जहानाबाद के पूर्व सांसद और मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। लालू प्रसाद के गोपालगंज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी को उन्होंने प्रताड़ित करने का उपाय बताए।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद बीमार आदमी हैं और उनको जांच के नाम पर बैठा कर रखना इसे कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से राजद डरने वाली नहीं है। साथ ही उन्होंने दूसरे कई दलों से यह अपील की कि ईडी और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं के खिलाफ एकजुट हो।
सुरेंद्र प्रसाद ने जातीय जनगणना को लेकर भी बयान दिया और कहा कि तेजस्वी ही नहीं नीतीश कुमार भी यही चाहते हैं, बाकी दल भी यही चाहता है की जातीय जनगणना हो। लेकिन बीजेपी को डर है कि कहीं जातीय जनगणना हुआ तो आंकड़े सामने आने के बाद सत्ता से दूर होना पड़ सकता है।
सुरेंद्र प्रसाद यादव आरजेडी के नेता रहे स्वर्गीय श्याम नारायन यादव के पुण्य तिथि तिथि समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
www.cbi.gov.in केंद्रीय जांच ब्यूरो (सूचना अनुभाग) 5-बी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड नई दिल्ली-110003 प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 20.05.2022 सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री और 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया और 16 ठिकानों पर छापेमारी की ।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तत्कालीन रेल मंत्री (भारत सरकार) और उनकी पत्नी, 02 बेटियों और अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन रेल मंत्री (भारत सरकार) ने 2004-2009 की अवधि के दौरान समूह “डी” में विकल्प की नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भूमि संपत्ति के हस्तांतरण के रूप में आर्थिक लाभ प्राप्त किया था। रेलवे के विभिन्न जोन में पोस्ट करें।
आगे यह भी आरोप लगाया गया कि इसके बदले में जो विकल्प स्वयं पटना के निवासी थे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से उक्त मंत्री के परिवार के सदस्यों और परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित एक निजी कंपनी के पक्ष में पटना में स्थित अपनी जमीन को बेच और उपहार में दिया था, जो कि उक्त परिवार के सदस्यों के नाम पर ऐसी अचल संपत्तियों के हस्तांतरण में भी शामिल है। यह भी आरोप लगाया गया था कि क्षेत्रीय रेलवे में विकल्प की ऐसी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था, फिर भी पटना के निवासी नियुक्तियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था।
आगे यह भी आरोप लगाया गया कि इस कार्यप्रणाली को जारी रखते हुए, लगभग 1,05,292 वर्ग कि. उक्त मंत्री के परिवार के सदस्यों द्वारा पटना स्थित फुट भूमि/अचल संपत्ति का अधिग्रहण 05 बिक्री विलेखों और 02 उपहार विलेखों के माध्यम से किया गया था, जो विक्रेता को अधिकांश भूमि हस्तांतरण में नकद भुगतान दर्शाता है। बिहार के दिल्ली, पटना और जिला गोपालगंज में आज 16 जगहों पर तलाशी ली जा रही है. जांच जारी है।
ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास सजायाफ्ता पूर्व सांसद विजय कृष्ण और उनके बेटे चाणक्य को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उन्हें आजीवन सजा से मुक्त किया।जस्टिस ए एम बदर और जस्टिस सुनील कुमार पवांर की खंडपीठ ने विजय कृष्ण और चाणक्य द्वारा अपील पर सुनवाई पूरी कर 9 मई, 2022 अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।
#PatnaHighCourt
23 मई, 2009 को ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह की हत्या कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में हुई थी।इस मामलें में पूर्व सांसद विजय कृष्ण,उनके बेटे चाणक्य व अन्य दो को आरोपी बनाया गया।
ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह हत्या के मामले में पटना सिविल कोर्ट ने वर्ष 2013 में इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
पटना निचली अदालत के फैसला को हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर कर चुनौती दी गई।कई दिनों तक चली बहस के बाद हाई कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।आज हाईकोर्ट ने निचली अदालत के निर्णय को पलटते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा से बरी किया।
कोर्ट में अपीलार्थियों की ओर से दलील रखी गई थी कि हत्या का कोई प्रयोजन नहीं था।साथ ही इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था।
छापेमारी से कोई दो माह पहले से सुशील मोदी लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ माहौल बना रहे थे ,लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा था । वही लालू प्रसाद भी जब से जमानत से निकले हैं शांत ही है ,फिर ऐसा क्या हुआ कि जिस आरोप में 2017 में छापेमारी हुई थी ठीक उसी तरह के मामले में 2022 में एफआईआर दर्ज करके छापामारी कि जा रही है ज़ब कि 2017 का मामला कोर्ट में टाई टाई फिश हो गया था फिर 2022 में ठीक उसी तरह का मामला दर्ज करके 15 वर्ष पूराने मामले को लेकर छापा मारने का क्या मतलब है ।
1-नीतीश के लालू परिवार के करीब आना छापेमारी की वजह तो नहीं है। बीजेपी के कार्यशैली पर नजर रखने वाले मान रहे है कि यह ऑपरेशन अमित शाह के इशारे पर हो रही है क्यों कि नीतीश कुमार शाह के बिहार मिशन के सामने झुकने को तैयार नहीं है और यह छापामारी उसी की एक कड़ी मानी जा रही है ।
क्यों कि धमेन्द्र प्रघान के सीएम से मुलाकात के बाद जिस तरीके से सुशील मोदी नीतीश कुमार के साथ खुल कर खड़े हो गये तो नीतीश थोड़ा सहज हो गये थे लेकिन शाह की बिहार टीम को यह रास नहीं आया और फिर नीतीश जिस आधार पर बीजेपी को आँख दिखता है उसी कड़ी को ही खत्म कर दिया जाये इसी रणनीति के तहत लालू परिवार पर छापा मारा गया है ताकि नीतीश कुमार से दूरी बना ले ।
2-शाह का यह दाव उलटा भी पर सकता है लालू प्रसाद के ठिकाने पर हो रहे छापामारी मामले में राजद ने सीधा सीधा आरोप लगाया है कि जातीय जनगणना को लेकर नीतीश और तेजस्वी ने हाथ मिलाया है इस छापेमारे के पीछे यही वजह है ।
इस छापेमारी पर जद यू का बयान भी 2017 की तरह फायर नहीं है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बयान आया है कि सीबीआई छापेमारी पर अभी टिप्पणी करना जल्दी बाजी वैसे जातीय जनगणना पर नीतीश तेजस्वी के नजदीक आने की वजह से छापेमारी की बात गलत है वही लालू के ठिकानों पर छापेमारी पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान आया है कि सीबीआई रेलवे भर्ती मामले में कर रही है छापेमारी,कुछ सबूत मिलने पर सीबीआई जांच कर रही होगी छापेमारी
वैसे आरजेडी के राजनीतिक साजिश पर टिप्पणी से किया इन्होंने इनकार कर दिया है हालांकि लालू प्रसाद के परिवार पर सबसे मुखर होकर बोलने वाले नीरज सिंह विधान पार्षद का अभी तक कोई बयान नहीं आया है । मतलब इस छापेमारी को लेकर जदयू के अंदर खाने में कुछ जरूर चल रहा है।
3-नीतीश बैक फायर कर सकते हैं नीतीश को जानने वाले मान रहे हैं कि जो राजनीति बिहार में चल रही है ऐसे में मौका भी है दस्तुर भी है और ऐसे मौके का लाभ उठाने में नीतीश माहिर भी है और यह 2017 के निर्णय के कारण राष्ट्रीय स्तर पर ज़ो नुकसान हुआ उसकी भरपायी हो सकती है क्यों कि केन्द्रीय ऐज़ेंसी के बेजा इस्तमाल से सारा विपंक्ष परेशान है ।
वही आरसीपी का अब राज्यसभा जाना खटाई में पड़ सकता है क्यों कि बीजेपी को जवाब देने का ये सही मौका है ,वैसे राजनीति में हर पल चीजें बदलती रहती हैं ।
जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह तथा जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद ये आदेश को पारित किया।
पूर्व विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव सहगल ने बहस करते हुए कोर्ट को बताया था कि रेप की घटना के कई दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। उनका कहना था कि एक साजिश के तहत विधायक को इस केस में अभियुक्त बनाया गया।
#PatnaHighCourt
वही जमानत अर्जी का विरोध करते हुए स्पेशल पीपी श्यामेश्वर दयाल ने कोर्ट को बताया था कि निचली अदालत ने सभी पहलू पर विचार कर अभियुक्त को दोषी करार दिया। उनका कहना था कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। कई गवाह ने घटना के पक्ष में गवाही दी है।
कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
जस्टिस संजीव कुमार शर्मा ने ललिता देवी एवं अन्य द्वारा दायर किये गए लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।कोर्ट को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुमित सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को बिना सुने ही उनकी जमीन को अधिग्रहण करने की कार्रवाई की गई है। ये गैर कानूनी है।
#PatnaHighCourt
याचिकाकर्ता ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी द्वारा भूमि अधिग्रहण किये जाने संबंधी अधिसूचना को गैरकानूनी बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग कोर्ट से की है।
जस्टिस ए एम बदर की ने इन तीनों द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।
हाई कोर्ट ने निगरानी कोर्ट को निर्देश दिया कि इन्हें कोर्ट द्वारा निर्धारित किये गए मुचलका लेने के बाद जेल से रिहा किया जाय।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इन लोगों पर लगे आरोप को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये लोग केवल इस अपराध की साजिश में शामिल है।
#PatnaHighCourt
लेकिन पैसे का जो भी लेनदेन हुआ है, वह कुलपति के निर्देश पर ही हुआ है . गौरतलब है कि राज्य की निगरानी ब्यूरो ने कुलपतिऔर रजिस्ट्रार समेत अन्य के विरुद्ध आई पी सी की धारा 120 बी (अपराध करने के लिए रची गई आपराधिक साजिश) / 420(जालसाजी) व भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।इसमे इन लोगों का भी नाम शामिल है ।
अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की माने तो पूरा मामला कड़ौना ओपी क्षेत्र के कनौदी का है। जहां जमीन के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर नाना-नाती आमने सामने आ गए।
पुलिस के द्वारा दो देसी बंदूक,तीन कारतूस और एक खोखा के साथ नाना नाती दोनों को गिरफ्तार किया गया है। कड़ौना ओपी की पुलिस ने कनौदी गांव में छापेमारी के दौरान यह सफलता प्राप्त की है ।
गिरफ्तार लोगों में से एक दीपक कुमार जो कि पेशे से शिक्षक है उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। एक साल पहले एक ढाबे पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस को दीपक की तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
दीपक रंजन, एसपी, जहानाबाद
हाल के दिनों में जहानाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है एक दिन पहले ही शादी के दौरान फायरिंग के आरोपियों में दो की गिरफ्तारी हुई थी और फिर 1 दिन बाद ही इन दोनों की गिरफ्तारी से अपराधियों में डर का माहौल है।
जहानाबाद के कई इलाकों में आज तेज आंधी के साथ बारिश आई। एक और जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर आंधी और तूफान ने जान-माल की क्षति भी पहुंचाई है।
जहानाबाद के आसपास एक तो पहले से ही कई जगहों पर बिजली की तार जर्जर अवस्था में है। ऊपर से आंधी की वजह से शहर के धनगांवा में बिजली तार टूट कर गिर गई। उसी समय बकरी लाने जा रही एक महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। पूरा मामला शहर के वार्ड नंबर 33 का है।
आंधी पानी का दिखा असर काको प्रखंड के बसंतपुर हरहर गांव में देखने को मिला। कहां आंधी में गिरा पेड़ बच्चे के पास काल बन गया।
पेड़ के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक और बच्चा घायल हो गया।
उमस भरी गर्मी से जैसे ही राहत मिली फिर क्या कहना था लंबे अंतराल के बाद आज दोपहर में सोने का मौका मिला गहरी नींद का आनंद ले ही रहे थे तभी एक एकवाट्सएप कॉल आया संतोष सर मैं विपिन अग्रवाल की पत्नी बोल रहे हैं मैं अभी भी टूटा नहीं हूँ पति और बेटा के कुर्बानी जाया नहीं होने देगे, पति के बाद बेटा भी सिस्टम से लड़ते लड़ते जान दे दिया ।
भू माफिया मेरे दोनों बच्चों की भी हत्या करने के फिराक में है मैं मोतिहारी छाेड़ दिया हूँ, अपने बहन के पास रहने के लिए आ गये है दोनों बच्चा को पढ़ाना चाहते हैं और मुकदमा भी लड़ना चाहते हैं आपसे बहुत उम्मीद है कुछ करिए ।
1-आरटीआई कार्यकर्ता था विपिन अग्रवाल विपिन अग्रवाल सरकार के जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ तीन वर्षों से मोतिहारी से पटना तक लड़ाई लड़ रहा था इस दौरान कई बड़े भूमाफिया को अपना व्यवसायिक प्रतिष्ठान तक को खाली करना पड़ा था । लड़ाई अंतिम दौर में था और पटना हाईकोर्ट दस एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर निर्णय लेने वाले थे तभी मोतिहारी के हरसिद्धि में 24 सितंबर 2021 को हरसिद्धि ब्लॉक ऑफिस गेट के पास दिनदहाड़े गोली विपिन की मारकर हत्या कर दी गई थी उससे पहले विपिन पर कई बार हमला हुआ झूठे मुकदमें में फसाया लेकिन को झुका नहीं ।
2-पिता के हत्यारा पर कार्यवाही नहीं होने से आहत बेटा आत्मदाह कर लिया था। पिता की हत्या के साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी और न्याय नहीं मिलने से परेशान रोहित ने 24 मार्च को आग लगाकर तीन मंजिले मकान से कूदकर जान दे दिया।
रोहित अपने पिता आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या के साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए जद्दोजहद कर रहा था. पुलिस पर साजिशकर्ताओं से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए उसने हरसिद्धि में अपने घर सामने स्थित तीन मंजिले एक निजी नर्सिंग होम की छत पर आग लगाकार कूद पड़ा. छत से कूदने के दौरान उसने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।
3-विपिन अग्रवाल को मारने को दी गई थी 20 लाख की सुपारी आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या मामले में अरेराज डीएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में बनी एसआईटी की टीम ने बीते जनवरी में ही मुख्य शूटर सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. हत्याकांड में शामिल दो शूटर सहित छह लोगों को हत्या की सुपारी में सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने दिए बयान में बताया था कि हरसिद्धि बाजार की करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के केस दर्ज करने को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की गई थी और इसके 20 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी, किसने सुपारी दिया उसका भी खुलासा किया लेकिन राजनैतिक दवाब के कारण पुलिस भूमाफिया पर हाथ डालने से घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी हाथ डालने से बच रहा है।
4-विपिन अग्रवाल की पत्नी और दो मासूम बच्चा दो वक्त के रोटी के लिए दरबदर की ठोकरे खाने को मजबूर है आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या मामले में सरकार का जो प्रावधान है उसका लाभ अभी तक परिवार को नहीं मिला है वही दूसरी ओर मुकदमे में गवाही ना दे इसके लिए पूरे परिवार को ही खत्म करने के फिराक में है किसी तरह छुप छुपा कर बहन के गाँव में रह रही है ।
मतलब सच की लड़ाई लड़ना कितना कठिन और मुशिकल है विपिन अग्रवाल के परिवार का हाल देरव कर समझा जा सकता है सिस्टम की चमड़ी कितनी मोटी हो गयी है इससे समझा जा सकता है पिता के हत्यारा पर पुलिस कार्यवाही करे ऐसा नहीं होते देख 14 वर्ष का बेटा शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जला लिया फिर भी सिस्टम नहीं जगा ।
चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने केंद्र व राज्य सरकार और एन एच ए आई को निर्देश दिया कि एन एच में सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शीघ्र करें।
कोर्ट ने सम्बंधित ज़िला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में सहयोग और पुलिस बल मुहैय्या कराने का निर्देश दिया।साथ ही बिजली के पोल,पेड़ों की कटाई की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता,एन एच ए आई के अधिकारी और एन एच निर्माण करने वाली कंपनी को पटना गया डोभी राजमार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था आज कोर्ट में इस कमिटी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ज़िला प्रशासन को, जिनका भूमि अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआबजा देने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
#PatnaHighCourt
कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में निर्माण कंपनी से कहा कि कार्य करने की गति काफी धीमी हैं ।कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया था कि वे निर्माण के लिए की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा अगली सुनवाई में कोर्ट में प्रस्तुत करें।
राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने कोर्ट को बताया कि इस राष्टीय राजमार्ग का निर्माण तीन चरणों में होना है।पटना से जहानाबाद, जगनाबाद से गया तथा गया से डोभी तक होने वाली निर्माण कार्य धीमी प्रगति से चल रही है। एनएच की ओर से कोर्ट को बताया गया कि निर्माण कार्य चल रहा है।
जहानाबाद स्टेट बैंक के समीप संचालित एक मॉल में भारी छूट पर लोगों की भीड़ इस कदर टूट पड़ी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
दरअसल मॉल संचालक द्वारा 70 परसेंट तक सूट की घोषणा कर दी गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही शहर और गांव के लोग खरीदारी के लिए टूट पड़े। देखते ही देखते मॉल के अंदर से लेकर बाहर तक तिल रखने की जगह नहीं बची।
उमस भरी गर्मी में इस भीड़ के कारण कई महिलाएं भी बेहोश हो गई। जिसे मौजूद लोगों द्वारा पानी छिड़ककर होश में लाया गया। इस अनियंत्रित भीड़ की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मॉल संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि इस तरह के भीड़ नहीं लगनी चाहिए। इसके कारण यदि किसी तरह की अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदारी मॉल संचालक होगा।
नगर थाने की पुलिस के सख्त चेतावनी के बाद मॉल संचालक लोगों को जाने के लिए कहते रहे लेकिन लोग सामान की खरीदारी किए बिना टस से मस नहीं हो रहे थे।
बताते चलें कि मॉल संचालक कुछ सामानों को भारी छूट के तहत बेचना चाह रही है। इसे लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था। जिससे लोग खरीदारी के लिए इस कदर टूट पड़े कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया।
पूर्णिया के डगरुआ बीडीओ के कार्यालय में आज 2:15 घंटे तक ईओयू की 8 सदस्य टीम ने छापामारी की . इस दौरान टीम ने कई दस्तावेजों को भी खंगाला. हालांकि ईओयू की टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया ।
काफी पूछने के बावजूद ईओयू के डीएसपी जाकिर हुसैन ने कहा कि वह कुछ भी जानकारी नहीं दे सकते हैं. पटना से एडीजी नैयर हसनैन खान ब्रीफ करेंगे .दरअसल ईओयू की टीम 10:00 बजे डगरुआ बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के कार्यालय में पहुंचे और करीब 12:15 बजे तक प्रखंड कार्यालय में दस्तावेजों को खंगाला।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने बीडीओ और नाजिर को बुलाया भी लेकिन दोनों में से कोई टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए. टीम छापामारी करने के बाद यहां से रवाना हो गई है. गौरतलब है कि ईओयू में बीडीओ अजय कुमार प्रिंस पर अकूत संपत्ति व आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने का आरोप लगा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी । इसके बाद आज ईओयू की टीम ने बीडीओ के कई ठिकानों पर छापामारी की है।
पूर्णियों जिला के डगरूआ प्रखंड में पदस्थापित है अजय कुमार प्रिंस
अजय कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का है आरोप
परिसम्पत्तिया स्वयं तथा अपने परिजनों के नाम से अर्जित करने का EOU को मिला है साक्ष्य
प्रिंस के विरुद्ध आर्थिक अपराध थाना दर्ज FIR पर की जा रही ही छापेमारी
IPS की धारा 13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज कर अनुसंधान किया गया है प्रारंभ
FIR के अनुसार आय से 229% अधिक है इनकी परिसम्पत्ति
न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आज दिनांक 19.03.2022 को आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षकों / पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा श्री प्रिंस के निम्नांकित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है :
i. डिफेंस कॉलोनी, दानापुर, पटना स्थित मकान, ii. दालकोला, पश्चिम बंगाल स्थित मकान,
iii. ग्राम- वाजिदपुर कस्तूरी, थाना- देसरी, जिला- वैशाली स्थित पैतृक आवास एवं
बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई की।
अधिवक्ता बद्री नारायण सिंह ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने मोटर वाहन कानून में बदलाव कर फिटनेस सर्टिफिकेट देर से देने पर प्रत्येक दिन पचास रुपये का दंड लगाने का प्रावधान किया है। फिटनेस सर्टिफिकेट खत्म होने के बाद गाड़ी को हर तरह से दुरुस्त करने में समय लगता है।
#PatnaHighCourt
इतना ही नहीं, गाड़ी मालिकों के पास समुचित पैसा नहीं रहने पर भी गाड़ी को दुरुस्त करने में समय लगता है। ऐसे में प्रत्येक दिन पचास रुपये का दंड लेना न्यायोचित नहीं है।
कोर्ट ने फिलहाल इस प्रावधान को अमल में लाने से मना किया है। अब, उक्त मामले पर अगली सुनवाई आगामी 11 अगस्त को की जाएगी।
जहानाबाद । बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से दो मजदूरों की जान जाते-जाते बची। दरअसल खैरा गाँव के पास बिजली विभाग का काम चल रहा है। इसी दौरान कार्य कर रहे दो मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलस गए।
जिन्हें इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि 11000 बोल्ट की तार मरम्मती का काम चल रहा था। इसी दौरान ग्रीड और लाइनमैन की लापरवाही की वजह से तार में बिजली प्रवाहित हो गया जिसकी चपेट में आकर दोनों मजदूर झूलस गए।
वैशाली के लालगंज में देर शाम अज्ञात अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही एक 22 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना लालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रखंड कार्यालय के पास की है। मृत छात्रा का नाम अंकिता शर्मा है जो चिकपट्टी स्थित मोहम्मद शाहिद के घर से ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही थी तभी प्रखंड कार्यालय से कुछ दूरी पर अपराधियों ने अंकिता को गोली मार दी।
जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो आनन फानन में गंभीर रूप से घायल छात्रा को लालगंज रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है पिछले तीन माह से वह मोहम्मद शाहिद के घर पढ़ाने जा रही थी और लगभग साढ़े 6 के आसपास लौटती थी।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है तो वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जहानाबाद । जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के फल्गु नदी के किनारे एक महिला से 3 लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया । साहस दिखाते हुए महिला ने अपनी आबरू बचाने में कामयाब रही।
बताया जाता है कि नंदना गांव से अपने ससुराल जा रही थी रंभा देवी काल्पनि नाम जैसे ही फल्गु नदी के तट पर पहुंची पूर्व से ही तीन लोग बैठे हुए थे सुनसान इलाका देखकर एवं एक महिला को अकेली देखकर उन लोगों ने महिला को पकड़ लिया। और झाड़ी के किनारे ले जाने लगा महिला जोर जोर से चिल्लाने लगीलेकिन महिला के पीछे उसका एक बेटा भी आ रहा था।
जैसे ही अपराधियों ने महिला को पकड़ कर उसके साथ गलत करने का प्रयास करने लगा। महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी मैं मां की आवाज सुन बेटे ने दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचा ।बेटे एवं आसपास के लोगों को देखकर सभी अपराधी भाग खड़े हुए। तीन लोगों के खिलाफ महिला द्वारा घोसी थाने में आवेदन दिया गया है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । महिला ने साहस का परिचय देते हुए अपने आबरू बचाने में कामयाब रही।
यह घटना शाम करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है । पुलिस का कहना है महिला द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की जा रही है । लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा है इससे तो ही प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त होता जा रहा है । और अपराधी का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
खबर सोनपुर से है जहाँ बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है और एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सोनपुर का है जहां गोविन्द चक घेघटा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में दिन दहाड़े लगभग छह लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने सनसनी फैला दी है ।
सात की संख्या में बैंक में घुसे अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया है । घटना की सूचना पाकर मौके पर एएसपी अंजनी कुमार पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को डरा धमका कर पांच लाख 96 हजार रुपये लूट लिए ।
#Crime
जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सभी फरार हो गये । सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है ।
अन्तरराष्ट्रीय मंच पर लंदन में आयोजित कई कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया है। जिसमे भाग लेने वे लंदन गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 18 से 20 मई तक लंदन में आयोजित एसबीएफ ( SBF)और ब्रीज इन्डिया ( Bridge India ) के ” भारत के लिए विचार ” ( Ideas for India ) कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का सम्बोधन 20 मई को होगा । तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 13 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कॉन्फ्रेंस में अनिवासी भारतीयों और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर चर्चा की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में भारत से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों में हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजल, सीपीआईएम के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद मनोज झा , गो डेयडी इंडिया के एमडी निखिल अड़ोड़ा, तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नाम शामिल है ।इसके अलावा कुल 10 देशों से डेलीगेट शामिल होंगे ।
इसके साथ हीं द कैम्ब्रिज साउथ एशिया फोरम द्वारा 22 मई को विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज कैम्पस में आयोजित ” भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य ” विषय पर परिचर्चा में तेजस्वी प्रसाद यादव वक्ता के रूप में शामिल होंगे । इस परिचर्चा में अन्य वक्ता के रूप में कौंग्रेस के सलमान खुर्शीद , तृणमूल-कांग्रेस की महुआ मोइत्रा , टीआईपीआरए के प्रत्युद विक्रम माणिक्य देव बर्मन और सीपीएम के सीताराम येचुरी शामिल हैं ।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेता प्रतिपक्ष को वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने से बिहार का मान और सम्मान बढ़ा है। आज हर बिहारी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इतने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच और विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सम्बोधन करना अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है।
छपरा में अमनौर प्रखंड के ढोरलाही पंचायत के एक सरकारी स्कूल में 2 शिक्षकों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों शिक्षक WWE के कुश्ती अंदाज में विद्यालय परिसर में ही लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों शिक्षकों के बीच हाजिरी बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है लेकिन जिस तरह से शिक्षक विद्यालय परिसर में ही लड़ रहे हैं उससे कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले को लेकर विद्यालय की हेड मास्टर ने वरीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है क्योंकि ऐसी तस्वीरें इस विद्यालय में रोज की बात हो गई है।
पूर्णिया के बायसी थाना के बायसी पूरब चौक के पास आज अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर उसे 173000 लूट लिया। गनीमत रही कि गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गया, वह बाल-बाल बच गया ।
सीएसपी संचालक सनोवर आलम ने कहा कि वह बैंक से रुपया निकाल कर अपने सीएसपी जा रहा था। तभी पूल के पास कुछ अपराधी पहले से घात लगाए हुए था। वह थैला छीनने लगा, जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी जो उसके पेट को छूते हुए गुजर गई।
#Crime
सूचना मिलते ही बायसी एसडीपीओ और थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जहानाबाद । जहानाबाद के विशनगंज मोहल्ला में एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। युवक उठा मदारपुर मोहल्ले का रहने वाला था जिसका नाम अमन है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अमन चलती ट्रेन के सामने कूद गया। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अमन को सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने बताया कि चेहरे और जबड़े पर ज्यादा चोट है। व्हाई परिवार वालों ने बताया कि 2 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी कॉल रिसेप्शन हुआ था। और आज उसने आत्महत्या की कोशिश की घटना के पीछे कारण क्या है यह अभी पता नहीं चल पाया है।
जस्टिस पी बी बजन्थरी ने डा. अरुण कुमार तिवारी की रिट याचिका को मंजूर करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया इस हरजाने की राशि एक महीने में बिहार विधिक सेवा प्राधिकार में जमा करें ।
हाई कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताया कि जुलाई, 2002 में जिस विभागीय कार्यवाही को शुरु किया , उसमे आरोपी कर्मी को विभागीय आरोप पत्र ( चार्ज मेमो ) एवं विभागीय साक्ष्य की सूची तक नहीं सौंपी गई थी ।
याचिकाकर्ता इस बात को लेकर कल भी हाई कोर्ट आया था और कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बर्खास्तगी को निरस्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग को फिर से कार्यवाही संचालन करने का आदेश 2011 में दिया था ।
हाई कोर्ट आदेश के आलोक में जो कार्यवाही शुरू हुई, उसमे भी याचिकाकर्ता को आरोप पत्र और साक्ष्यों की सूची से वंचित रखा गया था।साथ ही अनुशासनात्मक अधिकारी ने विभागीय जांच रिपोर्ट तक याचिकाकर्ता को नहीं दिया था,ताकि वो अपना बचाव प्रस्तुत कर सके।
#PatnaHighCourt
हाई कोर्ट के आदेश होने के बाद भी अपीलीय प्राधिकार ने कोई निर्णय नहीं लिया, तब याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में अवमानना का मामला दायर किया। अवमानना के डर से अपीलीय प्राधिकार ने आनन फानन में अपील को 2018 में खारिज कर दिया।
तब याचिकाकर्ता को चौथी बार हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा । हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के पिछले आदेश में सरकार से जिन जरूरी तथ्यों के बारे में पूछा, उसका कोई सटीक जवाब नही मिला। तब स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तलब हुए । आज स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी प्रधान सचिव कोर्ट में हाजिर हुए । हाई कोर्ट ने लंबे आदेश में उपरोक्त तथ्यों को उजागर करते हुए सरकार की गैर जिम्मेदाराना हरकत पर ही 25 हजार का हर्जाना लगाया ।
साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता की बर्खास्तगी को निरस्त करते हुए उसके वेतन भत्ते बकाए सहित सभी सेवा लाभ देने का भी निर्देश दिया है ।
जातीय जनगणना पर बिहार के सभी दल एक साथ खड़े दिख रहे हैं, तो वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर अलग-थलग नज़र आ रही है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इसको लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं तो वहींं बीजेपी का कहना है कि जातिगत जनगणना का बिहार के लोगों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि तेजस्वी यादव जो इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर हायतौबा मचा रहे हैं, वे पहले ये बताएं कि बिहार को इससे क्या लाभ मिलने वाला है। विवेक ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव जातिगत जनगणना को लेकर आज कल काफी चिंतित रहते हैं। तेजस्वी पहले ये बताएं कि जातिगत जनगणना से बिहार और बिहार के युवाओं को क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को फिर से जात-पात में बांटना चाहते हैं।
आज जब बिहार के लोग जात-पात से काफी ऊपर उठ चुके हैं विपक्ष उन्हें फिर से समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जब ई-जनगणना की घोषणा कर दी है तो ऐसे में जातिगत जनगणना कराने का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना में टेक्नॉलजी की मदद ली जाएगी। जिसके कारण कोई भी नहीं छूटेगा, सभी की गिनती सटीक तरिके से होगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग बिहार की समृद्धि के लिए राजनीत करें ताकि बिहार के लोगों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल में सरकारें जोरदार काम कर रही हैं जिससे प्रगतिशील नेतृत्व के साथ केंद्र और राज्य आगे बढ़ रहे हैं आगे बढ़ रहा है। वही सुशील मोदी के ब्रह्मर्षि समाज को लेकर दिए गए बयान पर विवेक ठाकुर ने कन्नी काट ली। राज सभा सांसद ने बताया कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है सुशील मोदी ने अपनी बात रखी है मेरी राय इसमें अलग है।
जहानाबाद स्काउट और गाइड की तरफ से पांच दिवसीय स्वच्छता प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जिसमें शामिल होने बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर भी पहुंचे।
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउला मिथिलेश पासवान फल्गु नदी के पानी में डूबने से मौत हो गई। इस के परिजन ने बताया कि सोमवार की दोपहर घर से कुछ काम के लिए नदी के किनारे गए थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे।
खोजबीन करने लगे, मंगलवार को जब गांव के कुछ लोग नदी के किनारे गए तो देखा कि पानी में शव तैर रहा है । इसकी सूचना उसके परिजन को दिया । मौके पर परिजन पहुंचकर शव पानी से निकालकर इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई ।
मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। बरसात है परिजनों ने पूरे घटना के बारे में जानकारी दी हालांकि यह पूछे जाने पर कि किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी थी।
परिजनों ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं था मामला हत्या आत्महत्या या फिर दुर्घटना है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा
11 वर्षीय सोनू की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पढ़ाई की गुहार के बाद बॉलीवुड की हस्तियां उसकी मदद के लिए आगे आई हैं. एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जब कोई बच्चा टूटी व्यवस्था को समझने की कोशिश करता है और ऐसी विकट परिस्थितियों से गुजरता है तो वो तबाह हो जाता है ।
पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नालंदा के दौरे पर आए थे तो उनसे 11 साल के लड़के सोनू ने जिस ढंग से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी, उसने न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का ध्यान इस ओर खींचा है. सीएम नीतीश कुमार के सामने मजबूती से अपनी बात रखने के लिए लोग सोनू की सराहना कर रहे हैं. सोनू की इस गुहार के बाद बॉलीवुड (Bollywood) की हस्तियां उसकी मदद के लिए आगे आई हैं. एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जब कोई बच्चा टूटी व्यवस्था को समझने की कोशिश करता है और ऐसी विकट परिस्थितियों से गुजरता है तो वो तबाह हो जाता है.
वहीं, एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने कहा कि सोनू एक उज्जवल और होनहार बच्चा है जिसके पास एक विजन है. गौहर खान ने सोनू की मदद करने की बात करते हुए कहा कि हमलोगों को इसकी मदद करनी चाहिये. उन्होंने सोनू की मदद के लिये ट्विटर पर लोगों से उसके बारे में जानकारी मांगी है. यही नहीं, सोनू की मदद के लिए कई निजी संस्थाएं भी सामने आई हैं।उन्होंने सोनू की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने की बात कही है।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी मंजू सिन्हा की 14वीं पुण्यतिथि के मौके पर नालंदा के हरनौत के कल्याणबीघा पहुंचे थे. वहां पंहुच कर उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ायी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। लोगों की भीड़ में शामिल सोनू ने मुख्यमंत्री से कहा था कि वो पढ़ना चाहता है पर उसके अभिभावक उसे पढ़ाना नहीं चाहते। नीमा कोला के रहने वाले सोनू ने सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए कहा था कि सर, मैं पढ़ना चाहता हूं पर मेरे पिता पढ़ाना नहीं चाहते, वो सारे पैसों की शराब पी जाते हैं।
आपसे आग्रह है कि मेरा किसी प्राइवेट या बेहतर संस्थान में एडमिशन करा दिया जाए.सीएम नीतीश कुमार ने सोनू की बात को ध्यानपूर्वक सुना था जिसके बाद उन्होंने डीडीसी को उसका नामांकन करा कर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
पटना सिटी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधियों द्वारा आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
ताजा मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित शनिचरा मंदिर के पास का है, जहां देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। किस कारण से अपराधियों द्वारा बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और उसका मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस मोबाइल और गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।
बताया जाता है की मृतक बाइक पर सवार होकर संदलपुर के रास्ते जा रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उसकी गाड़ी का पीछा कर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद बहादुरपुर थानाध्यक्ष योगेश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। देर रात हुई इस वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।
सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने नगर थाना क्षेत्र के पटना- गया मार्ग में पड़ने वाले दरधा नदी पर बने नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया।
इस पुल के एप्रोच पथ को लेकर लोगों की शिकायत मिली थी जिसके बाद NH–83 के अभियंता और सदर एसडीओ से निवारण को लेकर बातचीत की। साथ ही कई आवयस्क सुझाव दिया। जिससे कि दुघर्टनाओं की संभावना समाप्त हो सके।
दरअससल जिले के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि दरधा नदी पर पुल का निर्माण हो। एनएच-83 पर बने दरधा नदी पर पुल को 30 अप्रैल तक पूर्ण कर आवागमण प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया था। सांसद चंद्रशेखर चंद्रवंशी ने पुल का शिलान्यास किया था।
हालांकि पुल बनकर तैयार है, एप्रोच पथ का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ काम बाकी रहने की वजह से पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुल का उद्घाटन भी कर दिया जाएगा। इससे पहले सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने सर्किट हाउस में क्षेत्र के लोगों से बातचीत की।
यह याचिका जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ में आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।
सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय को हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में आज उपस्थित होना था।सुब्रतो रॉय द्वारा पटना हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 19 मई तक अंतरिम रोक लगा दिया है। इसी आदेश के आलोक में सुनवाई 22 जून के लिये टाल दी गई।
पिछली सुनवाई में पटना हाई कोर्ट ने बिहार और उत्तर प्रदेश के डीजीपी समेत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि हर हाल में सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को 16 मई को साढ़े दस बजे हाई कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
कोर्ट ने इसके लिए दिल्लीके पुलिस कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को कहा था कि इस कार्य मे वे लोग बिहार पुलिस को हर संभव मदद करें।लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दिया है।
भागलपुर में चेन स्नेचिंग की घटना आम हो गई है। चैन स्नेचिंग गिरोह मॉर्निंग वॉक और पूजा-पाठ के लिए निकलने वाली महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं।
शहर के खरमनचक स्थित नागरमल मॉल के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से चेन छीन लिया और छीनकर फरार हो गए। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तालाश कर रही है।
हाल ही बीजेपी के मीडिया प्रभारी द्वारा दिवा भोज का आयोजन किया गया था उसमें पार्टी के अधिकांश बड़े नेता मौजूद थे ।हंसी मजाक का दौर चल रहा था इसी दौरान बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि संतोष जी इतना बड़ा लिखते हैं फिर भी पढ़ना पड़ता है आज कल हम लोगों के पीछे पड़े रहते हैं वैसे ये भी संघ परिवार से आते हैं।
तभी एक पूर्व विधायक और पार्टी के प्रवक्ता हंसते हुए उस बातचीत में शामिल हो गये और कहा संतोष जी जल्द ही हमारे साथ आ जायेंगे जिस दिन जदयू और भाजपा की सरकार राजद से हटने के बाद बनी थी उसी दिन इन्होंने कहा था आज से बीजेपी वीट छोड़ रहे हैं और अब हम आपके दफ्तर में उसी दिन आयेंगे जब आप विपक्ष में होंगे, क्या संतोष जी समय तो आ रहा है इतना कहना था कि हम सब लोग एक साथ हंसने लगे।
बात आयी गयी लेकिन कल बीजेपी के एक सीनियर नेता का फोन आया इनका फोन आने का मतलब होता है कुछ ना कुछ बात गंभीर है संतोष जी कैसे हैं ठीक है सर ये BPSC प्रश्न पत्र लीक मामला क्या है आर्थिक अपराध इकाई ने जो खुलासा किया है उससे आप सहमत है।
सर आर्थिक अपराध इकाई जो प्रेस रिलीज जारी किया है उससे बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है सारी कार्यवाही उस गैंग के खिलाफ की गयी है जो प्रश्न पत्र का हल करके छात्रों को भेजता है लेकिन उस तक प्रश्न पत्र कहां से पहुंचता है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है ,फिर वैशाली के जिस शिक्षक को आर्थिक अपराध इकाई गिरफ्तार किया है वही व्यक्ति रंजीत कुमार सिंह और छात्र नेता दिलीप को भी प्रश्न पत्र लीक होने कि सूचना दिया था, इसकी गिरफ्तारी समझ से पड़े हैं वैसे इसकी गिरफ्तारी बड़ी मछली के शामिल होने का भी इशारा कर रहा है।
चलिए नजर बनाये रखिए वैसे राज काज कैसा चल रहा है, सर आपसे बेहतर कौन जानता है लेकिन एक बात अब समझ में आने लगा है जो हाल बिहार में लालू प्रसाद के साथ रहते कांग्रेस का हुआ, वही हाल जदयू के साथ रहते बीजेपी का होते जा रहा है यह साफ दिखने लगा है ।
अरे संतोष जी क्या बात कर रहे हैं आपकी प्रतिक्रिया को हम लोग हलके में नहीं लेते हैं,सही कह रहे हैं सर आपका आधार वोट वैसे ही आपसे दूरी बनाये जा रहा है जैसे कांग्रेस से बना लिया। कैसे संतोष जी देखिए कहने को सुशासन और कानून का राज है व्यापारी वर्ग आज भी उसी तरह परेशान है जैसे लालू राज में परेशान था 15 वर्षो में जितने व्यापारी की हत्या हुई है उसका आंकड़ा उठा लीजिए और लालू प्रसाद के 15 वर्षो के कार्यकाल में जितने व्यापारी की हत्या हुई थी उसका आंकड़ा उठा लीजिए।
संतोष जी आप कुछ ज्यादा नहीं बोल रहे हैं सर ज्यादा बोलने कि बात कहां है 2020 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े को देख लीजिए आपसे बनिया वोटर दूरी बना लिया है दूसरा आधार वोट आपका सवर्ण है वो भी बनिया की तरह ही छला हुआ महसूस कर रहा है ।नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्हें क्या मिला पहले की तरह हर प्रतियोगिता परीक्षा में उसी तरह की गड़बड़ी हुई जिसके लिए लालू का राज बदनाम था ।
सांसद और विधायक के टिकट को लेकर आप देख लीजिए किस तरीके से सवर्णों का प्रतिनिधित्व एक साजिश की तहत कम की जा रही है और ऐसे नेता को आप लोग तवज्जो दे रहे हैं जिसका कोई सामाजिक आधार नहीं है , शिक्षा का हाल देख ही रहे हैं ,कब तक लालू का भय दिखा कर इसके मूलभूत अधिकार से वंचित करते रहिएगा। अधिकारियों के पोस्टिंग को ही देखिए लालू राज वाला ही नजरिया है यह कब तक सहता रहेंगा ।
ठीक है बोचहा उप चुनाव वाली बात मुख्य चुनाव में नहीं होगा लेकिन संकेत आपके लिए सही नहीं है । आपकी जिम्मेवारी बनती थी कि जो आपका परम्परागत वोटर है उसके अधिकारी के साथ खड़े रहे लेकिन ऐसा 15 वर्षो के दौरान कही नहीं देखने को मिला है । सवर्ण की नयी पीढ़ी है ये अब महसूस करने लगा है हिन्दू मुसलमान पर जीतना दिन खीच लीजिए हाल आपके पार्टी का भी कांग्रेस वाला ही होने वाला है यह साफ दिख रहा है वही जब से नित्यानंद के नाम की चर्चा शुरू हुई है उस दिन से तो सच में गांव गांव में चर्चा होना शुरू हो गया है कि नित्यानंद तो तेजस्वी क्यों नहीं ऐसे में ये दो आधार वोटर साथ छोड़ दिया तो फिर क्या होगा सोच लीजिए।
ऐसा नहीं है संतोष जी ये सही है कि 15 वर्षो के दौरान कुछ वर्ष को छोड़ दे तो हम लोग सरकार में रहे हैं उस दौरान इन लोगों का ख्याल नहीं रखा गया ऐसा नहीं है लेकिन सवाल यह है ना कि जितनी हिस्सेदारी बनेगी उतना ही मिलेगा ना । उसमें कोई कमी नहीं किया गया है लालू राज में क्या हाल था। सर लालू राज में हिंसा हुई हिंसा के बदले हिंसा हुई जन और धन का जो भी नुकसान हुआ हो लेकिन उस दौर में जो गांव छोड़कर बाहर निकला एक सच्चाई यह भी है कि आज वो पढ़ाई लिखाई और व्यापार में काफी आगे निकल गया है।
अभी तो हाल यह है कि कुछ बोल भी नहीं सकते लेकिन आक्रोश बढ़ रहा है इससे इनकार नहीं किया जा सकता और इसका असर चुनाव पर पड़ेगा संतोष जी आपकी ये बात सवर्णवादी मानसिकता को दर्शा रही है ऐसा नहीं है सर। और सब ठीक है संतोष जी सर ठीक है बच्चों का पढ़ाई लिखाई ठीक से चल रहा है जी सर ठीक है आते हैं पटना तो आइए मिलने बहुत दिन हो गया है आमने सामने बैठ कर बात किये हुए ,वैसे चिंता करने की बात नहीं है सब ठीक हो जायेगा हाहाहाहा ऐसा क्या है राजनीति आपकी खेती है मेरी नहीं जो दिख रहा है बस वही बोल रहा हूं वैसे आपकी मर्जी नमस्ते सर जल्द मिलते हैं ।
छपरा के मशरक में बेटी की तिलक समारोह की तैयारी में लगें परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया जिसमें,8 लोग घायल है। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है।
शादी के लिए विवादित जमीन की सफाई कराई जा रही थी तभी मारपीट शुरू हो गया और वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से महिलाओं को भी पीछा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की यह घटना है।
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज दो वर्ष बाद बोधगया में विशाल विश्व शांति प्रार्थना पद यात्रा निकाला गया, बुद्ध मूर्ति 80 फिट से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में समाप्त हुआ।
इस विशाल यात्रा में हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही विभिन्न देशों व विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए बुद्ध मंदिर में जहाँ बिहार का राज्यपाल का आगवन और उनके सम्बोधन सुनेंगे।
पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश सहित विभिन्न पर्देशों के विविआईपी, वीआईपी का अगवान हुआ हैं।
आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में एक कंट्रोल रूम का उद्भेदन किया है और गिरोह के अन्य सदस्य भी हैं। गिरोह का सरगना आनंद गोरखपुर पिंटू यादव है, जो एनआईटी पटना का स्नातक है और इन विनिंग की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात गैरकानूनी धंधे में लिप्त है। इसके संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार 2015 में इलाहाबाद उत्तर प्रदेश की अध्यापक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हुआ था ।
आर्थिक अपराध इकाई ने यह भी बताया है कि इस ग्रुप के अन्य सदस्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार राजेश कुमार द्वारा दिए गए बयान छापेमारी के क्रम में पटना के कदम कुआं लोहानीपुर में आनंद कुमार द्वारा एक आवास दिया गया है। जो इनका कंट्रोल रूम के तौर पर कार्यरत था एसआईटी द्वारा छापामारी में आनंद कुमार पिंटू कुमार से 292000 रुपए कई बैंक अकाउंट जीपीएस सिस्टम वॉकी टॉकी साथ मेटल डिटेक्टर एक जीपीएस बैटरी 10 सीट सील मशीन 1 स्मॉल टूल किट हिट गाने प्रिंट कैटरी केक सोल्डिंग डिवाइस 5 जीपीएस में डिवाइस जो परीक्षा के लिए उपयोग किया गया था 45 पीस यूएसबी केबल कनेक्टर लेगा मेजरमेंट 11 के साथ-साथ एक लैपटॉप 5 पेन ड्राइव 38 सोलह थीम ऑफ़ वर्ल्ड पीस पीस यूनिनॉर का दो पीस एयरटेल का नो पीस बी एस एन एल का एक एचपी कंपनी का प्रिंटर एक पीस और कई अकाउंट के कागजात मिले हैं।
आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि परस्पर लिखकर उसका सही उत्तर देने के एवज में गिरोह अपने क्लाइंट से लाखों रुपए की धनराशि वसूल की जाती है जो ऊपर इस बरामदगी से परीक्षित है एसआईटी के द्वारा इस कारण में हमरा दिल जानी ट्रेन अनमोल पर अनुसंधान किया जा रहा है इस ग्रुप के द्वारा षड्यंत्र में शामिल दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध के आधार पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
पटना हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मुकदमों की सुनवाई हेतु कुल छह बेंच का गठन किया गया था। 195 मुकदमों पर समझौता के आधार पर निष्पादित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बंधित 43 मामलों में से 17 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत ने 17 केसों में एक करोड़ 32 लाख 51 हजार रुपया का सेटलमेंट किया, जबकि सरकारी सेवा से सम्बंधित 83 मामलों में से 41 मामलों को आपसी सहमति से निष्पादित कर दिया गया।
#PatnaHighCourt
अवमानना के 68 मामलों में से 27 मामलों को निष्पादित किया गया।
अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर भोला सिंह ने जिले में टीम बनाकर विकास करने की बात कही। विकास के कारवां को और आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराते हुए उन्होने कहा कि जिले का हर संभव विकास हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले में उच्च शिक्षण संस्थान, पारा मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, हॉस्पिटल आदि की स्थापना किया जाएगा जिससे विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। उन्होने कहा की वर्तमान समय में दुनिया में नर्स का डिमांड काफी अधिक है. ऐसे में नर्सिंग कालेज खोल कर अधिक से अधिक युवा-युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
हुलासगंज लक्ष्मी नारायण मंदिर संस्थान को हर संभव सहयोग करने की बात कहते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि स्वामी जी महाराज के निधन के बाद संस्थान में जाकर छोटे स्वामी जी से मुलाकात किये हैं। साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। संस्कृत भाषा की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संस्कृत के माध्यम से भी रोजगार की अपार संभावना है। संस्कृत प्रशिक्षित युवाओं की आज देश-दुनिया में काफी डिमांड है।
स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सभा के रेस में वे शामिल हैं लेकिन उम्मीदवारी पार्टी तय करेगी। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी वह उन्हें स्वीकार्य होगा।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी राधामोहन सिंह,जिला परिषद के अध्यक्ष रानी कुमारी,जदयू के पुर्व जिलाध्यक्ष राजू सिंह, जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह, कुंदन कुमार विमल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
पच्चीस माह में बनकर तैयार हो जाएगा नया समाहरणालय भवन , एक छत के नीचे होंगे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय, जिलेवासियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्युशन
आयुक्त ने कहाः नया समाहरणालय भवन होगा स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण ; आधुनिक एवं प्रगतिशील बिहार की छवि प्रस्तुत करेगा
भवन का डिजायन भूकंप-रोधी, समाहरणालय में बेसमेन्ट एवं भूतल के अलावा पाँच फ्लोर
सोलर पैनल एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से लैस रहेगा यह अत्याधुनिक भवन
विकास के प्रति सरकार का दृष्टिकोण मानवीय एवं पर्यावरण के अनुकूल: आयुक्त
आयुक्त, पटना प्रमंडल-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्री कुमार रवि ने कहा है कि नया समाहरणालय भवन आधुनिक एवं प्रगतिशील बिहार की छवि प्रस्तुत करेगा। गंगा नदी के किनारे अवस्थित यह परिसर स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। वे आज प्रस्तावित नए समाहरणालय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि उच्च तकनीकों पर आधारित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन निर्माण के बाद राज्य की राजधानी में एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा। जिलेवासियों के लिए यह वन-स्टॉप सॉल्युशन का काम करेगा। एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय अवस्थित रहेंगे। इससे कार्य-संस्कृति और सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।
आयुक्त श्री रवि ने प्रस्तावित नए समाहरणालय स्थल पर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों यथा कोषागार, सदर अनुमंडल एवं अभिलेखागार के स्थानांतरण के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ विमर्श किया तथा आवश्यक निर्देश दिया।
विदित हो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार दिनांक 13.05.2022 को नए समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण पर रोक लगाने हेतु दायर स्पेशल लीव पेटिशन को निरस्त कर दिया गया। फलस्वरूप पटना में नया समाहरणालय भवन का निर्माण प्रशस्त हो गया है। सचिव, भवन निर्माण विभाग-सह-आयुक्त, पटना प्रमण्डल श्री कुमार रवि ने निर्माण कार्य में संलग्न तंत्र को तुरत सक्रिय कर दिया । उनकी उपस्थिति में आज निर्माण कार्य आरंभ हो गया । उन्होंने भवन निर्माण विभाग के निर्माण प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता को त्वरित गति से निर्माण कार्य करने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने सम्बद्ध एजेंसी को भी तत्परता से कार्य करने को कहा है।
इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग के निर्माण प्रमंडल-1 द्वारा किया जा रहा है। परिसर के पूर्ण होने में 25 महीना लगेगा। एग्रीमेन्ट मूल्य 153 करोड़, 53 लाख, 14 हजार एवं 509 रुपये है। वर्तमान में यहाँ चल रहे कार्यालयों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है।
विदित हो कि प्रस्तावित नए समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर मे गंगा नदी एवं दक्षिण में गाँधी मैदान है। इसका डिजायन विद्यमान एवं आधुनिक वास्तुशैली का सरलीकृत मेल है। इसका निर्माण पीरियड शैली में किया जाएगा। मुख्य भवन में 39 विभाग संचालित होगा।समाहरणालय में बेसमेन्ट एवं भूतल के अलावा पाँच फ्लोर होगा। सबसे ऊपरी तल पर जिला पदाधिकारी का प्रकोष्ठ रहेगा। केन्द्रीय समाहरणालय भवन के अतिरिक्त परिसर में दो और ब्लॉक- एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक तथा डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफिस एवं बहुउपयोगी भवन ब्लॉक रहेगा। एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक में बेसमेन्ट एवं भूतल के अलावा चार फ्लोर होगा।
सभी विभागों का अलग-अलग प्रवेश रहेगा। परिसर में एक केन्द्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी होगा। अंडरग्राउण्ड एवं खुला पार्किंग भी रहेगा। पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं हवा की सुविधा रहेगी। भवन वीआरवी प्रणाली आधारित केन्द्रीकृत एयर कंडिशनर से लैस रहेगा। कैन्टीन एवं बैंक की भी सुविधा रहेगी।
प्रस्तावित नया समाहरणालय भवन परिसर में लगभग 205 ओपेन पार्किंग एवं लगभग 240 बेसमेन्ट पार्किंग की सुविधा रहेगी। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इस परिसर में उत्कृष्ट मापदण्डों का अनुपालन किया जाएगा। सीसीटीवी सर्विलैन्स, अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा तंत्र, प्रवेश-निकास कन्ट्रोल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, भूकम्प रोधी संरचना तथा आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा से यह भवन लैस रहेगा। 200 से 225 की संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा। 200 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेन्स रूम, 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेन्स रूम तथा 40 लोगों के लिए एक अन्य कॉन्फ्रेन्स रूम रहेगा। सभी कॉन्फ्रेन्स रूम प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-विजुअल प्रणाली से सुसज्जित रहेगा। परिसर में चार उद्यान रहेगा जिसका कुल हरित क्षेत्र लगभग 3,484 वर्गमीटर होगा। मानदण्डों के अनुसार रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा ऊर्जा संरक्षण हेतु सोलर पैनल अधिष्ठापित की जाएगी।
आयुक्त श्री रवि ने कहा कि विकास के प्रति सरकार का दृष्टिकोण मानवीय एवं पर्यावरण के अनुकूल है। इस भवन के निर्माण से आम जनता को सर्वोत्तम सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
आज के इस अवसर पर आयुक्त के साथ जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, आयुक्त के सचिव श्री एसएम कैसर सुल्तान, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री सर्वनारायण यादव, उप निदेशक आईपीआरडी पटना प्रमंडल श्री लोकेश कुमार झा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल-1 श्री पवन कुमार एवं अन्य भी उपस्थित थे।
बगहा । बगहा से आ रही है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने गए 13 वर्षीय बच्चे को बाघ ने शिकार बना लिया। शिकार के बाद बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया ।
सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जिमरी नौतनवा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।राजकुमार अपने दोस्तों के साथ परिसर के कक्ष संख्या 32 में घूमने गया था जहां उसका सामना अचानक बाघ से हो गया । देखते ही देखते बाघ ने हमला बोल दिया और मरने के बाद शव को भी अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है।
वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों सतर्क कर दिया है ।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास हाल के दिनों में जानवरों से हमला की घटनाएं काफी बढ़ गई है।
बिहारी प्रतिभा वैसे ही नहीं कहा जाता है वीडियो मे साईकल चलाते मुख्यमंत्री से मिलने आया बच्चा नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत नीमा कौल गांव के 6 क्लास में पढ़ने वाले सोनू कुमार है आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा के 16 वी पुण्यतिथि के मौके पर कल्याण विगहा गांव पहुँचे थे।
इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याण विगहा में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे. इस जनसंवाद में अपनी जनसेवदना को लेकर एक 11 साल का बच्चा सोनू कुमार भी पहुँच गया औऱ फिर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जो कहां आप सोच नहीं सकते हैं जरा आप भी सुनिए और सोनू ने जो सवाल खड़े किये हैं उस पर मनन करिए ।
सोनू ने नीतीश कुमार के सामने शिक्षा की बदहाली और शराबबंदी की हकीकत से अवगत कराते हुए कहा कि मेरे पिता दही की दुकान से जो भी कमाते है. उसका उपयोग शराब पीने में लगा देते है सोनू कुमार गरीब परिवार से होने के कारण मध्य विद्यालय नीमा कौल के सरकारी स्कूल में पढ़ता है. जहां शिक्षको को भी अच्छी गुणबत्ता वाली शिक्षा नही देने आता है।
जरा इस वीडिओ को देखिए एक बच्मुचा ख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या मांग रहा है
सोनू कुमार छठी कक्षा में पढ़कर 5 वी कक्षा तक के 40 बच्चो को शिक्षा देकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकालता है. वही इस छोटे से बच्चे के हिम्मत को देखकर अधिकारी से लेकर नेता तक दंग रह गए।
नालंदा । बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा के 16 वी पुण्यतिथि के मौके पर हरनौत के कल्याण विगहा गांव पहुँचे।
इस दौरान मुख्यमंत्री गांव पहुंचने पर मंदिर का दर्शन किए । उसके बाद सीएम स्मृति वाटिका में स्व. पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया । साथ में पुत्र निशांत कुमार व बड़े भाई सतीश कुमार के अलावा गांव व पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे। इसके साथ ही गांव का भ्रमण किया अपने पुराने साथियों से मिला।
उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्यानबीघा पहुंच लोगों की जन समस्याओं को सुने और उस पर अमल का भरोसा दिया। इस दौरान एक बच्चा ने ऐसा कुछ कह दिया कि सभी हैरान रह गये ।
जरा इस वीडिओ को देखिए एक बच्मुचा ख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या मांग रहा है
पटना । दीपक मेहता हत्याकांड दानापुर मे मुख्य शूटर नितीश असलहों एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार। जहानाबाद जिला एवं मसौढ़ी में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड सहित भगवानगंज हत्याकांड का भी हुआ खुलासा ।
बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा गांव के सामने गंगा नदी के किनारे पोखर में स्नान के दौरान तीन किशोर डूब गया।जिसमें ,दो की मौत एक निजी अस्पताल में भर्ती, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कारवाई में जुटी।बताया जाता है कि बंटी नामक किशोर का पैर फिसला जिससे वो डूबने लगा।
जिसको बचाने के लिए साथ में नहा रहे दो किशोर बचाने के लिए गए , बंटी की पकड़ से दोनों डूब गया।दो की मौत हो गई एक का गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।मौत से इलाके में कोहराम मचा है।
BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई जिस तरीके से आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार के बीच हुए वॉट्सऐप मैसेज को आधार बनाकर FIR दर्ज किया था, उसी दिन साफ हो गया था की जांच टीम को कही ना कही इन दोनों के बीच प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर जो संवाद हुआ है उसको जांच के दायरे में लाना चाह रही है । हालांकि इसको लेकर आईएएस अधिकारियों ने मीडिया में खबर आने के बाद गहरी नाराजगी व्यक्त किया था अब खबर आ रही है कि आर्थिक अपराध इकाई ने रंजीत कुमार सिंह से लंबी पूछताछ की है और उनके वॉट्सऐप पर प्रश्न पत्र लीक होने कि सूचना भेजने वाले लड़के के बारे में जानकारी मांगी है ।
ऐसा कहां जा रहा है कि जो लड़का इनको वॉट्सऐप किया था उसके साथ इनकी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर मौजूद है। लेकिन सवाल उठता है कि इसमें गलत क्या है ,उक्त आईएएस अधिकारी प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना परीक्षा शुरू होने से कोई 16 मिनट पहले BPSC के परीक्षा नियंत्रक को भेजा है ये कोई अपराध तो नहीं है ये तो हर जनता का कर्तव्य है कि कही कोई अपराध होने कि सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस या फिर संबंधित विभाग को सूचना दे।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि प्रश्न पत्र लीक होने कि सूचना छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया के पेज पर सार्वजनिक किया था उसने 11:49 पर प्रश्न पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेज दिया था आर्थिक अपराध इकाई उससे पांच घंटे तक पूछताछ भी किया था लेकिन उसके मोबाइल को आर्थिक अपराध इकाई ने केस का हिस्सा नहीं बनाया । हालांकि आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि मामला काफी संवेदनशील है ऐसे में हमारे पास गवाह के तौर पर आईएएस अधिकारी मौजूद हैं तो फिर छात्र नेता को सूचक की श्रेणी में रखने का कोई मतलब नहीं है ,क्यों कि ये बयान बदल भी सकता है लेकिन जानकार बता रहे हैं कि आईएएस अधिकारी के मोबाइल नम्बर का जिक्र FIR में करना दूर की सोच है क्यों जिस नम्बर से आईएएस अधिकारी को प्रश्न पत्र लीक होने कि सूचना दी गयी है अभी तक जो साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन हुआ है उसमें उस नम्बर की भूमिका संदिग्ध है जिस वजह से आर्थिक अपराध इकाई उसे सामने आने को लेकर लगातार दबिश बनाए हुए हैं।
1—व्हिसल ब्लोअर की भूमिका क्यों है संदेह के घेरे में
आर्थिक अपराध इकाई प्रश्न पत्र लीक की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है अभी तक उनका पूरा अनुसंधान प्रश्न पत्र लीक कहां से हुआ और प्रश्न पत्र से जुड़ा पहला वॉट्सऐप मैसेज किसके मोबाइल से भेजा गया इस पर ही केंद्रित है इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई छात्र नेता और आईएएस अधिकारी से पूछताछ किया है वैसे बिहार के लिए ये कोई नहीं बात नहीं है पिछले बीपीएससी परीक्षा के दौरान भी औरंगाबाद में आरा की तरह ही हंगामा हुआ था लेकिन बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक को लेकर कोई जांच नहीं करायी और सिर्फ औरंगाबाद सेंटर की परीक्षा रद्द कर पूरे मामले का इति श्री कर दिया था ।लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ जो आरा के हंगामे के बाद चंद मिनटों में कमेटी भी बन गयी और शाम होते होते कमिटी का रिपोर्ट भी आ गया और परीक्षा भी रद्द हो गया । पेच यही है प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोहों के बीच ऐसा क्या हुआ जो प्रश्न पत्र लीक की खबर एक आईएएस अधिकारी तक के पास पहुंचा दिया खेला यही है और आर्थिक अपराध इकाई इसी खेल को उजागर करने के लिए तथाकथित व्हिसल ब्लोअर को ही जांच के दायरे में ले आया है बस देखना यह है कि कब सच सामने आता है या फिर आता भी है कि नहीं ।
2–कौन है आईएस रंजीत कुमार सिंह
रंजीत कुमार के बारे में मुझे कोई खास जानकारी नहीं था बहुत पहले हमारे एक मित्र ने कहा था कि रंजीत मेरा जूनियर रहा है और अच्छा लड़का है बात आयी चली गयी लेकिन यही कोई छह माह पहले इसकी एक खबर को यूट्यूब से हटाने को लेकर एक बड़ा खेल हुआ मुझे समझ में नहीं आया कि एक वर्ष पूरानी खबर को यूट्यूब से हटाने को लेकर इस तरह का खेल करने की जरूरत क्या है । इस घटना के बाद पहली बार रंजीत कुमार के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया क्यों कि जिस व्यक्ति ने यूट्यूब से खबर हटाने को लेकर खेल खेला उसके बारे में पता चला कि इसका एक एनजीओ है जो मधुबनी में कुछ काम किया था उसमें गड़बड़ी हुई थी जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कर दिया है उसी को लेकर कुछ मोल भाव हुआ है बात आयी गयी ये सब चलता रहता है।
लेकिन इस बार चर्चा में आया तो दिलचस्पी बढ़ी रंजीत कुमार सिंह गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और इन दिनों बिहार प्रतिनियुक्ति पर आये हुए हैं ।इनकी खासियत यह है कि बहुत ही लम्बे अर्से बाद कोई ऐसा बिहारी है जो बिहार में पढ़ाई किया , पटना में तैयारी किया और पटना विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए आईएएस बना था जिस दौर में इसका चयन हुआ था उस दौर में ये बिहार के छात्रों का हीरो हुआ करता था । हालांकि उस दौर में भी इसके चयण को लेकर कई तरह के किस्से पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के जुबान पर आज भी है खैर जो भी हो लेकिन प्रतिनियुक्ति पर बिहार आने के बाद उन्हें सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया बाद में इनके कई किस्से मशहूर होने लगे और फिर सरकार उनको सीतामढ़ी से हटा कर शिक्षा विभाग पटना में पोस्ट कर दिया । चर्चा यह है कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के तबादले को लेकर मंत्री और इनके बीच विवाद की बात सामने आयी और रातो रात इनका शिक्षा विभाग से तबादला कर दिया गया और शिक्षा विभाग के सारा तबादले को रद्द कर दिया है ।
व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी कई तरह की चर्चा सरेआम है जो भी हो लेकिन जब BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में एक मीडिया द्वारा सवाल खड़े किये जाने के बाद उनकी जो प्रतिक्रिया आयी वो भी चौकाने वाला था,मीडिया को एक प्रेस रिलीज जारी किया प्रेस रिलीज का मजबून देख ऐसा लगा कि यह रिलीज आर्थिक अपराध इकाई या फिर BPSC द्वारा जारी किया गया है जबकि दोनों ऐन्जसी से बात कि गई तो वो साफ इनकार कर दिये। बाद में प्रेस रिलीज पर जब गौर किया गया तो किसकी ओर से जारी किया गया है उसका नाम ही दर्ज नहीं था खैर कभी कभी अनुभव की कमी या फिर अति आत्मविश्वास की वजह से इस तरह की गलतियां हो जाती है और यही वजह है कि आर्थिक अपराध इकाई ने बस किसी नम्बर से प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना इन तक पहुंची इसकी जानकारी देने के लिए मुख्यालय बुलाया तो बड़ी खबर बन गयी ।
पटना में नया समाहरणालय भवन परिसर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में चल रहे एक सिविल मैटर को आज निरस्त कर दिया है।
सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार-सह-आयुक्त, पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि ने कार्यपालक अभियंता, निर्माण प्रमंडल-1 एवं एजेंसी को अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी, पटना को भी यहां चल रहे कार्यालयों को अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा है।
सचिव श्री रवि ने कहा कि नया समाहरणालय भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक उत्कृष्ट भवन होगा।
छपरा । छपरा में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही तो जहां आम लोग परेशान हैं वहीं पुलिस कर्मियों के लिए ये ट्रक कामधेनु बने हुए हैं।
पुलिस कर्मियों के अवैध वसूली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो छपरा के गरखा थाना क्षेत्र स्थित महमदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है । वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी वहां से गुजरने वाले ट्रकों को रोक रोक कर पैसे की उगाही कर रहा है।
कोर्ट के आदेश के बावजूद सहारा के संस्थापक सुब्रतो रॉय के कोर्ट में हाज़िर नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के डीजीपी समेत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हर हाल में सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को 16 मई को साढ़े दस सुबह में कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।
जस्टिस संदीप कुमार ने सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर चार हजार से ज्यादा हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया ।
#PatnaHighCourt
कोर्ट ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सुब्रतों रॉय का कोर्ट में उपस्थित नही होना यह प्रमाणित करता है कि कोर्ट के आदेश का वे सम्मान नही करते है ।
कोर्ट ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नही है । 12 मई , 2022 को हुई सुनवाई में कोर्ट ने सुब्रतो रॉय को हर हाल में 13 मई को 10:30 बजे कोर्ट में उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया था कि बिहार की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा ,जो निवेशकों द्वारा सहारा के विभिन्न कंपनियों में जमा किये गए हैं ,उसका भुगतान इन कंपनियों द्वारा कैसे और कब तक किया जाएगा।
BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद आर्थिक अपराध इकाई का हाथ खाली है । वैसे आर्थिक अपराध इकाई ने तमाम ऐसे विशेषज्ञ पुलिस पदाधिकारी जिनके पास इस तरह के अपराध पर काम करने का प्रयाप्त अनुभुव है उनको लगाया है ।
लेकिन जॉंच जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है जॉच का दायरा बढ़ता जा रहा है। वही पटना का कोचिंग माफिया प्रश्न पत्र लीक मामले को आरा तक ही केन्द्रीत रहे इसको लेकर मीडिया प्रबंधन से लेकर जॉच की दिशा बदलवाने में पूरी ताकत लगा दिया है वही जो साक्ष्य सामने आ रहा है वो चीख चीख कर जता रहा है कि इस खेल में बड़ी मछली शामिल है।
1–परीक्षा को BPSC का गाइड लाइन क्या था BPSC की परीक्षा को लेकर जो गाइड लाइन जारी किया गया उसके अनुसार प्रश्नपत्र परीक्षा की तिथि से 24 घंटे पहले सभी जिला के ट्रेजरी में पहुँचेगा,परीक्षा के दिन 10 बजे जोनल दंडाघिकारी ट्रेजरी से प्रश्न पत्र प्राप्त करेगा इस दौरान सारी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी होगा । जोनल दंडाघिकारी प्रश्नपत्र रिभिव करने के बाद वो सीधे परीक्षा केन्द्र जायेगे जहॉ वो प्रश्न पत्र सेंटर सुपरिटेंडेंट को हस्तगत करायेगा इस दौरान भी पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी होना है 11.30 मिनट में पहले उत्तर पुस्तिका का सील तोड़ा जायेगा उसकी भी वीडियोग्राफी करनी है उसके बाद 11.45 मिनट पर प्रश्न पत्र का सील तोड़ा जायेगा और उसकी भी वीडियो ग्राफी होगी ।
2—प्रश्न पत्र की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाता है BPSC प्रश्न पत्र ट्रेजरी से संटेर के बीच आउट ना हो इसको लेकर कई तरह के सुरक्षा मानको का ध्यान रखा जाता है । प्रश्न पत्र जहाँ छपाई होती है वहॉ पहले चालीस प्रश्न पत्र को लिफाफा में सील किया जाता है फिर सेंटर पर छात्रों को संख्या कितनी है उसके अनुसार कपड़ा के एक बड़े झौला में चालीस चालीस का लिफाफा डालकर फिर उसको सील कर दिया जाता है और अंत में छात्रों की संख्या के आधार पर तैयार झौला को बोरा में डाला जाता है और फिर उसको सील किया जाता है । मतलब प्रश्नपत्र तीन स्तर पर सील बंद रहता है सेंटर सुपरिटेंडेंट एक एक कर तीनों सील को तोड़ता है और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होती है ।
आरा के जिस सेंटर पर बवेला मचा था वहाँ BPSC की ओर से जारी गाइड लाइन में छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आ रही है और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रश्न पत्र 10.24 मिनट में आउट हुआ है जब कि ट्रैंजरी से लेकर आरा के उक्त सेंटर तक प्रश्न पत्र प्राप्त करने का जो समय दर्ज है वो 10.24 मिनट के बाद का है वैसे वीडियोग्राफी देखने से और भी बहुत कुछ सामने आ सकता है।
पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य भर में 500 से ऊपर न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है । इस सम्बंध में पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल ने अधिसूचना जारी की है।
पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने सीआरपीसी ,1973 की धारा 11(3) में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 164 जूनियर डिविज़न ऐवं 107 सीनियर डिविज़न के सिविल जजों का स्थानांतरण किया है ।
#PatnaHighCourt
इसके साथ साथ हाईकोर्ट प्रशासन ने 223 एडीजे ऐवं 16 जूनियर डिविज़न के सिविल जजों का स्थानांतरण किया है । ग़ौरतलब है कि पहली बार इतनी संख्या में न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला देखने के लिए मिला है ।
पटना हाई कोर्ट ने पटना -गया -डोभी एनएच 83 फोर लेन के मामले में सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए डी एम, गया व अन्य सबंधित अधिकारियों को एन एच पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
साथ ही जिनका भूमि अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआबजा देने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।आज कोर्ट में गया के डी एम,एन एच ए आई के क्षेत्रीय पदाधिकारी और निर्माण कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।
कोर्ट ने निर्माण कंपनी से कहा कि बहुत धीमे गति से हो रहा है।इसमें काम काफी कम हुआ हैं।कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वे निर्माण के लिए की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा अगली सुनवाई में कोर्ट में प्रस्तुत करें।
कोर्ट का कहना था कि जमीन मालिकों को मुआवजा का भुगतान अब तक क्यों नहीं किया गया।इस काम में ढिलाइ नहीं बरतनी चाहिए।
#PatnaHighCourt
राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने कोर्ट को बताया कि इस राष्टीय राजमार्ग का निर्माण तीन चरणों में होना है।पटना से जहानाबाद, जगनाबाद से गया तथा गया से डोभी तक होने वाली निर्माण कार्य धीमी प्रगति से चल रही है। एनएच की ओर से कोर्ट को बताया गया कि निर्माण कार्य चल रहा है।
कोर्ट का कहना था कि भूमि मुआवजा को लेकर कई शिकायतें मिली है। सड़क निर्माण कार्य के लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण किया गया, लेकिन उन्हें मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है।