जा रहा है । बंगाल से सटे इलाके में पुलिस टीम जब कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरा करके लौट रहे थी इस दौरान लोगों ने हमला कर दिया। जिससे महिला थाना के पुलिसकर्मी घायल हो गई।

फिलहाल बारसोई डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Patna High Court News : हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास सजायाफ्ता पूर्व सांसद विजय कृष्ण की अपील पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया

न्यायमूर्ति एएम बदर तथा न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार की खंडपीठ ने पूर्व सांसद विजय कृष्ण की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

2009 में श्रीकृष्णापूरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पटना सिविल कोर्ट ने वर्ष 2013 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।निचली अदालत के फैसला को हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर कर चुनोती दी गई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कई दिनों तक चली बहस के बाद सोमवार को हाई कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

Patna High Court News : नाबालिग के साथ किये गये रेप मामलें में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह तथा जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने उनकी ओर से दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई की।

पूर्व विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव सहगल ने बहस करते हुए कोर्ट को बताया कि रेप की घटना के कई दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।उनका कहना था कि एक साजिश के तहत विधायक को इस केस में अभियुक्त बनाया गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

वही जमानत अर्जी का विरोध करते हुए स्पेशल पीपी श्यामेश्वर दयाल ने कोर्ट को बताया कि निचली अदालत ने सभी पहलू पर विचार कर अभियुक्त को दोषी करार दिया।उनका कहना था कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई हैं।कई गवाह ने घटना के पक्ष में गवाही दी है।

कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से पेश दलील को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने मधेपुरा के डीएम को सम्बंधित रिकॉर्ड के साथ 18 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है

जस्टिस पी बी बजनथरी की एकल पीठ ने कंचन कुमारी उर्फ कंचन देवी की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

कोर्ट ने डीएम से जानना चाहा है कि किस अधिकारी ने निर्णय दिया कि आवेदिका का सर्टिफिकेट जाली है।क्या सर्टिफिकेट को जाली ठहराने के पूर्व आवेदिका को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया था?

आंगनवाड़ी सेविका की नियुक्ति के लिए आवेदिका कंचन कुमारी उर्फ कंचन देवी ने आवेदन किया था।लेकिन उसके सर्टिफिकेट को जाली बताकर उसके आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आवेदिका के वकील प्रमोद मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि उसे सुनवाई का अवसर दिए बिना ही मनमाने तरीके से सर्टिफिकेट को जाली बताकर उसकी उम्मीदवारी को अमान्य कर दिया गया जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत की अवहेलना है।

इस मामले पर 18 मई को फिर सुनवाई होगी।कोर्ट ने सरकारी वकील प्रशांत प्रताप को आदेश की प्रति डीएम को भेजने का निर्देश दिया है।

डीएम हिमांशु कुमार राय को भावभीनी विदाई, शकील अहमद काकवी की शायरी ने किया भावविभोर

जहानाबाद डीएम हिमांशु कुमार राय के स्थानान्तरण की सूचना प्राप्त होने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों, समुदायों एवं समूहों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई।

हिमांशु कुमार राय, डीएम, जहानाबाद

कई विद्यालयों द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दिया गया। कुरमा संस्कृति महाविद्यालय, जहानाबाद के छात्रों द्वारा भावभिनी विदाई दिया गया।

कुरमा संस्कृत विद्यालय में विदाई समारोह

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जहानाबाद जिले के अल्पसंख्यक समुदाय तथा कायनात फाउंडेशन स्कूल द्वारा भी विदाई दिया गया।

कार्यक्रम के संचालक श्री शकील काकवी ने बताया कि जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद शहर को महानगर में बदलने का सपना देखा है, उसे हम सभी एक दिन जरूर पूरा करेंगे।

शकील अहमद काकवी, डायरेक्टर, कायनात स्कूल

इस अवसर पर आल इंडिया तंजीम इंसान एवं राफ्ता कमिटी के अध्यक्ष तारीख फतह सहित अन्य कार्यकत्ताओं द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्य अवधि को सराहा गया और उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।

माइनोरिटी कम्युनिटी का कार्यक्रम

जिला पदाधिकारी को गौरक्षणी देवी मंदिर कमिटी द्वारा भी भावभीनी विदाई दिया गया।

शेखपुरा की प्रसिद्ध डॉ. बरखा सोलंकी ने की आत्महत्या

कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश, पति से विवाद के बाद सुसाइड की आशंका।

डॉ बरखा सोलंकी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह की पुत्री थी।

वह शहर के जखराज स्थान के पास ही निभा नर्सिंग होम के बगल में अपना क्लीनिक नीता आंख अस्पताल नामक चलाती थी।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी कार्य करते रहने के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पद से हटाने का निर्देश दिया है।

साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि 24 घंटों के भीतर पदेन सदस्य कार्यभार संभाल लेंगे।याचिकाकर्ता उमा शंकर शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को चौबीस घंटे के भीतर अस्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्त करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष अनियमित ढंग से लाइसेन्स देते थे।उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे मनमानी ढंग से नियमों की अनदेखी कर लाइसेन्स फोन पर ही दे दिया करते थे।

कोर्ट ने मामलें को काफी गम्भीरता से लेते हुए राज्य निगरानी विभाग को पूरे मामलें की जांच करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने निगरानी के डीआईजी को चार सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट को राज्य सरकार ने बताया कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के पूर्व रजिस्ट्रार को पद से हटा दिया गया है।कोर्ट ने अगली सुनवाई में बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष को कोर्ट में तलब किया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को रजिस्ट्रार के पद पर नए अधिकारी को अविलम्ब नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

इससे पूर्व में कोर्ट ने सेवानिवृत रजिस्ट्रार द्वारा लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दिया था। कथित तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद भी बिहार फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया कि रजिस्ट्रार की नियुक्ति स्थाई तौर पर पटना हाई कोर्ट द्वारा एक अवमानना मामले में 19 अगस्त, 2011 को दिए गए आदेश को गलत तरीके से बगैर किसी विज्ञापन, साक्षात्कार किया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया था कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार सेवानिवृत हो चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें इस पद पर रखकर काम कराया जा रहा है, जोकि गैर कानूनी है।

इस मामले में अगली सुनवाई 23 जून,2022 को की जाएगी।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट में मानसिक रोग चिकित्सा के सिलसिले में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार के गठन के मामलें पर सुनवाई टल गयी

चीफ जस्टिस संजय करोल एवं जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ में आकांक्षा माविया की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में चीफ सेक्रेटरी ने हलफनामा दायर कर जानकारी दी कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है।कोर्ट को बताया गया कि प्राधिकार के पदेन सदस्यों व अन्य सदस्यों की नामित व बहाल करने की प्रक्रिया जारी हैं।

अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने कोर्ट को बताया गया था कि प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में शैलेन्द्र कुमार को नियुक्त किया जा चुका है।

पूर्व की सुनवाई में उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि कोइलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में 272 बेड का अस्पताल बनाया जाना हैं।इसकी लागत 129 करोड़ रुपए होगी और 3 माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

PatnaHighCourt

सुनवाई के दौरान कोर्ट को अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया था कि राज्य के इकतीस जिलों मे ज़िला मानसिक स्वास्थ्य प्रोग्राम प्रारम्भ हो गया हैं।साथ ही शेष आठ जिलों में इसे स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है।

उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मानसिक रोगियों के ईलाज के लिए 61 डॉक्टरों व 47 नर्सों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया हैं। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के मामलें में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने चार दिनों का समय देते हुए इस प्राधिकार को पूरी तरह से शुरू करने के लिए एक समय सीमा देने का निर्देश दिया था ।

अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया कि इस मामलें पर आगे की सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी।

18 साल की लडकी की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में शोक

पटना गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से काटकर एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कुतबनचक मोहल्ले के समीप की है।

मृतका की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के रतुबिगहा गांव निवासी जयराम प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। जो फिलहाल शहर के दांगी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में सपरिवार रहती थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की माने तो उसका मानसिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शी की माने तो अप लाइन पर पटना से गया जा रही मेमू सवारी गाड़ी से कट कर युवती की मौत हो गयी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने जीआरपी थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मुजफ्फरपुर: भारी मात्रा में गांजे के साथ ट्रक पकड़ाया, DRI टीम ने दो को लिया हिरासत में

DRI मुजफ्फरपुर की टीम ने मैथी टॉल प्लाजा से एक ट्रक को जब्त किया जिसमें 263.52 kg गांजा जब्त किया गया.

मौके से ट्रक चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कई पैकेट गांजा को ट्रक के स्टेपनी चक्के के अंदर छुपाकर रखा गया था.

गांजा गुवाहाटी से राघोपुर वैशाली ले कर जाया जा रहा था.

शोक संतप्त अन्युयाइयों से मिलने पहुंचे सांसद, शोक सभा में की शिरकत

आज दिनांक 8.5 .2022 दिन रविवार को हुलासगंज के मठाधीश स्वर्गीय बड़े स्वामी श्री रंगरामानुजचार्ज जी महाराज के शोक सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माननीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जहानाबाद उपस्थित हुए।

सांसद ने एक बार फिर से बड़े स्वामी को याद किया और उनके समाज के लिए योगदान को महत्पूर्ण बताया। सांसद के साथ में राजू सिंह जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज चंद्रवंशी, सुनील पांडे, बबलू चंद्रवंशी, वैद्यनाथ शर्मा मुकेश चंद्रवंशी एवं मुखिया पप्पू शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया था। पटना के एक न‍िजी अस्‍पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मौत की खबर से जहानाबाद के साथ ही पूरे मगध में रहने वाले उनके अनुयाई और चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुवार को ही उनका पार्थिव शरीर हुलासगंज स्थित मठ लाया गया था। अंतिम यात्रा निकाली गई थी जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंधी ने बताया कि महाराज ने अपने शिष्य परंपरा में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया। चाहे कोई भी जाति का व्यक्ति हो अगर वैष्णव धर्म में आस्था रखता हो तो उन्होंने उसे अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई ।

यही कारण है की हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की ख्याति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निरंतर बढ़ती गई।

मुजफ्फरपुर: बेखौफ़ बाईक लुटेरों ने छिंतई के दौरान कर दी बैंककर्मी की हत्या

मुजफ्फरपुर । कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम । खौफ़ बाईक लुटेरों ने छिंतई के दौरान कर दी बैंककर्मी की हत्या।

बैंककर्मी शशिरंजन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद बाईक लूटकर भाग गए अपराधी। रेपुरा स्कूल के पीछे रात करीब 10 बजे अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।

#Crime

HDFC बैंक में कार्यरत था मृतक। गोली की आवाज़ सुन आसपास के लोग जुटे, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच।

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।

Bihar IAS Transfer: आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के डीएम बदले गए; समाज कल्याण विभाग निदेशक राजकुमार को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया

आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के डीएम बदले गए समाज कल्याण विभाग निदेशक राजकुमार को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया

शेखपुरा के जिलाधिकारी इनायत खान को अररिया का जिलाधिकारी बनाया गया

बेगूसराय के जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा जो मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया

श्रीकांत शास्त्री निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया

श्री रोशन कुशवाहा भोजपुर के जिलाधिकारी को बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया

श्रीमती उदिता सिंह जिलाधिकारी वैशाली को जिलाधिकारी नवादा के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री यशपाल मिला जिलाधिकारी नवादा को जिलाधिकारी हाजीपुर बनाया गया

श्री सुहर्ष भगत को बांका के जिला अधिकारी के पद से स्थानांतरित करते हुए जिलाधिकारी पूर्णिया बनाया गया

श्री मनीष कुमार मीणा महा निरीक्षक कारा को अस्थाना जी करते हुए जिलाधिकारी सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री सावन कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री ग्रामीण विकास को अगले आदेश तक जिलाधिकारी शेखपुरा के पद पर पदस्थापित

श्री ऋषि पांडे डीडीसी पटना को अगले आदेश तक जहानाबाद के जिला अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री अंशुल कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री वित्त विभाग को जिलाधिकारी बांकाके पद पर पदस्थापित किया गया

श्री मुकुल कुमार गुप्ता प्रबंध निदेशक नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को अगले आदेश तक जिलाधिकारी शिवहर के पद पर पदस्थापित किया गया।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

मखदुमपुर। शनिवार के दिन ट्रेन से कटका एक वृत्त व्यक्ति की मौत हो गई, वही मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है के वृद्ध व्यक्ति मखदुमपुर जमुना नदी स्थित लोहे का रेलवे पुल पार कर रहा था ।

इसी दौरान गया से पटना की ओर जा रही मेमू सवारी गाड़ी आ गई और वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया । जिससे वह नदी के नीचे गिर गया । ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति बुरी तरीके से कट गया, वही हादसा होने के करीब 1 घंटे तक रेल प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

ग्रामीणों ने बताया के रेलवे को इसकी सूचना दे दी गई है। वही वृद्ध व्यक्ति की खबर लिखने तक पहचान नहीं हो सकी है।

अररिया के परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत,गांव में पसरा मातम

अररिया के बैरगाछी थाना OP के रामपुर मोहनपुर गांव में नदी पार करते वक्त 3 युवती की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि दिनचर्या की तरह रोजाना मकई लेने के लिए नदी पार कर जा रही थी तभी 2 बहने डूबने लगी। दोनों को बचाने में तीसरी बहन भी नदी में कूद पड़ी और तीनों बहनों की मौत डूबने से हो गयी।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है और अररिया सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। अररिया SDM ने बताया कि तीनों को पोस्टमार्टम करवाकर आपदा राशि शीघ्र दे दी जाएगी।

शादी के दो वर्ष बाद ही छोड़ दिया संसार, पति से संबंधों में थी कड़वाहट

पटना । पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के चैतन्य नगर में एक नवविवाहिता ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतका की पहचान चैतन्य नगर निवासी अजय प्रसाद श्रीवास्तव की 24 वर्षीया पुत्री अंकिता आनंद उर्फ तितली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व अंकिता आनंद की शादी झारखंड के धनबाद निवासी अभिषेक कुमार के साथ संपन्न हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी।

बताया जाता है कि पति से अच्छे संबंध नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन की शिकार थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन में आकर उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

समस्तीपुर पुलिस बलात्कारी बाप के साथ खड़ा है

एसपी ,समस्तीपुर
आप यंग हैं ऊर्जावान है ये अलग बात है कि आपको मनपसंद कैडर नहीं मिला लेकिन आईएस से बड़ी जिम्मेवारी आपको मिला है ,आपकी पोस्टिंग समस्तीपुर कैसे हुई है मुझे पता है।

कभी मौका मिले तो आपके पीछे आप से पूर्व जो भी एसपी बने है उस सूची पर गौर करेगें 1991 से लेकर 2021 के दौरान गिनती के चार पाँच डाइरेक्ट आईपीएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है उसमें आप सौभाग्यशाली है कि एसपी के रूप में आपका दूसरा पोस्टिंग समस्तीपुर है बहुत टफ टास्क आपको मिला है ।

अब विषय पर आते हैं रोसड़ा रेप मामले की जानकारी आपको है ही मुझे नहीं पता क्यों लेकिन आपकी रोसड़ा पुलिस पीड़ित लड़की को सहयोग करने वाले के खिलाफ हाथ धोकर पीछा पड़ गया है और पुलिस उसको भी अभियुक्त बना दिया है ।

आप उस पीड़िता की मन:स्थिति को समझ सकते हैं छह वर्ष से उसका बाप उसको हवस का शिकार बना रहा है इसकी जानकारी माँ ,नाते रिश्तेदार सबको था लेकिन किसी ने लड़की का साथ नहीं दिया अंत में लड़की महिला हेल्प लाइन में शिकायत की रोसड़ा पुलिस कार्यवाही करने के बजाय उसके बाप से ही मिल गया ऐसे में लड़की वो कदम उठायी जो कोई सोच नहीं सकता है ।

Editorial

बाप द्वारा रेप करने का वीडियो खुद बनाती है कैमरा छुपा कर और फिर उस वीडियो को अपने ममेरा भाई को भेजती है और मदद की गुहार लगाती है , उसका भाई पोर्टल में काम करने वाले पत्रकार से मदद मांगता है ।

पोर्टल वालो को जो समझ में आया उस तरीके से खबर को चलाया ये अलग बात है कि रोसड़ा पुलिस के संज्ञाण में आने के बावजूद तीन दिनों तक रोसड़ा पुलिस पीड़िता से सम्पर्क करने के बजाय उसके बाप से सौदाबाजी करता रहा ।

मामला जब पटना के मीडिया के पास आयी उसके बाद पुलिस एक्सन में आयी ।

लेकिन सवाल यह है कि लड़की के भाई को पोस्को एक्ट में कैसे जेल भेज दिए लड़की अभी बालिक है वीडियो एक सप्ताह पहले बना है उसका बाप छह वर्ष से रेप कर रहा था उस समय लड़की नबालिक थी तो बाप पर पोस्को एक्ट लगा लेकिन लड़की के भाई पर पोस्को एक्ट लगा समझ से पड़े है।

फिर जो पत्रकार खबर चलाया उस पर रंगदारी मांगने का मुकदमा कर दिया पुलिस का यह एक्सन दिखता है कि पुलिस अभी भी अपराधी के साथ खड़ा है ,पुलिस इस मामले में लड़की को सहयोग करने वाले लोगों को डरा रही है ताकी कोई न्याय के साथ खड़ा ना हो।

हो सकता है लड़की कल कोर्ट में अपना बयान भी बदल दे क्यों कि समाज और परिवार का एक बड़ा तबका लड़की के बाप को बचाने में लगा है फिर भी एक पुलिस अधिकारी की जिम्मेवारी बनती है कि न्याय में सहयोग करने वाले के साथ खड़े हो वैसे भी अब लोग इस तरह के मामले में बचता है ।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति हेतु न्यायिक पदाधिकारी कोटे से 7 नामों की अनुशंसा की है

इनमें न्यायिक पदाधिकारी कोटे से शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा , जितेंद्र कुमार ,अलोक कुमार पाण्डेय, सुनील दत्त मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह एवं चंद्र शेखर झा के नाम शामिल हैं ।

इन नामों पर केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 34 हो जाएगी । पटना हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं जिसमें से केवल 27 जज ही कार्यरत हैं ।

वरीय अधिवक्ता और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने इसका स्वागत किया हैं।उनका कहना है कि पटना हाईकोर्ट में न सिर्फ जजों के रिक्त पदों को भरे जाने की जरूरत हैं,बल्कि जनसंख्या के अनुपात में जजों की संख्या बढ़ाने की भी काफी आवश्यकता है।

मांगों को लेकर 100दिन से धरना जारी, दो मांगें मानी गई, एक का इंतजार

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 100वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सौवें दिन धरना में दर्जनों महिलाएं भी शामिल होकर सड़क और अस्पताल के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

लोगों ने कहा कि 100 दिन हो गए हालांकि दो मांगें पूरी हुई हैं। ग्रामिणों ने कहा कि सड़क और अस्पताल के बिना हमलोगों को जिदगी बड़ी मुश्किल में कट रही है। किसी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सड़क के अभाव में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

बरसात में तो आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में प्रसूताओं को जहानाबाद या मखदुमपुर में रिश्तेदारों के यहां शरण लेना पड़ता है। सड़क के अभाव में हमारी बेटियों उच्च शिक्षा के लिए गांव से बाहर नहीं जा पातीं।

स्वामी की शव यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, अंतिम यात्रा में हज़ारों लोग पहुंचे

बिहार के जहानाबाद के हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का पार्थिव शरीर मठ में पहुँचते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

उनकी लोकप्रियता और प्रभाव अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शव यात्रा में भावनाओं का जनसमन्दर उमड़ पड़ा।आज अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें दूर-दूर से उनके अनुयाई और चाहने वाले पहुंचे हुए थे महाराज ने अपने शिष्य परंपरा में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया चाहे कोई भी जाति का व्यक्ति हो अगर वैष्णव धर्म में आस्था रखता हो तो उन्होंने उसे अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई ।

यही कारण है की हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की ख्याति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निरंतर बढ़ती गई। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में संस्कृत कॉलेज की स्थापना और नशामुक्ति अभियान रहा। इनकी पहल से हजारों गाँव के युवाओं ने मांस मदिरा का त्याग कर दिया ।

गौरतलब है कि हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया। पटना के एक न‍िजी अस्‍पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुम हुआ पालतू तोता तो परेशान परिवार ने शहर में चिपकाया इश्तेहार, ढूंढ कर लाने वालों को 51 सौ रुपये इनाम देने का किया ऐलान

गया । पिछले 12 वर्षों से एक तोता को पाल रखे परिवार 1 महीने से काफी परेशान है। दरअसल गया के शहर पीपरपांती मोहल्ला के रहने वाले बिजनेस मैन श्याम देव गुप्ता और उनकी पत्नी नीता गुप्ता अपने पालतू तोता के गुम होने से काफी परेशान हैं।

पटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे इनकी बेटी भी बार-बार तोता का हाल-चाल जानने अपने माता-पिता को फोन कर रही है. बेटा भी बाहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है. लेकिन इन दिनों उसका मन भी पढ़ाई में नहीं लग रहा है। क्योंकि तोता गुम हो जाने के कारण वह भी काफी परेशान है। पूरा परिवार उक्त तोता से काफी लगाव रखता था।

खाली पिंजरे को सामने रख कर लोग गम में डूबे हैं। हाल यह है कि खाली पिंजरे में तोता के लिए खाना पानी अभी भी लोग दे रहे हैं।

नीता गुप्ता बताती हैं कि रसोई की पहली रोटी वह तोता को ही देती थी। अब तोता नहीं रहने के बावजूद भी वे उसी प्रकार रसोई की पहली रोटी पिंजरा में रखती हैं और शाम को निकाल कर उसे गाय को खिला देती है। तोता गुम होने से परेशान नीता गुप्ता कैमरा के सामने फफक-फफक कर रोने लगी।

बताया कि रात में अक्सर उन्हें नींद नहीं आती है। तोता की खोज के लिए यह दंपत्ति काफी परेशान हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। साथ ही पोस्टर छपवा कर शहर के कई स्थानों पर इन लोगों ने चिपकाया है। जिसमें कहा गया है कि तोता का पता बताने वालों को 51 सौ रुपये इनाम स्वरूप देंगे।इश्तेहार में इन्होंने अपना मोबाइल नंबर और पता भी दिया है। तोता नहीं मिलने के कारण उनका परिवार बहुत परेशान है। बेटी की स्थिति ऐसी है कि कहीं वह डिप्रेशन में न चली जाए।