पटना । प्रशांत किशोर ने बिहार के बदलाव के लिए युवाओं से साथ आने की कि अपील, मैं कोई राजनीतिक मंच नहीं बना रहा हूं मेरी भूमिका यह होगी कि जो जहां से जुड़े हुए हैं उनमें से एक बड़ा तबका से मिलना उनको एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा करना यही मेरी भूमिका होगी।
पिछले 4 महीनों में हमने 17000 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया है आने वाले 4 महीनों में मैं व्यक्तिगत तौर पर इनमें से ज्यादातर लोगों से मिलूंगा बात करूंगा और जो जन सुराज की सोच है गुड गवर्नेंस की सोच है उसको बिहार की धरती पर उतारने का प्रयास करूंगा।
पिछले 3 दिनों में हमने कई लोगों से मुलाकात की है उसमें अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग हैं राजनीति का गैर राजनीतिक लोग भी हैं बिहार में एक सामूहिक सोच की जरूरत है।
अगले 4 महीनों में 17000 लोगों के साथ संवाद स्थापित करूंगा अगर उनकी सहमति होगी तो इन लोगों को जन सुराजसे जोड़ा जाएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर 4 महीने के अंदर इन लोगों से बातचीत के बाद अगर सोच बनती है तो किसी पार्टी की घोषणा की जा सकती है।
लोगों को आने वाले दिनों में जन सुराज को लेकर बताने का काम करूंगा 2 अक्टूबर से पश्चिम चंपारण से 3000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करूंगा।
मैं बिहार की जनता को आज इस मंच से आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं आज से अपने आप को बिहार के जनता के लिए समर्पित कर रहा हूं मैं किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटूंगा।
मेरा लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं है बिहार में कोई चुनाव नहीं है मुख्यमंत्री बनना और जितना लोकतंत्र की एक प्रक्रिया है अगर मैं पार्टी बनाऊंगा भी तो वह प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं होगी।
जहानाबाद । जिले के घोसी गांव में सूर्य भगवान का मंदिर का निर्माण हुआ है इस मंदिर में सुय भगवान की प्रतिमा की स्थापना की जानी है। जिसके लिए गुरुवार को सुबह बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं कलश यात्रा निकाला गया ।
घोसी गांव से चलकर फल्गु नदी से जल भरने के लिए बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल हुए घोसी बाजार होते हुए कलश यात्रा फल्गु नदी तक जाएगा। और वहां से जल लेकर घोसी गांव सूर्य मंदिर के प्रांगण में संपन्न किया जाएगा। इस कलश यात्रा में बैंड बाजे के साथ घोड़े इस सवारी को भी शामिल किया गया है।
घोसी गांव में यह कार्यक्रम 4 दिनों तक चलेगा 8 तारीख को भंडारा का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े साधु महात्मा शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा जिस में शामिल होकर लोग साधु महात्मा के मधुर वाणी के वचन सुनकर लोग लाभान्वित होंगे ।
ज्ञात हो कि सूर्य मंदिर बन जाने से छठ व्रतियों को काफी फायदा होगा लोग भगवान सूर्य के आराधना करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता था। लेकिन घोसी गांव में पोखर के किनारे सूर्य मंदिर के निर्माण होने से आसपास के लोग को सूर्य भगवान की आराधना करने में काफी सुविधा होगी सूर्य भगवान का प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम प्रारंभ होते ही पूरे गांव में भक्ति की बयार बहने लगी है। गांव वासियों खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज हम लोगों के लिए अत्यंत खुशी का पल है।
छठ पर्व में सूर्य भगवान की आराधना करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता था ।लेकिन मंदिर के निर्माण एवं सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित होने से हम लोगों को अब कहीं दूर दराज छठ करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा ।और गांव में ही छठ पूजा की आयोजन किया जाएगा इस कलश यात्रा में ढोल नगाड़े के साथ घुड़सवारी करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुरुष एवं महिलाएं फल्गु नदी की पर जा रहे हैं इस कलश यात्रा से पूरा घोसी बाजार पूरा गांव एवं इलाका भक्ति में हो गया है।
सभी लोग अपने माथे पर कलश रखकर जय श्री राम एवं सूर्य भगवान की जय कार लगाते हुए इस कलश शोभायात्रा में शामिल हुए हैं।
जहानाबाद । जिले के मिठाई व्यवसायी अभिराम शर्मा की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। शहर की इंट्री पॉइंट का एसपी दीपक रंजन ने स्वयं निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दरम्यान एसपी जाफरगंज, एसएस कॉलेज, बरबटा मोड़ ,अल गना मोड़ नाका एक और इरकी ग्रिड सहित 13 जगहों पर पुलिस की तैनाती और उपस्थिति का मुआयना किया । इस दरम्यान सैकड़ों वाहनों की भी चेकिंग की गई।
एसपी दीपक रंजन ने बताया 13 इंट्री पॉइंट है जिसपर पुलिस अधिकारी और पुलिस के जवान तैनात किए गए है । उन्होंने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि अपराधियों और शरारती तत्वों में कड़ा संदेश जाए और पुलिस को लेकर लोगों विश्वास बढे ।
उन्होंने कहा कि वे सभी जगहों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस चेकिंग के दरम्यान कई दफे हथियार और शराब की भी बरामदगी हुई है इसे और सुदृढ़ और मजबूत बनाया जायेगा।बकौल एसपी दीपक रंजन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा
ताजा मामला छपरा का है। जहां तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो में एक लड़का लड़की के सामने तमंचा लेकर बैठा है और हवाई फायरिंग कर रहा है। युवक द्वारा भीड़ में जिस तरह फायरिंग की जा रही है उससे कई लोगों की जिंदगी खतरे में नजर आ रही है ।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि बिहार न्यूज़ पोस्ट वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
राजद सुप्रीम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होकर दिल्ली स्थित अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद निशा भारती के सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं लालू यादव ने कहा मैं अब ठीक हूं डॉक्टरों की देखरेख में मुझे डिस्चार्ज किया गया है और एक हफ्ते बाद फिर डॉक्टरों ने बुलाया है अगर सब कुछ ठीक रहा तो उसके बाद में पटना जाऊंगा।
लाउड स्पीकर विवाद पर लालू प्रसाद यादव ने कहा भाजपा वाले ऐसे ही देश को बांटने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान की आरजेडी ए टू जेड की पार्टी है इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहां जो आप बोल रहे हैं वही मैं बोलूंगा हंसते हुए इस पर लालू यादव बोले।
तेजस्वी यादव द्वारा ट्वीट किए गए जातीय जनगणना बिहार में नहीं होती है तो कोई दूसरा भी जनगणना हम नहीं होने देंगे। इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा तेजस्वी यादव ने सही कहा जातीय जनगणना होनी चाहिए।
राजद के अवतार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का एक साथ आना इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि खुशी की बात है कि स्टार पार्टी में दोनों आदमी एक साथ नजर आए लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि दोनों आदमी एक साथ आए पॉलिटिक्स में।
राजद नेता तेज प्रताप यादव द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान की नीतीश कुमार सिंह की बातचीत हो गई है पिताजी से आदेश मिलने के बाद नीतीश कुमार हमारे साथ होंगे इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा तेजप्रताप ज्यादा मेरा बड़ा बेटा है और मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं मैं डिसाइड कर लूंगा क्या करना है।
प्रशांत किशोर पर लालू यादव ने कहा वह पूरा देश का भ्रमण करके आ गए हैं कहीं कोई भाव नहीं मिला तो वह अपने प्रदेश लौटे हैं यहां भी उनको कोई तवज्जो नहीं मिलेगा।
जहानाबाद पहुंचे पप्पू ज्यादा ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। यूपी और राजस्थान में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद पर भी उन्होंने नाम लेकर गिरिराज सिंह और राज ठाकरे जैसे नेताओं पर हमला बोला।
जाप अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिबंध करने की जरूरत है ऐसे लोगों को है जो बेवजह बयानबाजी करते हैं। परशुराम जयंती को लेकर हुए आयोजन में जिसमें तेजस्वी यादव पहुंचे थे पप्पू यादव ने निशाना साधा।
बिना नाम लिए उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और भूमिहार नेता आशुतोष के ऊपर समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग जयंती मना रहे हैं उनको इस से कोई मतलब नहीं यह वह लोग हैं जिन्होंने समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है।
वही जाती है जनगणना को लेकर कुछ दिन पहले आए तेजस्वी के बयान को लेकर भी उन्होंने जवाब दिया। पप्पू यादव ने कहा कि जब केंद्र में लालू प्रसाद सत्ता में थे तब उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। बीपी सिंह इंद्र कुमार गुजराल और देवगौड़ा का उदाहरण देते हुए बताया कि जब यह लोग पीएम थे तब तेजस्वी के पिता ने यह मांग क्यों नहीं रखी?
पटना । राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर जाति जनगणना को कराने की मांग की है । वहीं उन्होंने कहा कि जाति जनगणना होने से सभी जीव जंतु और जातियों के बारे में आंकड़ा आ जाएगा इससे संविधान में योजना बनाने में काफी सहूलियत होगी।
हम लगातार संसद से लेकर विधानमंडल में भी उठाते रहे हैं लेकिन केंद्र की सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस पर निर्णय लेनी होगी और जाति जनगणना करानी होगी।
हमारे नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव जाति जनगणना के पक्ष में है और इसको लेकर केंद्र की सरकार के लोगों से मुलाकात भी करते रहे।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर के राजनीति में एंट्री को लेकर जबरदस्त हमला बोला है। जगदानंद सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि प्रशांत किशोर के बारे सभी जानते हैं कि वह एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार के सिलसिले में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ वह अपना काम करने का काम करते हैं ।
उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू और कई दलों के साथ राजनीतिक व्यापार करने का काम किया है। अगर वह अगर वह नया राजनीतिक दल बनाते हैं तो उनको जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है इससे हमें कोई घबराहट नहीं है।
गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में कल से 3 दिनों का स्वास्थ्य चिंतन शिविर हो रहा है। इसमें देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री हिस्सा लेंगे। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद होंगे।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी इस बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन हुआ है। सामान्य तौर पर यह एक दिन की बैठक देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की होती रही है और उसमें भविष्य की संपूर्ण योजनाओं पर चर्चा नहीं हो पाती थी।
इस बार स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मंडविया ने 3 दिनों का देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का स्वास्थ्य चिंतन शिविर आयोजित किया है। जिसमें जो देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य का प्रेजेंटेशन होगा। जिससे एक राज्य दूसरे राज्य से बेस्ट प्रैक्टिसेज को देख सके समझ सके और आवश्यकतानुसार अपने यहां इंप्लीमेंट कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सुदूर गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाया जाए, उस पर भी इस चिंतन शिविर में विस्तार से चर्चा होगी।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि कोविड रिस्पांस पैकेज -2, में कैसे कार्य हो रहा है जो 15वें वित्त आयोग से पैसा अलग-अलग राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जा रहा है, उसमें कैसे काम हो रहे हैं, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में डायग्नोस्टिक बहुत बड़ा विषय होता है और डायग्नोस्टिक को बहुत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक कैसे किया जाए , इस संबंध में भी इस बैठक में चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि जो आधारभूत संरचना है उनका विस्तार कैसे हो और किसी भी विपरीत परिस्थिति में या महामारी की स्थिति में स्वास्थ्य महकमा लड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में कैसे तैयार रहें, भविष्य की कार्ययोजना कैसी हो इस पर भी चर्चा होगी।
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहाँ एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के समीप NH57 पर सड़क किनारे खड़ी एक आल्टो कार अचानक से धू-धू कर जलने लगी
गाड़ी में कुछ लोग बैठे भी थे इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसके बाद लोगो ने जैसे तैसे गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है आग लगने सूचना पर पहुचीं गायघाट थाने की दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
पटना 03 मई 2022 : राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज इस्कॉन मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री का स्वागत इस्कॉन मंदिर प्रबंधन द्वारा फूल माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिंह भेंटकर किया गया।
मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना एवं राधा कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे आमलोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। मंदिर के पट खुलने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आरती पूजन कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंहा, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक श्री नंदकिशोर यादव, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर०एन० सिंह, इस्कॉन के जय पताका स्वामी गुरू महाराज, लोकनाथ स्वामी महाराज, गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज, महाविष्णु स्वामी महाराज, भक्त पुरुषोत्तम स्वामी महाराज, पटना इस्कॉन के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास सहित अन्य संतगण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
देश भर में ईद की नमाज़ तो दूसरी तरफ परशुराम जयंती के मौके पर जहानाबाद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जो गांधी मैदान से निकल कर राजाबाजार तक गयी जहां भगवान प्रशुराम का मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।
जहानाबाद में पहली बार निकाली गई शोभायात्रा गाजे बाजे और घोड़े के साथ लोग मौजूद रहे। शहर से निकली इस शोभायात्रा का शहर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि परशुराम नगर में मंदिर निर्माण के लिए नीव भी आज ही रखी गई है। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार की जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को पड़ती है।
ऐसा माना जाता है कि परशुराम का जन्म प्रदोष काल के दौरान हुआ था और इसलिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया होती है उस दिन को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।
हाजीपुर के तेरसिया में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के फार्म हाउस पर वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम की सफलता के बहाने आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यह साफ हो गया कि बिहार बीजेपी का निजाम बदल गया है लेकिन यह ताज नित्यानंद राय के लिए कांटों से भरा ताज है इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है
वर्षो बरस बाद यह पहला मौका है जब बीजेपी का कोई कार्यक्रम पार्टी कार्यालय और सुशील मोदी के आवास के बाहर आयोजित हुआ है हालांकि पहले दिन पार्टी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा था कि यह कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नहीं है यह कार्यक्रम नित्यानंद राय जी द्वारा आयोजित है, लेकिन तीसरे दिन आते आते पार्टी के विधायक ,विधान पार्षद,सांसद ,पूर्व विधायक पूर्व विधान पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के फार्म हाउस पर आना है इसकी सूचना आधिकारिक रूप से पार्टी द्वारा दिया गया ऐसा कई विधायकों का कहना है।वैसे भी जिस तरीके से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीनों दिन मौजूद रहे और संगठन महामंत्री दो दिन पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे उससे साफ लग रहा था कि नित्यानंद राय का कद काफी बढ़ गया है और बिहार बीजेपी का कमान नित्यानंद के हाथों में आ गया है ।
जितने विधायक और सांसद भोज में शामिल होने आये थे उसमें ऐसे विधायक और सांसद की सक्रियता बढ़ी हुई थी जो नीतीश और सुशील मोदी के चहेते नहीं रहे हैं हालांकि ऐसे विधायक भी आये थे जो सुशील मोदी के खासमखास माने जाते थे। भोज के दौरान विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों को जो भाव था उससे भी साफ दिख रहा था कि नित्यानंद राय का कद बिहार बीजेपी में नम्बर वन का हो गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस तरीके से केंद्रीय नेतृत्व नित्यानंद राय को तवज्जो दे रहा है उसके पीछे मंशा क्या है।
1–नित्यानंद की अघोषित ताजपोशी के पीछे अमित शाह की मंशा क्या है बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की यह लगातार कोशिश जारी है कि बिहार बीजेपी का कमान नित्यानंद राय के हाथों में आ जाये। इसके लिए पहले सुशील मोदी को बिहार से हटाया गया फिर पार्टी के महामंत्री नागेन्द्र जी को हटाया गया और उनकी जगह सीधे गुजरात से लाकर भीखू भाई दलसानिया को पार्टी का संगठन मंत्री बनाया गया फिर भी बिहार बीजेपी के अंदर मोदी की ही चलती रही लेकिन वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिस तरीके से नित्यानंद राय को आगे बढ़ा कर केन्द्रीय नेतृत्व ने साफ संदेश दिया कि नित्यानंद बिहार में मोदी और शाह की पसंद है हालांकि इसका असर दिखने भी लगा है बिहार बीजेपी के अंदर मोदी के खिलाफ जो लोग थे वो रातो रात नित्यानंद के साथ खड़ा हो गये हैं वही नीतीश कुमार के कार्यशैली से बीजेपी के जो विधायक असहज है वो भी इस खेमे में आ गये हैं।
2– सुशील मोदी कैलाशपति मिश्र नहीं हैं सुशील मोदी बिहार की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाते हैं आज भी सुशील मोदी ही बीजेपी के ऐसे नेता हैं जिन्हें बगहा से लेकर किशनगंज तक और जमुई से लेकर औरंगाबाद तक पार्टी का कौन कार्यकर्ता है और उस कार्यकर्ता की क्या हैसियत है फिर विधानसभा में किस तरह का जातीय और सामाजिक समीकरण है मोदी को छोड़कर बीजेपी में किसी भी नेता को पता नहीं है साथ ही प्रशासनिक समझ के मामले में बिहार बीजेपी में इनका जोड़ा नहीं है इसलिए इनसे सीधे सीधे पंगा लेना अभी भी मुश्किल है।
वही जब तक बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और लालू की पकड़ मजबूत रहेंगी तब तक सुशील मोदी को बिहार से हिलाना बहुत ही मुश्किल है क्यों कि तीनों के बीच गजब का सामंजस्य है और ये बात बिहार की राजनीति के माहिर से माहिर खेलाड़ी को पता है इसलिए मोदी और शाह की यह कोशिश बहुत जल्द रंग लाने लगेगी ऐसा होता नहीं दिख रहा है ।क्यों कि जब तक बिहार में एनडीए का कमान नीतीश कुमार के हाथों में है तब तक बहुत मुश्किल है बिहार में सुशील मोदी को छोड़ कर दूसरे नेता को स्थापित होना।
3—नीतीश को बिहार से बाहर किये बगैर शाह और मोदी के लिए बिहार सहज नहीं है मोदी और शाह 2015 में बिहार को अजमा चुके हैं उन्हें पता है कि बिहार को साधना कितना मुश्किल है फिर भी उनकी कोशिश जारी है और इसी कड़ी में नित्यानंद का बिहार में स्थापित करने कि कोशिश चल रही है। लेकिन यह तभी सम्भव है जब नीतीश कुमार बिहार से बाहर चले जाये जानकार बता रहे हैं कि मीडिया में नीतीश कुमार के उप राष्ट्रपति बनने को लेकर जो खबरें चली थी वो पूरी तौर पर प्रायोजित था ताकि नीतीश दबाव में आ सके वैसे नीतीश राष्ट्रपति के अलावा किसी दूसरे पद के लिए बिहार छोड़ दे ऐसा सम्भव नहीं है। ऐसे में मई ,जून और जुलाई बिहार की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है लालू पटना आ रहे हैं ,राज्यसभा और राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है ऐसे में बिहार बीजेपी के सामने बहुत बड़ी चुनौती है ।
पहली चुनौती है नीतीश को साथ रखना दूसरी चुनौती है लालू को काउंटर करना और तीसरी चुनौती है राष्ट्रपति के चुनाव में नीतीश पिछले दो चुनाव की तरह अलग स्टैंड ना ले इन तीनों चुनौती को साधने में अगर नित्यानंद राय सफल रहे तो फिर बिहार बीजेपी का एक नये युग में प्रवेश तय है ।
गोपालगंज – रंगदारी नहीं देने पर फल व्यवसायी को अपराधियों ने जमकर की पीटाई । बेखौफ अपराधियो ने फल व्यसायी से फोन पर 4 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।
रंगदारी नही देने पर फल व्यवसाई के मैनेजर को पकड़कर जहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर अपहरण कर लिया। वहीं व्यसायी के गल्ले से नकद रुपये भी लूट लिये। पिटाई करने का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घटना कल रविवार को नगर थाना के अरार मोड़ की है।पीड़ित का नाम राकेश सिंह है।यह मांझा थाना के सुधा साह के टोला गाँव के निवासी बताये जाते है।
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को सत्र 2018-21 स्नातक पार्ट-3 के बीए का रिजल्ट जारी किया गया है । लेकिन इसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है ।
जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा एक विद्यार्थी को स्नातक के तीनों पार्ट को मिलाकर कुल 800 की जगह 868 अंक दे दिया गया है. केकेएम कॉलेज, जमुई के इतिहास ऑनर्स के एक छात्र दिलीप कुमार साह (जिसका रौल नंबर 118040073) को उसके पार्ट-3 के पेपर-5 विषय में कुल 100 अंकों में 555 अंक दे दिया गया है । जिसके कारण ही उसका कुल प्राप्तांक भी 1,130 हो चुका है ।
इतना ही नहीं सबसे आश्चर्य की बात है कि उसे कुल 108.5% प्राप्त हुए हैं. बता दें कि कई तकनीकी कारणों और सही से रिजल्ट प्रकाशन को लेकर ही परीक्षा विभाग अपने दो बार रिजल्ट प्रकाशित करने के दावे की तिथि पर इसे प्रकाशित नहीं कर पाया था । विश्वविद्यालय द्वारा जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसे चेकर, मेकर के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक से लेकर कुलपति और प्रतिकुलपति द्वारा भी अनुमोदित किया गया है । और रिजल्ट जिसके टीआर के वेबकॉपी को विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया ।
मीडिया में ख़बर आने के बाद परीक्षा विभाग की नींद टूटी और उस विधार्थी के रिजल्ट को सही किया । साथ ही इस मामले में परीक्षा नियंत्रक रामाशीष ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा की काम के काफी प्रेशर और समय पे परीक्षा फल प्रकाशित करने के कारण ये मिस्टेक हुई पर इसे सुधार दिया गया । साथ ही एक अन्य मामला जिसमे भी गलत हुआ था उसे ठीक कर दिया गया । साथ ही कहा की अब आइंदा इस तरह की गलती नहीं होगी ।
जहानाबाद शहर में चोर गिरोह सक्रिय है । अकेले देखकर लोगों का मोबाइल छीन लेना है इनका काम । ऐसा ही एक मामला सोमवार दोपहर बाद अरवल मोड़ के समीप का है, जहां एक महिला मोबाइल से बात करते जा रही थी पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मार लिया ।
महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद लोगों ने मोबाइल चोर को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई है मोबाइल चोर जहानाबाद शहर के पचमहला का रहने वाला है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा को लेकर बड़े- बड़े दावें करती है। लेकिन जमीन पर ये दावे फेल होते दिखते हैं। जहानाबाद शहर के ये सरकारी विद्यालय कई सालों से मंदिर के प्रांगण में चल रहा है।
यहां बच्चे ज्यादा गर्मी हो या ठंड भगवान भरोसे ही होते हैं. गौरक्षनी देवी मंदिर के प्रांगण में बच्चों की भीड़ कोई पूजा-पाठ करने नहीं बल्कि शिक्षा ग्रहण करने आती है. स्कूल भवन के अभाव में ये बच्चे कैसे शिक्षा ग्रहण करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस मंदिर में बड़े पैमाने पर शादी और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे में भारी भीड़ और गाजे – बाजे के साथ बच्चों की पढाई भी बाधित होती है।
जब स्कूल के शिक्षक और प्रधान शिक्षिका से इस बारे में पूछा गया उन्होंने बताया कि विद्यालय की जमीन उपलब्ध ना होने की वजह से यह स्कूल गौरक्षनी स्थित मंदिर में चल रहा है।
कभी शादी तो कभी धार्मिक कर्मकांड होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा की कई बार अधिकारियों से भवन निर्माण की बात की गई है लेकिन तक इस पर कोई कारवाई नही की गई है.
पटना । प्रशांत किशोर के नई पार्टी के गठन पर सुशील मोदी की प्रतिक्रिया बिहार में कोई भविष्य नहीं है।
बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। लोकतंत्र में किसी को भी राजनीतिक प्रयोग करने या दल बनाने की पूरी आजादी है, इसलिए देश में सैंकड़ो दल पहले से हैं। अब इस भीड़ में यदि कोई अतिमहत्वाकांक्षी व्यक्ति एक नई नहर बनाना चाहता है, तो इससे सदाबहार नदियों को क्या फर्क पड़ेगा?
जनता के मन-मस्तिष्क में गहरे स्थापित किसी राजनीतिक दल के लिए चुनावी रणनीति बनाना, नारे-पोस्टर, घोषणापत्र आदि बनाने में किसी पार्टी की मदद करना या इस अभियान को बहुत पेशेवर ढंग से पूरा कर लेना एक बात है, लेकिन करोड़ों लोगों की आकांक्षा पर खरे उतरने वाली राजनीति करना बिल्कुल अलग बात है।
जिनको वर्षों तक अलग-अलग पार्टी के साथ अलग-अलग राज्यों में काम के बावजूद जनता के मुद्दे समझ में नहीं आये, वे अब अकेले क्या तीर मार लेंगे?
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह मुजफ्फरपुर के शहरी इलाका से बाइक चुराकर नेपाल में बेच दिया करता था।
दरअसल नगर पुलिस को लगातार बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी। डीएसपी टाउन आर एन पासवान ने नगर थानेदार अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई और अहियापुर के सोडा गोदाम चौक छीट भगवतीपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार युवकों को दबोच लिया। इन सभी से सख्ती से पूछताछ की गई तो कई अहम खुलासे हुए।
इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सीतामढ़ी के बथनहा मे तैनात चौकीदार मोहम्मद मुन्ना के पुत्र फैयाज को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की गई भी बाइक को बरामद कर लिया है । कई बाइक का तो इंजन निकाल कर इन लोगों के द्वारा बेच दिया गया है।
पकड़े गए युवकों की पहचान सीतामढ़ी के मोहम्मद फैयाज, अहियापुर के सोडा गोदाम छीट भगवतीपुर के मोहम्मद ताज मोहम्मद तंजीर, जावेद और सोनू के रूप में हुई है। इस गिरोह का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड चौकीदार का पुत्र फैयाज उर्फ लुल्ला है, जो कि इन युवकों से चोरी का बाइक खरीद कर नेपाल में 5 से दस हजार में बेच दिया करता था।
डीएसपी प्रशिक्षु सियाराम यादव ने बताया यह युवक मुजफ्फरपुर के कई इलाकों से बाइक चोरी कर सीतामढ़ी के फैयाज को दे चुका है। और फैयाज नेपाल में जाकर बाइक का पार्ट पार्ट अलग कर बेच दिया करता था। इन लोगों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी में कमी आएगी।
जहानाबाद । मामला रेलवे कॉलोनी का है, नाला से हाथ पैर बंधे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। । शव को देखने से आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन शुरू की।
स्थानीय लोगो ने बताया कि नाले में एक व्यक्ति का डेड बॉडी पड़ा मिला है देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर उसे फेंक दिया है। इधर पुलिस अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि हाथ पैर बंधा एक डेड बॉडी बरामद किया है।
शव देखने से यह प्रतीत होता है कि पहले युवक की हत्या की गई होगी फिर उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को पीडब्ल्यू ऑफिस के पीछे रेलवे कॉलोनी के नाले में फेंक दिया है।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
बीते कुछ सालों में त्योहार के समय हुई घटनाओं ने जहानाबाद की पुलिस को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
ईद को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस की गश्ती व्यस्ततम बाजारों में बढ़ गयी है। ऐसे में ईद को लेकर रविवार को एएसपी, एसडीओ और डीएसपी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अम्बेडकर चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार, फ़िदा हुसैन रोड, अरवल मोड़ होते हुए फ्लैग मार्च हॉस्पिटल मोड़ पहुंचा। वापसी में दर्धा पुल होते हुए पुलिस लाइन में आकर मार्च समाप्त हो गया। फ्लैग मार्च में सार्जेट मेजर और सभी शहरी इलाकों के थानाध्यक्ष की मौजूदगी रही।
बेगूसराय । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का नाम केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर 26 मई को पूरे देश में हनुमान चालीसा करने की घोषणा का विरोध किया है। इसके साथ ही बिहार में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की मांग को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।
निजी दौरे पर बेगूसराय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी के आठ साल पूरे होने पर 26 मई को देश भर में हनुमान चालीसा करने के सवाल पर कहा कि साल पूरे होने पर हनुमान चालीसा होता है तो यह सेंटीमेंट जगाना और धार्मिक भावना जगाना है और यह राष्ट्रीय स्तर पर करना उचित नहीं है देश के हर लोग कोई हनुमान कोई राम कोई अन्य भगवान पर आस्था रखते हैं लेकिन पूरे देश में अभियान चलाकर देश स्तर पर हनुमान चालीसा किया जाता है यह उचित नहीं है भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।
मांझी ने बिहार में यूपी के तर्ज पर लाउडस्पीकर प्रतिबंध के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में ही लाउडस्पीकर का मनाक तय कर दिया था ऐसे में मस्जिद हो या मंदिर हो या डीजे हो सभी जगह यह नियम लागू होना चाहिए केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार हो उसको सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए बिहार के मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि वेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है।
मजदूर दिवस के अवसर पर लालू के बड़े लाल एवं जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पहुंचे बिहटा प्रखंड के मखदुमपुर गांव के दलित बस्ती।
सुरेश मांझी के घर पहुंचकर उनके परिवार से बातचीत की। साथ ही घर पर बैठकर उनके घर रोटी और दल का स्वाद चखा।
घर पहुचने पर सुरेश मांझी ने कहा कि आजतक हमने कभी नही देखा था लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को। आज पहली बार हमारे घर पर अचानक आ पहुंचे और हमारे घर पर बने रोटी भिंडी की भुजिया और प्याज साथ ही खाने से पहले चाय पी। जो खुशी मुझे मिली बता नहीं सकते।
बेतिया में एक बार फिर नेपाल ने दुस्साहस दिखाते हुए नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण कर लिया। नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र स्थित भिखनाठोरी में सितखोली के पास बैरिकेडिंग कर धार्मिक झंडे-बैनर लगाने से दोनो देश के बीच कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नरकटियागंज एसडीएम धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और बातचीत कर अतिक्रमण हटवाया। । बता दे नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली ने जुलाई 2020 में बयान दिया था कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि जिस अयोध्या में राम का जन्म हुआ था वह वीरगंज के पश्चिम में स्थित भिखनाठोरी गांव है।
उन्होंने यहां मंदिर बनवाने की घोषणा भी की थी। जानकारी मिली है कि नेपाल के स्थानीय लोग पिलर संख्या-436 के समीप सीताखोला के पास मंदिर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के बाद से एसएसबी के जवान बॉर्डर पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। गौरतलब हो कि भिखनाठोरी बॉर्डर पर कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है।
दोनों देशों के लोगों के बीच कई बार मामला मारपीट तक पहुंच चुका है। वर्ष 2005-06 में भी यहां विवाद हुआ था। जिसके बाद पैमाइश के लिए दोनों देशों की सर्वे टीम बुलानी पड़ी थी। इतना ही नहीं पानी को लेकर भी यहां कई बार विवाद हो चुका है।
समस्तीपुर के एक शिक्षक बैजनाथ रजक अपने पढ़ाने के तौर-तरीकों को लेकर एक बार सुर्खियां बटोर रहे है। शिक्षक गीत के माध्यम से लू से बचाव को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे है । शिक्षक की इस अनोखी पहल की जंहा अन्य शिक्षक सराहना कर रहे है वंही बच्चे मनोरंजन के साथ लू से बचाव के गुर सिख रहे है ।
समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड के प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह में कार्यरत ये शिक्षक है बैजनाथ रजक। जो इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियो में है । इससे पहले वो चर्चा में तब आये थे जब वह बच्चों को विद्यालय के प्रति प्रेरित करने के लिए घर घर जाकर बच्चों और अभिभावकों को गीत के माध्यम से स्कूल आने के लिए जागरूक कर रहे थे ।
शिक्षक बैजनाथ की पहल का काफी असर दिखा था जंहा उनके इस प्रयास से विद्यालय में न सिर्फ छात्रों की उपस्थिति बढ़ी बल्कि बच्चे शिक्षक के गीत के माध्यम से पढ़ाने के तरीकों का भरपूर आनंद लेने लगे ।
वंही शिक्षक बैद्यनाथ रजक इस भीषण गर्मी में बच्चे लू से कैसे बचे और क्या क्या सावधानी बरतें उसे गीत के माध्यम जागरूक कर रहे है । शिक्षक खुद गीत गाकर बच्चे को लू से बचने के उपाय बता रहे हैं और बच्चे भी खूब आनंद ले कर समझ रहे हैं। शिक्षक बैजनाथ का कहना है कि इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है ।
गर्मी के कारण छुट्टी के वक्त बच्चे असहज महसूस कर रहे थे । जिसको लेकर उन्होंने बच्चों को जागरूक करने के लिए गीत माध्यम अपनाया । ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ साथ जागरूक हो सके ।