राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी और टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी। इससे पूर्व बुधवार को पुलिस प्रशासन ने जमशेदपुर हवाई अड्डे से कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल और वहां से मेडिकल कॉलेज होते हुए वापस हवाई अड्डे तक पूरे रूट पर मॉक ड्रिल किया गया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सभी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों की निगरानी में लगभग 1500 जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त, एनएसजी स्क्वाड, एसटीएफ टीम और पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी भी पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। उनके दौरे को लेकर सभी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी है।
जमशेदपुर में राष्ट्रपति के आगमन से पहले मॉक ड्रिल:जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी, सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात
More from झारखंडMore posts in झारखंड »
- बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी के पानी को लेकर बड़ा समझौता, जल बंटवारे पर हुआ MoU
- मुगमा स्टेशन रीमॉडलिंग के कारण सितंबर में प्रमुख ट्रेन मार्गों में वैकल्पिक रूट अपनाया जाएगा, यात्रा समय में 15‑20 मिनट वृद्धि की संभावना
- झारखंड में 27‑29 अगस्त 2026 की भारी बारिश से बाढ़ व भूस्खलन का बढ़ा खतरा, जल स्तर 150 % तक पहुंचा है।
- झारखंड‑बिहार में 24‑30 अगस्त तक भारी वर्षा चेतावनी; बाढ़‑जल‑संकट की संभावना बढ़ी है
- झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत; हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर लगा ब्रेक
- झारखंड सरकार ने TDPL के साथ सरकारी नौकरी परीक्षा अनुबंध रद्द, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के नए मानदंड लागू किए
- बेंज़िन‑डीज़ल एसी बसों से रांची‑बोकारो मार्ग पर सरकारी सेवा की तैयारी, परमिट के बाद जल्द शुरू होने की उम्मीद
- गुजरात: भवनगर में मिलावटी शराब पीने से दो मौत, 19 घायल; चार तस्कर गिरफ्तार
- झारखंड बंद से थमा जनजीवन, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर BJP का शक्ति प्रदर्शन; छात्रों के समर्थन में राज्यव्यापी बंद
- रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को 4 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार