Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

बच्चियों को बचाने के चक्कर में नदी में डूबकर महिला की मौत, तीन को बचाने में रही सफल

जहानाबाद के टेहटा ओपी क्षेत्र के सरेन गांव में नदी में डूब कर एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में 4 बच्चियां नहाने गई थी, इसी दौरान वो डूबने लगी। महिला ने 3 बच्ची को तो बचा लिया, और चौथी को बचाने के चक्कर में खुद भी डूब गई। परिजनों ने बताया जहां बच्चियां नहा रही थी वहां पानी ज्यादा था।

मोहित यादव, परिजन

मृतक महिला का नाम उषा देवी है जबकि बच्ची का नाम रेखा कुमारी है। गांव वालों ने किसी तरह शव को निकालकर इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है।

drawn in river

मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स मीट-सह-बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी, 2022 का किया लोकार्पण

पटना, 08 जून 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में इन्वेस्टर्स मीट-सह- बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी 2022 का लोकार्पण किया।

• शुभारंभ करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अभिनंदन करता हूँ। शुरू से ही बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश रही है। वर्ष 2006 में इसको लेकर पॉलिसी बनायी गयी थी। उद्योग को बढ़ावा देने के लिये हम शुरू से मदद देने का प्रावधान करते रहे हैं लेकिन उद्योग का जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है। आज बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी, 2022 का लोकार्पण किया गया है। इस पॉलिसी के बारे में सभी चीजों की चर्चा की गयी है। खुशी की बात है कि अब यहाँ उद्योग में प्रगति हो रही है। कोरोना के दौर में बाहर से जो लोग बिहार आये उनसे हमने कहा कि यहीं पर रहकर काम करें और यहां उद्योग संबंधित कार्यों की शुरुआत हुई। समाज के सभी तबकों के लिये हमलोग काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 में हमलोगों ने अनुसूचित जाति / जनजाति के लोगों को उद्योग लगाने में मदद देने के लिये 5 लाख रूपये तक की सहायता और 5 लाख रूपये का ऋण देने का प्रावधान किया। वर्ष 2020 के जनवरी में हमलोगों ने अनुसूचित जाति / जनजाति की तरह ही अतिपिछड़े वर्ग को भी यह लाभ देना शुरू किया। किसी भी समाज की महिलाओं को भी अब यही सुविधा मिल रही है। सात निश्चय – 2 कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। महिलाओं एवं युवाओं को भी 5 लाख रूपये तक की मदद एवं 5 लाख रूपये 1 प्रतिशत की ब्याज पर ऋण के रूप में उपलब्ध करायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन लगातार सक्रिय हैं। नई पॉलिसी से बिहार में उद्योग लगानेवाले निवेशकों को काफी लाभ होगा। नई पॉलिसी के तहत प्लांट एवं मशीनरी के लिये पूंजी निवेश पर लागत का 15 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक की मदद दी जायेगी। विद्युत शुल्क का अनुदान दो रूपये प्रति यूनिट करने का निर्णय किया गया है। उद्योग में कार्यरत कर्मी को 5 हजार रूपये प्रति माह की दर से 5 वर्षों के लिये अनुदान दिया जायेगा। निर्यात के लिये निर्यात संबंधित इकाइयों को ट्रांसपोर्टेशन सब्सिडी 30 प्रतिशत दी जायेगी। माल ढुलाई पर 10 लाख रूपये प्रतिवर्ष 5 वर्ष तक के लिये अनुदान दिया जायेगा। अपने प्रोडक्ट का पेटेंट कराने पर रजिस्ट्रेशन खर्च का 50 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख रूपये अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बाहर जाकर काम करते रहे हैं, यहां उद्योग लगेगा तो यह बहुत अच्छा होगा और लोगों को बिहार में ही काम मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को उद्योग लगाने के लिए अब तक सरकारी योजना के तहत 596 करोड़ रूपये का लाभ दिया जा चुका है। अल्पसंख्यक रोजगार योजनान्तर्गत अब 5 लाख की जगह 10 लाख रूपये तक का लाभ दिया जायेगा। इसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक लोग उद्योग लगाने में मदद देने के लिये 5 लाख रूपये तक की सहायता और 5 लाख रूपये का ऋण दिया जायेगा। इसको लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में इथेनॉल के उत्पादन के लिये बहुत पहले 21 हजार करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव आया था। उस समय की केन्द्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। अभी केन्द्र सरकार ने इथेनॉल के उत्पादन की अनुमति दी है। बिहार के पहले इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन हो गया है। बिहार में इथेनॉल के 17 प्लांट की मंजूरी मिल गयी है। आनेवाले समय में बिहार में काफी उद्योग लगेगा। उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन काफी मेहनत कर रहे हैं, लोगों से मिलकर बिहार में उद्योग लगाने को लेकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। अब इन्वेस्टर्स बिहार आने लगे हैं। हमलोग इन्वेस्टर्स का पूरे तौर पर साथ देंगे और उनकी मदद करेंगे। सभी निवेशकों को एश्योर करते हैं कि उद्योग लगाने में हर संभव मदद दी जायेगी और आपलोग जो सुझाव देंगे उस पर विचार करेंगे। जमीन उपलब्ध कराने से लेकर धन की भी मदद करेंगे ताकि बिहार में तेजी से उद्योग लग सके और लोगों को यहीं पर काम मिले। पहले हमें बिहार में उद्योग लगाने में सफलता नहीं मिलती थी। उद्योग लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है। इसे फिर से प्राप्त करने के लिए सभी मिलकर काम करें। बिहार को और आगे बढ़ाने में आप सभी मदद कीजिये। उन्होंने कहा कि बिहार में काफी संख्या में सड़क, पुल एवं पुलियों का निर्माण किया गया है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम किया गया है। सड़क, पुल-पुलियों एवं सरकारी भवनों का सिर्फ बेहतर निर्माण नहीं किया गया है बल्कि उसके मेंटेनेंस के लिए भी पॉलिसी भी बना दी गयी है। आनेवाले समय में इथेनॉल के उत्पादन में बिहार नंबर वन पर रहेगा। हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे तो बिहार बुलंदी से आगे बढ़ेगा और देश के विकास में अपना योगदान देगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने जूट से बना पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योग संवाद पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, उद्योग मंत्री श्री सैयद शाहनवाज हुसैन, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री संदीप पॉण्ड्रिक, रुपा एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री विकास अग्रवाल, टी०टी० लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार जैन, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के चेयरमैन श्री संजय लिखा ने भी संबोधित किया। के

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विशेष सचिव श्री बी0के0 सिंह, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, उद्योग विभाग के निदेशक श्री पंकज दीक्षित, उद्योग विभाग के तकनीकी निदेशक श्री संजीव कुमार, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के डी०जी० श्री राजीव सिंह, इस कार्यक्रम में ऑनलाइन से उपस्थित जुड़े निवेशक, ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े हुए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकगण, उद्यमीगण, वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लोकार्पण

कार्यक्रम के पश्चात् जबरन धर्म परिवर्तन कराने के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गवर्नमेंट पूरी तरह अलर्ट है। यहां इस तरह का कोई डिस्प्यूट नहीं है। बिहार में बहुत शांति है। चाहे कोई किसी भी धर्म के माननेवाला हों, यहां किसी को कोई समस्या नहीं है। बिहार में हमलोगों ने सब काम बहुत अच्छे ढंग से किया है। यहां इस तरह का आपस में कोई विवाद नहीं है। सबलोग यहां अपने ढंग से काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से इस पर ध्यान दिया जाता है। बिहार में दंगा जैसी कोई घटना नहीं होती है। सभी चीजों को लेकर पूरी तरह सतर्कता है।

कतार के राजनयिक भारत में कुछ नेताओं के आपत्तिजनक बयान के बाद भारत के स्टैंड से संतुष्ट

भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के साथ पश्चिमी अफ्रीकी देश गेबान, सेनेगल एवं अरब देश कतार की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा से लौटने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कतार में भाजपा के कुछ नेताओं के आपत्तिजनक बयान पर भारत सरकार के स्टैंड एवं भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई से कतार के राजनयिक संतुष्ट दिखाई पड़े।

> कतार के राजनयिक भारत में कुछ नेताओं के आपत्तिजनक बयान के बाद भारत के स्टैंड से संतुष्ट
> कतार में भारतीयों के लिए पूजा स्थल और दाह संस्कार के लिए जमीन देने का आग्रह
> कतार में बिहार फाउंडेशन के सदस्यों से मुलाकात

श्री मोदी ने कहा कि कतार की 27 लाख की आबादी में 27% (7.50 लाख) भारतीय मूल के लोग हैं जिसमें बड़ी संख्या में बिहार के लोग भी शामिल हैं।

कतार यात्रा के दौरान बिहार सरकार द्वारा अप्रवासी बिहारियों के लिए गठित बिहार फाउंडेशन के सदस्यों के साथ भी मुलाकात कि जिसमें उन लोगों ने आग्रह किया कि पटना से दोहा के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ की जाए क्योंकि बड़ी संख्या में बिहारियों को दिल्ली या लखनऊ के रास्ते बिहार आना पड़ता है । उनका यह भी आग्रह था कि बिहार सरकार प्रवासी बिहारियों के लिए एक सेल गठित करे जिसके माध्यम से उनकी बिहार से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिल सके ।
श्री मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति श्री नायडू ने कतार के प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भारतियों के पूजा स्थल एवं दाह संस्कार के लिए भूमि प्रदान करें। ज्ञातव्य है कि अभी मृत्यु होने पर शव को या तो दफनाना पड़ता है या वापस भारत लाना पड़ता है क्योंकि वहां शवों के दाह संस्कार की अनुमति नहीं है ।

ज्ञातव्य है कि गेबान और सेनेगल की 1960 में आजादी के बाद पहली बार भारत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का इन देशों का राजकीय दौरा था ।

चुनावी रंजिश में जमकर चले डंडे, गोलीबारी में कई लोग घायल

मनेर थाना का एक गांव देखते-देखते रन क्षेत्र में तब्दील हो गया। बताया जाता है मुखिया के समर्थक आपस में भिड़ गए। और दो गुटों में जमकर रोड़े बाजी और गोलीबारी शुरू हो गई।

रोड़े बाजी और गोलीबारी में लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए। तो वही एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। मौके पर पुलिस पहुंच कई लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही घायल लोगों के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्यार करने की सजा में मोनू को मिली मौत, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

बक्सर में रविवार के देर शाम बक्सर के डुमरांव अनुमंडल के वार्ड पार्षद सोनू राय के भाई मोनू राय की हत्या ऑनर किलिंग में हुई है, उनके साले और ससुर ने गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया था।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मृतक के अपने लोग ही उसे किस तरह से गोली मार रहे हैं, वहीं डुमरांव पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में उपयोग में लाया गया पिस्टल 16 कारतूस और एक मैगजीन को भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोनू राय दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था,जिसकी अदावत में यह घटना घटी ।

सीएम की मौजूदगी में नितिन गडकरी ने गांधी सेतु के पूर्वी लेन का किया उद्घाटन।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पटना का दौरा कर महात्मा गांधी सेतु के नवनिर्मित पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने 1742 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर रिप्लेसमेंट परियोजना का उद्घाटन किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज हाजीपुर में आयोजित एक समारोह में कुल 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री 1192 करोड़ की लागत से बने छपरा से गोपालगंज तक 2 लेन पेव्ड सोल्डर सड़क परियोजना का उद्घाटन के साथ 5788 करोड़ की लागत से बनने वाले मुंगेर भागलपुर मिर्जाचौकी फोरलेन ग्रीन फील्ड कारीडोर, उमागांव से भेजा तक 1614 करोड़ की लागत से बनने वाले 2 लेन पेव्ड शोल्डर सड़क परियोजना, औरंगाबाद से चोरदाहा तक 1508 करोड़ की लागत से बनने वाले सिक्स लेन सड़क परियोजना, 1044 करोड़ की लागत से मुंगेर भागलपुर मिर्जाचौकी 2 लेन पेव्ड सोल्डर सड़क परियोजना, बेगूसराय शहर में 256 करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना, गोपालगंज शहर में 185 करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना, जय नगर बाईपास में 70 करोड़ की लागत से बनने वाले 2 लेन अप्रोच आरओबी परियोजना के साथ लगभग 88 करोड़ की लागत से पटना एम्स से नौबतपुर तक 2 लेन पेव्ड सोल्डर सड़क परियोजना के साथ अन्य सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के अलावे भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।

समस्तीपुर आत्महत्या मामला नयी अर्थ नीति के लिए चुनौती है

समस्तीपुर की घटना संकेत है कि नयी अर्थनीति से गांव और गरीब होता जा रहा है
सरकारी खैरात से किसान मजबूत नहीं हो सकता है
मुफ्त अनाज योजना ने गांव की पूरी अर्थ तंत्र को बर्बाद कर दिया है

रविवार की सुबह समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेश्वर दक्षिण गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना की सूचना आयी ,शुरुआती दौड़ में तो विश्वास ही नहींं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है लेकिन दोपहर होते होते स्थिति स्पष्ट हो गयी कि आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर लिया है अमूमन बिहार में इस तरह की खबर नहीं के बराबर आती है जब कभी भी इस तरह की खबरे आयी भी है तो बाद में मामला हत्या में तब्दील हो गया है ।

आत्महत्या

1–बिहार में पांच वर्षो के दौरान एक हजार से अधिक लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किया है बिहार में आर्थिक तंगी जैसे मामलों में आत्महत्या करने की प्रवृति पहले कभी नहीं रही है लेकिन मीडिया के आर्काइव के अध्ययन से दरभंगा ,सुपौल ,भागलपुर ,खगड़िया ,बेगूसराय,सीतामढ़ी.वैशाली सहित बिहार के कई जिलों से आत्महत्या से जुड़ी जो खबरों में पिछले पांच वर्षों दौरान काफी तेजी आयी है । पिछले पांच वर्षो में आर्थिक तंगी के कारण एक हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या किया है वही आर्थिक तंगी की वजह से घरेलू हिंसा,मानसिक बीमारी और जमीनी विवाद के मामले में काफी तेजी आयी है । वर्षो बरस पहले गाँव छोड़ कर चले गये लोग गांव में अपने हिस्से का हिसाब लेने आने लगे हैं जिससे गांव में अक्सर तनाव बना रहता है वही पहले जैसे जमीन की खरीद बिक्री भी नहीं हो पा रहा है पैसे का अभाव गांवों में साफ दिखायी दे रहा है और इसका असर किसान, खेतिहर मजदूर, पशुपालक और गांव के चौक चौहारे पर दुकान खोल कर जीवन जीने वाले या फिर रिक्शा, टेंपो चला कर जीवन जीने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है .

2— विद्यापति नगर समस्तीपुर जिले का समृद्ध इलाका माना जाता है जहां यह घटना घटी है वह इलाका समस्तीपुर जिले का सबसे समृद्ध इलाकों में एक माना जाता था ,अंग्रेज के जमाने में भी मऊ बाजितपुर सबसे बड़ा कर संग्रह का केन्द्र था दरभंगा महाराज को भी सबसे ज्यादा लगान वाला इलाका माना था। बिहार की खेतिहर समाज से जुड़े राजपूत ,यादव ,ब्राह्मण जाति का यह बाहुल्य इलाका है जब आप इस इलाके में प्रवेश करेंगे जो वहां खड़ी इमारत आज भी चीख चीख कर बताता है कि ये इलाका पहले कितना समृद्ध रहा होगा । एक दौर था जब हर दूसरे तीसरे घर में नौकरी वाला मिला जाता था यहां की जमीन काफी उपजाऊ माना जाता है सब्जी ,धनिया,खैनी और सरसों जैसी नकदी फसल का यह इलाका है और गंगा के किनारे होने के कारण लागत मूल्य भी ज्यादा नहीं लगता है लेकिन जैसे जैसे खेती से होने वाली आमदनी और अन्य सामग्री के बाजार भाव में अंतर बढ़ता गया किसान और खेतिहर मजदूरों की माली हालत बिगड़ती चली गयी विद्यापतिनगर का मऊ इसका सबसे बेहतर उदाहरण हो सकता है जहां के किसान अपनी फसल के बल पर बच्चों को बेहतर शिक्षा और परवरिश करने से लेकर बड़े शानो शौकत से रहता था लेकिन नयी आर्थिक नीति के कारण किसान कैसे उजड़ा है यहां आकर आप देख सकते हैं ।

समस्तीपुर आत्महत्या मामले में क्या कह रहा है परिवार

3—हिन्दू रीति रिवाज भी बर्बादी की एक बड़ी वजह है
मनोज झा के आर्थिक तंगी की बात करे तो ऐसा नहीं था कि खैनी की दुकान और टेम्पो चलाने से उसका जीवन यापन नहीं चल पा रहा था ।पहले पांच बीघा जमीन भी था लेकिन कुछ जमीन गंगा के कटाव के कारण खत्म हो गया शेष बहन की शादी और टेम्पू निकालने में बिक गया फिर भी घर चल रहा था और किसी तरह अपने बच्चे को पढ़ा भी रहा था लेकिन दो वर्ष पहले बेटी की शादी के लिए गांव के ही एक सूदखोर से तीन लाख रुपया कर्ज लिया था इसी को लेकर मनोज झा और उसका परिवार काफी तनाव में था क्यों कि जिससे कर्ज लिया था वो आये दिन अपमानित करता रहता था और कमाई का बड़ा हिस्सा सूद में चला जाता था इस तरह के तंगी के दौर से गुजरने वाला गांव में कोई एक मनोज झा नहीं है आज बिहारी समाज के गरीबी की सबसे बड़ी वजह शादी , श्राद्ध,मुंडन और जनेऊ जैसा रीति रिवाज भी है जिसे करने में इतना खर्च होता है कि समाज का हर वर्ग तबाह है जिसके घर एक बेटी की शादी हुई वह घर पाँच वर्ष पीछे चला जाता है। इसी तरह एक श्राद्ध किये दो वर्ष पीछे हो गये ऐसा ही कुछ मुंडन और जनेऊ संस्कार का है क्यों कि इसका ताना बाना इस तरह बुना गया है कि जो जिस स्थिति में बिना कर्ज लिए इस तरह का काम संभव नहीं है ।

4–गांव गांव में सूदखोर का नया वर्ग जन्म ले लिया है बिहार के हर गाँव में अब सूद पर पैसे देने का संगठित गिरोह काम कर है जिसमें गांव का शराब माफिया, बाहर कमाने वाले लोग और गांव के अपराधी का पैसा लगा रहता है कर्ज लेना आसान है लेकिन कर्ज का ब्याज 10 प्रतिशत सैकड़ा से भी ज्यादा है हर सप्ताह ब्याज मूलधन में जुड़ता रहता है वही गाँव में पहले जैसा अर्थ तंत्र रहा नहीं जिसके सहारे किसान और मजदूरों का काम चल जाता है हर गांव में इस तरह के धंधे में लगे लोग से आम लोग परेशान है पूंजी की जरूरत है लेकिन उस तरह का व्यापार नहीं हो रहा है वही खेती में लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन उस हिसाब से आमदनी नहीं हो रही है इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बिहारी समाज को नये सिरे से अर्थव्यवस्था और सामाजिक और धार्मिक जकड़न से बाहर निकलने पर सोचना होगा नहीं तो आने वाले समय में गांव गांव मऊ बन जाये तो बड़ी बात नहीं होगी ।

बिहार में 4 लेन सड़कों का जाल और नदियों पर महासेतु पीएम पैकेज का हिस्सा – सुशील मोदी

पटना 06.06.2022 । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री संप्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने एक बयान में कहा कि राजद के लोग जो आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ के बिहार पैकेज का क्या हुआ तो गांधी सेतु के दूसरे लेन का लोकार्पण इसका प्रमाण है कि जिस सेतू कि मरम्मति लालू प्रसाद केंद्र में मंत्री रहते नहीं करा पाए उसे पी.एम पैकेज के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने करवा दिया ।

• बिहार में 4 लेन सड़कों का जाल और नदियों पर महासेतु पीएम पैकेज का हिस्सा
• राजद बताए कि 10 वर्षों के यू पी ए शासनकाल में बिहार को क्या – क्या सौगात मिली

श्री मोदी ने कहा कि आज बिहार में फोरलेन सड़कों एवं मेगा पुल का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है वह इसी प्रधानमंत्री पैकेज की देन है । वह चाहे कोईलवर पुल का निर्माण हो या पटना -आरा-बक्सर 4 लेन, बख्तियारपुर-मोकामा-खगड़िया फोरलेन, गांधी सेतु एवं जेपी सेतु के समानांतर 6 लेन पुल, राजेंद्र सेतु के समानांतर नया रेल सड़क पुल, हाजीपुर-छपरा 4 लेन, आदि जिस फोर लेन या मेगा पुल का नाम लें वे अधिकांश पीएम पैकेज के तहत बन रहे हैं।

SushilKumarModi

श्री मोदी ने चुनौती दी कि राजद बताएं कि 10 वर्षों के यू.पी.ए. शासनकाल जिसमें लालूजी 5 साल रेल मंत्री रहे क्या एक भी परियोजना पूरी हुई? लालू जी तो बिना बजट आवंटन के केवल घोषणा करते थे और उनकी घोषणाओं को भी नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही जमीन पर उतारने का काम किया।

श्री मोदी ने कहा कि पर्यटन, बरौनी रिफायनरी, बरौनी खाद कारखाना, दरभंगा में दूसरा एम्स, दरभंगा एवं पटना हवाई अड्डे का विस्तारीकरण, बोधगया में कन्वेंशन सेंटर ये सब केंद्र सरकार के सहयोग से निर्माणाधीन है।

श्री मोदी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। नरेंद्र मोदी विकास, स्वाभिमान, प्रगति के पर्याय बन चुके हैं। अतः राजद आरोप लगाने के पूर्व अपना होमवर्क ठीक कर लिया करे।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 173 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पटना, 06 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 173 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।

बेतिया के चनपटिया से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हमारी बेटी की शादी होने के 28 दिनों बाद ही उसके पति, सास-ससुर ने जहर देकर हत्या कर दी। इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

नवादा से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि लगभग तीन साल पहले मेरे भाई को फोन करके अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी तथा घर के पीछे शव को फेंक दिया। इस संबंध में हमने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। जब भी थाने में जाता हूं अधिकारी कहते हैं कि अनुसंधान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रिविलगंज, सारण की एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि मेरे पोते की हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी आरोपियों से मिलकर केस को खत्म करना चाहते हैं। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित

कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बेलागंज, गया के एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा कि अवैध बालू खनन के मामले में सूचना देने वाले को गलत ढंग से फंसाया जा रहा है। तो वहीं सुल्तानगंज, भागलपुर से आए एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा कि हत्या एवं लूट के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नासरीगंज, रोहतास से आए एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य शुरु किया गया है। वहीं शेखपुरा के एक व्यक्ति ने कहा कि निजी जमीन पर जबरन घर बनाया जा रहा है और रोके जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को इस मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कटिहार से आयी एक महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण में मुआवजा नहीं मिल रहा है। वहीं माधवापुर मधुबनी के एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा के समानांतर सड़क निर्माण को लेकर मेरी अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ताजपुर, समस्तीपुर से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी बहन का अपहरण कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उसकी घर वापसी नहीं हो पायी है। इस पूरे मामले में पुलिस किसी प्रकार की कोई मदद नहीं कर रही है। वहीं मानपुर, गया से आयी एक महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि उसे कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

nitishKumar

मधेपुर, मधुबनी के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि सरकारी तालाब का अतिक्रमण कर लिया गया है. इसे अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। वहीं मांझी, सारण के एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा कि हमारे यहां के मंदिर की जमीन को दबंग प्रवृति के लोगों ने हड़प लिया इसे मुक्त कराया जाए। मुख्यमंत्री संबंधित विभाग को यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

औराई, मुजफ्फरपुर से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि शराब माफियाओं द्वारा अपने शराब को निर्दोष लोगों के यहां रखकर संबंधित थानों में केस कर फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री संबंधित विभाग को मामले में जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रतापगंज, सुपौल से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने सरकारी सड़क को जबरदस्ती बंद कर दिया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शिवाजी नगर, समस्तीपुर की एक महिला ने मुख्यमंत्री शिकायत करते हुए कहा कि मेरे पति और उनके परिवार के लोगों द्वारा दहेज की मांगकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं एक फरियादी महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि शादी के 8 दिन के बाद ही ससुराल में मारपीट किया जाने लगा। पुलिस की मदद से किसी तरह से हम बचकर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांचकर संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री राम सूरत कुमार, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री जनक राम, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। समस्तीपुर में एक की परिवार के 5 लोगों की खुदकुशी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। घटना की जानकारी मिलते ही हमने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली है। प्रशासन के लोग इस घटना की जांच में लगे हुए हैं कि आखिर क्यों परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड की है। इसके कारणों का पता लगाने में प्रशासन के सभी लोग लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतनराम मांझी की एनडीए से नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको तो ऐसा नहीं लगता है। वे एन०डी०ए० के पार्ट हैं ऐसी कोई बात नहीं है। संपूर्ण क्रांति के 50 वर्ष पूरे होने पर बड़े पैमाने पर समारोह के आयोजन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही हमने संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सारी बातों को बता दिया है। सन 1974 में संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जनसभा में हमलोग उपस्थित थे। जनसभा में काफी भीड़ उमड़ी थी। काफी संख्या में यूथ उस जनसभा में उपस्थित थे। हमलोग लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की कमिटी में भी थे। जनसभा में जो उन्होंने कहा था, हमलोग आज भी उनके ही दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में हमलोगों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था। 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप में मनाने का सिलसिला हमलोगों ने ही शुरु किया था संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर हमलोग लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी के सम्मान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं।

हमलोग चाहेंगे कि संपूर्ण क्रांति के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन हो 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हमलोग भी इस दिन को संपूर्ण क्रांति दिवस के साथ-साथ पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाते हैं। हमलोग इन सब चीजों के प्रति कमिटेड हैं समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। सब लोगों को अच्छे ढंग से काम करना चाहिए विकास का काम भी तेजी से होना चाहिए। गलत काम किसी को भी नहीं करना चाहिए। लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी ने इन सभी चीजों को लेकर उपदेश दिया था। लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी के आदर्शों से ही हमलोगों ने सीख ली है और जब से सेवा करने का मौका मिला है तो उसी के अनुरूप काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से मेरी मुलाकात हुई है। बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की है। जब से लोगों की सेवा करने का मौका हमलोगों को मिला है, तब से लोगों की सुविधाओं का लगातार ख्याल रख रहे हैं। अस्पतालों की संख्या को काफी बढ़ाया गया है। काफी तादाद में डॉक्टरों की बहाली की गई है। अब सरकारी अस्पतालों में काफी तादाद में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में दवा का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ बिहार के लोगों को मिलता है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ जिनको नहीं मिल पा रहा है उनलोगों को भी इलाज में मदद देने का काम हमलोगों ने किया है बिहार में कई मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है।

हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराई जा रही है। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं. अन्य जगहों पर भी बने इसको लेकर हमलोग प्रयासरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इन सब चीजों पर भी बात हुई है उनसे सकारात्मक बातचीत हुई है। कोरोना के दौर में यहां के प्रशासन के लोगों एवं चिकित्सकों ने एक-एक चीजों का ध्यान रखा है। सभी लोगों ने मिलकर काम किया है। बिहार में काफी तादाद में टीकाकरण एवं कोरोना की जांच की जा रही है 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच देश में सबसे ज्यादा बिहार में हो रही है। कभी-कभी दिल्ली के अखबारों में यह खबर आ जाती है कि बिहार में टीकाकरण का प्रतिशत कम है। इसका कारण यह है कि बिहार के कुछ लोग बिहार से बाहर रहते हैं, वे लोग वहीं पर अपना टीकाकरण करा रहे हैं बिहार में रहने वाले सभी लोगों का टीकाकरण कराया गया है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार सरकार ने एक-एक चीज का ख्याल रखा है। कोरोना से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये की मदद शुरू से ही दी जा रही है। इसके बाद केंद्र सरकार ने 50 हजार रुपया देने का फैसला लिया जो बिहार के लोगों को 4 लाख रुपये के अलावा मिल रहा है। इससे कोई वंचित नहीं रह जाये इसको लेकर हमलोग जांच कराते रहते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना संभव है वह सब बिहार में किया जा रहा है। जाति आधारित गणना से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जाति आधारित गणना हो जाएगी तो चाहे किसी धर्म, जाति, मजहब के हों, अपर कास्ट, बैकवर्ड, दलित, आदिवासी हों, सबके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी कोई भी किसी कम्युनिटी का हो उसकी आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलेगी और उसको बेहतर करने के लिये काम किया जायेगा जाति आधारित गणना को लेकर फंड का एलॉटमेंट कर दिया गया है।

एक महीने की तैयारी के बाद जाति आधारित गणना का काम शुरु हो जायेगा बिहार में सर्वसम्मति से जातीय गणना की बात हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है बिहार में बहुत अच्छे ढंग से जाति की गणना की जायेगी बिहार के बाहर रहने वालों लोगों की भी जानकारी लेकर उनकी गणना की जायेगी। 1990 से ही हम कह रहे हैं कि एक बार यह होना चाहिए हमलोगों का प्रयास है कि सबका विकास ठीक ढंग से हो। सब तरह की जानकारी हो जाएगी तो अच्छा होगा, उसका फायदा होगा किसी की उपेक्षा नहीं होगी। सबका ध्यान रखा जाएगा।

वर्ष 2010-11 में जो केंद्र सरकार के द्वारा गणना किया गया उसे भी पब्लिश नहीं किया गया। इसके संबंध में जो जानकारी आई है कि यह ठीक ढंग से ये नहीं हुआ था। हमलोग यहां इसे बढ़िया ढंग से करायेंगे। यहां के अधिकारी इसे अच्छे ढंग से करेंगे और सभी पार्टी के लोग भी मिलकर इसपर काम करेंगे यहां यह इतने अच्छे ढंग से होगा कि बाकी लोग भी इसकी प्रशंसा करेंगे। अभी अधिकारियों के साथ इसको लेकर एक-दो मीटिंग और करेंगे कि तेजी से और बढ़िया से काम हो सके। वैसे लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा जो पिछले किसी जनगणना कार्य में लगे हुए थे या उसका अनुभव रखते हैं। भूदान आंदोलन के समय दान में दी गई जमीन का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर एक कमिटी बनाई गई है। इसको लेकर काम किया जा रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार में हमलोग आए थे तो प्रजनन दर 4.3 था जो अब घटकर 3 पर आ गया है। 2012-13 में इसका पूरा अध्ययन कराया गया। पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तब प्रजनन दर देश का और अपने यहां का भी 2 था। अगर पत्नी इंटर पास है तो जो देश का प्रजनन दर था उससे भी थोड़ा कम हमलोगों के यहां था। इसको लेकर मन में यूरेका की भावना आई। उसी समय लड़कियों को और शिक्षित करने का काम शुरू कराया, उसी का नतीजा है कि लड़कियां पढ़ने लगी हैं और अब प्रजनन दर राज्य में घटकर 4.3 से 3 पर पहुंच गया है।

ये जो काम हमलोग कर रहे हैं उसको जारी रखेंगे तो चार-पांच साल में प्रजनन दर 2 पर पहुंच जाएगा। सिर्फ नियम और कानून बना देने से कुछ नहीं होता है काम ऐसा हो कि सभी लोग उसे स्वभावतः करने लगें। चाइना का ही पता कर लीजिए। हम चाइना गए थे तो वहां भी इसके संबंध में अनुभव मिला था। उन्होंने कहा कि सबका अपना-अपना विचार है। हमारा इसपर अपना विचार है सबको जागरूक कीजिए। तभी फायदा होगा। लड़की जब पढ़ लेगी तो सब ठीक होगा।

बक्सर में अपराधियों ने वार्ड पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है

घटना बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि डुमरांव अनुमंडल के वार्ड संख्या 20 के वार्ड पार्षद के भाई मोनू राय को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह एक सैलून में सेविंग कराने के लिए पहुंचे हुए थे।

वही इस गोलीबारी में सैलून संचालक भी जख्मी हो गया है ,मौके पर डुमरांव अनुमंडल के एसपी श्री राज पहुंचे हुए हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

वहीं इस घटना में पुलिस कार्रवाई करते हुए अपराध में शामिल एक व्यक्ति को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

दुकान में घुसकर अपराधियों ने की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई घटना।

बाढ़ में मोबाइल दुकान दार की अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुस कर पिटाई कर दिया। मामला बाढ़ थाना के पोस्ट ऑफिस गली की बताई जाती है। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला रविवार की शाम लगभग ६ बजे की है जब मोबाइल दुकानदार दुकान में था तभी चार युवक आते है और दना दन पिटाई करना सुरु कर देते है।कोई जुते से पिटाई करता है तो कोई मूका मारता नजर आ रहा है।पिटाई करते वक़्त धमकाते हुए भी नजर आ रहे है।

पीड़ित ने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत दिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है। बिहार न्यूज पोस्ट वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इंदिरा आवास योजना की जांच पड़ताल करने पहुंचे बीडीओ से गाली गलौज, थाने में मामला दर्ज।

वैशाली में पीएम आवास योजना में लाभार्थी से अवैध वसूली की जांच करने पहुंचे बीडीओ और आवास सहायक पर हमला किया गया है।जिसमे आवास सहायक के साथ साथ बीडीओ के साथ भी मारपीट की गई है।

घटना वैशाली प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत की है।सबसे खास बात यह है कि बीडीओ की पिटाई का आरोप पंचायत के समिति सदस्य पति कुंदन राय,वार्ड सदस्य सरोज राम और स्थानिए मुखिया संजीव कुमार पर लगा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सलेमपुर पंचायत में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से जनप्रतिनिधियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत बीडीओ को मिली थी जिसको लेकर बीडीओ सुशील कुमार आवास सहायक राजीव कुमार के साथ जांच करने पहुंचे थे इसी बीच आरोपियों ने पहले तो गाली गलौज की उसके बाद बीडीओ और आवास सहायक की पिटाई कर दी।

किसी तरह बच कर बीडीओ वैशाली प्रखंड कार्यालय पहुंचे जिसके बाद बीडीओ ने वैशाली थाना में केस दर्ज कराया है जिसमे आधा दर्जन लोगों पर नामजद और बीस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

vdo

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सबसे हैरत की बात तो यह है कि जिस समय बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था उस वक्त वैशाली थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी का किया खुलासा, धंधे में शामिल 8 लोग गिरफ्तार

जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना एक महिला समेत आठ लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया जिसे जहानाबाद लाया गया।

दरअसल इस केस में मूल संदिग्ध आरोपी महिला, जिसका नाम पूजा है,उसे कानपुर सेंट्रल के आरपीएफ के द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताते चले कि गत 7 फरवरी को जहानाबाद के टेहटा ओपी क्षेत्र से 14 साल की एक नाबालिग लड़की अपने माता-पिता से झगड़ कर घर से निकल गई थी। बाद में खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर बच्ची की मां ने टेहटा ओपी में अपहरण का केस दर्ज किया था।

जिसके बाद 16 मई को मौका मिलने पर बच्ची ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने घर से संबंध साझा किया और बताया कि उसे किसी औरत ने टेहटा रेलवे स्टेशन पर खाने के साथ नशीली दवाई मिलाकर पहले पटना ले गई। उसके बाद लखीसराय में एक रात नशे की हालत में रखा गया। फिर उसे हरियाणा के किसी गांव में एक लाख 60 हजार रुपए में शादी के लिए बेच दिया गया था। कॉल आने के बाद परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी दीपक रंजन ने एक टीम गठित कर हरियाणा भेजा गया।

एसपी ने बताया कि हरियाणा के राजौन्द जिला के किठाना थाना के कैथल गांव से सिम्मी प्रवीण को बरामद किया गया। साथ ही उसके तथाकथित पति अमन उर्फ विजय को गिरफतार किया गया। गिरफतार अमन उर्फ विजय ने बताया कि सिम्मी प्रवीण को इनके द्वारा एक लाख साठ हजार रूपये में खरीदा गया है।

अनुसंधान के कम में यह बात सामने आयी कि मानव तस्करी का अलग अलग राज्यों में गिरोह काम कर रही है। बिहार में भी एक गिरह है जिसका मुख्य सरगना अजय यादव उत्तर प्रदेश के राजकुमार, हरियाणा के सुखवीर सिंह एवं बबलू सिंह गिरोह के साथ मिलकर सिम्मी प्रवीण को पटना जंक्शन से पूजा अहिरवार के माध्यम से अपहरण किया गया था और अमन उर्फ विजय के हाथो बेच दिया गया था।

इस कांड के मुख्य सरगना अजय यादव को दो अन्य लड़की काजल कुमारी जो नालन्दा की है एवं कारी देवी जो नवादा की है दोनों को पटना के सिपारा से गिरफतार किया गया। इनके साथ इनके सहयोगी क्वाक डॉक्टर राकेश कुमार उर्फ पुतिया को नालंदा के हिलसा से गिरफतार किया गया। यह अपहृत लड़कियों को पानी में नशीली दवा देकर बाहर भेजने तथा गर्भवती हो जाने पर एवर्सन आदि करवाने का भी काम करता था। साथ ही लड़कियों को बहला-फुसलाकर पटना जंक्शन से हरियाणा ले जाने वाली पूजा अहिरवार जो कि जसीडीह, झारखंड की है एवं उसके पति अनिल कुमार को भी गिरफतार किया गया। इसके अतिरिक्त पूजा अहिरवार की निशानदेही पर यूपी के मैनपुरी से इनके सहयोगी राजकुमार, पप्पु एवं ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

इस प्रकार एक अन्तर्राज्जीय मानव व्यापार करने वाले गैंग का उद्भेदन करते हुये तीन लड़कियों को रेस्क्यु किया गया है। इस गिरोह में शमिल अन्य अभियुक्तों का पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बकौल एसपी ने उद्भेदन करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना है। महंगाई का प्रकोप है, भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा का बंटाधार है, स्वास्थ्य व्यवस्था गर्त में है।

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर महागठबंधन की ओर से राजधानी पटना के बापू सभागार में प्रतिनिधि सम्मेलन के मौके पर तेजस्वी यादव ने यह बातें कहीं। विपक्ष द्वारा जारी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सबको अपना-अपना काम करने का अधिकार है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जेल से डरो नहीं, जेल को भरो। तेजस्वी ने जातीय जनगणना की जीत को सम्पूर्ण विपक्ष की जीत बताया और इसके लिए महागठबंधन के साथी लेफ्ट को बधाई दी। इसके पूर्व महागठबंधन की ओर से आरोप पत्र जारी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्ष तेजस्वी ने किया जबकि मंच का संचालन आलोक मेहता ने किया।

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, हाइवे पर 33 हजार का तार टूटकर गिरा

मुजफ्फरपुर: मोतीपुर के कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही में बड़ा हादसा

33 wolt

हाइवा पर 33 हजार का तार टूटकर गिरा

हाइवा सहित चालक जिंदा जला

स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, दो की मौत तीन घायल

कटिहार । स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, दो की मौत तीन घायल। पोठिया थाना क्षेत्र के NH31 बकरी मोड़ के पास की घटना ।

इस घटना में स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर होने की बात बताया जा रहे हैं ।

फिलहाल पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में सामुहिक खुदखुशी, एक साथ पांच लोगों ने दी जान, पुलिस कर रही छानबिन

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम पसर गया।

घटनास्थल पर डीएसपी के नेतृृत्व में पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मरने वालों में पति-पत्नी, मां और तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद तो नहीं हुआ है लेकिन पड़ोसियों द्वारा यह आर्थिक कलह का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मनोज झा (42), उनकी पत्नी सुंदर मणि देवी (38), मां सीता देवी (65), पुत्र सत्यम (10) और शिवम (7) ने सामुहिक खुदकुशी कर अपनी जिंदगी समाप्त कर लिया।

suiside5people

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। कारणों का पता जांच की बाद ही चल पाएगा।

विचाराधीन कैदी की मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, जहानाबाद जेल में बंद था अशोक

जहानाबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल अरवल जिले के रहने वाले अशोक कुमार को एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जहानाबाद मंडल कारा में बंद था।

कल अचानक तबीयत खराब होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसडीओ एसडीपीओ जेल अधीक्षक समेत तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी।

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में विचाराधीन 25 वर्षीय कैदी अशोक कुमार की मौत हो गई।
मृतक अशोक कुमार अरवल जिले के महेंदिया थाना का निवासी था। शराब बेचने के मामले को लेकर जहानाबाद जेल में बंद था।

देर रात हुई मौत की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद सुबह में कैदी के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

पटना हाईकोर्ट में वकील कोटे से नियुक्त 2 जज श्री खातिम रजा और डा अंशुमान को कल 5 जून, 2022 को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी

चीफ जस्टिस संजय करोल शताब्दी भवन के लॉबी में उन्हें शपथ दिलायेंगे।ये समारोह सुबह साढ़े दस बजे आयोजित किया गया है।

आज बिहार न्यायिक सेवा के सात अधिकारियों ने पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।चीफ जस्टिस संजय करोल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ शताब्दी भवन के लॉबी में दिलवाई।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पटना हाईकोर्ट में न्यायिक सेवा के सात अधिकारियों के पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या फिलहाल 34 हो चुकी है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट में 27 जज कार्यरत थे। अब कल इन दोनों नियुक्त जजों के शपथ लेने के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों संख्या 36 हो जाएगी।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानउद्दीन अमानउल्लाह का स्थानांतरण पटना हाईकोर्ट में हो गया है।इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है।जस्टिस ए अमानुल्लाह के योगदान के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 37 हो जाएगी।

सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, ईंट लदे ट्रेक्टर के नीचे दबा

जहानाबाद में ईट लदी ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना काको थाना क्षेत्र के भेलू बिगहा गांव के समीप का है। मृतक मजदूर की पहचान नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी संजय बिंद के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक बारा ईट भट्ठे पर ईट बनाने का काम करता था। आज ट्रैक्टर पर ईट लोड कर भेलू बिगहा जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिससे वह ट्रैक्टर के इंजन से दब गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी।

जातिय गणना पेपर सर्वे के बजाय ई-सर्वे टेबलेट के माध्यम से कराया जाना चाहिए – सुशील मोदी

जातिय गणना पेपर गणना नहीं बल्कि ई-गणना टेबलेट के माध्यम से कराई जाए
• आर्थिक और जातिय के साथ-साथ सामाजिक मुद्दे से जुड़े प्रश्नों के आधार पर सर्वेक्षण हो
• राजनैतिक दबाव में जल्दबाजी नहीं बल्कि पूरी तैयारी के साथ सर्वे किया जाए

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने एक बयान जारी कर बिहार सरकार को सुझाव दिया है कि प्रस्तावित जातिय गणना पेपर सर्वे के बजाय इलोक्ट्रोनिक सर्वे या ई-सर्वे के माध्यम से कराया जाना चाहिए जिसमें प्रगणक टेबलेट के माध्यम से सारी सुचना एकत्र करेंगे ताकि रियल टाइम आंकड़े अपलोड किया जा सके । साथ ही जनगणना 2022 एवं बिहार की जातिय गणना एक समय में न हो।

श्री मोदी ने कहा कि 2021 कि जनगणना ई – सेन्सस होने जा रही है । उसी तर्ज पर प्रत्येक जिले कि जातियों – उप जातियों को कोडिंग कर, ड्राप डाउन मेनू के माध्यम से जातिय गणना करने के लिए साफ्टवेयर विकसित किया जाय ताकि मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम हो सके ।

श्री मोदी ने कहा कि यह सर्वे केवल आर्थिक और जातिय ही नही बल्कि सामाजिक भी होना चाहिए । प्रत्येक जाति कि स्थिति का आकलन करने के लिए प्रत्येक परिवार कि शिक्षा, दिव्यांगता, ग्रसित बीमारियाँ , पशु-धन , चल -अचल सम्पति , रोजगार, भूमि की उपलब्धता, स्वास्थ्य आदि से जुड़े प्रश्नों की सूची तैयार कर पूछा जाना चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि अन्य दलों के दबाव में जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है बल्कि पूरी तैयारी, प्रशिक्षण, मार्गदर्शिका निर्माण, प्रश्न-सूची, सोफ्टवेयर, टेबलट की व्यवस्था कर ही सर्वे किया जाना चाहिए।

एक शादी जहां विदाई में लड़की वाले की तरफ से सभी बराती को हैलमेट भेट किया गया

सारण में इन दिनों एक शादी खासे चर्चा में है जहां विदाई में लड़की वाले की तरफ से सभी बराती को हैलमेट भेट किया गया है । मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव का है जहां गांव के निवासी बलिराम दुबे की पुत्री बेबी कुमारी की शादी बीते 2 जून 2022 को सारण के कोपा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी दयानाथ मिश्रा के पुत्र विकास मिश्रा से हुई थी।
बेबी के बड़े पापा की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत।

दुल्हन बेबी कुमारी के बड़े पापा महंगु दुबे की 4 साल पहले चैनपुर-रसूलपुर पथ पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। घटना से आहत बेबी ने शपथ ली थी कि वह अपनी शादी में बारातियों को हैलमेट भेंट कर स्वागत करेगी। शादी ठीक होने से पहले बेबी ने यह बात अपने होने वाले पति से कहा और वह तैयार हो गया ।

शादी खासे चर्चा में1

इस सदर्भ मेंं विकास व बेबी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप शाही से प्रेरित होकर इस कदम को उठाया है। संदीप शाही को दिल्ली में लोग हैलमेट मैंन के नाम से पुकारते हैं। संदीप दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में भी लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए हैलमेट पहनने की सलाह देते हैं। उनकी पहल पर 28 अप्रैल को भी जिले की एक बेटी की शादी में 51 लोगों को उपहार स्वरूप हैल्मेट प्रदान किया गया था।

बिहार का एक और लूटेरा पकड़ा गया

कटिहार के वर्तमान रजिस्टर जयकुमार के आवास व उनके कार्यालय सहित राज्य व राज्य के बाहर उनके 5 ठिकानों पर निगरानी विभाग के 6 सदस्य टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है । रजिस्टर जयकुमार के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजा टोला स्थित भाड़े के मकान एवं रजिस्ट्री कार्यालय में पटना से पहुंचे 6 सदस्यी निगरानी की टीम ने आज सवेरे 8:00 बजे धावा बोल दिया।

अभी तक की तलाशी अभियान में उनके आवास से छह लाख नगद, 25 लाख इंश्योरेंस में निवेश के कागजात ,एक दर्जन बैंक अकाउंट एवं जमीन व फ्लैट के कागजात बरामद किया गया है। रजिस्टार जयकुमार को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य सभी ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

खतरे में है संघ की बादशाहत

खतरे में पड़ा संघ का वजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के शिवलिंग व मस्जिद विवाद पर जो बयान आया है उससे देश की राजनीति गरमा गई है और अब एक राय ये भी है सामने आ रही है कि संघ अब भाजपा के उग्र हिन्दुत्ववादी आन्दोलन और फैसले से अपने आपको अलग करना चाह रही है ।

इसके पीछे की राजनीति पर चर्चा करने से पहले मोहन भागवत ने कहा क्या है पहले यह पढ़ लेते हैं मोहन भागवत ने कहा कि क्यों हर बार मस्जिद में आप केवल शिवलिंग ही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी आस्था से जुड़ा मसला है जिसकी लड़ाई कोर्ट में लड़ी जा रही है। इस मामले को आपसी सहमति से निपटाया जाना चाहिए। लेकिन हर मस्जिद में शिवलिंग खोजना सही नहीं है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के फिल्मांकन के विवाद पर आपसी समझौते के माध्यम से रास्ता का आह्वान किया। आरएसएस चीफ ने कहा कि कुछ जगहों के प्रति हमारी विशेष भक्ति थी और हमने उनके बारे में बात की लेकिन हमें रोजाना एक नया मामला नहीं लाना चाहिए। हम विवाद को क्यों बढ़ाएँ? ज्ञानवापी के प्रति हमारी भक्ति है और उसके अनुसार कुछ करना ठीक है। लेकिन हर मस्जिद में शिवलिंग देखना ठीक नहीं है। यह क्यों किया जा रहा है।

सड़क पर ज्ञानवापी के लिए कोई आंदोलन नहींआरएसएस प्रमुख ने कहा कि सड़क पर ज्ञानवापी के लिए कोई आंदोलन नहीं और ना ही इसको लेकर कोई विवाद खड़ा करना है ,हम इतिहास नहीं बदल सकते। इसे न तो आज के हिंदुओं ने बनाया और न ही आज के मुसलमानों ने। यह उस समय हुआ जब इस्लाम हमलावरों के माध्यम से बाहर से आया था। हमलों में, देवस्थानों को ध्वस्त कर दिया गया था। बाहरी हमलावरों ने यह इसलिए किया क्योंकि वह उन लोगों का मनोबल गिराना जो भारत की स्वतंत्रता चाहते थे। मोहन भागवत के इस विचार को आगे बढ़ाते हुए संघ विचारधारा से जुड़े वरिष्ट पत्रकार डाँ वेदप्रताप वैदिक ने एक लेख लिखा है जिसमें लिखा है कि भारतीयता का ही दूसरा नाम हिंदुत्व है और 1991 में जो कानून बना है इसका पालन करना चाहिए ।

1-खतरे में है नागपुर की बादशाहत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के शिवलिंग व मस्जिद विवाद पर जो बयान आया है ये कोई आत्म परिवर्तन वाली बात नहीं है ,नागपुर की बादशाहत खतरे में पड़ गयी क्यों कि जैसे जैसे इस तरह का सवाल खड़ा होगा नागपुर कमजोर होगा ।
याद करिए राम मंदिर आन्दोलन के दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का जलवा क्या था आज उसी आन्दोलन के बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है लेकिन आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कहां है ।
प्रवीण तोगड़िया थोड़े टाइट हुए तो गुजरात में ही उनको मारने की साजिश रच दी गयी और इसका अभास जैसे ही हुआ तोगड़िया रातोंरात विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी का पद छोड़ भाग खड़े हुए ।

इसी तरह बजरंग दल का नायक विनय कटियार कहां है इसकी एक बड़ी वजह है याद करिए राम मंदिर आन्दोलन का वो दौर संघ का मुख्यालय भले ही नागपुर था लेकिन सारी गतिविधियों का केंद्र दिल्ली स्थिति विश्व हिन्दू परिषद का कार्यालय बन गया था और उस दौर में झंठे वाला में स्थिति संघ कार्यालय की पहचान खत्म होने के कगार पर आ गया था ,जो संघ को नागवार गुजरा और फिर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों का पर कतरना शुरु कर दिया और इसी कड़ी में कल्याण सिंह ,कटियार ,उमाभारती सहित बीजेपी से जुड़े ऐसे तमाम नेता को कमजोर किया गया जो विश्व हिन्दू परिषद या हिन्दूवादी राजनीति के प्रभाव में थे।

2–योगी के दूसरी बार सीएम बनने से संघ सहज नहीं है
योगी के दोबारा चुने जाने के बाद से संघ और मोदी टीम को यह खतरा महसूस होने लगा है कि हिन्दू मुस्लिम की राजनीति परवान चढ़ी तो यूपी में इस तरह के दर्जनों मामले हैं जिसके सहारे योगी राष्ट्रीय पटल पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है ।
योगी की छवि भी वाजपेयी की तरह सॉफ्ट नहीं है वही पहनावा-ओढावा भी संत साधु जैसा है जो हर भारतीय के अंतश्चेतना में पहले से बसा हुआ है जैसे गांधी का बसा हुआ है।

हालांकि संघ पहले से ही योगी को लेकर सतर्क था जब योगी के यूपी के मुख्यमंत्री बनने की बात हुई तो संघ ने योगी के सामने शर्त रखा था कि गोरखपुर मठ के गतिविधि से दूर रहेंगे और साथ ही उनकी जो संस्था है हिन्दू युवा वाहिनी उसको किसी भी तरह का मदद सरकार से नहीं मिलनी चाहिए और आप इस संस्थान को तत्काल भंग कर दे ।
हालांकि योगी मठ से तो दूरी नहीं बना सके लेकिन हिन्दू युवा वाहिनी से दूरी जरूर बना कर रखा लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शाह की गतिविधि से नाराज होकर एक बार फिर से हिन्दू युवा वाहिनी को सक्रिय कर दिया था और चार चरण के चुनाव के बाद जिस तरीके ये मोदी और शाह की तस्वीर को पूरे इलाके से हटाया गया था उसमें हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ताओं का ही हाथ था।

संघ को लगता है कि हिन्दू मुसलमान नैरेटिव की बात फिर चली तो यूपी में इसकी काफी गुंजाइश अभी भी बची हुई है ।
लोकसभा सीट के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा राज्य भी है और ऐसे में योगी जैसे जैसे मजबूत होगा नागपुर का प्रभाव कम होता जायेंगा वैसे भी महाराष्ट्र और गुजरात में संघ और मोदी संचालित बीजेपी अंतिम सांसे ले रही है मध्यप्रदेश और राजस्थान योगी का स्वाभाविक सहयोगी है ,कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट में पहले से ही गोरखपुर मठ की पकड़ मजबूत है।

इसलिए संघ और टीम मोदी इस तरह के मामले से दूरी बनायेगा क्यों कि कश्मीर एक बार फिर मुखर होने लगा है और अब पाकिस्तान में ना तो इमरान है और ना ही अमेरिका में ट्रम्प है ऐसे में कश्मीर इनके लिए वाटरलू साबित हो जाये तो बड़ी बात नहीं होगी और ऐसा हुआ तो योगी और मजबूत होगे ऐसे में आने वाले दिनों में संघ और मोदी टीम मुसलमानों के घर सेवई और टोपी पहनने पहुंच जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी ।

लेखक संतोष सिंह संघ का स्वयंसेवक रहा है और तीस वर्षो से संघ के गतिविधियों को काफी करीब से देख रहा है और यह आलेख उसी अनुभव और संघ और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बातचीत पर आधारित है ।

पटना हाईकोर्ट में न्यायिक सेवा कोटे से नियुक्त 7 जज आज शपथ ग्रहण करेंगे

चीफ जस्टिस संजय करोल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ शताब्दी भवन के हॉल में दिलवाएंगे।ये शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे होगा।

बिहार न्यायिक सेवा कोटा से श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री अरुण कुमार झा, श्री जितेंद्र कुमार,श्री आलोक कुमार पाण्डेय,श्री सुनील दत्ता,श्री चंद्र प्रकाश सिंह और श्री चंद्र शेखर झा को पटना हाईकोर्ट के जज बनाए गए हैं।

इस सम्बन्ध में अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी किया है।4 मई, 2022को सुप्रीम कोर्ट कालेजीयम ने न्यायिक सेवा कोटा के सात अधिकारियों का पटना हाईकोर्ट मे जज के रूप में नियुक्ति की अनुशंसा की थी।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानउद्दीन अमानउल्लाह का स्थानांतरण पटना हाईकोर्ट में हो गया है।इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है।

अभी पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 27 हैं। जबकि इन जजों के योगदान देने के बाद ये संख्या 37 हो जाएगी। वकील कोटे से दो जजों की पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जजों की संख्या पटना हाईकोर्ट में 37 हो जाएगी।

पटना हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत पद 53 हैं।इस तरह अभी भी 16 जजों के पद रिक्त रहेंगे।

पटना हाईकोर्ट में वकील कोटा से दो और जजों की नियुक्ति की गई

पटना हाई कोर्ट में वकील कोटा से दो और जजों की नियुक्ति की गई हैं। ख़ातिम रज़ा और डॉ अंशुमान को हाई कोर्ट पटना हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की अधिसूचना भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है। भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के क्लाउज (1) में दिए गए अधिकार का इस्तेमाल करते हुए किया है।

इससे पूर्व बिहार न्यायिक सेवा के सात अधिकारियों को पटना हाईकोर्ट में जज के रूप नियुक्ति से सबंधित अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी की गई थी।इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के जज जस्टिस ए अमानुल्लाह को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में स्थानांतरित किये जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया गया।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

पटना हाईकोर्ट में इन सभी जजों के योगदान देने के पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 27 से 37 हो जाएगी।

पटना हाईकोर्ट इस जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं।इस तरह अभी भी 16 जजों के पद रिक्त पड़े हैं।राज्य में मुकदमों की लंबित मामलों और आबादी के मद्देनजर पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 75 किए जाने का अनुरोध अधिवक्ता संघ द्वारा किया जा रहा है।

फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की लूट, सुराग तालाश रही पुलिस

पटना के अनिशाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी मोड़ के समीप आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में लगभग 4 करोड की लूट के मामले में पटना पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स की गठन की है।

स्पेशल टास्क फोर्स सीआईडी एफएसएल की टीम फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में जांच कर रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड को लेकर के इलाके में छानबीन भी कर रही है। लेकिन अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा है।

इस मामले को लेकर के मैनेजर धीरज सिंह ने बताया कि लगभग चार करोड़ की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

आतंकवादियों की गोली का शिकार हुआ पूर्णिया का दिलखुश, सूचना मिलते ही घर में कोहराम

पूर्णिया के जानकीनगर थाना के लादुगढ़ निवासी नारायण ऋषि और सुलोचना देवी का एकलौता पुत्र दिलखुश ऋषि को जम्मू कश्मीर के बागडोब में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया.

इसकी सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची उनके घर में कोहराम मच गया. माता पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सबका एक ही मांग है कि सरकार आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई करें. वहीं लोगों ने दिलखुश के बूढ़े मां बाप को मुआवजा देने की मांग की. ताकि बुढ़ापे मैं उनका गुजर बसर हो सके. पिता नारायण ऋषि ने कहा कि दिलकुश उनका इकलौता पुत्र था. वह मार्च महीने में 3 माह पहले कमाने के लिए कश्मीर गया था. जहां वह इट भट्ठा में काम करता था.

आज दिन में उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की किसी आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. वहीं मृतक दिलखुश की बहन पूनम का कहना है कि उनके माता-पिता का बुढ़ापा कैसे कटेगा. सरकार मदद करें. गांव के सरपंच पति नागेश्वर साह और वार्ड सदस्य व चचेरा भाई वकील ऋषि का कहना है कि उन्हें आज दिन में इस घटना की सूचना मिली. उसके बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. लोगों के घर आंगन का चूल्हा तक नहीं जला है. लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.

लोगों ने मांग की है कि सरकार कठोर कार्रवाई करें. वही बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी सूचना मिलते ही दिलखुश के घर पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बँधाया.

केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे, नंद किशोर यादव दिया काम का ब्योरा

केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बीजेपी ने जानकारी देने के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसी क्रम में जहानाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव पहुंचे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचितों को उनके अधिकार दिए। जिससे लोकतंत्र में उनका विश्वास जगा और वो देश की विकास यात्रा में सहभागी बने। अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण इन 8 वर्षों की सभी देशवासियों को बधाई।

गत 8 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने देश के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। योजनों के क्रियान्वयन में न तो जाति देखी गई, और नहीं धर्म देखा गया। मोदी जी ने अपने सक्षम नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित किया, बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा।

वहीं कुछ सवालों को नंद किशोर यादव ने टाल दिया।

सीबीआई के काम करने के तरीके पर प्रश्न चिन्ह ; गवाह जिसे सीबीआई ने मृत घोषित कर दिया था वह कोर्ट में हाजिर हुई

सीबीआई किस तरीके से काम करती है इसकी एक बानगी बिहार के सबसे चर्चित मुकदमों में एक पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के ट्रायल के दौरान देखने को मिला इस कांड के सबसे महत्वपूर्ण गवाह जिसे सीबीआई ने मृत घोषित कर दिया था वह महिला गवाह बादामी देवी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हुई ।

CBI ने 24 मई को कोर्ट में बादामी देवी को मृत बताते हुए रिपोर्ट दाखिल किया था। इस बात की जानकारी जब बादामी देवी को मीडिया के माध्यम से मिली तो वह काफी दुखी हुईं। वे आज स्वयं कोर्ट में उपस्थित हुईं और कहा कि मैं जिंदा हूं। महिला ने कोर्ट के समक्ष आईकार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड दिखाया। इस पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए CBI से शोकॉज किया है।

सीबीआई जिस महिला गवाह को मृत घोषित कर दिया वो आज जिंदा कोर्ट पहुंची

घर कब्जाने को लेकर हुई थी हत्या
बता दें, यह वही महिला है, जिसके घर पर आरोपी कब्जा करने की फिराक में थे। पत्रकार राजदेव रंजन इसे लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपित लड्डन मियां समेत अन्य ने तय किया था कि पत्रकार की हत्या के बाद ही घर पर कब्जा हो सकता है। इसके बाद पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बादामी देवी ने बताया कि मेरी उम्र 80 वर्ष पार कर चुकी है, लेकिन जब सुना कि हमें मरा हुआ घोषित कर दिया गया है, तब हम काफी दुखी हुए। ये सब आरोपियों की मिलीभगत से हुआ है।

अधिवक्ता ने उठाए सवाल
अधिवक्ता शरद सिन्हा ने CBI पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘ये बड़ी लापरवाही है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी अगर इस तरीके से काम करेगी तो क्या होगा? CBI ने गवाह से संपर्क तक नहीं किया और महिला को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट में रिपोर्ट भी सबमिट कर दी गई। इसमें कहीं न कहीं साजिश की बू आ रही है।’

13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड में गोली मारकर राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी। जांच के बाद CBI ने पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। कहा जाता है कि रंजन के हमलावरों को शहाबुद्दीन के सहयोगी लड्डन मियां (या मियां) ने सुपारी दी थी।