Press "Enter" to skip to content

भाजपा और जदयू की ओर से दो-दो उम्मीदवारों ने विधान परिषद के चुनाव के लिए नामाकंन पत्र दाखिल किया

विधान परिषद की सात सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामाकंन की आखिरी तारीख में भाजपा और जदयू की ओर से दो-दो उम्मीदवारों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया है।

आज नामाकंन करने वालों में जदयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के साथ-साथ भाजपा के उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरि सहनी है। इससे पहले राजद के तीन उम्मीदवार नामाकंन दाखिल कर चुके हैं ।


एनडीए प्रत्याशी के नामकंन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »