Press "Enter" to skip to content

पुनपुन दोहरे कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन माह पहले बना था प्लान, मुख्य आरोपी पिंटू सिंह गिरफ्तार

रोंगटे खड़े कर देने वाला पुनपुन दोहरा हत्याकांड। जिसका उद्भेदन अपर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कर लिया है जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस कर दिया।

इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है जबकि इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिंटू सिंह को उसके पैतृक आवास पुनपुन के जट्ट डुमरी से कल गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने हत्या की मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया ।गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी पिंटू सिंह के पास से देशी कट्टा और सात हजार रूपए बरामद किया गया है।

Pintu arrested

आपको बता दें कि पिछले दिनों पुनपुन के डुमरी में दो युवकों को टुकड़े टुकड़े में काटकर हत्या कर दी गई थी।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »