Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

बिहार के पूर्णिया में एथेनॉल के पहले प्लांट की शुरुआत हुई हो गयी

पूर्णिया । आज बिहार के पूर्णिया में एथेनॉल के पहले प्लांट की शुरुआत हुई हो गयी। केंद्र और राज्य की एथेनॉल पॉलिसी 2021 के तहत देश का यह पहला ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट है।

पूर्णिया के कृत्यानंद नगर के परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. (EIBPL) द्वारा 105 करोड़ की लागत से स्थापित ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड एथेनॉल प्लांट के शुरु होने से मकई के किसानों को खासा लाभ मिलेगा इस मौके पर सीएम ने कहा कि बिहार इस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा ।

373 करोड़ के अनुमानित व्यय पर होगा बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे का निर्माण

पटना 29 अप्रैल 2022
बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। उपमुख्यमंत्री -सह- मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे का निर्माण 373 करोड़ के अनुमानित व्यय पर होगा। पर्यटकों के लिए अनोखा होगा सब-वे ।

यह सब-वे पर्यटकों के लिए अनोखा और दर्शनीय होगा। उन्होंने कहा कि बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे के निर्माण के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कार्यकारी एजेंसी होगा। आज मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने बताया कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय ऐतिहासिक महत्व के दो महत्वपूर्ण स्थल हैं। इनके बीच सड़क मार्ग से आवागमन में व्यस्त यातायात के कारण पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बिहार सरकार के इस निर्णय से होने वाले निर्माण के बाद राज्य में इन महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन हेतु आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी तथा उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी।

राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों के विकास एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिकोण से प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आने वाले दिनों में इसका लाभ देशी और विदेशी पर्यटकों को मिलेगा।

घर से भाग कर जा रही नाबालिक लड़की को यात्रियों की सूचना के बाद रेल पुलिस परिजनों की खोजबीन कर रही है

जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से एक नाबालिक को यात्रियों की शिकायत के सूचना के बाद उतारा है । यात्रियों ने सूचना दी थी कि यह नाबालिक लड़की घर से भाग कर कहीं जा रही है ।

सूचना के बाद रेल पुलिस नाबालिक लड़की को ट्रेन से उतार कर पूछताछ करने में जुट गई है। और परिजनों की तलाश कर रही है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र की रहने वाली बता रही है।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों की खोजबीन की जा रही है ताकि उस नाबालिग को परिजनों के हवाले किया जा सके।

Patna High Court : राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार का दायित्व है

पटना हाईकोर्ट ने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार का दायित्व है । निजी क्लीनिकों एवम अस्पतालों के जरिए सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ सेवा मिले ,इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

साथ ही उन निजी अस्पतालों और क्लिनिको पर भी नियंत्रण हेतु ही राज्य में 2007 से ही क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट कानून लागू है।लेकिन इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है।

कोर्ट के सामने ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमे अनाधिकृत डाक्टर, जिन्हे झोला छाप डॉक्टर भी कहा जाता है , द्वारा क्लिनिक चलाने की बात उजागर हो रही है ।

स्वाभाविक हैं कि राज्य के अंदर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट कानून के अंतर्गत ऐसे अनधिकृत डाक्टरों पर कार्यवाही नही हो रही है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt


जस्टिस संदीप कुमार ने संतोष ठाकुर उर्फ देवेंद्र ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जिलावार गैरनिबंधित क्लीनिकों के आंकड़े तलब किये।साथ ही उन पर की गई कानूनी कार्यवाहियों का भी ब्यौरा कोर्ट ने माँगा।

अग्रिम जमानत के अर्जीदार बिहियां स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं । उन पर आरोप है कि उन्होंने झोला छाप डाक्टरों से एक महिला का ऑपरेशन करवाया, जिससे इस महिला मरीज की मौत हो गई ।

अपर लोक अभियोजक झारखंडी उपाध्याय ने कोर्ट से एक सप्ताह समय की मांग कि ताकि जिलावार विस्तृत आंकड़े कोर्ट मे पेश किए जा सके । इस मामले पर अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी ।

कथित रूप से फर्जी शिक्षकों के वेतन पर किए जा सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाने को लेकर एक जनहित याचिका पटना हाईकोर्ट में दायर किया गया

कथित रूप से फर्जी शिक्षकों के वेतन पर किए जा सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाने को लेकर एक जनहित याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर किया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने बताया कि ये जनहित याचिका अनिल कुमार सिंह द्वारा दायर की गई है।

जनहित याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि मधुबनी के जिला प्रोग्राम अधिकारी (स्थापना) द्वारा फर्जी शिक्षकों से बडी रकम लेकर उनके वेतन पर 1 करोड़ रुपये सरकारी धन खर्च कर दिया गया है। साथ ही अयोग्य लोगों को ए सी पी का लाभ भी दिया जा रहा है।

सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले जिला प्रोग्राम अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु आदेश देने का अनुरोध किया गया है।

फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। यहाँ तक की जिला प्रोग्राम अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है, लेकिन प्रोग्राम अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इस मामलें पर शीघ्र सुनवाई होने की संभावना है

पकड़े जाने पर चोर ने की फायरिंग, एक शख्स की मौत

खबर दानापुर के फुलवारी शरीफ से। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है हत्या करने वाला अपराधी चोरी करने के लिए अल्वा कॉलोनी में घुसा था।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया पकड़ने के बाद दोनों चोर को इसने से प्रिंस और एक चोर को एक जगह बैठाया और उसी दौरान एक चोर जिसका नाम प्रिंस है पेशाब करने के बहाने गया और अपने पास मे रखे पिस्टल से गोली चलाने लगा।

जिनमे एक जलालु नाम के युवक और सोनू खान को गोली लगी। जिसमे जलालु गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोनू को गोली छूटते हुए निकल गई। जिसमें मामूली रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना लोगों ने फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष को दिया। जिसके बावजूद घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।स्थानीय लोग इस बात से भी आक्रोशित हो गए। फुलवारीशरीफ थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि पुलिस पहुंच गई होती तो व्यक्ति की मौत नहीं हुई होती।

अब आक्रोशित लोग थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 24 सितंबर, 2022 को पटना के ज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया है-मनन कुमार मिश्रा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर, 2022 को पटना के गांधी मैदान के नजदीक स्थित ज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, हाई कोर्ट के अन्य जज, केंद्रीय विधि मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

श्री मिश्रा ने बार एसोसिएशन में बुनियादी सुविधाएं,युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण व अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वकीलों का पैसा वकीलों के कल्याण के लिए ही लगेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद वकील लाभान्वित हो सके।

उन्होंने वकालत और हाजिरी जैसी व्यवस्था का लेखा जोखा को बार एसोसिएशन के जरिए ही, बार काउंसिल के नियंत्रण में एक केंद्रीकृत सिस्टम के माध्यम से किये जाने की बात भी कही।

इससे वकीलों के लिए insurance और मेडिक्लेम की व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और वकीलों के लिए पेंशन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।उन्होंने कहा कि आगामी मई माह में वकीलों को वर्तमान, पूर्व जजों और वकीलों के जरिये प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा, जिसमें वकीलों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि बी सी आई ने वकीलों के कल्याणार्थ राज्य को 1 करोड़ रुपए मंजूर किया गया है ,ताकि जिला स्तर तक इसे मुहैया कराया जाए।

इस में बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, राज्य बार कॉउन्सिल के सदस्य अरुण कुमार पांडेय, पंकज कुमार,राज्य बार कॉउन्सिल के सचिव प्रफुल्ल चंद्र द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जहानाबाद के गढ़ जलालपुर गाँव में माँ बेटे को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीरावस्था में दोनों पीएमसीएच रेफर

रास्ते के विवाद में जहानाबाद मे मां-बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दोनों माँ बेटे को ईलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल लाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद लोगों में हड़ंकप मच गया है। घटना जहानाबाद जिले घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी के गढ़ जलालपुर गांव की है।

लम्बे समय से रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद
दरअसल में गढ़ जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष कई बार आपस मे उलझ चुके है। गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्षो के बीच रास्ते को लेकर बात बढ़ गई और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मां-बेटे को गोली मार दी।

क्या कहते है एसपी
इधर मां बेटे को गोली लगने की खबर मिलते ही ओकरी ओपी पुलिस गांव में पहुँच स्थिति को काबू में की कोशिश कर रही है घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इस वाबत एसपी दीपक रंजन ने बताया कि इस घटना के पीछे दरवाजे को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा था।एक पक्ष में इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने गोली चलाने वाले कि पहचान कर ली है अपराधी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बिहार के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है

बिहार के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है । उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी लगाई है।

फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए उनकी पत्नी पहुंची थी,लेकिन पवन सिंह नही पहुंच पाए। फिलहाल कोर्ट ने अपना फैसला नहीं सुनाया है। इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 26 मई की दी है।

गले मे फांसी लगाकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली

पटना । पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर मोहल्ले में गले मे फांसी लगाकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। पति द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी रोहित मलिक की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि ज्योति कुमारी ने एक साल पूर्व रोहित मलिक के साथ प्रेम विवाह किया था, और वह शादी के बाद अपने पति के साथ बाहरी बेगमपुर मोहल्ले में बतौर किरायेदार के रूप में रह रही थी।

मृतका का पति एक निजी होटल का कर्मचारी बताया जाता है। किस कारण से ज्योति ने खुदकुशी की, यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतका के पति रोहित ने बताया कि वह दवा लाने घर से बाहर निकला था, उसने बताया कि जैसे ही वह दवा लेकर अपने घर लौटा तो पत्नी को फांसी से लटकता पाया।

तत्काल पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने खुदकुशी की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाने का भरोसा दिलाया है।

लालू के घर आने को लेकर राजद में खुशी

पटना । लालू बेल बॉन्ड भरने के बाद जाएंगे मीसा भारती के आवास, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बड़ा बयान

30 अप्रैल को लालू पटना आवास पहुचेंगे, परिवार और राजद में लोगो को उनका इंतजार।

एम्स से डॉक्टर के इजाजत मिलने के बाद पहुचेंगे पटना, विरोधियो के साजिश ने उनका शरीर खत्म कर दिया है।

लोगो के प्यार और समर्थन से मजबूत है।

पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर

जहानाबाद । जहानाबाद में पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना टेहटा ओपी क्षेत्र के नन्दनपुरा गांव के समीप की है। घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि घर मे बहन की शादी है। जिसे लेकर कुछ काम से एक ही बाइक पर सवार होकर तीनो जा रहे थे तभी अचानक बाइक का पिछला टायर ब्लास्ट हो गया और सामने से आ रही कार से टकरा गई।

जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए। मृतक युवक की पहचान गया जिले …गांव निवासी इंद्रदेव मांझी के रूप में की गई। जबकि दोनो घायल मखदुमपुर थाना के कलानौर गांव के रहने वाले है। घायल ने बताया कि मृतक अपने साली की शादी में अपने ससुराल कलानौर आये हुए थे। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार और बाइक में हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

बिहार के जहानाबाद में एक ASI को घूस लेना महंगा पड़ गया

निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर पटना ले गयी। पकड़ा गए एएसआई उपेंद्र मेहता घोसी थाने में तैनात था और कोर्ट में केस डायरी और मोबाइल डिटेल्स भेजने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान थाना से सट्टे एक चाय दुकान से निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया।

विजिलेंस डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर ने बताया- घोसी थाना के महमदपुर गांव के मणिभूषण कुमार जिनका पड़ोसी के साथ विवाद था जिसे लेकर घोसी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसी केस में कोर्ट द्वारा केस डायरी और मोबाइल डिटेल्स की मांग की गई थी। जिसे भेजने के लिए एएसआई द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी। जिसकी शिकायत पटना के निगरानी विभाग में की गई। जिसके बाद मामले की खुफिया तरीके से जांच की गई तो शिकायत सच पाई गई।

फिर निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह आरोपी एएसआई उपेंद्र प्रसाद मेहता को घुस की रकम लेते रंगे हाथ धर दबोचा।फिलहाल निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गयी।

मधेपुरा एनएच 106 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व सांसद पप्पू यादव सहायता में उतरे

मधेपुरा । एनएच 106 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग जल गए। रास्ते से गुजर रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सड़क पर गाड़ी को जलते हुए देखा तो अपनी गाड़ी रोक कर लोगों की सहायता में उतरे। उस वक्त तक कुछ युवकों की सांसे चल रही थी ।

आनन-फानन में उन सभी को अस्पताल भेजा गया। लेकिन तीनों की मौत हो गई। सांसद हैं बगल के लोगों को जगाया और मोटर की पाइप निकाल कर आग को बुझाया । यह घटना मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र का है।

पटना हाईकोर्ट ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर (वीसी) राजेन्द्र प्रसाद उर्फ डॉ राजेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी पर 9 मई,2022 तक रोक लगा कर राहत दी है

जस्टिस आशुतोष कुमार ने प्राथमिकी रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य निगरानी विभाग से जवाबतलब किया हैं।

इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट को तीन सप्ताह के भीतर सुनवाई करने का आग्रह किया था।साथ उनकी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दिया था।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डा रणजीत कुमार ने बताया कि साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजेन्द्र प्रसाद द्वारा पटना हाई कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत व कार्यवाही को रद्द करने हेतु दायर अर्जियों पर सुनवाई की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस बीच याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को निष्पादित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश को पारित किया था।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

राजेन्द्र प्रसाद के विरुद्ध आई पी सी की धारा 120 बी (अपराध करने के लिए रची गई आपराधिक साजिश) / 420(जालसाजी) व भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

इसके पूर्व याचिकाकर्ता ने पटना हाई कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत हेतु याचिका भी दायर किया है। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए अर्जी भी दायर किया है।

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ता की दलील थी कि उनकी अर्जियों पर सुनवाई बड़े पैमाने पर मुकदमों के लंबित रहने की वजह से नहीं सुना जा रहा है।

इस मामलें पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मई,2022 को होगी।

चौकीदार की मिली पेड़ पर फंदे से लटकी लाश, हत्या या आत्महत्या?

सुपौल । सुपौल में सदर थाना स्थित बकौर के चौकीदार विनोद शर्मा की पेड़ के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। जिसके बाद सदर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतक की मई में शादी होनी थी।

आज दोपहर में फोन पर पिता से उसकी बात भी हुई थी। उस वक्त उसने घटना स्थल से काफी दूर एक मंदिर में होने की बात अपने पिता को बताई थी ।लेकिन दोपहर मेंvखेत पर काम करने जा रही महिलाओं ने रामदत्तपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में कोसी तटबंध से कुछ ही दूर एक पेड़ पर चौकीदार की लाश को देखा।

जिसके बाद पहुँची पुलिस ने उसकी पहचान बकौर के चौकीदार विनोद शर्मा के रूप में की। हालांकि चौकीदार ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है ये अब तक अनसुलझा है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।

आयुक्त ने खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी का किया भ्रमण; दुर्लभ पांडुलिपियों को देखकर हुए सम्मोहित

लाइब्रेरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत स्थल: आयुक्त

सदस्य, खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड-सह-आयुक्त, पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि ने कहा है कि खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक अद्भुत संस्था है। वे आज खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी राष्ट्रीय महत्व का एक अनूठा संग्रहालय है। यहाँ आकर हमारे देश की उत्तम संस्कृति एवं विविधता में एकता का सर्वोत्तम उदाहरण मिलता है।

आयुक्त श्री रवि ने यहाँ प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को देखा। म्यूजियम हॉल एवं दुर्लभ पांडुलिपि कक्ष में घूमे । उपलब्ध पुस्तकों और पांडुलिपियों का अवलोकन किया। संस्थान के निदेशक डॉ0 शाइस्ता बेदर ने आयुक्त के समक्ष तैमूरनामा, बादशाहनामा, सिरात-ए-फिरोजशाही, दिवान-ए-हाफिज, अरबी पांडुलिपियाँ, 19वीं शताब्दी में पटना, हिन्दु पांडुलिपियाँ, हिन्दी की सबसे पुरानी डिक्शनरी, प्रख्यात आगन्तुक पुस्तिका सहित विभिन्न पुस्तकों को अवलोकन हेतु रखा। निदेशक ने बताया कि 12 लाख दुर्लभ पुस्तकों एवं पांडुलिपियों की प्रतियों को डिजिटाइज किया गया है। आयुक्त पुस्तकों एवं पांडुलिपियों को देखकर भावविह्वल हो गए। उन्होंने संस्थान के निदेशक एवं कर्मियों को इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण करने के लिए धन्यवाद दिया।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि यह लाइब्रेरी शोधार्थियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं इतिहास में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों लिए एक सर्वोत्कृष्ट संस्था है। उन्होंने आगन्तुक पुस्तिका में लिखा कि पटना के जिलाधिकारी के तौर पर वह यहाँ आने के लिए काफी इच्छुक थे परन्तु उनका यह सपना आयुक्त के तौर पर आज सच हुआ। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी ज्ञान का बहुत बड़ा भण्डार है। आनेवाली पीढ़ी के लिए इसका संवर्द्धन एवं संरक्षण करना अत्यावश्यक है।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी कार्य करते रहने के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने उमा शंकर शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को चौबीस घंटे के भीतर नए रजिस्ट्रार का नाम तय करने का निर्देश दिया।

कोर्ट को राज्य सरकार ने बताया कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के पूर्व रजिस्ट्रार को पद से हटा दिया गया है।कोर्ट ने अगली सुनवाई में बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष को कोर्ट में तलब किया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को रजिस्ट्रार के पद पर नए अधिकारी को अविलम्ब नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

इससे पूर्व में कोर्ट ने सेवानिवृत रजिस्ट्रार द्वारा लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दिया था। कथित तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद भी बिहार फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया कि रजिस्ट्रार की नियुक्ति स्थाई तौर पर पटना हाई कोर्ट द्वारा एक अवमानना मामले में 19 अगस्त, 2011 को दिए गए आदेश को गलत तरीके से परिभाषित करते हुए बगैर किसी विज्ञापन, साक्षात्कार किया गया।

साथ ही बिहार फार्मेसी एक्ट 1948 के सेक्शन 26 (ए) और बिहार सर्विस कोड के नियम 67 (ख) तथा सी सी ए रूल्स के नियम 16 का उल्लंघन कर के कर दी गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने बताया था कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार सेवा निवृत्त हो चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें इस पद पर रखकर काम कराया जा रहा है, जोकि गैर कानूनी है। इस मामले में अभी आगे भी सुनवाई होनी है।

गलत नियत से घर में घुसा सख्स, पुलिस गिरफ्त में

जहानाबाद में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर मे गलत नियत व चोरी करने के उद्देश्य से घुसे एक युवक को लोगो ने पकड़ कर पिटाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड कॉलोनी का है। जहां मंगलवार की रात नारायण नामक युवक एक घर मे घुस गया और रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के मानशिक रूप विक्षिप्त व दिव्यांग नाबालिग नतनी के साथ गलत हरकत करने लगा जिस पर उसकी मां की नजर चली गयी।

बच्ची की मां ने बिना समय गबाये उसे पकड़ कर हो शोर मचाने लगी। इतने में मोहल्ले के लोग जुट गए और उसकी खबर ली बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़ा गया युवक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसके पास से चोरी के टीवी,गैस सिलेंडर, टॉर्च सहित कई अन्य सामान भी बरामद किए गए है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार की रात दीवार तड़पकर घर मे घुसे युवक ने दिव्यांग एवं मानशिक रूप विक्षिप्त बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था इतने में कुछ आवाज आने पर बच्ची की मां जाग गयी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

शोर मचाने पर मोहल्लेवासी मौके पर जुट गए और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटा है। हालांकि इस बाबत कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने से बचते दिखे।

पटना हाईकोर्ट ने सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रतो रॉय को तलब किया

पटना हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर की हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सहारा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संस्थापक सुब्रतो रॉय को अगली सुनवाई में तलब किया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सहारा कंपनी को यह बताने का निर्देश दिया था कि बिहार की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा, जो सहारा कंपनी के विभिन्न स्कीमों में निवेशकों द्वारा जमा किया गया है, उसे उन्हें किस तरह से जल्द से जल्द लौटाया जाएगा।

सुनवाई के दौरान सहारा का पक्ष वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह ने ने रखा ।इससे पहले कोर्ट ने कहा था यदि आगामी 27 अप्रैल तक सहारा कंपनी द्वारा स्पष्ट रूप से कोर्ट को इस बात की जानकारी नही दी जाती है, तो हाईकोर्ट इस मामले में उचित आदेश उस पारित करेगा, ताकि निवेशकों का पैसा उन्हें लौटाया जा सके।

इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी 11 मई को की होगी।

जहानाबाद जिले में घोड़ रेस प्रतियोगिता का आयोजन, 100 घोड़े ने लिया भाग

जहानाबाद जिले की घोसी थाना क्षेत्र के शर्मा गांव में घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश के नामी ग्रामीण व्यक्तियों का घोड़ा भाग लिया।

विवेका पहलवान से लेकर हरि मुखिया के घोड़ा इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शर्मा गांव निवासी उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया इस रेस प्रतियोगिता में आरा के हरेराम सिंह मुखिया के घोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

और एक मोटरसाइकिल जीतकर अति प्रसन्न होकर कहा कि इस प्रतियोगिता में आकर मुझे बहुत खुशी हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वजों से लेकर आज तक घोड़ा रखने की परंपरा रही है। जिसका मैं निर्वहन कर रहा हूं ।और जहां भी घोड़ा रेस का प्रतियोगिता होता है मैं जरूर इस प्रतियोगिता में भाग लेता हूं।

इसके आयोजन करता उपेंद्र शर्मा ने बताया कि फर्स्ट प्राइज जीतने वाले को मोटरसाइकिल दूसरे को फ्रिज और तीसरे को कलर टीवी से सम्मानित किया। गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग दर्शक भी मौजूद थे आयोजन कर्ता का कहना है कि मेरा मुख्य उद्देश घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए किया गया है कि दूरदराज से लोग यहां पहुंच कर घोड़े के क्षमता को देखा जा सकता है ।

आज मॉडल के जमाने में हमारे पुरानी परंपरा लुप्त होती जा रही है। इस को बचाने के लिए हम घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। और कुछ दिनों के बाद इस जगह पर घोड़ा मेले का आयोजन किया जाएगा जहां से लोग दूरदराज से आकर घोड़े के खरीदारी भी कर सकेंगे ।उन्होंने कहा कि हर साल घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पटना हाईकोर्ट ने राज्य में जनजातीय शोध संस्थान बनाने का निर्देश केंद्र व राज्य सरकार को दिया

चीफ जस्टिस संजय करोल व जस्टिस एस. कुमार की खण्डपीठ ने बिहार आदिवासी अधिकार फोरम की ओर से दायर लोकहित याचिका को सुनते हुए यह निर्देशदिया।

राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रशांत प्रताप ने कोर्ट को बताया कि टीआरआई (ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट)की स्थापना के संबंध में बिहार के मुख्य सचिव द्वारा गहन जांच की गई। टीआरआई की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए सहमति दे दी गई हैं।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

उन्होंने बताया कि जल्द ही बिहार में टीआरआई स्थापित करने का प्रस्ताव भारत सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

केंद्र सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता के एन सिंह ने कोर्ट को बताया कि यदि राज्य प्रस्ताव भेजेगा, तो केंद्र सरकार उस पर तेजी से कार्रवाई करेगी।जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने बताया कि आदिवासी संस्कृति की विशिष्टता को संरक्षित करने हेतु 19 राज्यों में टीआरआई क्रियाशील है ।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 28 जून, 2022 को की जाएगी।

बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी लतीरा ने सुसाइड कर लिया है

पटना । बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी लतीरा पटना ने सुसाइड कर लिया है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर की है, जहां किराए के मकान में उसका शव बरामद किया गया है । मकान मालिक ने बताया कि कल देर शाम हुई थी और आने के बाद रात से ही जब उसके परिजनों से फोन कर रहे थे वह फोन पिक नहीं कर रही थी।

उसके बाद उसके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने भी उसे फोन किया वह फोन नहीं उठा पा रही थी, तब जाकर के पूरे मामले की जानकारी मकान मालिक को दी गई और जब मकान मालिक और उसके साथ काम करने वाले लोगों ने देखा उसका सब रूम में लटका मिला था।

रूम अंदर से बंद था पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को बरामद कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजन बैंगलोर के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, आखिर उसने आत्महत्या क्यों की?

उसके मोबाइल को जब कर लिया गया है और जांच के लिए दिया गया है उसके साथ काम करने वाले ऑफिस के कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मकान मालिक का कहना है कि वह बहुत कम यहां रहती थी हमेशा बुक नेशनल गेम में खेलने के लिए ही बाहर रहती थी।

पटना हाईकोर्ट में बिहार नगरपालिका एक्ट, 2007 के चेप्टर 5 व 31 मार्च, 2021 को राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कल भी जारी रहेगी

पटना हाईकोर्ट में बिहार नगरपालिका एक्ट, 2007 के चेप्टर 5 व 31 मार्च, 2021 को राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कल भी जारी रहेगी। चीफ जस्टिस संजय करोल की डिवीजन ने डा आशीष कुमार सिन्हा की याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।

यह मामला नगरपालिका में संवर्ग की स्वायत्तता से जुड़ा हुआ है।कोर्ट को अधिवक्ता मयूरी ने बताया कि इस संशोधन के तहत नियुक्ति और तबादला को सशक्त स्थाई समिति में निहित अधिकार को ले लिया गया है और यह अधिकार अब राज्य सरकार में निहित हो गया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट को बताया था कि अन्य सभी राज्यों में नगर निगम के कर्मियों की नियुक्ति नियमानुसार निगम द्वारा ही की जाती है।

उनका कहना था कि नगर निगम एक स्वायत्त निकाय है, इसलिए इसे दैनिक क्रियाकलापों में स्वयं काम करने देना चाहिए।

कोर्ट को आगे यह भी बताया गया की चेप्टर 5 में दिए गए प्रावधान के मुताबिक निगम में ए और बी केटेगरी में नियुक्ति का अधिकार राज्य सरकार को है, जबकि सी और डी केटेगरी में नियुक्ति के मामले में निगम को बहुत थोड़ा सा नियंत्रण दिया गया है।

31 मार्च को किये गए संशोधन से सी और डी केटेगरी के मामले में भी निगम के ये सीमित अधिकार को भी मनमाने ढंग से ले लिये गए है।

अब इस मामले पर अगली सुनवाई 27अप्रैल 2022 को होगी।

बिहार का जहानाबाद और पटना जिले का मसौढ़ी मंगलवार की सुबह दोहरे हत्या से दहल उठा

शहर के नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा और उनके भतीजे दिनेश शर्मा का अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतकों में अभिराम शर्मा चाचा और दिनेश शर्मा भतीजा है। अभिराम शर्मा को अपराधियों ने जहानाबाद में उनके आवास पर गोली मारी जबकि भतीजे को मसौढ़ी गांधी मैदान गेट के समीप गोलियों से छलनी कर दिया।जहानाबाद में अभिराम शर्मा की हत्यारो की तस्वीरे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है।सबसे हैरान करने वाली बात है कि जहानाबाद में जिस जगह पर स्वीट्स कारोबारी को गोली मारी गई उससे चंद कदम के फासले पर जिले के डीएम और एसपी का आवास है।

इधर शहर के चर्चित स्वीट्स कारोबारी की सुबह सुबह हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई । घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना सथल पर पहुंच गए।लोग शव को डीएम आवास से थोड़ी दूर आगे रखकर विरोध प्रदर्शन करते रहे और NH83 को जाम कर दिया । विरोध ऒर तनाव के माहौल में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से परहेज करते दिखे ।

इधर घटना के संबंध में बताया जारहा है जहानाबाद की वारदात को अपराधियों ने बड़े ही शातिर तरीके अंजाम दिया। वे मृतक के घर मे शादी का कार्ड देंने के बहाने से घुसे और गोली मारकर चलते बने। हत्यारो की तसवीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वही पटना के मसौढ़ी में मृतक के भतीजे को गांधी मैदान के गेट के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बाद में जहानाबाद के डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया तब जाकर लोग हटे।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी रहेगी सरकार – सुशील मोदी

पटना, सोमवार, दिनांक 25.04.2022 : नीतीश कुमार को जनादेश 2025 तक, सरकार पूरा करेगी कार्यकाल – सुशील कुमार मोदी

1.बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने में लगा हताश विपक्षजब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलाजी है कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है।

मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा।

2.बिहार विधानसभा का 2020 का चुनाव एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगते हुए लड़ा था। लोगों ने इस पर भरोसा किया।

जब एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जनादेश 2025 तक के लिए है, तब किसी किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।

3.विपक्ष के पास नीतीश सरकार के विरुद्ध न कोई ठोस मुद्दा है, न सदन में संख्या बल है और न लालू-राबड़ी राज की विफलताओं के कारण उनके पास आलोचना का कोई नैतिक बल ही है।

ऐसे में वे नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेततुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

गर्मी को देखते हुए 10.45 तक स्कूल बंद करने का निर्देश

पटना, सोमवार, दिनांक 25.04.2022: जिला दण्डाधिकारी, पटना डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में पूर्वाह्न 10:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत जिले में अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर दिया है।

पौने ग्यारह बजे पूर्वाह्न के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध।

उपर्युक्त प्रतिबंध प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। यह आदेश दिनांक-27.04.2022 से लागू होगा। डीएम ने तदनुरूप विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने का आदेश दिया है।

डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सहित सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उपर्युक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है।

डीएम डॉ0 सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

पटना हाईकोर्ट ने हत्या का प्रयास के मामले में गलत इंजुरी रिपोर्ट कोर्ट को दिखाकर अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे तीन अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया

पटना हाईकोर्ट ने हत्या का प्रयास के मामले में गलत इंजुरी रिपोर्ट कोर्ट को दिखाकर अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे तीन अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही सभी अभियुक्तों पर पच्चास हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कोर्ट ने तीनो अभियुक्तों को निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के अंदर निचली अदालत में सरेण्डर कर दे। कोर्ट ने जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक को भी कहा कि अगर ये सभी अभियुक्त दो सप्ताह में निचली अदालत में सरेण्डर नही करते हैं ,तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी जाए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

ये मामला जहानाबाद जिला के शकुरबाद थाना अंतर्गत रुस्तमचक गांव का है ।हत्या के प्रयास के मामले में शकुरबाद थाना कांड संख्या 95 /2020 इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। इसी मामले में इन अभियुक्तों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

हाई कोर्ट की एक एकलपीठ ने धर्मेन्द्र कुमार एवम अन्य के अधिवक्ता और ए पी पी झारखंडी उपाध्याय को सुनने के बाद यह निर्देश दिया। कोर्ट के निर्देश पर जहानाबाद के सिविल सर्जन द्वारा सही इंजुरी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया।

शादी समारोह में तमंचे पर नर्तकियों का डिस्को का वीडियो हुआ वायरल, युवक की तलाश शुरु

शादी समारोह में तमंचे पर नर्तकियों का डिस्को का वीडियो हुआ वायरल , साइबर सेल के हाथ लगा वीडियो, युवक की तलाश शुरु।

बक्सर में एक तरफ जहां पुलिस लगातार अपराध कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही है वहीं अब भी कानून के प्रति भय देखने को नहीं मिल रहा ।

ऐसे ही एक मामले में जिले में तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो वायरल हो रहा है ।

बताया जा रहा है कि वीडियो जिले के ही एक थाना क्षेत्र का है जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक नर्तकियों के जम कर ठुमके लगा रहा है ।दोनों नर्तकियों के हाथ में एक-एक पिस्टल है बताया जा रहा है कि ये पिस्टल उस युवक के ही हैं जो कि नर्तकियों के साथ नाच रहा है. यह वीडियो विभिन्न सोशल साइट्स पर लगातार वायरल हो रहा है ।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 23 अप्रैल की रात को एक वैवाहिक समारोह के दौरान बनाया गया था जिसके कुछ ही देर के बाद इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया गया । देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा जिसके बाद यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा. एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घूम रहा यह वीडियो बक्सर पुलिस की साइबर सेल के हाथ लगा है ।

तमंचे पर नर्तकियों का डिस्को

जिसके बाद वीडियो की जांच की जा रही है साथ ही संबंधित युवक की तलाश भी की जा रही है. जांच पूरी होने के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

जो हमें सम्मान देगा, हम उसका साथ देंगे-भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

जहानाबाद। स्थानीय स्वामी सहजानंद संग्रहालय में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्रंट के अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री व फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजीत कुमार एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुधीर शर्मा ने उक्त बैठक में शिरकत की।

बैठक के दौरान फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी नीति ना काहू से दोस्ती, ना काहू से वैर वाली है। इस दौरान फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री अजीत कुमार ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बोचहा चुनाव एक पार्टी के खिलाफ नाराजगी की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि भूमिहार समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है।

जो हमें सम्मान देगा , हम उसका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रतिभा पल्लवन एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन डॉ अभिराम सिंह जी ने कहा कि हमें अपने कार्यों से अपना खोया हुआ सम्मान पुनः प्राप्त करना होगा। हम किसी के भी सम्मान देने के मोहताज नहीं हैं।

अपने नीतियों और कामों से समाज में हम सम्मान खुद व खुद प्राप्त करेंगे। उक्त बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। और एक बार फिर से समाज अपनी खोई हुई गौरवशाली स्थिति को पुनः प्राप्त करेगा।