घटना पटना जिले के कच्ची घाट से जुड़ा हुआ है जहां देर रात रोजमर्रा का काम करके नाव से लौट रहे लोग उस वक्त सकते में आ गये जब गंगा के मझधार में पास कर रहे हाईटेंशन तार से नाव टकरा गयी ।
देखते देखते पूरे नाव में करंट प्रभाव करने लगा जिस वजह से 25 लोग झुलस गये हैं जिसमें दो की हालत गम्भीर है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे एक नाव कच्ची दरगाह से वैशाली के रुस्तमपुर राघोपुर के लिए खुली। उस नाव पर करीब पचास से अधिक लोग सवार थे। गंगा के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। गंगा में ऊफान के चलते हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई बेहद कम हो गई है। नाव जैसे ही वैशाली सीमा के मझधार में पहुंची, अंधेरा होने के कारण नाविक को पता नहीं चला और नाव की पतवार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते स्थानीय लोगों ने दूसरी नाव से लोगों को मदद पहुंचानी शुरू की। गंगा में कूदे लोगों और करंट से घायल लोगों को किनारे लाकर घायलों को विभिन्न निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।
बचाव एवं राहत कार्य में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए। डीएसपी फतुहा के अनुसार, घायलों का इलाज पटना के कच्ची दरगाह स्थित अलग-अलग नर्सिंग होम में चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों का एनएमसीएच में भी इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पटना सिटी और वैशाली के एसडीओ और एसडीपीओ 4 अधिकारी दल बल के साथ मौजूद हैं। लापता यात्रियों की खोजबीन SDRF की टीम मदद से की जा रही है।
बिहार में बड़ा हादसा हाईटेंशन तार से टकराई नाव ,करंट लगने के 25 लोग झुलसे कई लोग लापता
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
- एआई और गणितियों के सहयोग से प्राइम संख्याओं के वितरण पर नई अंतर्दृष्टि, 15 नए अनुक्रम प्रस्तावित
- पेंसिलवेनिया के कार्लिस्ले हवाई अड्डे पर पुलिस हेलीकॉप्टर‑सेसना टकराव, पायलट की मौत; एफएए ने जांच शुरू की
- Stock Market Today: Sensex Nifty Latest Update March 5
- बाढ़ देखते हुए अब नवम्बर में होगा पंचायत चुनाव
- बिहार इस बार भी वीरता पदक से चूका
- स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी पटना में हाई अलर्ट: सुरक्षा चाक-चौबंद
More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »
- वडोदरा के फतेह सिंह संग्रहालय ने राजा रवि वार्मा की 30 पेंटिंग्स को यूरोप, एशिया व उत्तर अमेरिका में प्रदर्शित करने
- CM सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर पटना मेट्रो निर्माण का किया निरीक्षण, दो नए फुट ओवरब्रिज के लिए जमीन की तैयारी की पुष्टि
- चेन्नई में प्रधानमंत्री ने मेट्रो रेल के दूसरे चरण की नई विस्तारित लाइन का आधिकारिक उद्घाटन किया
- बिहार के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन चावल बेचे जाने के आरोप में प्रधानाचार्य को निलंबन एवं 30‑दिन की अंतरिम बर्खास्तगी।
- BIHAR NEWS TODAY: बिहार की 8 बड़ी खबरें, 11 अक्टूबर 2026; गंगा कटाव से लेकर पेंशन और MLC चुनाव तक पढ़ें ताजा अपडेट
- BHU की दो अतिरिक्त शैक्षणिक इकाइयों की स्थापना की मांग, बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्र से मांगी अनुमति
- गोपालगंज में एडीएम राजेश्वरी पांडेय पर 1.5 करोड़ रुपये, 1.3 करोड़ अचल‑संपत्ति,
- मोहन यादव ने कांग्रेस के गिरते प्रभाव पर तीखा बयान, गहन आत्मनिरीक्षण की अपील की
- बेगूसराय में 8 अंचलाधिकारियों के वेतन पर डीएम ने स्पष्टीकरण माँगते रोक लगाई, वित्तीय पारदर्शिता का उल्लेख
- बिहार पुलिस ने रत्न संजय को ADG विधि‑व्यवस्था और नवजोत सिमी को साइबर विभाग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया