Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

एक मामले में कुर्की जब्ती कर लौट रही पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा घायल

कुर्की कर लौट रही पुलिस टीम को निशाना बनाया गया। जिसमें महिला थाना के दरोगा नीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र में दारोगा का इलाज चल रहा है।

आजमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ता बाड़ी गांव का मामला बताया जा रहा है । बंगाल से सटे इलाके में पुलिस टीम जब कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरा करके लौट रहे थी इस दौरान लोगों ने हमला कर दिया। जिससे महिला थाना के पुलिसकर्मी घायल हो गई।

फिलहाल बारसोई डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Patna High Court News : हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास सजायाफ्ता पूर्व सांसद विजय कृष्ण की अपील पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया

न्यायमूर्ति एएम बदर तथा न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार की खंडपीठ ने पूर्व सांसद विजय कृष्ण की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

2009 में श्रीकृष्णापूरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पटना सिविल कोर्ट ने वर्ष 2013 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।निचली अदालत के फैसला को हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर कर चुनोती दी गई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कई दिनों तक चली बहस के बाद सोमवार को हाई कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

Patna High Court News : नाबालिग के साथ किये गये रेप मामलें में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया

जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह तथा जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने उनकी ओर से दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई की।

पूर्व विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव सहगल ने बहस करते हुए कोर्ट को बताया कि रेप की घटना के कई दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।उनका कहना था कि एक साजिश के तहत विधायक को इस केस में अभियुक्त बनाया गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

वही जमानत अर्जी का विरोध करते हुए स्पेशल पीपी श्यामेश्वर दयाल ने कोर्ट को बताया कि निचली अदालत ने सभी पहलू पर विचार कर अभियुक्त को दोषी करार दिया।उनका कहना था कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई हैं।कई गवाह ने घटना के पक्ष में गवाही दी है।

कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से पेश दलील को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने मधेपुरा के डीएम को सम्बंधित रिकॉर्ड के साथ 18 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है

जस्टिस पी बी बजनथरी की एकल पीठ ने कंचन कुमारी उर्फ कंचन देवी की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

कोर्ट ने डीएम से जानना चाहा है कि किस अधिकारी ने निर्णय दिया कि आवेदिका का सर्टिफिकेट जाली है।क्या सर्टिफिकेट को जाली ठहराने के पूर्व आवेदिका को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया था?

आंगनवाड़ी सेविका की नियुक्ति के लिए आवेदिका कंचन कुमारी उर्फ कंचन देवी ने आवेदन किया था।लेकिन उसके सर्टिफिकेट को जाली बताकर उसके आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आवेदिका के वकील प्रमोद मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि उसे सुनवाई का अवसर दिए बिना ही मनमाने तरीके से सर्टिफिकेट को जाली बताकर उसकी उम्मीदवारी को अमान्य कर दिया गया जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत की अवहेलना है।

इस मामले पर 18 मई को फिर सुनवाई होगी।कोर्ट ने सरकारी वकील प्रशांत प्रताप को आदेश की प्रति डीएम को भेजने का निर्देश दिया है।

डीएम हिमांशु कुमार राय को भावभीनी विदाई, शकील अहमद काकवी की शायरी ने किया भावविभोर

जहानाबाद डीएम हिमांशु कुमार राय के स्थानान्तरण की सूचना प्राप्त होने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों, समुदायों एवं समूहों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई।

हिमांशु कुमार राय, डीएम, जहानाबाद

कई विद्यालयों द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दिया गया। कुरमा संस्कृति महाविद्यालय, जहानाबाद के छात्रों द्वारा भावभिनी विदाई दिया गया।

कुरमा संस्कृत विद्यालय में विदाई समारोह

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जहानाबाद जिले के अल्पसंख्यक समुदाय तथा कायनात फाउंडेशन स्कूल द्वारा भी विदाई दिया गया।

कार्यक्रम के संचालक श्री शकील काकवी ने बताया कि जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद शहर को महानगर में बदलने का सपना देखा है, उसे हम सभी एक दिन जरूर पूरा करेंगे।

शकील अहमद काकवी, डायरेक्टर, कायनात स्कूल

इस अवसर पर आल इंडिया तंजीम इंसान एवं राफ्ता कमिटी के अध्यक्ष तारीख फतह सहित अन्य कार्यकत्ताओं द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्य अवधि को सराहा गया और उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।

माइनोरिटी कम्युनिटी का कार्यक्रम

जिला पदाधिकारी को गौरक्षणी देवी मंदिर कमिटी द्वारा भी भावभीनी विदाई दिया गया।

शेखपुरा की प्रसिद्ध डॉ. बरखा सोलंकी ने की आत्महत्या

कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश, पति से विवाद के बाद सुसाइड की आशंका।

डॉ बरखा सोलंकी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह की पुत्री थी।

वह शहर के जखराज स्थान के पास ही निभा नर्सिंग होम के बगल में अपना क्लीनिक नीता आंख अस्पताल नामक चलाती थी।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट ने बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी कार्य करते रहने के मामलें पर सुनवाई की

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पद से हटाने का निर्देश दिया है।

साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि 24 घंटों के भीतर पदेन सदस्य कार्यभार संभाल लेंगे।याचिकाकर्ता उमा शंकर शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को चौबीस घंटे के भीतर अस्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्त करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष अनियमित ढंग से लाइसेन्स देते थे।उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे मनमानी ढंग से नियमों की अनदेखी कर लाइसेन्स फोन पर ही दे दिया करते थे।

कोर्ट ने मामलें को काफी गम्भीरता से लेते हुए राज्य निगरानी विभाग को पूरे मामलें की जांच करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने निगरानी के डीआईजी को चार सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पिछली सुनवाई में कोर्ट को राज्य सरकार ने बताया कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के पूर्व रजिस्ट्रार को पद से हटा दिया गया है।कोर्ट ने अगली सुनवाई में बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष को कोर्ट में तलब किया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को रजिस्ट्रार के पद पर नए अधिकारी को अविलम्ब नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

इससे पूर्व में कोर्ट ने सेवानिवृत रजिस्ट्रार द्वारा लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दिया था। कथित तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद भी बिहार फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया कि रजिस्ट्रार की नियुक्ति स्थाई तौर पर पटना हाई कोर्ट द्वारा एक अवमानना मामले में 19 अगस्त, 2011 को दिए गए आदेश को गलत तरीके से बगैर किसी विज्ञापन, साक्षात्कार किया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिल्पी केशरी ने कोर्ट को बताया था कि बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार सेवानिवृत हो चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें इस पद पर रखकर काम कराया जा रहा है, जोकि गैर कानूनी है।

इस मामले में अगली सुनवाई 23 जून,2022 को की जाएगी।

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट में मानसिक रोग चिकित्सा के सिलसिले में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार के गठन के मामलें पर सुनवाई टल गयी

चीफ जस्टिस संजय करोल एवं जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ में आकांक्षा माविया की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में चीफ सेक्रेटरी ने हलफनामा दायर कर जानकारी दी कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार का गठन कर दिया गया है।कोर्ट को बताया गया कि प्राधिकार के पदेन सदस्यों व अन्य सदस्यों की नामित व बहाल करने की प्रक्रिया जारी हैं।

अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने कोर्ट को बताया गया था कि प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में शैलेन्द्र कुमार को नियुक्त किया जा चुका है।

पूर्व की सुनवाई में उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि कोइलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में 272 बेड का अस्पताल बनाया जाना हैं।इसकी लागत 129 करोड़ रुपए होगी और 3 माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

PatnaHighCourt

सुनवाई के दौरान कोर्ट को अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया था कि राज्य के इकतीस जिलों मे ज़िला मानसिक स्वास्थ्य प्रोग्राम प्रारम्भ हो गया हैं।साथ ही शेष आठ जिलों में इसे स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है।

उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मानसिक रोगियों के ईलाज के लिए 61 डॉक्टरों व 47 नर्सों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया हैं। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के मामलें में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने चार दिनों का समय देते हुए इस प्राधिकार को पूरी तरह से शुरू करने के लिए एक समय सीमा देने का निर्देश दिया था ।

अपर महाधिवक्ता एस डी यादव ने बताया कि इस मामलें पर आगे की सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी।

18 साल की लडकी की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में शोक

पटना गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से काटकर एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कुतबनचक मोहल्ले के समीप की है।

मृतका की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के रतुबिगहा गांव निवासी जयराम प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। जो फिलहाल शहर के दांगी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में सपरिवार रहती थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की माने तो उसका मानसिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शी की माने तो अप लाइन पर पटना से गया जा रही मेमू सवारी गाड़ी से कट कर युवती की मौत हो गयी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने जीआरपी थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मुजफ्फरपुर: भारी मात्रा में गांजे के साथ ट्रक पकड़ाया, DRI टीम ने दो को लिया हिरासत में

DRI मुजफ्फरपुर की टीम ने मैथी टॉल प्लाजा से एक ट्रक को जब्त किया जिसमें 263.52 kg गांजा जब्त किया गया.

मौके से ट्रक चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कई पैकेट गांजा को ट्रक के स्टेपनी चक्के के अंदर छुपाकर रखा गया था.

गांजा गुवाहाटी से राघोपुर वैशाली ले कर जाया जा रहा था.

शोक संतप्त अन्युयाइयों से मिलने पहुंचे सांसद, शोक सभा में की शिरकत

आज दिनांक 8.5 .2022 दिन रविवार को हुलासगंज के मठाधीश स्वर्गीय बड़े स्वामी श्री रंगरामानुजचार्ज जी महाराज के शोक सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माननीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जहानाबाद उपस्थित हुए।

सांसद ने एक बार फिर से बड़े स्वामी को याद किया और उनके समाज के लिए योगदान को महत्पूर्ण बताया। सांसद के साथ में राजू सिंह जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज चंद्रवंशी, सुनील पांडे, बबलू चंद्रवंशी, वैद्यनाथ शर्मा मुकेश चंद्रवंशी एवं मुखिया पप्पू शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया था। पटना के एक न‍िजी अस्‍पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मौत की खबर से जहानाबाद के साथ ही पूरे मगध में रहने वाले उनके अनुयाई और चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुवार को ही उनका पार्थिव शरीर हुलासगंज स्थित मठ लाया गया था। अंतिम यात्रा निकाली गई थी जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंधी ने बताया कि महाराज ने अपने शिष्य परंपरा में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया। चाहे कोई भी जाति का व्यक्ति हो अगर वैष्णव धर्म में आस्था रखता हो तो उन्होंने उसे अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई ।

यही कारण है की हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की ख्याति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निरंतर बढ़ती गई।

मुजफ्फरपुर: बेखौफ़ बाईक लुटेरों ने छिंतई के दौरान कर दी बैंककर्मी की हत्या

मुजफ्फरपुर । कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम । खौफ़ बाईक लुटेरों ने छिंतई के दौरान कर दी बैंककर्मी की हत्या।

बैंककर्मी शशिरंजन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद बाईक लूटकर भाग गए अपराधी। रेपुरा स्कूल के पीछे रात करीब 10 बजे अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।

#Crime

HDFC बैंक में कार्यरत था मृतक। गोली की आवाज़ सुन आसपास के लोग जुटे, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच।

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।

Bihar IAS Transfer: आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के डीएम बदले गए; समाज कल्याण विभाग निदेशक राजकुमार को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया

आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के डीएम बदले गए समाज कल्याण विभाग निदेशक राजकुमार को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया

शेखपुरा के जिलाधिकारी इनायत खान को अररिया का जिलाधिकारी बनाया गया

बेगूसराय के जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा जो मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया

श्रीकांत शास्त्री निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया

श्री रोशन कुशवाहा भोजपुर के जिलाधिकारी को बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया

श्रीमती उदिता सिंह जिलाधिकारी वैशाली को जिलाधिकारी नवादा के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री यशपाल मिला जिलाधिकारी नवादा को जिलाधिकारी हाजीपुर बनाया गया

श्री सुहर्ष भगत को बांका के जिला अधिकारी के पद से स्थानांतरित करते हुए जिलाधिकारी पूर्णिया बनाया गया

श्री मनीष कुमार मीणा महा निरीक्षक कारा को अस्थाना जी करते हुए जिलाधिकारी सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री सावन कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री ग्रामीण विकास को अगले आदेश तक जिलाधिकारी शेखपुरा के पद पर पदस्थापित

श्री ऋषि पांडे डीडीसी पटना को अगले आदेश तक जहानाबाद के जिला अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया

श्री अंशुल कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री वित्त विभाग को जिलाधिकारी बांकाके पद पर पदस्थापित किया गया

श्री मुकुल कुमार गुप्ता प्रबंध निदेशक नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को अगले आदेश तक जिलाधिकारी शिवहर के पद पर पदस्थापित किया गया।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

मखदुमपुर। शनिवार के दिन ट्रेन से कटका एक वृत्त व्यक्ति की मौत हो गई, वही मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है के वृद्ध व्यक्ति मखदुमपुर जमुना नदी स्थित लोहे का रेलवे पुल पार कर रहा था ।

इसी दौरान गया से पटना की ओर जा रही मेमू सवारी गाड़ी आ गई और वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया । जिससे वह नदी के नीचे गिर गया । ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति बुरी तरीके से कट गया, वही हादसा होने के करीब 1 घंटे तक रेल प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

ग्रामीणों ने बताया के रेलवे को इसकी सूचना दे दी गई है। वही वृद्ध व्यक्ति की खबर लिखने तक पहचान नहीं हो सकी है।

अररिया के परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत,गांव में पसरा मातम

अररिया के बैरगाछी थाना OP के रामपुर मोहनपुर गांव में नदी पार करते वक्त 3 युवती की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि दिनचर्या की तरह रोजाना मकई लेने के लिए नदी पार कर जा रही थी तभी 2 बहने डूबने लगी। दोनों को बचाने में तीसरी बहन भी नदी में कूद पड़ी और तीनों बहनों की मौत डूबने से हो गयी।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है और अररिया सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। अररिया SDM ने बताया कि तीनों को पोस्टमार्टम करवाकर आपदा राशि शीघ्र दे दी जाएगी।

शादी के दो वर्ष बाद ही छोड़ दिया संसार, पति से संबंधों में थी कड़वाहट

पटना । पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के चैतन्य नगर में एक नवविवाहिता ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मृतका की पहचान चैतन्य नगर निवासी अजय प्रसाद श्रीवास्तव की 24 वर्षीया पुत्री अंकिता आनंद उर्फ तितली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व अंकिता आनंद की शादी झारखंड के धनबाद निवासी अभिषेक कुमार के साथ संपन्न हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी।

बताया जाता है कि पति से अच्छे संबंध नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन की शिकार थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन में आकर उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

समस्तीपुर पुलिस बलात्कारी बाप के साथ खड़ा है

एसपी ,समस्तीपुर
आप यंग हैं ऊर्जावान है ये अलग बात है कि आपको मनपसंद कैडर नहीं मिला लेकिन आईएस से बड़ी जिम्मेवारी आपको मिला है ,आपकी पोस्टिंग समस्तीपुर कैसे हुई है मुझे पता है।

कभी मौका मिले तो आपके पीछे आप से पूर्व जो भी एसपी बने है उस सूची पर गौर करेगें 1991 से लेकर 2021 के दौरान गिनती के चार पाँच डाइरेक्ट आईपीएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है उसमें आप सौभाग्यशाली है कि एसपी के रूप में आपका दूसरा पोस्टिंग समस्तीपुर है बहुत टफ टास्क आपको मिला है ।

अब विषय पर आते हैं रोसड़ा रेप मामले की जानकारी आपको है ही मुझे नहीं पता क्यों लेकिन आपकी रोसड़ा पुलिस पीड़ित लड़की को सहयोग करने वाले के खिलाफ हाथ धोकर पीछा पड़ गया है और पुलिस उसको भी अभियुक्त बना दिया है ।

आप उस पीड़िता की मन:स्थिति को समझ सकते हैं छह वर्ष से उसका बाप उसको हवस का शिकार बना रहा है इसकी जानकारी माँ ,नाते रिश्तेदार सबको था लेकिन किसी ने लड़की का साथ नहीं दिया अंत में लड़की महिला हेल्प लाइन में शिकायत की रोसड़ा पुलिस कार्यवाही करने के बजाय उसके बाप से ही मिल गया ऐसे में लड़की वो कदम उठायी जो कोई सोच नहीं सकता है ।

Editorial

बाप द्वारा रेप करने का वीडियो खुद बनाती है कैमरा छुपा कर और फिर उस वीडियो को अपने ममेरा भाई को भेजती है और मदद की गुहार लगाती है , उसका भाई पोर्टल में काम करने वाले पत्रकार से मदद मांगता है ।

पोर्टल वालो को जो समझ में आया उस तरीके से खबर को चलाया ये अलग बात है कि रोसड़ा पुलिस के संज्ञाण में आने के बावजूद तीन दिनों तक रोसड़ा पुलिस पीड़िता से सम्पर्क करने के बजाय उसके बाप से सौदाबाजी करता रहा ।

मामला जब पटना के मीडिया के पास आयी उसके बाद पुलिस एक्सन में आयी ।

लेकिन सवाल यह है कि लड़की के भाई को पोस्को एक्ट में कैसे जेल भेज दिए लड़की अभी बालिक है वीडियो एक सप्ताह पहले बना है उसका बाप छह वर्ष से रेप कर रहा था उस समय लड़की नबालिक थी तो बाप पर पोस्को एक्ट लगा लेकिन लड़की के भाई पर पोस्को एक्ट लगा समझ से पड़े है।

फिर जो पत्रकार खबर चलाया उस पर रंगदारी मांगने का मुकदमा कर दिया पुलिस का यह एक्सन दिखता है कि पुलिस अभी भी अपराधी के साथ खड़ा है ,पुलिस इस मामले में लड़की को सहयोग करने वाले लोगों को डरा रही है ताकी कोई न्याय के साथ खड़ा ना हो।

हो सकता है लड़की कल कोर्ट में अपना बयान भी बदल दे क्यों कि समाज और परिवार का एक बड़ा तबका लड़की के बाप को बचाने में लगा है फिर भी एक पुलिस अधिकारी की जिम्मेवारी बनती है कि न्याय में सहयोग करने वाले के साथ खड़े हो वैसे भी अब लोग इस तरह के मामले में बचता है ।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति हेतु न्यायिक पदाधिकारी कोटे से 7 नामों की अनुशंसा की है

इनमें न्यायिक पदाधिकारी कोटे से शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा , जितेंद्र कुमार ,अलोक कुमार पाण्डेय, सुनील दत्त मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह एवं चंद्र शेखर झा के नाम शामिल हैं ।

इन नामों पर केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 34 हो जाएगी । पटना हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं जिसमें से केवल 27 जज ही कार्यरत हैं ।

वरीय अधिवक्ता और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने इसका स्वागत किया हैं।उनका कहना है कि पटना हाईकोर्ट में न सिर्फ जजों के रिक्त पदों को भरे जाने की जरूरत हैं,बल्कि जनसंख्या के अनुपात में जजों की संख्या बढ़ाने की भी काफी आवश्यकता है।

मांगों को लेकर 100दिन से धरना जारी, दो मांगें मानी गई, एक का इंतजार

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 100वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सौवें दिन धरना में दर्जनों महिलाएं भी शामिल होकर सड़क और अस्पताल के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

लोगों ने कहा कि 100 दिन हो गए हालांकि दो मांगें पूरी हुई हैं। ग्रामिणों ने कहा कि सड़क और अस्पताल के बिना हमलोगों को जिदगी बड़ी मुश्किल में कट रही है। किसी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सड़क के अभाव में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

बरसात में तो आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में प्रसूताओं को जहानाबाद या मखदुमपुर में रिश्तेदारों के यहां शरण लेना पड़ता है। सड़क के अभाव में हमारी बेटियों उच्च शिक्षा के लिए गांव से बाहर नहीं जा पातीं।

स्वामी की शव यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, अंतिम यात्रा में हज़ारों लोग पहुंचे

बिहार के जहानाबाद के हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का पार्थिव शरीर मठ में पहुँचते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

उनकी लोकप्रियता और प्रभाव अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शव यात्रा में भावनाओं का जनसमन्दर उमड़ पड़ा।आज अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें दूर-दूर से उनके अनुयाई और चाहने वाले पहुंचे हुए थे महाराज ने अपने शिष्य परंपरा में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया चाहे कोई भी जाति का व्यक्ति हो अगर वैष्णव धर्म में आस्था रखता हो तो उन्होंने उसे अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई ।

यही कारण है की हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की ख्याति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निरंतर बढ़ती गई। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में संस्कृत कॉलेज की स्थापना और नशामुक्ति अभियान रहा। इनकी पहल से हजारों गाँव के युवाओं ने मांस मदिरा का त्याग कर दिया ।

गौरतलब है कि हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश श्री रंग रामानुजाचार्य जी महाराज का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया। पटना के एक न‍िजी अस्‍पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुम हुआ पालतू तोता तो परेशान परिवार ने शहर में चिपकाया इश्तेहार, ढूंढ कर लाने वालों को 51 सौ रुपये इनाम देने का किया ऐलान

गया । पिछले 12 वर्षों से एक तोता को पाल रखे परिवार 1 महीने से काफी परेशान है। दरअसल गया के शहर पीपरपांती मोहल्ला के रहने वाले बिजनेस मैन श्याम देव गुप्ता और उनकी पत्नी नीता गुप्ता अपने पालतू तोता के गुम होने से काफी परेशान हैं।

पटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे इनकी बेटी भी बार-बार तोता का हाल-चाल जानने अपने माता-पिता को फोन कर रही है. बेटा भी बाहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है. लेकिन इन दिनों उसका मन भी पढ़ाई में नहीं लग रहा है। क्योंकि तोता गुम हो जाने के कारण वह भी काफी परेशान है। पूरा परिवार उक्त तोता से काफी लगाव रखता था।

खाली पिंजरे को सामने रख कर लोग गम में डूबे हैं। हाल यह है कि खाली पिंजरे में तोता के लिए खाना पानी अभी भी लोग दे रहे हैं।

नीता गुप्ता बताती हैं कि रसोई की पहली रोटी वह तोता को ही देती थी। अब तोता नहीं रहने के बावजूद भी वे उसी प्रकार रसोई की पहली रोटी पिंजरा में रखती हैं और शाम को निकाल कर उसे गाय को खिला देती है। तोता गुम होने से परेशान नीता गुप्ता कैमरा के सामने फफक-फफक कर रोने लगी।

बताया कि रात में अक्सर उन्हें नींद नहीं आती है। तोता की खोज के लिए यह दंपत्ति काफी परेशान हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। साथ ही पोस्टर छपवा कर शहर के कई स्थानों पर इन लोगों ने चिपकाया है। जिसमें कहा गया है कि तोता का पता बताने वालों को 51 सौ रुपये इनाम स्वरूप देंगे।इश्तेहार में इन्होंने अपना मोबाइल नंबर और पता भी दिया है। तोता नहीं मिलने के कारण उनका परिवार बहुत परेशान है। बेटी की स्थिति ऐसी है कि कहीं वह डिप्रेशन में न चली जाए।

पिस्टल लहराते नर्तकीओ का वायरल वीडियो

गया –एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है | जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव की बताई जा रही है |

यह वीडियो के बाड़े में बताया जाता है कि 3-05-2022 दिन मंगलवार को बड़कागांव निवाशी इंद्रदेव राम डीलर के घर बारात आई हुई थी जिसमे नर्तकीओ के हाथ मे पिस्टल सीधे तौर पर देख सकते है |

पुलिस पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि एक तरफ रात पर पिस्टल के नोख पर नर्तकियां डांस कर रही है वही दूसरे तरफ पुलिस सो रही है| एक तरफ महराजगंज अनुमंडल में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है| वही दूसरे तरफ पिस्टल लहराते नर्तकीओ का वीडियो वायरल हो रहा है|

लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं सरौती तथा पूरी के मठाधीश रंग रामानुजाचार्य उर्फ बड़े स्वामी जी महाराज का निधन हो गया

जहानाबाद । जहानाबाद से बड़ी खबर है, जहां हुलासगंज प्रखंड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं सरौती तथा पूरी के मठाधीश रंग रामानुजाचार्य उर्फ बड़े स्वामी जी महाराज का निधन हो गया है।

करीब दो हफ्ता पहले उन्‍हें पटना स्थित कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार चल रहा था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि लक्ष्‍मी नारायण मंदिर हुलासगंज के मठाधीश स्‍वामी जी की ख्‍याति दूर-दूर तक फैली है। लोगों को जैसे ही उनके निधन का पता चला, अनुयाइयों की बेचैनी बढ़ गई। पटना से हुलासगंज तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

पुलिस को धोखा देकर जारी है शराब कारोबार, हजारों लीटर शराब नष्ट

पुलिस ने जहां भी हाथ डाला शराब ही शराब। यह तस्वीरें हैं जहानाबाद शहर के नजदीक बभना गांव की। जहां एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे और उत्पाद अधीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में 50 लीटर शराब बरामद किया गया तो हजारों लीटर शराब को बर्बाद करना पड़ा। इस दौरान छापेमारी दल को भारी मात्रा में जावा महुआ मिला। इस दौरान शराब के धंधे में लिप्त एक घर को सील भी किया गया है। हालांकि पुलिस के आने की खबर मिलते ही कारोबारी फरार हो गए।

दरअसल जहानाबाद की पुलिस शराब का धंधा करने एवं पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिसके तहत उत्पाद विभाग की पुलिस के साथ ही टाउन थाने की पुलिस लगातार शराब कारोबारियों पर दबिश डाल रही है। नगर थाना क्षेत्र के बभना का इलाका शराब के धंधे के लिए बदनाम रहा है यहां पुलिस लगातार कार्रवाई करती है और धंधा वालों पर नकेल कसती है।

कुछ दिन पहले ही टाउन थाना के दरधा नदी इलाके से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई थी। एक बार फिर इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब के धंधेबाजों में खलबली मच गई है।

शादी के 42 साल बाद पहली बार ससुराल गए दामाद जी, बच्चों ने कराई दोंगा

छपरा । छपरा में एक शख्स शादी के 42 वर्ष के बाद बारात निकाल कर पत्नी का दोंगा कराने रथ पर सवार होकर निकला तो लोग हैरान हो गए।

जिले के एकमा से बरात रथ पर बैठ कर हाथी, घोडा, ऊट, बैंड पाटी, डीजे, आरकेस्टा, शिंघा, गाडी , टेम्पू के साथ बरात निकली तो देखने वाले दांतो तले उंगली दबाने लगे।

दूल्हा बने राजकुमार सिह ने बताया की मेरी शादी में माँझी थाने के नचाप गांव से बरात आमडाढी आई थी । शादी के बाद वह कभी अपने ससुराल आमडाढ़ी नही गए थे और न कभी दोंगा ही हुआ था ।

आज मेरी बेटियो व बेटा ने मिलकर 42 वर्ष के बाद दोंगा का रस्म किया जा रहा है ।

पटना हाईकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत सब्जी विक्रेता राजन साह की 5 वर्षीय बेटी खुशी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई की

जस्टिस पार्थ सारथी ने इस मामलें को गम्भीरता से लेते हुए एस एस पी, मुजफ्फरपुर को चार सप्ताह में जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया हैं।

ये मामला 16 फरवरी 2021 को 5 साल की खुशी का अपहरण किये जाने से सम्बंधित हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस को इस मामलें सुराग आज तक नहीं मिला है।

ख़ुशी के पिता राजन साह ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत पमरिया टोला के रहने वाले है। वे सब्जी विक्रेता हैं।उन्होंने मुजफ्फरपुर पुलिस के रवैए से असंतुष्ट हो कर पटना हाईकोर्ट में अपनी बेटी ख़ुशी की बरामदगी के लिए याचिका दायर की।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि लड़की के अपहरण हुए सवा साल का समय बीत चुका है,लेकिन पुलिस अब तक उसका सुराग तक नहीं पा सकी हैं।

खुशी की बरामदगी के लिए परिजनों व मोहल्लेवासियों ने कैंडल मार्च भी निकाला था। मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी जयंतकांत से रिपोर्ट भी तलब की थी। बिहार विधान सभा मे भी मामले को संज्ञान में दिया गया था।

फिर काफी दबाव के बाद पुलिस ने एक युवक को जेल भेजकर चार्जशीट दायर की, लेकिन खुशी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, बच्ची का सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित है।इस मामलें पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।

शिक्षक के समर्थन में आया पूरा गांव, समझाने पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी

जहानाबाद । जहानाबाद के काको प्रखंड के मध्य विद्यालय मई के छात्र छात्राओं ने शिक्षक को झूठे मुकदमे में फंसाया जाने के खिलाफ स्कूल में जमकर हंगामा किया।

हंगामा एवं प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने आए पुलिस अधिकारी एवं जवानों को छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने बंधक बनाकर फर्जी मुकदमा शिक्षक पर से वापस लेने की मांग की।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर अभिभावकों एवं छात्रों का गुस्सा ठंडा हुआ। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले 3 छात्राओं के द्वारा गलत आरोप लगाकर स्कूल के शिक्षक प्रवीण कुमार पर छेड़खानी का प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । जो पूर्ण रूप से फर्जी एवं मनगढ़ंत था।

जब स्कूल के छात्र छात्राओं को इस बात की जानकारी हुई तो गुरुवार को स्कूल खुलते ही छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने फर्जी मुकदमा मैं शिक्षक को फंसाया जाने के खिलाफ जमकर स्कूल में हंगामा किया। छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने बताया कि प्रवीण कुमार एक सभ्य शिक्षक हैं उन पर साजिश के तहत लड़कियों ने आरोप लगाया है जो कहीं से सही नहीं बल्कि बेबुनियाद है।

अशोक पांडे, एसडीपीओ, जहानाबाद

मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों को कुछ देर के लिए बंधक भी बनाया। मामला बिगड़ते देख एसडीपीओ दल बल के साथ स्कूल प्रांगण में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पटना हाईकोर्ट ने पटना मुख्य नहर के बांध व चार्ट भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण के मामले पर सुनवाई करते हुए दानापुर के अंचलाधिकारी व दानापुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अगली सुनवाई में तलब किया

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज किशोर श्रीवास्तव द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इन अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट भी दायर करने को कहा है।

अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि उक्त नहर बांध व चार्ट भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति को दानापुर के अंचलाधिकारी ने अपने जवाबी हलफनामा में स्वीकार किया है।

अंचलाधिकारी ने अपने हलफनामा में यह भी कहा है कि बगैर किसी आवंटन के ही अतिक्रमणकारी अवैध रूप से रह रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से बताया गया है ।अगले चार सप्ताह में कम से कम 70 फीसदी अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

सुनवाई के दौरान दानापुर के अंचलाधिकारी कोर्ट में मौजूद थे। सोन नहर प्रमंडल, खगौल, पटना द्वारा अतिक्रमण वाद दायर करने के लिए दानापुर के अंचलाधिकारी को लिखा गया था, लेकिन अभी तक इसे नहीं हटाया गया।

सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा दानापुर के अंचलाधिकारी को अतिक्रमणकारियों की सूची भी अंचलाधिकारी को दी गई है।

कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्र में विभागीय मुख्य नहर के बांध व चार्ट भूमि पर किये गए अतिक्रमण को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद दायर कर ठोस अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया है, ताकि विभागीय भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो सके।

इस मामले में आगे की सुनवाई अब आठ सप्ताह बाद की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में राज्य की अदालतों में अधिवक्ताओं, उनके क्लाइयंट व महिला अधिवक्ताओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई 10,मई 2022 तक टली

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही हैं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव से अपने स्तर से मामले पर कार्रवाई करने की उम्मीद जताई। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संदर्भ में अपना जवाब कोर्ट में दो सप्ताह के अंदर दायर करने का निर्देश दिया था ।

श्री शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य की अदालतों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।

उन्होंने कोर्ट को बताया था कि राज्य में 1,20,000 से ज़्यादा अधिवक्ता विभिन्न अधिवक्ता संघों में रजिस्टर्ड हैं ,लेकिन उनके लिए बुनियादी सुविधाएँ जैसे टेबल, कुर्सी, पानी पीने की सुविधा जैसी आधारभूत संरचना नहीं है ।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इस पर खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि अधिवक्ताओं की बुनियादी सुविधाओं को नकारा नहीं जा सकता है। अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत संरचना बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की भागीदारी 60:40 के अनुपात में है । इस विषय पर केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जा सकता ।

पूर्व की सुनवाई में खंडपीठ ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव को हालात का ब्यौरा लेकर कोर्ट में हलफ़नामा दायर करने का निर्देश दिया था।इस मामले पर अगली सुनवाई10मई,2022 को होगी।

प्रशांत किशोर पर जद यू का बड़ा हमला

फ्टना । जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजेंद्र यादव ने जमकर हमला बोला है । विजेंद्र यादव ने साफ तौर पर कहा कि इस लोकतंत्र में किसी को भी पार्टी बनाने, यात्रा करने, नाचने और गाने की पूरी आजादी है। कौन व्यक्ति क्या कर रहा है इससे हम सभी को फर्क नहीं पड़ता है।

हम सभी बिहार के विकास के प्रति समर्पित हैं मुख्यमंत्री कुमार ने कभी भी यह दावा नहीं किया है कि बिहार विकसित राज्य है बल्कि बिहार के लिए लगातार मुख्यमंत्री 30 कुमार चिंतित रहते हैं और काम भी करते हैं।